LATEST NEWS

राशिफल मंगलवार 08 अक्टूबर 2024

मेष: मेष राशि वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद पर भरोसा करें। अपने फैसलों के बारे में क्लियर रहें। जल्दबाजी मे गलतियां करने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। अगर कोई टास्क ज्यादा रिस्की लगता है तो दूसरों को काम सौंपने या हेल्प लेने में संकोच न करें। कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन सावधानी से आगे बढ़ें। अपने काम में समझदारी बरतना महत्वपूर्ण है। वृषभ: वृषभ राशि वालों आज उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखती हैं। याद रखें कि सफलता ऐसे विकल्प चुनने से आती है, जो आपके लक्ष्य के अनुसार हों। आप वास्तव में जो चाहते हैं उस पर ध्यान देकर आप जीवन के नए अवसरों को अपनाने के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे। अपने गोल्स पर फोकस करने के लिए समय निकालें। मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस करें। सफलता पाना ही आपका मोटिव होना चाहिए। आज इस बात पर गौर करें की आपके लक्ष्य आपकी जरूरतों और इच्छाओं के साथ मेल खा रहे हैं या नहीं। कभी-कभी हम जो सोचते हैं, वह पूरा नहीं कर पाते हैं। इसमें उदास होने वाली कोई बात नहीं है। ऐसे विकल्प चुनने के लिए समय निकालें, जो आपके लॉंग टर्म गोल्स से मेल खाते हों। कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज अपने रास्ते में आने वाली अच्छी चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन मौकों को अपनाएं जो आपका इंतजार कर रहे हैं। जीवन में विकास की प्रक्रिया पर भरोसा रखें। याद रखें कि हर बंद दरवाजा नए अवसरों की ओर ले जाता है। हो सकता है जल्द ही एक और मौका आपके सामने आने वाला है। आगे क्या होने वाला है उस पर ध्यान केंद्रित करें। सिंह: आज सिंह राशि के जातकों के लिए बदलावों भरा दिन साबित हो सकता है। कभी-कभी हमारी इच्छा के बावजूद, लोग उस तरह नहीं बर्ताव कर पाते जैसा हम उम्मीद करते हैं। चेंज की भावना भीतर से आनी चाहिए। यह ऐसी चीज नहीं है, जिसे हम दूसरों पर थोप सकते हैं। इस बात को स्वीकार करने से शांति की फीलिंग और समझ के साथ आगे बढ़ने की क्षमता पैदा हो सकती है। कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पॉजिटिव न्यूज लेकर आ सकता है। जल्दबाजी में आकर गलत डिसीजन न लें। अपने आस-पास की पॉजिटिव एनर्जी को अपनाएं। चाहे यह किसी प्रोजेक्ट पर पॉजिटिव फीडबैक हासिल करना हो या आइडिया एक्सेप्ट किए जाने और जश्न मनाने की भावना हो, संकेत एक शानदार दिन की ओर इशारा कर रहे हैं। अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल बनाए रखें। तुला: तुला राशि के जातकों आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। करियर, परिवार और पार्टनरशिप के मामलों में आज खास ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आपका पार्टनर वास्तव में आपकी परवाह करता है, तो यह जानने के लिए आपकी उनके एक्शन व हाव-भाव पर नजर रखनी होगी। अपने आस-पास की पॉजिटिविटी पर ध्यान दें। अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। वृश्चिक: आज के दिन वृश्चिक राशि वाले एक साथ कई कार्य करने में सक्षम हो सकते हैं। सेहत को लेकर काम और पर्सनल लाइफ के बीच बाउन्ड्री बनाना अच्छा रहेगा। पहचानें कि आपके लिए क्या बेस्ट है, भले ही इसका मतलब कभी-कभी दूसरों को निराश करना हो। दिल की आवाज पर भरोसा रखें। याद रखें कि नो कहना ठीक है और जब जरूरत पड़े तो खुद को ही चुनें। खुद की देखभाल को प्राथमिकता देना जरूरी है। धनु: धनु राशि के जातकों को अपनी खर्च करने की आदतों पर आज नजर रखनी चाहिए। फालतू चीजों की खरीदारी आकर्षक लग सकती है, लेकिन अच्छे और स्टेबल फ्यूचर के लिए बैलेंस जरूरी है। याद रखें, बचाया गया पैसा कमाया हुआ पैसा है। अपने सेविंग्स प्लान पर बारीकी से नजर डालें। देखें कि आप कहां बदलाव कर सकते हैं। संयम बरतने से, आप लंबे समय में अधिक लाभ कमाने के लिए खुद को तैयार कर लेंगे। मकर: मकर राशि वाले खुद को आज के दिन की एनर्जी का आनंद लेते हुए पाएंगे। ग्रहों की चाल के अनुसार, प्यार और धन के मामले में चीजें बेहतर हो रही हैं। इस बारे में डाउट होना नॉर्मल है कि आपके प्रयासों की तारीफ की जाएगी या नहीं। आज का राशिफल आपको पॉजिटिव सोच अपनाने की सलाह दे रहा है। रिलेशन को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त पार्टनर के साथ स्पेन्ड करें। जरूरी मुद्दों पर बात करें। कुंभ: आज कुंभ राशि वाले खुद को मुश्किल सिचूऐशन का सामना करते हुए पा सकते हैं। आज का दिन थोड़ा कठिन लग सकता है। याद रखें कि ऐसा कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे आप संभाल नहीं सकते। कठिन परिस्थितियों से निपटने की अपनी क्षमता पर विश्वास करें। फिट रहने के लिए हेल्दी खाएं। आपके रास्ते में जो भी आएगा, उससे निपटने के लिए आपके पास आपकी क्रिएटिविटी और स्किल्स हैं। मीन: मीन राशि के लोगों अब समय आ गया है कि टॉक्सिक चीजों को लेट गो किया जाए। सेहत पहले से बेहतर होगी। कुछ अच्छा करने की दिशा में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आज खुद को ऐसी सिचूऐशन में पाएंगे, जहां आपको थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। भरोसा रखें कि आपके जीवन का अगला चैप्टर सुधार का है। हो सकता है इसका मतलब किसी व्यक्ति को अलविदा कहना हो।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत : रविंद्र रैना

जम्मू जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है जिसे लेकर तमाम दलों के नेताओं की ओर से बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा, “जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों की बात है तो नतीजे कल (मंगलवार को) घोषित किए जाएंगे। हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी महत्वपूर्ण जीत के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरेगी। जरूरत पड़ी तो भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ सरकार बनाएगी। हमारा विश्वास है कि हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जम्मू-कश्मीर में सभी चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वह दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी उन पांच मनोनीत एमएलसी के खिलाफ साजिश कर रही है, जो जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत मनोनीत किए गए हैं। जब देश की संसद में इन पांच एमएलसी के मनोनयन को लेकर बहस चल रही थी तब क्या कांग्रेस पार्टी सोई हुई थी। तब कांग्रेस नेता कहां थे? आज जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और संविधान में दिए गए नियमों का पालन करते हुए इन पांच एमएलसी को नामित करते हैं तो विपक्षी दल झूठी बातें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सच्चे देशभक्त और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। देश के प्रति समर्पण की भावना से किया गया उनका काम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का काम करता है। हमें भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

भैरूंदा (सीहोर) में ग्राम विकास सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित अन्य मंत्रीगण होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भैरूंदा में 8 अक्टूबर को दोपहर एक बजे “ग्राम विकास सम्मलेन” होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, केन्दीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान और वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मोबाइल ऐप “आवास सखी“ तथा “ग्राम सड़क सर्वे एवं प्लानिंग ऐप“ का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ होगा। साथ ही पीएमजीएसवाई-IV के अन्तर्गत 500 कि.मी. स्वीकृत सड़कों का शुभारंभ और स्वयं सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया जाएगा। साथ ही 8 प्र-संस्करण इकाइयों का एवं 100 समुदाय प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के 5 नए जिलों में आरसेटी केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति भी दी जाएगी। सीहोर जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्रहकों को 2 करोड़ 70 लाख रूपये बोनस राशि का वितरण तथा मध्यप्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अन्तर्गत 215 बांस हितग्राहियों को 2,90,000 बांस पौधों की अनुदान राशि 1,04,27,000 रूपये का वितरण किया जाएगा। रोड-शो भैरूंदा में आयोजित ग्राम विकास सम्मेलन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भैरूंदा में रोड-शो में शामिल होंगे। इस दौरान नगर की व्यापारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भैरूंदा कार्यक्रम के पहले सलकनपुर पहुंचेंगे और श्री विजयासन देवी के दर्शन तथा पूजा-अर्चना करेंगे।

जम्मू-कश्मीर : इंजीनियर राशिद की राजनीतिक दलों से अपील, राज्य का दर्जा बहाल होने तक न बनाएं सरकार

श्रीनगर लोकसभा सदस्य और अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष इंजीनियर राशिद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे तब तक सरकार गठन का दावा न करें जब तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता। इंजीनियर राशिद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कल की मतगणना के बाद चाहे किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक दलों के समूह को बहुमत मिले, मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी समेत सभी मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से अपील करूंगा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठें और उन लोगों के व्यापक हित में एकजुट हों जिन्होंने उन्हें वोट दिया है।” राशिद ने कहा, “उमर अब्दुल्ला ने खुद कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित सरकार के पास नगर निगम से भी कम शक्तियां होंगी। मैं अपनी पार्टी का पूरा समर्थन उन्हें देता हूं, बशर्ते वे एकजुट हों और जम्मू-कश्मीर में तब तक सरकार न बनाने का फैसला करें, जब तक कि राज्य का दर्जा बहाल न हो जाए। जब ​​जम्मू और घाटी दोनों के निर्वाचित प्रतिनिधि दिल्ली पर राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव डालेंगे, तो उनके पास कोई और विकल्प नहीं होगा। मोदी जी ने पहले ही लक्ष्य बदल दिया है और अब हमारी बारी है कि हम एकजुट होकर यह सुनिश्चित करें कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाए।” उन्होंने कहा कि पीएजीडी के गठन के बाद क्षेत्रीय राजनीतिक दल कुछ नहीं कर पाए और अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि उन्हें चुनने वाले लोगों के साथ विश्वासघात न हो। सांसद ने कहा कि अखिल भारतीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस की अपनी मजबूरियां हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने यहां से वोट लिए, लेकिन अनुच्छेद 370 पर चुप रहे।” उन्होंने कहा, “मुझे पहली बार दिल्ली में कश्मीर हाउस जाने का मौका मिला। मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद, कश्मीर हाउस की मुख्य इमारत लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को दे दी गई है। लद्दाख के लोग हमारे भाई हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर की आबादी करीब दो करोड़ है जबकि लद्दाख की दो से तीन लाख है। कश्मीर हाउस की मुख्य इमारत लद्दाख को देने का यह फैसला कैसे उचित ठहराया जा सकता है।”

पुलिस ने किया फिरौती व लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी हुए गिरफ्तार

पटियाला सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस. शमिन्दर सिंह के नेतृत्व में फिरोतियां और लूटपाट करने वाले गैंग के पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबधी विस्तार के साथ जानकारी देते हुए एस. एस. पी नानक सिंह ने बताया कि योगेश शर्मा एस.पी इन्वेस्टिगेशन, वैभव चौधरी ए.एस.पी डिटैकटिव पटियाला के नेतृत्व में इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह इंचार्ज सी. आई. ए पटियाला की टीम की तरफ से इस मामले में गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू पुत्र मक्खण सिंह निवासी गांव खिल्लण जिला मानसा, संदीप सिंह उर्फ सुखा पुत्र शम्भू सिंह निवासी गली नंबर 01 वार्ड नंबर 13 ग्रीन पार्क कालोनी जिला श्री मुक्तसर साहिब, सुखवीर सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी वार्ड नंबर 17 मोहल्ला बाबा जीवन सिंह धर्मशाला मानसा, हरबंस सिंह उर्फ निकड़ी पुत्र बीरा सिंह निवासी वार्ड नंबर 17 नज़दीक डुंमा वाला गुरुद्वारा साहिब मानसा, सुखविंदर सिंह उर्फ बोबी पुत्र स्व. भोला सिंह निवासी मोड़ जिला बठिंडा हाल निवासी जवाहरके जिला मानसा को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 2 पिस्तौल 32 बोर, एक पिस्तौल 30 बोर समेत 18 रौंद बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों को नजदीक गांव बुट्टा सिंह वाला सनोर (देवीगढ़ पटियाला रोड) से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान इनसे 3 पिस्तौल समेत 18 रौंद बरामद किये गए हैं जिनमें गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू और संदीप सिंह उर्फ सुखा जो कि पातड़ा फायरिंग केस में वांटिड थे और गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू से बरामद हुआ 32 बोर पिस्तौल जो कि पातड़ा फायरिंग में इस्तेमाल करना था भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये व्यक्ति पंजाब में फिरौती और लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं। एस.एस.पी. नानक सिंह ने बताया कि पटियाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधिक व्यक्ति जो पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर फिरौती और लूटपाट की वारदातों में शामिल हैं आपस में मिल कर पटियाला और इस के आस-पास किसी बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस गिरोह के पटियाला में सक्रिय होने पर इन के खिलाफ थाना सनोर में 310 (4, 310 (5, 310 (6, 308 (2, 308 (5, 351 (2, 313 बी.एन.एस और 25 हथियार एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके जब जांच शुरू की गई तो उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एस.एस.पी ने बताया कि इस मामले में आगे भी जांच जारी है इस मौके योगेश शर्मा एस. पी इन्वेस्टिगेशन, वैभव चौधरी ए.एस.पी डिटैक्टिव पटियाला, इंस्पैक्टर शमिंदर सिंह इंचार्ज सी. आई. ए पटियाला भी उपस्थित थे।

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग के स्थल में हुआ फेरबदल

पंजाब पंचायती चुनाव से ठीक पहले पंजाब सरकार ने कल बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग के स्थल में बदलाव किया गया है। बता दें, पहले मीटिंग जालंधर में पीएपी में होने जा रही जो अब चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में होगी। मीटिंग की समय कल दोपहर 2 बजे का है। मीटिंग को लेकर कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इस दौरान पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) में कई मुद्दों पंजाब पंचायती चुनाव, नगर निगम चुनाव, डाक्टरों की भर्ती पर चर्चा कर सकती हैं और कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगा सकती हैं। आपको बता दें पिछली कैबिनेट मीटिंग 5 सितंबर को चंडीगढ़ में ही हुई थी। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने आज आढ़ती एसोसिएश की हाई लैवल की मीटिंग बुलाई गई।  इस दौरान सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि आढ़तियों की हर मांग पूरी की जाएगी। इसके अलावा आढ़तियों की सभी मांगों को केंद्र सरकार (Central government) के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

धान उठान व खरीद न होने को लेकर किसानों ने मार्किट कमेटी के दफ्तर को जड़ा ताला, किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

इंद्री इंद्री अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने मार्किट कमेटी में ताला जड़ दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि मंडी में एक अक्टूबर को धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी जिसमें तीन एजेंसी डीएफसी हैफड व वेयर स्टेट हाउस सहित चिन्हित की गई थी। किसानों का कहना है कि मंडी सरकार द्वारा धान की खरीद तो शुरू कर दी गयी थी, लेकिन धान का उठान नहीं हो पा रहा है जिससे की किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द धान उठान व धान खरीद का कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा बड़ा प्रदर्शन भी हो सकता है। मंडी सचिव जसबीर सिंह का कहना है कि अनाज मंडी इंद्री में तो सरकारी खरीद शुरू करवा दी गई थी, लगातार परचेज नहीं की। बीच में इलेक्शन के चलते कर्मचारियों की शुक्रवार-शनिवार को ड्यूटी लगाई गई थी फिर अगले दिन रविवार होने की वजह से छुट्टी हो गई, जिससे किसानों की धान खरीद व उठान में परेशानी आई है। किसानों की समस्या को जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

सपा सरकार बनने पर जेल जाएंगे बुलडोजर, रामगोपाल यादव ने कहा, अधिकारियों की सूची बन रही

मैनपुरी समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। सोमवार को कस्बा करहल में आयोजित सपा के दिवाकर समाज सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों के घरों और संस्थानों पर बिना अदालत की अनुमति के बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। रामगोपाल ने कहा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हमारे लोगों को झूठे मुकदमे लिखकर जेल में भेज रहे हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर उनको जेल भेजा जाएगा, क्योंकि ऐसे अधिकारी सरकार के इशारे पर मनमाने तरीके से लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी बेगुनाहों को गोली मार रहे हैं। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीना सम्मेलन में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम किया है। जब से देश में भाजपा सरकार आई है, किसी दलित को सरकारी नौकरी नहीं मिली है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बने कानून के विपरीत भाजपा सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में आईएएस को प्रमुख सचिव पद पर पहुंचने के लिए लगभग 15 वर्ष तक आईएएस पद पर काम करने के बाद केंद्र में मुख्य सचिव पद पर तैनात किया जाता है। मगर भाजपा ने उद्योगपतियों के कहने पर 40 से अधिक लोगों को केंद्र में सीधे-सीधे मुख्य सचिव पर तैनात कर दिया। जब इसके बारे में विरोधी दलों को जानकारी हुई तब उन्होंने इस मामले को न्यायालय तक पहुंचाया। न्यायालय ने भाजपा सरकार से पूछा कि उक्त नियुक्तियों में कितने प्रतिशत आरक्षण के लोग रखे गए हैं। बताया गया एक भी आरक्षित वर्ग से नहीं लिया गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाति जनगणना कराना नहीं चाहती है, क्योंकि जनगणना में पिछड़े वर्ग के 54 प्रतिशत से अधिक आबादी निकलेगी। तब इनको 27 की जगह 54 प्रतिशत आरक्षण देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आरक्षण के वजह से ही सरकारी नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। प्राइवेट सेक्टर के लिए रोजगार मेले लगवाते हैं। नौकरी के नाम पर ऐसे मेलों में धोखाधड़ी करके कंपनियों में भेजा जाता है। कुछ समय बाद वहां से भी प्राइवेट कंपनियां युवाओं को उनके घर भेज देती हैं। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि करहल के उपचुनाव में तेजप्रताप यादव प्रत्याशी होंगे और इनको सभी मिलकर रिकार्ड मतों से जीत दिलाएं।

टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए: फिरोजपुर रेल मंडल

फिरोजपुर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा सभी रेल यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बैहतर सेवाएं प्रदान कराने व बिना टिकट और आनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है। मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षकों व टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। उन यात्रियों से 1 करोड़ 70 लाख रुपए का राजस्व जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया। आपको बता दें कि इस राजस्व से फिरोजपुर मंडल की आय में वृद्धि हुई है। रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार सरप्राइज़ टिकट चैकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाते है। जिसमें यात्रियों को ट्रेन में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए जागरूक किया जाता है। फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने व रेलयात्रियों को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने तथा उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य रेलवे स्टेशनों पर नियमित रूप से जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप सितंबर माह में 812 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट ) उनसे 145500 रुपए से अधिक वसूल किए गए।मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रवंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया की फिरोजपुर मंडल में समय-समय टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेंगे जिनका मुख्य उदेश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार तथा शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीती तो किसे मिलेगा ताज?, हरियाणा में CM की रेस में चार बड़े नेता

हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं. जैसा कि कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही थी, ज्यादातर एग्जिट पोल भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं. अगर 8 अक्टूबर को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते हैं तो पार्टी के लिए सबसे बड़ा टास्क सीएम का चेहरा तलाशना होगा, क्योंकि यहां दावेदार कई हैं. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरेजवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद की रेस में हैं. हालांकि, इनमें से तीन ने विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव मैदान में हैं. यहां से वह पांच बार के विधायक रहे हैं. उन्होंने 2005 से 2014 के बीच हरियाणा के सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली है. वह हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. सीएम पद की रेस में वह सबसे आगे हैं. वह सीएम बनने के इच्छुक भी हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि आखिरी निर्णय हाईकमान करेगा और जो फैसला किया जाएगा, उसे वह मानेंगे. कुमारी सैलजा सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा कई मौके पर अपने सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. मतदान संपन्न होने के बाद भी उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा था कि राज्य की जनता और विशेषकर महिलाएं चाहती हैं कि हरियाणा में महिला सीएम बने. वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ना चाहती थीं. टिकट बंटवारे में उनके करीबियों को उतनी तवज्जो न दिए जाने से भी नाराज थीं. वह भले ही विधानसभा चुनाव ना लड़ पाई हों, लेकिन पार्टी के हरियाणा प्रभारी ने यह साफ शब्दों में कहा था कि किसी ने चुनाव ना भी लड़ा हो तो भी वह सीएम बन सकता है, उसके पास हाईकमान का आशीर्वाद होना चाहिए. रणदीप सिंह सुरेजवाला राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी सीएम बनने की महात्वाकांक्षा रखते हैं. कैथल से ताल्लुक रखने वाले सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला विधानसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने भी यह कहा है कि वह चाहते हैं कि उनके पिता हरियाणा के सीएम बनें. हालांकि, सैलजा की तरह रणदीप सुरजेवाला को भी विधानसभा का टिकट नहीं दिया गया है. रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री बनने की महात्वाकांक्षा रखना गलत नहीं है, लेकिन पार्टी नेतृत्व के फैसले को वह स्वीकार करेंगे. दीपेंद्र सिंह हुड्डा दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस बार रोहतक से निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र ने अपने पिता के लिए जोर-शोर से प्रचार किया है. हरियाणा चुनाव में उनकी सक्रियता खूब देखी गई है. ऐसे में जूनियर हुड्डा भी सीएम पद की रेस में हैं. हालांकि, जब उनके पिता भूपेंद्र हुड्डा से बेटे के सीएम बनने की संभावना पर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, “ना मैं रिटायर हूं और टायर्ड हूं.” ऐसे में जाहिर है कि अगर हुड्डा परिवार में किसी को सीएम बनाया जाएगा तो वह सीनियर हुड्डा ही होंगे.

जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजे आने से पहले किंग से ज्यादा किंगमेकर अहम हो जाएगा, वह महबूबा मुफ्ती भी हो सकती है

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने हलचलें तेज की हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, वहीं भाजपा के करीब 25 से 28 सीटों पर ही रुकने का प्लान है। 90 सीटों वाली विधानसभा में यदि कांग्रेस और एनसी का गठबंधन 40 सीटें भी ले आता है तो भले ही यह उनके लिए बड़ी सफलता हो, लेकिन सरकार बनाने से वे दूर रहेंगे। ऐसी स्थिति में किंग से ज्यादा किंगमेकर अहम हो जाएगा और वह हो सकती हैं, महबूबा मुफ्ती। वह पहले भी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना चुकी हैं, लेकिन आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही उनकी भाजपा से दूरी लगातार बढ़ती गई है। फिलहाल वह भाजपा के खिलाफ ही लड़ती रही हैं। कांग्रेस और एनसी के साथ गठबंधन पर उन्होंने चुप्पी ही रखी है, लेकिन भाजपा के मुकाबले इन लोगों के साथ जाना वह सही समझ सकती हैं। फिर भी इसकी वह कीमत लेना चाहेंगी। यदि एनसी और कांग्रेस मिलकर 40 सीट भी लाए तो बहुमत से 6 सीट दूर होंगे और इतनी ही सीट यदि पीडीपी ले आई तो किंगमेकर बन जाएगी। अब यह भाजपा की स्थिति पर निर्भर करेगा कि पीडीपी कैसे बारगेन करती है। यदि भाजपा भी अच्छे नंबर लाई तो फिर पीडीपी उसका डर दिखाकर बड़ी कीमत ले सकती हैं। यहां तक कि कांग्रेस और एनसी पर वह सीएम बनाने का भी दबाव बना सकती हैं। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए भी उनकी मांगों को खारिज करना आसान नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि निर्दलियों के साथ सरकार बनाने से बेहतर है कि पीडीपी को ही साथ लिया जाए। ऐसे में देखना कि महबूबा मुफ्ती को कितनी सीटें मिलती हैं और भाजपा बहुमत के आंकड़े से कितना दूर रहती है। इस बीच भाजपा ने एक बार फिर सरकार बनाने लायक सीटें पाने का दावा किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि उनकी पार्टी 35 सीट जीतकर क्षेत्र में एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और भाजपा समान विचारधारा वाले दलों एवं निर्दलीयों की मदद से सरकार बनाएगी रैना ने कहा कि पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार उपराज्यपाल द्वारा पांच विधायकों का मनोनयन किया जा रहा है। भाजपा नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हमें भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर में 35 सीटें जीतेंगे और निर्दलीय एवं समान विचारधारा वाले समूहों के सहयोग से हम सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े 50 को पार कर जाएंगे। निर्दलीय एवं समान विचारधारा वाले समूहों के उम्मीदवारों के करीब 15 सीटें जीतने की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों ने विकास और शांति के हमारे दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए हमें वोट दिया है।’

सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, उत्तम नगर विधानसभा के लोगों ने सीएम आतिशी से लगाई गुहार

नई दिल्ली  दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी बीते कई दिनों से दिल्ली की सड़कों पर हो रहे गड्ढों का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली सरकार ने एक बार फिर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए काम शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे जेल जाने के बाद विकास के कई कार्यो को रोकने के साथ-साथ भाजपा के लोगों ने सड़क मरम्मत के कार्य को भी रोक दिया था। जिसकी वजह से पूरी दिल्ली की कई सड़कों में गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मेरे जेल जाने के बाद भाजपा ने दिल्ली की जनता को परेशान किया। हमारी सरकार के काम रोके। भाजपा के लोगों ने सड़कों की मरम्मत का काम भी रुकवा दिया। जेल से बाहर आने के बाद मैं और आतिशी सड़कों का मुआयना करने निकलें और मैंने आतिशी से कहा कि पीडब्ल्यूडी की जो सड़कें टूटी हुई हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और जहां भी सड़कें टूटी हुई थीं, वहां मरम्मत का काम शुरू हो गया है।” अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में हमारी सरकार को लगभग 10 साल हो गये हैं। पिछले 9 साल में हमने जनता को कोई दिक्कत नहीं आने दी। हमने सभी सुविधाएं दिल्ली वालों को दी। लेकिन पिछले एक साल से भाजपा ने हमारे मंत्रियों को साजिशन जेल में डाल दिया। सरकार और दिल्ली के काम रोके और दिल्ली को ठप करने की कोशिश की। भाजपा ने तमाम जनहित के काम बंद कर दिए। अब हम सभी कामों को दोबारा चालू करायेंगे। इस दौरान लोगों को जो समस्याएं हुई, उनका निवारण करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एक साजिश रचकर अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा। इस साजिश का मकसद ही दिल्लीवालों का काम रोकना था। लेकिन भाजपा की एक भी साजिश सफल नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लताड़ते हुए अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। आतिशी ने कहा है कि इसके बाद हमने पीडब्ल्यूडी की सड़कों का निरीक्षण किया और सारा डाटा पीडब्ल्यूडी की एप पर अपलोड किया। सड़कों के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 89 सड़कों को पूरी तरह से रिकार्पेटिंग किया जाना है। इनमें से 74 सड़कों की मरम्मत के काम का टेंडर कर दिया गया है। 15 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर किया जा रहा है और यहां भी काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कई सड़कों को पूरी तरह से बनाने की जरूरत नहीं है, वहां केवल मरम्मत कराए जाने की जरूरत है। इसमें से ज्यादातर काम कराया जा चुका है। आतिशी ने बताया है कि दिल्ली में कई जगहों पर विभिन्न एजेंसियों के काम की वजह से सड़क टूटी हुई हैं। इनकी जल्द ही पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक कराई जाएगी और जल्द ही ऐसी सड़कों की मरम्मत की जायेगी। वहीं दिल्ली में न्यू रोहतक रोड की हालत सबसे ज़्यादा खराब है। इसके पीछे सड़क पर ज्यादा पानी होना कारण है। यहां पीडब्ल्यूडी द्वारा एक नया ड्रेन बनवाया जाएगा। इसके लिए 183 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया गया है। सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, उत्तम नगर विधानसभा के लोगों ने सीएम आतिशी से लगाई गुहार  राष्ट्रीय राजधानी स्थित उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को सड़कों पर बहते सीवर के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि चारों ओर बदबू फैली हुई है लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही। स्थानीयों ने मुख्यमंत्री आतिशी से गुहार लगाई है। खफा भी हैं कि वो इलाके में आने वाली थीं लेकिन ऐन वक्त पर दौरा टाल दिया। दरअसल, उत्तम नगर विधानसभा के बिंदापुर इलाके के लोग पिछले कई महीनों से जल जमाव से परेशान हैं। यहां पर गली से लेकर मुख्य सड़क तक सीवर का पानी फैला हुआ है, जिससे 24 घंटे दुर्गंध आती है। यहां बीमारियों का खतरा बना ही रहता है। लोगों की माने तो हर घर में कोई न कोई बीमार है। गंदे पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ता है। परेशान होकर प्रताप गार्डन के लोगों ने दिल्ली की नवनियुक्त सीएम आतिशी से समस्या के तुरंत निपटारे को लेकर गुहार लगाई। स्थानीय निवासी गुड्डू ने बताया कि वो प्रताप गार्डन में पिछले 30 साल से रह रहे हैं और स्थायी निवासी हैं। मुख्यमंत्री आतिशी करीब एक महीने पहले यहां का दौरा करने वाली थीं, लेकिन आनन-फानन में उनके इस दौरे का रूट बदलना पड़ा, क्योंकि यहां पर समस्या ज्यादा थी। यहां की समस्या को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन वो हमेशा नजरअंदाज करते रहे हैं। आतिशी जी अब मुख्यमंत्री बनी हैं, लेकिन सारे मंत्रालय वो पहले से ही देख रही थीं। मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि वो यहां पर आएं और समस्या का समाधान करवाएं। एक अन्य निवासी ने कहा कि आतिशी दिल्ली में जगह-जगह घूम रही हैं और सड़कों के गड्ढों को भरने का निर्देश दे रही हैं, तो हम चाहते हैं कि वो हमारे इलाके में भी आएं, जहां पर पिछले एक साल से हालात बिल्कुल खराब है। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे बीमार हैं, किसी भी घर में चले जाइए, वहां पर डेंगू, टाइफाइड और पीलिया के पीड़ित मिलेंगे। हम आतिशी जी का ध्यान आकर्षित करने के लिए हाथों में तख्ती लेकर खड़े थे, ताकी वो अपना विधायक और पार्षद को यहां पर काम करने के लिए कहें। एक अन्य निवासी सचिन राजपूत ने बताया कि उत्तम नगर विधानसभा के अंतर्गत प्रताप गार्डन के अंदर हालत इतनी खराब है कि बीते 15 अगस्त को भी इस स्थिति में खड़े थे और दो अक्टूबर का स्वच्छता अभियान भी खत्म हो चुका है, तो भी हम इस स्थिति में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि अगर एमसीडी वाले लोग आते हैं तो उनको पैसे देकर सफाई करानी पड़ती है। अगर चुनाव के समय में यह स्थिति है तो उससे पहले कितनी खराब स्थिति रही होगी। यहां पर हर घर के अंदर बीमारी फैली हुई है।    

हरियाणा विधानसभा चुनाव: नतीजे आने से पहले ही भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दिल्ली में डाला डेरा, कहा-न टायर्ड हूं और न रिटायर्ड

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले भूपिंदर सिंह हुड्डा दिल्ली पहुंच गए हैं। वह यहां पार्टी लीडर राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। इससे पहले हुड्डा ने दिल्ली में मीडिया से भी बात की और कहा कि मैं न तो टायर्ड हूं और न ही रिटायर्ड हूं। इसके साथ ही हुड्डा ने संकेत दे दिए कि वह सीएम की रेस में बने हुए हैं। उन्होंने खुलकर तो इतना ही कहा कि हाईकमान और विधायक तय करेंगे कि सीएम कौन बनेगा, लेकिन खुद को टायर्ड और रिटायर्ड से परे बताकर सीनियर हुड्डा ने अपनी दावेदारी तो जता ही दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रिजल्ट से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे। उनके इस तरह से दिल्ली आने से हरियाणा कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। इस दौरान हरियाणा प्रभारी दीपक बावरिया ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मुलाकात की‌। माना जा रहा है कि हुड्डा आज शाम राहुल गांधी के साथ भी मीटिंग कर सकते हैं। हुड्डा रात में अपने दिल्ली स्थित आवास पर रुकेंगे। भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस की कुमारी सैलजा, सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मुख्यमंत्री पद के लिये अपनी-अपनी दावेदारी ठोक दी है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस बहुमत से जीत रही है। हुड्डा, कुमारी सैलजा और सुरजेवाला सीएम पद की दौड़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई महीनों से भूपेन्द्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के बीच खींचतान जारी है। चुनाव के नतीजों से पहले ही हुड्डा ने अपने समर्थक उम्मीदवारों से बातचीत शुरू कर दी है। वहीं सैलजा और सुरजेवाला को आलाकमान से उम्मीद बनी हुई है। तीनों ही नेता खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बता रहे हैं। सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा था कि राजनीति में कोई भी आकांक्षा रख सकता है। मुख्यमंत्री पद के लिए एक तय प्रक्रिया होती है। पार्टी आलाकमान का फैसला करेगा और वहीं सर्व मान्य होगा। मतदान से पहले सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुकी सैलजा कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं कर रखा है। रणनीति के तहत बिना चेहरे के ही चुनाव लड़ा गया। हालांकि, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले दो बार सीएम रह चुके हैं और तीसरी बार के लिए भी मजबूत दावेदार हैं। कुमारी सैलजा मतदान से पहले ही सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुकी हैं। मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंची। दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई थी। कुमारी सैलजा भी कर चुकी हैं सोनिया गांधी से मीटिंग सोनिया गांधी से मुकालात करने के बाद कुमारी सैलजा ने किसी से बात नहीं की। वो मीडिया से बात किए बगैर कार में वहां से निकल गईं। दोनों नेताओं की मुलाकात ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी थी। अब सुरजेवाला भी जल्द ही हाईकमान के दरबार भी पहुंच सकते हैं। हुड्डा अभी तक हाईकमान की ओर से फ्री हैंड रहे हैं। पहले हुड्डा अपने समर्थक चौधरी उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी ज्यादातर उनके ही समर्थकों को टिकट मिले।

संजय रॉय ने ही किया था बलात्कार, फिर हत्या, ट्रेनी डॉक्टर के रेप एंड मर्डर केस में CBI ने दायर की चार्जशीट

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप एंड मर्डर केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आज चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय ने ही पीड़ित डॉक्टर से बलात्कार किया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। कोलकाता की एक विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले रॉय ने 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में घटना को कथित तौर पर अंजाम दिया था। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने आरोप पत्र में सामूहिक बलात्कार के आरोप का उल्लेख नहीं किया है, जिससे संकेत मिलता है कि रॉय ने अकेले ही अपराध को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उस समय अपराध किया जब डॉक्टर रात में खाना खाने के बाद अस्पताल के सेमिनार हॉल में आराम करने गई थी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, रॉय को मुख्य आरोपी के रूप में नामित करने वाली चार्जशीट में लगभग 200 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। हालांकि, अभी भी इस बात की जांच चल रही है कि क्या कोई और संदिग्ध इस मामले में शामिल था। ट्रेनी डॉक्टर 9 अगस्त को अस्पताल में मृत पाई गई थीं। इसके बाद की जांच में पता चला था कि उसके साथ हैविनयत और भयानक हादसा हुआ था। इस घटना के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया था। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस बीच, इस मामले में महिला चिकित्सक के लिए न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी है। बहरहाल, राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर अभी कुछ नहीं कहा है। छह कनिष्ठ चिकित्सक शनिवार शाम से ही आमरण अनशन कर रहे हैं और बाद में एक और चिकित्सक उनके साथ शामिल हो गए। ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स इन वेस्ट बंगाल’ के छह सदस्य कनिष्ठ चिकित्सकों के साथ एकजुटता जताने के लिए अनशन में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। एक कनिष्ठ चिकित्सक अनिकेत महतो ने कहा, ‘‘हमारा आमरण अनशन जारी है। हमें राज्य सरकार से कोई संदेश नहीं मिला है। हम अपनी सभी मांगें पूरी होने तक इसे जारी रखेंगे। कोई भी बाहरी दबाव हमें अपनी मृतक बहन के लिए न्याय मांगने के वास्ते प्रदर्शन करने की हमारी राह से नहीं हटा सकता…अभी नहीं तो कभी नहीं।’’

मालदीव में भी अब चलेगा भारत का RuPay कार्ड

नई दिल्ली मालदीव में RuPay कार्ड से भुगतान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इस तरह के पहले लेनदेन के गवाह बने। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मालदीव में RuPay कार्ड लॉन्च किया गया। आने वाले समय में भारत और मालदीव UPI के जरिए जुड़ जाएंगे। इसके अलावा दोनों ने मालदीव में हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। भारत ने उसके सहयोग से निर्मित 700 से अधिक सामाजिक आवास इकाइयां भी मालदीव को सौंपीं। इसके साथ भारत और मालदीव के बीच कई अहम समझौते हुए। सभी फैसले, शिलान्यास और उद्घाटन पीएम मोदी और मोइज्जू की हैदराबाद हाउस में बैठक के बाद लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है। हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। हमने रक्षा और सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। एकथा हार्बर प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। इंडियन ओसियन रीजन में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मिलकर काम करेंगे। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में फाउंडिंग मेंबर के रूप में जुड़ने के लिए मालदीव का स्वागत है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet