LATEST NEWS

अब प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने तौल-कांटे से तौल की मात्रा को स्वचालित रूप से ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर करने आवश्यक प्रक्रिया के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। मंडियों में किसान अपनी फसल का विक्रय करने आते हैं। तौल-कांटे से तौल की जानकारी आटोमैटिक ढंग से मंडी बोर्ड के ई-अनुज्ञा पोर्टल पर दर्ज होने से किसानों को उनकी उपज के सही तौल का भुगतान मिल सकेगा। व्यापारी द्वारा मंडी से उठाई कृषि उपज की सही मात्रा भी प्रदर्शित हो जाएगी। चार सदस्यीय समिति का गठन बता दें, प्रदेश में 259 कृषि उपज मंडियां और 298 उप मंडियां हैं। मंडी बोर्ड ने चार सदस्यीय समिति की गठितराज्य मंडी बोर्ड ने मंडियों में तौल कांटे को ई-अनुज्ञा पोर्टल से लिंक करने एवं तौल-कांटे से तौल की मात्रा को स्वचलित रूप से ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर करने की प्रक्रिया विकसित करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक (नियमन), उप संचालक (प्रांगण), कार्यपालन यंत्री मुख्यालय एवं चीफ प्रोग्रामर आइटी नियुक्त किए गए हैं। यह समिति तौल-कांटों को ई-अनुज्ञा पोर्टल से लिंक करने के संबंध में उपलब्ध तकनीक का अध्ययन कर इसका प्रदेश की मंडी समितियों में क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया का निर्धारण करने की कार्रवाई का प्रतिवेदन 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करेगी।

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है विशेष रूप से तब, जब त्योहार का मौसम नजदीक आ गया है, यमुना नदी पर फैली सफेद झाग की मोटी परत

नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है विशेष रूप से तब, जब त्योहार का मौसम नजदीक आ गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में नदी का ज्यादातार हिस्सा झाग की परत से ढका दिख रहा है मानो जैसे नदी की सतह पर बादल छा गए हों। हालांकि बाद में ये झाग धीरे धीरे छंट गया। साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रीवर्स एंड पीपुल (एसएएनडीआरपी) के सहायक समन्वयक भीम सिंह रावत ने कहा, ‘‘आम तौर पर ऊपरी यमुना के हिस्से में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर होती है, लेकिन इस साल 2024 के हाल में समाप्त हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान कोई बाढ़ नहीं आई।” रावत ने कहा, ‘‘यह असामान्य है, क्योंकि नदी में आम तौर पर हर साल इस खंड में कम से कम दो बार कम या मध्यम स्तर की बाढ़ आती है।”   उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि नदी में प्रदूषण एक गंभीर चिंता का विषय है, जो मानव स्वास्थ्य और नदी के पास के वन्य जीवन को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नदी में स्वाभाविक रूप से सफाई करने की क्षमता है, लेकिन प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस साल मानसून के दौरान जो सफेद झाग देखा गया था, वह त्योहारों के समय ज्यादा नजर आ रहा है। विशेषज्ञों ने सरकार से यमुना में प्रदूषण के स्तर को कम करने का आग्रह किया है, खासकर तब जब छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार नजदीक आ रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, इस झाग में अमोनिया और फॉस्फेट की उच्च मात्रा होती है जिससे श्वसन और त्वचा संबंधी समस्याओं सहित स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम पैदा होता है। एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘इस प्रकार का झाग तब बनता है जब सड़ते हुए पौधों से निकलने वाली वसा और प्रदूषक तत्व पानी में मिल जाते हैं, लेकिन मानसून के दौरान इसकी उपस्थिति आश्चर्यजनक है।” उन्होंने झाग बनने का कारण बाढ़ की अनुपस्थिति को बताया, जो आमतौर पर प्रदूषकों को बहा ले जाती है। 

भारतीय मौसम विभाग ने दी चेतावनी, साउथ इंडिया में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के लौटने से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साउथ इंडिया में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। चक्रवाती तूफान का असर बंगाल की खाड़ी में 22 अक्टूबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा, जहां 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। चक्रवातीय हवाओं का दबाव 20 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर पर बनेगा, जो कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर असर डालेगा। 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। इन राज्यों में होगी भारी बारिश तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 18 से 24 अक्टूबर के बीच जमकर बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 23-24 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में सूखा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, साउथ में हो रही बारिश की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रभाव तेज़ होगा। तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट बता दें कि, देश में कुछ हिस्सों में ठंड शुरू हो गई है, लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी भारी बारिश हो रही है। 22 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से साउथ इंडिया में तेज बारिश और हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने मामले में कई बड़े खुलासे किए, गुरप्रीत सिंह हत्याकांड के तार जुड़े पंजाब के सांसद के साथ

पंजाब फरीदकोट में बीते दिनों गोलियां मारकर हत्या किए गए दीप सिद्धू के करीबी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया गया है। आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रैस कॉन्फैंस करके इस मामले में कई बड़े खुलासे किए  हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में ड्रिबूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह का नाम सामने आ रहा है। यही नहीं इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अर्श डल्ला है। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों का पूरा प्लान है। इस मामले शूटरों की पहचान कर ली गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। इस मामले में पहले सिद्धू मूसेवाला की तरह रेकी गई और फिर वारदातो को अंजाम दिया गया है। गुरप्रीत की हत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला कि गुरप्रीत सिंह के रेकी करने वाले कोई और थे और हत्या करने वाले कोई ओर हैं। 159 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है।  सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है। डीजीपी का कहना है कि इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। आपको बता दें कि फरीदकोट के हरि नौ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (32) अपने समर्थकों के साथ सरपंच पदके प्रत्याशी के हक में प्रचार करके घर वापसा लौट रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया।

भारतीय मूल के चुनिंदा सांसदों से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुलाकात की, ब्रिटेन की संसद का किया दौरा

जयपुर/लंदन यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने गुरुवार को ब्रिटेन सरकार की मंत्री (इंडो-पैसिफिक क्षेत्र) सुश्री कैथरीन वेस्ट के साथ मुलाकात की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने  लंदन के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रिटेन की संसद का दौरा किया और भारतीय मूल के चुनिंदा सांसदों के साथ बैठक की। इन बैठकों के दौरान, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में इंग्लैंड की कंपनियों द्वारा निवेश के लिए ब्रिटने सरकार से सहयोग की अपील की और 9-10-11 दिसंबर को जयपुर में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), हीरा निर्माण, और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों की यूके स्थित फर्मों से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इन बैठकों में एलीमेंट सिक्स (डी बीयर्स ग्रुप की कंपनी जो सिंथेटिक डायमंड, प्रोसेसिंग टूल्स आदि का कारोबार करती है), स्यानकॉनोड (नैरोबैंड आरएफ मेश नेटवर्क विकसित करने में दुनिया की अग्रणी कंपनी), जेसीबी (जो कंस्ट्रक्शन और इंडिस्ट्रियल उपयोग वाले वाहन बनाती है और जिसकी राजस्थान में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है) और ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स (ब्रिटेन की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात शामिल है। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने वांडरलस्ट (जो इंग्लैंड की एक प्रमुख ट्रैवल पत्रिका और वेबसाइट है) के अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की और उनसे राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया। इस बैठक के दौरान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परिदृश्य और वैश्विक यात्रियों को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे विविध कदमों पर भी चर्चा की गयी। इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच कई शताब्दियों पुराने संबंध हैं। हमने ब्रिटेन सरकार के अधिकारियों और सांसदों के साथ आज बहुत ही उपयोगी और व्यापक बातचीत की और इस दौरान, प्रदेश में निवेश लाने के प्रयासों में उनसे सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा, प्रदेश में कारोबार स्थापित करने और नए निवेश  के लिए वहां की कई कंपनियों के साथ हमलोगों ने चर्चा की और उनसे राजस्थान के अंदर मौजूद व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।” इससे पहले अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी और जर्मनी को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्बाट्रॉस प्रोजेक्ट्स, फ्लिक्सबस, पार्टेक्स एनवी, वेउली टेक्निक्स जीएमबीएच और इंगो श्मिट्ज जैसी कई जर्मन कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके मद्देनजर ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बैनर तले अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा इंग्लैंड दौरे पर गए इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट्स (बीआईपी) के आयुक्त रोहित गुप्ता और राजस्थान सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। वही आपको बता दें कि ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वावधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।

18 टन टमाटर लेकर जा रहा ट्रक हाइवे पर पलटा, चोरी के डर से रातभर पुलिस ने की पहरेदारी

नई दिल्ली अब तक आपने सूना होगा कि पुलिस को किसी कीमती सामान के चोरी के डर से रात भर पहरेदारी करनी पड़ी। लेकिन उत्तर प्रदेश एक झांसी में पुलिस वालों को टमाटर चोरी को लेकर लेकर पहरेदारी करनी पड़ी।  क्योंकि बाजारों में टमाटर 80 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। दरअसल, यूपी के झांसी में हाइवे पर टमाटर से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद उसमें भरे टमाटर रोड पर बिखर गए। बाजार में 100 रुपये किलो तक बिक रहे टमाटर की लूट हो, इसके पहले ही थाना सीपरी बाजार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसवालों ने ट्रक के इर्द-गिर्द घेराबंदी कर दी। देर रात तक पुलिस टमाटर की पहरेदारी करती रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। ट्रक में करीब  1800 किलों टमाटर लगा हुआ था। ट्रक के पलट जाने के बाद सभी टमाटर रोड पर बिखर गए। महंगे टमाटर को रात में ग्रामीण लूटकर ना लेकर चले जाए। पुलसी को पूरी रात उसे रखाने के लियए पहरेदारी करनी पड़ी। ट्रक को अर्जुन नाम का ड्राइवर चला रहा था। ट्रक जैसे ही रात करीब दस बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पहुंचा। तभी ट्रक के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और ट्रक में लदा टमाटर पूरे रोड पर बिखर गया। टमाटर बिखरने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों को लगी। ग्रामीण वहां पर पहुंचते। इससे पहले सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। पूरी रात जागकर पुलिस वालों ने टमाटर की पहरेदारी की। इस बीच पीछे से आ रही एक स्कूटी सवार महिला की भी टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल स्थित श्रमोदय आदर्श आईटीआई का दौरा किया

भोपाल मध्यप्रदेश के श्रम, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को भोपाल स्थित श्रमोदय आदर्श आईटीआई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न ट्रेड्स की कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों के साथ बातचीत भी की। श्रमोदय मॉडल आईटीआई में छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है। ‘श्रमोदय आईटीआई’ मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग, सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) और तकनीकी शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के सहयोगात्मक प्रयास से स्थापित एक अग्रणी संस्थान है। मंत्री श्री पटेल की इस विजिट में क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल, क्रिस्प के संचालक, श्री अमोल वैद्य, श्रमोदय आईटीआई के प्रिंसिपल श्री एस. एस. मिश्रा के साथ अन्य स्टॉफ भी मौजूद था। इस दौरान श्रमोदय आईटीआई के विकास कार्यों, गतिविधियों पर आधारित एक लघु-फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। डॉ. श्रीकांत पाटिल ने माननीय मंत्री जी को आईटीआई के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान में संचालित सभी ट्रेड्स की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान को लेकर भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया व उन्होंने गोकलदास एक्स्पोर्ट्स अचारपुरा और मारुती जैसे संस्थान में छात्रों के प्लेसमेंट की जानकारी भी साझा की। श्रमोदय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स जैसे टेक्निशियन (मेकाट्रॉनिक्स), इलेक्ट्रिशियन, एडवांस सीएनसी मशीनिंग, फैशन डिजाइन और टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), वेल्डर, इंटीरियर डिजाइन और डेकोरेशन और सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट उपलब्ध हैं। इन कोर्सेज़ में छात्रों को इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम्स, फैशन ट्रेंड्स, स्मार्ट डिवाइसेस, वेल्डिंग तकनीकों, और इंटीरियर डिजाइन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण छात्रों को आधुनिक उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक कौशल और विशेषज्ञता प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम बनाता है। श्री पटेल ने विजिट के दौरान आईटीआई में प्रदेश के विभिन्न जिलों (बलाघाट, छतरपुर, छिंदवाडा, बैतूल, भिंड ग्वालियर, पन्ना व अन्य) से आए अध्ययनरत छात्रों से बातचीत की, जहां उन्होंने छात्रों से उनके ट्रेड्स के अध्ययन और तकनीकी प्रशिक्षण के अनुभव के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री पटेल ने छात्रों से उनके विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जैसे कि वे किस प्रकार के उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, वे किस तकनीक पर काम कर रहे हैं, और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने यह भी जानने का प्रयास किया कि उद्योग जगत में अपनी योग्यता को लेकर छात्र कितने आश्वस्त महसूस करते हैं। छात्रों के साथ संवाद करते समय उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वे अपने कौशल और ज्ञान को कैसे और बेहतर बना सकते हैं और उन्हें सफलता की दिशा में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस दौरान छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी। इसके बाद मंत्री श्री पटेल ने संस्थान की अत्याधुनिक और उन्नत सुविधाओं का निरीक्षण किया और उसकी सराहना की। उन्होंने संस्थान में मौजूद उच्च गुणवत्ता के उपकरणों, तकनीकी प्रयोगशालाओं, और प्रशिक्षण सुविधाओं की प्रशंसा की, जो छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और उन्नत तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं छात्रों को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं और उन्हें एक प्रतिस्पर्धी माहौल में सफल होने के लिए सशक्त बनाती हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कैंपस में छात्रों के साथ “अशोक” का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मंत्री श्री पटेल ने संस्थान के छात्रों और शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें निरंतर सीखने और अपने कौशल को सुधारने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षकों की भी सराहना की, जो छात्रों को नवीनतम तकनीकों और ज्ञान से परिचित कराने के लिए मेहनत कर रहे हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी करेंगे दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी शनिवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में “सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों’’ पर दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। सेमिनार में सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों, सामग्रियों और अनुबंध निष्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। सेमिनार का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के सहयोग से हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दो दिवसीय सेमिनार से मध्यप्रदेश के अवसंरचना विकास को नई ऊर्जा मिलेगी और यह आयोजन राज्य की निर्माण परियोजनाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। सेमिनार में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को प्रमुख चर्चाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का कार्यान्वयन, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली नई सामग्रियों पर फोकस रहेगा। सड़क सुरक्षा, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों का उपयोग, और सीमांत सामग्रियों के उपयोग पर भी गहन मंथन किया जाएगा। दूसरे दिन 20 अक्टूबर को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंधों की संरचना शेड्यूलिंग, अनुबंध निष्पादन में ठेकेदारों की भूमिका और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें अनुबंधों से जुड़े विवादों और चुनौतियों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रतिनिधि पैनल चर्चा के माध्यम से सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता को बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों से समयबद्ध और टिकाऊ अवसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है। सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इससे प्रदेश की अवसंरचना परियोजनाओं को नई दिशा और मजबूती मिल सकेगी।  

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हिंदुओं पर हमले को लेकर बरसे, महिलाओं पर बर्बरता, धार्मिक स्थलों का किया अपमान

नई दिल्ली उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की और इस पर “कथित नैतिक उपदेशकों” की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का व्यवहार मानवाधिकारों के विरुद्ध है। धनखड़ ने यह टिप्पणी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा, “हम अत्यधिक सहिष्णु हैं, और इस तरह के अतिक्रमणों के प्रति अधिक सहिष्णुता ठीक नहीं है। सोचिए अगर आप उनमें से एक होते तो।” उप-राष्ट्रपति ने आगे कहा, “लड़कों, लड़कियों और महिलाओं के साथ की गई बर्बरता, यातना और भयावह अनुभवों को देखिए। हमारे धार्मिक स्थलों का अपमान किया जा रहा है।” हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी यह टिप्पणी बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं पर हुए हमलों से जुड़ी मानी जा रही है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगस्त में सत्ता से बाहर होने के बाद से वहां हिंदुओं पर हमलों की खबरें बढ़ी हैं। दुर्गा पूजा के दौरान हुई हिंसा के चलते 17 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है और कई मामले दर्ज किए गए हैं। बांग्लादेश की 17 करोड़ की आबादी में हिंदुओं की संख्या केवल 8 प्रतिशत है। धनखड़ ने कहा कि इस तरह के मामलों पर चुप्पी साधे रखना उचित नहीं है और मानवाधिकारों के समर्थकों को इस पर ध्यान देना चाहिए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि कुछ हानिकारक ताकतें भारत की ‘‘खराब छवि’’ पेश करने की कोशिश कर रही हैं और उन्होंने ऐसे प्रयासों को बेअसर करने के लिए ‘‘प्रतिघात’’ करने का आह्वान किया। धनखड़ ने साथ ही कहा कि भारत को दूसरों से मानवाधिकारों पर उपदेश या व्याख्यान सुनना पसंद नहीं है। उन्होंने यहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विभाजन, आपातकाल लागू किए जाने और 1984 के सिख विरोधी दंगों को ऐसी दर्दनाक घटनाएं बताया, जो ‘‘याद दिलाती हैं कि आजादी कितनी नाजुक होती है।’’ धनखड़ ने कहा, ‘‘कुछ ऐसी हानिकारक ताकतें हैं जो एक सुनियोजित रूप से हमें अनुचित तरीके से कलंकित करना चाहती हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन ताकतों का अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल कर ‘‘हमारे मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल उठाने’’ का ‘‘दुष्ट इरादा’’ है। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को बेअसर करने की जरूरत है और भारतीय संदर्भ में वे इसके लिए ‘‘प्रतिघात’’ शब्द का इस्तेमाल करेंगे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन ताकतों ने सूचकांक तैयार किए हैं और ये दुनिया में हर किसी को ‘रैंक’ दे रही हैं ताकि ‘‘हमारे देश की खराब छवि’’ पेश की जा सके। उन्होंने भुखमरी सूचकांक पर भी निशाना साधा, जिसकी सूची में भारत की रैंकिंग खराब है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान सरकार ने जाति और पंथ की परवाह किए बिना 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया।

सेबी के जुर्माने वाले आदेश पर लगी रोक, सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल ने अनिल अंबानी को बड़ी राहत दी

नई दिल्ली सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (सैट) ने अनिल अंबानी को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सैट ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से फंड के हेरफेर के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा अनिल अंबानी पर लगाए गए ₹25 करोड़ के जुर्माने पर सशर्त रोक लगा दी। सैट की शर्त के तहत अनिल अंबानी को चार सप्ताह के भीतर ₹25 करोड़ जुर्माने का 50% जमा करना होगा। बता दें कि सेबी ने अनिल अंबानी और रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों सहित 24 अन्य संस्थाओं को आरएचएफएल से फंड के डायवर्जन के लिए पांच साल के लिए सिक्योरिटी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों की ट्रेडिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। अंतिम ट्रेडिंग कीमत 4.75 रुपये है। कंपनी के शेयर 14 अक्टूबर को ट्रेड किए थे। बता दें कि पिछले छह महीने में यह शेयर 50% और महीनेभर में 20% चढ़ गए हैं। हालांकि, सालभर में यह शेयर 105% चढ़ गया है। 18 अक्टूबर 2023 को इस शेयर की कीमत 2.35 रुपये थी। कंपनी का मार्केट कैप 230.17 करोड़ रुपये है। अंबानी ने की थी सेबी के आदेश की समीक्षा बता दें कि उद्योगपति अनिल अंबानी ने सेबी के एक्शन के बाद कहा था कि वह आदेश की समीक्षा कर रहे हैं। वे कानूनी सलाह के आधार पर उचित कदम उठाएंगे। बता दें कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े एक मामले में सेबी के 11 अगस्त, 2022 के अंतरिम आदेश का पालन करने के लिए अंबानी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था।

पं. उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा मानस भवन में समारोह का हुआ आयोजन, राज्यपाल श्री पटेल हुए शामिल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाना, हमारी संस्कृति का प्रचार है। हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भरपूर भंडार है। प्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों के पास प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और औषधीय पेड़-पौधों के ज्ञान का खजाना मौजूद हैं। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि आयुर्वेद के फायदों के बारे में आमजनों को जागरूक करें। राज्यपाल श्री पटेल पं. उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा आयोजित शीर्ष आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान और अखिल भारतीय आयुर्वेद पी.जी. निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्मान समारोह का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद के सहयोग से मानस भवन भोपाल में किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान किया और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। न्यास की स्मारिका का लोकार्पण भी किया।       राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयुर्वेद आरोग्य का विज्ञान है। यह मानव के सम्पूर्ण स्वास्थ्य, खान-पान और आचार-विचार पर केन्द्रित है। यह रोगों के इलाज के साथ ही स्वस्थ जीवन शैली पर भी फोकस करता है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयुष के क्षेत्र में हर्बल मेडिसिन, आयुर्वेद और योग टूरिज्म की असीम संभावनाओं को अवसर में बदलने विशेष प्रयास किए जाए। उन्होंने बच्चों को समझाईश भी दी कि फास्ट फूड्स और कोल्ड ड्रिन्क्स का सेवन नहीं करे। नियमित योग और कसरत करें। पौष्टिक आहार का सेवन करे।   कोविड के बाद आयुर्वेद के हॉलिस्टिक विजन की ओर लौट रहा विश्व       राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयुर्वेद वेलनेस को प्रमोट करता है। वह उसी व्यक्ति को स्वस्थ मानता है जिसका शरीर संतुलन में हो। जिसकी सभी क्रियाएँ संतुलित हों और मन प्रसन्न हो। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के अनुभव के बाद, सम्पूर्ण विश्व आयुर्वेदिक ज्ञान के हॉलिस्टिक विजन और जीवन दर्शन की ओर लौट रहा है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद को विश्व भर में नई पहचान मिल रही हैं। केन्द्र सरकार ने आयुष मंत्रालय बनाने और ऑल इण्डिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद खोलने की पहल की है। जामनगर गुजरात में विश्व का पहला और इकलौता ग्लोबल सेन्टर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिंन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा खोला गया है। सेन्टर फॉर इंटीग्रेटेड मेडिसिन, एम्स द्वारा योग और आयुर्वेद से जुड़ी कई महत्वपूर्ण रिसर्च हो रही है। आयुष रिसर्च पोर्टल पर 40 हजार से अधिक स्टडीज का डेटा भी उपलब्ध हो गया है।      आयुष, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि आयुर्वेद एक जीवन पद्धति है। आयुर्वेद का भारतीय ज्ञान परम्परा में महत्वपूर्ण स्थान है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से प्रदेश में भी आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जा रहे है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि स्मृति न्यास के अंतर्गत आयुर्वेद लाईब्रेरी स्थापित की जाएगी। इस लाईब्रेरी का स्वरूप डिजिटल भी होगा ताकि विश्व भर के आयुर्वेद चिकित्सकों, छात्रों, शोधार्थियों और आमजनों को भी लाभ मिल सके। सांसद श्री आलोक शर्मा ने आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी। आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के विभिन्न आयोजनों के लिए स्मृति न्यास को साधुवाद दिया। भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में पं. उद्धवदास मेहता के योगदान को याद किया।       राज्यपाल श्री पटेल का पुष्प-गुच्छ से स्वागत और शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। पं. उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास के अध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता ने पं. मेहता के व्यक्तित्व और कृत्तिव पर प्रकाश डाला। उन्होंने न्यास के उद्देश्यों, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रो. गोविन्द सहाय शुक्ल ने समारोह की रूपरेखा और प्रतिभागियों की जानकारी दी। आभार समारोह के प्रायोजक झन्डु ईमामी के डॉ. आदित्य ने किया। सम्मान समारोह में झन्डु ईमामी के श्री संजय भट्ट, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक, विजेता प्रतिभागी, आयुर्वेद छात्र-छात्राएं, उनके परिजन, विश्व आयुर्वेद परिषद के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।  

30 मई 2022 को गिरफ्तार किए गए आप नेता को 873 दिनों बाद नियमित जमानत मिली, ED केस में राहत

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई है। आप नेता को करीब ढाई साल बाद राहत मिली है। शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। 30 मई 2022 को गिरफ्तार किए गए आप नेता को 873 दिनों बाद नियमित जमानत मिली है। इससे पहले वह कुछ महीनों तक अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे। कोर्ट ने तब उन्हें स्वास्थ्य कारणों से राहत दी थी। आम आदमी पार्टी ने जैन को मिली नियमित जमानत को सत्य की जीत बताया है। जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोप में गिरफ्तार किया था। स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा, ‘मुकदमे में देरी और 18 महीने की लंबी कैद के मद्देनजर और इस तथ्य को देखते हुए कि मुकदमा शुरू होने में लंबा समय लगेगा आरोपी राहत के लिए पात्र है।’ जज ने 50 हजार रुपये के जमानत बॉन्ड भरने और इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर राहत देने का फैसला सुनाया। जैन के वकील ने अदालत से कहा था कि उन्हें आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। ईडी ने आवेदन का विरोध करते हुए कहा था कि यदि जैन को रिहा किया गया तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। ईडी का मामला 2017 में सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जैन के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से सामने आया है। सत्येंद्र जैन के वकील विवेक जैन ने कहा, ‘राउज एवेन्यू ट्रायल कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। ट्रायल कोर्ट ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जेल में रहकर कष्ट झेला है। अभी ट्रायल शुरू नहीं हुआ है। ट्रायल कोर्ट ने मनीष सिसोदिया जजमेंट को फॉलो किया है। कोर्ट ने आर्टिकल 21 को तरजीह देते हुए उन्हें जमानत का हकदार माना है।’ आम आदमी पार्टी ने सत्येंद्र जैन की जमानत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘सत्यमेव जयते। शानदार मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति लाने वाले सत्येंद्र जैन जी को कोर्ट से जमानत मिलने से BJP की एक और साजिश नाकाम हो गई है। आज फिर भाजपा का असल चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब हो गया है।’ पिता को जमानत मिलने पर जैन की बेटी श्रेया ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘हमें हमेशा से पता था कि ऐसा होगा, यह बस समय की बात है। हम बहुत खुश हैं कि अदालत ने हमें न्याय दिया है…लेकिन मुझे लगता है कि इस साल दिवाली हमारे लिए जल्दी आ गई। हम खुश हैं और हम उनका बड़े उत्साह से स्वागत करेंगे।’ दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को मिली जमानत को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। सत्येंद्र जैन को मनीष सिसोदिया की तरह के पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बेहद करीबी माना जाता है। इससे पहले पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कथित शराब घोटाले में महीनों तक जेल में रहने के बाद जमानत मिल चुकी है।

जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी कैदियों के साथ डिप्टी जेलर सीएल प्रजापति ने बुंदेली गीत गाते हुए बरेदी नृत्य किया

दमोह जिला जेल में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के सभी कैदियों के साथ डिप्टी जेलर सीएल प्रजापति ने बुंदेली गीत गाते हुए बरेदी नृत्य किया। इतना ही नहीं उन्होंने दिवारी गीत भी गाए, जिसका विडियो भी वायरल हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कैदी भी भूल गए की वह जेल में हैं और उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दिवाली पर्व पर जिस तरह यादव समाज के लोग दिवारी गीत गाते हुए नृत्य करते हैं उसी तरह का नृत्य इन कैदियों के द्वारा भी किया गया। जिला जेल में वैसे तो विधिक साक्षरता से जुड़े कार्यक्रम आए दिन आयोजित होते रहते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, लेकिन इस बार जिला जेल के सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर है। बुंदेली गीतों की प्रस्तुति डिप्टी जेल अधीक्षक सीएल प्रजापति ने बताया कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिला जेल में पूजन, अर्चन किया गया और उसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के सभी बंदियों ने अपनी सहभागिता निभाई। यहां पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर बुंदेली गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें सभी ने नृत्य किया और गीत भी गाए। इस कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि को याद करते हुए जेल के सभी बंदियों को बताया कि श्रीराम से महान राम का नाम है। स्वच्छता पर जागरूकता सीएल प्रजापति ने इसके बाद उन्होंने स्वच्छता पर बात की। प्रजापति ने कहा कि हमें स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। समाज को स्वच्छ रखने की जवाबदारी केवल वाल्मीकि समाज की नहीं है हम सभी को भी अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। हम भी इस साफ सफाई में बराबर के भागीदार बनेंगे तभी हमारा समाज स्वच्छ रहेगा और हम बीमारियों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सब एक जुट होकर एक विचारधारा के साथ काम करेंगे, तो हमारे समाज में भाईचारा बढ़ेगा।

दीपावली नजदीक होने के कारण अनाज मंडी में दाल-बेसन की मांग ने पकड़ा जोर, चने के भाव में उछाल

इंदौर दीपावली नजदीक होने के कारण चने से बने उत्पाद बेसन और चना दाल में उपभोक्ता और नमकीन निर्माताओं की जोरदार पूछताछ देखने को मिली है। बीते दिनों से मांग सुस्त थी इस बीच चने के दाम काफी नीचे भी आ गए थे। दाम कम होने से मंडियों में आवक घट गई थी। ऐसे में चने की कीमतों में फिर से तेजी का वातावरण बनने लगा है। चना कांटा दो दिन में करीब 100 रुपये उछल गया। चना कांटा नीचे में 7400 ऊपर में 7450 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया। मंडी में काबुली चना करीब 100 रुपये तक टूट गया जबकि कंटेनर में काबुली चना 200 रुपये तक सस्ता बोला गया। दूसरी ओर मसूर में भी लोकल के साथ ही बाहरी मांग जोरदार रहने और आवक कमजोर होने के कारण भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। शुक्रवार को मसूर 6300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। आगे मांग बढ़ने पर मसूर में सुधार की स्थिति बन सकती है। मंडी में काबुली चने की आवक 3000 बोरी की रही। मंडी में काबुली चना मीडियम 8500-11300 बेस्ट 11300-12300 सुपर 12300-13300 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। कंटेनर में डालर चना 42/44 15000, 44/46 14700, 58/60 11700, 60/62 11600, 62/64 11500 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। दलहन- चना कांटा 7400-7450 विशाल 7250-7300 डंकी चना 6700-6900 मसूर 6300 तुवर महाराष्ट्र सफेद 9700-9900 कर्नाटक 9800-10000 निमाड़ी तुवर 8500-9200 मूंग 8000-8100 एवरेज 7200-7700 मूंग बोल्ड 7800-8300 उड़द बेस्ट बोल्ड नया 8000-8200 मीडियम 6500-7500 हलका उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे। दालों के दाम- चना दाल 8400-8500 मीडियम 8600-8700 बेस्ट 8800-8900 मसूर दाल 7500-7600 बेस्ट 7700-7800 मूंग दाल 9600-9700 बेस्ट 9800-9900 मूंग मोगर 10100-10200 बेस्ट 10300-10400 तुवर दाल 10800-10900 मीडियम 11800-11900 बेस्ट 14300-14500 ए. बेस्ट 15300-15400 ब्रांडेड तुवर दाल नई 15400 उड़द दाल 10800-10900 बेस्ट 11000-11100 उड़द मोगर 11200-11300 बेस्ट 11500-11600 रु. प्रति क्विंटल के भाव रहे। चावल भाव- दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9500-10500, बासमती दुबार पोनिया 8000-9000, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3500-3700, हंसा सेला 3700-3800, हंसा सफेद 3000-3200, पोहा 4700-5100 रु. क्विंटल बिका।  

यदि हमास हथियार डाल दे और सभी यहूदी बंधकों को रिहा कर दे तो जंग समाप्त हो सकती है: इजरायली पीएम

तेल अवीव इजरायल ने हमास के सुप्रीम कमांडर याह्य सिनवार की गुरुवार को हत्या कर दी। ड्रोन अटैक के जरिए सिनवार को इजरायल ने मार गिराया। यही नहीं मौत के बाद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दिखता है कि किस तरह से सिनवार को मारा गया। कुछ वीडियो भी इसके वायरल हो रहे हैं। इस बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया है और कहा कि यदि हमास हथियार डाल दे और सभी यहूदी बंधकों को रिहा कर दे तो जंग समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि हमास हमारी इस पेशकश को मान ले तो जंग कल ही खत्म हो जाएगी। इजरायल दोहराता रहा है कि बीते साल 7 अक्टूबर को उसके यहां हुए भीषण हमले का मास्टरमाइंड याह्य सिनवार ही था। उसकी मौत का वीडियो शेयर करते हुए नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ‘याह्य सिनवार मर चुका है। उसे हमारे बहादुर सैनिकों ने राफा में मार गिराया। अभी यह गाजा की युद्ध खत्म होने का टाइम नहीं है बल्कि हमास के खात्मे की शुरुआत है। गाजा के लोगों के लिए मेरा एक सिंपल सा संदेश है- यह जंग तो कल ही खत्म हो सकती है। यदि हमास हथियार डाल दे और बंधक बनाए गए हमारे लोगों को छोड़ दे।’ सिनवार को मार गिराने के साथ ही इजरायल ने दावा किया है कि दो और आतंकी मारे गए हैं। पीएम नेतन्याहू ने दावा किया कि हमास ने अब भी गाजा में 101 इजरायली लोगों को बंधक बना रखा है। इनमें से कई नागरिक 23 अलग-अलग देशों के हैं। नेतन्याहू ने कहा, ‘हमास ने गाजा में 101 लोगों को बंधक बना रखा है। ये कुल 23 देशों के रहने वाले हैं। इजरायल इन लोगों को घर वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हम सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई की गारंटी देते हैं।’ उन्होंने हमास आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल न्याय करने में यकीन रखता है। हम ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे, जिसने हमारे लोगों पर अत्याचार किए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet