LATEST NEWS

मृतक के परिजनों ने की योगी से मुलाकात, जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन बवाल में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्य मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात किए। सीएम योगी ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। योगी ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस बीच, मुलाकात से पहले मारे गए राम गोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए। बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सोमवार को परिवार और अन्य लोगों की ओर से न्याय की गुहार के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें से कुछ के पास लाठी-डंडे भी थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, दुकानें जला दी गई थीं और गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। मिश्रा का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि दूसरे दिन दोनों समुदायों के लोगों की ओर से घटना को अंजाम दिया गया है। दोपहर दो बजे के बाद मृतक का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बेकाबू होती स्थिति की खबर पाकर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश भी कबड़ियन पुरवा पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों को आगे बढ़कर हिंसा रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि किसी भी हालत में ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार करें, जो हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं। हरदी पुलिस के मुताबिक महाराजगंज हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी हमीद अहमद, सलमान, फहीम अहमद, सादिक अहमद, ननकऊ, सरफराज नामजद किए गए हैं। अन्य कई लोग अज्ञात हैं। इनमें सलमान, शाहिर खांन व उनके पिता अली की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, जो उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

हार पर चिंता करने की बजाय पार्टी को कारणों की पड़ताल करना चाहिए -कुमारी सैलजा

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार ने पार्टी में कलह को और बढ़ा दिया है। चुनाव के दौरान ही कुमारी सैलजा और भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच सीधा टकराव दिख रहा था। इसके अलावा एक और तीसरा धड़ा रणदीप सिंह सुरजेवाला का था। अब यह कलह फिर से सतह पर आती दिख रही है। कुमारी सैलजा ने तो हाईकमान से मांग कर दी है कि संगठन में बदलाव किए जाएं। इस तरह फिर से उनका सीधा निशाना भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को हुड्डा का ही करीबी माना जाता है। सिरसा की सांसद ने कहा कि इन नतीजों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निराश किया है, लेकिन वे हताश नहीं हैं। हाईकमान इस हार की पड़ताल करेगा। कुमारी सैलजा का कहना है कि इस हार पर चिंता करने की बजाय पार्टी को उसके कारणों की पड़ताल करना चाहिए और आगे के लिए मंथन करना होगा। उन्होंने संगठन में बदलाव पर जोर दिया और कहा कि बीते 10 से 12 सालों में संगठन ठीक से काम नहीं कर रहा है। सैलजा ने कहा कि पार्टी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कार्यकर्ताओं से बात करेगी और उनकी राय ली जाएगी। यह पूछा जाएगा कि आखिर आप हार के क्या कारण मानते हैं। सैलजा ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही हाईकमान कोई फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हमारी जो हार हुई है, उसका अनुमान तो किसी को भी नहीं था। कोई यह नहीं सोच रहा था कि ऐसा नतीजा भी आ सकता है। फिर भी किसी नतीजे तक पहुंचने से पहले हम फीडबैक लेंगे। वहीं आपसी कलह पर राहुल गांधी के गुस्से वाली खबरों को सैलजा ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि अब तक इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि हरियाणा चुनाव की बड़ी वजह कलह को ही माना जा रहा है। चर्चा है कि भूपिंदर सिंह हुड्डा के हाथ में ही चुनाव की पूरी कमान होने से कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने दूरी बना ली। कैप्टन अजय यादव ने भी लगाए थे उपेक्षा के आरोप दोनों ही प्रचार से दूर रहे। इसके अलावा अहीरवाल में कैप्टन अजय सिंह यादव जैसे नेता भी उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में कुमारी सैलजा की ओर से बदलाव की मांग ने रार को नए सिरे से तेज कर दिया है। बता दें कि सभी एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस की ही जीत की भविष्यवाणी की गई थी। लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पंडित भी हैरान रह गए।

चेप्टेगी ने कहा: “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करने के लिए बेहद उत्साहित हूं

नई दिल्ली  रविवार को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन 2024 में पुरुषों की दौड़ में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जोशुआ चेप्टेगी, दो बार के 5000 मीटर विश्व चैंपियन मुक्तार एड्रिस और महिलाओं की दौड़ में 10,000 मीटर में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन इलिश मैककोलगन शामिल होंगी। पेरिस 2024 ओलंपिक में 10,000 मीटर में अपनी जीत से तरोताजा, युगांडा के चेप्टेगी वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और 10,000 मीटर में तीन बार के विश्व चैंपियन रह चुके हैं और हाफ मैराथन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 59:21 है। उनके शानदार करियर में टोक्यो 2020 ओलंपिक में 5,000 मीटर स्वर्ण और 10,000 मीटर के रजत पदक भी शामिल हैं। रेस से पहले, चेप्टेगी ने कहा: “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह रेस अपने ऊर्जावान माहौल, तेज़ कोर्स और बेजोड़ आतिथ्य के लिए जानी जाती है। मैं इसमें पूरी तरह से डूब जाने और एक यादगार प्रदर्शन करने के लिए खुद को प्रेरित करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस तरह के प्रतिस्पर्धी लाइन-अप के साथ, यह एक रोमांचक चुनौती होगी, और मैं शीर्ष स्थान से कम कुछ भी हासिल करने का लक्ष्य नहीं रख रहा हूं।” चेप्टेगी का सामना इथियोपिया के मुख्तार एड्रिस से होगा, जो 2022 के बाद वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में वापसी करेंगे। जूनियर स्तर पर खेल के स्टार, एड्रिस ने 2020 में दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करते हुए 59:04 के प्रभावशाली रन के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। इससे पहले, उन्होंने 2017 और 2019 के दौरान 5,000 मीटर में दो विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते थे। इलिश ने बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, एक नया गेम रिकॉर्ड बनाया, और 5000 मीटर में रजत पदक जीता। मैककोलगन के पास 10 किलोमीटर की रोड रेस के लिए यूरोपीय रिकॉर्ड और कई दूरियों के लिए ब्रिटिश रिकॉर्ड हैं। उन्होंने चार ओलंपिक खेलों (2012-2024) में ग्रेट ब्रिटेन और तीन कॉमनवेल्थ गेम्स (2014-2022) में स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनके पास कई इवेंट में स्कॉटिश रिकॉर्ड हैं और उन्होंने सात राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती हैं, जिससे स्कॉटलैंड के सबसे कुशल धावकों में से एक के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई है। पिछले साल, उन्होंने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 65:43 के साथ बर्लिन हाफ-मैराथन जीता था। केन्या की सिंथिया लिमो (66:04), इथियोपिया की येलेमगेट यारेगल (66:27) और तिरुये मेसफिन (66:31) और तंजानिया की मैग्डेलेना शौरी (66:37) सहित कई शीर्ष एथलीट महिलाओं की दौड़ में मैककोलगन के साथ शामिल हो रही हैं। पांच महिलाओं ने 67 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी की है, इसलिए यह प्रतियोगिता रोमांचक और तेज गति वाली होने का वादा करती है। इथियोपियाई एमडेवर्क वालेलेगन (58:53) और येलेमजेरफ येहुआलॉ (64:46) ने 2020 से वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में कोर्स रिकॉर्ड बनाए रखा है। दिल्ली हाफ मैराथन में 260,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार पूल होगा।    

टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती : रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली भारतीय स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को नए सिरे से समझाया और इसे खेल का सबसे ऊंचा स्तर बताया। बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में उन्होंने इस बारे में बात की। वीडियो में भारतीय टीम के बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र की झलकियां दिखाई गई। इसमें अश्विन की आवाज में बताया गया कि टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती हैं। अश्विन ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा अनुकूलन (एडेप्टेशन) के बारे में है। आप पांचवें दिन का खेल वैसे नहीं शुरू कर सकते जैसे पहले दिन किया था। हर दिन आपको हालात के हिसाब से ढलना जरूरी होता है। यही वजह है कि इसे क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर कहा जाता है।” बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे अश्विन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले हैं। पहला मैच बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 527 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम आखिरी बार 2021-22 में भारत आई थी, तब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने, उनसे पहले यह कारनामा जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने किया था। फिलहाल, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि 2021 में खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे शीर्ष पर बने रहें, जो नवंबर-जनवरी में शुरू होगा।  

रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात दिवाली और छठ पर्व पर यूपी, बिहार के यात्रियों नहीं होगी परेशानी

भोपाल दशहरा, दीपावली व छठ में घर जाने वालों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पटना, जयनगर और बरौनी के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। आगामी त्योहारी सीजन के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने दीपावली और छठ त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी। इसके चलते बिहार, उप्र व मुंबई जाने व वहां से आने वाले यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष 01143 दैनिक विशेष ट्रेन 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी, अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01144 दैनिक विशेष 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रतिदिन 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 04.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल 01145 साप्ताहिक विशेष 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 02.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 01146 साप्ताहिक विशेष 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। पुणे-दानापुर दैनिक विशेष 01205 दैनिक विशेष 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रतिदिन 15.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 2 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01206 दैनिक विशेष 27 अक्टूबर से 09 नवंबर तक प्रतिदिन 05.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी। सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष 01065 साप्ताहिक विशेष 31 अक्टूबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 11.05 बजे सीएसएमटी, मुंबई से रवाना होगी और रविवार को 01.10 बजे अगरतला पहुंचेगी । 01066 साप्ताहिक विशेष 03 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 15.10 बजे अगरतला से रवाना होगी और बुधवार को 03.50 बजे सीएसएमटी, मुंबई पहुंचेगी। एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक विशेष 01053 साप्ताहिक विशेष 30 अक्टूबर और 06 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। 01054 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 07 नवंबर को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष 01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष 26, 28, 02 और 04 नवंबर को सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष 27, 29 अक्टूबर, 03 नवंबर और 05 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 18.15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष 01043 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 01044 साप्ताहिक विशेष 1 नवंबर और 8 नवंबर तक शुक्रवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।  LTT-बनारस साप्ताहिक ट्रेन का टाइम टेबल ट्रेन संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनरास साप्ताहिक ट्रेन बुधवार (30 अक्टूबर, 06 नवंबर) दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन शाम 04.05 बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बनारस से गुरुवार (31 अक्टूर, 07 नवंबर) को रात 08.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. रास्ते में दोनों तरफ ट्रेन का ठहराव- कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी में होगा.  LTT मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल ट्रेन संख्या 01123 LTT मुंबई – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार और रविवार (25.10.2024, 27.10.2024, 01.11.2024 और 03.11.2024) LTT से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी. ये अगले दिन शाम 18:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01124 शनिवार और सोमवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024) गोरखपुर से रात 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 07:25 बजे LTT स्टेशन पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन का ठहराव- थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती में होगा. LTT मुंबई-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल   ट्रेन संख्या LTT मुंबई – प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01045) मंगलवार (29.10.2024 और 05.11.2024) को LTT से दोपहर 12:15 छूटेगी. ट्रेन अगले दिन सुबह 11:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01046 बुधवार (30.10.2024 और 06.11.2024) को प्रयागराज से शाम 18:50 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 16:05 बजे LTT पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और शंकरगढ़ में होगा.  LTT मुंबई- दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल LTT मुंबई – दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01009) सोमवार और शनिवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024) को LTT से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और दानापुर अगले दिन शाम 17:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01010  मंगलवार और रविवार (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024) को दानापुर से शाम 18:15 बजे छूटेगी और LTT अगले दिन रात 23:55 बजे पहुंचेगी. ठहराव: कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा.  LTT मुंबई-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल LTT मुंबई – समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल (01043) गुरुवार (31.10.2024 और 07.11.2024) को LTT से दोपहर 12:15 बजे छूटेगी. ट्रेन अगले दिन रात 21:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01044 शुक्रवार (01.11.2024 और 08.11.2024) समस्तीपुर से रात 23:20 बजे पहुंचेगी और LTT तीसरे दिन सुबह 07:40 बजे पहुंचेगी. ठहराव: कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुज़फ़्फ़रपुर.

जबलपुर : शराब पीने से रोकने पर आईटी इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या

 जबलपुर  जबलपुर में स्कूटर के आसपास भीड़ लगाकर शराब पीने से रोकने के लिए चार लोगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना घमापुर थानाक्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई। मृतक की पहचान नवीन शर्मा के रूप में हुई है। बदमाशों ने नवीन पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए और मौके से फरार हो गए। घमापुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि 42 वर्षीय आईटी पेशेवर रविवार रात अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर दशहरा देखने कांचघर गया था। उन्होंने बताया कि शर्मा जब देर रात करीब तीन बजे अपना स्कूटर लेने लौटा तो उसने देखा कि चार लोग उसके वाहन के चारों ओर इकट्ठा होकर शराब पी रहे थे। अंधवान ने बताया कि नवीन ने स्कूटर की सीट पर रखे शराब के गिलास हटाने को कहा, जिसके बाद आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। घमापुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि चारों लोगों ने नवीन पर हथियार से करीब आधा दर्जन वार किये और मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने नवीन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के संबंध में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चोरी के शक में नाबालिगों को बांधकर घुमाया वहीं छतरपुर जिले में चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को बांधकर परेड कराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को पुलिस ने तीन नाबालिगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। इन तीनों को रस्सी से बांधकर हरपालपुर कस्बे में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने और नाबालिगों में से एक की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार शाम को कैलाश द्विवेदी और देव परमार के साथ अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा दिल्ली में होंगे जीएसटी कॉउंसिल की पुनर्गठित बैठक शामिल

भोपाल कम्पनसेशन सेस की पुनर्गठन पर चर्चा करने के लिये मंत्री समूहों की पहली बैठक नई दिल्ली में 16 अक्टूबर को होगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंत्रियों के समूह की जीएसटी कॉउंसिल की पुनर्गठित समिति की बैठक में शामिल होंगे। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रियों के समूह की बैठक होगी। बैठक में अन्य राज्यों के मंत्री भी शामिल होंगे।  

टीबी, अस्थमा समेत कई बीमारियों की दवाएं महंगी होंगी, सरकार ने रिवाइज किए 8 दवाओं के दाम

नई दिल्ली सरकार की तरफ से टीबी, हार्ट और इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली 8 दवाओं के दाम रिवाइज कर दिए गए हैं. इनका इस्तेमाल क्रिटिकल केयर में फर्स्ट लाइन ट्रीटमेंट में होता है. दवाओं की कीमतों की सीमा में करीब 50 फीसदी की कटौती की गई है. यानी पहले की तुलना में अब ये दवाएं आधी कीमत पर मिल सकेंगी. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी यानी एनपीपीए की तरफ से जिन दवाओं की कीमतों को रिवाइज किया गया है, उनमें अस्थमा, ग्लूकोमा, थैलीसीमिया, टीबी, मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर आदि की दवाएं भी हैं. जिन दवाओं की सीलिंग प्राइस को रिवाइज किया गया है, उनमें Benzyl Penicillin 10 lakh IU इंजेक्शन, Atropine इंजेक्शन 06.mg/ml, इंजेक्शन 750 mg और 1000 mg के लिए Streptomycin पाउडर, Salbutamol टैबलेट 2 mg और 4 mg और respirator solution 5 mg/ml, Pilocarpine 2% drops, Cefadroxil शामिल हैं. दवाओं की उपलब्धता जरूरी अथॉरिटी का कहना है कि जरूरी दवाओं को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ ये भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि ऐसी दवाओं की किल्लत ना हो. जरूर दवाएं हर वक्त उपलब्ध रहनी चाहिए. बता दें कि यह लाइफ सेविंग ड्रग्स हैं, ऐसे में इनकी कमी से किसी की जान भी जा सकती है. यह भी कहा है कि प्राइस रेगुलेशंस से ऐसे भी हालत पैदा नहीं होने चाहिए कि बाजार से दवाएं ही गायब हो जाएं. क्या होते हैं शेड्यूल्ड ड्रग्स? शेड्यूल्ड ड्रग्स ऐसी दवाओं को कहा जाता है, जिनके लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरूरी होता है. कोई भी इन्हें बिना प्रिस्क्रिप्शन के काउंटर पर जाकर नहीं खरीद सकता. भारत में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के तहत दवाओं को अलग-अलग अनुसूचियों में बांटा हुआ है. इनमें से एक अनुसूची एच (H) है, जिसमें शामिल दवाओं को योग्य डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना किसी को नहीं दिया जा सकता है.  

अमेरिका से खरीदे जाएंगे 31 प्रीडेटर ड्रोन, डील हुई फाइनल, सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है

नई दिल्ली भारत ने अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन्स खरीदने का सौदा कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लंबे समय से दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत चल रही थी। यह सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है। इससे समुद्र से लेकर सतह और आसमान तक भारत की मारक और निगरानी क्षमता में प्रभावी वृद्धि होगी। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, प्रीडेटर ड्रोन्स के मिलने से भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में निगरानी की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। ये प्रीडेटर ड्रोन्स अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से खरीदे जाएंगे। यह सौदा भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध के तहत हुआ है। सौदे के तहत मिलने वाले 31 प्रीडेटर ड्रोन्स में से भारतीय नौसेना को 15 ड्रोन्स मिलेंगे। वहीं वायुसेना और थल सेना को 8-8 ड्रोन्स मिलेंगे। बेहद खास हैं प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9बी रीपर या प्रीडेटर ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ड्रोन 40 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर करीब 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन सर्विलांस और हमले के लिहाज से बेहतरीन है और हवा से जमीन पर सटीक हमले करने में सक्षम हैं। यह हर प्रकार के मौसम में 40 घंटे से अधिक समय तक उपग्रह के माध्यम से उड़ान भर सकता है। अपनी क्षमताओं की वजह से प्रीडेटर ड्रोन को मानवीय सहायता/आपदा राहत, खोज और बचाव, कानून प्रवर्तन, विरोधी सतह युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, एयरबोर्न माइन काउंटरमेसर, लंबी दूरी की रणनीतिक आईएसआर, ओवर-द-एयर लक्ष्यीकरण, पनडुब्बी रोधी युद्ध में इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, अब जैकब डफी को टीम में बुलाया गया

बेंगलुरु न्यूजीलैंड को 16 अक्टूबर सेभारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे ठीक एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार युवा तेज गेंदबाज बेन सियर्स घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका में हाल ही में टेस्ट सीरीज के दौरान ट्रेनिंग के दौरान सियर्स को बाएं घुटने में दर्द हुआ था और पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में उनका स्कैन हुआ था। स्कैन में उनके मेनिस्कस में चोट लगने के बाद उनके भारत आने में देरी हुई। पहले लगा कि वह मैच तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेडिकल सलाह पर उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला किया गया। उनकी जगह अनकैप्ड ओटागो वोल्ट्स के गेंदबाज जैकब डफी को सियर्स की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे। ओटागो के स्टार डफी ने ब्लैककैप्स के लिए छह वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं और वर्तमान में उनके नाम 299 प्रथम श्रेणी विकेट हैं। ब्लैककैप्स के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीयर्स जल्दी ठीक हो जाएंगे। स्टीड ने कहा- हम बेन के लिए निश्चित रूप से निराश हैं, जिन्होंने घरेलू गर्मियों के दौरान अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और एक वास्तविक पेस विकल्प प्रदान करते हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर टीम में लौटेंगे। उन्होंने साथ ही कहा- यह जैकब के लिए एक रोमांचक अवसर है, जो पहले भी टेस्ट टीम में शामिल रहे हैं। स्टीड ने कहा- हमारे सामने तीन टेस्ट हैं। उनके पास टेस्ट डेब्यू करने का हर मौका है। स्टीड ने कहा कि ऐसे समय में खिलाड़ियों का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जब न्यूजीलैंड में कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला जा रहा हो। काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले जैकब के हालिया अनुभव ने निश्चित रूप से उन्हें सिलेक्शन के लिए सबसे आगे रखा है। बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगी।

परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के नए महानिदेशक बने हैं

नई दिल्ली परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के नए महानिदेशक बने हैं। उन्होंने मंगलवार को महानिदेशक पद का पदभार संभाला। परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक के 26वें महानिदेशक हैं। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति को लेकर यह आधिकारिक जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परमेश शिवमणि ने अपने साढ़े तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के दौरान, तट और जलपोत नियुक्तियों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह नेविगेशन और डायरेक्शन में माहिर हैं और उनकी समुद्री कमांड में आईसीजी के सभी प्रमुख जहाज शामिल रहे हैं। उनकी समुद्री कमांड में उन्नत ऑफशोर गश्ती जहाज ‘समर’ और ऑफशोर गश्ती जहाज ‘विश्वस्त’ भी शामिल रहे हैं। परमेश शिवमणि अपनी सर्विस के दौरान तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व), तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम), तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री तट) के शीर्ष पदों पर रह चुके हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय तटरक्षक के नए महानिदेशक नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रह चुके हैं। परमेश शिवमणि को सितंबर 2022 में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था। बाद में उन्हें तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात किया गया था। उन्हें अगस्त 2024 में महानिदेशक तटरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन और अभ्यास पूरे किए गए। इनमें करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों और सोने की जब्ती शामिल है। इसके अलावा गंभीर चक्रवाती तूफानों के दौरान नाविकों का बचाव, विदेशी तट रक्षकों के साथ संयुक्त अभ्यास, अवैध शिकार विरोधी अभियान, चक्रवात व प्राकृतिक आपदाओं और तटीय सुरक्षा अभ्यास के दौरान मानवीय सहायता भी इन ऑपरेशनों में शामिल रहे। डीजी परमेश शिवमणि को उनकी शानदार सेवा के लिए वर्ष 2014 में तटरक्षक पदक और 2019 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2012 में डीजी कोस्ट गार्ड कमेंडेशन और 2009 में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (ईस्ट) कमेंडेशन से भी सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक बल के तत्कालीन महानिदेशक राकेश पाल की इसी साल अगस्त महीने में मृत्यु हो गई थी। तटरक्षक बल के तत्कालीन महानिदेशक की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया। हार्ट अटैक के उपरांत उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई थी।    

पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 12 बजे तक 22 फीसदी हुई वोटिंग

चंडीगढ़ पंजाब में पंच और सरपंच पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में लगभग 1.05 लाख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसके बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। नामांकन में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव स्थगित करने की मांग के बावजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव चल रहा है। 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 19,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सरपंच पद के लिए कुल 3,798 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं, जबकि पंच के लिए 48,861 उम्मीदवार चुने गए हैं। वहीं 28 ग्राम पंचायतों में चुनाव रद्द कर दिए गए हैं और एक पर रोक लगा दी गई है। नतीजतन, अब 9,398 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। विधानसभा द्वारा पिछले महीने पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के अनुसार उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों के प्रतीकों का उपयोग करने से रोक दिया गया है। राज्य में कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 70.51 लाख पुरुष और 63.46 लाख महिला मतदाता हैं। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। डिप्टी कमिश्नरों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।” सोमवार को विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और पंचायत चुनाव को तीन सप्ताह के लिए स्थगित करने की मांग की। बाजवा ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में “बड़े पैमाने पर अनियमितताएं” थीं, जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम “गलत तरीके से” खारिज कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान विपक्ष समर्थित कई उम्मीदवारों को आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिए गए। कांग्रेस ने 1 जनवरी, 2024 की अपडेट की हुई सूची के बजाय 1 जनवरी, 2023 की मतदाता सूची के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई थी, जिसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया था। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पंचायत चुनाव संबंधी याचिका खारिज करने के सोमवार के फैसले का स्वागत किया है तथा उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स के माध्यम से उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पंचायत चुनाव का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। उन्होंने सभी पंजाबियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मतदान करने तथा अपने गांवों से अच्छे प्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया, जो गांव के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए सभी सरपंच एवं पंच प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दीं। आम आदमी पार्टी के नेता एवं वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला विपक्षी दलों के झूठे प्रचार पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दबाव की राजनीति कर रही थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। अब पंजाब की जनता भी कांग्रेस को खारिज करेगी। आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इसकी वीडियोग्राफी चुनाव आयोग द्वारा करायी जाएगी. 2: 50 PM| दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 2:40 PM | जालंधर में चुनावी ड्यूटी पर लगे टीचर की माैत जालंधर के आदमपुर ब्लॉक के गांव अरजनवाल में पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात स्कूल टीचर अमरेंद्र सिंह की बीती रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अध्यापक अमरेंद्र सिंह गांव दढियाल (जालंधर) के स्कूल में पढ़ाती थी और फाजिल्का के रहने वाली थी। रात में खाना खाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. 1:30 PM| बरनाला में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी की मौत पटियाला से बरनाला के गांव ढिलवां में ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की मंगलवार सुबह अचानक सेहत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्खा सिंह पटियाला से गांव ढिलवां में चुनाव ड्यूटी करने आए थे 1: 20 PM| पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक मानसा – 34.4% पटियाला – 20 % फिरोजपुर – 25.15% गुरदासपुर – 22 % फरीदकोट – 28% बरनाला – 19.9% मलेरकोटला- 28% फाजिल्का – 33.5.% फतेहगढ़ साहिब – 31.23% 1:10 PM | पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक पटियाला में बीस फीसदी और फिरोजपुर में 25.15% वोटिंग हुई है। 12:50 PM | बरनाला में दो गुट भिड़े, पंच उम्मीदवार को आई चोटें बरनाला के गांव करमगढ़ में सरपंच चुनाव से कुछ घंटे पहले देर रात चुनाव लड़ रहे दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में पंच का चुनाव लड़ रहे गुरजंट सिंह को गहरी चोट लगी। 12: 20 PM | पंचायत चुनाव 2024: बड़े अपडेट यहां (Panchayat Elections 2024: Big updates here in Hindi) 1. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में चल रहे पंचायत चुनाव में दखल देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव रोकने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव रोकना गंभीर मामला है. 2. जगराओं के गांव कोठे अठचक में वोटिंग शुरू होते ही झगड़ा हो गया. लोगों के हंगामे के बाद यहां वोटिंग रोक दी गई है. इसके अलावा जगराओं के गांव पोना और गांव डल्ला के चुनाव भी रद्द करने के आदेश दिए गए हैं. 3. मानसा के मानसा खुर्द गांव में वोटिंग रोक दी गई है. मतपत्र गलत छपा था। मामला संज्ञान में आते ही मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया. 4. तरनतारन जिले के सोहल सैन गांव में पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग. गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया. वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोगों के बीच होड़ मच गयी. 5. पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए 25,588 उम्मीदवार मैदान में हैं. पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा 3,798 सरपंच और 48,861 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं. 12:15 PM | आनंदपुर साहिब में अब भी 13 फीसदी वोटिंग सुबह 11 बजे तक 13 फीसदी वोटिंग हो चुकी है 12:00 PM| पंजाब … Read more

टेस्ट में विराट से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, 9000 रन पूरे करने से 53 रन दूर

मुंबई भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ मैचों से शांत रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में फैंस कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। विराट तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछली आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वो भी उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मैच में विराट कोहली के पास नौ हजार रन पूरा करने का मौका होगा। विराट टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब है। 16 अक्टूबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विराट कोहली को नौ हजार रन पूरे करने के लिए 43 रनों की जरूरत है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट में नौ हजार से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन जाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 115 मैच खेलते हुए 8947 रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्हें 9000 रन का बैरियर पार करने के लिए 53 रन की जरुरत है। उन्होंने 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है। भारत तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। ऐसे में विराट का अनुभव और टीम के लिए उनका समर्पण महत्वपूर्ण साबित होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें रनों की भूख पहले की तरह ही बरकारार है एवं खेल के शीर्ष पर एक दशक से अधिक समय के बाद भी बल्ले से रन बनाने की उनकी इच्छा कम नहीं हुई है।

हबीबगंज नाका आज से ओपन टू ऑल, 7 महीने से था बंद

भोपाल  मेट्रो के काम की वजह से राजधानी में कई रास्तों पर पिछले कई महीनों से डायवर्जन चल रहा है। इसी वजह से पिछले 7 महीने से बंद हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहे वाला रास्ता अब खुलने जा रहा है। इसके खुलने से अब आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत मेट्रो के स्टील ब्रिज की वजह से इस रास्ते को बंद किया गया था। इसके बंद होने से 3 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते जो डायवर्जन प्लान हुआ था, उसकी वजह से लोगों को 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा था। इससे समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही जाम की वजह से भी आम लोग परेशान होते थे। चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया समय शुरुआत में इस डायवर्जन को 4 हफ्ते तक चलाने का प्लान था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी ड्यूरेशन बढ़ती रही। आखिर में 15 अक्टूबर को यह डायवर्जन खत्म करने का प्लान किया गया। सोमवार को मेट्रो के अफसरों ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का मुआयना किया। एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी ने सोमवार को मेट्रो का काम पूरा होने की जानकारी दी। मंगलवार को रास्ता पूरी तरह खोल दिया जाएगा। स्ट्रक्चर हटाने की वजह से लग गया ज्यादा समय हालांकि मेट्रो का काम 4 सितंबर को ही पूरा हो गया था लेकिन इसका स्ट्रक्चर हटाने में भी पूर्ण सावधानी की जरूरत होती है। इसे हटाने की वजह से डेढ़ महीना ज्यादा लग गया। स्ट्रक्चर 65 मीटर लंबा और 400 मैट्रिक टन वजनी था।

बेलगांव लीखावाडी में स्कूल मैजिक चालक की हार्ट अटैक से, बच्चों की ऐसे बचाई जान

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के बेलगांव लीखावाडी में आज एक स्कूल बच्चों को ले जाने वाली मैजिक चालक को सडक पर अटैक आ गया। अंतिम समय में भी चालक ने अपनी सूझबूझ से बच्चों की जान बचा ली। वाहन को सडक किनारे खडा कर दिया। बाद में उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास की है। पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता है। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से मैजिक लेकर निकला। लीखवाडी से लौटते समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेषानी हुई। इस समय मैजिक में बच्चे थे। उसने वाहन को सडक के किनारे खडा कर दिया। इस वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल उसे परासिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। राहुल सडक किनारे वाहन खडे नहीं करता तो वाहन के साथ कुछ भी हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था और उसकी मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, जिले के पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता था। आज सुबह वह लीखवाडी से बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था, उसी समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेशानी हुई। मैजिक में बच्चे थे। लिहाजा उसने तत्काल वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल राहुल को परासिया अस्पताल लेकर आए। राहुल सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करता तो हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet