LATEST NEWS

प्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसने के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही

मध्यप्रदेश एटीएस ने अवैध हथियार के कारोबार से जुड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार अवैध शस्त्र निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त आरोपी से 2 पिस्टल तथा सैकड़ों बैरल बरामद प्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसने के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था के सशक्तिकरण और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को दिए गये निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय जैसी घटनाओं में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसने के लिये निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 07 अक्टूबर, 2024 को मध्यप्रदेश एटीएस ने आगरा-मुम्बई रोड, इंदौर से अवैध शस्त्र निर्माण एवं विक्रय करने वाले बड़वानी जिले के पलसूद निवासी संदिग्ध नेपाल सिंह पिता वल्लम सिंह टकराना उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम उन्डीखोदरी पलसूद तहसील राजपुर को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 2 देशी पिस्टल मय मैग्जीन तथा 200 से अधिक बैरल एवं शटर नली बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उक्त पिस्टल व बैरल विक्रय करने की नीयत से सूरत (गुजरात) से मंगवाई थी। आरोपी नेपाल सिंह, सिकलीगर समुदाय से है तथा अवैध हथियार निर्माण एवं अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोहों से जुड़ा हुआ है। एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच करते हुए उक्त नेटवर्क से जुड़े कुरियर का काम करने वाले, लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करने वाले तथा बैरल एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में थाना एसटीएफ/एटीएस, भोपाल में अप0नं0 34/2024 धारा 25 (1) (क) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी नेपाल सिंह से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। साथ ही अवैध आर्म्स निर्माण कारोबार के अन्तर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों तथा ऐसे संगठित गिरोहों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, अवैध हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, कल-पुर्जे, बैरल आदि उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों, राज्य एवं राज्य के बाहर क्रय/विक्रय करने वाले संगठित आपराधिक गिरोह की भी गहनता से जाँच की जाएगी। हथियार में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है बैरल किसी भी हथियार में बैरल उसका महत्वपूर्ण भाग होता है। बैरल की गुणवत्ता से ही हथियार की मारक क्षमता निर्धारित होती है। उच्च गुणवत्ता की बैरल से हथियार ज्यादा असरदार होते हैं। निम्न क्वालिटी की बैरल से फटने तथा उपयोगकर्ता के चोटिल होने की आशंका बनी रहती है तथा हथियार जल्दी खराब भी हो जाता है। वहीं अच्छी क्वालिटी की बैरल की क्षमता अधिक होने से हथियार को बिना किसी खतरे के लम्बे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है। पूर्व में की गई कार्यवाही एटीएस द्वारा की गई जांच में पता चला था कि प्रदेश के धार, बड़वानी, खरगौन एवं बुरहानपुर जिलों में निवासरत सिकलीगरों द्वारा अवैध हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली उच्च क्वालिटी की बैरल, अन्य कलपुर्जे एवं रॉ मटेरियल अन्य राज्यों से लगातार मंगाया जाकर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। उक्त जानकारी ज्ञात होने पर मार्च, 2024 में भी एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा अवैध हथियार कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए खरगौन की अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर दबिश देकर अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े सिकलीगर समुदाय के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 800 से अधिक उच्च क्वालिटी की बैरल एवं अन्य सामग्री खरगौन एवं सूरत (गुजरात) से जप्त कर अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया गया था। मध्यप्रदेश एटीएस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही के उपरांत प्रदेश में बाहरी राज्यों से बैरल एवं रॉ मटेरियल की सप्लाई में बाधा उत्पन्न हुई है तथा प्रदेश में अवैध हथियार निर्माण के कारोबार में कमी परिलक्षित हुई है। एटीएस मध्यप्रदेश द्वारा अवैध हथियार कारोबार से जुड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त ऐसे अंतर्राज्यीय आतंकी/उग्रवादी संगठन तथा गिरोह, जो इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर किसी आतंकी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधि को कारित कर सकते हैं, उन पर भी एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा सतत् प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस वर्ष 22 अवैध हथियार निर्माण कारखाने किए नेस्तनाबूद मध्यप्रदेश पुलिस, अवैध हथियार कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही कर प्रदेश में अवैध हथियारों के अन्तर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के धार, बड़वानी, खरगौन एवं बुरहानपुर जिलों के सिकलीगरों के अवैध हथियारों बनाने वाले सक्रिय डेरों में मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इस वर्ष जनवरी से अभी तक इन जिलों में 22 अवैध हथियार निर्माण के कारखानों को नेस्तनाबूद किया गया है और भारी मात्रा में अवैध शस्त्र निर्माण सामग्री एवं उपकरण जैसे कनास, ग्राइंडर आदि जब्त किए हैं। इसी के साथ इन जिलों में 498 अवैध पिस्टल एवं कट्टे, 98 कारतूस बरामद कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  

शिवराज सिंह चौहान ने विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने पूरे विधि विधान से देवी धाम में पूजा-अर्चना के बाद विजयासन माता को पुष्प अर्पित कर मंदिर परिक्रमा की है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रबंध संचालक, म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड टी. इलैया राजा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। “देवी लोक” मॉडल का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। उन्होंने यहाँ बन रहे देवी लोक के मॉडल स्वरूप का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सीहोर जिले के सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी जी के नौ स्वरूपों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।  

जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव

जल की एक-एक बूंद को बचाने की चिंता करने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया – डॉ. रमन सिंह अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा – डॉ. रमन सिंह जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव  रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी के गंगरेल बांध के किनारे आयोजित दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को जल संरक्षण और जल संचय के प्रति जागरूक करने दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों में धमतरी जिले के साथ ही प्रदेशभर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में चार देशों के प्रतिनिधियों सहित देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविदों, जल संरक्षकों, नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और गैर-सरकारी संगठनों ने अपनी बातें रखीं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जल जगार महा उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूंद को बचाने की चिंता करने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखकर इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हजारों लोग इनमें भागीदार बन रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति यदि हम अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के विशेषज्ञों, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविदों और जल के संरक्षण-संवर्धन के लिए जिन लोगों ने अपना जीवन खपा दिया, ऐसे लोगों को धमतरी की धरती पर बुलाकर इस शानदार आयोजन के लिए मैं जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देता हूं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल संचय और जल संरक्षण पूरी दुनिया में आसन्न जल संकट से निपटने का एकमात्र उपाय है। इसके लिए पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है और जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। समाज और आम लोगों को भी इसके लिए आगे आना होगा, तभी हम अपनी जल धरोहरों को बेहतर ढंग से संरक्षित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि पीएचई और नगरीय प्रशासन मंत्री के रूप में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की महती जिम्मेदारी मेरे विभागों की है। साव ने जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कि भारत सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम और अभियान जल और पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन को समर्पित हैं। उन्होंने माता अंगार मोती की पवित्र धरती पर जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के सफल आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई। जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम को सांसद भोजराज नाग और रुपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया। समापन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने महा उत्सव के तहत आयोजित जल विधानसभा के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की अपनी भूमिकाओं की झलक भी दिखाई। अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन सत्र मे वनमंडलाधिकारी कृष्णा जाधव ने अपने प्रतिवेदन मे बताया कि दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय जल सम्मलेन में देश-विदेश के 150 से ज्यादा प्रतिनिधि, 69 जल विशेषज्ञ और वक्तागण सहित पद्मसे सम्मानित तीन पर्यावरणविद शामिल हुए। डेनमार्क, जापान, श्रीलंका और यूनिसेफ़ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि इस सम्मलेन से जल प्रबंधन और संचयन के क्षेत्र में नया दृष्टिकोण मिला है। निश्चित रूप से इस सम्मलेन से जिले में जल संचय और जल संरक्षण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। जाधव ने कहा कि नारी शक्ति से जल शक्ति तक की सोच ने जल जगार जैसे नवाचारी अभियान को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर कलेक्टर सुनम्रता गाँधी ने सम्मेलन के निष्कर्षों और सुझावों को अतिथियों को सौंपा। विधायक रोहित साहू और दीपेश साहू तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद भी जल जगार महा उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

रूस और चीन चुनावी मुकाबलों में उम्मीदवारों की मदद करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने का अभियान शुरू किया : खुफिया अधिकारी

वाशिंगटन अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने  आगाह किया कि विदेशी सरकारें इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में अमेरिकी लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने के प्रयास के तहत देशभर में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर रही हैं। रूस और चीन ने कुछ चुनावी मुकाबलों में उम्मीदवारों की मदद करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के मकसद से एक अभियान शुरू किया है। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक कार्यालय के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि कितने मुकाबलों पर असर डाला गया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि दोनों देशों ने ऐसे चुनावी मुकाबलों में हस्तक्षेप किया है जहां उन्हें लगता है कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा हित दांव पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि अन्य छोटे देश भी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर सकते हैं। सोमवार को विदेशी चुनाव खतरों पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा ‘‘लगभग निश्चित रूप से’’ ऐसे उम्मीदवारों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है जो वहां की सरकार को लगता है कि अमेरिका में उनके हितों का समर्थन करेंगे। खुफिया अधिकारियों ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट के लिए कड़े चुनावी मुकाबले के दौरान यह रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने नाम न उजागर करने की शर्त पर पत्रकारों को बताया कि रूस और चीन के नेता अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था को अच्छी तरह समझते हैं और मानते हैं कि इस साल का करीबी चुनावी मुकाबला दुष्प्रचार के लिए अच्छी स्थितियां पैदा करता है। अधिकारियों ने बताया कि चीन ने ताइवान के लिए समर्थन समेत बीजिंग को अहमियत देने के मुद्दो पर उम्मीदवारों के रुख के आधार पर दोनों दलों के प्रत्याशियों को निशाना बनाया है। बहरहाल, रूस, चीन, ईरान और क्यूबा में अधिकारियों ने सभी आरोपों को खारिज किया है कि उनकी सरकारें अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रही हैं।  

किसानों की खेतिहर जमीन पर बड़े बिल्डरों की नजर, डायवर्जन, टीएंडसीपी सहित अन्य सुविधा के दावे खोखले

भोपाल  जिले की सीमाओं पर डायवर्सन, टीएंडसीपी सहित अन्य अनुमति लिए बिना ही खेतों में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। दरअसल, शहरी क्षेत्र में जमीनों के दाम अधिक होने से अब भूमाफिया की नजर खेतों पर है। पिछले एक वर्ष में भूमाफिया ने 150 से अधिक अवैध कॉलोनियां काट दी हैं। यह लोगों को सस्ते दामों का लालच देकर प्लॉट, फार्म हाउस बेचते हैं। प्लॉट लेने के बाद लोगों को सुविधाओं और अनुमतियों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अवैध कॉलोनियों को लेकर दिए गए निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती की थी, लेकिन अब यह कार्रवाई धीमी हो गई है। स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस का कर रहे दावा राजधानी के आसपास बाइपास, राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने से जमीनों की कीमत तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसानों की खेती की जमीन पर बड़े बिल्डरों की नजर है। वे पहले किसानों को अपने झांसे में लेते हैं और करोड़ों रुपये का प्रलोभन दिखाकर उसमें हिस्सेदारी करते हैं। इसके बाद अच्छी कमाई कराने का लालच देकर उनकी जमीनों पर अवैध कॉलोनी विकसित करते हैं। यहां एक हजार से डेढ़ हजार रुपये वर्ग फीट तक प्लॉट बेचे जाते हैं। इसके लिए वहां स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, बिजली, पानी, सड़क, पार्क आदि सुविधाएं होने का दावा भी किया जाता है। भूमि उपयोग बदले बिना बेच रहे प्लॉट खेतों में कालोनी काटने के लिए सबसे पहले भूमि उपयोग बदला जाना चाहिए। जहां अवैध कालोनी काटी जा रही हैं, वहां अब भी भूमि उपयोग कृषि है। इनमें लांबाखेड़ा, ईंटखेड़ी, अचारपुरा, गोलखेड़ी, बीनापुर, दुपाड़िया, हर्राखेड़ा, अरवलिया, परवलिया, जगदीशपुर, श्यामपुर, देवलखेड़ी, सेमरा, मुगालिया कोट, सूखीसेवनियां, बालमपुर, परवलिया सड़क, चंदूखेड़ी, मुबारकपुर, भौंरी, भैंसाखेड़ी, कोलूखेड़ी, मुगालिया छाप, ईंटखेड़ी छाप सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। रजिस्ट्री कराकर ताने जा रहे मकान अवैध कॉलोनियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न के बराबर ही की जा रही है। यही कारण है कि अवैध कॉलोनियों में लोग प्लॉट लेकर सिर्फ रजिस्ट्री के आधार पर ही दो से तीन मंजिला मकान तान रहे हैं। शहरी सीमा से लगे क्षेत्रों में अधिकांश जगह पर डायवर्सन, टीएंडसीपी सहित अन्य अनुमति लोगों के पास नहीं है। पिछले महीनों में हुजूर तहसील में सर्वे किया गया था। जिसमें 70 से अधिक अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गईं थी। इनमें से अब तक सिर्फ आधा दर्जन पर ही कार्रवाई की गई है। यहां काटी जा रही थी खेतों में अवैध कॉलोनी – 15 सितंबर को हुजूर तहसील के ग्राम सेमरी, ग्राम छापरी में संदीप शर्मा व अन्य के द्वारा वाटिका, सिद्धी विनायक नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। – 27 सितंबर को हुजूर तहसील में रोलुखेड़ी में अर्जुन सिंगरोले, महेश सिंगरोले और सोनू शर्मा द्वारा गोकुल ग्रीन नाम से अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। – पांच अक्टूबर को ग्राम बिलखिरिया कला स्थित जमीन पर मनोज कुमार द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण कर प्लॉट बेचे जा रहे थे।

आज के मुकबले में भारतीय महिला टीम को बड़ी जीत के साथ नेट रन रेट में सुधारना होगा

दुबई बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैच में मिला-जुला परिणाम हासिल करने वाली भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले। भारत की टूर्नामेंट में अभी तक सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा है विशेष कर शेफाली वर्मा और उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं। शैफाली ने जहां पहले दो मैच में दो और 32 रन बनाए वही मंधाना 12 और सात रन ही बना सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का गर्दन में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ खेलना संदिग्ध है जिससे भारत की समस्या और बढ़ गई है। हरमनप्रीत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। ऐसी परिस्थितियों में जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष को बल्लेबाजी ने अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। मध्यम गति की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें अन्य तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर से अधिक सहयोग की जरूरत है। पूजा पिछले मैच में नहीं खेली थी। भारतीय टीम स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है लेकिन वह टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और लेग स्पिनर आशा शोभना ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि ग्रुप के अंतिम मैच में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से होगा। श्रीलंका के खिलाफ भारत को केवल जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है जिससे कि उसके नेट रन रेट में सुधार हो सके। श्रीलंका को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत उसकी टीम को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगा। विशेषकर अगस्त में एशिया कप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगी। भारतीय खिलाड़ी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि अब श्रीलंका की टीम केवल अपनी कप्तान चमारी अटापट्टू पर ही निर्भर नहीं है तथा उसके पास अन्य मैच विजेता खिलाड़ी भी हैं। आईसीसी ने आचारसंहिता उल्लंघन के लिए अरुंधति को फटकार लगायी  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को कड़ी फटकार लगायी है। अरुंधति पर पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्वकप में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था। तेज गेंदबाज अरुंधति ने पाकिस्तान की निदा डार को आउट करने के बाद आक्रामकता दिखाने पर हुए निदा को पेवेलियन जाने का इशारा किया था। आईसीसी ने इससे आचार संहिता के खिलाफ बताया। अरुंधति ने पाक के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आईसीसी के एक बयान के मुताबिक, ‘‘अरुंधति को खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाया गया है। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ‘ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों’ का उपयोग करने को लेकर है जिस अपमानजनक मानकर अउट होने वाला बल्लेबाज भड़क सकता है।’’ अरुंधति को एक नकारात्मक अंक भी मिला है। यह 24 महीने के दौर में उनका पहला अपराध है।’’ अरुंधति पर आरोप मैदानी अंपायर एलोइस शेरिडन और लॉरेन एजेनबैग के साथ तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर क्लेयर पोलोसाक ने लगाया थे। लेवल एक के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार के अलावा मैच फीस की 50 फीसदी रकम और एक या दो नकारात्मक अंक शामिल हैं। टीम इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।  

भारत ट्रेकोमा उन्मूलन के क्षेत्र में तीसरा देश बन गया, डब्ल्यूएचओ ने दिया प्रमाण पत्र

नई दिल्ली  आंखों के रोग ट्रेकोमा के उन्मूलन में भारत सरकार ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा के उन्मूलन के लिए प्रमाण पत्र सौंपा है। इसके साथ ही भारत ट्रेकोमा के उन्मूलन में इस क्षेत्र में तीसरा देश बन गया है। ट्रेकोमा आंखों का एक रोग है जो ‘क्लैमाइडिया ट्रेकोमैटिस’ नामक बैक्टीरिया से संक्रमण की वजह से होती है। संक्रमित व्यक्ति की आंखों और नाक से स्राव होने और उसके संपर्क में आने से यह बीमारी होती है। इस बैक्टीरिया से संक्रमित लोगों की आंखों और नाक के संपर्क में आने वाली मक्खियां भी इसे फैलाती हैं। ट्रेकोमा के मामले अब भी 44 देशों में देखने को मिलते हैं और विश्वभर में 19 लाख लोग इसके कारण दृष्टिहीनता से पीड़ित हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत की सफलता का श्रेय सरकार के मजबूत नेतृत्व और नेत्र रोग विशेषज्ञों तथा स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के अन्य संवर्गों की प्रतिबद्धता को जाता है। उन्होंने सक्रिय ट्रेकोमा की प्रभावी निगरानी, निदान और प्रबंधन, ट्राइकियासिस के लिए शल्य चिकित्सा सेवाओं का प्रावधान तथा समुदायों के बीच जल, स्वच्छता और सफाई, विशेष रूप से चेहरे की सफाई को बढ़ावा देने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम किया।    

अलर्ट ! उम्र भर की कमाई पर एक झटके में हाथ साफ कर जाएंगे स्कैमर्स, काम आएंगी ये टिप्स

नई दिल्ली  पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेट नजदीक आ रही है। यह पेंशनर के जीवित होने का सबूत होता है। इसे जमा नहीं किए जाने पर पेंशन मिलनी बंद हो सकती है। पेंशनर्स को हर साल उस वित्तीय संस्थान में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है जहां से उसे पेंशन मिलती है। इस बीच केंद्र सरकार ने पेंशनर्स को एक अलर्ट जारी कर व्हाट्सएप पर चल रही एक धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी जारी की है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेट करीब आने के साथ ही धोखेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। वे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए पेंशनर्स को निशाना बना रहे हैं। जीवन प्रमाण पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। पेंशनर्स को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए इसे जमा कराना जरूरी होता है। घोटालेबाज पेंशनर्स को फर्जी संदेश भेजकर इसका फायदा उठा रहे हैं। इसमें वे पेंशनर्स को एक लिंक भेजकर दावा कर रहे हैं कि अगर इस पर जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं किया तो पेंशन रोक दी जाएगी। सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (CPAO) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पेंशनर्स को मैसेज भेजकर व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। कैसे काम करता है धोखेबाज पेंशनर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज मिलता है। इनमें दावा किया जाता है कि पुराने जीवन प्रमाण पत्र के कारण उनकी पेंशन खतरे में है। इसमें एक लिंक दिया जाता है और पेंशनर्स से कहा जाता है कि वे इस पर अपने बैंक खाते का विवरण या पीपीओ नंबर अपडेट करें। पेंशनर्स की व्यक्तिगत जानकारी मिलने के बाद स्कैमर्स इसका गलत यूज कर सकते हैं। वे पेंशनर्स के अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। धोखेबाजों से कैसे बचें सरकार इस बात पर जोर देती है कि जीवन प्रमाण पत्र के बारे में कभी भी व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी नहीं मांगी जाती है। पेंशनर्स को सोशल मीडिया पर आए किसी भी लिंक पर संदिग्ध क्लिक नहीं करना चाहिए या अटैचमेंट डाउनलोड न करें। कभी भी व्हाट्सएप के माध्यम से बैंक खाते का विवरण या पीपीओ नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। जीवन प्रमाण के बारे में किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या आधिकारिक सीपीएओ वेबसाइट से संपर्क करें। घोटाले की रिपोर्ट यदि आपको कोई संदिग्ध संदेश मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। आप मैसेज को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर फॉरवर्ड कर सकते हैं या स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं। क्यों हो रहा है स्कैम? सबसे पहले ये सवाल उठता है कि अचानक से ये स्कैम क्यों चर्चा में आया और क्यों सरकार लोगों को सावधान रहने के लिए कह रही है। यहां हम इन सभी सवालों का जवाब देंगे।     भारतीय पेंशनधारकों को हर साल अपने जीवन प्रमाण पत्र( Jeevan Pramaan Certificate) को जमा करना होता है और ये समय अब करीब आ रहा है।     इसके चलते स्कैमर्स अब उन लोगो को निशाना बना रहे हैं, जिनको अपना सर्टिफिकेट सबमिट करना है।     बता दें कि जीवन प्रमाण पत्र पेंशन जीवन प्रमाण पत्र पेंशन होल्डर के लिए एक जरूरी डाक्यूमेंट है, जिससे इन्हें अपने पेंशन को पाने में मदद मिलती है।     स्कैमर्स वॉट्सऐप के जरिए पेशनधारकों तो फेक मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें लोगों को अपना जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है और एक लिंक के पर्सनल जानकारी मांगते हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।     सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस (CPAO) ने जानकारी दी है कि ये मैसेज आपकी पर्सनल जानकारी के साथ-साथ बैंक डिटेल्स और फाइनेंशियल री-सोर्स पाने की कोशिश है। कैसे काम करता है स्कैम?     स्कैमर्स आपको वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजते हैं और सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हैं।     इस मैसेज में बताया जाता है कि आपके पुराने जीवन प्रमाण पत्र के कारण आपकी पेंशन को रोका जा सकता है।     इसके अलावा इस मैसेज में आपको एक लिंक या फॉर्म भी मिलता है, जिसमें  बैंक अकाउंट डिटेल या PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी मांगी जाती है।     अगर आप ये डिटेल भर देते हैं तो स्कैमर्स के पास आपकी जरूरी जानकारी का एक्सेस आ जाता है।     इसकी मदद से ये आपकी पहचान चुराने के साथ-साथ आपके पैसे को भी लूट सकते हैं। कैसे रहें सुरक्षित बता दें कि कोई भी सरकारी कर्मचारी वॉट्सऐप के जरिए आपसे कोई डाक्यूमेंट नहीं मांगेंगे। सरकार ने लोगों को इस स्कैम से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए है, जिसे फॉलो करना मददगार साबित होगा।     वॉट्सऐप पर आए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और नहीं कोई अटैचमेंट डाउनलोड करें।     किसी को भी बैंक अकाउंट और PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।     किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या CPAO वेबसाइट की मदद लें।     अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो तुरंत इसकी शिकायत NCRP या लोकल पुलिस स्टेशन में करें।     वॉट्सऐप पर आए ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और नहीं कोई अटैचमेंट डाउनलोड करें।     किसी को भी बैंक अकाउंट और PPO नंबर जैसी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।     किसी भी जानकारी के लिए अपने बैंक या CPAO वेबसाइट की मदद लें।     अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो तुरंत इसकी शिकायत NCRP या लोकल पुलिस स्टेशन में करें।  

पीएम मोदी 10-11 अक्तूबर को करेंगे लाओस का दौरा; 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 11 अक्टूबर तक लाओस की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान वह 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी। लाओस, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का वर्तमान अध्यक्ष देश है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लाओस के अपने समकक्ष सोनेक्से सिफानदोन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 10-11 अक्टूबर को लाओस की राजधानी विएंतियाने का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान मोदी लाओस की मेजबानी में होने जा रहे 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय के अनुसार, दोनों शिखर सम्मेलनों के दौरान मोदी के द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में इस वर्ष ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक दशक पूरा हो रहा है। आसियान के साथ संबंध ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हमारे हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण का केंद्रीय स्तंभ हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन ‘‘हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी’’ के माध्यम से भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की खातिर भविष्य की दिशा तय करेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दक्षिणी एशिया और पूर्वी एशिया के कुछ देशों का मंच पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) क्षेत्र में रणनीतिक विश्वास का माहौल बनाने में योगदान देता है। यह भारत सहित ईएएस में भाग लेने वाले देशों के नेताओं को क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है।’’  

छतरपुर : दफ्तर में शराब पी रहा था बाबू, वीडियो हो गया वायरल,हुई कार्यवाई

छतरपुर छतरपुर जिले में तहसील में पदस्थ एक बाबू का शराब पीते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बाबू जिस जगह पदस्थ हैं, उसी जगह बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनगर SDM बलवीर रमन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वायरल में शराब पीते दिखाई दे रहे बाबू का नाम राजेंद्र भार्गव है और वह एसडीएम कार्यालय राजनगर में बड़े बाबू की पोस्ट पर पदस्थ हैं। राजेंद्र भार्गव के तहसील में शराब पीते हुए कई वीडियो वायरल हुए। इधर, बताया जाता है कि राजेंद्र बाबू हमेशा ही इस तरह की हरकत करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार तहसील के अंदर किसी व्यक्ति ने उनके वीडियो बना लिए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जाता है कि राजेंद्र बाबू साल 2007 से इसी तहसील में पदस्थ हैं और इसी तरह उनकी मन मर्जी चलती है। क्या बोले एसडीएम मामले में राजनगर SDM बलवीर रमण का कहना है कि मामले की जानकारी लगी है। वीडियो जांचने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अगर वीडियो में सत्यता पाई जाती है तो उन पर अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। एक जांच दल भी बनाया जाएगा और अगर उसमें वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसी मामले में छतरपुर अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नागदेबे का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जिसमें राजनगर SDM बालवीर रमण इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

रिटायर्ड कर्मचारी निकला स्मार्ट मीटर ब्लॉक का मास्टर माइंड, छापे में मिले कई स्मार्ट मीटर

जबलपुर स्मार्ट मीटर को ब्लॉक कर बिजली कंपनी को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे गिरोह का पुलिस बिजली कंपनी ने पुलिस की मदद से भंडाफोड़ किया है, खास बात ये है कि गिरोह का सरगना बिजली कंपनी का रिटायर्ड कर्मचारी है, अधिकारियों को आरोपी के घर से बड़ी संख्या में मीटर मिले हैं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जबलपुर बिजली कंपनी की टीम ने घमापुर थाना क्षेत्र के एक घर में छापा मारकर बिजली मीटर को ब्लॉक कर सरकार को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधीक्षण यंत्री शहर संजय अरोरा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में टीम को मौके पर 17 मीटर मिले हैं इनमें से कई खुले हुए हैं, पास में ही इन्हें खोलने वाले औजार भी मिले हैं। Electricity company को मिल रही थी चोरी की शिकायतें संजय अरोरा ने मीडिया को बताया पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक गिरोह बिजली मीटर को ब्लॉक कर बिजली चोरी करा रहा है,  उसके बाद रामलीला मैदान के पास वाले कैलाश कोरी के घर के बारे में पता चला था, आज जब हम यहाँ पहुंचे तो शायद कैलाश को भनक लग गई और वो भाग निकला। मास्टर माइंड के घर से मिले 17 electricity meters उन्होंने बताया कि मौके पर एक महिला मिली है उसने बताया कि ये काम उसके जेठ कैलाश करते है हमें यहाँ से 17 मीटर मिले हैं जिनमें कई खुले हुए है, संजय अरोरा ने बताया कि कैलाश के बारे में मालूम चला है कि वो कभी बिजली कंपनी में काम किया करता थ आब वो आउट सोर्स कर्मचारी था या रेगुलर इस बात की पुष्टि करनी है। बिजली कंपनी का  retired employee है मास्टर माइंड बिजली कंपनी अधिकारी ने कहा कि पुलिस और हमारी टीम अब इस गिरोह के सरगना रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश कोरी की तलाश कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और ये कितनी जगह ये काम करता है ।  

जयशंकर बोले -मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं

 इस्लामाबाद पाकिस्तान ने आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से इनकार किया है. इस शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे. उनके नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद जाएगा. विदेश मंत्री जयशंकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी आगामी पाकिस्तान यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए होगी, द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं. यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नौ वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा होगा, आखिरी बार 2015 में सुषमा स्वराज विदेश मंत्री के तौर पर इस्लामाबाद गई थीं. एस जयशंकर की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, ‘मैं चाहूंगी कि आप भारतीय विदेश मंत्री द्वारा 5 अक्टूबर को की गई टिप्पणियों पर गौर करें, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद की उनकी आगामी यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है, न कि पाकिस्तान-भारत संबंधों पर चर्चा के लिए. उनकी ये टिप्पणियां अपने आप में संकेत देती हैं.’ पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद की उनकी यात्रा के दौरान एजेंडे में भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर बातचीत नहीं है. जयशंकर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस महीने के मध्य में एससीओ समिट के लिए मेरा पाकिस्तान जाने का कार्यक्रम है. यह सरकार के प्रमुखों का शिखर सम्मेलन है. मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं. मैं वहां एससीओ के एक अच्छे सदस्य के रूप में जा रहा हूं.’ भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध वर्तमान में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं. साल 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था. पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के टेररिस्ट ट्रेनिंग कैंप पर हमला करने के बाद संबंध पहले से ही तनाव में थे. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे.  

आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, सीरीज के अंतिम मुकबले में South Africa को 69 रनों से हराया

अबु धाबी Ireland क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से बड़ा उलटफेर कर दिया है और इसके साथ ही इतिहास रचते हुए South Africa को तीसरे वनडे मैच में 69 रनों से हरा दिया है। दरअसल यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में आयरिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और South Africa जैसी मजबूत टीम को मात दे दी। हालांकि तीन मैचों की सीरीज को भले ही दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया हो लेकिन तीसरा मैच Ireland के लिए शानदार साबित हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह दूसरा मौका है जब Ireland ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया हो। बता दें कि इससे पहले, आयरलैंड की टीम ने South Africa को टी20 सीरीज में भी हरा दिया था। जिसके चलते टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। हालांकि इतिहास को दोहराते हुए टीम ने एक बार मजबूत टीम साउथ अफ्रीका को हराया है। दरअसल मैच में आयरलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वहीं टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और 92 गेंदों में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। दरअसल उनके साथ टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 48 गेंदों में 60 रन की शानदार पार खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। जल्द ही सिमट गई South Africa की टीम वहीं आयरलैंड की टीम ने 50 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 284/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद 284 रनों का लक्ष्य का पीछा करना दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के लिए मुश्किल नहीं लग रहा था, मगर आयरिश गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए खेल का रुख ही बदल दिया। बता दें कि शुरुआती 4.1 ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका के तीन चर्चित बल्लेबाज सिर्फ 10 रन के भीतर पवेलियन की ओर लौट गए। वहीं इस शुरुआत के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, जिसके चलते पूरी टीम 46.1 ओवर में 215 रनों पर ही ढेर हो गई।  

इल्तिजा मुफ्ती को 9770 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, उन्होंने जनादेश को स्वीकार किया

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपने परिवार के गढ़ माने जाने वाले श्रीगुफवारा-बिजबेहरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती में इल्तिजा को 9770 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैं जनादेश को स्वीकार करती हूं। बिजबेहरा में सभी से मुझे जो प्रेम और स्नेह मिला। वह हमेशा मेरे साथ रहेगा। इस अभियान के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले पीडीपी कार्यकर्ताओं का आभार। मुफ्ती परिवार का गढ़ है सीट दरअसल 37 साल की इल्तिजा दक्षिण कश्मीर में पीडीपी का चेहरा थीं। इस बार महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। इल्तिजा को उस समय पहचान मिली थी। क्योंकि अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद उनकी मां को हिरासत में लिया गया था। 1996 में महबूबा मुफ्ती ने भी बिजबेहरा से ही अपनी चुनावी शुरुआत की थी, जिसे मुफ्ती परिवार का गढ़ माना जाता है। श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट पर किसे कितने वोट प्रत्याशी पार्टी कुल वोट बशीर अहमद शाह वीरी J&KNC 33299 इल्तिजा मुफ्ती JKPDP 23529 सोफी यूसुफ BJP 3716 NOTA   1552 दादा मुफ्ती मुहम्मद सईद को याद किया चुनाव परिणामों का इंतजार करते हुए मंगलवार को इल्तिजा ने अपने दादा मुफ्ती मुहम्मद सईद को याद करते हुए एक भावनात्मक एक्स पोस्ट लिखा। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सन्नी यहां आइएं फोटो के लिए। 2015 में जब आपने ताज के सामने तस्वीर लेने के लिए जोर दिया तो मैं झिझकते हुए मान गई थी। मुझे खुशी है कि आपने हार नहीं मानी क्योंकि यही हमारी आखिरी तस्वीर बनकर रह गई। आप ज्ञान, गरिमा और उदारता की मिसाल थे। मैं जो कुछ भी जानती हूं, जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। काश आज आप यहां होते। दुनिया के सबसे अच्छे दादा। हम आपको याद करते हैं। कैसे बनी सुर्खियां अगस्त 2019 में इंटरनेट ब्लैकआउट और लॉकडाउन के बीच इल्तिजा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने अपने श्रीनगर आवास पर नजरबंदी के कारणों पर सवाल उठाए थे। बाद में इल्तिजा को घाटी छोड़ने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने अपनी मां से मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, जिसे अंततः मंजूरी दे दी गई। महबूबा की रिहाई के बाद से इल्तिजा नियमित रूप से मीडिया इंटरैक्शन और बैठकों के दौरान उनके साथ रहीं। जून 2022 में उन्होंने एक्स पर “आपकी बात इल्तिजा के साथ” नामक एक पाक्षिक वीडियो श्रृंखला शुरू की, जिसका मकसद जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों और फैसलों पर चर्चा करना था। कश्मीर में नई दिल्ली की नीतियों के कड़े विरोध में इल्तिजादिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक इल्तिजा ने यूके में वारविक विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की है। इल्तिजा मुफ्ती कश्मीर में नई दिल्ली की नीतियों के कड़े विरोध के लिए भी जानी जाती हैं। वह केंद्र शासित प्रदेश में नागरिक स्वतंत्रता और राजनीतिक अधिकारों की सक्रिय रूप से वकालत करती हैं। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में इल्तिजा ने कहा था कि मुझे अपनी मां से विरासत में सिर्फ़ खूबसूरती ही नहीं बल्कि जिद भी मिली है। मैं रणनीतिक हूं। वह भावुक हैं। यही मेरा व्यक्तित्व है और मुझे उम्मीद है कि समय के साथ लोग इसे जानेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को हुए थे।

इंदौर में दोहरे हत्या कांड के आरोपी व उसके साथियों ने परदेशीपुरा में दुकान में घुसकर नमकीन व्यापारी …

इंदौर शहर के परदेशीपुरा इलाके में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है। तोडफोड करने वाला आरोपी वर्ष 2021 में भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है। नमकीन की दुकान में तोडफोड़ दरअसल, परदेशीपुरा इलाके में नमकीन व्यापारी राजेन्द्र गोयल की दुकान पर गुल्ला चौकसे, उसके जीजा सोनू जायसवाल और अन्य साथियों ने दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। जानकारी के मुताबिक नमकीन व्यापारी से कार खङी करने को लेकर विवाद हुआ था। कार हटाने की बात को लेकर विवाद राजेन्द्र ने बताया कि उनकी आशीष ट्रेडर्स के नाम से नमकीन की दुकान है, जहां दुकान के सामने रहने वाले गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोग आए और कार हटाने की बात पर विवाद करने लगे और गाली गलौच करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गुल्ला और उसके साथी सामान उठाकर गोयल पर फेंकने लगे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाने में दर्ज हुईं क्रॉस एफआईआर इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब आरोपी वहां से चले गए। बाद में गोयल ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करा दिया। इधर राजेंद्र गोयल और उनके बेटे के खिलाफ तोएश जयसवाल ने भी क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है गुल्ला बताया जा रहा है कि चौकसे क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश हैं जिन पर पूर्व में हत्या मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। 2021 में भंवरकुंआ के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। भंवरकुआ पुलिस ने तीन साल में ना तो उस पर इनाम घोषित किया और ना ही उसकी गिरफ्तारी ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet