LATEST NEWS

ईरानी सेना की कार्रवाई इजरायल के अपराधों के जवाब में दी गई सबसे छोटी सजा है- खामेनेई

तेहरान ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि हाल ही में इजरायल के खिलाफ ईरान की सैन्य कार्रवाई “पूरी तरह कानूनी और जायज” है। खामेनेई ने यह बात ईरान की राजधानी तेहरान में की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। यह बयान उनके कार्यालय की वेबसाइट पर जारी किया गया। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा इजरायल पर किए गए हाल के मिसाइल हमले पर टिप्पणी कर रहे थे। खामेनेई ने जोर देकर कहा कि ईरानी सेना की कार्रवाई इजरायल के अपराधों के जवाब में दी गई सबसे छोटी सजा है, जो इजरायल और अमेरिका ने पश्चिम एशिया में किए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान इस मामले में “मजबूती, बहादुरी और दृढ़ता” से अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा, “हम न तो हिचकिचाएंगे, न लापरवाही करेंगे और न ही जल्दबाजी करेंगे।” खामेनेई ने कहा, “जो भी उचित, तर्कसंगत और सही होगा, उसे सही समय पर किया जाएगा, जैसा कि यह मिसाइल हमला किया गया और भविष्य में भी अगर जरूरी हुआ तो किया जाएगा।” मंगलवार को आईआरजीसी ने इजरायल के रणनीतिक केंद्रों पर लगभग 180 मिसाइलें दागी। ईरान ने कहा कि ये हमले इजरायल द्वारा हमास के प्रमुख इस्माइल हानियेह, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर अब्बास नीलफोरुशान की हत्याओं के जवाब में थे। साथ ही, इजरायल की आक्रमकता और अमेरिका के समर्थन से लेबनानियों और फिलिस्तीनियों के खिलाफ बढ़ते “दुष्ट कार्यों” का बदला भी था।    

महाकाली नदी तक 24 लाख टन कार्बन भंडारण के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे

विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़ रुपये  विश्व बैंक के साथ समझौते के मुताबिक नेपाल को कार्बन बिक्री से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे महाकाली नदी तक 24 लाख टन कार्बन भंडारण के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे काठमांडू  विश्व बैंक के साथ हुए समझौते के मुताबिक नेपाल को इस महीने के भीतर कार्बन की बिक्री से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। वन तथा पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार 2018 से 2024 तक तराई के 13 जिलों के जंगलों के माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने के लिए नेपाल को यह राशि मिलने वाली है। तराई भूमि परिधि कार्यक्रम के तहत मधेश के सर्लाही जिले में बागमती नदी से लेकर सुदूरपश्चिम प्रदेश के भारतीय सीमा में रहे महाकाली नदी तक 24 लाख टन कार्बन भंडारण के लिए नेपाल को 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। वन मंत्रालय के प्रवक्ता बद्रीराज ढुंगाना के मुताबिक अक्टूबर के अंत तक विश्व बैंक ने नेपाल को यह राशि भुगतान करने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि जब विश्व बैंक के साथ शुरुआत में इस संबंध में समझौता हुआ था, तो यह सहमति बनी थी कि पैसा वन मंत्रालय अंतर्गत रहे वन विकास कोष के माध्यम से आएगा। लेकिन वित्त मंत्रालय ने देश के कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए इस तरह के फंड को किसी मंत्रालय में लाने के बजाए केन्द्रीय रिजर्व फंड में सीधे जमा करने की शर्त रखी है। वित्त मंत्रालय ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि केन्द्रीय रिजर्व फंड में पैसा आने के बाद ही उसे वन विकास कोष में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। विश्व बैंक ने सरकार से इस मामले को स्पष्ट करने का अनुरोध करते हुए पत्राचार किया है। विश्व बैंक के नियमों में कार्बन ट्रेडिंग से प्राप्त आय का 80 प्रतिशत स्थानीय लाभार्थी जनजातीय/आदिवासी समुदायों पर खर्च करने का प्रावधान है। वन मंत्रालय के प्रवक्ता ढुंगाना ने बताया कि इसके लिए सरकार ने एक योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि 2018 में नेपाल की राष्ट्रीय रेड प्लस रणनीति, राष्ट्रीय वन आधार स्तर को विशेष रूप से कार्बन व्यापार के संबंध में मंजूरी दी गई थी। फिर 2019 से 2024 तक तराई क्षेत्र के 13 जिलों में कार्बन ट्रेडिंग के लाभों को साझा करने के लिए कार्बन उत्सर्जन न्यूनीकरण कार्यक्रम तैयार किया गया है इस केंद्र के प्रमुख एवं संयुक्त सचिव नवराज पुडासैनी ने बताया कि कार्यक्रम 13 जिलों के 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लागू किया गया है। नेपाल के वन क्षेत्र से प्रति हेक्टेयर औसतन 167 टन कार्बन भंडारण किया गया है। संयुक्त सचिव पुडासैनी के अनुसार नेपाल के तराई क्षेत्र के 13 जिलों में कार्बन उत्सर्जन न्यूनीकरण कार्यक्रम चलाया गया है और 2028 तक कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्सर्जन को 34.2 मिलियन टन कम करने का लक्ष्य लिया गया है। पहले चरण में 2023 में मापे जाने पर 2.3 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा चुका है।  

कोच बाली ने खिलाड़ियों के प्रयासों, मंधाना-पाटिल के शानदार कैच और वस्त्रकर के डाइविंग स्टॉप की तारीफ

नई दिल्ली महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज भारत के लिए अच्छा नहीं रहा और उन्हें  दुबई में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार झेलनी पड़ी। यह हार, एक चुनौतीपूर्ण ग्रुप में भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका था। यह हार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। फील्डिंग और बल्लेबाजी में टीम इंडिया का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा। हालांकि, फील्डिंग कोच मुनीष बाली ने टीम का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से सकारात्मक रहने और अपने अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वापसी पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। जेमिमा रोड्रिग्स को मैदान पर उनकी शानदार फील्डिंग के लिए पदक से सम्मानित किया गया, यह महिला और पुरुष दोनों टीमों में एक ट्रेंड बन चुका है। इस दौरान बाली ने कठिन परिस्थितियों में उनके और कई अन्य खिलाड़ियों के प्रयासों की प्रशंसा की। बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बाली ने कहा, “लड़कियों, किस्मत का साथ नहीं मिला। मुझे पता है कि यह वह शुरुआत नहीं थी जो हम चाहते थे, लेकिन हम वापसी करेंगे। जिस तरह से हमने फील्डिंग की, अगर हम छठे ओवर में वो दो गलतियां नहीं करते, तो हम मैच में वापस आ सकते हैं। शाबाश!” भारत की फील्डिंग की शुरुआत तब खराब रही जब विकेटकीपर ऋचा घोष ने छठे ओवर में न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स का आसान कैच छोड़ दिया। लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्रकर और श्रेयंका पाटिल ने कई महत्वपूर्ण रन बचाए। बाली ने इन खिलाड़ियों के प्रयासों, मंधाना-पाटिल के शानदार कैच और वस्त्रकर के डाइविंग स्टॉप की तारीफ की। इस हार के साथ, भारत को रविवार 6 अक्टूबर को होने वाले अपने अगले मैच से दबाव का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एशियाई चैंपियन श्रीलंका पर आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी पाकिस्तान टीम से उनकी टक्कर है।  

राशिफल रविवार 06 अक्टूबर 2024

मेष राशि कल का राशिफल मेष राशि के जातकों के लिएआज दिन कुछ टेंशन लेकर आने वाला है. आपको अपने कामों को पूरा करने में काफी मेहनत मशक्कत लगेगी. स्वास्थ्य भी आपका कुछ उतार-चढाव भरा रहेगा, जो आपकी समस्या को बढ़ाएगा. आपको पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है, नही तो वह इसका फायदा उठा सकते है. ससुराल पक्ष से  आपको धन लाभ मिलने की संभावना है. आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह बहस बाजी हो सकती है. वृषभ राशि कल का राशिफल वृषभ राशि के जातकों को  अपने कामों में जोखिम थोड़ा सोच समझ कर उठना होगा. आपको कोई किसी से कोई वादा करने से पहले उसे पूरा करने के बारे में अवश्य सोचें, क्योंकि आपके पास धन को लेकर कुछ समस्याएं बनी रहेगी. कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है, जिससे आपको बचना होगा. आप जीवनसाथी के लिए कोई डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. मिथुन राशि कल का राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है. आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे. कोई बड़ा टेंडर भी आपको मिलने की संभावना है. आप अपना कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी. आपका कोई मित्र  आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. कर्क राशि कल का राशिफल कर्क राशि के जातकों को  अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है व अपने किसी नए घर को लेकर काम शुरू कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छा रहेगा. शेयर मार्केट में भी आपको मार्किट की चाल को देखकर निवेश करने की आवश्यकता है.  आपके परिवार में कोई  मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपको अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं डालना है. सिंह राशि कल का राशिफल सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन को समस्याओं भरा रहने वाला है. आपका कोई पुराना विवाद उभरने की संभावना है. आप अपनी पर्सनल बातें किसी मित्र से शेयर ना करें. आपको वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं.  आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी नई नौकरी का ऑफर भी आने की संभावना है. पिताजी को  आप कोई उपहार दे सकते हैं. आपको अधिक काम करने के कारण शारीरिक थकान व कमजोरी होने हो सकती है. कन्या राशि कल का राशिफल कन्या राशि के जातको के लिए दिन  आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपके किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आपको कार्य क्षेत्र में अपने पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप अपनी आंख व  कान खुले रखें . तुला राशि कल का राशिफल तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खास रहने वाला है. परिवार में आप अपनी संतान से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आपका कोई पुराना काम पूरा होने से आपको खुशी होगी.  आप अपने घर परिवार में कामों को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ेंगे, जिसमें माता-पिता आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं.  आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन में उत्साह बना रहेगा. वृश्चिक राशि कल का राशिफल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए किसी बड़े परिवर्तन को करने के लिए रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा असर मिल सकता है.  आपको अपने घर परिवार के कुछ कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत मश्कत करनी होगी, नहीं तो आपको अपने बिजनेस में भी सफलता मिलेगी. आप किसी से धन उधार ले सकती है और चुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा. धनु राशि कल का राशिफल धनु राशि के जातक किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बने रहेंगे. आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है. संतान आपकी उम्मीदो पर खरी उतरेगी. आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओ को दूर करने की आवश्यकता है. आप बिजनेस में किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती है. मकर राशि कल का राशिफल मकर राशि के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है.  आपको अपने कामों में अच्छा लाभ न मिलने से मन में थोड़ी निराशा तो रहेगी. किसी नए काम को शुरुआत करने से बचें, कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाये. छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं. आपको संतान की पढ़ाई लिखाई पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि वह किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकते हैं. कुंभ राशि कल का राशिफल कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है.  आप अपने घर की साज सज्जा पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कहीं शॉपिंग  पर भी जा सकते हैं. आपको  किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. विद्यार्थीयो के मन में यदि किसी बात को लेकर भय बना हुआ है, तो उसके लिए आप अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकते हैं. आपको  किसी से कोई वादा करने से बचना होगा और अपने खर्चों पर पूरा ध्यान दें. मीन राशि कल का राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जीवन साथी को  कार्य क्षेत्र में कोई नया पद मिल सकता है. कल आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती दौहराने  से बचना होगा, नहीं तो उसमे आपसे कोई गलती हो सकती है.

ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर ओला को 2019 में ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट ने एकल न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर ओला को 2019 में ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था। न्यायाधीश एस आर कृष्ण कुमार और न्यायमूर्ति एम जी उमा की खंडपीठ ने 30 सितंबर के एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) की अपील पर अंतरिम आदेश पारित किया। अपने फैसले में, एकल न्यायाधीश की पीठ ने माना था कि एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) और उसके ड्राइवरों के बीच संबंध नियोक्ता-कर्मचारी का था। 5 लाख का मुआवजा देने का दिया था आदेश उन्होंने ओला और उसकी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को ड्राइवर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा और कानूनी लागत के रूप में 50,000 रुपये देने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश ने शिकायत पर कार्रवाई करने से ओला के इनकार को भी ‘अनुचित’ करार दिया था। ओला ने दावा किया था कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (पीओएसएच अधिनियम) के तहत ड्राइवर उसका कर्मचारी नहीं हैं। इसके बाद, कंपनी ने एकल न्यायाधीश के फैसले को चुनौती देते हुए एक रिट अपील दायर की, जिसमें ओला को अपने ड्राइवरों से जुड़े यौन उत्पीड़न की शिकायतों का समाधान करने की आवश्यकता थी।

यूपी में भाजपा विधायक ने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की

गाजियाबाद डासना देवी मंदिर की ओर रात को कूच करने वाले लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। शनिवार को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवी मंदिर का हजारों साल पुराना इतिहास है, भगवान परशुराम ने यहां पर पूजा की है। महाभारत काल में इस मंदिर में पांडवों ने आकर पूजा की थी। बांग्लादेश सहित अन्य स्थानों पर जिस तरह हिंदुओं पर हमला किया गया है, उससे आवेश में आकर महंत ने यदि कोई विवादित बयान दिया है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं, पुलिस कार्रवाई करेगी। सनातन धर्म पर हमले की कोशिश देश कानून और संविधान से चलता है। शनिवार रात को न केवल देवी मंदिर बल्कि सनातन धर्म पर हमले की कोशिश की गई है। ऐसा करने वाले लोगों को पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। हमला करने वाले बाहर से आए थे। इससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले हिंदुओं में आक्रोश है। हिंदू संगठन इस मामले में जो निर्णय लेगा हम उनके साथ हैं।

21 स्टार्टअप्स ने इस सप्ताह भारत में 16 सौदों के जरिए लगभग 93 मिलियन डॉलर का वित्त पोषण जुटाया

नई दिल्ली भारत में लगभग 21 स्टार्टअप्स ने इस सप्ताह 16 सौदों के जरिए लगभग 93 मिलियन डॉलर का वित्त पोषण जुटाया। इसमें चार विकास चरण सौदे और 12 प्रारंभिक चरण के वित्त पोषण शामिल हैं। यह पिछले सप्ताह 29 घरेलू स्टार्टअप्स द्वारा जुटाई गई लगभग 461 मिलियन डॉलर की राशि से काफी कम है, जिसमें 10 विकास-चरण सौदे शामिल थे। इस सप्ताह, कृषि आपूर्ति श्रृंखला स्टार्टअप वेकूल ने ग्रैंड एनीकट से ऋण वित्त पोषण में 100 करोड़ रुपये जुटाए। वेकूल किसानों से डेयरी उत्पादों सहित ताजा उपज खरीदता है और उन्हें खुदरा विक्रेताओं और रेस्तरां को बेचता है। फिनटेक प्लेटफॉर्म बेसिक होम लोन ने सीई-वेंचर्स के साथ मिलकर बर्टेल्समन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स (बीआईआई) के नेतृत्व में सीरीज बी फंडिंग राउंड में 10.6 मिलियन डॉलर जुटाए। एनट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, मिलेट आधारित स्नैक्स ब्रांड ट्रू गुड ने ओक्स एसेट मैनेजमेंट के नेतृत्व में पुरो वेलनेस और वी ओशन इन्वेस्टमेंट्स के साथ मिलकर 72 करोड़ रुपये जुटाए। इस सप्ताह 59.05 मिलियन डॉलर प्राप्त करने वाले 12 शुरुआती चरण के स्टार्टअप में से रासायनिक विनिर्माण प्लेटफॉर्म एमस्टैक ने सबसे ज्यादा फंडिंग हासिल की। आईजी ड्रोन ने इंडिया एक्सेलेरेटर और एंजेल इन्वेस्टर्स के नेतृत्व में 1 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश हासिल करते हुए अपना शुरुआती फंडिंग राउंड पूरा किया। मानसिक स्वास्थ्य मंच एसआईएस यूएन ने आरपीएसजी कैपिटल वेंचर्स और कुछ नए निवेशकों के नेतृत्व में 2.5 मिलियन डॉलर जुटाए। बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर स्थित स्टार्टअप सात-सात सौदों के साथ सबसे आगे रहे। इसके बाद मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई का स्थान रहा। तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में, घरेलू स्टार्टअप ने 4 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि जुटाई, जिसमें प्री-राउंड आईपी के साथ 300 मिलियन डॉलर और 200 मिलियन डॉलर से अधिक के कई लेनदेन शामिल हैं। इसमें 3.3 बिलियन डॉलर के 85 ग्रोथ और लेट-स्टेज सौदे, साथ ही 754.26 मिलियन डॉलर के 207 शुरुआती चरण के सौदे शामिल हैं।

रेलवे सैलरी पैकेज के लाभों के लिए समझौता ज्ञापन पर करार किया गया, 55 हजार रेलकर्मियों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के बीच रेलवे सेवा पैकेज के लाभों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू पमरे के सभी नियमित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनके वेतन खाते एसबीआई में हैं। पमरे में 55,000 कर्मचारी हैं, जिनमें जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के अलावा भोपाल और कोटा में कारखाने भी शामिल हैं। पश्चिम मध्य रेलवे और स्टेट बैंक आफ इंडिया के बीच प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधक की उपस्थिति में रेलवे कर्मचारियों के लिए रेलवे सैलरी पैकेज के लाभों के लिए समझौता ज्ञापन पर करार किया गया। इस एमओयू पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मानव संसाधन) पूर्णिमा जैन और डीजीएम (बीएंडओ) एसबीआई हरे राम सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) दीपक कुमार गुप्ता सहित पमरे के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ देवेश गोयल क्षेत्रीय प्रबंधक (एसबीआई), शैलेश चतुर्वेदी सहायक महाप्रबंधक, अनुराग मिश्रा और वंदना पटेल एसबीआई से उपस्थित थे। रेलकर्मियों के लिए सुविधाएं – एसबीआई और अन्य बैंक के एटीएम में असीमित लेनदेन। – परिवार के सदस्यों के लिए रिश्ते फैमिली के तहत बचत खाता। – मुफ्त एसएमएस अलर्ट, आनलाइन एनईएफटी-आरटीजीएस। – शून्य शेष खाता। – समूह जीवन बीमा : 10 लाख रुपये तक का समूह जीवन बीमा। – व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा : 100 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा। – वायु दुर्घटना बीमा : 160 लाख रुपये तक का वायु दुर्घटना बीमा।

केंद्र सरकार ने कहा- भारत में 2016-17 और 2022-23 के बीच मिले 1.7 करोड़ नये रोजगार, 36 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली देश में बेरोजगारी बढ़ने के विपक्ष के दावों के बीच सरकार की ओर से पेश नए आंकड़े विपरीत स्थिति दिखा रहे हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, 2016-17 और 2022-23 के बीच देश में रोजगार के अवसर 36 प्रतिशत बढ़े और 1.7 करोड़ लोगों को नए रोजगार मिले। इसी अवधि के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की औसत विकास दर 6.5 प्रतिशत रही। मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के केएलईएमएस डेटाबेस से प्राप्त रोजगार के आंकड़े 1980 के दशक से रोजगार में लगातार वृद्धि को दर्शाते हैं। मंत्रालय ने कहा, “भारत ने पिछले कुछ वर्षों में रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। देश की आर्थिक प्रगति प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर रोजगार सृजन को दर्शाती है। एक मजबूत लोकतंत्र, गतिशील अर्थव्यवस्था और विविधता में एकता का जश्न मनाने वाली संस्कृति के साथ, वैश्विक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत की यात्रा दुनिया को प्रेरित करती रहती है।” साल 2017 से 2023 तक के पीएलएफएस डेटा से यह भी पता चलता है कि इस अवधि के दौरान श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 34.7 प्रतिशत से बढ़कर 43.7 पर पहुंच गया है जो लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया है कि देश का आर्थिक विकास उपभोग से प्रेरित है, जो सीधे रोजगार से जुड़ा हुआ है। उपभोग में वृद्धि का मतलब है कि रोजगार सृजन हो रहा है। साथ ही यदि रोजगार सृजन मुख्य रूप से कम वेतन वाली नौकरियों में होता तो खपत में गिरावट आती। अनुमानों से पता चलता है कि 2017-23 की अवधि के दौरान सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) में हर एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ नौकरियों में 1.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।मंत्रालय ने जोर देते हुए कहा, “आपूर्ति पक्ष का तर्क कि सेवाएं कम रोजगार पैदा करती हैं, इन टिप्पणियों के विपरीत है। इसलिए, आपूर्ति और मांग दोनों पक्षों से, देश की आर्थिक दिशा किसी भी प्रकार की बेरोजगारी की तरफ नहीं बढ़ रही है।” वित्त वर्ष 2023-24 में देश का आर्थिक प्रदर्शन मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2022-23 में सात प्रतिशत की आर्थिक विकास दर की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (रियल जीडीपी) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, नॉमिनल जीडीपी में वित्त वर्ष 2022-23 में 14.2 प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई।

बुरहानपुर जिले में मां की मौत के बाद भी आंचल से लिपटा रहा मासूम का शव, बेटे को लेकर कुएं में कूदी थी गर्भवती महिला

बुरहानपुर जिले के धूलकोट क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत अंबा के अंबाखेड़ा फालिया की एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। जिससे मां-बेटे के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। मां के साथ चिपका था बेटे का शव महिला तुलाबाई बारेला बुधवार दोपहर किसी को बिना बताए अपने बेटे अभि को लेकर कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने दोनों के शव कुएं में उतराते देखे तो महिला के पति सुनील बारेला और पुलिस को सूचना दी। कुएं से शव निकाले जाने के बाद भी डेढ़ साल का अभि अपनी मां के सीने से चिपका हुआ था। यह मार्मिक दृष्य जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। सूचना मिलने पर धूलकोट पुलिस चौकी प्रभारी कमल मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को इसकी सूचना दी। उन्होंने मौके पर खरगोन से एफएसएल टीम को भी बुलाया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते गुस्से में आकर तुलाबाई ने यह कदम उठा लिया होगा। तीन साल पहले हुआ था विवाह महिला का विवाह तीन साल पहले ही अंबाखेड़ा के सुनील बारेला से हुआ था। वह भी अंबा गांव के वारतीपुरा फालिया की रहने वाली थी। स्वजन ने बताया कि तुलाबाई पांच माह की गर्भवती थी। बुधवार शाम सुनील जब काम करके घर लौटा तो पत्नी और बेटे को न पाकर अपनी मां से पूछा। उन्होंने दोपहर तीन बजे उसके कहीं चले जाने की बात बताई थी। इसके बाद सुनील ने तुलाबाई के मायके से लेकर आसपास के क्षेत्र में भी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। शव मिलने के बाद से पति सहित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्रदेश के इन 28 जिलों से मानसून की हुई विदाई, ठंड आने के पहले ही कोहरा दिखने लगा है, सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा

इंदौर शनिवार को मौसम विभाग द्वारा इंदौर से मानसून की विदाई की घोषण की गई। मानसून की विदाई इस बार तय समय पर हुई। पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को इंदौर से मानसून विदा हुआ। था। इस बार मानसून सीजन के चार माह में इंदौर शहर में 901.4 मिमी वर्षा हुई है जो औसत से 28 मिमी कम रही है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अभी दिन में निकलने वाली धूप के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास होगा। हालाकिं धीरे-धीरे रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।   अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के बाद इंदौर में सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा। इंदौर में ठंड की शुरुआत के पहले ही कोहरा दिखाई देने लगा है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा।   प्रदेश के इन जिलों से हुई मानसून की विदाई नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर,विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खंडवा, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सागर,दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर व पन्ना।

सरकारी एलिमेंट्री स्कूल और गांव जंगवाल में आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील का निरीक्षण खाद्य आयोग के चेयरमैन ने किया, मची खलबली

लुधियाना पंजाब खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने शनिवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल और गांव जंगवाल में आंगनवाड़ी केंद्र में मिड-डे मील का निरीक्षण किया। शर्मा ने जांच के दौरान साफ-सफाई, अनाज के भंडारण और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मिड-डे मील रसोई में उचित सफाई बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्दियों की सब्जियों के पत्तों को पानी में उबाला जाना चाहिए और रसोइयों को गाजर, लाल मिर्च और शलजम के पत्तों का पानी छात्रों को देना चाहिए, जिससे अधिकारियों को कोई खर्च नहीं आएगा और अच्छा पोषण मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों को लोगों के बीच किचन गार्डनिंग को बढ़ावा देने और सीखने की सलाह भी दी। चेयरमैन ने मिड-डे मील की नियमित जांच पर भी जोर दिया और स्कूलों में भोजन परीक्षण रजिस्टर रखने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और भोजन तैयार करते समय स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छात्रों की स्वास्थ्य जांच और स्कूलों में मिड-डे मील वर्करों की हर छह महीने में मेडिकल जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों से मध्याह्न भोजन के दौरान विद्यार्थियों को ताजी सब्जियां/फल उपलब्ध कराने को भी कहा।

MP में डॉक्‍टर: मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी को 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी कर रही

भोपाल राज्य सरकार ने आगामी वर्षों में 14 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इनमें पांच तो अगले वर्ष ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। कॉलेज शुरू करने में सबसे बड़ी चुनौती यहां फैकल्टी के उच्च पदों को भरना है। इसके लिए सरकार छोटे और पिछड़े जिलों के मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी को 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी कर रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय शीघ्र ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। क्‍यों बन रहे हैं ये हालात इस वर्ष प्रारंभ हुए सिवनी, नीमच और मंदसौर मेडिकल कालेज में फैकल्टी की कमी के चलते एमबीबीएस की 100 सीटों की अनुमति ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिल पाई, जबकि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने 150-150 सीटों के लिए आवेदन किया था। सबसे अधिक परेशानी एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद भरने में आ रही है। नीमच, सिवनी, मंदसौर मेडिकल कॉलेजों से हुआ साबित दूरस्थ क्षेत्र के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डाॅक्टरों को सरकार पहले से ही अतिरिक्त भत्ता दे रही है। दरअसल, निजी प्रैक्टिस के मोह में बड़े डाॅक्टर छोटे जिलों में नहीं जाना चाहते। नीमच, सिवनी और मंदसौर मेडिकल कॉलेज में यह साबित हो चुका है। इस कारण मजबूरी में सरकार नीति बनाने की तैयारी कर रही है। नहीं मिल पाते फैकल्‍टी     नए कॉलेजों में पहले वर्ष तो गैर चिकित्सकीय विषय एनाॅटमी, फिजियोलाजी और बायोकेमेस्ट्री में ही फैकल्टी की आवश्यकता होती है।     लेकिन आगे के वर्षों के लिए चिकित्सकीय विषय जैसे मेडिसिन, सर्जरी आदि विषयों में फैकल्टी नहीं मिल पाते।     प्रोत्साहन राशि के संबंध में विस्तृत रूपरेखा बनने के बाद तय होगा कि किन जिलों को पिछड़े के श्रेणी में रखा जाएगा।     यहां काम करने वाले फैकल्टी को कितना लाभ मिलेगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर की घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के निर्माणाधीन आईटीसी होटल के किचन में गैस पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान आग लगने की घटना में एक महिला की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना में मृतक महिला के शोकाकुल परिजन के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए जिला प्रशासन जबलपुर को समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा होटल संचालकों से सुरक्षा के निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश भी दिए हैं।  

81 लाख किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यक्त किया आभार

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्राप्त राशि से प्रदेश के 81 लाख किसानों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए चलाई गई किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20 हजार करोड़ की राशि मध्यप्रदेश के किसानों के खाते अंतरित की गई। डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet