LATEST NEWS

एनआईए दिल्ली के मुस्तफाबाद में की छापेमारी, संदिग्ध सामग्री बरामद की

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कई जगहों पर छापेमारी लगातार जारी है। इसी क्रम में एनआईए ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी इलाके मुस्तफाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी की और संदिग्ध सामग्री बरामद की। एनआईए ने यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस की मदद से की। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद की गई और कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, साथ ही पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी शनिवार सुबह खत्म हुई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एनआईए की केस आरसी-13/24/एनआईए/डीएलआई के तहत जांच का हिस्सा है। इसके तहत आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क पर एनआईए छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के तहत देश के पांच राज्यों में 22 जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। बता दें कि एनआईए और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को संयुक्त रूप से महाराष्ट्र में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी छत्रपति संभाजीनगर, मालेगांव और जालना समेत कई जगहों पर की गई, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। एनआईए ने जालना में गांधी नगर क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक को छत्रपति संभाजी नगर आजाद चौक से व अन्य एक व्यक्ति को एन-6 क्षेत्र से तथा एक अन्य संदिग्ध को मालेगांव से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्धों की आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकवादी सहायता समूहों से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ये छापे एनआईए द्वारा आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर देश भर में की गई व्यापक कार्रवाई के मद्देनजर मारे गए हैं। कुछ दिन पहले ही, 1 अक्टूबर को, एनआईए ने माओवादी पुनरुत्थान की साजिश के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कई छापे मारे थे। पिछले हफ़्ते तमिलनाडु में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी, जो चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एक आतंकी साजिश के मामले से संबंधित थी, जिसे बाद में एनआईए को सौंप दिया गया था।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा- सभा से बाहर जाने पर लोगों को छह-छह रेवड़ियों का एक पैकेट मिलेगा, मुफ्त की छह-छह रेवड़ियां

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक जनसभा में मुक्त की रेवड़ियां बांटने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब आप की सरकार दिल्ली के लोगों को सुविधाएं देती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि मुफ्त की रेवड़ियां बांटी जा रही हैं, इसलिए आज वह मुफ्त की रेवड़ियों के पैकेट बनवाकर बांटने के लिए लाए हैं। केजरीवाल ने आप द्वारा आयोजित ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में कहा, “आज मैं मुफ्त की छह रेवड़ियां लेकर आया हूं” और अपने पास से रेवड़ियों का एक पैकेट निकालकर दिखाया। उन्होंने कहा, “इस सभा से बाहर जाने पर लोगों को छह-छह रेवड़ियों का एक पैकेट मिलेगा। इन छह मुफ्त की रेवड़ियों में दिल्ली वालों के लिए निःशुल्क बिजली, पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा, सबके लिए फ्री और शानदार शिक्षा, और निःशुल्क एवं अच्छा उपचार शामिल है। सातवीं रेवड़ी के रूप में हर महिला को एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में मिलेंगे।” केजरीवाल ने लोगों से कहा कि आज रेवड़ियों का जो पैकेट मिला है “यह प्रसाद है”। इसको अपने घर के मंदिर में रखने के बाद सबको बांट दें। उन्होंने आरोप लगाया कि आज दिल्ली में जनतंत्र नहीं है यहां ‘एलजी राज’ है। उन्होंने कहा कि क्या भगत सिंह इसी दिन के लिए फांसी पर चढ़े थे कि अंग्रेज जाएंगे और दिल्ली में एक उपराज्यपाल का राज हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा, “मैं कसम खाकर जा रहा हूं, अपनी जिंदगी के अंदर आपको आपके पूरे अधिकार दिलाकर रहूंगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर रहेंगे। दिल्ली को एलजी के राज से मुक्ति दिलाकर रहेंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को उन्होंने देखा कि कैसे दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता के पैरों पर पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है। यदि कोई मंत्री बन जाए तो उसमें अहंकार आ जाता है, लेकिन “हमारे मंत्री दिल्ली के लोगों के लिए” इनके पैरों में भी गिर जाते हैं। केजरीवाल ने कहा, “सौरभ भारद्वाज भाजपा के पैरों में नहीं गिरा था। सौरभ भारद्वाज कोई एक शख्स नहीं है, बल्कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों द्वारा चुना हुआ मंत्री है। इस देश का जनतंत्र भाजपा के पैरों में गिरकर कहा रहा था। बड़ी शर्म आई; 62 सीटों वाली सरकार, भाजपा के पैरों में गिरकर उनसे भीख मांग रही है कि हमारे बस मार्शलों को बचा लो।” केजरीवाल ने कहा कि जब वह जेल गए तो दिल्ली की सड़कों की मरम्मत बंद हो गई, जगह-जगह सीवर की मेंटेनेंस बंद करवा दी, आठ साल से मिल रही मुफ्त की दवाइयां और जांच बंद करवा दी। उन्होंने कहा, “सत्ता के अहंकार में पाप नहीं किया जाना चाहिए। अगर दवाइयों की कमी की वजह से किसी की मौत हो जाएगी तो इससे दिल्ली के लोगों का ही नुकसान होगा।” केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर सड़कों की मरम्मत का काम दोबारा शुरू हो गया है। सीवर की सफाई भी जल्द शुरू की जाएगी। निःशुल्क दवाइयां और मेडिकल जांच फिर शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन अब शुरू हो गई है।

पंचायत चुनाव को लेकर AAP नेता को मारी गोली, फिर गर्माया माहौल

जलालाबाद पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत देर शाम जलालाबाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय गेट के बाहर आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच हुई मामूली तकरार के दौरान गोली चलने से आप का सरपंच प्रत्याशी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। घायल गांव मुहम्मदेवाला से सरपंची का उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ बताया जा रहा हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के संबंध सरपंच-पंच उम्मीदवारों की फाईलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय बी.डी.पी.ओ ऑफिस में आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई। इस दौरान सरपंच प्रत्याशी मुहम्मदेवाला से मनदीप सिंह बराड़ सीने पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति काहनेवाला गांव का बताया जा रहा है, वह भी घायल हो गया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़, डीएसपी जतिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सी.सी.टी कैमरे की मदद से गोली चलाने वाले आरोपियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विरोधी हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं, इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा- एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, 2005 का रिकॉर्ड दोहराएगी पार्टी

पलवल हरियाणा विधानसभा चुनावों की वोटिंग सकुशल शनिवार को सम्पन्न हो गई। मतगणना 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी। इसके पहले ही एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सन 2005 का रिकॉर्ड पार्टी दोहराएगी। अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में 67 सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बना रही। हरियाणा में पीएम मोदी और बीजेपी के बड़े नेताओं की रैली का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के झूठ से प्रदेश की जनता परेशान हो गई थी।  उन्होंने कहा की सीएम फेस का फैसला विधायक दल की बैठक और केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा में पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोगों की भावनाओं के प्रतिकूल काम किया है और इससे हरियाणा का हर वर्ग भाजपा से नाराज था, इसलिए इसके वही परिणाम शुरु से दिख रहे थे, जिनका अनुमान एग्जिट पोल लग रहे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह पहले से ही कह रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की पक्ष में लहर है और कांग्रेस बड़ी जीत हासिल कर रही है, इसलिए एग्जिट पोल में जो कुछ कहा जा रहा है, उसमें कुछ भी नया नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कॉंग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल सही बता रहे हैं कि कांग्रेस जीत रही है और भारी बहुमत से सरकार बना रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा के लिए बहुत ही निराशाजनक स्थिति होगी। सीएम कोई भी होगा हमने जो जनता से वादे किए उन पर जनता ने भरोसा किए है। हम उस वादे को पूरा करेंगे।    

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापों के दौरान पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की कोकीन और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की

नई दिल्ली दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी के मामले में जब तार पंजाब से जुड़े, तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में छापे मारे।इन छापों के दौरान पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की कोकीन और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की। यह कार्रवाई अमृतसर के नेपाल गांव में की गई थी, जहां से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई थी। स्पेशल सेल ने अमृतसर एयरपोर्ट से जितेंद्र उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ही 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गई। दुबई से संबंध दिल्ली में पकड़े गए ड्रग्स के मामले में दुबई का भी हाथ है। भारतीय नागरिक वीरेंद्र बसोया, जो दुबई में मौजूद है, इस इंटरनेशनल सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने उसके और उसके बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बता दें कि वीरेंद्र बसोया ड्रग्स के मामले में पहले भी भारत में गिरफ्तार हो चुका है। जमानत मिलने के बाद वह दुबई चला गया और वहां इंटरनेशनल ड्रग्स कार्टेल का बड़ा माफिया बन गया। स्पेशल सेल की जांच में यह भी सामने आया है कि ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड तुषार गोयल और वीरेंद्र बसोया पुराने दोस्त हैं। दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स खेप पकड़ी है, जिसमें 560 किलो से ज्यादा कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना शामिल है। इन ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 5,620 करोड़ रुपये बताई गई है, जो इसे एक बेहद गंभीर मामला बनाती है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तुषार गोयल, हिमांशु कुमार, औरंगजेब सिद्दीकी और मुंबई निवासी भरत कुमार जैन शामिल हैं। यह मामला ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गंभीरता को उजागर करता है और पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराता है। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में ड्रग्स के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।  

आरएसएस प्रमुख ने कहा- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र, हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा’

नई दिल्ली भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भाषाई, जातीय और क्षेत्रीय विवादों को मिटाकर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। भागवत ने राजस्थान के बारां में ‘स्वयंसेवक एकत्रीकरण’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं, भले ही हिंदू शब्द बाद में आया। हिंदू सभी को गले लगाते हैं। वे निरंतर संवाद के माध्यम से समरसता के साथ रहते हैं।” हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को भाषा, जाति और क्षेत्रीय विवादों को दूर कर अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आचरण में अनुशासन, राज्य के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक गुण हैं। एक समाज केवल व्यक्तियों और उनके परिवारों से नहीं बनता है, बल्कि उन व्यापक चिंताओं पर विचार करने से बनता है जिनके माध्यम से कोई आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त कर सकता है।” आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘आरएसएस की कार्यप्रणाली यात्रिक नहीं बल्कि विचारों पर आधारित है। यह एक अद्वितीय संगठन है जिसके मूल्य समूह के नेताओं से लेकर स्वयंसेवकों, उनके परिवारों और बड़े पैमाने पर समाज से मिलते हैं।” स्वयंसेवकों से समुदायों के भीतर व्यापक संपर्क बनाए रखने का अनुरोध करते हुए भागवत ने कहा कि समाज को सशक्त बनाकर सामुदायिक कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए भागवत ने कहा, ‘‘सामाजिक समरसता, न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और परिवारों के भीतर सौहार्द, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशी मूल्यों और नागरिक चेतना को बढ़ावा देना चाहिए, जो किसी समाज के बुनियादी घटक हैं।” उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा का श्रेय इसकी ताकत को जाता है और इसके प्रवासियों की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होती है जब उनका राष्ट्र मजबूत बने। कुल 3,827 आरएसएस स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश अग्रवाल, जगदीश सिंह राणा, रमेश चंद मेहता और वैद्य राधेश्याम गर्ग भी शामिल हुए।  

‘स्त्री 2’ फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, उनका नेशनल अवॉर्ड हुआ रद्द

मुंबई ‘स्त्री 2’ फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जानी मास्टर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी दायर की थी और इस पर कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की राहत भी दे दी थी। लेकिन अब अंतरिम जमानत मिलने के बाद कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड रद्द हो गया है। दरअसल, जानी मास्टर को धनुष की फिल्म त्रिरुचित्रांबलम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिलना था, लेकिन हाल ही में यह सूचना जारी की गई है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल (NFA Cell) ने जानी मास्टर पर लगे पॉस्को एक्ट की वजह से उनका नेशनल अवॉर्ड रद्द कर दिया है। जारी किए गए अधिकारिक नोट में लिखा है- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ की ओर से 21/8/2024 और 12/9/2024 को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार समारोह में भाग लेने के लिए शेख जानी बाशा को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। जिसे पोस्को एक्ट के तहत अपराध सामने आने पर पहले इसे बढ़ा दिया गया था। लेकिन न्यायालय के गंभीर जांच के बाद और इन गंभीर आरोपों को मद्देनजर रखते हुए शेख जानी बाशा के अवॉर्ड जो त्रिरुचित्रांबलम के लिए दिया जा रहा था उसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अगले आदेश तक रद्द करने का निर्णय लेता है। 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए शेख जानी बाशा को दिया गया निमंत्रण वापस लिया जाता है। महिला ने लगाया था आरोप महिला ने पुलिस में दी एक शिकायत में आरोप लगाया था कि जानी मास्टर ने काम के सिलसिले में 2020 में की गई मुंबई की यात्रा के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया था और बाद में भी उसका यौन शोषण किया। शिकायत के अनुसार, महिला को जानी मास्टर ने इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी थी। नरसिंगी पुलिस थाने में, 15 सितंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन), 506, 323 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराने के दौरान यह खुलासा हुआ कि कथित घटना के वक्त वह नाबालिग थी।  

केजरीवाल का जनता की अदालत से BJP पर हमला, कहा- ‘हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से डबल इंजन सरकार खत्म होने वाली है’

नई दिल्ली आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की “डबल इंजन सरकार” का नतीजा केवल “महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार” है। AAP की जनता की अदालत में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा केजरीवाल ने कहा, “हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की अगुआई वाली डबल इंजन सरकार खत्म होने वाली है। डबल इंजन की अवधारणा पूरे देश में विफल हो गई है। जून में एक इंजन तब टूट गया था जब उन्हें सिर्फ़ 240 सीटें मिलीं थीं और अब दूसरा इंजन हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विफल हो जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि “डबल इंजन” महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार का पर्याय है। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे दिल्ली चुनाव नजदीक आएंगे, वे एक बार फिर डबल इंजन वाली सरकार की मांग करेंगे। लेकिन आपको उनसे पूछना चाहिए कि क्या हरियाणा में डबल इंजन वाली सरकार ने कुछ हासिल किया? उन्होंने 10 साल तक शासन किया, फिर भी मैंने अपने अभियान के दौरान देखा कि लोग भाजपा नेताओं को अपने गांवों में प्रवेश तक नहीं करना चाहते हैं।” केजरीवाल ने UP में भाजपा के शासन की आलोचना करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में सात साल से उनकी डबल इंजन वाली सरकार है, फिर भी हाल के चुनावों में उन्हें केवल आधी सीटें ही मिलीं। मणिपुर में, उनके शासन में दो साल से राज्य जल रहा है। देश इस डबल इंजन वाली व्यवस्था से ऊब चुका है – यह केवल लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।” भाजपा के चुनावी वादों पर सीधा प्रहार करते हुए केजरीवाल ने मतदाताओं से पार्टी के दावों को चुनौती देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ”वे आपके घर आएंगे और जो कुछ मैंने किया, वही सब करने का वादा करेंगे। लेकिन अगर ऐसा है, तो हमें उनकी क्या ज़रूरत है? उन्होंने 22 राज्यों पर शासन किया है, फिर भी हमने दिल्ली में शिक्षा को बदल दिया है। उनसे पूछिए, उन्होंने किस राज्य में स्कूलों में सुधार किया है? गुजरात में, जहाँ भाजपा एक दशक से अधिक समय से सत्ता में है, एक भी स्कूल अच्छी स्थिति में नहीं है।” दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने इसकी तुलना 1990 के दशक में बॉम्बे की अराजकता से की। उन्होंने कहा, “दिल्ली में अपराध आसमान छू रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। आम आदमी के लिए इस शहर में सुरक्षित रहना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।” महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए केजरीवाल ने आप सरकार के तहत बस मार्शलों की फिर से नियुक्ति को याद किया। उन्होंने कहा, “बस मार्शलों की नियुक्ति के बाद से कई महिलाओं ने महसूस किया है कि वे सार्वजनिक परिवहन में अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। अगर कोई दुर्व्यवहार करता है, तो महिलाएं अब अपनी आवाज उठा सकती हैं और मार्शल तुरंत हस्तक्षेप करते हैं, अपराधी को पकड़ते हैं और उसे पुलिस के हवाले कर देते हैं।”  

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया, डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन लिया। इसमें डॉक्टर से लेकर हाउस स्टाफ और इंटर्न्स तक शामिल हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने दूसरों को परीक्षा में फेल होने या उन्हें हॉस्टल से बाहर निकालने की धमकी देते थे। इसके अलावा अन्य जूनियर को एक विशेष राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए मजबूर करने, यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार, धन की जबरन वसूली, छात्रों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करने और शारीरिक हिंसा के आरोप हैं। निकाले गए लोगों में आशीष पांडेय नाम का शख्स भी है जो पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का करीबी है। संदीप घोष को भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल कॉलेज ने शनिवार को एक स्पेशल काउंसिल मीटिंग की। यह मीटिंग उस रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें छात्रों को दोषी पाया गया था। इसके बाद इन सभी को अगली नोटिस तक निष्कासित करने का फैसला किया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जिनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के पर्याप्त सबूत पाए गए थे, उन्हें आंतरिक शिकायत समिति को भेज दिया गया है। इनमें डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल हैं। यह लोग छात्रों को यूनिवर्सिटी को एग्जाम में फेल होने की धमकी देते थे। हॉस्टल से बाहर निकालने आदि की धमकी देते थे। गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद, जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग ने ऐसी शिकायतें की थीं। इसमें कहा गया था कि कैंपस में धमकी देने का कल्चर है। इसके बाद 10 सितंबर को अधिकारियों ने 51 डॉक्टरों, हाउस स्टाफ और इंटर्न्स को नोटिस सौंपी थी। इन्हें जांच कमेटी के सामने भी बुलाया गया था। जांच कमेटी द्वारा सुनवाई और जांच के बाद कॉलेज प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई।

मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को मरी गोली, इमाम को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया, इलाके में सनसनी

मेरठ यूपी के मेरठ की एक मस्जिद में घुसकर एक युवक ने इमाम को गोली मार दी गई। इसके बाद वह तमंचा वहीं फेंककर फरार हो गया। गोली मारने वाला युवक मंदबु्द्धि‍ बताया जा रहा है। इमाम को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि शनिवार की रात मंदबुद्धि युवक अपनी याददाश्त का उपचार कराने इमाम के पास आया था। इमाम ने डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी और उपचार से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुरलीपुरा निवासी मौलाना नईम लिसाड़ी गेट की शहजाद कॉलोनी में कासमी मस्जिद में इमाम हैं। इमाम के पास शनिवार रात को स्थानीय निवासी मंदबुद्धि युवक सरताज अपना उपचार करने आया था। सरताज ने बताया कि उसकी याददाश्त कमजोर है और कुछ भी याद नहीं रहता है। इमाम ने उपचार करने से मना कर दिया और डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी सरताज ने मौलाना को धमकी दी थी। रविवार की सुबह नमाज के बाद मौलाना नईम मस्जिद में ही थे। इसी दौरान आरोपी सरताज तमंचा लेकर आया और मौलाना के सिर पर फायर कर दिया। गोली कनपटी पर जाकर लगी। मौलाना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

तिरुपति मंदिर को लेकर नया विवाद, भक्त ने प्रसाद में कीड़ा मिलने का किया दावा, टीटीडी का इनकार

आंध्र प्रदेश क्या आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसाद में कीड़े पाए गए? रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बीते बुधवार दोपहर 1:30 बजे की है जब मंदिर में दोपहर का भोजन परोसा जा रहा था। एक भक्त ने दावा किया कि उसे अपने दही चावल में कनखजूरा मिला। हालांकि, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने भक्त के इस दावे को खारिज कर दिया है। मंदिर के दर्शन के लिए वारंगल से तिरुपति आने वाले चंदू ने कहा, ‘जब मैंने कर्मचारियों के सामने यह मुद्दा उठाया तो उनकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली रही। उनका कहना था कि ऐसा कभी-कभी हो जाता है।’ इसके बाद उसने प्रसाद का फोटो और वीडियो लेकर मंदिर के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने पहले इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बाद में उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। चंदू ने बताया, ‘मंदिर के अधिकारियों ने मुझसे कहा कि प्रसाद परोसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले पत्ते से कीड़ा आया होगा।’ मगर, शिकायतकर्ता का कहना है कि यह लापरवाही अस्वीकार्य है। अगर बच्चे या दूसरे लोग दूषित भोजन खाते हैं तो इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा? दूसरी ओर, टीटीडी ने इन आरोपों से इनकार किया और ऐसे दावे को निराधार व झूठा बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंदिर में रोजाना हजारों लोगों के लिए ताजा प्रसाद बनाया जाता है। मगर, इसमें कोई कीड़ा मिला। बयान में कहा गया, ‘टीटीडी श्रीवारी दर्शन के लिए आने वाले हजारों भक्तों के लिए गर्म अन्न प्रसादम तैयार करता है। यह अपुष्ट दावा है कि कनखजूरा बिना ध्यान दिए भोजन में गिर सकता है।’ ‘भगवान वेंकटेश्वर में आस्था को भटकाने का प्रयास’ टीटीडी की ओर से कहा गया कि प्रसाद को लेकर टिप्पणी भक्तों को भगवान वेंकटेश्वर में उनकी आस्था से भटकाने का प्रयास हो सकती है। साथ ही, संस्था को बदनाम करने का यह एक जरिया है। तिरुपति के प्रसाद में कीड़ा मिलने का दावा ऐसे समय किया गया है जब लड्डू में चर्बी की मिलावट को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की सहायता से विशेष जांच दल (SIT) लड्डू में मिलवाट के दावों की जांच कर रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस महीने की शुरुआत में बड़ा आरोप लगाया था। उन्होने कहा कि राज्य में वाईएस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू तैयार करने में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। ‘तिरुपति के लड्डूओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार’ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने ‘लड्डू प्रसादम’ की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। तिरुमला की पहाड़ियों पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की ओर से स्थापित वकुलामठ केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नायडू ने कहा कि लड्डू प्रसादम बनाने के लिए प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित करने के अलावा, अगर जरूरत पड़ी तो टीटीडी तिरुमला में पूरी प्रक्रिया पर सुझाव लेने के लिए IIT तिरुपति से भी परामर्श ले सकता है। नायडू ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रबंधक टीटीडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रसाद बनाने में केवल सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए।

महिला टी20 विश्व कप 2024: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आज  महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में एक बदलाव हुआ है। भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने दूसरे मुकाबले में उतरी हैं। भारतीय टीम हारकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने पहला मैच जीता है। भारत को न्यूजीलैंड से करारी हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान ने जीता टॉस भारत के खिलाफ वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में पाकिस्तान की टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसी हो सकती हैं संभावित प्लेइंग इलेवन भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल/यास्तिका भाटिया, आशा शोभना और रेनुका ठाकुर पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: मुबीना अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, आलिया रियाज़, सैयदा अरूब शाह, नशरा संधू और सादिया इकबाल  

भारत में मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन

गूगल पे से मिलेगा अब गोल्ड लोन भारत में अडानी समूह के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन भारत में मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन नई दिल्ली  टेक कंपनी गूगल पे बड़ी तेजी के साथ भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। गूगल ने एआई स्किल हाउस लॉन्च किया है। जो कई तरह की सेवाओं को उपलब्ध कराएगी। 3 अक्टूबर को गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट में गूगल पे के माध्यम से गोल्ड लोन उपलब्ध कराने की सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल पे ने पार्टनरशिप की है। गूगल पे ने लोन लिमिट को 5 लाख रूपये तक बढ़ा दिया है। गूगल इवेंट का यह दसवां साल है। भारत में यह आठ भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध करा रही है। गूगल और अडानी समूह में पार्टनरशिप गूगल ने भारत में अदानी समूह के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत गुजरात के खावड़ा में 61.4 मेगावाट का सोलर विंड हाइब्रिड प्लांट,राजस्थान में 6 मेगावाट का सोलर प्लांट, कर्नाटक में 59.4 मेगावाट का विंड प्लांट लगाने का अनुबंध किया है। गूगल 2026 तक भारतीय ग्रिड में 186 मेगावाट की न्यू क्लीन एनर्जी, जेनरेशन कैपेसिटी से जुड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। एआई में गूगल का धमाका गूगल ने एआई स्किल हाउस लॉन्च किया है। जो भारतीय युवाओं के लिए नौकरी के लिए विभिन्न किस्म के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आ रहा है। यूट्यूब, गूगल, क्लाउड स्किल्ड प्रोग्राम फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह प्रशिक्षण कोर्स अंग्रेजी तथा 7 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में गूगल कम कर रहा है। गूगल ऑनलाइन पेमेंट भारत में गूगल अपनी ऑनलाइन पेमेंट सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर हाथ पैर मार रहा है। यूपीआई सर्कल के जरिए वह भारतीय उपभोक्ताओं तक सीधा जुड़ने का प्रयास कर रहा है। 2030 तक 33 लाख करोड़ का लक्ष्य गूगल इंडिया के एमडी का कहना है, वह एआई के माध्यम से वर्ष 2030 तक भारत में 33 लाख करोड रुपए के आर्थिक लेनदेन के लक्ष्य के लिए काम कर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की सेवाओं का विस्तार अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में करने की योजना गूगल ने तैयार की है। गूगल भारत में सबसे बड़ा प्लेयर बनने के लिए भारत की छोटी कंपनियों के साथ भागीदारी सिस्टम को विकसित कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका गूगल के यूपीआई की होगी। इस पेमेंट माध्यम से वह भारत के हर घर में घुसने की कोशिश कर रहा है।    

सीएम सिद्दारमैया ने कहा मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?”

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा, ‘मैं किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं दूंगा’ सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “मैं उन पार्टियों से नहीं डरता क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है  सीएम सिद्दारमैया ने कहा मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?” रायचूर  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने  एक बार फिर दोहराया कि वह किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “मुझे भाजपा या जेडी(एस) से कोई डर नहीं है।” सीएम ने रायचूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले के संबंध में झूठे आरोपों पर इस्तीफा देने की मांग क्यों की जा रही है? ये आरोप निराधार हैं और हम इन आरोपों का जवाब देंगे और लोगों के सामने सच्चाई पेश करेंगे। सीएम सिद्दारमैया ने आगे कहा, “मैं उन पार्टियों से नहीं डरता क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो मुझे डरना चाहिए। क्या किसी ने कहा है कि मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?” राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “आपको किसने बताया कि मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने पर बहस चल रही है? अगर मंत्री बैठकें करते हैं, तो आप चीजों की कल्पना नहीं कर सकते। अगर मंत्री सतीश जारकीहोली हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलते हैं, तो आप कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। ये बैठकें पहले भी हुई हैं और अभी भी चल रही हैं।” जेडी(एस) विधायक जीटी देवेगौड़ा द्वारा उनका समर्थन किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा, “जीटी देवेगौड़ा जेडी(एस) पार्टी की कोर कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। इसके अलावा वे मुडा आयोग के सदस्य भी हैं; इसलिए उन्होंने सच कहा है, इसमें गलत क्या है?” सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “मैं मुडा घोटाले में जीटी देवेगौड़ा की संलिप्तता के बारे में नहीं जानता, क्योंकि मैं मुडा का सदस्य नहीं हूं। मैंने मुडा द्वारा आयोजित किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जीटी देवेगौड़ा ने भाजपा और जेडी(एस) द्वारा बेंगलुरु-मैसूर पदयात्रा का विरोध किया था।” विपक्ष के नेता आर अशोक की इस चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कि अगर सीएम सिद्दारमैया अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो वह भी अपना इस्तीफा दे देंगे, कर्नाटक मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले विपक्ष के नेता आर अशोक को अपने पद से इस्तीफा देने दें। पहले उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने दीजिए। उन्होंने सरकारी जमीन हासिल की है और दावा किया है कि कोर्ट ने उनके पक्ष मंा फैसला सुनाया है। हमारे वरिष्ठ मंत्रियों ने उस घोटाले को उजागर किया है। अगर अशोक इस मुद्दे पर इस्तीफा देना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देने दीजिए।”  

महिलाएं कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना : अलका लांबा

महिला कांग्रेस से दिसम्बर तक जुड़ेगी 10 लाख महिलाएं: अलका लांबा  आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है : अलका लांबा महिलाएं कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना : अलका लांबा नई दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है और उनका लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना है। श्रीमती लांबा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर एक पखवाड़ा पहले उनके संगठन ने महिला सदस्यता बनाने के अभियान की शुरुआत की थी और अब तक दो लाख से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस से जुड़ गई है। इससे उत्साहित होकर उन्होंने दिसंबर तक 10 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उंन्होने कहा, “अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 15 सितंबर को अपने स्थापना दिवस पर देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। मुझे बताते हुए खुशी है कि मात्र 20 दिन में देश भर से लगभग दो लाख बहनों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। यह सिलसिला देश की आधी आबादी को राजनीति की धारा में शामिल करने के लिए जारी रहेगा।” महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “नारी न्याय के तहत देश की आधी आबादी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय देने का हमारा वादा है। देश के हर कोने से महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। इस साल के अंत तक हम देश की 10 लाख महिलाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ेंगे। इन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी हो इसलिए 15 अक्टूबर के बाद नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। साथ ही, सदस्यता शुल्क से आने वाले फंड को महिलाओं के लीडरशिप प्रोग्राम और उनके सशक्तिकरण पर खर्च किया जाएगा।” सुलांबा ने कहा, “देश की एक बेटी विनेश फोगाट दिल्ली की दहलीज पर न्याय मांगती रही, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे मिलने तक का समय नहीं दिया। दिल्ली पुलिस को उसकी एफआईआर दर्ज करने से रोका, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। विनेश फोगाट हिम्मत नहीं हारी इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उसका हाथ थामा, ताकि वह न्याय की लड़ाई लड़ती रहे।”    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet