LATEST NEWS

रेलवे में 14 हजार से पदों के लिए RRB ने दोबारा शुरू की भर्ती, इस तारीख से आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

नई दिल्ली  रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे टेक्निशयन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से 14000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा. जो योग्य उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 16 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले रेलवे टेक्निशियन ग्रेड I सिंगल और टेक्निकल ग्रेड III भर्ती 2024 की एप्लीकेशन विंडो 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक खोली गई थी. ओपन लाइन (17 श्रेणियों) के लिए भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 9144 थी, जिसे क्षेत्रीय रेलवे/उत्पादन इकाइयों से अतिरिक्त मांग प्राप्त होने के बाद आरआरबी द्वारा बढ़ाकर 14298 कर दिया गया था. आरआरबी ने फिर से ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोलकर युवाओं को रेलवे में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मौका दिया है. भर्ती परीक्षा से संबंधित जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.   RRB Railway Technician Vacancy: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल: 1092 पद टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन: 8052 पद टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड PUs: 5154 पद कुल खाली पदों की संख्या: 14298 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल: मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी / इंस्ट्रूमेंटेशन में साइंस बैचलर डिग्री होनी चाहिए या बीएससी या बीई / बी.टेक / 3 वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा मांगा गया है. टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन और टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड PUs: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें- आयु सीमा: 01/07/2024 तक उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 36 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 02/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए रेलवे भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/पीएच कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400/- और एससी/एसटी/पीएच/महिलाओं को 250/- शुल्क वापसी की जाएगी. परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें.  

नवरात्रि पर योगी का नया फरमान, व्रत रखने वाले बंदियों को विशेष फलाहार की व्यवस्था

लखनऊ उत्तर प्रदेश की जेलों में शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिया था. उसके बाद प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों के लिए नौ दिनों के व्रत के दौरान विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा.   इस बार शारदीय नवरात्र पर यूपी सरकार ने जेल में बंद क़ैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. जेल में बंद क़ैदी अपने धार्मिक रीतियों का पालन करते हुए नवरात्र में व्रत रखते हैं. इसलिए सरकार पूरे नौ दिन व्रत रखने वाले बंदियों के लिए उनके व्रत को देखते हुए जलपान,फलाहार और भोजन की व्यवस्था करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिए थे. उसके बाद कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस संबंध में महानिदेशक कारागार प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए. इसके अनुपालन के लिए इसके लिए हर जेल को उपयुक्त और पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी. बंदियों की संख्या और खाद्य सामग्री की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है. गौरतलब है कि यूपी के जेलों में रोज़ा इफ़्तार पहले भी होता रहा है पर ये पहली बार है जब जेल में नवरात्र के लिए व्रत के भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गयी है. कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी ऐसा करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य होगा.  

भारत में अगले दो वर्षों में टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ेगी 22 प्रतिशत नौकरियां

नई दिल्ली भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों की मांग में बीते 12 महीनों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अगले 24 महीनों में यह मांग 22 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल टैलेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर एनएलीबी सर्विसेज के मुताबिक, आर्थिक मंदी के बाद यह आईटी टैलेंट इकोसिस्टम में 39 प्रतिशत के सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र के नेतृत्व वाली भर्ती अगले तीन वर्षों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कंपनियां में एआई और मशीन लर्निंग जैसे फील्ड उभरने के साथ टेक्नोलॉजी भूमिकाएं तेजी सी बढ़ रही हैं। यही वजह है कि स्किल्ड टैलेंट की मांग बढ़ी है। एनएलबी सर्विसेज के सीई सचिन अलुग का कहना है, ”बीते कुछ वर्षों में आईटी सेक्टर में सुस्त पड़े हायरिंग एनवायरमेंट के बावजूद टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ भूमिकाओं की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस मांग में बढ़ोतरी की वजह इंडस्ट्री 4.0 पर ध्यान केंद्रित किया जाना है, जिसमें लोकल मैन्युफैक्चरिंग, एआई अपनाने और कोरोना महामारी के बाद डिजिटल परिवर्तन शामिल है।” इस साल आईटी सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट, सेल्सफोर्स डेवलपर्स, साइट रिलायबिलिटी इंजीनियर्स, क्लाउड इंजीनियर्स, डेटा एनालिस्ट और मशीन लर्निंग इंजीनियर्स जैसी नौकरियों की अधिक मांग है। वर्ष 2025 में भारत में सीनियर टेक भूमिकाएं जैसे चीफ एआई ऑफिसर, क्वांटम कम्प्यूटिंग ऑफिसर, डेटा एथिक्स ऑफिसर और साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। आने वाले समय में आईटी का विस्तार केवल बड़े हब जैसे बेंगलुरू, गुरुग्राम और हैदराबाद तक सीमित नहीं रह जाएगा। चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और कोयंबटूर जैसे शहरों में मैन्युफैक्चरिंग, फिनटेक और ई-कॉमर्स जैसी इंडस्ट्री में जीसीसी बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। खासकर स्किल्ड टैलेंट को लेकर मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करना एक बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए देश की कंपनियां डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य उभरते क्षेत्रों में अपने कर्मचारियों को बेहतर कौशल प्रदान करने के लिए निवेश कर रही हैं।

हैती में विस्थापन 70 मिलियन से अधिक-संयुक्त राष्ट्र

हैती में 7,00,000 से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए: संयुक्त राष्ट्र हैती में अब 7,00,000 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए, जून के बाद से 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई : संयुक्त राष्ट्र हैती में विस्थापन 70 मिलियन से अधिक-संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र  हैती में अब 7,00,000 से ज्यादा लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जो जून के बाद से 22 प्रतिशत की वृद्धि है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के नए आंकड़ों का उल्लेख करते हुए दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि विस्थापित हुए लोगों में आधे से अधिक बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय मामलों के समन्वय का कार्यालय हाल के महीनों में बढ़ते विस्थापन से बहुत चिंतित है, क्योंकि सामूहिक हिंसा बढ़ने से देश में मानवीय संकट गहरा गया है। डुजारिक ने कहा कि विस्थापितों में से लगभग तीन-चौथाई अन्य प्रांतों में आश्रय चाहते हैं, अकेले ग्रांड सूड क्षेत्र में कुल विस्थापित आबादी का लगभग आधा हिस्सा रहता है। राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में, जहां सुरक्षा स्थिति अत्यधिक अस्थिर बनी हुई है, विस्थापित लोगों में से एक चौथाई भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहते हैं, जहां बुनियादी सेवाओं तक पहुंच बहुत सीमित है।  हैती में स्कूल वर्ष शुरू हुआ और संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी साझेदार राष्ट्रीय स्कूल वापसी अभियान का समर्थन करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। व्याप्त असुरक्षा के कारण पिछले वर्ष लगभग 14 लाख छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा में गंभीर व्यवधान का सामना करना पड़ा है। डुजारिक ने कहा कि स्थानीय संगठनों के साथ साझेदारी में, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष विभिन्न प्रकार के समर्थन की पेशकश कर रहा है, जिसमें नकद हस्तांतरण प्रदान करना शामिल है जिससे परिवार स्कूल से संबंधित लागतों को कवर कर सकें, विस्थापित बच्चों को मेजबान स्कूलों में एकीकृत करने में मदद करना, स्कूल किट वितरित करना और स्कूलों को सुनिश्चित करना शामिल है, उनका पुनर्वास किया गया है और उनके पास पर्याप्त आपूर्ति है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इन प्रतिक्रिया प्रयासों में बहुत कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हैती में बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर का केवल 30 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। डुजारिक ने कहा कि कुल मिलाकर, इस वर्ष हैती के लिए मानवीय प्रतिक्रिया योजना केवल 39 प्रतिशत वित्तपोषित है, जिसमें देश के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक 67.4 करोड़ डॉलर में से 26.4 करोड़ डॉलर शामिल है।  

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक, PM संबोधित करेंगे

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि सम्मेलन का तीसरा संस्करण चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन हरित बदलाव, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, और प्रतिरोध क्षमता बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। पीएमओ ने कहा कि भारत के साथ ही दुनिया भर के विद्वान भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है।    

आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने पुलिस नई पहल की शुरुआत करने जा रही

इंदौर आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। इसमें गूगल, डॉक्टर और काउंसलर की सहायता ली जाएगी। आयुक्त राकेश गुप्ता ने पिछले तीन वर्षों के आंकड़े निकलवाए हैं। इनके आधार पर इंटेलिजेंस से आत्महत्या करने वालों की उम्र, स्थान, कारण का विश्लेषण करवाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) अमित सिंह के मुताबिक, इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र है। देशभर के छात्र-छात्राएं कालेज और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने आते हैं। कई बार पढ़ाई और स्वजन के दबाव में भी बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं। पिछली घटनाओं में देखा गया कि कई लोगों ने आत्महत्या के पूर्व गूगल सर्च इंजन से जानकारी जुटाई थी। लिहाजा गूगल से करार किया जाएगा। जब भी कोई व्यक्ति तनाव, आत्महत्या की मंशा व्यक्त करने, स्वयं को नुकसान पहुंचाने और उससे जुड़े फोटो-वीडियो सर्च करेगा, गूगल तुरंत पुलिस को खबर करेगा। साइबर एक्सपर्ट मोबाइल नंबर और फोन के आधार पर उस व्यक्ति तक पहुंच सकेंगे। एडी. सीपी के मुताबिक, पुलिस मनोचिकित्सकों और काउंसलर से भी संपर्क में रहेगी। डॉक्टर से ऐसे लोगों का ब्योरा साझा करेगी, जो लगातार अवसाद में चल रहे हैं, उनके अंदर बार-बार आत्महत्या का भाव आता है। ऐसे लोगों को स्वजन और काउंसलर की मदद से समझाया जाएगा। अकेला छोड़ने पर हुईं घटनाएं एडी. सीपी अमित सिंह के मुताबिक, पिछली कुछ घटनाओं में देखा गया कि अवसाद का उपचार कर रहे कुछ लोगों ने अकेला छोड़ते ही आत्महत्या कर ली। एक युवती का उपचार कर रहे डॉक्टर ने दवाओं के साथ-साथ अकेला न छोड़ने के बारे में भी लिखा था। खरगोन के एक एएसआई ने भी अकेले में आत्महत्या कर ली थी। जबकि वह आत्महत्या के एक मामले की जांच करने गया था। ऐसे में डॉक्टर से अवसाद के मरीजों का डेटा लेकर काउंसलिंग की जाएगी। मेटा से मिलता है साइबर सेल को अलर्ट मेटा (फेसबुक) से पुलिस को अलर्ट मिलता है। जब भी कोई व्यक्ति आत्महत्या करने के बारे में मैसेज, फोटो और वीडियो साझा करता है तो मेटा साइबर सेल को अलर्ट कर देता है। पुलिस अब गूगल की सहायता लेकर घटनाएं रोकेगी।

शेयर बाजार में कल से बेहतर हालात, खुलते ही 300 अंकों की गिरावट, इन स्टॉक्स पर नजर रखने से बनेगी बात

मुंबई   शेयर बाजार (Stock Market) में कल बड़ी गिरावट आई थी और आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार ‘Black Friday’ नजर आ रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार को 1769 अंक फिसला था और आज भी ये 200 अंक से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी 80 अंक की कमी के साथ कारोबार शुरू किया. गौरतलब है ईरान और इजरायल के बीच जंग के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है और इसका असर दुनियाभर के बाजारों के साथ ही भारतीय शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है. BPCL से लेकर Bajaj Finance जैसी कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए. खुलते ही 300 अंक फिसला सेंसेक्स शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार फिर से लाल निशान पर शुरू हुआ. अपने पिछले बंद 82,497.10 की तुलना में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट लेते हुए BSE Sensex 82,244.25 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 389.58 अंक फिसलकर 82,107.06 के लेवल पर आ गया. NSE Nifty ने भी कमजोर शुरुआत की और अपने पिछले बंद 25,250.10 की तुलना में गिरकर 25,281.90 पर कारोबार शुरू किया और अचानक 111 अंक से ज्यादा टूटकर 25,138.70 के लेवल पर पहुंच गया.   गुरुवार को ये थे बाजार के हालात बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. ईरान और इजरायल के बीच जंग (Iran-Israel War) के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर साफ देखने को मिला था. BSE Sensex ने 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया था. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ था. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. इन शेयरों में खुलते ही बड़ी गिरावट शुक्रवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत के बीच जिन बड़ी कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. उनमें BPCL Share 4.12% की गिरावट के साथ 334.25 रुपये पर आ गया. Bajaj Finance Share 3.02% टूटकर 7209 रुपये पर, जबकि Trent Share 2.72% गिरकर 7280 रुपये पर आ गया. इसके अलावा Asian Paint और HeroMoto Corp Share 2-2 फीसदी से ज्यादा फिसला.   मिडकैप-स्मालकैप में ये शेयर बिखरे बात करें BSE मिडकैप की तो इसमें शामिल M&M Finance Share 4.73% की गिरावट के साथ 306.90 रुपये पर आ गया. Phoenix Share 5.38% फिसलकर 1565.60 रुपये पर, जबकि RVNL Share 3.14% गिरकर 493 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Prestige Share 3% फिसलकर 1702.35 रुपये पर आ गया था.

राशिफल शुक्रवार 04 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आज मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आर्थिक रूप से मन परेशान रहेगा। हालांकि धैर्य से काम लें, वरना नुकसान हो सकता है। बेवजह के गुस्से से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पिता की सेहत पर नजर रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज परिवार का साथ मिलेगा। धैर्य बनाए रखें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की के साथ आय में बढ़ोतरी मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों का आज धर्म की ओर रुझान रहेगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य में रुपए-पैसे खर्च हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लिखने-पढ़ने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग भी बन रहे हैं। अपनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सिंह राशि- आज खर्चों में वृद्धि होने के कारण सिंह राशि वालों का मन परेशान रह सकता है। मन में उतार-चढ़ाव के भाव आ सकते हैं। ऑफिस में बातचीत में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आपको अपनी स्किल दिखाने के अवसर भी प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। फिलहाल आर्थिक बजट बनाकर ही काम करें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लोग आज आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे। आज आप आपा खो सकते हैं, इसलिए छोटी बातों को नजरअंदाज करना ठीक रहेगा। व्यापपारियों को लाभ के मौके मिलेंगे। सेहत पर नजर रखना अनिवार्य है। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। अपने मन की बात जीवनसाथी या पार्टनर से कहने से झिझकें। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। यात्रा से लाभ होगा। हालांकि अतीत की बातों से मन परेशान हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कर्ज से मुक्ति मिलने के संकेत हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनका आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को जॉब के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ लोगों के स्थान में परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं। परिवार में शांति बनाए रखना ठीक रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। फिलहाल जरूरी फैसले अभी रोक कर रखें। धन का निवेश करना आपके लिए वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी लापरवाही भी आपके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकती है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज बिना वजह गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी छोटी बात से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। कुछ लोगों को लीगल मामलों में खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम के प्रेशर होने से आपको ज्यादा घंटे बिताने पड़ सकते हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के मन में आज आशा-निराशा का भाव रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। कुछ जातकों को बैंक लोन मिल सकता है। व्यापारी अपना बकाया चुकाने में सफल हो सकते है। लाइफस्टाइल थोड़ी परेशानी भरी रहने वाली है। मीन राशि- मीन राशि के लोगों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि भी होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर अपने विचारों को खुलकर शेयर करें। कोई कलीग आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, लेकिन आपको अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।

हमसफर एक्सप्रेस के सामने खड़ा हुआ युवक, चालक ने कई बार हार्न बजाया लेकिन वो नहीं हटा, बाद में चालक ने ट्रेन रोकी

देवास देवास-इंदौर रेलवे ट्रैक पर शहर स्थित चाणक्यपुरी रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार दोपहर एक युवक देवास स्टेशन से इंदौर की ओर जा रही रामेश्वरम-फिरोजपुर हमसफर एक्सप्रेस के सामने खड़ा हो गया। उसे देख चालक ने कई बार हार्न बजाया लेकिन वो नहीं हटा, बाद में चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ठोस कारण नहीं आया सामने युवक को गेटमैन ने पकड़ लिया, बाद में उससे पूछताछ की गई लेकिन कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका। जानकारी के अनुसार ट्रेन 20497 रेलवे स्टेशन से दोपहर करीब 3.20 बजे रवाना होकर करीब पौन किमी दूर रेलवे क्रासिंग चाणक्यपुरी के समीप पहुंची, उस दौरान क्रासिंग बंद था। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ा था जो हट नहीं रहा था। इसके कारण चालक ने ट्रेन को रोक दिया। बाद में पूछताछ में युवक ने कहा उसे कोई मारना चाहता है। इस दौरान गेट मैन के साथ झूमाझटकी भी हुई। सिविल लाइन पुलिस थाने के एसआई अरुण ने बताया जानकारी में यह सामने आया है कि युवक किसी बात को लेकर परेशान है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, बाद में वो चला गया था।

राधानगर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास मामले में ग्राम प्रधान के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया

फतेहपुर राधानगर थाने के एक गांव में घर बुलाकर प्रधान ने महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता बोली कि विरोध करने पर प्रधान बोला कि मुझे खुश कर दो, मैं तुम्हारी जिंदगी बना दूंगा। नाजुक अंगों से छेड़खानी कर कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता किसी तरह लौटकर घर आई तो उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर राधानगर पुलिस ने ग्राम प्रधान गुलाम मोहम्मद के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह है पूरा मामला राधानगर थाने के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसे समूह का फार्म भर रखा था। बीते 28 सितंबर को सुबह दस बजे तेलियानी ब्लाक से फोन कॉल आई कि पेपर देने ब्लाक आ जाना। कुछ देर में ही प्रधान गुलाम मोहम्मद ने उसके भतीजे के पास मैसेज किया कि अपनी चाची को भेज दो कुछ काम है। भतीजे ने सोचा कि पेपर के संबंध में बुलाया है। वह प्रधान के घर गई तो बाहर दाल समेटने को कहा। फिर उसे पीछे से पकड़कर कमरे में ले गया और मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उधर, ग्राम प्रधान गुलाम मोहम्मद का कहना था कि आरोप मनगढ़ंत व निराधार है। एसओ रमेश पटेल ने बताया कि ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान को बुलाया गया है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हमास से इस जंग में इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिली, हवाई हमले में हमास प्रमुख रावी मुश्तहा समेत तीन ढेर

यरुशलम इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है। हमास से इस जंग में इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिल है। गुरुवार को इजरायली सेना ने बताया कि उसके द्वारा तीन महीने पहले किए गए में हमले में हमास के तीन बड़े नेताओं की मौत हो गई। इजरायली सेना द्वारा तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों के दौरान गाजा में हमास प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। हमास के तीन नेता ढेर इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमले में उत्तरी गाजा स्थित एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाया गया था, जिसमें रावी मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह की भी मौत हो गई। रावी हमास का सबसे बड़ा गुर्गा सेना ने अपने बयान में कहा कि मुश्तहा हमास का सबसे बड़ा गुर्गा था और हमास की सेना की तैनाती से संबंधित निर्णयों पर उसका सीधा प्रभाव था। वह हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का ‘दाहिना हाथ’ था। 2015 में अमेरिकी विदेश विभाग ने मुश्तहा को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया था। आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस ने मुश्तहा को हमास के गाजा पोलित ब्यूरो का सदस्य बताया जो इसके वित्तीय मामलों की भी देखरेख करता था। ईसीएफआर ने कहा कि सिराज पोलित ब्यूरो का सदस्य था, जबकि ओदेह को आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख था। इजरायल का हमास पर कहर बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1205 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है और अब तक 41788 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 96794 घायल हुए हैं।

धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका ने उठाई उंगली, भारत ने कहा- अपने गिरेबान में झांकें

नई दिल्ली अमेरिका ने एक बार फिर भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर सवाल उठाया है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता जताते हुए परोक्ष तौर पर भारत के खिलाफ उठाये जाने वाले कदमों के बारे में भी बताया गया है। भारत पर दबाव बनाने की रणनीति यह रिपोर्ट विदेश मंत्री एस जयशंकर की वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच हुई द्विपक्षीय आधिकारिक बैठक के कुछ ही घंटे के बाद जारी की गई है। जानकार इस मध्यावधि रिपोर्ट, इसकी भाषा और समय (जब भारतीय विदेश मंत्री अमेरिका में है) को लेकर हाल के महीनों में भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी वहीं भारत ने सख्ती से जबाव देते हुए कहा कि पक्षपाती और राजनीतिक एजेंडा चलाने की बजाय इस संगठन को अमेरिका में मानवाधिकार के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। एक तरफ अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहा है लेकिन साथ ही रूस पर तेल खरीदने, खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नु की हत्या की कथित साजिश व धार्मिक आजादी जैसे मुद्दे पर दबाव भी बनाने की कोशिश करता रहा है। यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट में नफरती भाषणों, गलत सूचनाओं के प्रसार और सरकारी अधिकारियों की तरफ से धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ उकसाने के मामलों का भी जिक्र है। इसने वर्ष 2024 की यूएससीआईआरएफ की सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय को भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की खराब स्थिति के संदर्भ में दी गई सिफारिशों का भी जिक्र किया गया है। भारत ने दिया करारा जवाब इसके तहत धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ काम करने वाले भारतीय अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने, अमेरिका सरकार की भारत के साथ होने वाले रक्षा सौदे की नीति में धार्मिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने वाले शर्तों को शामिल करने की बात कही गई है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यूएससीआईआरएफ घटनाओं को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है। उसे इस तरह का एजेंडा चलाने की बजाय अमेरिका के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

एलन मस्क एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ

नई दिल्ली टेक अरबपति एलन मस्क गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में इसका अध‍िग्रहण किया था। एक्स के मालिक को 131.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और 113.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फॉलो करते हैं। लोकप्रिय गायक जस्टिन बीबर 110.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं और रिहाना 108.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दुनिया में 100 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। जिसकी मस्क ने सराहना की थी। अब उनके 102.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मस्क ने हाल ही में कहा कि एक्स के अब 600 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (एमएयू) और लगभग 300 मिलियन दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता (डीएयू) हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क के अधिकांश फॉलोअर्स नकली हैं और लाखों नए निष्क्रिय अकाउंट्स की वजह से यह संख्या बढ़ गई है। हालांकि, दावे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक के मुताबिक, एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पृथ्वी के लिए एक ग्रुप चैट बन गया है, जिस पर दुनिया भर से सबसे ज्यादा ट्रैफिक आता है। मस्क ने पोस्ट किया था, “एक्स पृथ्वी के लिए ग्रुप चैट है।” टेक अरबपति का लक्ष्य इसे एक “एवरीथिंग ऐप” बनाना है, जहां लोग फिल्में और टीवी शो पोस्ट कर सकें और डिजिटल भुगतान भी कर सकें। मस्क ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में एक्स का उपयोग अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, वैश्विक निवेश फर्म फिडेलिटी ने मस्क द्वारा संचालित एक्स (पूर्व में ट्विटर) में अपनी हिस्सेदारी के मूल्य में 78.7 प्रतिशत की कटौती की। इसका अर्थ है कि एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मूल्य केवल 9.4 बिलियन डॉलर होने की संभावना है।  

पूर्व सीएम बोले थे वाड्रा लैंड डील मामले में दम नहीं, अब उसी के नाम पर बीजेपी मांग रही वोट, हरियाणा में दोगली भाजपा का आरोप

चंडीगढ़ हरियाणा के सबसे चर्चित मामले राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामला सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए वोटों वाली दुधारू गायब साबित हो रहा है। इसी मुद्दे को भुनाकर बीजेपी साल 2014 में हरियाणा की सत्ता पर काबिज हुई थी। अपने 10 साल के कार्यकाल में इस मामले में तमाम जांच और अथक प्रयासों के बावजूद जब कुछ नहीं मिला तो रॉबर्ट वाड्रा समेत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी क्लीन चिट दे दी। अब जब हरियाणा से विदाई की नौबत आई तो भाजपा फिर वाड्रा लैंड डील मामले को जोरशोर से भुना रही है। ताकि लोगों को भ्रमित करके उनके वोट हथियाए जा सकें। खास बात यह है कि हरियाणा के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पिछले दिनों राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में खुद कहा था कि वाड्रा लैंड डील मामले में प्राथमिक रूप से कुछ भी गलत नहीं निकला है। बीजेपी ने इस प्रकरण की न्यायिक जांच इस उद्देश्य से नहीं कराई थी कि किसी को जेल भेजना है। बीजेपी केवल इस मामले का सच जनता के सामने लाना चाहती थी। इससे पहले 5 मई, 2014 को हिसार की जनसभा में तब पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने इस घोटाले को जोरशोर से उठाते हुए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को इंगित करते हुए कहा था कि मां-बेटे और दामाद से एक-एक इंच जमीन का हिसाब लिया जाएगा। एक दशक के शासन में भी न तो मोदी इस मामले में कुछ कर पाए और न ही हरियाणा में बीजेपी सरकार। बल्कि हुड्डा और वाड्रा को क्लीनचिट दे दी। राबर्ट वाड्रा से लैंड डील करने वाली डीएलएफ से बीजेपी ने लिया 170 करोड़ का चंदाः वाड्रा लैंड डील मामले की और भी रोचक कहानी यह है कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी से लैंड डील करने वाली कंपनी डीएलएफ से बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉंड के रूप में 170 करोड़ रुपए का ऑफिशियल चंदा लिया है। जबकि हरियाणा की बीजेपी सरकार के सीएमओ में कार्यरत और तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के करीबियों ने बैकडोर मेंं डीएलएफ से मोटे फायदे लिए जो अलग हैं। इसीलिए डीएलएफ और वाड्रा लैंड डील में न्यायिक आयोग के माध्यम से क्लीनचिट दी गई थी। अब इस मामले का असर वायनाड के इलेक्शन में भी पड़ने की संभावना है, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रत्याशी हैं। मोदी-बीजेपी फिर जोरशोर से उठा रहे वाड्रा लैंड डील मामलाः अगर 2024 के विधानसभा चुनाव के प्रचाार की बात करें तो बीजेपी का प्रचार मुख्य रूप से हरियाणा में वाड्रा लैंड लीड और मिर्चपुर कांड के इर्द-गिर्द ही रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह औऱ तमाम भाजपा नेता दलाल, दामाद आदि का भाषणों में जिक्र करके किसानों को उनकी जमीनें छिनने का भय दिखाकर वोट मांग रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को भू माफिया के तौर पर पेश करते हुए वीडियो प्रचारित किए जा रहे हैं। एक वीडियो पर तो कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में आपत्ति भी दर्ज कराई गई है। इसी तरह के गाने प्रचारित किए जा रहे हैं। यहां तक कि अखबारों में दिए गए विज्ञापनों में भी वाड्रा लैंड डील का जिक्र किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर एक दशक से भी पुराने मामलों को चुनाव में भुनाकर बीजेपी मतदाताओं को क्या याद दिलाना चाह रही है। बीजेपी क्यों नहीं दे रही जवाब 10 साल में क्यों कुछ नहीं कियाः हरियाणा के विधानसभा में चुनाव में आम मतदाता यह जानने को उत्सुक है कि हरियाणा और केंद्र में 10 साल तक शासन करने के बावजूद वाड्रा लैंड डील मामले में बीजेपी प्रभावी कार्रवाई करके किसानों को उनकी जमीनें वापस क्यों नहीं दिलवा पाई। मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने वाड्रा लैंड डील मामले में आखिर हुड्डा को क्लीनचिट क्यों दी। साल 2022 तक सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का बतौर कॉलोनाइजर्स लाइसेंस क्यों प्रभावी रहा। अब इन मुद्दों को चुनाव में उठाना क्या भाजपा की दोगली नीति नहीं है। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए नुकसान को क्या भुला पाएंगे हरियाणा के लोगः विधानसभा चुनाव के दौरान आम जनमानस के बीच यह सवाल भी सुर्खियों में है कि आम तौर पर गैर जाट की राजनीति करने वाली बीजेपी के शासन यानि मनोहर लाल खट्टर सरकार में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हरियाणा में जिस तरह का तांडव हुआ। लोगों की चुन-चुन कर न केवल संपत्तियां जलाई गईं बल्कि महिलाओं से बलात्कार तक हुए। मुरथल कांड को अभी तक लोग भूले नहीं है। उस दौरान क्या भाजपा ने गैर जाट समुदाय के लोगों को पूरी तरह सुरक्षा मुहैया कराई थी। जबकि बीजेपी के मंत्रियों तक ने अपने नुकसान की भरपाई का पूरा मुआवजा सरकार से उठाया था। हुड्डा सरकार में आईएएस अशोक खेमका ने उठाया था वाड्रा लैंड डील मामलाः उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012-13 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका ने वाड्रा लैंड डील मामले का खुलासा किया था। उस समय यह मुद्दा देश-विदेश के अखबारों औऱ मीडिया चैनलों की सुर्खियों में छाया रहा था। क्योंकि आईएएस खेमका ने वर्ष 2012 में डीएलएफ और रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के बीच हुई 3.5 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने वाली डील रद्द कर दी थी।

सेवानिवृत्त कर्मचारी के आयु के 80वें वर्ष में प्रवेश करते ही उसे 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जाए: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट

इंदौर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने आदेश दिया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी के आयु के 80वें वर्ष में प्रवेश करते ही उसे 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्त निगमकर्मी जगदीश करोड़ीवाल ने इस संबंध में एडवोकेट मनीष यादव के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 2009 में अधिसूचना जारी की गई थी इसमें उन्होंने कहा था कि 80वें वर्ष में प्रवेश पर 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि के संबंध में राज्य शासन के 2009 में अधिसूचना जारी की थी। इंदौर नगर निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी करोड़ीवाल पिछले वर्ष 79 वर्ष की आयु पूर्ण कर 80 वे वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। पेंशन बढ़ोतरी की गुहार लगाई थी उनके द्वारा निगमायुक्त को आवेदन देते हुए पेंशन वृद्धि की पात्रता का हवाला देते हुए 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि दिए जाने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उन्हें पेंशन वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी। न्यायमूर्ति अभ्यंकर ने आदेश दिए एडवोकेट यादव के तर्को से सहमत होकर न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने याचिका स्वीकारते हुए 30 दिन के भीतर याचिकाकर्ता को उक्त पेंशन वृद्धि का लाभ 80वें वर्ष में प्रवेश करते ही देने के आदेश दिए। इस राशि पर ब्याज भी देना होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet