LATEST NEWS

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे इंदौर, दीक्षा समारोह में की शिरकत

इंदौर  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समारोह में स्नातकोत्तर और स्नातक कोर्स के 1426 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है। 19 पीएचडी शोधार्थी को उपाधि दी जा रही है। 15 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में कुलाधिपति पुरुषोत्तमदास पसारी और कुलगुरु डॉ. उपेंद्र धर सहित गवर्निंग बॉडी के मानद सदस्य, संस्थानों के प्रमुख भी मौजूद हैं। अंतर कक्षा स्तरीय युवा उत्सव 17 से, 22 विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं 2024-25 सत्र के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने युवा उत्सव को लेकर विश्वविद्यालय को तैयारी शुरू करने पर जोर दिया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इस संबंध में युवा उत्सव का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण में अंतर कक्षा स्तर पर प्रतियोगिताएं रखी हैं, जो 17 से 19 अक्टूबर के बीच करवाई जाएंगी। तीन दिवसीय उत्सव में 22 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें रंगोली, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण, एकल नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, समूह गान, नुक्कड़ नाटक, पाश्चात्य संगीत सहित कई विधाएं शामिल हैं। प्रत्येक कक्षा की अलग-अलग टीम कॉलेजों को बनानी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकारी कॉलेजों की मदद से निर्णायक समिति भी बनाई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले 160 कालेज और क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय से जुड़े 80 कालेजों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संघ ने बीते दिनों कालेजों की बैठक करवाई थी। इंदौर में न्यू जीडीसी कॉलेज, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी जिले में शासकीय कन्या महाविद्यालय, आलीराजपुर और बुरहानपुर में शासकीय महाविद्यालय को प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन कॉलेजों को प्रतियोगिता करवाने के बाद विजेता टीम की जानकारी विश्वविद्यालय को भेजनी है। छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. एलके त्रिपाठी का कहना है कि युवा उत्सव में राष्ट्रीय भावना व सामाजिक सद्भाव को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को प्रस्तुति देनी होगी। अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय 11 से 13 नवंबर और अंतर जिला युवा उत्सव 5 से 7 दिसंबर तक रखा गया है। अंतर विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय आयोजन 18 से 20 जनवरी 2025 तक होगा।

4 सेकेंड में A से Z तक टाइपिंग का रिकॉर्ड किया अपने नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया

पन्ना पन्ना-जिले में प्रतिभाओं की कमीं नही है। नगर के मध्यमवर्गीय परिवार से 14 वर्षीय बालक सक्षम नामदेव ने साबित कर दिखाया है। महज 4 सेकेंड में A से Z तक टाइपिंग का रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करा कर पन्ना जिले सहित समूचे प्रदेश का नाम किया रोशन। पन्ना नगर के निवासी सक्षम नामदेव की अपने पिता से अलग अपनी मां लक्ष्मी नामदेव के साथ रहते थे। मां सिलाई कर भगवान जुगलकिशोर जी के पकड़े बनाती है और पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। फिलहाल सक्षम 11वीं में पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ साथ अपने मामा राहुल नामदेव की इंटरनेट कैफे में सहयोग करता है। इसी बीच सक्षम ने वह कर दिखाया जिसे सुन सब हैरान रह गए। सक्षम ने महज 4 सेकेंड में अल्फाबेट A से Z तक टाइप कर रिकार्ड बनाया है। जिसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। दरअसल सक्षम शुरुआत से ही तेज टाइपिंग करते रहे हैं। सक्षम की कुशलता को देखते हुए मामा ने इंडिया बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारियों की सलाह दी। मात्र 1 माह में ही सक्षम नामदेव ने आपके लक्ष्य को हासिल कर 4 सेकेंड में ही a से z तक विथ स्पेश टाइपिंग कर यह मुकाम हासिल किया है। यह रिकॉर्ड उनको ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 6 अगस्त को मिला है। भारत के 14 वर्ष की आयु में रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बच्चे बन गए हैं। इस सफलता पर रिश्तेदारों ने भी बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मामा ने टाइपिंग सिखाई सक्षम नामदेव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस सफलता का श्रेय मेरे मामा राहुल नामदेव को जाता है। उन्होंने ने ही मुझे अच्छी स्पीड से टाइपिंग करना सिखाया और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में पार्टिसिपेट करने में सहयोग किया। इंट्रेस्ट से मिली सफलता मामा राहुल नामदेव ने बताया कि बच्चे के इंट्रेस्ट को देखते हुए तैयारियां कराई और कम समय में सक्षम ने सफलता अर्जित की है। पहले मई के महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई किया था। मई माह में ही मिल गया था। लेकिन बुक का प्रिंट उल्टा होने के कारण वापस रिवर्ट कर दिया था। दोबारा अगस्त माह की 6 तारीख को दर्ज हुआ था और सितंबर में पोस्ट के माध्यम से पुरस्कार घर आया है।  

सिंध में दिल दहलाने वाली वारदात, इतनी सी बात पर लड़की ने परिवार के 13 लोगों की कर दी हत्या

कराची पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों के खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। इसकी वजह भी सामने आई है। दरअसल लड़की के परिवार वाले उसकी पसंद के मुताबिक शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। अब खुलासा हुआ है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया, “खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि इन लोगों की मौत जहरीला खाना खाने से हुई थी।” उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। क्या है मामला 19 अगस्त को घर में खाना खाने के बाद बीमार पड़ने के बाद परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई थी। अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान चार अन्य की भी मौत हो गई। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गंबाट डीएसपी मलहीर खान ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस स्टेशन में दी गई थी और माना जा रहा था कि उनकी मौत का कारण कोई रहस्यमय बीमारी या फूड पॉइजनिंग है। हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस ने खैरपुर एसएसपी समीउल्लाह सूमरो के निर्देश पर विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने दो शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल की और उस पर काम किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह का जहरीला पदार्थ इतनी मौतों का कारण बना। खोज में वे इस नतीजे पर पहुंचे कि पीड़ितों द्वारा खाए गए भोजन में जहर मिलाया गया था। प्रेमी ने दिया था जहर डीएसपी ने कहा कि उन्होंने एक ही जगह रहने वाले संयुक्त परिवार के जिंदा बचे सदस्यों में से एक शाइस्ता ब्रोही से पूछताछ शुरू की। कई बार कड़ी पूछताछ के दौरान वह आखिरकार टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने परिवार को दिए जाने वाले खाने में जहर मिलाया था। उसने कहा कि यह तरल पदार्थ उसे उसके प्रेमी आमिर बख्श ब्रोही ने दिया था। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता आमिर बख्श से प्यार करती थी लेकिन उसका परिवार प्रस्ताव के लिए सहमत नहीं था। उसने कहा कि एक दिन आमिर ने उसे एक तरल पदार्थ दिया और उसे भोजन में मिलाने के लिए कहा। उसने उसे आश्वासन दिया कि यह खाने के बाद उसका परिवार शादी के प्रस्ताव पर सहमत हो जाएगा और फिर वे शादी कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर शाइस्ता द्वारा कथित तौर पर अपलोड किए गए एक वीडियो क्लिप में भी उसे ऐसा बयान देते हुए दिखाया गया है। डीएसपी ने कहा कि शाइस्ता और आमिर बख्श के खिलाफ बराडी जटोई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सेंट लूसिया किंग्स पहली बार सीपीएल जीता, आखिरी 20 गेंद में 65 रन कूटे

नई दिल्ली सेंट लूसिया किंग्स कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की चैंपियन बन गई। फाइनल में किंग्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया। 139 रन के लक्ष्य को सेंट लूसिया किंग्स ने 11 गेंद रहते 4 विकेट पर हासिल कर लिया। किंग्स की तरफ से रोस्टन चेज ने 22 गेंद में नाबाद 39 और एरोन जोंस ने 31 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेंट लूसिया किंग्स के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि दो महीने पहले ही स्प्रिंटर जूलियन अल्फ्रेड ने सेंट लूसिया के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था और इसके बाद डैरेन सैमी कोचिंग वाली किंग्स टीम ने अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। इस मैच में 139 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय सेंट लूसिया किंग्स के 51 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। विकेट धीमा होने के साथ ही उसमें दोहरा उछाल था। किंग्स के बल्लेबाज किस कदर संघर्ष कर रहे थे, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो 9 ओवर यानी 54 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। रोस्टन चेज और एरोन जोंस एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। कोच डैरेन सैमी ने जोंस को तो रिटायर्ड आउट करने तक का फैसला कर लिया था। फिर 15वें ओवर में सैमी ने चेज और जोंस को संदेश भेजा। उस समय किंग्स को जीत के लिए 5 ओवर में 65 रन की दरकार थी। इसके बाद तो खेल का कायापलट ही हो गया। जोंस और चेज ने गयाना वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। चौके और छक्कों की बरसात हुई।    मोईन अली ने किंग्स की पारी का 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में चेज और जोंस ने तीन छक्के और 2 चौके मारकर खेल ही पलट दिया। इस ओवर में कुल 27 रन आए और 20 गेंद में ही किंग्स ने 65 बना डाले और इस तरह अपना पहला सीपीएल खिताब जीता। मैच की अगर बात करें तो गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए थे। किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कप्तान फाफ डुप्लेसी 21, जॉनसन चार्ल्स 7 रन बनाकर आउट हो गया था।

बीरभूम की कोयला खदान में फिर हुआ हादसा, 7 मजदूरों की मौत

बीरभूम पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक कोयला खदान में धमाका होने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिस कोयला खदान में यह ब्लास्ट हुआ वह बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है. कंपनी का नाम गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) है जहां कोयला क्रशिंग के दौरान यह खदान में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं. सूत्रों का दावा है कि कोयला क्रशिंग के लिए कोयला खदान में विस्फोट करते समय यह हादसा अनजाने में हुआ. जैसे ही धमाका हुआ तो मौके पर मौजूद जी.एम.पी.एल. के कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से भाग निकले. स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. इसके अलावा स्थानीय बीजेपी विधायक भी मौके पर हैं. फिलहाल बचाव और राहत का कार्य जारी है. पुलिस मृतकों के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क कर रही है.  

श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को किया नियुक्त

कोलंबो पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के पूर्व ओपनर रह चुके जयसूर्या के मार्गदर्शन में टीम ने खासकर भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। जयसूर्या की नियुक्ति 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और वह 31 मार्च 2026 तक इस पद पर रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, “श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने यह निर्णय हाल के भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया, जहां जयसूर्या अंतरिम मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे।” मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे। जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार रह चुके हैं। उनको पहली बार जुलाई में अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या की देखरेख में, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उनकी धरती पर टेस्ट मैच में हराया, और हाल ही में न्यूजीलैंड को घरेलू टेस्ट में 2-0 से हराया। 1991 से 2007 तक जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। 1996 के विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जयसूर्या इसके अलावा एक शानदार गेंदबाज भी थे। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 और वनडे मैचों में 323 विकेट लिए हैं। वनडे में वह दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में एक हैं। जयसूर्या ने अपने करियर में 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी 30 मैच खेल चुके हैं।  

मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित किया

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह बनाने से चूकने के बाद मार्कस हैरिस ने नए सिरे से फोकस और नई मानसिकता के साथ 2024-25 शेफील्ड शील्ड सीजन पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मार्कस हैरिस ने घरेलू सत्र से पहले क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “इस साल मेरे लिए यही अंतर है कि पिछले साल की तरह इस साल मेरे सिर पर टेस्ट में चयन होने का खतरा नहीं मंडरा रहा है।” उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि मैं कहां खड़ा हूं और मैं जिस स्थिति में हूं, मेरी उम्र क्या है, मुझे पता है कि अगर मुझे फिर से मौका मिलना है तो मुझे हर हाल में दरवाजा खटखटाना होगा। ऐसा लगता है कि वे छह बल्लेबाजों के बारे में काफी हद तक तय कर चुके हैं। लेकिन वे वास्तव में निश्चित नहीं हैं कि क्रम क्या होगा।” 32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को कभी डेविड वार्नर के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि पिछली गर्मियों में चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ प्रयोग किया और तब हैरिस दरकिनार कर दिए गए। हैरिस और उनके प्रतिद्वंद्वियों कैमरन बैनक्रॉफ्ट और मैथ्यू रेनशॉ के स्थान पर स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करने के लिए उतारा गया। टेस्ट टीम में सिलेक्शन से चूकने की निराशा पर हैरिस ने स्वीकार किया कि उनके लिए अपने टेस्ट भविष्य की अनिश्चितता से बचना मुश्किल था, लेकिन इसके साथ आने वाली मानसिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए उन्होंने कदम उठाए हैं। पिता बनने से हैरिस को एक नया दृष्टिकोण भी मिला है। 2023-24 सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले अपने बेटे मैक्स का स्वागत करते हुए, हैरिस ने घर पर पर्सनल लाइफ के साथ क्रिकेट को संतुलित करने की चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा “जब आपके पास एक छोटा बच्चा होता है, तो चीजें इस क्रम में बदल जाती हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है और क्या नहीं। वह अब एक साल का हो गया है, इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान हो रहा है, लेकिन मैं एक पिता होने के लिए और अधिक अभ्यस्त हो रहा हूं।”  

प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा

यूपी : देवरिया में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए छेड़छाड़ के दो आरोपी मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा देवरिया/प्रतापगढ़/मुजफ्फरनगर देवरिया में दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पूरे मामले को लेकर एसएसपी देवरिया दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, “4 अक्टूबर को तरकुलवा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना घटित हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ थाना तरकुलवा में मुकदमा दर्ज कराया गया था और तलाश की जा रही थी।” उन्होंने आगे कहा कि विवेचना के क्रम में इन अभियुक्तों की पहचान की गई। इनके कहीं जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद हमारी टीमें सक्रिय हुईं, जब इनकी घेराबंदी की गई, तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी है। इनको गिरफ्तार करके सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से थाना तरकुलवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान रितिक यादव और धीरज पटेल के रूप में हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार के कानून व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि मुठभेड़ में घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दरअसल, 4 अक्टूबर को तरकुलवा थानाक्षेत्र के नारायणपुर कस्बे में बाइक सवार चार युवकों ने दिनदहाड़े दो स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान आरोपियों के बारे में कुछ इनपुट मिला जिसके आधार पर ही पुलिस ने घेराबंदी की। अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा भी प्राप्त हुआ है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, लूट चोरी के कई मुकदमे थे दर्ज उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। यह दो बदमाश बाइक पर सवार थे। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस गंग नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे और पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन भी खराब हुआ और इन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया है। घायल बदमाश शातिर लुटेरा बताया जा रहा है और उसकी पहचान जुनैद निवासी मेरठ के तौर पर हुई है। इस बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सीओ जानसठ मुजफ्फरनगर यतेंद्र नागर ने बताया, “एसएसपी के आदेश के क्रम में शाम 5 बजे से चेकिंग अभियान था। उसी के क्रम में संभलहेड़ा नहर से जाने वाली नहर पटरी पर चेकिंग की जा रही थी। दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए और उनको जब रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने खुद को घिरा पाकर नहर पटरी से अंदर जंगल की तरफ अपनी मोटरसाइकिल दौड़ाई। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद उन्होंने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस द्वारा डिफेंस में की गई फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है जिसको तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया है।” उन्होंने आगे बताया, “गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जुनैद है जो इस्लाम नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ का रहने वाला है और इस पर 16 मुकदमे अभी तक ज्ञात हुए हैं। पूछताछ पर यह भी बात प्रकाश में आई है कि इसके द्वारा थाना बहसूमा से आज ही यह मोटरसाइकिल चोरी की गई है जो इससे बरामद की गई है। थाना मीरापुर पर एक मोबाइल स्नेचिंग मामले में भी यह आरोपी है। इसकी तलाशी में वह मोबाइल बरामद किया गया है। इसके अलावा इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। अन्य थाना से भी इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।” घायल बदमाश जुनैद के खिलाफ लूट चोरी के मुकदमे कई थानों में दर्ज होने बताए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ : खेत में बेहोश मिली नाबालिग लड़की, गले में दुपट्टे से लगाया गया था फंदा  प्रतापगढ़ में लीलापुर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की खेतों में बेहोश स्थिति में मिली, जिसके गले में दुपट्टे से फंदा लगाया गया था और उसकी नाक से खून बह रहा था। माना जा रहा है कि दबंगों द्वारा इस नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया। 16 साल की लड़की का हाथ रस्सी से बांधने के बाद उसके गले में दुपट्टा कसकर उसकी हत्या की कोशिश की गई। एसपी अनिल कुमार ने इस मामले में जल्द खुलासे का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, यह लड़की खेत में बेहोशी की हालत में जब ग्रामीणों को मिली तो उसको तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। लड़की की नाक से खून निकल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर रात में ही एसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर और जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने कहा, “यह मामला थाना लीलापुर गांव है। सूचना के अनुसार बच्ची के गले में दुप्पटे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद लड़की … Read more

विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीएम योगी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को त्योहारों के दृष्टिगत मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए। महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन मंय कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता और जबरन किसी पर थोपा भी नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी, लेकिन सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ अथवा आगजनी स्वीकार नहीं है, जो कोई ऐसा दुस्साहस करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो, यह प्रत्येक जनपद-प्रत्येक थाना को सुनिश्चित करना होगा। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटें। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।      

भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पति ही हत्यारा निकला

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पति ही हत्यारा निकला है। दरअसल मामला देहात थाना अंतर्गत ग्राम सिमराव का है,जहां पर 25 सितंबर को फरियादी उदयभान सिंह तोमर निवासी ग्राम सिमराव ने थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सोनी राजावत बिना बताए कहीं चली गई हैं। पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले को लिया गया मृतका के परिजनों से बात की गई लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले आए दिन लड़की के साथ दहेज के लिए मारपीट और गाली गलौज करते हैं यह मृतका के मायके पक्ष वालों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था। तभी पुलिस को संदेह हुआ और मृतक महिला के घर वालों से पूछताछ की गई। जिसमें महिला का शव कुंवारी नदी के किनारे कछार में कीचड़ में मिला। वहीं गले का मंगलसूत्र जो था वह भी झाड़ से छुपा दिया गया था। पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।  

शेयर बाजार में आए भूचाल से सहमे अडानी ग्रुप के स्टॉक्स, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 24700 के करीब

मुंबई शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। Adani Group Stocks: शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन गिरावट है। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट है। अडानी पोर्ट्स 4.11 पर्सेंट टूटकर सेंसेक्स और निफ्टी में टॉप लूजर है। अडानी टोटल गैस 2.94 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.96 पर्सेंट टूटा है। अडानी ग्रुप की बेंचमार्क कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी 3.35 पर्सेंट नीचे है और अडानी पावर भी 3.72 पर्सेंट पस्त है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी 3.19 पर्सेंट नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.80 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। एसीसी में 4.44 पर्सेंट, अंबुजा सीमेंट 3.15 और एनडीटीवी में 2.99 पर्सेंट गिरा है। यह स्थिति दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम गिरावट की इस आंधी में बैंकिंग से लेकर रियल्टी तक के शेयर धड़ाम हैं। बैंक निफ्टी 1.66 पर्सेंट गिरा है। निफ्टी ऑटो 0.87 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.48 पर्सेंट, एफएमसीजी में 0.33 पर्सेंट, मेटल में 2.28 पर्सेंट की गिरावट है। आईटी ही एक ऐसा इंडेक्स है, जिसमें 0.61 पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी मीडिया में 3.31 पर्सेंट की भारी गिरावट है। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.17 पर्सेंट की गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.72 पर्सेंट लुढ़का है। रियल्टी भी 0.98 पर्सेंट गिरा है। हेल्थ केयर भी 0.41 पर्सेंट लुढ़का है। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स भी 2.08 पर्सेंट टूट चुका है। ऑयल एंड गैस भी 2.44 पर्सेंट गिरा है। शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल बता दें शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 887अंक लुढ़क कर 80787 पर आ गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 24716 पर आ गया है। यह 298 अंक टूट चुका है। इससे पहले आज सुबह शेयर मार्केट में पांच दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया था। सेंसेक्स 238 अंकों की बढ़त के साथ 81926 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 69 अंक ऊपर 25084 पर खुलने में कामयाब रहा था।

इंदौर में त्योहारी सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी, 33 हजार के चालान कटे

इंदौर इंदौर में त्योहारी सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। फुटपाथ पर लगी दुकानें और शाम को 7 बजे के बाद खरीदारी करने के लिए उमड़ती भीड़ से शहर के कई प्रमुख मार्ग जाम हो रहे हैं। इसी व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने टीमें बनाई हैं। दोनों के निर्देश पर इंदौर में यातायात सुगम बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। फुटपाथ खाली करवाए गए इसी क्रम में रविवार को देर रात जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों के द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें झोन क्रमांक 02 में आने वाले मच्छी बाजार, कड़ावघाट इंदौर के (दोनों तरफ) सड़क एवं फुटपाथों पर पार्किंग वाहनों एवं अस्थायी रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 33 हजार रुपए अर्थदण्ड की वसूली की गई। कार्यवाही के दौरान लोगों को समझाइश दी गई की गाड़ियां अपने परिसर में पार्क करें तथा फुटपाथ खाली रखें। संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम राकेश परमार, जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, रिमूवल प्रभारी राजेंद्र यादव सहित निगम की टीम उपस्थित रही। स्वच्छता के लिए भी समझाइश दी इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम द्वारा बापट चौराहे से ज्ञानसिंग परिहार मार्ग तक यातायात व्यवस्था के लिए भी कार्रवाई की गई। राजस्व, नगर निगम और पुलिस के अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान स्वच्छता नहीं रखने वाले कुछ दुकानदारों पर भी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। करीब 35 दुकानदारों को चेतावनी दी गई और क्षेत्र में यातायात सुगमता के लिए नो पार्किंग जोन व रोड किनारे वाहन पार्किंग नहीं करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्रवाई में संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान, एसीपी यातायात, एएसआई ट्रैफिक पुलिस स्टाफ, जोनल अधिकारी व अन्य स्टाफ मौजूद थे। 

खुदरा बाजार में 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंची टमाटर की कीमत, सेब की थोक कीमत 40 से 80 रुपये प्रति किलो

नई दिल्ली  सब्जी मंडियों में इन दोनों टमाटर के भाव आसमान को छू रहे हैं। हालत यह है कि टमाटर के मुकाबले सेब सस्ता है। जबकि ऐसा कई सालों में एक या दो बार ही होता है। इसकी वजह से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। जिससे कारोबारी से लेकर आम आदमी तक परेशान हैं। सप्लाई कम होना है कारण? गाजीपुर सब्जी मंडी, ओखला सब्जी मंडी, आजादपुर सब्जी मंडी बल्कि दिल्ली के सभी सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर की सप्लाई कम होने से टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं। आजादपुर सब्जी मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा ने कहा इसी समय पिछले साल टमाटर की रोजाना 35 से 40 गाड़ियां आती थी। लेकिन बेंगलुरु और सोलापुर से इस समय मंडी में 15 से 20 गाड़ियां ही आ रही हैं। मंडी में इस समय टमाटर का थोक दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो है। जबकि खुदरा मंडी में टमाटर का दाम 110 रुपये से पार हो गया है। वहीं, फल मंडी के कारोबारी ने बताया कि सेब की थोक कीमत 40 रुपये से 80 रुपये प्रति किलो है। लहसुन के घट गए रेट नवरात्र की वजह से इन दिनों सब्जी मंडी में लहसुन की कीमत घट गई है। पहले लहसुन की कीमत थोक मंडी में 300 रुपये प्रति किलो थी। जो अब घटकर 200 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, प्याज की कीमत नवरात्र में कम नहीं हुई है। खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलो है।

मुसलमानों को मुसलमानों द्वारा किए गए अपराधों की ओर ध्यान दिलाना चाहिए

मलप्पुरम वामपंथी विधायक के टी जलील की की गई इस टिप्पणी से विवाद शुरू हो गया कि मलप्पुरम जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से सोने की तस्करी में शामिल ज्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय से हैं। इस पर आईयूएमएल और असंतुष्ट विधायक पी वी अनवर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ऐसे अपराधों में शामिल सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए समुदाय के नेताओं के हस्तक्षेप का भी आह्वान किया। उनका यह बयान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम के बारे में हाल ही में की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर राज्य में चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आया है। ‘फेसबुक’ पोस्ट में जलील ने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी समुदाय से हों, समुदाय के सदस्यों द्वारा कड़ा विरोध व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ईसाइयों को ईसाई समुदाय में हो रहे गलत कामों का विरोध करने के लिए आगे आना चाहिए और मुसलमानों को मुसलमानों द्वारा किए गए अपराधों की ओर ध्यान दिलाना चाहिए।’ थावनूर के विधायक ने कहा कि हिंदुओं को अपने समुदाय के भीतर गलत प्रथाओं पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा इस तरह के हस्तक्षेप को अन्य धर्मों द्वारा उन्हें नीचा दिखाने के प्रयास के रूप में गलत समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘करिपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (मलप्पुरम) के आसपास सोने की तस्करी के मामलों में पकड़े गए अधिकांश लोग मुस्लिम समुदाय से हैं।’ जलील ने पूछा, ‘इस मुद्दे पर ध्यान दिए बिना, मलप्पुरम के प्रति प्रेम का उपदेश देने वाले लोग मुस्लिम समुदाय में कौन सा सुधार और प्रगति लाना चाहते हैं?’ जलील के पोस्ट के तुरंत बाद आईयूएमएल ने उनकी कड़ी आलोचना की और इसे ‘बेहद अपमानजनक’ बताया। आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी एम ए सलाम ने पूछा, ‘उन्होंने जो कहा वह यह था कि मुस्लिम समुदाय के लोग तस्करी कर रहे हैं। उन्हें यह जानकारी कहां से मिली? वह किस आधार पर ऐसा कह रहे हैं?’ असंतुष्ट विधायक अनवर ने भी जलील की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि थावनूर के विधायक ने वास्तव में ऐसी टिप्पणी की है तो यह उनके सार्वजनिक जीवन की ‘सबसे बुरी बात’ है।

पाकिस्तान : चीनियों की एक बार फिर से टारगेट किलिंग, 3 की मौत

 कराची पाकिस्तान में कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका हुआ है। इसकी चपेट में आने से 3 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हैं। मृतकों में चीन के 2 श्रमिक भी शामिल हैं। चीनी दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे काफिले पर देर रात करीब 11 बजे हमला हुआ, जिसमें 2 चीनी नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। उसने बताया कि इस हमले में पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुए हैं। घायलों में पुलिस अधिकारी भी शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। हमले के वीडियो में कारों से आग की लपटें और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर भारी संख्या में सैन्यकर्मी तैनात थे और इस इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग के एक कर्मचारी राहत हुसैन ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे हवाई अड्डे की इमारतें हिल गईं। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल अजफर महेसर ने बताया, ‘शुरुआती जानकारी मिली है कि एक तेल टैंकर में आग लग गई जो कई दूसरे वाहनों में फैल गई। इससे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। हम यह निर्धारित कर रहे हैं कि क्या इसमें आतंकवाद का कोई तत्व शामिल था। फिलहाल ऐसी आशंका को हम खारिज नहीं कर सकते हैं।’ ‘विदेशियों को निशाना बनाकर किया गया विस्फोट’ प्रांतीय गृह मंत्री जिया उल हसन ने स्थानीय टीवी चैनल जियो को बताया कि विस्फोट विदेशियों को निशाना बनाकर किया गया था। मालूम हो कि पाकिस्तान में हजारों चीनी कर्मचारी हैं। इनमें से अधिकतर कर्मचारी चीन की अरबों डॉलर की उस ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के लिए काम कर रहे हैं, जो दक्षिण और मध्य एशिया को चीनी राजधानी से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। चीन के बयान में विस्फोट को आतंकवादी हमला बताया गया है। साथ ही, कहा गया कि चीन इसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहा है। चीन ने इस हमले की गहन जांच किए जाने की मांग की है, ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों से सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने को कहा है। पाकिस्तानी में चीनियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘पाकिस्तान में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। दोनों देशों के निर्दोष पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ कराची में यह टारगेट किलिंग ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तान सरकार ने चीनियों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों के लिए 45 अरब रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का फैसला किया। नकदी की कमी से जूझ रहे देश में चीन के वाणिज्यिक हितों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बाड़ लगाने का प्रबंधन करने की उसकी क्षमता को मजबूत करना इसक मकसद है। 45 अरब रुपये में से 35.4 अरब रुपये सेना को और 9.5 अरब रुपये नौसेना को विभिन्न उद्देश्यों के लिए दिए जाएंगे। चीन ने पाकिस्तान में पहले से काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त कंपनी की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet