LATEST NEWS

मुबारक गुल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता एवं विधायक मुबारक गुल को शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलायी गयी। श्री गुल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। श्री गुल सदन के नए अध्यक्ष के चयन और पदभार ग्रहण तक अस्थायी अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वह विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगें। उसके बाद सदन नये अध्यक्ष का चुनाव करेगा। अधिकारियों के अनुसार, नये सदस्यों को 21 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे यहां विधानसभा भवन में सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की धारा के तहत गुल को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री गुल श्रीनगर जिले के ईदगाह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छठी बार चुने गए हैं। श्री गुल 1952 में जन्मे श्री गुल विधि स्नातक हैं। इससे पहले, वह 1983, 1986, 2002, 2008 और 2014 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए थे। 1987 में, वह जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के लिये चुने गये थे और 2013 में सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये थे।  

एक लाख रुपए रिश्वत लेते लेडी DPC अफसर को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

इंदौर मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है. शुक्रवार को एक बार फिर इंदौर में बड़ी कार्रवाई हुई. लोकायुक्त की टीम ने जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा. कार्रवाई स्कूल संचालक दिलीप बुझानी की शिकायत के बाद हुई. उन्होंने आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. जानकारी के अनुसार, संजय मिश्रा ने दिलीप बुझानी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. स्कूल की मान्यता से संबंधित जांच को रुकवाने का भरोसा दिया गया था. फरियादी दिलीप बुझानी ने शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई. लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन में शिकायत की सही पायी गयी. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई. आज दिलीप बुझानी से 1 लाख रुपये की पहली किश्त लेते समय डीपीसी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी लोकायुक्त की टीम के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. लोकायुक्त ने डीपीसी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित हुई है. लोकायुक्त ने डीपीसी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज किया है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत मांगने या देने से संबंधित मामलों में लगाई जाती है. लोकायुक्त की जांच जारी है. रिश्वतखोरी के खिलाफ टीम की लगातार कार्रवाई बता दें कि भोपाल स्थित तकनीकी शिक्षा विभाग का जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी लोकायुक्त की छापेमारी में काली कमाई का कुबेर निकला है. जूनियर ऑडिटर  के घर पर छापेमारी में 90 करोड़ रुपये की अधिक चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए. रमेश हिंगोरानी ने रियल स्टेट और ब्याज के कारोबार में भी रुपये निवेश कर रखे हैं. प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की लोकायुक्त टीम जांच कर रही है. माना जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने मारा अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

बेंगलुरु सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसा करने में उन्हें सात पारियां लगीं। सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर यह पारी खेली। वह 154 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की बदौलत 125 रन बनाकर नाबाद हैं उन्होंने शुभमन गिल की जगह ली, जो गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल की शुरुआत में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में वे शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की, जिससे यह 22वां मौका बन गया जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक ही टेस्ट में शून्य और शतक बनाया। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने विराट कोहली (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए शतक से अधिक की साझेदारी की, लेकिन कोहली आउट हो गए। इसके बाद वे पंत (नाबाद 53) के साथ मिलकर अब तक 113 रन जोड़ चुके हैं। सरफराज ने इस महीने की शुरुआत में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप में मुंबई के लिए दोहरा शतक जड़ा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक लगाए हैं।  

पूर्व पार्षद की घर में गोली मारकर हत्या करने वाले, झोंकर के जंगलों से अरेस्ट

उज्जैन उज्जैन में पूर्व पार्षद और होटल व्यवसायी गुड्डू कलीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी (छोटे बेटे) दानिश और उसकर साथी सोहराब झोकर के जंगलों से पकड़े गए हैं। मक्सी के आगे झोकर में सोहराब की नानी का घर है, आशंका है कि आरोपी इतने दिनों से वहीं छिपे हुए थे। पुलिस ने गुड्डू कलीम के समधी को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। तीन दिन पहले पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली थी, जिसके चलते पुलिस की एक टीम दो दिनों से अजमेर में डेरा डाले हुए थी। लेकिन, बाद में मुखबिर से सूचना मिली कि दानिश और सोहराब मक्सी के आगे झोकर में हैं। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि पुलिस टीम ने झोकर में जाकर तफ्तीश की, जहां सोहराब की नानी का घर है। पुलिस ने वहां दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपे हुए हैं, पुलिस ने जंगल में पहुंचकर दानिश और सोहराब को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल अब तक बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में तीन-चार और लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस ने गुड्डू कलीम के समधी, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटो के ससुर को भी संदेह के घेरे में लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह हत्याकांड की साजिश में शामिल सातवां आरोपी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का संपूर्ण खुलासा कर सकती है, जिसमें दो-तीन और आरोपी सामने आ सकते हैं। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार 11 अक्टूबर की सुबह पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सुबह 4.30 बजे दानिश ने घर में घुसकर सोते हुए अपने पिता गुड्डू को सिर में गोली मारकर हत्या की थी। हत्याकांड की साजिश में गुड्डू की पत्नी नीलोफर, बड़ा बेटा आसिफ उर्फ मिंटो, आसिफ के दोस्त सोहराब और जावेद शाह भी शामिल थे। इसके अलावा, पुलिस ने हत्या से पहले हत्या की कोशिश करने वाले इमरान उर्फ अभिषेक खान को भी गिरफ्तार कर लिया था। इमरान ने हत्या से एक सप्ताह पहले इंदौर रोड पर गुड्डू कलीम पर गोली चलाई थी। अब तक सभी मुख्य षड्यंत्रकारी और हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन कुछ और लोग जो पर्दे के पीछे थे, अब तक सामने नहीं आए हैं।

विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ भगवान शिव पर टिप्पणी पर इंदौर में केस दर्ज

इंदौर इंदौर के तुकोगंज थाने में श्योपुर के विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जंडेला की भगवान शिव पर की गई टिप्पणी से हिन्दूवादी संगठन नाराज थे और उन्होंने शुक्रवार रात को थाने का घेराव कर दिया था। भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पर प्रदर्शन करते रहे। आखिरकार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि जंडेला ने भगवान शिव के खिलाफ टिप्पणी कर हिन्दू समाज की भावनाएं भड़काई है। उन्हे जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शुक्रवार रात को सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तुकोगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि जंडेला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए। अफसरों ने कहा कि जंडेला के खिलाफ पहले ही संबंधित थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज हो चुका है, लेकिन कार्यकर्ता अड़े रहे और रिपोर्ट नहीं लिखने पर सड़क पर बैठकर भजन गाने लगे। मंच से जुड़े वकील अनिल नायडू ने कहा कि उन्होंने विधायक की टिप्पण सोशल मीडिया पर देखी है।   इससे मेरी व मेरे साथियों की भावनाएं आहत हुई है, इसलिए इंदौर में भी प्रकरण दर्ज हो सकता था। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने वरिेष्ठ अफसरों से बात की और विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ धारा-299 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद थाने के बाहर प्रदर्शन समाप्त हुआ और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता लौट गए। तीन दिन पहले विधायक जंडेला का पुतला भाजपा कार्यकर्ताअेां ने जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।

Seminar on road and bridge construction की तकनीकों पर सेमिनार का आज शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गडकरी व सीएम मोहन होंगे शामिल

भोपाल  सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन राजधानी के रवींद्र भवन भोपाल में किया जा रहा है। इस सेमिनार में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) और मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को उद्घाटन-सत्र में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। आज इन विषयों पर विमर्श सेमिनार के पहले दिन प्रमुख चर्चाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का कार्यान्वयन, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली नई सामग्रियों पर फोकस रहेगा। सड़क सुरक्षा, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों का उपयोग, और सीमांत सामग्रियों के उपयोग पर भी गहन मंथन किया जाएगा। ईपीसी अनुबंधों पर होगी विस्तृत चर्चा दूसरे दिन 20 अक्टूबर को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंधों की संरचना शेड्यूलिंग, अनुबंध निष्पादन में ठेकेदारों की भूमिका और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें अनुबंधों से जुड़े विवादों और चुनौतियों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रतिनिधि पैनल चर्चा के माध्यम से सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार रखेंगे। यह है उद्देश्य सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता को बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों से समयबद्ध और टिकाऊ अधोसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है। इस सेमिनार में सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इससे प्रदेश की अधोसंरचना परियोजनाओं को नई दिशा और मजबूती मिल सकेगी। कार्यक्रम से पूर्व सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस दो दिवसीय सेमिनार से मध्यप्रदेश के अवसंरचना विकास को नई ऊर्जा मिलेगी और यह आयोजन राज्य की निर्माण परियोजनाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

सीहोर में नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

सीहोर  सीहोर जिले के देवनगर कॉलोनी में एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। कारण किस कारण से हुई इसका पता लगाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि फ्रैक्ट्री के ऊपर ही परिवार रह रहा था। आग की सूचना मिलने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलाकर खाक कर दिया। फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा बिगड़ते हालात को देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची और राहत कार्य में लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। पर इस तब तक फ्रैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान हो चुका था। बिल्डिंग से निकला काला धुंआ आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह अचानक नमकीन फैक्ट्री के भवन से धुंआ निकलने लगा। लोगों को शुरुआत में लगा कि शायद फेक्ट्री में काम चल रहा है। कुछ देर बाद धुंआ काला और घाना होता गया। इस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद संचालक को सूचना दी गई। हुआ लाखों का नुकसान जानकारी के अनुसार शुरूआत में फैक्ट्री मालिक को इस हादसे की खबर भी नहीं थी। कॉलोनी के द्वारा उसे सूचना दी गई। फ्रैक्ट्री मालिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका इस घटना में लगभग 40 लाख का नुकसान हो चुका है। आग में नमकीन के साथ-साथ दूसरा सामान भी जल गया। दो मंजिला इमारत में चल रही थी फ्रैक्ट्री बताया गया है कि देवनगर कॉलोनी में दो मंजिला इमारत में नीचे नमकीन फैक्ट्री संचालित होती थी। ऊपर परिवार रहता था, आग लगने की सूचना पर परिवार के लोग बाहर निकल कर आए। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आग और धुएं के गुबार देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फैक्ट्री और परिवार का सामान आग लगने से जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है।

Hit and Run in Indore: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर… लर्निंग लाइसेंस पर ही दौडाई कार

इंदौर कैफे संचालक ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए एबी रोड पर सड़क किनारे दुकान लगाए पति-पत्नी और उनके तीन साल के बेटे को टक्कर मार दी। पति कार में फंस गया, जिसे कार चालक करीब एक किमी तक घसीटता ले गया। चीखने-चिल्लाने पर भी उसने कार नहीं रोकी। पीछा करने पर उसने तेज कार चलानी शुरू कर दी। लोग सड़क पर बिखरे चिथड़े देखकर उसके पीछे-पीछे आते गए। आखिर में आरोपित चौराहा पर फंसा और कार रोकनी पड़ी। राजेंद्रनगर टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक आरोपित आदर्श गुर्जर के पास लाइसेंस नहीं था। उसने कुछ समय पूर्व ही लर्निंग लाइसेंस बनवाया था। बावजूद जाम गेट तक कार ले गया और व्यस्ततम मार्ग पर कार दौड़ाने लगा। पुलिसकर्मियों ने आदर्श से पूछताछ की तो बहाने बनाने लगा। उसने कहा कि एमराल्ड हाइट्स स्कूल के समीप कुछ चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। मामा-मामी के सामने ही टक्कर मारी थी उसने सपना को टक्कर मारने से भी मना कर दिया। राहुल कार में फंसा था, यह भी कार रुकने पर पता चला। राहुल के भानजे सुनील के मुताबिक वह घटनास्थल पर मौजूद था। मामा-मामी को उसके सामने ही कार ने टक्कर मारी थी। मामी को देखने गया तो मामा गायब मिले। लोगों ने बताया कि मामा तो कार में फंसे हैं दोपहिया चालकों ने बताया मामा तो कार में ही फंसे हैं। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोग देखते रह गए। सड़क पर खून व शरीर से गिरे चिथड़े देख रेती मंडी तरफ गए व कार को बाइक आगे कर रोका। टीआई राजपाल यादव के मुताबिक आदर्श पर सदोष मानव वध के प्रयास का केस दर्ज किया है। रईसजादों की लापरवाही ले रही बेगुनाहों की जान बेलगाम रफ्तार और रईसजादों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। बड़ी घटनाएं युवाओं की मौज मस्ती से घटी हैं। महालक्ष्मीनगर में पिछले महीने मर्सीडिज कार के चालक गजेंद्रसिंह ने स्कूटर सवार लक्ष्मी व दीक्षा को टक्कर मार दी।

शिवपुरी बस स्‍टैण्‍ड पर चाकू की नोंक पर किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

शिवपुरी शिवपुरी के बस स्टैण्ड पर एक आरोपित ने आठ साल की मासूम के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआत में आरोपित की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन बाद में बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक शिवपुरी बस स्टैण्ड पर भितरवार क्षेत्र के मजदूर रुके हुए हैं। इन्हीं मजदूरों के परिवार की एक 8 वर्षीय बालिका बस स्टैंड पर ही थी। तभी बसों की सफाई करने वाले युवक ने चाकू की नोक पर बालिका को एक तरफ ले गया और उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत खराब हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गया।  स्वजनों ने गंभीर हालत में बालिका को पहले पुलिस के पास फिर अस्पताल ले गए। बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पहले आरोपित का पता नहीं चला। लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को दबोचा और बच्ची के सामने उनकी परेड कराई। तब बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विदिशा : त्योंदा में बस हादसा, अंधे मोड़ पर स्लीपर बस पलटी, 6 से अधिक यात्री घायल

विदिशा विदिशा जिले के त्योंदा में हादसा हो गया। यहां की सरकारी अस्पताल के पास अंधे मोड पर स्लीपर बस पलट गई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्होंने त्योंदा अस्पताल में उपचार कराया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 से 3.30 के बीच की है। हादसे की जानकारी मिलने पर त्योंदा थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल यात्रियों को घटना स्थल 100 मीटर दूर स्थानीय त्योंदा के ही शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल यात्रियों का उपचार किया गया। उपचार के बाद यात्री दूसरी बस में बैठकर चले गए। इंदौर से टीकमगढ़ जा रही थी बस बता दें कि महाकाल ट्रेवल्स की स्लीपर नाइट बस रात्रि में इंदौर से चलकर त्योंदा होते हुए टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान त्योंदा शासकीय अस्पताल के पास अंधे मोड पर यात्रियों से भरी बस पलट गई।जिसमें आधा दर्जन से अधिक सवार यात्री घायल होना बताए गए। हादसे में किसी काे ज्यादा हानि नहीं हुई है। हादसे में यह लोग हुए घायल अस्पताल से बताया है कि बस पलटने से 6 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिनमें बस का क्लीनर टीकमगढ़ के जतारा तहसील के ग्राम खरोई निवासी रज्जन सिंह ठाकुर (40 ) इनके अलावा बस में सवार यात्री विरोरा निवास गुलजरी विश्वकर्मा (35), अंशुल विश्वकर्मा (12) , प्रकाश विश्वकर्मा (48) और राजगढ़ निवासी मुन्नी बाई (35), टीकमगढ़ निवासी शुभम मिश्रा (30) घायल हुए हैं। इनके अलावा अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों में कुछ व्यापारी भी शामिल हैं जो इंदौर से सामान खरीद कर टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे।  

महाकाल के सुरक्षा गार्ड की हत्या के 3 दोषियों को आजीवन कारावास

उज्जैन महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 साल बाद कोर्ट का फैसला आ गया है। जिला अदालत ने महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी निनाद काले, सुरक्षाकर्मी भावना खेड़वनकर और सुनील शर्मा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया गया है। इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाने में डीएनए रिपोर्ट ने अहम भूमिका निभाई। हत्या के दौरान सुरक्षा गार्ड के हाथ में सुनील के बाल आ गए थे और पुलिस ने इन्हीं बालों के डीएनए परीक्षण के आधार पर तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा तक पहुंचाया। ये था पूरा मामला शेयर आपको बता दें कि घर के पास चाकू मारकर की गई हत्या का यह मामला 22 अक्टूबर 2021 की रात का है, जब उज्जैन के महाकाल थाना पुलिस को सूचना मिली कि महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड दिनेश मराठा (41) की 2 बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना (MP Ujjain News) नृसिंह घाट के पास गोंड बस्ती में दिनेश के घर के बाहर हुई थी। दिनेश और उनकी पत्नी भावना दोनों महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी थे। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। अंततः डीएनए रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए घटना की सच्चाई सामने आई। अवैध संबंध के चलते हुई थी हत्‍या यह हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पत्नी भावना, उसके प्रेमी निनाद काले (जो महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी थे), सुनील शर्मा और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया था। करीब तीन साल तक चले इस मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या की बात साबित होने पर कोर्ट ने गुरुवार को निनाद काले, भावना खेड़वनकर, और सुनील शर्मा को आजीवन (MP Ujjain News) कारावास की सजा सुनाई, हालांकि रोहित सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसे बरी कर दिया गया। स्‍कूल के पीछे मारा था चाकू परिवार को सूचना मिली थी कि नए नूतन स्कूल के पीछे दिनेश को चाकू मारा गया है। जब परिजन वहां पहुंचे, तो दिनेश सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। उसकी (MP Ujjain News) बाईं पसली और पैर से तेज़ी से खून बह रहा था। पिता दयाराम और अन्य परिजनों ने तुरंत दिनेश को ऑटो से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बेंगलुरु टेस्ट में सरफराज की सेंचुरी, पंत की फिफ्टी; दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी

 बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा द‍िन है. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इस समय ऋषभ पंत और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर 344 रन है और उसके 3 व‍िकेट ग‍िरे हैं. सरफराज खान ने इस दौरान मैच में अपना पहला शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत भी अर्धशतक जमा चुके हैं. भारत न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे है. बारिश के चलते लंच जल्दी ले लिया गया है. बारिश के चलते मैच थमा, सरफराज-पंत छाए, भारत अब न्यूजीलैंड से सिर्फ 12 रन पीछे विपरित हालातों से पार पाते हुए भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते फिलहाल मैच रोका गया है। सरफराज खान 125 और ऋषभ पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की लीड अब सिर्फ 12 रन ही रह गई है। भारत 356 रन की लीड खत्म करते ही अपने टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी बढ़त कवर कर लेगा। ऋषभ पंत ने ठोकी फिफ्टी सरफराज खान के शतक के बाद ऋषभ पंत ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। भारत तेजी से न्यूजीलैंड की लीड उतारने के करीब जा रहा है। घुटने में चोट के चलते विकेटकीपिंग नहीं करने वाले पंत विपरित हालातों में आकर टीम को बखूबी संभाल रहे हैं। भारत के पहली पारी के 46 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 356 रनों की भारी बढ़त म‍िली है. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 134 रनों की पारी खेली. इस मैच से जुड़े अपडेट और लाइव स्कोर के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े. यशस्वी सेट हो चुके थे, लेकिन वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी को स्पिनर एजाज पटेल ने स्टम्प आउट कराया. यशस्वी के आउट होने के कुछ देर बाद रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि रोहित फिफ्टी जड़ने के कुछ देर बाद ही एजाज पटेल की बॉल पर आउट हो गए. रोहित ने 8 चौके और एक सिक्स की मदद से 63 गेंदों पर 52 रन बनाए. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 95/2 रन था. दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. कोहली और सरफराज ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. सरफराज ने सिर्फ 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं कोहली ने अर्धशतकीय आंकड़े तक पहुंचने के लिए 70 गेंदें लीं. कोहली-सरफराज के बीच तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप हुई. कोहली तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए. कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया. कोहली ने 102 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक सिक्स शामिल रहा.

नेपाल : सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में अवैध घुसपैठियों को नागरिकता दिलाए जाने का खुलासा किया गया

नेपाल में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को नेपाली नागरिकता दिलाने में इस्लामिक संघ सक्रिय  नेपाल में रोहिंग्या मुस्लिमों को अवैध रूप से प्रवेश कराने में स्थानीय इस्लामी संगठनों का हाथ  नेपाल : सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में अवैध घुसपैठियों को नागरिकता दिलाए जाने का खुलासा किया गया काठमांडू  नेपाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों को अवैध रूप से प्रवेश कराने में स्थानीय इस्लामी संगठनों का हाथ है। सरकार को सौंपी गई सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट में इन अवैध घुसपैठियों को नेपाल की नागरिकता भी दिलाए जाने का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ये अप्रवासी मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल से जुड़े नेपाल के पूर्वी हिस्से में काकरभिट्टा सीमा क्षेत्र से प्रवेश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस की इंटेलिजेंस शाखा ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट में बांग्लादेशी मुस्लिमों की मजदूर के रूप में घुसपैठ का भी उल्लेख है। इस रिपोर्ट में नेपाल के इस्लामिक संघ पर मुस्लिम समुदाय को देश में अवैध प्रवेश करवाकर नेपाली नागरिकता दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक संघ इन बांग्लादेशी मुसलमानों की सूची संकलित करके नेपाल मुस्लिम आयोग और उसके अध्यक्ष को भेजकर इस प्रक्रिया में केंद्रीय भूमिका निभाता है। आयोग इन व्यक्तियों को बांग्लादेशी नागरिकों के परिवार के सदस्यों के रूप में गलत तरीके से सत्यापित करता है, जिन्होंने पहले ही नेपाली नागरिकता हासिल कर ली है, जिससे उन्हें कानूनी जांच से बचने की अनुमति मिलती है। बांग्लादेश और रोहिंग्या मुसलमानों में से कुछ इस्लामिक संघ की मदद से नेपाली पासपोर्ट प्राप्त करने में सफल रहे हैं, और इनमें से कुछ को हाल ही में पकड़ा गया था। नागरिकता प्राप्त करने वाले बांग्लादेशी मुसलमानों की बढ़ती संख्या ने मधेस और तराई क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय परिवर्तन के बारे में चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय तक नेपाल पुलिस के विशेष ब्यूरो में काम करने वाले नेपाल पुलिस के अवकाश प्राप्त एआईजी पुष्कर कार्की ने बताया कि ये कार्रवाइयां जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान जैसे विदेशी कट्टरपंथी संगठनों के व्यापक एजेंडे का हिस्सा हैं, जो कथित तौर पर इस्लामिक संघ नेपाल के साथ सहयोग करते हैं। इन संगठनों का उद्देश्य अवैध आप्रवासन और नागरिकता हेरफेर के माध्यम से बांग्लादेशी मुसलमानों की आबादी बढ़ाकर दक्षिणी नेपाल में जनसांख्यिकीय संतुलन को बदलना है। नेपाल में सुरक्षा मामलों के जानकार डॉ. दीपेश केसी ने बताया कि बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए नागरिकता सुरक्षित करने के अपने प्रयासों के अलावा, इस्लामिक संघ के नेता कथित तौर पर विभिन्न नेपाली राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ नियमित चर्चा में लगे हुए हैं। माना जाता है कि इन बैठकों के दौरान वे नेपाल में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की नागरिकता की स्थिति को वैध बनाने के लिए राजनीतिक हस्तियों पर दबाव डाल रहे हैं, जिससे मामला और जटिल हो गया है। गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल भी म्यांमार से भागकर आए रोहिंग्या शरणार्थियों की बढ़ती आमद का सामना कर रहा है और 2017 के बाद से बड़ी संख्या में रोहिंग्या नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं। गृह मंत्रालय के पास यह तथ्य है कि नेपाल में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या अब लगभग 800 तक पहुंच गई है। हालांकि नेपाल आधिकारिक तौर पर उन्हें शरणार्थी के रूप में मान्यता नहीं देता है। यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) ने नेपाल में 370 रोहिंग्या व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी किए हैं, जबकि अतिरिक्त 123 आवेदन लंबित हैं। इनमें से कई शरणार्थी अब काठमांडू के बाहरी इलाके में जमीन किराए पर लेना चाह रहे हैं, खासकर ललितपुर के टीकाथली और भक्तपुर के बाहरी इलाके में। इससे नेपाल में ही सुरक्षा और जनसांख्यिकीय चिंताएं भी बढ़ गई हैं। सरकार को सौंपी गई ताजा रिपोर्ट में नेपाल में सुरक्षा एजेंसियों ने रोहिंग्या शरणार्थियों सहित अवैध अप्रवासियों की बढ़ती आमद पर चिंता जताई है। यह बढ़ती प्रवृत्ति नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है क्योंकि अवैध आप्रवासन से देश के सामाजिक, राजनीतिक और जनसांख्यिकीय ताने-बाने के बाधित होने का खतरा है। सरकार की तरफ से सुरक्षा अधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है कि वे मुस्लिम संगठनों द्वारा नेपाल में ऐसे बांग्लादेशी मुसलमानों को बुलाने और उनके रहने की सुविधा प्रदान करने के किसी भी प्रयास को रोककर, सीमा निगरानी को मजबूत करने और अवैध आव्रजन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ शरणार्थी संकट के मानवीय पहलू का प्रबंधन करके इस चुनौती को अधिक प्रभावी ढंग से संबोधित करें।    

सूडान में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या बढ़कर 8 2 मिलियन हो गई

जेनेवा  सूडान में 18 महीने से जारी संघर्ष ने मानवीय संकट को और भी गहरा कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, अब तक लगभग 30 लाख शरणार्थी और वापस लौटे सूडानी लोग अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी देशों की शरण में जा चुके हैं। इनमें अधिकांश लोग मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, मिस्र, इथियोपिया, लीबिया, दक्षिण सूडान और युगांडा में शरण ले रहे हैं।संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने सूडान में लगातार हो रहे विस्थापन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ही लगभग 40,000 लोग सूडान के भीतर विस्थापित हुए हैं। पिछले साल अप्रैल में शुरू हुए संघर्ष के बाद से अब तक सूडान में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या बढ़कर 8।2 मिलियन हो गई है, जिससे देश के भीतर मानवीय संकट गहरा गया है। दारफुर क्षेत्र में बढ़ते हिंसक संघर्ष के कारण अकेले अक्टूबर के पहले सप्ताह में 25,000 लोग पूर्वी चाड पहुंचे, जो इस वर्ष के किसी एक सप्ताह में पलायन करने वालों की सबसे अधिक संख्या है। चाड में इस समय 681,944 सूडानी शरणार्थी हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा हैं।    

रणजी में बल्लेबाज साई सुदर्शन ने मचाया तहलका, ठोका दोहरा शतक; तमिलनाडु ने बनाए 379 रन

नई दिल्ली  दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह को परिस्थितियों को सही से नहीं पढ़ पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे तमिलनाडु ने बी साई सुदर्शन ने नाबाद दोहरा शतक ठोका। इसकी बदौलत ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन स्टंप तक एक विकेट गंवाकर तमिलनाडु ने 379 रन बना लिये थे। सुदर्शन 202 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं, उन्होंने एन जगदीशन (101 गेंद में 65 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 168 रन और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 96 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए अभी तक 211 रन की शतकीय साझेदारियां निभाईं। दिल्ली के कप्तान से हो गई चूक दिल्ली के कप्तान हिम्मत पिच पर बहुत घास होने के कारण सही फैसला नहीं कर सके जबकि यह सपाट निकली। इससे तमिलनाडु के बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। नवदीप सैनी (17 ओवर में 65 रन देकर एक विकेट) और हिमांश चौहान (17 ओवर में 50 रन देकर कोई विकेट नहीं) ने शुरूआती स्पैल में प्रभाव डाला लेकिन सुदर्शन और जगदीशन ने खराब स्पिन गेंदबाजी पर तेजी से रन बटोरे। दिल्ली के टीम प्रबंधन ने बायें हाथ के स्पिनर सुमित माथुर को अंतिम 11 में नहीं चुना जिन्होंने पिछले सत्र में अपने पदार्पण में नौ विकेट झटके थे। गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी अपने खिलाड़ियों का खेल देख रहे थे और सुदर्शन के स्ट्रोक्स से वह प्रभावित दिखे। साई सुदर्शन ने 249 बॉल में ठोका दोहरा शतक सुदर्शन ने दिन के अंत में हर्ष त्यागी पर तेजी से एक रन लेकर 249 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया। फिलहाल, सुदर्शन 77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 202 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 23 चौके और 1 छक्का भी लगाया है। 23 साल के सुदर्शन लगातार अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। उन्होंने डॉमेस्टिक क्रिकेट में खुद को साबित किया है। रेड बॉल क्रिकेट में साई लगातार अच्छा कर रहे हैं। अगर इस तरह से वह खेलते रहे। तो जल्द ही उनकी भारत की टेस्ट टीम में जगह बन सकती है। वहीं साई ने भारत के लिए 3 वनडे और 1 टी20 भी खेला है। वनडे में उन्होंने 63.50 की औसत से 127 रन ठोके हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet