LATEST NEWS

रायबरेली में बालू के ढेर से ढक गया था ट्रैक, चालक ने पटरी न देख रोकी ट्रेन

 रायबरेली रायबरेली में  रात लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर पड़े बालू के ढेर को देखकर लोको पायलट ने पैसेंजर ट्रेन रोक दी. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के लिए ले जाए जा रहे बालू लदे ट्रक से बालू गिरने के कारण रेलवे ट्रैक पूरी तरह ढंक गया था. पूरा मामला रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है. यहां से रायबरेली रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी. ट्रैक से बालू हटाने के बाद रवाना हुई ट्रेन पुलिस ने बताया कि रविवार को रघुराज सिंह स्टेशन के पास लोको पायलट ने रेल की पटरियों पर बालू का ढेर देखा. जिसके बाद उसने एक ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया. एसएचओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि बालू को ट्रैक से हटा दिया गया और मार्ग पर रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया. भदौरिया ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर बालू का एक छोटा सा ढेर डाल दिया गया था, जिसके कारण रायबरेली से आने वाली शटल ट्रेन को रोक दिया गया. डंपर चालक ट्रैक पर बालू डालकर हुआ फरार मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें रात में डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रविवार शाम को बालू ढोने वाले एक डंपर चालक ने बालू को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और भाग गया. अगर लोको पायलट की नजर समय पर नहीं पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ट्रेन को पलटाने की कोशिश की कई खबरें आ चुकी हैं. इससे पहले कानपुर में भी ट्रेन को पलटाने की साजिश वाली खबरआई थी. जहां ट्रैक पर सिलेंडर मिला था. इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं, इसके बाद झांसी में टूटी पटरियों पर केरल एक्सप्रेस दौड़ गई थी. ड्राइवर की नजर जब ट्रैक पर पड़ी तो उसने तुरंत ब्रेक लगा दी थी. जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी.  

ओडिशा में एक दिन के अंदर ही 16 हजार से अधिक शिक्षकों की हुई भर्ती, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

भुवनेश्वर ओडिशा सरकार ने एक ही दिन में 16000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की है. राज्य में विभिन्न योजनाओं के तहत ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में 16009 प्राइमरी और अपर प्रामरी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. जूनियर शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के सभी 30 जिलों में की गई है. मुख्यमंत्री मोहन माझी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में बीते कलिंगा स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे. सीएम मोहन माझी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘शिक्षण सबसे सम्मानजनक पेशा है और शिक्षक समाज के भविष्य को आकार देते हैं. प्राचीन काल में गुरुओं (शिक्षकों) की तुलना ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर जैसे भगवानों से की जाती थी.’ सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन में काफी वृद्धि की है. उन्होंने कहा, ‘दोगुनी गति से वादे पूरे किए जा रहे हैं! स्कूली शिक्षा परिदृश्य को मजबूत करने के लिए आज 16,000 से अधिक नव-नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.’ वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि चुनावी वादों को पूरा करने और 2036 तक विकसित ओडिशा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोहन माझी की सरकार चौबीसों घंटे काम कर रही है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘यह बड़े पैमाने पर भर्ती शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर शिक्षण परिणाम सुनिश्चित करने और ओडिशा के बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री मोहन मोदी की सरकार आकांक्षाओं को साकार करने, चुनावी वादों को पूरा करने और 2036 तक विकसित ओडिशा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है.” हालांकि, विपक्षी बीजद ने शिक्षकों की भर्ती का श्रेय लेने के लिए भाजपा का मजाक उड़ाया. क्षेत्रीय पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “पिछली बीजेडी सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली थी. भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं है, लेकिन वह सिर्फ नियुक्ति पत्र बांटकर श्रेय ले रही है.” बीजू जनता दल के ‘एक्स’ पर एक प्रेस रिलीजी जारी कर कहा गया कि नई मोहन सरकार द्वारा केवल जूनियर शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं. बीजेडी की पोस्ट में लिखा, ‘हिरण हिरण का पीछा कर रहा है और कह रहा है कि हमने उसका शिकार किया है. नए दौर में ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल की स्थापना की गई. बीजेपी इसे संविदा नियुक्ति कहकर विरोध कर रही थी, अब उसमें वह नियुक्ति देकर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है.’  

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED के छापे

लुधियाना आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। पंजाब से राज्यसभा सांसद अरोड़ा के गुरुग्राम और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। रेड को लेकर आम आदमी पार्टी भड़ उठी। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज फिर केंद्र सरकार ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि 61 वर्षीय सांसद के गुरुग्राम स्थित घर पर एक मनी लॉन्ड्रिंग केस के छापेमारी की गई है। यह एक जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा मामला है। संजीव अरोड़ा के अलावा पंजाब में कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, ‘आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे हैं। पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया। कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से केंद्र सरकार की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।’ सिसोदिया ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी छापेमारी को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया और कहा कि उनकी पार्टी के हौसले नहीं टूटने वाले हैं। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे है। मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा। ये एजेंसियों कोर्ट को नही मानती, सिर्फ अपने आका की मानती है। लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।’

सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती के रजिस्ट्रेशन आज से होंगे शुरू, जाने एप्लीकेशन प्रॉसेस

नई दिल्ली स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए कल से ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 6 नवंबर 2024 तय की गई है। पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अभ्यर्थी के पास निर्धारित जगहों पर सफाई का एक वर्ष का कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना भी आवश्यक है। आयु सीमा इस भर्ती में भाग लेने के लिए 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यथी एप्लीकेशन फॉर्म ई-मित्र कियोस्क/ जन सुविधा केंद्र से भरा जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी खुद भी SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

नवरात्रि के दौरान जहां लोग देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते, लेकिन देश में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जहां महिषासुर की होती है पूजा

नई दिल्ली नवरात्रि के दौरान जहां अधिकांश लोग देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन देश में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जहां लोग नवरात्रि में महिषासुर की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी और क्या है इसके पीछे की वजह। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मनौरा विकासखंड में एक अलग ही परंपरा देखने को मिलती है। यहां के लोग खुद को राक्षसराज महिषासुर का वंशज बताते हैं। समुदाय के लोग महिषासुर की पूजा करते हैं और इसे अपने पूर्वज के प्रति श्रद्धांजलि मानते हैं। इतना ही नहीं, वह इस परंपरा को बड़े गर्व के साथ निभाते हैं। समुदाय के लोगों का मानना है कि महिषासुर का वध केवल एक छल था, जिसमें देवी दुर्गा ने अन्य देवताओं के साथ मिलकर उनके पूर्वज की हत्या की। इस समुदाय के लोगों की जनजाति जशपुर के जरहापाठ, बुर्जुपाठ, हाडिकोन और दौनापठा जैसे स्थानों पर निवास करती है। इसके अलावा, बस्तर के कुछ हिस्सों में भी इस समुदाय के लोग महिषासुर को अपना पूर्वज मानते हैं। यह लोग नवरात्रि में दुर्गा पूजा में शामिल नहीं होते हैं। उनके अनुसार, देवी के प्रकोप से उनकी मृत्यु का डर रहता है। वह न केवल देवी की पूजा से दूरी बनाए रखते हैं, बल्कि अपने खेत, खलिहान में महिषासुर को अपना आराध्य देव मानकर उसकी पूजा करते हैं। उनके लिए महिषासुर राजा है, और उसकी मृत्यु पर खुशी मनाना उनके लिए असंभव है। यह समुदाय दीपावली के दिन भैंसासुर की भी पूजा करता है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि इस जनजाति के लोग नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार के रीति-रिवाज या परंपरा का पालन नहीं करते हैं। वे अपने पूर्वजों की स्मृति में गहरे शोक में डूबे रहते हैं, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण भावना है। इन लोगों को अपने पूर्वज महिषासुर को लेकर काफी गर्व है और वह उसे अपनी सांस्कृतिक पहचान के रूप में मानता है। इस समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ महिषासुर की प्रतिमा न लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। यह कदम उन्होंने इसलिए उठाया था ताकि वह अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रख सकें। इनका मानना है कि महिषासुर की पूजा उनके लिए सम्मान का प्रतीक है। जब नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा की पूजा की जाती है, तो इस समय महिषासुर के वध की कथा का संदर्भ दिया जाता है, जो इस समुदाय के लिए अपमान का कारण बनता है। इसलिए, उन्होंने यह मांग की थी कि महिषासुर की प्रतिमा को पूजा में शामिल किया जाए ताकि उनकी धार्मिक आस्था का सम्मान हो सके।

राशिफल सोमवार 07 अक्टूबर 2024

मेष: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। काम में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आपसे जिम ज्वाइन करने या फिटनेस रूटीन अपनाने के बारे में बात की जा सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।   वृषभ: करियर में नई पहचान बना सकते हैं। मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ रहेगा। आज एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा एनर्जी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। मिथुन: करियर में कोई बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में भी संतुलित रहें। संतान व जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो लोग खराब मौसम का अनुभव कर रहे हैं उनमें सुधार दिखने की संभावना है। आज किसी बुजुर्ग से महत्वपूर्ण मामले में सलाह ले सकते हैं।  आज शहर से बाहर यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्क: मन परेशान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। सेहत के मोर्चे पर आपके फिट रहने के प्रयास सफल होंगे। आज किसी को ऑफिस में अचानक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  कोई मित्र या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज अच्छा करेंगे। सिंह: आज शाम तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज व्यापारी धन जुटाने में सफल रहेंगे।  आज कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। कन्या: आज आपको धन जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी मुश्किल काम को करने से आप प्रसन्न होंगे। आपका पॉजिटिव एटीट्यूड घर को एक खुशहाल जगह बनाने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की आवश्यकता होगी। मित्रों से सद्भाव बनाए रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। कुटुंब की किसी महिला से धन मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि। तुला: आज आपने जो सोचा है उसे लागू करने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज लो प्रोफाइल रहना महत्वपूर्ण रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आज आपको एक्सरसाइज करने का पूरा लाभ मिलेगा। आप आज कर्ज चुकाने की स्थिति में आ सकते हैं। संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। वृश्चिक: आज किसी सोशल प्रोग्राम में आपकी कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पास पैसा आएगा। अच्छी नेटवर्किंग आपको जगह दिलाएगी, लेकिन आपको अपने संपर्कों को फ्रेश करने की जरूरत होगी। धनु: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति से परेशान भी हो सकते हैं। पिता से धन मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। आप अपने पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करके अपनी उंगलियां जला सकते हैं। बार-बार यात्रा करने वालों को फिट रहने के लिए मौसम का ध्यान रखना होगा।  धन की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बढ़े हुए खर्च आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। मकर: किसी बड़े बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिल सकती है। मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सतता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सेहत अच्छी रहेगी। कुंभ: मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आज आप फिट रहेंगे। आज आपके सामने खर्चे सामने आ सकते हैं। करियर में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मीन: आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में भी शांति बनाए रखने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज ऑफिस में गलतियों से बचने के लिए अपने दिमाग को तनावमु्क्त रखें। आज अपने करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं।

भारतीय वायुसेना ने चीन का जासूसी गुब्बारा राफेल से मार गिराया

नई दिल्ली भारतीय वायु सेना के राफेल फाइटर जेट्स ने पिछले साल आसमान में 15 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई पर उड़ रहे चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था. रक्षा सूत्रों ने बताया कि राफेल लड़ाकू जेट में उड़ान भरने वाले भारतीय वायु सेना के पायलटों ने कुछ महीने पहले पूर्वी क्षेत्र में एक चीनी जासूसी गुब्बारे को गिरा दिया था. IAF ने पिछले साल गुब्बारे को किया था शूट  भारतीय वायुसेना ने पिछले साल अमेरिकी वायुसेना द्वारा गिराए गए गुब्बारे की तुलना में एक छोटे गुब्बारे को मार गिराने में सफलता हासिल की थी. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने 15 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई पर उड़ रहे गुब्बारे को नीचे गिरा दिया था. 2023 की शुरुआत में, अमेरिकी वायु सेना F-22 ने दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था, जो कई दिनों से उत्तरी अमेरिका में घूम रहा था. उसके बाद एक हफ्ते के भीतर इस तरह के कम से कम दो अन्य मामले भी सामने आए थे. अंडमान-निकोबार के ऊपर उड़ रहा था गुब्बारा इसी तरह का एक गुब्बारा भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भी देखा गया था. ऐसा माना जाता है कि इन गुब्बारों का इस्तेमाल एक बड़े क्षेत्र पर नजर रखने के लिए किया जाता है. हालांकि, तीन से चार दिनों तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद इसे गिरा दिया गया. यह भी माना जाता है कि चीनी जासूसी गुब्बारों में एक प्रकार का स्टीयरिंग तंत्र होता है जिसका इस्तेमाल उनके हित के क्षेत्रों पर स्थिरता के लिए किया जा सकता है. सेना भविष्य में ऐसे खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रिया भी तैयार कर रही है.

विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था, गरबा में वर्ग विशेष के युवक भी शामिल हुए हैं, मचा विवाद

महू महू तहसील स्थित आंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को विद्यार्थियों के गरबा आयोजन में वर्ग विशेष के युवक के आने से विवाद हो गया, जिसमे जमकर मारपीट भी हुई। उसके बाद पथराव भी हुआ, जिसमें दो युवक घायल हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। जानकारी के अनुसार रविवार को विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम विश्विद्यालय मुख्य गेट के पास बने मैदान में हो रहा था। इस दौरान बजरंग दल को सूचना मिली कि गरबा में वर्ग विशेष के युवक भी शामिल हुए हैं। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी और पत्थर भी चलने लगे, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी में एसडीओपी दिलीप चौधरी, बडगोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्र हिहाेर, महू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्यक्रम के लिए नहीं ली गई थी अनुमति इस मामले में कुलपति रामदास आत्राम का कहना है कि गरबा कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय से कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इस मामले में मैं और कुछ नही कहूंगा।

राष्ट्रपति मुइज्जू, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

नई दिल्ली मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद रविवार को अपनी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुइज्जू के भारत आगमन पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री किरीटी वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज्जू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं। वह मुंबई और बेंगलुरू भी जाएंगे। पांच माह में दूसरा भारत दौरा इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद मुइज्जू का यह दूसरा भारत दौरा होगा। गौरतलब है कि पहले की परंपरा के अनुसार, मालदीव के लगभग हर राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा भारत में करते थे, लेकिन मुइज्जू ने पदभार संभालने के बाद पहले तुर्की और फिर चीन का दौरा करके इस चलन को बदल दिया। सत्ता में आने के बाद से मुइज्जू सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जो भारत-मालदीव संबंधों के दृष्टिकोण से अपरंपरागत रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा राष्ट्रपति अभियान ‘इंडिया आउट’ की तर्ज पर चलाया। देश से भारतीय सैनिकों को हटाना मुइज्जू की पार्टी का मुख्य चुनाव अभियान था। अपनाया सुलह का रुख हालांकि, हाल ही में भारत के साथ संबंधों में खटास आने के बाद मुइज्जू ने सुलह का रुख अपनाया है, जिससे कूटनीतिक विवाद पैदा हुआ है। उन्होंने वित्तीय सहायता के लिए भारत को धन्यवाद दिया और नई दिल्ली को माले का सबसे करीबी सहयोगी बताया। इससे पहले हाल ही में न्यूयॉर्क में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के दौरान, मुइज्जू ने एएनआई को बताया था कि वह जल्द से जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की भी प्रशंसा की।

महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की पांच बेटियों ने फेरा पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी, भारतीय टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज की

दुबई आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। ओपनिंग मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहा और एक समय पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सूझबूझ भरी पारी खेल पाकिस्तान को कोई बड़ा उलटफेर करने से रोका। मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले बैटिंग का फैसला लिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए, जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की पांच बेटियों ने इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अरुंधती रेड्डी अरुंधती रेड्डी ने अपने कोटे के चार ओवरों में 19 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। अरुंधती को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अरुंधती ने ओमेमा सोहैल, निदा दार, अलिया रियाज को आउट किया। बीच के ओवरों में अरुंधती ने पाकिस्तान बैटर्स को बांधकर रखा और यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाई। श्रेयंका पाटिल युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। श्रेयंका ने चार ओवर में एक मेडेन ओवर फेंका और 12 रन देकर दो विकेट निकाले। उन्होंने खतरनाक दिख रहीं मुनीबा अली को पवेलियन भेजा और साथ ही तुबा हसन को भी आउट किया। श्रेयंका ने पाकिस्तान की बैटर्स को हाथ खोलकर रन बनाने ही नहीं दिया। शेफाली वर्मा भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ऐसा लगा था कि तेज शुरुआत करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ-साथ अपना नेट रनरेट भी बेहतर करने के बारे में सोचेगी। हालांकि ऐसा देखने को नहीं मिला। दुबई की पिच से बॉलर्स को काफी मदद मिल रही थी और बैटर्स के लिए जमकर खेलना मुश्किल हो रहा था। स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली ने इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज के साथ मिलकर पारी को संभाला, उन्होंने अपना नैचुरल गेम पैर जमाने के बाद ही खेला। शेफाली 35 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बैट से तीन चौके निकले। शेफाली के करियर में यह पहला मौका है, जब उन्होंने 30 से ज्यादा गेंदें टी20 में खेली हैं और 100 से कम के स्ट्राइक रेट पर रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिगेज जेमिमा जब बैटिंग के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर 18 रन पर एक विकेट था और मंधाना पवेलियन लौट चुकी थीं। जेमिमा ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाए और शेफाली के साथ मिलकर भारत को चेज में ट्रैक पर वापल लेकर आईं। जेमिमा ने सिंगल्स और डबल्स लेकर भारत पर कभी भी बहुत ज्यादा दबाव बनने नहीं दिया। हरमनप्रीत कौर कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंद पर 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले वह टीम इंडिया को जीत के दरवाजे पर पहुंचा चुकी थीं। 16वें ओवर में जेमिमा और ऋचा घोष लगातार दो गेंद पर आउट हो गईं और भारतीय टीम थोड़ा मुश्किल में नजर आने लगी थी। कप्तान हरमन ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर सूझबूझ से रन चुराए और एक बाउंड्री लगाकर भारत से दबाव भी हटाया।

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे, पूछताछ शुरू, जांच में जुटी पुलिस

ऊना ऊना मुख्यालय के समीप पड़ते बसाल गांव में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा रेल ट्रैक के समीप प्रवासी लोगों की बस्तियों में जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पूर्व की भांति इस बार भी प्रवासी बच्चों ने वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया है। बता दें कि शनिवार दोपहर करीब 1.15 बजे गांव बसाल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान 2 कोचों के शीशे टूट गए हैं, जबकि 2 पर पत्थरों के निशान पड़ गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ट्रेन के चालक ने रेलवे पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया है। रेलवे पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। 13 अक्टूबर 2022 को दी थी वंदेभारत की सौगात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर 2022 को ऊना दौरे पर यहां के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी मौके पर देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश लोकार्पित की गई थी। दो वर्ष में पथराव की दो घटनाएं ट्रेन के शुरू होने के छह दिन बाद 18 अक्तुवर 2022 को अजनोली गांव में फाटक पर गुजर रही वंदेभारत ट्रेन की ई-1 बोगी पर पथराव किया था। जिससे वंदेभारत ट्रेन के दो शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रेन पर पथराव करने वाले प्रवासी बच्चों को फाटक पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन बच्चे नाबालिग होने पर स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप पर रेलवे पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद रेलवे पुलिस ने पत्थरबाजों पर नजर रखने के लिए कदम उटाए थे। जिसमें नंगल डैम से अंब-अंदोरा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुलिस के जवानों ने पेट्रोलिंग शुरू की। इसके अलावा रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर और एएसआई रैंक के अधिकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया था। रेलवे के उच्च अधिकारियों को किया सूचित रेलवे चौकी ऊना के कार्यवाहक प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि बसाल गांव में वंदेभारत पर पथराव की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीम ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि पथराव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनसे भेंट की तथा कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर श्रीमती दुर्गाबाई का अभिवादन किया। श्रीमती दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती दुर्गाबाई से लोक कला विशेषकर गोंड चित्रकारी में हो रहे नवाचारों और प्रदेश में नई पीढ़ी के कलाकारों के प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन के संबंध में चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दुर्गाबाई को चित्रकला के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।  

महिला की डिलीवरी के समय स्वास्थ्य विभाग की एक नर्स भी मौजूद रही, मामले में जांच शुरू

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी का पर्दा लगाकर नर्मदा नदी के किनारे एक महिला की खुले में डिलीवरी करवाई जा रही है. इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर स्थित मोरटक्का में महिला की डिलीवरी के समय स्वास्थ्य विभाग की एक नर्स भी मौजूद रही, लेकिन धूप होने की वजह से वो किनारे बैठ कर तमाशा देखती रहीं. दरअसल, मोरटक्का में नर्मदा नदी पर स्थित खेड़ी घाट पर हर रोज कई श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां फूल और पूजन सामग्री की कई दुकानें भी हैं. यहीं पर पूजा सामग्री बेचने वाली एक महिला को लेबर पेन हुआ. इसके बाद महिला को वहीं पर पड़े बेंच पर लिटा दिया गया. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र को भी सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर एक नर्स पहुंची, लेकिन उसने महिला की डिलीवरी करने के बजाए उसे दर्द में कराहता छोड़कर धूप से बचने के लिए किनारे बैठ गई.   साड़ी का पर्दा लगाकर कराई डिलीवरी इसके बाद घाट पर मौजूद अन्य महिलाओं ने साड़ी का पर्दा लगाकर महिला का प्रसव करवाया. इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया, स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई थी, वहां से एक नर्स भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसने डिलीवरी करवाने में मदद नहीं की, जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने ही महिला की डिलीवरी करवाई. वहीं इस मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राम कृष्ण इंगला ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि नर्मदा के खेड़ी घाट पर एक महिला को लेबर पेन हो रहा है. सूचना मिलने पर सेंटर से तुरंत डिलिवरी सम्बंधित चीजें लेकर नर्स पहुंची, लेकिन तब तक महिला की डिलीवरी हो चुकी थी. इसके बाद असिस्टेंट ने बच्चे की नाल को अलग किया और सेंटर लाकर बच्चे और मां की जांच की. इसके अलावा बच्चे को टीका भी लगाया गया. उन्होंने वायरल वीडियो पर कहा यह वीडियो गलत है. नर्स अपना काम करने के बाद वहां जाकर बैठी थी. हालांकि, इस मामले में जांच की जाएगी.

CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए जमकर बोला हमला, कहा-8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब

  हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि 8 अक्टूबर को हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं. मेरे पास सभी रिपोर्ट हैं. उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब और ये (कांग्रेस) कहेंगे ईवीएम है खराब. 8 तारीख को जनता जवाब देगी और ये आरोप लगाएंगे. ये ईवीएम को दोष देंगे. सीएम सैनी ने आगे कहा, ”कई सीटों पर हमारा मुकाबला था और इससे हम अछूते नहीं हैं. हम तीसरी बार हरियाणा में अपने कामों के बल पर सरकार बनाएंगे. डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा के लोगों के हित में काम किए हैं. लोगों के जीवन को सरल और सुगम करने और लोगों को राहत देने का काम हमलोगों ने किया. नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ”कांग्रेस ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया था, जिसने लोगों को प्रताड़ित किया था. गैस सिलेंडर भी चार दिन के अंदर मिलता था. हमारी सरकार ने योजनाबद्द तरीके से आम लोगों तक लाभ पहुंचाया है. उसका एक पॉजिटीव मैसेज हर समाज के अंदर है. हमने हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम किया है और उसी के आधार पर मैं कह रहा हूं कि 8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्णबहुमत की सरकार बनाएंगी.” चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी को धन्यवाद- सीएम सैनी उन्होंने कहा, ”आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश का सामाजिक तानाबाना और भाईचारा कायम रखते हुए सभी ने एक सहज चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. इस चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का विशेष तौर पर मैं धन्यवाद करना चाहूंगा, जिनकी वजह से लोकतंत्र के इस पर्व में हमसब शामिल हुए.” उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और मीडिया को भी धन्यवाद किया. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में हमारा मार्गदर्शन किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. सभी तमाम नेताओं ने हरियाणा विधानसभा के इन चुनावों में हमारा साथ और मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि सबसे आखिर में मैं पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिनकी वजह से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर तैयार हुआ है. इन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है. बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद लैब टेस्ट में हुआ पास, एकदम शुद्ध मिला

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद एकदम शुद्ध मिला है। इस खबर के बाद महाकाल के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसने खाद्य सुरक्षा नियमों के 13 मानकों को पास कर लिया है। मंदिरों में अशुद्ध प्रसाद का मुद्दा तिरुपति प्रसाद विवाद के बाद सामने आया था। उज्जैन के मंडल आयुक्त संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद की भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की मान्यता प्राप्त कुछ प्रयोगशालाओं में 13 विभिन्न प्रकार की जांच की गईं, जिसमें यह प्रसाद शुद्ध पाया गया। उन्होंने जानकारी दी कि इसमें सबसे महंगी सामग्री शुद्ध घी है। इसमें राज्य सरकार के सहकारी संस्थान उज्जैन मिल्क यूनियन द्वारा बनाए गए घी का उपयोग होता है। लड्डू बनाने के लिए हर दिन 40 मीट्रिक टन घी का उपयोग होता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet