LATEST NEWS

नूंह में बोले राहुल गांधी- भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत को सफल नहीं होने देगी

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा कहा कि कांग्रेस धर्म, भाषा और जाति के आधार पर ‘‘भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत” को सफल नहीं होने देगी। गांधी नूंह में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए और कहा कि आज मोहब्बत और नफरत के बीच लड़ाई है। पिछले साल नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन आरोप लगाया कि कि कांग्रेस प्यार फैलाती है जबकि भाजपा नफरत फैलाती है। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। मतणना आठ अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण चीज भाईचारा है। भाजपा और आरएसएस के लोग जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। वे जिस भी राज्य में जाते हैं, कहीं भाषा के बारे में बात करते हैं, कहीं वे धर्म के बारे में बात करते हैं और कहीं वे जाति के बारे में बात करते हैं।” गांधी का कहना था, ‘‘नफरत को खत्म करना होगा। भारत नफरत का देश नहीं है, यह मोहब्बत का देश है। आपने यह पूरे देश को दिखाया है।” उन्होंने कहा कि भारत ‘मोहब्बत की दुकान’ का देश है, ‘नफरत का बाजार’ का नहीं है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हम देश में इस नफरत को जीतने नहीं देंगे। देश में प्यार, भाईचारा और एकता की जीत होगी।” नफरत से दुख और डर फैलता है- कांग्रेस नेता उनका कहना था, ‘‘नफरत से देश कमजोर होता है। नफरत से दुख और डर फैलता है। प्यार ही है जो नफरत की दवा है। प्यार से भाईचारा फैलता है और प्यार से देश आगे बढ़ता है। हम प्यार की बात करते हैं लेकिन वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं।” राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की है, लेकिन ‘‘भाजपा और आरएसएस संविधान पर हमला करने पर तुले हुए हैं।” देश में विचारधारा की लड़ाई- राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है, जो देश संविधान से चलाना चाहती है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस हैं, जो संविधान खत्म करना चाहते हैं।” उन्होंने महिला पहलवानों के विषय का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप सभी ने देखा कि भाजपा ने देश के पहलवानों के साथ क्या किया। भाजपा का सदस्य बिना डरे महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहा है, उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन भाजपा को कोई मतलब नहीं। ये संविधान पर आक्रमण है, क्योंकि संविधान कहता है कि देश की हर महिला की रक्षा होनी चाहिए।”  

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024

भोपाल राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 में वन विहार में 3 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक्सीलेंस एवं मित्तल कॉलेज भोपाल के 89 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है ब्लैक डरोंगो, ओपन बिल स्टोर्क, रेड मुनिया, ग्रे हेरॉन, ब्रॉज बिंग जकाना, इंडियन रॉबिन, मैगपाई रॉबिन, व्हिस्टलिंग टील, पैराडाइस पलाईकैचर एवं लिटिल कार्मोरेंट आदि तथा तितलियों में बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी, कॉमन ईवनिंग ब्लू टाईगर, स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। वन उत्सव में प्रातः 7 बजे से कक्षा 5 से 8 एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये ‘वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में अपने फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा किये। अन्य प्रतियोगिता के रूप में प्रातः 10 बजे से रंगोली प्रतियोगिता कक्षा 5 से 8 तक वर्ग के लिये ‘मध्यप्रदेश के वन्य-जीव एवं कक्षा 9 से महाविद्यालयीन वर्ग के लिये ‘शहरी भू भाग में बाघ’ विषय पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज की अन्य प्रतियोगिताओं के रूप में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक “विलुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’’ विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 4 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम दिनांक 4 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से वन विहार स्थित विहार वीथिका में ‘वन्य-जीव गलियारे वन्य-जीव मानव द्वंद को कम करने एवं जैव विविधता को बढावा देने में प्रभावी है’ विषय पर विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा दोपहर 12 बजे से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये ‘कथा वाचन’ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। भोपाल वन मंडल के सहयोग से वन्य-जीव संरक्षण के लिये ‘टाईगर वॉक’ का आयोजन किया गया। यह टाईगर वाक टी.टी. नगर स्टेडियम के सामने स्थित मुख्य मार्ग से होती हुई मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री पिथोडे की पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, के निदेशक श्री तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है। ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ श्री पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में श्री लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया है। उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। श्री पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी श्री लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा में बाबा मस्तनाथ की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरियाणा प्रवास के दौरान आज रोहतक में सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ की समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी का भ्रमण कर विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि नाथ संप्रदाय का भारतीय संस्कृति एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पावन स्थल पर पहुंचकर उन्हें संतोष हुआ है। नाथ संप्रदाय ने जाति, मत और भाषा का कभी अनादर नहीं किया, सभी को पूर्ण सम्मान दिया है और सबको जोड़ने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बाबा मस्तनाथ मठ (आश्रम) के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और बाबा मस्तनाथ की लघु प्रतिमा भी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।  

किसान मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे के लिए रेल चक्का जाम करते रोष धरने दिए, की नारेबाजी

फिरोजपुर   संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक ) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा देशभर में रेल चक्का जाम करने की घोषणा के अनुसार आज जिला फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब और सहयोगी जत्थेबंदीयों के किसान मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे के लिए फिरोजपुर, मक्खू , मल्लांवाला ,तलवंडी भाई ,फिरोजशाह और गुरुहरसहाय में मुकम्मल तौर पर रेल चक्का जाम करते रोष धरने दिए गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिरोजपुर छावनी के रेलवे स्टेशन पर लगाए गए रोष धरने को संबोधन करते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा ,जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ, सचिव गुरमेल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह जताला, सुरजीत सिंह फौजी और बूटा सिंह आदि ने कहा के दिल्ली आंदोलन के दौरान 3 अक्टूबर 2020 को लखीमपुर की घटना में 4 किसानों और एक पत्रकार को एक षड्यंत्र के तहत गाडी के नीचे कुचलकर मार दिया गया था मगर आज तक इस हत्याकांड के दोषियों को सजाएं नहीं दी गई और ना ही दिल्ली आंदोलन के दौरान किसान मजदूर से किए गए वायदों को केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया गया है।   उन्होंने कहां के भाजपा नेता अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा टैनी और उसके साथी गुंडो को सख्त से सख्त सजाऐं दी जाऐं और शहीद हुए किसानों तथा पत्रकार के परिवारों को इंसाफ दिया गया तथा आंदोलन की समाप्ति के समय केंद्र सरकार द्वारा किसान मजदूरो से मांगों को लेकर जो वायदे किए गए थे उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने शंभू बॉर्डर तोड़, खनौरी और रतनपुर बॉर्डर पर चल रहे मोर्चा के किसान मजदूरो की एमएसपी का गारंटी कानून, फसली बीमा योजना, प्रदूषण एक्ट से किसानों को बाहर निकलने , चिप वाले प्रीपेड बिजली मीटर लगाने बंद करने, मजदूरों को 700 रुपए दिहाड़ी, नरेगा के तहत 200 दिन काम देने और किसानों का सारा कर्ज खत्म करने आदि मांगों को केंद्र सरकार तुरंत मांगते हुए लागू करें । किसान नेताओं ने जिला फिरोजपुर में डीएपी खाद आवश्यकता के अनुसार किसानों को उपलब्ध करवाने और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए परचे रद्द करने ,असला लाइसेंस रद्द करने वाले फरमान वापस लेने आदि की मांग की और कहां के अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों की गांवों में एंट्री किसानों द्वारा बंद कर दी जाएगी।

दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा परिवार

बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर सिलेरियो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार पूरा परिवार सकुशल बाहर निकल आया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। कार सवार पूरा परिवार सुरक्षित जानकारी के मुताबिक यह हादसा दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास हुआ। कार के मालिक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को इस्माईल गांव में स्थित अपने ससुराल से दिल्ली के दिचाऊं कला ले जा रहा था। वह फल लेने के लिए रोहद टोल प्लाजा के पास रुका था। जब उसने गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक गाड़ी के अंदर धुंआ और दुर्गंध आने लगी। इसके बाद तुरंत गाड़ी चालक ने अपने परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी। इसके साथ ही कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। जिनकी वजह से आग ज्यादा भड़क गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर कार में आग कैसे लगी। फिलहाल कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है।

हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, तीसरी बार ‘कमल’ खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है: योगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है ऐसे में पार्टी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के कई विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सशक्त हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। राज्य में तीसरी बार ‘कमल’ खिलाने के लिए यहां की जनता तैयार है। हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता विकास चुनेगी, समृद्धि चुनेगी, एक बार फिर ‘कमल’ चुनेगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नींव को निरंतर मजबूत किया है। इसलिए, शाहबाद विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन समृद्धि का ‘कमल’ खिलाकर भाजपा को सेवा का अवसर देने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ को फैलाने का काम किया। जो राहुल गांधी जी ‘खटाखट-खटाखट’ कहने आते थे, आज वह मैदान छोड़कर पहले ही ‘सफा-चट’ हो चुके हैं ,  लेकिन हरियाणा की जनता उसके झूठ को नकार दिया और भाजपा प्रत्याशी को दिल्ली की संसद में भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा पर रोक थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी मैंने कहा,जिनको घंटे और शंख से परेशानी होती है, वो अपने कान बंद कर लें…कांवड़ यात्रा में डीजे भी बजेगा, घंटा-घड़ियाल भी बजेगा।  उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 500 वर्षो में नहीं हो पाया वह काम उत्तर प्रदेश की सरकार ने सिर्फ दो साल में करके दिखाया है। उन्होंने किस सनातनी को अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुशी नहीं है लेकिन कांग्रेस दुखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए। मंदिर निर्माण सहित धारा 370 हटाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आतंकवाद बढ़ाने का कार्य किया है। कांग्रेस के 60 से 65 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अराजकता व बेईमानी का राज रहा तथा भारत का पैसा स्विस बैंकों में पहुंचा। कांग्रेस के लिए देश प्राथमिकता कभी नहीं रहा।उन्होंने कहा कि देश पर जब भी संकट आता है, तब कांग्रेस व राहुल गांधी नजर नहीं आते। जब कोविड के समय में संकट आया तो 140 करोड़ की जनता को छोडक़र राहुल गांधी इटली में अपनी नानी के पास चले गए। उन्होंने कहा कि भारत देश के विकास में भाजपा ने अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। देश के हर कोने को बड़े सडक़ मार्गो के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। जिससे देश में उद्योग व व्यापार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में अपने संकल्प पत्र को एक कलम से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को जिताना चाहिए, ताकि राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकें।  

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ी लगातार तीसरी सेंचुरी, ठोका दावा

नई दिल्ली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को एक बैकअप ओपनर की तलाश है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मुख्य ओपनर हैं, लेकिन टीम में कोई बैकअप ओपनर इस समय नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का दौरा कठिन है और ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी तो किसी ना किसी को एक या दो मैच में आराम दिया जा सकता है। ऐसे में बैकअप ओपनर की जरूरत होगी। इसके अलावा चोट की स्थिति में भी ओपनर चाहिए। यही कारण है कि अभिमन्यु ईश्वरन इस स्पॉट को फिल कर सकते हैं। वे बैकअप ओपनर के इस समय बड़े दावेदार बन गए हैं, क्योंकि लगातार तीन शतक वे इस सीजन जड़ चुके हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे और तीसरे मैच में शतक जड़ने वाले अभिमन्यु ईश्वरन ने ईरानी कप 2024 में भी दमदार शतक जड़ा है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 117 गेंदों में शतक पूरा किया है। इस शैली से बल्लेबाजी करना अपने आप में बड़ी बात है। अभिमन्यू ईश्वरन पहले भी कुछ मौकों पर बैकअप ओपनर के तौर पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अब लगातार तीन शतक ठोककर और दमदार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के साथ वे बैकअप ओपनर की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ भी रेस में चल रहे हैं। अभिमन्यू ईश्वरन ने ना सिर्फ दलीप ट्रॉफी में दो शतक जड़े, बल्कि इससे पहले फरवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी के आखिरी मैच में दोहरा शतक भी जड़ा था। उससे पहले मैच में बंगाल के लिए केरल के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के उनके आंकड़ों की बात करें तो वे 97 मैचों की 166 पारियों में 7315 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 233 रन है। औसत 48.44 का है। 25 शतक और 29 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। अभिमन्यू ईश्वरन को पिछले कुछ समय में दो बार रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में मौका मिला, लेकिन वे डेब्यू करने से अभी दूर हैं।

इंग्लैंड की T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, 3 नए चेहरों को मिला मौका, कप्तान जोस बटलर की वापसी

नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम अक्टूबर के आखिर में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इस टूर पर इंग्लैंड की टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलेगी, जिसमें पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे। इसी लंबी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। कप्तान जोस बटलर की वापसी हो गई है, लेकिन तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण जोस बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन वे अब अगली सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोस बटलर की अनुपस्थिति में टी20 सीरीज में फिल साल्ट ने कप्तानी की थी, जबकि वनडे सीरीज में हैरी ब्रूक कप्तान थे। टी20 सीरीज बराबर रही थी, जबकि वनडे सीरीज 3-2 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी। वहीं, अगर इंग्लैंड की इस नई टीम की बात करें तो अनकैप्ड लेग स्पिनर जाफर चौहान को मौका मिला है, जो 23 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन लिस्ट ए डेब्यू अभी नहीं किया है। जॉन टर्नर और डैन मूसली भी इंग्लैंड की टीम में फिर से चुने गए हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। इंग्लैंड ने 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है, जिसमें पाकिस्तान में आयोजित होने वाली टेस्ट टीम के भी दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। कैरेबियाई दौरे पर व्हाइट-बॉल टीम के लिए इन दो खिलाड़ियों का चयन रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट के लिए चयन के बाद तय किया जाएगा, जो गुरुवार 24 अक्टूबर से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हाल ही में टीम में शामिल किए गए अधिकांश खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। जोफ्रा आर्चर, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जैकब बेथेल, विल जैक्स और सैम करन सहित अन्य खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे, जबकि ब्रूक और बेन डकेट अन्य दो स्थानों को हासिल करने की दौड़ में हो सकते हैं।   वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ली और जॉन टर्नर।

सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास के शीर्ष नेता रावी मुश्ताहा को किया ढेर

इजरायल इजरायली सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया गया। यह हमला उत्तरी गाजा के एक भूमिगत परिसर पर किया गया था, जिसे हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इजरायली सेना के मुताबिक, मुश्ताहा और कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह हमले के दौरान वहीं शरण लिए हुए थे। इजरायली सेना के बयान के अनुसार, “मुश्ताहा हमास के शीर्ष नेताओं में से एक थे और हमास की बल तैनाती से जुड़े फैसलों पर उनका सीधा प्रभाव था।” समेह अल-सिराज हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालते थे, जबकि समी औदेह एक महत्वपूर्ण कमांडर थे। मुश्ताहा को हमास के शीर्ष नेता यह्या सिनवार का करीबी माना जाता था, जिसे 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश में शामिल बताया जा रहा है। सिनवार के फिलहाल गाजा में कहीं छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। गाजा पर जारी इजरायली हमले उधऱ इजरायल के गाजा पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में दक्षिणी गाजा में भीषण हवाई हमले किए गए, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह हमले तब किए गए जब इजरायल पर ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई थीं। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से इजरायल ने गाजा में लगातार हमले तेज कर दिए हैं। लेबनान में भी बमबारी इजरायल की बमबारी सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं है। लेबनान पर भी इजरायली हवाई हमले जारी हैं। ताजा हमलों में बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह हमला लेबनान की सरकार के मुख्यालय के पास हुआ, जिसे अब तक का सबसे करीबी इजरायली हमला माना जा रहा है।

अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की, मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली अडानी समूह से जुड़ी एक बड़ी डील की खबर है। अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की है। यह डील क्लीन एनर्जी को लेकर है। इस समझौते के जरिए अडानी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सोलर-विंड हाइब्रिड परियोजना से क्लीन एनर्जी की सप्लाई करेगा। इस नई परियोजना के 2025 की तीसरी तिमाही तक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। गूगल ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की, जबकि अडानी समूह ने बयान में इसके बारे में डिटेल जानकारी दी। अडानी समूह ने क्या कहा? अडानी समूह के बयान में कहा, ‘‘ इस साझेदारी के जरिए अडानी गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगी। इस नई परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।’’ यह इनोवेशन डील भारत में ‘क्लाउड’ सेवाओं तथा परिचालन को स्वच्छ ऊर्जा द्वारा समर्थित कर गूगल के चौबीसों घंटे कार्बन-मुक्त ऊर्जा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही इस प्रकार भारत में गूगल की सतत वृद्धि में योगदान देगा। अडानी ग्रुप के शेयरों के हाल आपको बता दें कि आज गुरुवार को शेयर बाजार 1500 अंक तक गिर गया है। इस दौरान अडानी समूह के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर कारोबार के इंट्रा डे में करीबन 5% तक गिरकर 1869.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 3% तक की गिरावट है और यह शेयर इंट्रा डे में 3102.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी पावर के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और यह शेयर 633.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और कंपनी के शेयर 1039 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट और अडानी विल्मर तक के शेयरों में 3% तक की गिरावट देखी गई है।

साईं बाबा की मूर्तियां हटाने के मामले में ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया

वाराणसी (उप्र) वाराणसी के विभिन्न मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले एक कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी। श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, उनका अनादर नहीं करें।  

जेमिनी AI हिंदी सहित 8 अन्य भारतीय भाषाओं में लॉन्च, देखें कैसे करेगा काम

 नई दिल्ली  अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के ‘गूगल फॉर इंडिया’ इवेंट का आगाज हो गया। यह इस इवेंट का 10वां साल है। इस इवेंट में गूगल जेमिनी एआई के नए फीचर्स से परदा उठा सकती है। साथ ही, मेक इन इंडिया इनिशिएटिव का एलान भी हो सकता है। साथ ही, अमेरिकी टेक कंपनी यह भी बताएगी कि वह भारत में इंटरनेट एक्सेस, डिजिटल साक्षरता और टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन सॉल्यूशन को बढ़ाने की दिशा में क्या नया कर रही है। Gemini AI में भारत के लिए नया क्या? गूगल ने भारत में जेमिनी लाइव को लॉन्च कर दिया है। यह अंग्रेजी में पहले से ही उपलब्ध थी। अब गूगल ने इसे भारत में हिंदी के साथ-साथ 8 अन्य भाषाओं में भी पेश कर दिया है। आप इस सुविधा का फायदा आज से ही उठा सकते हैं। जेमिनी लाइव के माध्यम से कोई भी इंसान जेमिनी लाइव से रियल टाइम में सवाल-जवाब कर सकता है। Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा देशभर में Google Pay यूजर्स के लिए अब से गोल्ड लोन उपलब्ध होगा। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। लोन के लिए क्या प्रोसेस होगी अभी इसकी जानकारी कंपनी ने हीं दी है। गूगल पे ने अपनी लोन लिमिट को भी 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है। Google ने भारत में AI के लिए वाइट पेपर जारी किया वाइट पेपर का टाइटल “AI अपॉर्च्यूनिटी एजेंडा फॉर इंडिया” है। इसका उद्देश्य “तीन की-प्रायोरिटीज पर फोकस करके सरकार के भारत AI मिशन को पूरा करने में मदद करना है। तीन प्रायोरिटीज है- ‘इनोवेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, AI-रेडी वर्कफोर्स बिल्डिंग, इन्क्लूसिव एडॉपटेशन और एक्सेसिबिलिटी को बढ़ावा देना।’ गूगल इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर रोमा दत्ता चौबे ने गूगल फॉर इंडिया 2024 के 10th एडीशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा – उन दिनों को याद करें जब ट्रेन टिकट बुक करने का मतलब था घंटों लाइन में लगना या बिलों का पेमेंट करना दिन भर का काम था। पिछले 20 सालों में भारत गूगल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा है। यूपीआई ने पेमेंट में क्रांति ला दी है, और ऑर्डर दस मिनट से कम समय में डिलीवर किए जा रहे हैं। क्या है Gemini Live? Gemini Live एक मॉडर्न आर्टिफिशियल इटेंलीजेंस वर्जन है. मोबाइल यूजर्स इसके साथ एक व्यक्ति की तरह बातचीत कर सकेंगे. इसे ऐप में नीचे दाईं ओर से यूज कर पाएंगे.  यूजर्स को ऐप में होल्ड और एंड बटन दिया गया है, जो काफी काम के साबित होंगे. Google से ले सकेंगे लोन अब Google App पर अब 5 लाख रुपये का नॉर्मल लोन ले सकेंगे और 50 लाख रुपये तक गोल्ड लोन ले सकेंगे. इसके अलावा Google ने Apollo हॉस्पीटल के साथ पार्टनशिप की है. यहां वह 800 से ज्यादा health knowledge panels बनाएगी, जिसकी मदद से वह यूजर्स को हिंदी और इंग्लिश में जानकारी देगी. AI को लेकर बड़ी प्लानिंग, Noam Shazeer को किया शामिल Google Gemini एक पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम है. इसकी शुरुआत गूगल ने बीते साल की थी. इसको लेकर कंपनी काफी प्लानिंग कर रही है, जिससे लिए उसने हाल ही में Noam Shazeer को कंपनी में शामिल किया है. OpenAI और Microsof से मुकाबला Google के Gemini AI का मुकाबला OpenAI के ChatGPT और Microsoft के copilot से है. AI इंडस्ट्री में ChatGPT काफी पॉपुलर है. इसका पेड वर्जन भी मौजूद है, जिसे ChatGPT Plus का नाम दिया है. इसके अलावा हाल ही में Microsoft ने अपने  copilot का

बदलापुर यौन शोषण मामले में क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार किया

ठाणे बदलापुर यौन शोषण मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच अब दोनों आरोपियों को एसआईटी को सौंप देगी, जो इस पूरे मामले में जांच कर रही है। बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई है। बता दें कि एक सफाई कर्मचारी ने दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। जानकारी के अनुसार अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से बदलापुर स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर गोली चला दी था। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया था और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी शिंदे के एनकाउंटर पर कोर्ट ने भी सवाल उठाया। महाराष्ट्र सरकार से कोर्ट ने कहा था, “हम यह कैसे मान लें कि चार अफसर एक आरोपी को संभाल नहीं पाए। हथकड़ी भी लगी थी, अगर सेल्फ डिफेंस जैसी स्थिति थी तो आरोपी के पैर पर गोली मारते हैं, सिर में नहीं।” इस एनकाउंटर की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। आयोग इस बात की जांच करेगा कि अक्षय शिंदे की मौत कैसे हुई थी और इसके अलावा आयोग इसके कारणों तथा परिणामों का विश्लेषण भी करेगा। आयोग यह जांच करेगा कि क्या कोई व्यक्ति, समूह या संगठन, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना के लिए जिम्मेदार था। आयोग यह जांच करेगा कि पुलिस ने घटना के दौरान क्या उचित उठाए थे और इससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगा। इस मुठभेड़ को लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना की। सुप्रिया सुले ने कहा था कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में महायुति सरकार का रवैया भयावह है! पहले एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और अब मुख्य आरोपी की हिरासत में हत्या कर दी गई! यह न्याय प्रणाली की पूर्ण विफलता को दर्शाता है। यह महाराष्ट्र के लोगों को न्याय से वंचित करता है जिसके वे हकदार हैं।  

Mahindra Thar Roxx की बुकिंग पहले नवरात्र से शुरू, घंटे भर में 1.76 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स बुक

 नई दिल्‍ली  भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से फाइव डोर Thar Roxx को अगस्‍त महीने में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद तीन अक्‍टूबर से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी को इसके लिए पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया महिंद्रा को Thar Roxx के लिए देशभर से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने तीन अक्‍टूबर से ही बुकिंग को शुरू किया था। सुबह 11 बजे से इसके लिए बुकिंग को खोला गया था। जिसके बाद सिर्फ एक घंटे में ही एसयूवी को 176218 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet