LATEST NEWS

टीकमगढ़ में तनाव: दुर्गा पंडाल के पास पड़ा मिला मांस, लोगों ने जताया विरोध, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 टीकमगढ़ टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात टीकमगढ़ शहर के मामोंन दरवाजा के पास देवी प्रतिमा का पंडाल लगा है। जहां पर नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं पर मंगलवार की रात एक व्यक्ति द्वारा मास के टुकड़े फेंक दिए थे। इसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने जहां मांस के टुकड़ों को जब्त कर लिया था। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर के सफाई कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत टीकमगढ़ थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर सवार दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति स्कूटी पर एक बोरी लेकर आता है और उसे सड़क पर फेंकता है। पुलिस ने बोरी को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि आरोपी की पहचान जल्द ही की जाएगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिंदू संगठनों का आक्रोश इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा गया, जिसमें एक फुटेज मिला है। जहां एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर दिखता है। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी नितेश जैन ने कहा कि इस मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, इसके साथ उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी में बोरी रख कर आ रहा है। यही बोरी रोड पर बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

नवरात्र में खिल उठा प्रॉपर्टी बाजार, अब 1600 से अधिक रजिस्ट्री हुई

भोपाल  नवरात्र के शुभ मुहूर्त में रीयल एस्टेट बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। शहर के परी बाजार, आईएसबीटी समेत अन्य पंजीयन कार्यालयों में छठवें दिन मंगलवार को भी रजिस्ट्री कराने बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के खरीदार पहुंचे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ सिलसिला रात साढ़े आठ बजे तक चलता रहा। छठवें दिन रिकॉर्ड 550 रजिस्ट्री दर्ज की गई है। जिनसे पंजीयन विभाग को कुल नौ करोड़ का राजस्व मिला है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए खरीदारों के पास सिर्फ दो दिन बुधवार और गुरुवार का समय बचा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित होने से पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। छह दिन में हुईं 1600 रजिस्ट्री, 40 करोड़ मिले गणेशोत्सव में रजिस्ट्री कराने का सिलसिला अपेक्षाकृत धीमा था और वहीं पितृ पक्ष में भी रीयल एस्टेट बाजार ठंडा रहा। नवरात्र शुरू होते ही रीयल एस्टेट बाजार गुलजार हो गया। अब तक छह दिनों में 1600 से अधिक रजिस्ट्री के साथ 40 करोड़ का राजस्व पंजीयन विभाग को मिल चुका है। पहले दिन गुरुवार को 200, दूसरे दिन शुक्रवार को 391, पांचवें दिन सोमवार को 484 और छठवें दिन 550 रजिस्ट्रियां हुई हैं। 10 मिनट की रजिस्ट्री के लिए दो घंटे इंतजार आईएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालय में गोविंदपुरा के प्रॉपर्टी खरीदारों को रजिस्ट्री कराने के लिए दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल ई-रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरु होने से 10 से 15 मिनट में रजिस्ट्री करने का दावा किया गया था, लेकिन यहां अधिकारियों की लापरवाही से दो घंटे का इंतजार लोगों को करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां तीन सब-रजिस्ट्रारों का काम एक सब-रजिस्ट्रार को करना पड़ रहा है। प्रति सब-रजिस्ट्रार 65 स्लॉट नवरात्र में बढ़ती रजिस्ट्रियों की संख्या को देखते हुए प्रति सब-रजिस्ट्रार 65 स्लॉट कर दिए हैं। जिले में कुल 13 सब-रजिस्ट्रार हैं, इस तरह 845 स्लॉट तक बुक किए जा सकते हैं। वहीं समय को बढ़ाते हुए पांच की जगह सात बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने के लिए लोग सेवा प्रदाताओं के पास पहले स्लॉट बुक करवा रहे हैं।

कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक की मौत, चार घायल

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा सापना डैम के पास हुआ, जहां राजस्थान के रहने वाले पांच लोग अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सभी लोग महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान लौट रहे थे। सभी लोग गांजा तस्करी मामले में अपने दो साथियों की जमानत के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बैतूल बाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इसके अलावा, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से भी मंगलवार को हादसे की एक खबर सामने आई, जहां बीएमसी की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने 9 वर्षीय हामिद शेख को रौंद दिया। हादसे में हामिद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और बीएमसी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी का चालक मतीउर सावंत फरार होने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में चालक सावंत को हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का परिणाम है, और उन्होंने गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।  

थम नहीं रही रेलवे के खिलाफ साजिश, बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिली लोहे की रॉड

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली में असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पलटाने का षड्यंत्र फिर सामने आया है। ग्वालियर में सोमवार देर रात बिरला नगर स्टेशन स्टेशन के आउटर पर तीसरी लाइन की पटरियों पर लोहे की मोटी छड़ों को तारों से बांधकर रख दिया गया था। रात लगभग डेढ़ बजे इसी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट को जब छड़ें नजर आईं तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और हादसा टला। जीआरपी व आरपीएफ के जवान देर रात मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशन आर्डर के कारण मालगाड़ी की गति 12 किमी प्रतिघंटा थी। यदि ट्रेन की गति अधिक होती, तो छड़ें नजर नहीं आती और हादसा होने की आशंका थी। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार लोहे की दो छड़ें कुछ दूरी पर ट्रैक पर थीं। पहली छड़ यदि ट्रेन के पहिए से कट भी जाती, तो ट्रेन को झटका लगता और तब तक दूसरी छड़ पहिए के नीचे आ जाती। ऐसे में ट्रेन के डिरेल होने की पूरी संभावना थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे दिन झांसी मंडल से प्रयागराज मुख्यालय तक हलचल मची रही, क्योंकि इससे पहले भी उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों के आसपास ट्रेन पलटाने का षड्यंत्र रचा जा चुका है। ट्रैक पर लोहे की छड़ें मिलीं     बिरलानगर के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की छड़ें मिली हैं। इसी ट्रैक से मालगाड़ी गुजरनी थी, तभी छड़ें देखकर ट्रेन रोक ली गई। आरपीएफ व जीआरपी ने इसे जब्त किया है और इस मामले में जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा बल फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। – मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल झांसी पहले भी हो चुकी हैं साजिशें     गत पांच अक्टूबर को झांसी-भोपाल रेल लाइन पर दैलवारा-ललितपुर के बीच ट्रैक पर छह फीट का सरिया असामाजिक तत्वों ने रख दिया था। इस दौरान पातालकोट एक्सप्रेस ट्रैक पर थी और उसके पहियों में सरिया फंस गया था।     गत 30 सितंबर को कानपुर के गोविंदपुरी-भीमसेन रेल लाइन पर अग्निशामक सिलेंडर रखा मिला था। इस दौरान पुष्पक एक्सप्रेस गुजर रही थी।     29 सितंबर को महोबा रेलवे ट्रैक पर कबरई और मटोंध स्टेशन के बीच पटरियों पर भारी-भरकम पिलर रखकर पैसेंजर ट्रेन को पलटाने के प्रयास किया गया था।     22 सितंबर को कानपुर के महाराजपुर में प्रेमपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर और बीयर कैन रखी हुई मिली थीं। उस समय मालगाड़ी इस ट्रैक से गुजर रही थी।     17 अगस्त को कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के नजदीक ही भीमसेन रेल लाइन पर पटरी पर रखे भारी पत्थर के टकराने से साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे डिरेल हो गए थे।  

बसपा मुखिया मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर किया नमन

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा मुखिया मायावती ने उन्हें नमन किया है। बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि बाममसेफ, डीएस4 व बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित तथा यूपी व देश भर में उन्हें विभिन्न रूपों में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले पार्टी के सभी लोगों व अनुयायियों का तहेदिल से आभार। उन्होंने आगे लिखा कि गांधीवादी कांग्रेस व आरएसएसवादी भाजपा व सपा आदि उनकी हितैषी नहीं बल्कि उनके ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट’ की राह में बाधा हैं। जबकि अम्बेडकरवादी बीएसपी उनकी सही-सच्ची मंज़िल है, जो उन्हें ’मांगने वालों से देने वाला शासक वर्ग’ बनाने हेतु संघर्षरत है, यही आज के दिन का संदेश है। बसपा मुखिया ने लिखा कि देश में करोड़ों लोगों के लिए गरीबी, बेरोजगारी व जातिवादी द्वेष, अन्याय-अत्याचार का लगातार तंग व लाचार जीवन जीने को मजबूर होने से यह साबित है कि सत्ता पर अधिकतर समय काबिज रहने वाली कांग्रेस व भाजपा आदि की सरकारें न तो सही से संविधानवादी रही हैं और न ही उस नाते सच्ची देशभक्त हैं। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि बसपा आज पूरे प्रदेश में मनाएगी। बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली स्थित बहुजन प्रेरणा केंद्र में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। प्रदेश के पदाधिकारी लखनऊ में पुराना जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।  

2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 4 लाख 50 हजार साइकिलें नि:शुल्क वितरित

प्रदेश में इस वर्ष 4.50 लाख विद्यार्थियों को वितरित की जा रही हैं साइकिल विभागीय बजट में 195 करोड़ रूपये का प्रावधान,  4.50 लाख विद्यार्थियों को साइकिल वितरित 2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 4 लाख 50 हजार साइकिलें नि:शुल्क वितरित भोपाल प्रदेश में इस वर्ष 2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 4 लाख 50 हजार साइकिलें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं। इसके लिये विभागीय बजट में 195 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। साइकिल वितरण का कार्य इस वर्ष नवम्बर तक पूरा किया जाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये गये हैं। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थी, जो सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में अध्ययनरत हैं तथा वह जिस ग्राम के निवासी हैं, उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक और हाई स्कूल संचालित न होने की वजह से विद्यार्थियों को सुविधाजनक तरीके से स्कूल पहुंचने के लिये साइकिल वितरित की जाती हैं। योजना में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश लेने पर पात्र विद्यार्थी को साइकिल प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कन्या छात्रावास में अध्ययनरत छात्राएं, जिनकी शाला छात्रावास से 2 किलोमीटर या अधिक दूरी पर है, उन्हें भी नि:शुल्क साइकिल प्रदाय की जा रही है। प्रदेश में वर्ष 2023-24 में इस योजना में 4 लाख 7 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदाय की गई थी। पीएमस्कूल नरसिंहपुर में 142 छात्राओं को वितरित की गई साइकिल नरसिंहपुर जिले के पीएमएमएलबी स्कूल नरसिंहपुर की 142 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इन छात्राओं में ग्राम डोंगरगांव की छात्रा सोनम गोंड और कक्षा 9वीं की छात्रा अंकिता साहू, ग्राम पांसी की छात्रा शिवानी मोरिया व ग्राम भरवारा की छात्रा मुस्कान लोधी भी शामिल हैं। ग्राम डोंगरगांव की छात्रा सोनम गोंड़ का कहना है कि घर से स्कूल दूर है। कभी-कभी बस छूट जाने के कारण समय पर विद्यालय नहीं आ पाती थी। अब शासन द्वारा नि:शुल्क साईकिल मिल जाने से अब वे समय पर स्कूल आ-जा सकेंगी। इसी तरह ग्राम डोंगरगांव की ही छात्रा अंकिता साहू बताती हैं कि वे पीएमएमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में कक्षा 9 वीं में अध्ययन करती हैं। उन्हें स्कूल आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी बस में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण वे स्कूल नहीं जा पाती हैं। अब नि:शुल्क साईकिल मिल जाने से वे समय पर स्कूल आ-जा सकेंगी और अपनी पढ़ाई में रूकावट नहीं आने देंगी। ग्राम पांसी की रहने वाली छात्रा शिवानी मोरिया व ग्राम भरवारा की छात्रा मुस्कान लोधी बताती हैं कि कभी-कभी पैसे के अभाव में वे बस का किराया नहीं दे पाती थी। गांव से स्कूल आने-जाने में बहुत समय लग जाता था। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो जाती थी। लेकिन अब साईकिल मिल जाने से वे समय पर स्कूल आ जा सकेंगी और अपनी पढ़ाई बिना किसी रूकावट से कर सकेंगी।  

जो रूट ने एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

मुल्तान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बुधवार को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट ने दिन की शुरुआत पाकिस्तान की पहली पारी के 556 रनों के जवाब में 32 रन से की, उन्हें इंग्लैंड के दिग्गज कुक (12472 रन) को पीछे छोड़कर सर्वकालिक टेस्ट सूची में पांचवें स्थान पर पहुंचने के लिए सिर्फ 39 रन की जरूरत थी। चंद गेंदों में उन्होंने यह आंकड़ा पार कर लिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके नाम अब 12,473 रन हो गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि सिर्फ 147 टेस्ट और 268 पारियों में हासिल की, जबकि कुक ने यह उपलब्धि 161 टेस्ट और 291 पारियों में हासिल की थी। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रूट से आगे केवल सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ ही हैं। इससे पहले, रूट ने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान शतकों की संख्या में कुक को पीछे छोड़ दिया था, उन्होंने अपना 33वां और 34वां टेस्ट शतक लगाया था और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए थे। लंच के समय रूट 72 रन बनाकर नाबाद हैं और उन्होंने बेन डकेट (नाबाद 80) के साथ 119 रन की साझेदारी की है। इंग्लैंड ने 45 ओवर में दो विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। रन रेट पांच से अधिक है।  

हरियाणा में और मजबूत हुई भाजपा, दो निर्दलीयों ने थामा बीजेपी का हाथ

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का उत्साह बना हुआ है. इस बीच चुनाव में जीत दर्ज कर चुके दो निर्दलीय बीजेपी में शामिल हो गए हैं. चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर चुके राजेश जून और देवेंद्र कादियान बीजेपी में शामिल हो गए हैं. हरियाणा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले में पड़ने वाली गन्नौर सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 35,209 वोटों के अंतर से हराया है. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र कौशिक तीसरे नंबर पर रहे. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण देवेंद्र कादियान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. गन्नौर सीट से कादियान ने निर्दलीय ही यह चुनाव जीत लिया. कादियान ने 10 सितंबर को वीडियो जारी कर बीजेपी को अलविदा कह दिया था. उन्होंने काफी भावुक होकर दावा किया था कि वह गन्नौर सीट से टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया. इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी. वहीं, राजेश जून कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय ही बहादुरगढ़ सीट से खड़े हो गए थे. राजेश जून ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश कौशिक को 41,999 वोटों के अंतर से चुनाव हराया. हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक हरियाणा में बीजेपी ने हैट्रिक लगा दी है. ये अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि हरियाणा में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है. इतना ही नहीं, हरियाणा के इतिहास में बीजेपी का ये अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी हैं. बीजेपी इससे पहले कभी भी इतनी ज्यादा सीटें नहीं जी सकी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48, कांग्रेस 37, आईएनएलडी 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती. इस बार बीजेपी ने 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करते हुए 48 सीटें जीत ली हैं. 2014 में बीजेपी ने 47 और 2019 में 40 सीटें जीती थीं. वहीं, नतीजों से पहले तक कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था. लेकिन कांग्रेस इस बार 37 सीटें ही जीत सकी. 2 सीटें इनेलो को मिली हैं. वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.  

राजधानी की दुकान से बरामद हुआ ‘MD Drug’ बनाने का कच्चा माल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस ने  भोपाल में एक दुकान से भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने का कच्चा माल जब्त किया। इसका हाल ही में सील की गई सिंथेटिक ड्रग्स फैक्ट्री के साथ कनेक्शन हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय अग्रवाल ने कहा कि जब्त सामग्री से 250 करोड़ से 350 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) का उत्पादन किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने 5 अक्टूबर को बगरोदा इलाके में सिंथेटिक ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। गुजरात एटीएस और एनसीबी ने 1,814 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत के साथ 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय अग्रवाल ने कहा कि भोपाल में ड्रग फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद, एमपी पुलिस को उसी स्थान पर संदिग्ध पदार्दों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली और सोमवार रात को उस स्थान को सील कर दिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि एनसीबी मामले में गिरफ्तार अमित चतुर्वेदी ने एक गोदाम के सामने गणेश मार्केट इलाके में एक दुकान किराए पर ली थी। वह देर रात कुछ सामान कार से बगरोदा फैक्ट्री में शिफ्ट करता था। मंगलवार सुबह, पुलिस ने दुकान को तोड़ा और ड्रमों और बोरियों में रखे कई रसायन मिले। दुकान में मिले रसायन का इस्तेमाल एमडी दवाएं बनाने में किया जाता है। इस दुकान में मिलने वाले कच्चे माल की स्थानीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि इस कच्चे माल से 250 करोड़ से 350 करोड़ रुपये के बीच सिंथेटिक ड्रग्स बनाई जा सकती है। भोपाल के रापड़िया इलाके के निवासी दुकान मालिक विष्णु पाटीदार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी वैधानिक आदेश का पालन न करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर जमीन किराए पर देने या पट्टे पर देने के बारे में पुलिस को सूचित न करने का आरोप है। पाटीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

प्रदेश में गरबा कार्यक्रमों में पहचान बदलकर मुस्लिम युवाओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है

 इंदौर  इंदौर शहर में नवरात्री के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में पहचान बदलकर मुस्लिम युवाओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। देवास के एक मुस्लिम युवक को टीजीएल गरबा में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पकड़ा तो उसके मोबाइल से लव जिहाद के मामले का भी खुलासा हो गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मंगलवार को लाभगंगा परिसर में आयोजित टीजीएल गरबा में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नाम बदलकर युवतियों को निशाना बनाने के मकसद से पहुंचने वाले मुस्लिम युवकों की धरपकड़ के लिए सक्रिय थे। इस दौरान गरबा कर रही युवतियों से भीड़ में शामिल होकर छेड़छाड़ करते और वीडियो बनाते हुए एक संदिग्ध पकड़ा गया। उसने पहले अपना नाम पंकज बताया, कार्यकर्ताओं ने पंडाल के बाहर लाकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना असली नाम वसीम नागौरी निवासी बताया। युवक का कहना था कि वह यहां (गरबा) आना नहीं चाहता था, चार-पांच हिंदू दोस्त उसे दबाव बनाकर ले आए। हालांकि, जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसकी पोल खुल गई। मोबाइल में अभिव्यक्ति और टीजीएल गरबा में भाग लेने आई कई युवतियों के फोटो और वीडियो मिले। अभिव्यक्ति में उसके युवतियों के साथ गरबा खेलने के दौरान खिंचे गए फोटो भी मिले। व्हाट्सएप चैटिंग देखने पर कई युवतियों से अश्लील चैटिंग मिली। एक युवती को मैसेज कर वह संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल भी कर रहा था। संबंध नहीं बनाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां भी मिली। इसके बाद हिंदू जागरण मंच की टीम ने अच्छी खातिरदारी कर लव जिहादी को लसूड़िया पुलिस के हवाले कर दिया और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल, मानसिंह राजावत, कपिल कौशल, तपन भोजराज आदी मौजूद थे। पुलिस मोबाइल की जांच के साथ युवक से पूछताछ कर रही है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। उसकी शिकार बनी युवतियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

अनंतनाग में आतंकियों की कायराना करतूत, सेना के जवान की अपहरण के बाद की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी शव मिला

 श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के शांगस और कोकरनाग में आतंकियों ने कथित तौर पर जंगल में गश्त कर रहे टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े दो जवानों को अगवा कर लिया। इनमें से एक जवान किसी तरह जख्मी हालत में आतंकियों की चंगुल से बच पाने में सफल हो सका। वहीं एक अन्य जवान की आतंकियों ने हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रादेशिक सेना के जवान हिलाल अहमद भट का शव अनंतनाग के उत्रासू इलाके में सांगलान वन क्षेत्र से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शव को चिकित्सीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जवान की पहचान हिलाल अहमद के तौर पर की गई है. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान को कई गोलियां मारी गई हैं. शरीर पर चाकू से कटने के कोई निशान नहीं है. इससे पहले सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अनंतनाग में सेना के एक जवान को आतंकियों ने अगवा कर लिया है. टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट के एक जवान को आतंकियों ने अगवा कर लिया था. बता दें कि शुरुआत में दो जवानों के अपहरण की खबर थी. खबर थी कि अनंतनाग के वनक्षेत्र से दो जवानों को अगवा किया गया है. हालांकि, एक जवान को गोली लगी थी लेकिन इसके बावजूद वह आतंकियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा था. इससे पहले भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोरनाग में अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आठ अक्टूबर को संयुक्त आतंकवाद रोधी ऑपरेशन शुरू किया था. यह ऑपरेशन रातभर चला, जिसमें सेना का एक जवान लापता था. इन जवानों को अनंतनाग के कोनरनाग में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक ज्वॉइंट एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान अगवा किया गया था. अधिकारी का कहना है कि घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है. बता दें लापता सैनिकों को ढूंढने के लिए इलाके में भारी तलाशी अभियान चलाया गया था. यह घटना जम्मू कश्मीर में आठ अक्तूबर को हुई काउंटिंग के दिन हुआ था. इससे पहले अगस्त महीने में अनंतनाग में ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे जबकि तीन घायल हुए थे.  

एमपी में कर्मचारियों को दशहरे और दीपावली पर लंबी छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा

भोपाल एमपी में सरकारी कर्मचारियों को इस बार दशहरे और दीपावली पर लंबी छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा है। अक्टूबर महीने में कई स्थानीय अवकाशों के साथ ही दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्यौहार भी आ रहे हैं। इससे कर्मचारियों को लगातार कई दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। भोपाल जिले में 11 अक्टूबर और 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते दशहरे पर कर्मचारियों को 3 दिन और दीपावली पर 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। इन छुट्टियों से सरकारी कर्मचारी भाग दौड़ भरी जिंदगी के बीच अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता पाएंगे। दशहरा के दौरान मिल रही ये छुट्टियां 12 अक्टूबर को दशहरा है और 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और नवमी के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को तो छुट्टी होती ही है। इस तरह दशहरे पर लगातार 3 दिन का अवकाश हो गया है। दीपावली के दौरान मिलने वाले अवकाश दीपावली 31 अक्टूबर को है जो कि गुरुवार को है। उसके अगले दिन 1 नवंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर दीपावली पर कुल 4 दिन का अवकाश हो जाएगा। अक्टूबर में 20 दिन ही करना होगा काम अगर अक्टूबर महीने की बात करें तो कर्मचारियों को सिर्फ 20 दिन ही काम करना होगा। बाकी 11 दिन उन्हें छुट्टियां ही मिलेंगी। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। 18 अक्टूबर को अगर कोई कर्मचारी छुट्टी ले लेता है तो उसे 19 और 20 अक्टूबर यानि शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

हरियाणा के 2 दिग्गजों को हरा, दुष्यंत चौटाला की जब्त कराई जमानत तक, 32 वोट से जीते देवेंद्र अत्री

रोहतक हरियाणा में बीजेपी 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. इस बार हरियाणा में सबसे बड़ी जीत फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने दर्ज की है. नूंह दंगों में गिरफ्तार हुए मामन खान 98 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं. उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट नसीम अहमद को हराया है. वहीं अगर सबसे कम अंतर वाली जीत की बात करें तो उचाना कलां में बीजेपी कैंडिडेट देवेंद्र अत्री सबसे कम वोटों से जीते हैं.   फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इन आरोपों के बावजूद मामन खान सबसे ज्यादा जीत के अंतर से विजेता बनकर उभरे. हालांकि हरियाणा में उनकी पार्टी सरकार नहीं बना सकी. मामन खान को मिले एक लाख 30 हजार वोट मामन खान को जहां 1,30,497 वोट मिले, वहीं  नसीम अहमद को केवल 32 हजार 56 वोट मिले. इसके अलावा आईएनएलडी प्रत्याशी मोहम्मद हबीब को 15,638 वोट ही मिले. इस सीट पर जेजेपी प्रत्याशी जान मोहम्मद को केवल 720 वोट मिले और वो 5वें नंबर पर रहे. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वसीम जफर को NOTA से भी कम वोट मिले. जहां NOTA को 439 वोट मिले, जबकि AAP कैंडिडेट को केवल 234 वोट मिले.   BJP के देवेंद्र अत्री सबसे कम वोटों से जीते इसके अलावा अगर सबसे कम अंतर से जीत की बात करें तो वो उचाना कलां से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री की हुई है. इस सीट पर देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को महज 32 वोटों से हराया है. जहां देवेंद्र अत्री को 48,968 वोट मिले हैं, वहीं बृजेंद्र सिंह को 48,936 वोट मिले. इसके अलावा इस सीट पर सबसे चर्चित नाम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का था, जो इस बार 5वें नंबर पर रहे. दुष्यंत को महज 7,950 वोट ही मिले. जबकि आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट पवन फौजी 8वें नंबर पर रहे. हरियाणा में क्या रहे चुनाव के नतीजे? हरियाणा में बीजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी को इस बार 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर ही जीत सकी. इस चुनाव में जनता ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया. जेजेपी ने चंद्रशेखर की पार्टी एएसपी के साथ गठबंधन किया था. इसके बाद भी दोनों में से किसी का खाता नहीं खुला. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का इस बार ठीक प्रदर्शन रहा. पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही. हालांकि ऐलनाबाद सीट से अभय चौटाला की हार हुई. चुनावों में INLD और BSP ने मिलकर चुनाव लड़ा था. उसके बाद भी BSP अपना खाता नहीं खोल पाई. राज्य में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों की भी जीत हुई है. इनमें हिसार से सावित्री जिंदल, गनौर से देवेंद्र काद्यान और बहादुरगढ़ से राजेश जून की जीत हुई है.  

उत्तर प्रदेश की 7500 छात्राएं एक दिन के लिए बनेंगी डीएम व पुलिस कप्तान, मिशन शक्ति के तहत शुरू हुई अनूठी पहल

लखनऊ यूपी में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 7,500 छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनाया जाएगा. इसके लिए हर जिले से 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा. इसके जरिए उनमें जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता का विकास किया जाएगा.   यूपी के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों का विकास करना है. चयनित बालिकाएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस जैसे पदों पर एक दिन के लिए कार्य करेंगी. कासगंज की टॉपर भूमिका और संभल की शालू पहले ही इस योजना के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बन चुकी हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. सरकार का यह प्रयास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.   छात्राओं में आएगा लीडरशिप का भाव उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में उन बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपनी निपुणता के लिए जानी जाती हैं और जिनमें लीडरशिप के गुण निखर कर सामने आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सभी जाति, वर्ग और श्रेणियों की बालिकाओं को समान अवसर प्रदान किया जाएगा. मिशन शक्ति के माध्यम से सरकार की यह पहल उन बालिकाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपनी नेतृत्व क्षमताओं को पहचानना चाहती हैं और समाज में बदलाव लाने की आकांक्षा रखती हैं.   छात्राएं करेंगी लोगों की समस्याओं का निस्तारण   इस योजना के तहत चुनी गईं छात्राएं एक दिन के लिए सरकारी अधिकारियों की भूमिका निभाएंगी. वे न सिर्फ लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी, बल्कि उनके निस्तारण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी. यह अनुभव उन्हें निर्णय लेने की क्षमता और सामर्थ्य को निखारने में मदद करेगा, जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा.   शालू-भूमिका बन चुकी हैं एक दिन की डीएम   मुख्यमंत्री के आदेश के बाद संभल जिले के बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा शालू और कासगंज जिले की टॉपर छात्रा कुमारी भूमिका को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया जा चुका है. इस दौरान शालू ने मिशन शक्ति की बैठक का सफलतापूर्वक संचालन किया, अधिकारियों का परिचय लिया और मिशन शक्ति के कार्यों की रूपरेखा पर निर्देश दिए थे तो कासगंज की टॉपर भूमिका ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कासगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक दिन का जिलाधिकारी बन जनसमस्याओं की सुनवाई की और उनके समाधान के निर्देश दिए.   इन छात्राओं को भी मिल चुका है अवसर   इसी तरह से चित्रकूट स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा मनोरमा पटेल को भी एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बनाया गया था. मनोरमा ने इस दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और विभिन्न मामलों की समीक्षा की. इसके अलावा केजीबीवी की बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा एवं कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी के रूप में भी एक दिन का अधिकारी बनने का अवसर मिल चुका है. बता दें कि चित्रकूट जनपद के पारो नाम की छात्रा को भी एक दिन का बीएसए (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) बनाया गया था, जिस दौरान पारो ने भी इन बालिकाओं की तरह विभागीय सुनवाई जैसे कार्यों का निर्वहन किया और उनके समाधान के निर्देश दिए.  

मंत्री सारंग ने सहकारिता विभाग की बैठक में दिये निर्देश

सहकारिता के कार्यालयों को किया जाये रिडिजाइन : मंत्री सारंग सर्वेयर और समिति प्रबंधक की हो हाई क्लास ट्रेनिंग : मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने सहकारिता विभाग की बैठक में दिये निर्देश भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निर्देश दिये है कि सहकारिता विभाग से संबंधित सभी कार्यालयों को रिडिजाइन किया जाये। ऑफिस को अपडेट रखे, उसका डिजिटाइजेशन भी हो। मोटिवेशन स्लोगन लगाये जाये। सभी प्रकार के पेक्स के माध्यम से किसानों को भी शिक्षित करने का कार्य किया जाये। वहाँ उनके उपयोग की जानकारी हो। डिसप्ले के माध्यम से किसानों की हित की जानकारी का प्रदर्शन हो। मंत्री सारंग ने मंगलवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपार्जन के लिये सर्वेयर और समिति प्रबंधक की हाई क्लास ट्रेनिंग करवाई जाये। इसके लिये कम से कम 600 चयनितों का उपयोगी प्रशिक्षण हो। उपार्जन के समय पानी, बैठक व्यवस्था आदि का इंतजाम भी करें। सहकारिता के प्रोडक्ट सेल करने नियत स्थान हो मंत्री सारंग ने कहा कि सारे विभागीय काम टाइम लिमिट में हो। सभी प्रक्रिया पारदर्शी हो। उन्होंने बैठक में स्वच्छता पखवाड़े में विभाग द्वारा किये गये कार्यों का प्रेजेन्टेशन भी देखा। साथ ही निर्देश दिये कि अच्छे काम करने वाले को अवार्ड/रिवार्ड दिया जाये। इससे अधिकारी-कर्मचारी प्रोत्साहित होंगे। सारंग ने कहा कि सहकारिता के प्रोडक्ट सेल करने के लिये एक नियत स्थान का चयन भी किया जाये, जिसमें आसानी से एक ही स्थान पर सभी तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध रहें। समितियों का निरीक्षण करें मंत्री सारंग ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर समितियों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी समितियों का निरीक्षण करेंगे। सोसायटी के माध्यम से किसान जागरूक हो, इसके लिये सोसायटी के पास जानकारी उपलब्ध हो। मंत्री सारंग ने कहा कि उपार्जन सिस्टम का रिव्यू करें और जरूरत पड़ने पर सिस्टम को रिडिजाइन करे। बैठक में बारदाना और वित्तीय व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय निर्देशक द्वारा बताया गया कि प्रदेश में भारत सरकार से प्राप्त लक्ष्य अनुसार 29 जिलों में 23 बी-पेक्स के माध्यम से 23 नये एफ.पी.ओ. गठित हो चुके है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को सीबीबीओ बनाया गया है। बैठक में विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह, पंजीयक मनोज कुमार सरियाम, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता, सहकारी संघ के प्रबंध संचालक ऋतुराज रंजन, उप सचिव मनोज सिन्हा और सुशीला दाहिमा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet