LATEST NEWS

ओला इलेक्ट्रिक के मार्केट शेयर में लगातार गिरावट, ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर की बिक्री घटी

नई दिल्ली ओला इलेक्ट्रिक के मार्केट शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और सितंबर में यह गिरकर 27 प्रतिशत हो गया है। इसकी वजह दोपहिया ईवी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का बढ़ना और कंपनी के ईवी स्कूटर में लगातार ग्राहकों को समस्या का सामना करना है। सरकारी पोर्टल वाहन से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी द्वारा पिछले महीने 24,665 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की गई है। अगस्त में यह आंकड़ा 27,587 यूनिट्स का था। इस दौरान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 31 प्रतिशत थी। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर गिरने की वजह बाजार में प्रतिस्पर्धा का बढ़ना है। बड़ी ऑटो कंपनियां जैसे टीवीएस मोटर्स और बजाज ऑटो भी इलेक्ट्रिक दोपहिया सेक्टर में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री सितंबर में बढ़कर 19,103 यूनिट्स हो गई है, जो अगस्त में 16,789 यूनिट्स थी। टीवीएस मोटर्स की ओर से बीते महीने 18,084 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे गए थे। अगस्त में यह आंकड़ा 17,649 यूनिट्स पर था। एक अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी की बिक्री भी सितंबर में बढ़कर 12,676 यूनिट्स हो गई है। अगस्त में कंपनी द्वारा 10,980 यूनिट्स बेचे गए थे। ओला इलेक्ट्रिक की कम होती बिक्री का असर उसके शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। शेयर अपने ऑल-टाइम हाई लेवल 157.40 रुपये से करीब 38 प्रतिशत फिसल चुका है। ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 100 रुपये के आसपास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक के ईवी में ग्राहकों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और सर्विस सेंटर से जुड़ी समस्याएं हैं।

नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में नए नियम के साथ अब बिल्डर नहीं कर पाएंगे बायर्स के साथ धोखाधड़ी

नोएडा नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में जल्द ही नया नियम बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद बिल्डर बायर्स के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे और उन्हें फ्लैट की बुकिंग करने के साथ-साथ उसकी रजिस्ट्री भी करवानी होगी। इसके चलते सरकार को राजस्व का नुकसान भी नहीं होगा। अक्सर देखा गया कि बिल्डर मुनाफा कमाने के लिए एक ही फ्लैट कई लोगों को बेच देता है। वो अपना तो मुनाफा कमा लेता है, लेकिन इससे राजस्व की बड़ी हानि होती है। नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि क्योंकि नोएडा में त्री पक्षीय रजिस्ट्री होती है। यहां जितनी बार भी फ्लैट बिकेगा प्राधिकरण को ट्रांसफर चार्ज देना होगा। जिसे तकनीकी रूप से ट्रांसफर ऑफ मेमोरेंडम कहते है। बिल्डर अब ये चालाकी नहीं कर सकेगा। नए नियम के तहत बिल्डर को एग्रीमेंट टू सेल करने के साथ ही बायर्स की रजिस्ट्री करानी होगी। जिससे बायर्स को मालिकाना हक मिलेगा। ऐसा करने से बायर्स का पूरा रिकॉर्ड प्राधिकरण में अपडेट हो जाएगा। इससे बिल्डर किसी दूसरे को फ्लैट नहीं बेच सकेगा। यदि ऐसा करता है तो बायर्स को प्राधिकरण से टीएम कराना होगा और चार्ज देना होगा। दूसरा बायर्स को समय से फ्लैट मिलेगा। अब तक ये व्यवस्था लागू नहीं थी। ऐसे में बिल्डर धोखे से एक ही फ्लैट को कई बार बेचकर मुनाफा कमाता था। साथ ही बायर्स के साथ भी धोखाधड़ी होती थी। ऐसे कई मामले रेरा और नोएडा के थानों में दर्ज है। जिसमें बिल्डर ने बायर्स से धोखाधड़ी करके एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा और सभी से टीएम के नाम पर पैसे लिए। नए नियम के तहत कोई बायर्स बिल्डर से फ्लैट खरीदने जाता है। बुकिंग के समय 10 प्रतिशत राशि देकर बिल्डर उसके पक्ष में एग्रीमेंट टू सेल एक्सक्यूट करेगा। साथ ही इस प्रॉपर्टी की वैल्यू के अनुसार स्टॉप ड्यूटी देते हुए इसे रजिस्टर कराना होगा। निर्माण पूरा होने के बाद पजेशन देते समय 100 रुपए के स्टांप पेपर पर पजेशन डीड रजिस्टर किया जा सकता है। नोएडा में सबसे बड़ी समस्या रजिस्ट्री नहीं होना है। यहां बिल्डरों ने प्राधिकरण का पैसा जमा नहीं किया। जिसके एवज में प्राधिकरण ने रजिस्ट्री रोक दी है। अमिताभ कांत सिफारिश के बाद बिल्डर से 25 प्रतिशत राशि लेकर रजिस्ट्री की जा रही है। नए नियम के तहत ऐसा कुछ नहीं होगा। जैसे ही बायर्स फ्लैट की राशि 10 प्रतिशत देकर बुकिंग कराएगा, उसी समय बिल्डर बायर्स के पक्ष में एग्रीमेंट टू सेल करते हुए कुल वैल्यू की स्टांप ड्यूटी देते हुए रजिस्ट्री कराएगा। एक बार रजिस्ट्री होने से बायर्स को मालिकाना हक मिलेगा। साथ ही डर समाप्त हो जाएगा कि उसका फ्लैट कही और नहीं बिका है। प्राधिकरण या सरकार को राजस्व मिलेगा। साथ ही बिल्डर की ओर से की जाने वाली हेराफेरी समाप्त होगी। इससे संबंधित एक पत्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की ओर से भेजा गया है। यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड में प्रस्ताव लाकर इसे अपने यहां लागू कर दिया है। वहीं नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक भी जल्द होने जा रही है। इस प्रस्ताव को बोर्ड में लाया जाएगा। वहां से अप्रूवल मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा  

ऑनलाइन गेम में सेल्समैन ने लगाया पैसा, तो ‘कंगाल’ हो गया सुनार! पुलिस ने किया खुलासा

  छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाले एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की लत इस कदर लगी कि उसने शोरूम से सात लाख के जेवर चुरा लिए. इसके बाद उसे गिरवी रखकर उससे ऑनलाइन गेम खेला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले भी शोरूम से जेवर चुराए थे. आरोपी सेल्समैन प्रदीप डोंगरे 26 सितंबर की देर रात तक कामठी वाले गोल्ड शोरूम से घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने जब शोरूम संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि आज सेल्समैन प्रदीप डोंगरे शोरूम नहीं आया था. इसके बाद जब पुलिस ने और छानबीन करते हुए प्रदीप डोंगरे के जिम्मे रहने वाली ज्वेलरी की काउंटिंग करवाई तो इसमें सोने के कड़े, सिक्के, पेंडेंट कम पाए गए. इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाशी और 30 सितंबर को भारता देव पार्क से उसे पकड़ा. आरोपी ने युवक ने पूछताछ में कुबूल किया कि ऑनलाइन गेम की वजह से उसने शोरूम से जेवर चुराए और निजी लोन कंपनी में गिरवी रखकर गेम खेला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, युवक को पिछले डेढ़ महीने से ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी थी. लत लगने के कुछ दिन बाद जब उसे छोटा-मोटा फायदा हुआ, तो उसने ज्यादा कमाई के चक्कर में शोरूम से ज्वेलरी चुराई और उसे गिरवी रखकर पैसे उठाए. इसके बाद फिर फायदा होने पर गिरवी रखी ज्वेलरी छुड़वा भी ली, लेकिन इसके बाद फिर वह ऑनलाइन गेम की लत में पैसे गंवाने लगा, तब वह शोरूम से चोरी करके ज्वेलरी गिरवी रखने लगा. पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष खत्री ने बताया, आरोपी के पास से पांच सोने के कड़े, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने का सिक्का जब्त किया गया.

गांधी जयंती के अवसर पर मोदी ने स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

नई दिल्ली गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वच्छता संबंधित गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्वच्छता गतिविधियों की कुछ तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, “आज, गांधी जयंती पर, मैंने अपने युवा दोस्तों के साथ स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी दिन के दौरान किसी न किसी गतिविधि में भाग लें और साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करते रहें।” पीएम मोदी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, “आज हम स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। मैं उन सभी लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम किया है!” इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर ‘एक्स’ पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। पीएम मोदी ने लिखा, “देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।” एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।” बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान स्वच्छता और सादगी के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों ने स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया है, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जाए। देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सफाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जीवित रखना है।  

महिला पर्यटकों को सुरक्षित माहौल व शिकायतों के समाधान के लिए MP की पहली जिला स्तरीय समिति इंदौर में गठित

इंदौर  महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मध्य प्रदेश की पहली जिला स्तरीय समिति इंदौर में गठित की गई है। इसी तरह की जिला स्तरीय समितियां राज्य भर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर गठित की जाएंगी, जहां पर्यटकों की अच्छी खासी आमद होती है। इन जिलों में भी बनेगी ऐसी समिति जिन जिलों में ऐसी समिति बननी है, उनमें उज्जैन, खंडवा, खरगोन, निवाड़ी, जबलपुर, अनूपपुर और होशंगाबाद शामिल हैं। पुलिस की अगुआई वाली इंदौर जिला समिति में कानून प्रवर्तन, जिला प्रशासन, राजस्व, पर्यटन, पुरातत्व और अन्य विभागों के 15 से अधिक सदस्य शामिल हैं। महिलाओं के लिए बनेगा सुरक्षित माहौल इंदौर जिला समिति की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. सीमा अलावा ने कहा, ‘हमने राज्य की पहली जिला स्तरीय समिति गठित की है, जो महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देने के लिए कई विभागों के साथ मिलकर काम करेगी। राज्य में पर्यटकों और अकेली महिला पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ, महिलाओं के लिए एक मजबूत और सुरक्षित माहौल बनाने की आवश्यकता तेजी से महत्वपूर्ण हो गई है।’ ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपी और सीजी चैप्टर के अनुसार, ट्रैवल एजेंटों के एक संघ, मध्य प्रदेश में आने वाले कुल पर्यटकों में महिला यात्रियों का अनुपात बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है। एमपी पुलिस के साथ MoU मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) ने लोगों को प्रशिक्षण देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और आकर्षक पर्यटक आकर्षणों के कारण एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। पर्यटकों की आमद हर साल बढ़ रही है। राज्य सरकार एक सुरक्षित वातावरण स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां महिला यात्री सुरक्षित और सहज महसूस करें। मंत्री ने बताया कि ये समितियां कानून प्रवर्तन, जिला प्रशासन, पर्यटन और अन्य संबंधित विभागों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देकर पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने की पहल के रूप में काम करेंगी। हम पूरे राज्य में इस मॉडल को दोहराने की कोशिश करेंगे।’ ऐसे तैयार हो रही कमेटी महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल (एसटीडीडब्लू) परियोजना के तहत, एमपीटीबी ने लगभग 8000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया है और 35,000 व्यक्तियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य आतिथ्य क्षेत्र में 48 विभिन्न भूमिकाओं के लिए महिलाओं को तैयार करना है, जिसमें गार्ड, ड्राइवर, नाव संचालक, टूर असिस्टेंट और होटल संचालक शामिल हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, देश के सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, “महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर मैं देश के सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। सत्य और अहिंसा के प्रबल अनुयायी बापू का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए एक अनूठा संदेश है। उन्होंने हमें शांति और सहयोग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गांधीजी ने अस्पृश्यता, अशिक्षा, अस्वच्छता और अन्य सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए अभियान चलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।” उन्होंने आगे लिखा, “गांधीजी शाश्वत नैतिक सिद्धांतों के प्रतीक थे और उन्होंने नैतिकता आधारित आचरण का उपदेश दिया। उनका संघर्ष सबसे कमजोर को मजबूत करने पर केंद्रित था। उनके विचारों ने दुनिया के कई महान व्यक्तियों को प्रभावित किया, जिन्होंने गांधीजी के आदर्शों को अपने तरीकों में अपनाया। इस पावन अवसर पर, आइए हम सत्य, अहिंसा, प्रेम और पवित्रता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें और गांधीजी के सपनों के भारत की कल्पना के साथ देश और समाज के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करें।” राष्ट्रपति मुर्मू ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। शास्त्री जी ने आजीवन सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के उच्चतम आदर्श प्रस्तुत किए। उनके सुदृढ़ नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामरिक एवं अन्य सफलता प्राप्त की। आइए, उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  

मोहन यादव सरकार ने सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया

श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी अपने रास्ते आसान करती दिख रही है. हालांकि, यहां उपचुनाव की तारीख का भले ही ऐलान न हुआ हो. लेकिन बीजेपी यहां से कांग्रेस छोड़कर आए रामनिवास रावत को चुनाव लड़वाने वाली है. उनके सामने सीताराम आदिवासी एक बड़ी चुनौती थे. लेकिन BJP सरकार ने सीताराम आदिवासी को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है, जिससे रामनिवास रावत ने अब राहत की सांस ली है. मंगलवार शाम को जारी आदेश में मोहन यादव सरकार ने सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया. इसके बाद सीताराम ने ऐलान कर दिया कि वह विजयपुर विधानसभा से उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. बता दें कि मंगलवार को ही सीताराम आदिवासी ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी. सीताराम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होने से वनमंत्री रामनिवास रावत ने रहत की सांस ली है. दरअसल, रामनिवास रावत जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे तो विजयपुर से पूर्व बीजेपी विधायक सीताराम आदिवासी ने इसका विरोध किया था और बगावती तेवर दिखाते हुए रामनिवास रावत के सामने उपचुनाव लड़ने की बात भी की थी. सीताराम आदिवासी न केवल पूर्व विधायक रह चुके हैं, बल्कि इलाके के आदिवासी वोटबैंक पर उनकी अच्छी पकड़ है, इसलिए बीजेपी में रामनिवास रावत के जाने के बाद कांग्रेस की कोशिश थी कि वो उनके सामने विजयपुर से सीताराम आदिवासी को टिकट दे, लेकिन सीताराम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होते ही कांग्रेस की मुश्किलें यहां होने वाले उपचुनाव में बढ़ गई हैं, तो वहीं बीजेपी और रामनिवास रावत के लिए उपचुनाव की राह आसान होती दिख रही है.  

नवरात्रि मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को बोर्ड पर अपने नाम के साथ दुकान चलाने वाले का नाम भी लिखना होगा

रतलाम रतलाम नगर निगम इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की राह पर है। निगम ने आदेश पारित किया है कि इस बार नवरात्रि मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को बोर्ड पर अपने नाम के साथ दुकान चलाने वाले का नाम भी लिखना होगा। दरअसल, रतलाम के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि पर 9 दिवसीय गरबा रास होता है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस बार मंदिर में 3 से 12 अक्टूबर तक दस दिवसीय नवरात्रि मेला लगेगा। मध्यप्रदेश ही नहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के व्यापारी यहां दुकान लगाते रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि दुकानदारों के लिए अपने नाम का बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है। शहर काजी बोले-ये तुगलकी फरमान, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे नगर निगम के इस फैसले को शहर काजी सैयद आसिफ ने तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा फैसला यूपी में योगी सरकार ने भी लिया था। इसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत रतलाम नगर निगम से ऑर्डर कॉपी मांगी गई है। इसके मिलते ही एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन फॉर सिविल राइट्स, दिल्ली की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।’ शहर काजी ने यह भी कहा कि फैसले के विरोध की कलेक्टर को भी जानकारी दे दी गई है। मेले में बोर्ड लगाने के दौरान अगर कोई हंगामा या विरोध होता है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की रहेगी। निगम का तर्क-हमारा मकसद बिचौलियों पर रोक लगाना रतलाम नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी का कहना है, ‘मेले में रतलाम के अलावा बाहर से कई लोग दुकान लगाने के लिए आते हैं। यह निर्णय इसलिए लेना पड़ा क्योंकि कोई बिचौलिया नहीं आए, वास्तविक व्यापारी को ही दुकान मिले। टेंडर होने के बाद एक स्वीकृति पत्र दिया जा रहा है, जो दुकान पर आधार कार्ड के साथ रखना होगा। जब भी कोई जांच करने आता है तो दुकानदार को यह दिखाना होगा।’ गांधी ने कहा, ‘हमारी मंशा यह है कि जिस व्यक्ति के नाम से दुकान का टेंडर हुआ है, उसी को दुकान मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश का निर्णय प्रदेश स्तर पर था। हमने केवल कालिका माता मंदिर मेला ग्राउंड तक की बात की है। जिस किसी के नाम का टेंडर खुले, वह अपना रजिस्ट्रेशन अपने पास रखे और बोर्ड पर प्रोपराइटर का नाम जरूर लिखे।’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन उनके सूर्य को अस्त करने में सफल रहा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे। महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र और मानवता के लिए किए गए योगदान के प्रति देश कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है। मान्यता थी कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य कभी अस्त नहीं होता था, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन उनके सूर्य को अस्त करने में सफल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर क्षेत्रीय गांधी आश्रम में अपने विचार रखे। यहां उन्होंने चरखा चलाया और भजनों का आनंद लिया। सीएम ने यहां खादी के वस्त्रों की खरीदारी भी की। फिर ऑनलाइन पेमेंट भी किया। सीएम योगी ने कहा कि स्वदेशी जब तक भारत की आजादी का मंत्र नहीं बना था, तब तक आजादी की लड़ाई एकजुट होकर नहीं दिख रही थी। भारत की आजादी के आंदोलन के साथ महात्मा गांधी का जुड़ना और उसे स्वदेशी के साथ जोड़ने का जो अभियान रहा, इससे आजादी के लिए हर नागरिक के मन में गौरव व स्वावलंबन का भाव जागृत हुआ। खादी उसका प्रतीक बना। सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति उन अभियानों को ऊंचाई देना है, जिनकी प्रासंगिकता न केवल 100 वर्ष पहले, बल्कि आज भी उसी रूप में बनी है। जिस मिशन को पीएम मोदी ने दस वर्ष पहले प्रारंभ किया था, वह आज भी नई ऊंचाई को प्राप्त करता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण न केवल स्वच्छता के प्रति उनके आग्रह, बल्कि नारी गरिमा के गौरव को बढ़ाने का अभियान भी है। नारी सशक्तिकरण के बिना समाज को स्वावलंबी नहीं बना सकते। स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, स्वदेशी व स्वावलंबन के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वचनों की प्रासंगिकता आज भी बनी है। सीएम योगी ने कहा कि जो भी देश शक्तिशाली व सामर्थ्यवान बने हैं, उन्होंने सर्वप्रथम आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त किया। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान ने अपनी उद्यमिता को बढ़ाया है। वहीं देश में पीएम मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वदेशी अभियान को नई ऊंचाई प्रदान करने का कार्यक्रम है। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत महात्मा गांधी के मूल्यों व आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए निरंतर बढ़ रहा है। विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत अनेक कार्यक्रम हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि खादी हमारे जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने बताया कि गांधी आश्रम में 108 दिन तक खादी के उत्पादों पर 25 फीसदी छूट दी जाएगी। सीएम ने आह्वान किया कि इस अवधि में खादी की कोई वस्तु अवश्य खरीदें। स्वदेशी वस्तुओं को उपहार स्वरूप भेंट करें। स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करें। इससे अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को भी साकार करने में मदद मिलेगी। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के अभियान के स्वरूप विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद करेगा। सीएम ने अपील की कि पर्व-त्योहार में विदेशी वस्तुओं की बजाय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां स्कूली बच्चों ने नारायण-नारायण जय गोविंद हरे, नारायण-नारायण जय गोपाल हरे, वह शक्ति हमें दो दयानिधे, रघुपति राघव राजाराम आदि गीतों से भावांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की भी हौसला अफजाई की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय गांधी आश्रम में चरखा भी चलाया। जीपीओ में कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। सीएम के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी झाड़ू लगाया। सीएम योगी ने खादी आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी राष्ट्रपिता के अनन्य भक्त व अनुयायी थे। वे गांधी जी के आह्वान पर देश के आजादी के आंदोलन में जुड़े थे। उन्हें 1964 में प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। देश खाद्यान्न सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके, उसका परिणाम शास्त्री जी के छोटे कार्यकाल के दौरान भी देखने को मिला। सीएम योगी ने कहा कि 1965 में दुश्मन देश द्वारा थोपे गए युद्ध का जवाब भारत ने तेजस्विता के साथ दिया था। यह देश के उस स्वरूप को दिखाता है कि विश्व मानवता के कल्याण के लिए कार्य करेंगे, लेकिन हमारी सीमाओं पर कोई अतिक्रमण करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब भी देंगे। शास्त्री जी के नेतृत्व में उस समय भारत ने भी अपने पराक्रम का परिचय दुश्मन देश को कराया और विश्व के सामने भारत को वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित करने में योगदान दिया।  

हाईकोर्ट ने कहा कोविड से मौत पर नहीं मिला परिवार को क्लेम, सरकार ने निगम के सहायक दरोगा को अपात्र बताया, ब्याज समेत मुआवजा देने के आदेश

इंदौर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने कोविड के दौरान नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी की मृत्यु के मामले में उसकी पत्नी को मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ देने का आदेश दिया है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि पर शासन को बैंक दर से ब्याज भी देना होगा। मामला निगमकर्मी जगदीश करोसिया का है। 10 जुलाई 2020 को नगर निगम ने उन्हें सुपरवाइजर के रूप में नियुक्ति दी थी। उनके जिम्मे कोरोना संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजर इत्यादि से छिड़काव करवाने की जिम्मेदारी थी। काम के दौरान 29 अगस्त 2020 को उनकी कोरोना से मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें जगदीश की पत्नी अलका ने शासन को आदेश देकर मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ दिए जाने की गुहार लगाई, लेकिन डिप्टी रिलीफ कमिश्नर ने नियमों का हवाला देते हुए इस आवेदन को निरस्त कर दिया। उनका कहना था कि वे योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इस पर एडवोकेट आयुष अग्रवाल के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने शासन को आदेश दिया कि वह जगदीश की पत्नी को योजना का लाभ दे। कोर्ट ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि पर बैंक दर से ब्याज भी दिलवाया है। कर्बला मैदान मामले में हाई कोर्ट में दायर हुई अपील कर्बला मैदान मामले में 13 सितंबर को आए जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अपील दायर हुई है। यह अपील पंच मुसलमान कर्बला मैदान कमेटी लालबाग रोड इंदौर की ओर से दायर हुई है। अपील में निगमायुक्त, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल और अन्य को पक्षकार बनाया गया है। गौरतलब है कि 13 सितंबर को पंद्रहवें जिला न्यायाधीश नरसिंह बघेल ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि नगर निगम इंदौर कर्बला मैदान की खसरा नंबर 1041 की 6.70 एकड़ जमीन का स्वामी है। उक्त अपील इसी फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई है।

कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बाबर आजम

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। बाबर आजम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।” उन्होंने लिखा, “कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ऊर्जा केंद्रित कर पाऊंगा।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।” यह कोई पहली बार नहीं है जब बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी उनको पाकिस्तान की कप्तानी ने हटा दिया गया था। हालांकि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बाबर आजम पाकिस्तान के सफेद गेंद टीम कप्तान थे। जबकि शान मसूद इस समय पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं। बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर कटाक्ष किया। बाबर आजम हालिया समय में खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे थे। बाबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और सितंबर में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद कई फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “बाबर आजम ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी (दूसरी टीमों के लिए दुखद दिन)”। एक और यूजर ने लिखा, “बाबर आजम के इस्तीफे: 2, बाबर आजम की 6 टूर्नामेंट्स में ट्रॉफियां: 0″। किसी और ने कहा, “बाबर आजम ने फिर से पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी। वह अपनी निजी तरक्की देख रहे हैं, टीम की नहीं।” गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ी है। हाल ही में अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पहले भी बाबर ने कहा था कि कप्तानी के कारण उन पर काफी दबाव आ गया है और वह अब अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बाबर ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे प्यारे फैन्स, मैं आज आपसे एक अहम बात साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले महीने मैंने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी थी।” “इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं इस जिम्मेदारी से हटकर अपने खेल पर ध्यान दूं। कप्तानी मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इससे काम का बोझ बहुत बढ़ गया था। अब मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।” आजम ने आगे कहा कि अब वह आगे अपने खेल पर ध्यान देना चाहेंगे और एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने के लिए इच्छुक रहेंगे।  

पितृमोक्ष अमावस्या देहरी घाट पर स्नान के दौरान पांच लोग डूब, तीन की जान बचाई, दो की तलाश जारी

 सीहोर  सीहोर और शाजापुर जिले की सीमा पर बहने वाली पार्वती नदी में पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन लोगों को तो तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहरे पानी में डूब गए। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना पार्वती और अजनाल नदी के संगम पर बुधवार सुबह घटित हुई। जो दो युवक गहरे पानी में डूब गए, वो रिश्ते में मामा-भांजा हैं। पुलिस और एनडीआरफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है। हादसा ग्राम पंचायत अमलाहा के पास देहरी घाट पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। पितृमोक्ष अमावस्या होने के कारण नदियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिनके साथ घटना घटित हुई, वे पांचों युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान गहराई में चले गए। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) लापता हैं। बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो जिलों की सीमा पर है देहरी घाट पार्वती नदी ने देहरी घाट पर जहां यह हादसा हुआ, वहां दो जिलों की सीमा लगती है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या को लेकर बुधवार सुबह से ही देहरी घाट पर स्नान के लिए आए लोगों की भीड़ लगी है। आसपास के कई गांवों के लोग नदी में स्नान करने पहुंचे हैं।

सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजित

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर राजभवन में आयोजित सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। परिसर के रहवासियों को स्वच्छता को अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया। सफाई कर्मचारियों के साथ चर्चा की। राज्यपाल पटेल , गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रात: राजभवन कर्मचारी आवास परिसर में आयोजित सफाई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर राजभवन के कर्मचारी आवास परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

धड़धड़ाती निकल गई दो ट्रेन, खुला रह गया फाटक, गार्ड की स्थिति हैरान करने वाली…देखिए वीडियो

अशोकनगर अशोकनगर में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। मंगलवार(2 अक्टूबर) की रात को गेट मैन अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को बंद करना भूल गया। फाटक खुला देखकर यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। तभी दो ट्रैक पर दो ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली, तब यात्रियों की जान में जान आई। ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोनों लोको पायलेट ने भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर ली। लोको पायलट ने कर्मचारी को जमकर फटकारा अशोकनगर​​​​-​​​गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक को देर रात रेलवे कर्मचारी बंद करना भूल गया। तभी यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। उसी वक्त दो ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। फाटक के किनारे खड़े लोगों की नजर दोनों ट्रेन पर पड़ी तो वे फाटक बंद करने के लिए चिल्लाने लगे। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रिवर्स ली। शोर सुनकर रेलवे कर्मचारी ने फाटक बंद किया। तभी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आकर दोनों ट्रेनें भी रुक गईं। लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। नशे में था रेलवे कर्मचारी रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। 100 यात्री सवार थे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में 100 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि गेट मैन की लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी। शुक्र है कि समय पर ड्राइवर ने बस को बैक कर लिया।

Jamaica के PM Andrew Holness से PM Modi की मुलाकात, गेल रहे मौजूद

नई दिल्ली  पीएम नरेंद्र मोदी और जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस के बीच खास मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि नई दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम ‘जमैका मार्ग’ रखा गया है, जो भारत-जमैका के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को उसेन बोल्ट से जोड़ते हुए कहा कि उनकी रफ्तार से भी तेजी से बढ़ेंगे। इस मुलकाता के दौरान पीएम मोदी से क्रिकेट की दुनिया के यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल ने भी मुलाकात की। उन्होंने तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए लिखा- भारत के पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात है। जमैका से भारत, प्यार..। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों का क्रिकेटरों से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- क्रिकेट-प्रेमी देशों के रूप में खेल हमारे संबंधों में बहुत मजबूत और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत के लोगों का क्रिकेटरों से विशेष लगाव है। हमने खेलों में अपने सहयोग को और गहरा करने पर भी चर्चा की। मुझे विश्वास है कि आज की चर्चा के परिणाम हमारे संबंधों को उसेन बोल्ट से भी अधिक तेजी से आगे बढ़ाएंगे और हम नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। मोदी ने जमैका में रहने वाले भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि करीब 180 साल पहले भारत से जमैका गए लोगों ने हमारे ‘पीपल टू पीपुल’ संबंधों की मजबूत नींव रखी। जमैका को अपना घर मानने वाले भारतीय मूल के लगभग 70,000 लोग हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण हैं। मैं प्रधानमंत्री होलनेस और उनकी सरकार को उनका ख्याल रखने के लिए धन्यवाद देता हूं…आज आयोजित हो रहा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने टीम इंडिया का साइन किया हुआ बल्ला जमैका के पीएम को गिफ्ट किया, जबकि जमैका के पीएम ने क्रिस गेल का साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet