LATEST NEWS

भारत ने कनाडाई बॉर्डर सर्विस एजेंसी के अधिकारी को वॉन्टेड आतंकवादी घोषित किया

नई दिल्ली भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कूटनीतिक विवाद चल रहा है। हाल ही में कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद भारत ने कनाडा के राजनायिकों को बाहर का रास्ता दिखाया और अपने उच्चायुक्त को भी वापस बुलाया। इस विवाद के बीच खबर है कि भारत ने कनाडाई बॉर्डर सर्विस एजेंसी (CBSA) के एक अधिकारी संदीप सिंह सिद्धू को वॉन्टेड आतंकवादी घोषित कर दिया है और उसे वापस लाने की मांग की है। कनाडा और भारत के बीच क्या है कूटनीतिक विवाद? कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने इस हफ्ते आरोप लगाया कि भारतीय राजनायिक कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बना रहे हैं। उनका आरोप है कि भारत सरकार को उनके बारे में जानकारी साझा करके उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, शीर्ष भारतीय अधिकारी उस जानकारी को अपराध समूहों को दे रहे हैं जो कनाडा के नागरिक इन कार्यकर्ताओं को ड्राइव-बाय शूटिंग, जबरन वसूली और यहां तक कि हत्या का निशाना बना रहे हैं। दूसरी ओर, भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडा के कार्यवाहक उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को देश से निकाल दिया है। कौन है सीबीएसए का संदीप सिंह सिद्धू? टाइम्स नॉउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदीप सिंह सिद्धू, सीबीएसए का कर्मचारी है और प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का सदस्य है। उस पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। कहा जा रहा है कि संदीप सिंह सिद्धू के पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे और आईएसआई के अन्य गुर्गों के साथ संबंध थे। माना जा रहा है कि 2020 में बलविंदर सिंह संधू की हत्या में उसकी भूमिका थी। क्या सनी टोरंटो ही है संदीप सिंह सिद्धू? बलविंदर सिंह संधू, शौर्य चक्र पुरस्कार से सम्मानित थे। पंजाब के उग्रवाद के दौरान खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अपने प्रयासों और अमेरिका और कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नेतृत्व में किये गए खालिस्तान जनमत संग्रह का विरोध करने वालों में वो प्रमुख थे। रिपोर्ट के अनुसार, संदीप सिंह सिद्धू को सीबीएसए में अधीक्षक पद पर प्रमोट किया गया था। एनआईए का दावा है कि सनी टोरंटो और पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे सहित कनाडा के खालिस्तानी गुर्गों ने संधू की हत्या की योजना बनाई थी। यह अभी भी साफ नहीं है कि सनी टोरंटो संदीप सिंह सिद्धू का ही दूसरा नाम है। यह रिपोर्ट विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा पिछले हफ्ते की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने कनाडा से करीब 26 आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग की थी, जिस पर कनाडाई अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने कनाडा सरकार के साथ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह सहित गिरोह के सदस्यों के बारे में सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की थी और उनसे उन्हें (अपराधियों को) गिरफ्तार करने का अनुरोध किया था … अब तक, हमारे अनुरोध पर कनाडा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’

मंत्री पटेल ने बताया मण्डल के प्रचलित अभिदाय दरों में 11 वर्ष पश्चात् वृद्धि करने का निर्णय लिया गया

श्रमिकों के सम्पूर्ण कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध- श्रम मंत्री पटेल प्रदेश में श्रम विभाग ने प्राप्त की विशेष उपलब्धियाँ – श्रम मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने बताया मण्डल के प्रचलित अभिदाय दरों में 11 वर्ष पश्चात् वृद्धि करने का निर्णय लिया गया भोपाल श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्रम विभाग की उलब्धियों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश में उज्जैन, पीथमपुर, भोपाल, जबलपुर एवं सतना में 05 आदर्श श्रम केन्द्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया गया है। श्रमोदय आदर्श आई टी आई-मुगालिया छाप में संचालित ट्रेड सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टैकनीशियन मैकाट्रोनिक्स, एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन केवल प्रदेश में श्रमोदय आईटीआई में ही संचालित है, यह विशेष उपलब्धि है। मंत्री पटेल ने कहा कि श्रम मण्डल की “अंतिम संस्कार सहायता योजना” का लाभ केवल श्रमिक को मिलता था, जिसका विस्तार करते हुये पात्र श्रमिक के परिवार में पत्नि, पुत्र-पुत्री एवं माता-पिता को भी उक्त योजना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही मण्डल की “अनुग्रह सहायता योजना” (अध्यक्ष का विवेकाधीन कोटा) का लाभ पहले केवल श्रमिक को मिलता था, जिसका विस्तार करते हुये पात्र श्रमिक के परिवार में पत्नि, पुत्र-पुत्री एवं माता-पिता को भी उक्त योजना में शामिल किया गया है। पात्र दिव्यांग श्रमिकों को इलेट्रिक वाहन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है, इस वर्ष 50 श्रमिकों को इलेट्रिक वाहन प्रदाय किये जायेगें। मंत्री पटेल ने बताया कि मण्डल के प्रचलित अभिदाय दरों में 11 वर्ष पश्चात् वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें नियोजक का अभिदाय 30 रु. के स्थान पर 50 रु. प्रति छः माह एवं नियोजक का न्यनतम् अभिदाय 1500 के स्थान पर 2500 रु. प्रति छः माह वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। मण्डल दुद्वारा वर्तमान में संभागीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इन्दौर की प्रतियोगिता 08 अक्टूबर को संपन्न हो चुकी है एवं 18 अक्टूबर को उज्जैन में प्रतियोगिता संपन्न हो रही है। शेष संभागों में भी निर्धारित तिथि पर प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी। मंत्री पटेल ने कहा कि मण्डल की योजनाओं का लाभ लेने के लिये ऑनलाइन आवेदन लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से करना होते है। अब लोक सेवा केन्द्र के साथ मण्डल द्वारा संचालित 27 श्रम कल्याण केन्द्रों पर भी श्रमिक अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकेगें। मण्डल को 95% अभिदाय ऑनलाईन प्राप्त हो रहा है। मण्डल में भी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन अभिदाय का भुगतान प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियोजकों को अभियोजन की कार्यवाही से निजात दिलाने हेतु प्रशमन का प्रावधान किया गया है, जिससे नियोजकों को अभियोजन प्रक्रिया से राहत मिली है। हितग्राहियों को हितलाभ का भुगतान उनके आधार बेस, बैंक अकाउंट में ही किया जाना सुनिश्चित किया गया है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की उपलब्धियों के बारे में मंत्री पटेल ने जानकारी देते हुए बताया किमध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों की संतानों हेतु स्कूल छात्रवृत्ति योजना 2024 शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत कक्षा 01 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को 2300 रूपये प्रति वर्ष तक की छात्रवृत्ति का लाभ प्रदाय किया जायेगा।उन्होंने कहाई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना 2024 शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर क्रय करने पर 40,000 रूपये तक की अनुदान राशि का लाभ प्रदाय किया जावेगा। “दिव्यांग सहायता अनुदान योजना” 2024 शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा दिव्यांगजन हेतु उपकरण क्रय करने पर 35,000 रूपये तक की अनुदान राशि का लाभ प्रदाय किया जावेगा। मंत्री पटेल ने बताया कि श्रमिक ग्रामीण आवास हेतु अनुदान योजना 2024 शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्हें “प्रधानमंत्री आवास योजना” (ग्रामीण) अंतर्गत आवास आवंटित होगा, उन्हें मंडल की ओर से 50,000 रूपये की अनुदान राशि का लाभ प्रदाय किया जावेगा। “औजार/उपकरण खरीदी हेतु अनुदान योजना” 2024 शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा औजार/उपकरण की खरीदी करने पर मंडल की ओर से 10,000 रूपये तक की अनुदान राशि का लाभ प्रदाय किया जायेगा। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा प्रदेश के समस्त 16 नगर निगमों में पी.आई.यू. के माध्यम से 100 बिस्तर के श्रमिक विश्राम गृह का निर्माण किया जा रहा है। प्रति श्रमिक विश्राम गृह की लागत 6.10 करोड़ रूपये होगी। इनमें निःशुल्क ठहरने एवं रियायती दरों पर भोजन की व्यवस्था होगी। इनका संचालन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति द्वारा किया जायेगा। प्रदेश में 05 नवीन श्रमोदय आवासीय विद्यालय सागर, रीवा, उज्जैन, शहडोल एवं बालाघाट में शुरू किये जावेगें। इन 05 नवीन श्रमोदय विद्यालयों की कुल निर्माण लागत 310 करोड़ रूपये एवं प्रति वर्ष कुल संचालन व्यय 50 करोड़ रूपये होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में अनुग्रह सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना में लाभान्वित किये गये हितग्राहियों का सोशल ऑडिट करवाया जा रहा है। मंडल की सभी योजनाओं में आधार आधारित भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसमें हितग्राही को उसके आधार से लिंक बैंक खातें में राशि डी.बी.टी. के माध्यम से प्राप्त होती है।  

मध्य प्रदेश बिजली की कुल आवश्यकता की 50 फीसदी पूर्ति सौर ऊर्जा से करेगा, सरकार ने बनाई कार्ययोजना

भोपाल मध्य प्रदेश अपनी आवश्यकता की 50 फीसदी बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से करेगा। वर्ष 2030 तक लगभग 40 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी। इसमें से आधी यानी 20 हजार मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा से बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार कार्ययोजना बनाकर काम रही है। आठ हजार मेगावाट सौर ऊर्जा की परियोजना मुरैना, शिवपुरी, सागर और धार में स्थापित करने पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सहमति बनी है। आगर, धार, अशोकनगर, भिंड, शिवपुरी और सागर में साढ़े सात हजार मेगावाट ऊर्जा क्षमता की परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। बता दें कि प्रदेश में अभी 26 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है। इसमें से सौर ऊर्जा से सात हजार मेगावाट बिजली की पूर्ति हो रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 में जब 40 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, तब आधी बिजली की पूर्ति सौर ऊर्जा से हो जाए। इसे ध्यान में रखते हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। इस योजना के तहत आठ हजार मेगावाट सौर ऊर्जा की परियोजना मुरैना में स्थापित की जाएगी। इस सौर ऊर्जा संयंत्र से बनने वाली बिजली का छह माह उपयोग उत्तर प्रदेश तो शेष छह माह मध्य प्रदेश करेगा। साढ़े सात हजार मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं छह जिलों (आगर, धार, अशोकनगर, भिंड, शिवपुरी और सागर) में प्रस्तावित की गई हैं। इसके लिए 15 हजार हेक्टेयर भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। गांधीनगर में चौथी ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट में अवाडा ग्रुप ने पांच हजार करोड़ और रिन्यू पावर ने छह हजार करोड़ रुपये निवेश करने की रुचि दिखाई। इसके अलावा जल संसाधन विभाग भी सौ मेगावाट की परियोजना पर काम कर रहा है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में मध्य प्रदेश में तेजी से काम हो रहा है। कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक 20 हजार मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा के माध्यम से प्राप्त हो।– मनु श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग

जापान को 2035 तक प्रतिदिन 17.75 मिलियन घंटे का नुकसान होगा : रिपोर्ट

टोक्यो एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जापान को 2035 तक 3.84 मिलियन श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ेगा। इसका मतलब है कि प्रतिदिन 17.75 मिलियन घंटे का नुकसान होगा। जिजी प्रेस ने पर्सोल रिसर्च एंड कंसल्टिंग कंपनी और चुओ यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में दावा किया है, ”2023 की तुलना में श्रमिकों की कमी 1.85 गुना बढ़ने का अनुमान है, ऐसा इसलिए क्योंकि देश में कामगारों के पक्ष में कार्यशैली सुधार नीति बनाई गई है। ये कार्य और जीवन के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए किया गया है, इसकी वजह से ही व्यक्तिगत कार्य घंटों में कमी आई है।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिजी प्रेस के हवाले से बताया कि मजदूरों की जरूरत जो 2023 में 67.47 मिलियन थी वो 2035 में बढ़कर 71.22 मिलियन होने की उम्मीद है। इसमें महिलाएं, बुजुर्ग कर्मचारी और विदेशी नागरिक शामिल होंगे। इसके साथ ही विदेशी श्रमिकों की संख्या में भी वृद्धि होने का अनुमान है और ये 2.05 मिलियन से बढ़कर 3.77 मिलियन हो जाएगा। हालांकि, 2035 तक प्रति व्यक्ति औसत काम के घंटों में 8.8 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण कामगारों की ढलती उम्र और जापानी सरकार द्वारा कार्य शैली सुधार नियम है। श्रमिकों की कमी से निपटने के लिए रिपोर्ट में कार्यशैली सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया गया है।  

किसान नरवाई ना जलाएं, सुपर सीडर का उपयोग करें, 25 अक्टूबर से होगी सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी

रबी के लिए किसानों को समय से मिलें उत्तम उर्वरक और बीज : एपीसी सुलेमान प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता डीएपी के समान ही गुणवत्ता युक्त है एनपीके किसान नरवाई ना जलाएं, सुपर सीडर का उपयोग करें 25 अक्टूबर से होगी सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) ने खरीफ-2024 के संबंध में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की बैठक ली भोपाल रबी फसलों के लिए किसानों को समय से उत्तम उर्वरक और बीज मिलना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में सभी उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। डीएपी के समान ही एनपीके गुणवत्ता युक्त है। इसमें फसलों के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व हैं। किसान नरवाई ना जलाएं, सुपर सीडर का उपयोग करें। प्रदेश में कहीं भी खाद, बीज का अवैध भंडारण, कालाबाजारी अथवा अमानक विक्रय न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन विक्रय के लिए किसानों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एपीसी मोहम्मद सुलेमान ने यह निर्देश आज नर्मदा भवन में संपन्न भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों के लिए खरीफ-2024 की समीक्षा एवं रबी 2024- 25 की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कृषि, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, उद्यानिकी आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव मत्स्य पालन डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव उद्यानिकी अनुपम राजन, सचिव कृषि एम. सेलवेंद्रन, संभागायुक्त भोपाल संजीव सिंह, संभागायुक्त नर्मदापुरम के.जी. तिवारी, संबंधित जिलों के कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न योजनाओं के सफल हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी बैठक में साझा किए। एपीसी सुलेमान ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य जारी है। आगामी 25 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी की जाएगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। सोयाबीन खरीदी के लिए किसानों को टोकन दिए जाएं, जिससे उन्हें अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। किसानों की सुविधा के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त केंद्र एक-दो दिन में खोल दिए जाएंगे। खरीदी में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का प्रयोग किया जाए। सचिव कृषि सेलवेंद्रन ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। दालों के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में 24 प्रतिशत उत्पादन के साथ प्रथम है। अनाजों के उत्पादन में 12% उत्पादन के साथ देश में द्वितीय और तिलहन के उत्पादन में 20% उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है। प्रदेश की कृषि विकास दर 19 प्रतिशत है। देश में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 16.5 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती होती है। उन्होंने बताया कि रबी 2024-25 के लिए प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। रबी के लिए प्रदेश में कुल 16.43 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 6.88 यूरिया, 1.38 डीएपी, 2.70 एनपीके, 4.08 डीएपी +एनपीके, 4.86 एसएसपी और 0.61 लाख मीट्रिक टन एमओपी उर्वरक उपलब्ध है। प्रदेश में रबी फसलों के अंतर्गत मुख्य रूप से चंबल एवं ग्वालियर संभागों में सरसों 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, सागर संभागों में चना, मसूर 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, चंबल, सागर, नर्मदापुरम में गेहूं 1 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों में गेहूं एवं चना की फसलों की बोनी 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक की जाती है। एपीसी सुलेमान ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए गए कि वे सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में नरवाई न जलाई जाए। किसानों को सुपर सीडर के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए। इसके प्रयोग से फसल कटाई के साथ ही बोनी भी हो जाती है। इससे खेतों में बची हुई नमी का अगली फसल में उपयोग हो जाता है, कम बीज लगता है और फसल पहले आ जाती है, जो किसानों के लिए अत्यधिक लाभदायक है। सभी जिलों में सुपर सीडर मशीन की किसानों को उपलब्धता सुनिश्चित करायें। अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक बर्णवाल ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में रबी फसलों के लिए भी किसानों को शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण योजना का लाभ दिए जाना सुनिश्चित करें। हर जिले में “वन स्टॉप सेंटर” बनाए जाएं, जहां किसानों को सारी सुविधाएं मिल सकें। समिति स्तर पर अल्पावधि ऋणों की वसूली बढ़ाई जाए। जो प्राथमिक सहकारी समितियां ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की पैक्स के ऑडिट का कार्य अक्टूबर तक पूर्ण किया जाए तथा नवीन पैक्स के गठन की कार्रवाई की जाए। बताया गया कि ऋण महोत्सव के अंतर्गत आगामी 6 नवंबर तक किसानों को अ-कृषि ऋण वितरित किए जा रहे हैं। मत्स्य विभाग की समीक्षा में प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा ने बताया कि मध्यप्रदेश में 4.42 लाख हेक्टेयर जल क्षेत्र, जिसमें से 99% भाग में मत्स्य पालन किया जाता है प्रदेश में 2595 मछुआ समितियां पंजीकृत हैं, जिनसे 95417 मत्स्य पालक जुड़े हुए हैं। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति मत्स्य उपलब्धता 7.5 किलोग्राम है। प्रदेश का पहला इंटीग्रेटेड एक्वापार्क भदभदा रोड भोपाल में स्थित है। प्रदेश में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना और मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है। सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा दिए गए। मछुआ पालन की नई तकनीकी के इस्तेमाल के लिए मत्स्य पालक किसानों को प्रेरित किया जाए। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि भारत में दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान है। प्रदेश में 591 लाख किलोग्राम प्रतिदिन दूध का उत्पादन होता है। राष्ट्र का 9% दुग्ध उत्पादन मध्यप्रदेश में होता है। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति दुग्ध की उपलब्धता 644 ग्राम प्रतिदिन है, जबकि राष्ट्रीय औसत 459 ग्राम प्रतिदिन का है। प्रदेश में 7.5% पशुधन है, जबकि राष्ट्रीय औसत 5.05 का है। वर्ष 2019 की पशु संगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में गौ-वंश पशु संख्या देश में तीसरे स्थान पर 187.50 लाख है, वही भैंस वंश पशु संख्या चौथे स्थान पर 103.5 लाख है। प्रदेश में पशुओं के उपचार के लिए चलित पशु चिकित्सा वाहन (1962) संचालित है, जो कि स्थान पर जाकर पशुओं का इलाज करते हैं। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है। भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीकी से … Read more

स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे

नई दिल्ली गर्मियों की शुरुआत में चोटों से परेशान रहने के बाद स्कॉट बोलैंड मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो शेफील्ड शील्ड में वापसी करने के साथ और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला से पहले स्कॉट बोलैंड अपनी फॉर्म और ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। बोलैंड एमसीजी में शील्ड में वापसी करेंगे, जहां उनकी विक्टोरिया टीम स्टार-स्टडेड मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स से भिड़ेगी। 35 वर्षीय यह तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण टीम से बाहर है। लेकिन अब यह तेज गेंदबाज टीम में जगह बनाने और यह साबित करने के लिए बेताब है कि वह भारत के खिलाफ खेलने का मौका पाने का हकदार है। बता दें, टीम इंडिया के खिलाफ स्कॉट पहले ही बड़े मैचों में अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। बोलैंड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “पहले मैच में वापसी के बाद शायद थोड़ी थकान महसूस हो, लेकिन कोई बात नहीं। मुझे पता है कि एक बार जब मैं अपने लय में आ जाऊंगा तो चीजें बदल जाएंगी। मैंने पिछले चार या पांच महीनों में अपने शरीर पर काफी काम किया है। मुझे शील्ड गेम में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।” बोलैंड की वापसी पर सबकी नजर रहेगी, खासकर तब जब वह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच, एमसीजी में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए संभावित कॉल-अप पर नजर रखते हैं। उन्होंने 2022 एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 6-7 का रिकॉर्ड बनाया था। उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी वही कारनामा दोहराएंगे। बोलैंड की सबसे हालिया अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के यूके दौरे के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने टीम को भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।    

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम आज 12वें सुल्तान जोहोर कप के शुरुआती मैच में जापान से भिड़ेगी

जोहोर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम शनिवार को यहां 12वें सुल्तान जोहोर कप के शुरुआती मैच में जापान से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य पूर्व दिग्गज गोलकीपर और अपने सम्मानित कोच पीआर श्रीजेश से प्रेरणा लेना होगा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता श्रीजेश के लिए कोच के तौर पर यह पहला कार्यकाल होगा। उन्होंने इस साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद खिलाड़ी के तौर पर खेल को अलविदा कहा था। भारत ने मई 2023 में जूनियर एशिया कप में अपने आखिरी मुकाबले में जापान पर 3-1 से जीत हासिल की और 2022 के सुल्तान जोहोर कप में भी इस टीम को 5-1 से हराया था। कप्तान आमिर अली ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम नए मुख्य कोच पीआर श्रीजेश के नेतृत्व में अच्छी ट्रेनिंग कर रही है और हम उनके साथ अपना पहला टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार जर्मनी से हारने के बाद, हम अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे। इस बार हमारी तैयारी अच्छी है और हम प्रतियोगिता में किसी भी टीम से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।’’ जापान के बाद भारतीय टीम 20 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन, 22 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया और फिर 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। भारतीय टीम ग्रुप चरण में 25 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। लीग चरण में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें 26 अक्टूबर को फाइनल में भिड़ेंगी। भारतीय उपकप्तान रोहित ने कहा, ‘‘हम सुल्तान जोहोर कप से पहले सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचने के लिए पिछले कुछ दिनों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए उत्साहित हैं। सभी खिलाड़ी अपने खेल में सुधार के साथ एक-दूसरे को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारी नजरें इस प्रतियोगिता के साथ नवंबर में मस्कट में खेले जाने वाले जूनियर पुरुष एशिया कप पर भी हैं।’’    

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पर दीप्तिमान 84 स्तंभों की स्थापना होगी

प्रयागराज महाकुंभ को दिव्य स्वरूप देने के लिए कुंभ नगरी के कोने-कोने में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों की स्थापना की जा रही है । शहर की सड़क, चौराहे और शहर की प्रमुख दीवारें सज संवर रही हैं। प्रयागराज का सिविल एयरपोर्ट भी इससे अछूता नहीं है। यहां दीप्तिमान 84 स्तंभों की स्थापना इसी का हिस्सा है। सृष्टि जीवन का क्रमिक विकास है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यह 84 लाख योनियों से होकर गुजरता है। प्रयागराज के सिविल एयरपोर्ट में सृष्टि के इसी विकास क्रम को 84 आलोकित स्तंभों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन डिवीजन इसकी कार्यदाई संस्था है। सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार राना का कहना है कि एयरपोर्ट के बाहर सड़क के दोनो तरफ इन स्तंभों की स्थापना की जा रही है। 21 करोड़ 30 लाख के बजट से ये विशेष आलोकित स्तंभ तैयार हो रहे हैं। इसके लिए 10 करोड़ की पहली किश्त जारी की जा चुकी है। नवंबर तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ये स्तंभ आकर्षित करेंगे। एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने से जाने वाली सड़क में ये 84 स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। ह स्तंभ की लंबाई 6 मीटर होगी और यह खास स्टोन से बनाया जा रहा है । प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक लगभग 525 मीटर की लंबाई में सीधी रेखा में स्थापित होने वाले इन 84 स्तंभों में जीव 84 लाख योनियों का संकेत होगा, जिससे सृष्टि का सार होगा। एक स्तंभ से दूसरे स्तंभ की दूरी 12 मीटर रखी गई है। हर स्तंभ में भगवान शिव के सहस्त्र नाम भी लिखे जाएंगे। रात के समय इन स्तंभों में स्पेशल लाइटिंग का इंतजाम किया है ताकि अंधेरे में भी ये उतनी ही चमक के साथ आलोकित होते रहें। स्तंभ के पास फूलदार सजावटी पौधे भी रोपित किए जाएंगे। नजदीक बैठने के लिए विशिष्ट बेंच का भी निर्माण किया जायेगा।    

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत इस्पात क्षेत्र में पायलट परियोजनाओं का शुभारंभ, तीन पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी

नई दिल्ली राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार ने इस्पात उत्पादन में हरित हाइड्रोजन के उपयोग के लिए तीन पायलट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे पहले नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस पहल के तहत इस्पात क्षेत्र में पायलट परियोजनाओं को लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने  एक बयान में कहा कि पायलट परियोजनाओं के माध्यम से परियोजना का लक्ष्य इस्पात निर्माण में हरित हाइड्रोजन का उपयोग करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों की पहचान करना है। ये परियोजनाएं हरित हाइड्रोजन आधारित इस्पात निर्माण प्रक्रियाओं के सुरक्षित संचालन को प्रदर्शित कर सकती हैं, तकनीकी व्यवहार्यता और दक्षता स्थापित कर सकती हैं और कम कार्बन वाले लौह एवं इस्पात उत्पादन को सक्षम करने के लिए उनकी आर्थिक व्यवहार्यता का आकलन कर सकती हैं। प्राप्त प्रस्तावों के मूल्यांकन के आधार पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस्पात क्षेत्र में कुल तीन पायलट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके लिए केंद्र सरकार की कुल वित्तीय सहायता 347 करोड़ रुपये है। इन पायलट परियोजनाओं के अगले 3 वर्षों में चालू होने की संभावना है, जिससे भारत में ऐसी प्रौद्योगिकियों का विस्तार होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन आंदोलन 4 जनवरी 2023 को शुरू किया गया था। वित्त वर्ष 2029-30 तक इसके लिए 19,744 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इस कदम से अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी, डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा, जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता कम होगी और भारत को हरित हाइड्रोजन में प्रौद्योगिकी और बाजार का नेतृत्व करने में मदद मिलेगी।  

उज्जैन में अनोखी घड़ी का अनावरण, खासियत यह कि 24 घंटे नहीं बल्कि 30 घंटे का समय दिखाती

उज्जैन शहर में अनोखी घड़ी का अनावरण किया गया, जो वैदिक समय प्रणाली पर आधारित है। ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ नाम की इस घड़ी को डॉ. आरोह श्रीवास्तव ने बनाया है। इस घड़ी की खासियत यह है कि यह 24 घंटे नहीं बल्कि 30 घंटे का समय दिखाती है, जो एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय के बीच का समय होता है। इस घड़ी में 60 मिनट की बजाय 48 मिनट का एक घंटा होता है और यह अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाती है। जल्द ही इस घड़ी को मोबाइल ऐप, कलाई घड़ी और दीवार घड़ी के रूप में भी लॉन्च किया जाएगा। 30 कला का होता है एक मुहूर्त डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यह घड़ी प्राचीन भारतीय समय निर्धारण प्रणाली पर आधारित है जो 30 मुहूर्त दिखाती है। प्रत्येक मुहूर्त 30 कला का होता है, जो लगभग 48 मिनट के बराबर होता है। इस तरह यह घड़ी 24 घंटे में 30 मुहूर्त, 30 कला और 30 काष्ठ का रूपांतरण दिखाती है। सिर्फ समय नहीं बताती ये घड़ी यह घड़ी सिर्फ समय ही नहीं बताती बल्कि इसमें पंचांग और मुहूर्त देखने की सुविधा भी है। इसमें विक्रम संवत पंचांग, 30 मुहूर्त, योग, भद्रा, चंद्रमा की स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्योदय, सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण इत्यादि की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। मुहूर्त भी बताती है ये घड़ी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया, ‘यह घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर समय बताएगी। बोलचाल की भाषा में अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त और अमृत काल कहा जाता है। इस घड़ी में 24 घंटों को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। हर मुहूर्त का एक धार्मिक नाम होता है।’ ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल इस घड़ी की एक और खासियत यह है कि इसमें ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल किया गया है। हर घंटे अलग-अलग तस्वीरें इस घड़ी में दिखाई देती हैं। साथ ही देश व दुनिया भर में सूर्यास्त और सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण को भी इसमें दर्ज किया जाएगा और लोगों तक उसकी जानकारी पहुंचेगी। इस घड़ी का उपयोग मोबाइल ऐप के जरिए भी किया जा सकेगा। यानी आप अपने मोबाइल फोन पर भी इस घड़ी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस उद्देश्य से बनाई है घड़ी इस अनोखी घड़ी को बनाने का उद्देश्य लोगों को प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान से अवगत कराना है। यह घड़ी भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस घड़ी के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया, ‘वर्तमान में प्रचलित घड़ी मेकेनिकल होने से दिन व रात को बराबर 12-12 घण्टों में बांटती है परन्तु वास्तव में सम्पूर्ण विश्व में दिन व रात एक जैसे नहीं होते हैं। सूर्य उदय के समयानुसार हर शहर का दिन-रात का समय अलग – अलग होता है। यह वैदिक घड़ी सूर्य सिध्दान्त पर कार्य करती है। सूर्योदय से समय की गणना करती है दिन भर के 15 मुहूर्त व रात्रि के 15 मुहूर्त दर्शाती है। इसे भविष्य में शीघ्र ही मोबाइल एप रिष्टवॉच (कलाई घड़ी) दीवार घड़ी के रूप में लांच किया जावेगा।’

इंडिया एलायंस का हिस्सा होने के नाते अबू आसिम आजमी ने महाराष्ट्र चुनाव में 12 सीटें चुनाव लड़ने के लिए मांगी

मुंबई  मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा विधायक एवं महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने  कहा कि इंडिया एलायंस का हिस्सा होने के नाते मैंने 12 सीटें चुनाव लड़ने के लिए मांगी है। पत्रकारों से बात करते हुए अबू आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया एलायंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वो जम्मू-कश्मीर में भी गए थे। अगर हम इंडिया एलायंस का हिस्सा हैं, तो जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए। दरअसल, मैने सुना है क‍ि कांग्रेस पार्टी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करने जा रही है, इसलिए मैने सोचा कि कहीं वही सीटें शामिल हुईं, जिसको हमने मांगा है, तो हमारे कार्यकर्ताओं को लगेगा कि एलायंस टूट गया। इसलिए मैंने कहा कि हमे साथ में लेकर सीटों की घोषणा कीजिए। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी की जो मीटिंग हुई थी, उसमें हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 12 सीटों को मांगी है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि 12 के 12 सीटें मिलना जरूरी है। बता दे कि निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रदेश में सीटों के बंटवारे की कवायद शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। इसके अलावा प्रदेश में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।    

विधायक बाबू सिंह जंडेल ने भगवान शंकर पर टिप्पणी करके पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी !

भोपाल  कांग्रेस के नेता के विवादित बयान का एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां उपचुनाव से पहले श्योपुर से विधायक बाबू सिंह जंडेल ने भगवान शंकर पर टिप्पणी करके पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। यह बयान पार्टी के लिए ‘सेल्फ गोल’ न बन जाए, नेताओं को यह आशंकाएं सताने लगी है। राज्य की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होना है। मतदान की तारीख भी तय हो गई है और राजनीतिक दल उम्मीदवार के चयन में जुटे हुए हैं। उप चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसी बीच श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का भगवान शंकर को लेकर विवादित बयान आया है। इस बयान ने राज्य की सियासत में गर्माहट ला दी है। कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस विधायक का बयान आने के बाद भाजपा हमलावर है। पार्टी की ओर से खुले तौर पर कांग्रेस को एक बार फिर सनातन विरोधी करार दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस बचाव की मुद्रा में है और इस बयान को कई साल पुराना बता रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव रोचक होने वाला है मगर विधायक के बयान ने बैठे बिठाये कांग्रेस के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। कांग्रेस के नेता हमेशा ही खास कर चुनाव के समय ऐसे बयान दे देते हैं जिससे पार्टी को नुकसान होना तय हो जाता है। अब आशंका इसी बात की बनी हुई है कि कहीं बाबू सिंह जंडेल का यह बयान पार्टी के लिए आत्मघाती गोल साबित न हो जाए। पिछले चुनावों के समय कांग्रेस नेताओं के बयानों ने यही किया है। कांग्रेस विधायक के बयान को पार्टी ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया है और इसका असर मतदाताओं पर पड़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। अगर कांग्रेस बयान सामने आते ही कोई सख्ती दिखाती तो जनता के बीच सकारात्मक संदेश जा सकता था। राज्य में दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर ऐसे हैं जहां के विधायक अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बुधनी से विधायक रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हो चुके हैं वहीं विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थामा है। रावत वर्तमान में मोहन यादव सरकार में वन मंत्री हैं।    

शार्दुल : इस बार भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में गाबा जैसा झटका देगी

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर मेजबानों को हैरान करेगी। शार्दुल ने पिछली बार ब्रिस्बेन टेस्ट भारतीय टीम की जीत में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से निर्णायक भूमिका निभाई थी। शार्दुल ने उक्त मुकाबले में सात विकेट लेने के अलावा शानदार 67 रन भी बनाए थे। वहीं दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया था पर मुंबई की पिछले सीज़न की रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 255 रन बनाने के अलावा पांच मैचों में 16 विकेट लेकर अच्छी वापसी की। शार्दुल का कहना है कि इस बार भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में गाबा जैसा झटका देगी। शार्दुल 2020-21 सीरीज की यादें अब भी ताजा हैं। ताजा हो जाएंगी। इस खिलाड़ी ने कहा, मैं केवल एकदिवसीय टीम का हिस्सा था, लेकिन मैंने तीनों प्रारूप खेले और आखिरी टेस्ट भी खेला। कोच को अहसास हुआ और उन्होंने अचानक मुझे फ्लाइट में बुलाया और कहा, शार्दुल, तुम एकदिवसीय टीम का हिस्सा हो, लेकिन मैं तुम्हें बता रहा हूं, तुम ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ रहे हो, तुम आखिरी दिन तक रुक रहे हो। मुझे लग रहा है कि तुम दौरे पर कुछ बदलाव लाओगे। शार्दुल ने कहा कि हमने देखा कि टेस्ट श्रृंखला कैसी रही, हर खेल में कोई न कोई घायल हो रहा था। ऐसे में मुझे ब्रिस्बेन में खेलने का अवसर मिला। तब मैंने जो किया वह शायद मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा ही अच्छा होता है। मानसिक रूप से भी मैं इन रणजी खेलों में ऑस्ट्रेलिया के लिए भी तैयारी कर रहा हूं और इस बार भी अवसर मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं। कैमरन ग्रीन की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के समीकरण बदल देगी : स्टार्क सिडनी  स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की अनुपस्थिति से भारत के खिलाफ होने वाले पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के समीकरण बदल जाएंगे और इससे स्पिनर नाथन लियोन का कार्यभार बढ़ सकता है। ग्रीन अपनी पीठ संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सर्जरी कराएंगे जिसके कारण वह कम से कम छह महीने तक खेल से दूर रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास मिशेल मार्श के रूप में एक और ऑलराउंडर है लेकिन स्टार्क का मानना है कि ग्रीन की अनुपस्थिति से ऑस्ट्रेलिया का संयोजन प्रभावित होगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार स्टार्क ने कहा, ‘‘जब आपको कैमरन ग्रीन जैसे अदद ऑलराउंडर की सेवाएं नहीं मिलती हैं या जब बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम में नहीं होते हैं तो इससे समीकरण बदल जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके पास वह अदद ऑलराउंडर होता है जो कुछ समय से टीम का हिस्सा रहा हो। उसके बाहर होने से आप गेंदबाजी में नए विकल्पों की तलाश में जुट जाते हैं।’’ स्टार्क ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि हमारा गेंदबाजी संयोजन कैसा होगा। मिच (मार्श) की गेंदबाजी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इससे पहले भी इस तरह की परिस्थितियों से गुजर चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए नया मुद्दा नहीं है। हमने अतीत में भी ऐसी श्रृंखलाएं खेली हैं जब हमारे पास कोई ऑलराउंडर नहीं था। हमें अपना कार्यभार बढ़ाना पड़ सकता है और गाज़ (नाथन लियोन) को शायद कुछ अतिरिक्त गेंदबाजी भी करनी होगी।’’  

राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक तौर पर उन्नति महसूस करेंगे। आपकी मेहनत और कमिटमेंट आपको पेशेवर मोर्चे पर अपने लिए जगह बनाने में मदद करेगी। लव लाइफ में चीजों को रोमांचक बनाने के लिए आपकी तारीफ की जाएगी। कुछ लोग सोना खरीदने पर विचार कर सकते हैं। काम के साथ-साथ घूमना-फिरना भी जरूरी है, जो तनाव कम कर सकता है। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वृषभ राशि :वृषभ राशि वालों को किसी प्रोजेक्ट से बड़ी धनराशि मिलने की संभावना है। जब आप शारीरिक गतिविधि के साथ अपनी डाइट को कंट्रोल करते हैं तो स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पेशेवर क्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने की संभावना है, लेकिन आप सब कुछ सराहनीय ढंग से संभाल लेंगे। किसी यात्रा पर किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात होना संभव है। सेल्फ-केयर पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मिथुन राशि :मिथुन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आप नया व्यायाम ट्राई करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं और स्वास्थ्य के मोर्चे पर लाभ उठा सकते हैं। पहली बार में कुछ सही करने से आपको अच्छा फील होगा। आपके विचारों को मैनेजमेंट द्वारा लागू करने की संभावना है। कुछ लोग ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में संपत्ति के मामले पर अच्छी खबर की उम्मीद की जा सकती है। कर्क राशि :कर्क राशि वाले आर्थिक रूप से आज थोड़ा सावधान रहें। पैसा बनाने वाली योजना में निवेश करना रिसकी साबित हो सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर शुरू की गई कोई नई एक्सरसाइज आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रखेगी। प्रोजेक्ट या डील से अच्छा प्रॉफिट मिलने पर आप बॉस की नजरों में आ सकते हैं। लव के मामले में आज वाद-विवाद करने से दूर रहें। प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। सिंह राशि :सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी योजना में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर योग करने से मोटापा और तनाव कम कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। कन्या राशि :आज कन्या राशि वालों को आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या घर की खरीदारी संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें। तुला राशि :कन्या राशि वाले आज आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए आप ध्यान या योग का सहारा ले सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी पहचान बनाने का खास मौका मिलेगा। परिवार का सहयोग आपके सपने को पूरा करने में मदद करेगा। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना कुछ लोगों के स्ट्रेस को दूर करेगा। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि वालों को पिछले निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपके द्वारा चुने गए हेल्दी फूड्स आपको फिटनेस के एक कदम और करीब लाएंगे। काम के सिलसिले में आप जो पहल करेंगे, उसका जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का यह अच्छा समय है। पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है। पैसे कमाने वालों के लिए एक बेहतरीन दिन होने की उम्मीद है। अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना और व्यायाम करना जरूरी है। पेशेवर मोर्चे पर रोज एक जैसा काम आपको बोर करने वाला लग सकता है, लेकिन आपको इसे जारी रखना चाहिए। आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। विदेशी यात्रा का योग है। रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग आज संपत्ति का सौदा करने में सफल हो सकते हैं। मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन वृद्धि की योजनाएं सफल होंगी और आपकी आर्थिक सिचूऐशन मजबूत होगी। आप आसानी से अपनी रोजाना की लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज शामिल कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी ईमानदारी और समर्पण का रिजल्ट जल्द मिलने की संभावना है। कुछ लोग घर का रिनोवेशन करा सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर पुराने कनेक्शन को बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले को आज अच्छी कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। शारीरिक फिटनेस को मेन्टेन करने पर फोकस करें। प्रोफेशनल्स को अच्छा प्रॉफिट होने की संभावना है। पारिवारिक तौर पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात भी हो सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में कड़वाहट दूर करने के लिए साथी के साथ हॉलिडे पर जाएं। मीन राशि : मीन राशि वाले जिस मौके का इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही मिलने वाला है। अंतिम समय में आपको सौंपा गया काम सही ढंग से पूरा हो जाएगा। रोजाना वर्कआउट करने की आपकी आदत से आपको स्वास्थ्य के मामले में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग आपको चुनौती स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए सपना साकार होने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संपत्ति की बिक्री से कुछ लोगों को प्रॉफिट मिलने की संभावना है।

श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मारी टक्कर, एक की मौत, 26 अन्य घायल

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हैं। इनमें गंभींर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। भुट्टा तोड़कर लौट रहे थे श्रमिक दरअसल खेत से मक्का (भुट्टा) तोड़ने के बाद 27 श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। इस भीषण दुघर्टना के बाद हाईवे में चीख पुकार मच गई। तेज बारिश के बीच हादसा तेज वर्षा के बीच मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस और एंबुलेंस कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल श्रमिकों में अधिकांश महिलाएं हैं। घटना स्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं, इनमें गंभीर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है। इनका चल रहा उपचार मृतक महिला की पहचान बती यादव (35) आमाकोला निवासी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों में रामकला बाई व रामकला बाई निवासी नांदी बरघाट को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती अन्य 24 घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें बरघाट नांदी गांव निवासी कृष्णा बाई (35), कोशल्या बाई बट्टी (45), दशरथ बिसेन (50), दर्शन बिसेन (55), जोशी मर्सकोले, राजेश नागोत्रा, अनीता बाई यादव (45), चतुरसिंह बट्टी, रामकली बिसेन (45), इंद्रा बिसेन (20), सोमवती बट्टी (45), कौशल्या बाई मानेश्वर (50), जामवती बाई बिसेन (40) शामिल है। वहीं अन्य घायलों में लखनवाड़ा थाना के आमाकोला गांव निवासी अभिलाषा बाई (30), सीमा बाई यादव (38), अनुराधा यादव (19), संतलाल यादव (62), लक्ष्मी यादव (21), अनीता बाई यादव (45), अन्नी बाई यादव (50), संजू यादव (35), आदेश बघेल (35), शिवकुमारी यादव (35), विमल यादव (45) व सरस्वती यादव (35) शामिल हैं। तेज वर्षा के दौरान मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तेज वर्षा के बीच हाईवे में भीषण दुघर्टना के बाद चीख-पुकार मच गई। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे सहित पुलिस कर्मियों ने वर्षा के पानी में भीगते हुए सभी घायलों को अलग-अलग चौपहिया वाहन से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल चौकी के पुलिस कर्मियों ने सभी को वार्ड में भर्ती कराया। यहां डाक्टर व स्वास्थ्य अमला तत्परता से घायलों के उपचार में जुट गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet