LATEST NEWS

मेरठ : मेडिकल कॉलेज स्टाफ से मारपीट, 250 रेजिडेंट डॉक्टर्स का इस्तीफा, इमरजेंसी

मेरठ  उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर रात अस्पताल की इमरजेंसी में एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसको लेकर तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। एक जूनियर डॉक्टर ने हंगामा करने से मना किया, जिस पर तीमारदारों और डॉक्टर्स के बीच मारपीट हो गई। इसमे एक जूनियर डॉक्टर का सिर फूट गया। इसके बाद डॉक्टर भड़क गए और डॉक्टरों ने तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर 250 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों को पता चला कि आरोपी तीमारदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए ओपीडी से बाहर आकर परिसर में धरना शुरू कर दिया। इलाज के लिए आए मरीज एक कमरे से दूसरे कमरे में भटकते रहे, लेकिन उनका उपचार नहीं हो पाया। 250 डॉक्टर ने दिया सामूहिक इस्तीफा कार्रवाई की मांग को लेकर सभी जूनियर 250 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान मेडिकल कॉलेज में एक तीमारदार अपने मरीज लेकर पहुंचा। उपचार न मिलने पर गुस्सा जाहिर करते हुए डॉक्टरों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इतना सुनते डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने पुलिस के सामने ही तीमारदार की पिटाई करते हुए गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी जूनियर डॉक्टरों ने मृत महिला के तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं एसपी सिटी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मृत महिला के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे ।

अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट

टीवीएस मोटर की बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत बढ़ी टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट चेन्नई  दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर ने सितंबर, 2024 में 4,82,495 इकाइयों की खुदरा बिक्री की। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान उसने बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। टीवीएस मोटर ने पिछले साल इसी महीने में 4,02,553 इकाइयों की बिक्री की थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 28,901 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 20,356 इकाई थी। सितंबर, 2024 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 4,71,792 इकाई हो गई। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री 23 प्रतिशत और स्कूटर की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी। सितंबर, 2024 में कंपनी का निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ा। सितंबर, 2024 में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 15,598 इकाई से घटकर 10,703 इकाई रह गई। टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी  घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की सितंबर महीने में कुल घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 69,694 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 82,023 इकाइयों की बिक्री हुई थी। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक समेत कुल 41,063 यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री की जो सितंबर, 2023 के 44,809 वाहनों की तुलना में आठ प्रतिशत कम है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में यात्री वाहन उद्योग ने खुदरा बिक्री में एक साल पहले की दूसरी तिमाही की तुलना में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी। ऐसा उपभोक्ता मांग धीमी होने और मौसमी कारकों की वजह से हुआ। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के कुल वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की बिक्री सितंबर में 28,631 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 37,214 इकाई थी। इस तरह इस खंड में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 79,931 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही की बिक्री से 19 प्रतिशत कम है। अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट  वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड की सितंबर में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,233 इकाई रही। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। सितंबर, 2023 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 19,202 इकाई रही थी। पिछले महीने निर्यात सहित मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) की बिक्री 11,077 इकाई थी, जो सितंबर, 2023 में बेची गई 12,752 एमएंडएचसीवी की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी ने बताया कि सितंबर, 2024 में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री (घरेलू व निर्यात) 6,156 इकाई रही जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 6,450 इकाई थी। अशोक लेलैंड ने कहा कि कंपनी की घरेलू बिक्री (एमएंडएचसीवी व एलसीवी) समीक्षाधीन महीने में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 16,041 वाहन रह गई, जो सितंबर, 2023 में 18,193 वाहन थी।

नोएडा में एनकाउंटर, अब DLF मॉल के पास पुलिस के निशाने से घायल हुआ बदमाश, पैर में लगी गोली

नोएडा नोएडा में बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए.  वहीं, एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है. पहली मुठभेड़ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत डीएलएफ मॉल के पास हुई, जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही थी. बदमाश की पहचान अजीत के रूप में हुई, जो रेकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी और उनसे चेन व मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस द्वारा रोके जाने पर अजीत ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. अजीत मुख्य रूप से सेक्टर 16A फिल्म सिटी को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें करता था. दूसरी मुठभेड़ थाना 126 क्षेत्र में पुस्ता रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाश फैक्ट्री और घरों में चोरी और राहगीरों के साथ लूट की घटनाओं में शामिल थे. पुलिस ने जब उन्हें चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. इस दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर फिसल गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौरव उर्फ तुषार नामक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. गौरव को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है.  

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2022-23 में सालाना आधार पर रोजगार के अवसर 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

नई दिल्ली  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2022-23 में सालाना आधार पर रोजगार के अवसर 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। ताजा सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वित्त वर्ष 2022-23 में रोजगार बढ़कर 1.84 करोड़ हो गया है, जो कि 2021-22 में 1.72 करोड़ पर था। वित्त वर्ष 2022-23 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 55 प्रतिशत रोजगार के अवसर तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में थे। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक के इंडस्ट्रीज के वार्षिक सर्वे (एएसआई) के मुताबिक, इंडस्ट्रीयल आउटपुट में पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। आंकड़ों के मुताबिक, ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 7.3 प्रतिशत बढ़ा है। सर्वे के मुताबिक, 2022-23 में 2021-22 के मुकाबले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इनपुट 24.4 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, इस दौरान आउटपुट में 21.5 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 2022-23 में धातु, पेट्रोलियम, खाद्य उत्पाद, केमिकल और केमिकल उत्पाद और मोटर वाहन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। समीक्षा अवधि में सेक्टर के कुल आउटपुट में इन इंडस्ट्री का योगदान 58 प्रतिशत था। इनके आउटपुट में 24.5 प्रतिशत और जीवीए में सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। एएसआई के आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों की संख्या महामारी के पहले (2018-19) के आंकड़े से 22.14 लाख अधिक हो गई है। 2022-23 में जीवीए में महाराष्ट्र पूरे भारत में शीर्ष पर रहा है। इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का नाम है। वित्त वर्ष 23 में ज्यादातर आर्थिक आंकड़ों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें निवेशित पूंजी, इनपुट, आउटपुट, जीवीए और रोजगार शामिल हैं।    

सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में समन जारी

मुंबई  महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक अदालत ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में उन्हें समन जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नासिक, दीपाली परिमल केडुस्कर ने गांधी को इस संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि ‘‘एक देशभक्त व्यक्ति के खिलाफ दिया गया बयान प्रथम दृष्टया अपमानजनक प्रतीत होता है।’’ गांधी को मामले की अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से या अपने कानूनी प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होना होगा, जिस पर अभी निर्णय होना बाकी है। शिकायतकर्ता एक गैर सरकारी संगठन के निदेशक हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने हिंगोली में गांधी द्वारा संबोधित एक संवाददाता सम्मेलन और नवंबर 2022 में कांग्रेस नेता द्वारा दिए गए भाषण को सुना और देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी ने इन दोनों मौकों पर अपने भाषण और दृश्य चित्रणों से वीर सावरकर की प्रतिष्ठा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया और समाज में उनकी छवि को धूमिल करने की भी कोशिश की। शिकायतकर्ता के अनुसार, गांधी ने कहा कि ‘‘सावरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिन्न हैं’’ और यह टिप्पणी मानहानिकारक प्रतीत होती है। शिकायतकर्ता ने कहा कि गांधी ने इसके बाद आरोप लगाया कि ‘‘सावरकर ने हाथ जोड़कर रिहाई के लिए प्रार्थना की और उन्होंने ब्रिटिश सरकार के लिए काम करने का वादा भी किया।’’ अदालत ने सभी दलीलों पर गौर करने के बाद कहा, ‘‘रिकॉर्ड में प्रस्तुत साक्ष्यों पर गौर करने पर, अभियुक्त द्वारा एक देशभक्त व्यक्ति के खिलाफ दिए गए बयान प्रथम दृष्टया मानहानिकारक प्रतीत होते हैं।’’ मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार हैं। इसके बाद अदालत ने गांधी के खिलाफ मानहानि और जानबूझकर अपमानित करने से संबंधित धाराओं के तहत नोटिस जारी किया।    

महंगी सब्जी- प्याज टमाटर से लाल और आलू सब सब्जियों के दाम बढ़े, जेब काटते वेजिटेबल्स के लेटेस्ट रेट

दिल्ली देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। एक तरफ जहां एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में इजाफा हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ मंडियों में हरी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंडियों में प्याज, टमाटर के साथ ही अब धनिया, शिमला मिर्च, पालक और लौकी जैसी सामान्य सब्जियों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। इन दिनों हरा धनिया 200 से 300 रुपए, लहसुन 300 से 400 रुपए, मेथी 200 से 250 रुपए, हरा मटर 200 से 240 रुपए प्रति किलो के भाव से फुटकर में बेचा जा रहा है। इसी तरह हरी मिर्च, गोभी, सेमी, पालक, परमल 60 से 80 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रहे हैं। जबकि आलू, प्याज व टमाटर में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं बाजार में टमाटर के दाम अभी भी 50 से 60 रुपए प्रति किलों और प्याज के दाम 60 से 70 रुपए प्रति किलों बने हुए है। दरअसल, बरसात के मौसम में सब्जियों की कीमतें आमतौर पर बढ़ जाती हैं क्योंकि बारिश की वजह से कटाई, तुड़वाई और पैकेजिंग प्रभावित होती है। इसके अलावा, परिवहन में व्यवधान के कारण सब्जियों की बर्बादी बढ़ जाती है। इससे कीमतों पर और असर पड़ता है। इस साल भीषण गर्मी ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। एशिया की सबसे बड़ी सब्जी और फल थोक मंडी आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि, पिछले एक महीने में सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है, क्योंकि इसकी खेती होने वाले इलाकों में अत्यधिक बारिश ने फसलों और सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो हफ्तों से मंडी में आवक कम हुई है, जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश के मद्देनजर यह उछाल नजर आ रहा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बारिश की नई सब्जियां आने के बाद आवक बढ़ने पर भाव में गिरावट की संभावना की जा सकती है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि, खरीफ टमाटर की बुआई आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पिछले साल की तुलना में पिछड़ रही है। महाराष्ट्र में टमाटर में कीटों और बीमारियों की समस्या अधिक है, जिससे आपूर्ति में कमी आई है। चूंकि खुदरा और थोक बाजारों में टमाटर की कीमतें बढ़ने लगी है, इसलिए सरकार मोबाइल वैन के माध्यम से सब्जी बेचकर हस्तक्षेप कर सकती है, जैसा कि पिछले महीने किया गया था। हाल ही में उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने भी कहा था कि हम कीमतों पर नजर रख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेंगे। सब्जियों की कीमतें एक नजर में सब्जी थोक (रुपये) खुदरा (रुपये) आलू 26—28 35—40 प्याज 48—50 60—70 टमाटर 40—50 50—60 हरा धनिया 150—200 200—300 हरी मिर्च 40—45 60—80 अदरक 40—50 90—150 लहसुन 250—300 300—400 फूल गोभी 35—40 60—80 लौकी 25—30 40—50

डिफेंस डायलॉग के दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि वर्तमान स्थिति संवेदनशील बनी हुई है

नई दिल्ली भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के मुताबिक चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति स्थिर, लेकिन सामान्य नहीं है। दिल्ली कैंट में मंगलवार को चाणक्य रक्षा संवाद में बोलते हुए, जनरल द्विवेदी ने यह बात कही। डिफेंस डायलॉग के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने यह भी बताया कि भारत किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार है। गौरतलब है कि मई 2020 में भारत चीन सीमा पर सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था। जनरल द्विवेदी ने बताया कि भारत का लक्ष्य मई 2020 में शुरू हुए सैन्य गतिरोध से पहले की स्थिति को बहाल करना है। इसमें लैंड ऑक्यूपेशन, बफर जोन और पेट्रोलिंग की स्थितियों को पहले की स्थिति में बहाल करना है। जनरल द्विवेदी ने कहा कि जब तक उस स्थिति की बहाली नहीं हो जाती, वहां स्थिति संवेदनशील बनी रहेगी। सीमा पर चीन के संदर्भ में जनरल द्विवेदी ने कहा, “स्थिति स्थिर है, लेकिन सामान्य नहीं है और संवेदनशील है। अगर ऐसा है तो हम क्या चाहते हैं, हम चाहते हैं कि अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति बहाल हो। चीन के साथ, आपको प्रतिस्पर्धा, सहयोग, सह-अस्तित्व, टकराव और प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। इसलिए जब तक वह स्थिति बहाल नहीं हो जाती, जहां तक हमारा सवाल है, स्थिति संवेदनशील रहेगी और हम (सेना) किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।” जनरल द्विवेदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक वार्ता के बावजूद, किसी भी समझौते का क्रियान्वयन जमीन पर सैन्य कमांडरों पर निर्भर करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कूटनीतिक वार्ता से सकारात्मक संकेत मिले हैं। बावजूद इसके अभी तक सेनाओं की पूरी तरह से वापसी नहीं हो सकी है। चीन के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हम चाह रहे हैं कि अप्रैल 2020 से पहले जो स्थिति थी, वह बहाल हो। इसलिए जब तक वह स्थिति बहाल नहीं हो जाती, जहां तक हमारा सवाल है, स्थिति संवेदनशील बनी रहेगी और हम पूरी तरह से परिचालन के लिए तैयार हैं। वहीं चीन द्वारा आधुनिक सीमावर्ती गांव बसाए जाने की भी खबर है। आर्मी चीफ ने भारतीय सीमावर्ती गांवों के विषय में कहा कि हमारे देश में इस तरह के मॉडल विलेज बनते आ रहे हैं। अब राज्य सरकारों को भी संसाधन जोड़ने का अधिकार है। अब सेना, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की निगरानी सब एक साथ जारी है, इसलिए अब जो नए मॉडल विलेज बन रहे हैं, वे और भी बेहतर होंगे। जम्मू-कश्मीर पर आर्मी चीफ ने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद अब वहां स्कूली बच्चों को मालूम हैं कि उन्हें कौन सा झंडा ड्रॉ करना है। भारतीय सेना प्रमुख का कहना है कि उन्हें लगता है कि हम शांति और समृद्धि की तरफ अग्रसर हैं।      

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के चुनावी भाषण पर सख्त ऐतराज जताते हुए उन्हें गांधी फैमिली का इतिहास याद दिलाया

नई दिल्ली  केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी भाषण पर सख्त ऐतराज जताते हुए उन्हें गांधी फैमिली का इतिहास याद दिलाया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने के फैसले की भी प्रशंसा की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने भाषणों में केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने उनके बयानों को ‘दिमागी दिवालियापन’ का नाम दिया। कहा कि राहुल गांधी दिमागी दिवालियापन के शिकार है। राहुल गांधी को गलतफहमी है कि उनके बयानों से मोदी की छवि खराब होगी। राहुल गांधी के परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा, उनके परिवार के शासन में कई घोटाले होते रहे हैं। वह ढंग की बात नहीं करते हैं, भारत से बाहर जाकर देश को गाली देते हैं, उन्हें यह कहने का क्या हक है?” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में राहुल गांधी के ‘नाच-गाने’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जो कहा गिरिराज ने उसका समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत को, प्रभु राम को भी गाली देते हैं। यह इनका स्वभाव सा बन गया है। दरअसल, राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को “नाच-गाना” कार्यक्रम बताया था। उनके इसी बयान पर सीएम योगी ने कहा था कि ‘यह तो आपका परिवार जीवन भर करता रहा है।’ बेगूसराय सांसद ने महाराष्ट्र सरकार के गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे सनातन परिवार में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गौ पूजन हमारा धर्म है, जैसे हम दीपावली और दुर्गा पूजा मनाते हैं, वैसे ही गाय पूजन भी हमारे धर्म का एक अंग है। दुर्भाग्य है कि इस देश में गाय काटने वाले भी वोट बैंक हैं। गाय को इस देश में माता का दर्जा दिया गया है, और महाराष्ट्र सरकार ने जो दर्जा दिया है, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमें उम्मीद है कि देश की अन्य सरकारें भी इसका सम्मान करेंगी।”    

निर्वाचित त्रि-स्‍तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 03 एवं 04 अक्‍टूबर को

निर्वाचित त्रि-स्तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम निर्वाचित त्रि-स्‍तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 03 एवं 04 अक्‍टूबर को भोपाल पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति का निर्वाचित त्रि-स्‍तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 03 एवं 04 अक्‍टूबर 2024 को आर.सी.व्‍ही.पी. नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विश्‍वविद्यालयों, एवं शैक्षणिक संस्‍थाओं व प्रशिक्षण संस्‍थाओं आदि के प्रतिनिधि भाग लेंगे। दो दिवसीय इस आयोजन के दूसरे दिन भारत सरकार की समिति भोपाल जिलें की महिला प्रतिनिधि पंचायतों का भ्रमण करेगी।

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला में जेल में बंद कारोबारी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानें कब होगी सुनवाई

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी की जमानत याचिका पर तीन अक्टूबर को होगी सुनवाई महादेव सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार कारोबारी सुनील दम्मानी की जमानत याचिका पर तीन अक्टूबर को सुनवाई महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला में जेल में बंद कारोबारी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानें कब होगी सुनवाई नई दिल्ली/ रायपुर  उच्चतम न्यायालय ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कारोबारी सुनील दम्मानी की जमानत याचिका पर तीन अक्टूबर को सुनवाई करने के लिएसहमति जताई। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से जेल में बंद कारोबारी के वकील ने आग्रह किया कि जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। दम्मानी के वकील ने दलील दी कि उनका मुवक्किल 13 माह से अधिक समय से जेल में बंद है जिसके बाद सीजेआई ने कहा, ‘‘ऐसे मामले जो किसी निश्चित दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं, हम आम तौर पर उससे पहले या बाद में सुनवाई नहीं करते, लेकिन यह एक जमानत याचिका है… हम इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेंगे।’’ पिछले साल 23 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में कथित संलिप्तता के लिए दम्मानी और तीन अन्य को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा सहित 10 लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली थी। सुनील दम्मानी के अलावा, उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा और रायपुर निवासी सतीश चंद्राकर को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी का धन शोधन मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस थाने में सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव’ के खिलाफ 2022 में राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। ईडी के अनुसार, दम्मानी बंधुओं की आभूषण की एक दुकान और एक पेट्रोल पंप है और कथित तौर पर हवाला लेन-देन में उनकी भूमिका है। एएसआई वर्मा ने कथित तौर पर अन्य आरोपियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए उनसे रिश्वत ली और यह भी अंदेशा है कि वर्मा ने अन्य पुलिस अधिकारियों को भी रिश्वत की राशि दी।    

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा

2 अक्टूबर गाँधी जयंती से प्रदेश में मनाया जाएगा मद्य निषेध सप्ताह गाँधी जयंती पर भोपाल से जिला स्तर से तक आयोजित होंगे जगरूकता कार्यक्रम महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा भोपाल महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान और नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करना है। प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम और नशामुक्ति रैलियों का आयोजन, नगर पालिका, नगर परिषद, और वार्ड स्तर पर भी जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए। गुरूवार 3 अक्टूबर को जिले के हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, और महाविद्यालयों में निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार 4 अक्टूबर को चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओं, शनिवार 5 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक, और व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा। नशे की आदत छोड़ चुके व्यक्तियों द्वारा अपने अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। रविवार 6 अक्टूबर को हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री स्कूल और कॉलेज में छात्रों से अपनों के नाम पाती, सोमवार 7 अक्टूबर को गेर शासकीय संभागों के साथ मान श्रृंखला तथा मंगलवार 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर समापन समारोह तथा पुरूकार वितरण किये जाएगा। समस्त कार्यक्रमों की जानकारी NMBA मोबाइल ऐप पर दर्ज की जाएगी और समापन समारोह में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्यभर में इस आयोजन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल है और नशामुक्ति के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया जा रहा है।  

राशिफल बुधवार 02 अक्टूबर 2024

मेष (Aries) कार्य क्षेत्र में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति छल कर सकता है. अतः सजग एवं सावधान रहे. नौकरी में आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण कुछ साथी जलन का अनुभव करेंगे. व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी. यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी लेकर खाना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है. मार्ग में किसी जानवर के कारण दुर्घटना हो सकती है. परिवार में किसी वरिष्ठ प्रियजन के कारण वाद हो सकता है. बेरोजगार को भी सिर्फ आश्वासन ही मिलेगा. जेल से मुक्त होंगे. आध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे. समाज में मान बढ़ेगा. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी व्यापारीक अनुबंध से बड़ा लाभ हो सकता है. सही निर्णय लेने का प्रयास करें. किसी मित्र से धन प्राप्त होगा. नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ आमदनी भी बढ़ेगी. कोई गुम हुई कीमती वस्तु पुनः मिल सकती है. कैसा रहेगा निजी जीवन? प्रेम प्रसंग में विघ्न आने से मन अशांत रहेगा. किसी पुराने मित्र से पुनः मुलाकात होगी. शत्रुओं का नाश होगा. दुख और चिंताएं दूर होगी. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपके प्रति लोगों के मन में सम्मान का भाव रहेगा. जिससे आपके मन को सुकून, शांति मिलेगी. कैसी रहेगी आपकी सेहत? बुखार से कष्ट होगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत एवं सावधान रहें. किसी प्रियजन के खराब स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. मानसिक तनाव अधिक न लें. अन्यथा सर दर्द अथवा चक्कर आदि आ सकते हैं. जिन लोगों को हृदय रोग है. वह अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें. उपाय :- ॐ भूमि पुत्राय नमः मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें. वृषभ (Taurus) कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. विचार योजना को कार्य रूप देने में सफलता मिलेगी. अतीत के संदर्भ में कोई लाभ मिलेगा. घनिष्ठ साथी पदोन्नति में बाधक बन सकता है. गुप्त शत्रु ईर्ष्या का भाव रखेगा. कोई नया काम करने में आप समक्ष बनेंगे. कृषकों को खेती में लाभ होगा. घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा. समय के स्वरूप को देखते हुए कार्य करें. व्यवसाय में उन्नति होगी. राजनीति के क्षेत्र में वर्चस्व कायम होगा. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा. योजना पूर्ति का पूरा लाभ मिलेगा. जन समुदाय में संपर्क बढ़ेगा. धन लाभ के योग बनेंगे. सम्मान, उपहार का लाभ मिलेगा. चिरस्थाई योजना में धन खर्च होगा. भ्रम एवं भय की चिंता की स्थिति में अनावश्यक व्यय संभव है. दान, पुण्य ,सत्कर्म में अभीष्ट सिद्धि के योग हैं. आय एवं व्यय में सामान्यता रहेगी. कैसा रहेगा निजी जीवन? बंधु विरोध से बचे रहे. किसी अनजान व्यक्ति से मित्रता ना करें. दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन में परस्पर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इस दिशा में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कहीं प्रेम प्रसंग का चक्कर चलेगा. विवाह कार्य में आ रही बाधा दूर होगी. कैसी रहेगी आपकी सेहत? प्रकृति के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा. पुराने रोगोपद्रव से छुटकारा मिल जाएगा. उदर विकार से बचें. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. मानसिक परेशानी एवं लंबी बीमारी से राहत मिलेगी. यात्रा में अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें. चोट आदि की संभावना है. उपाय :- निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें. ॐ अमृतलक्ष्मयै नमः. मिथुन (Gemini) माता से अकारण मतभेद हो सकते हैं. भूमि संबंधित कार्य में हानि होने की संभावना है. अन्यथा झगड़ा हो सकता है. कोई भी नया कार्य करने से बचें. अन्यथा हानि हो सकती है. पेट दर्द होने से कार्य क्षेत्र में असुविधा होगी. राजनीति में विरोधी प्रबल सिद्ध हो सकते हैं. परिवार में कोई अत्यधिक तनाव एवं का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में विघ्न बाधा आने से आपका मूड खराब हो जाएगा. कोई कीमती वस्तु अथवा धन चोरी हो सकता है. शराब पीकर बात करने पर हवालात की हवा खानी पड़ सकती है. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? आर्थिक स्थिति चिंताजनक रहेगी. व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. नौकरी में आपको बिना कारण बताएं निकाल दिया जाएगा. जिससे आपको आर्थिक कमजोरी का सामना करना पड़ेगा. परिवार में प्रियजनों द्वारा धन अधिक हस्तक्षेप किया जाएगा. जिससे विवाद योग बन सकता है. कैसा रहेगा निजी जीवन? किसी परिजन से दूर जाना पड़ सकता है. नए मित्रों को अपने पारिवारिक बातों को बताने से बचना चाहिए. प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है. निर्माण संबंधी कार्य में अकारण विघ्न बाधा आने से आपकी भावनाएं आहत हो सकती है. कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ कोई षड्यंत्र खर्च कर आपको फसा सकता है. कैसी रहेगी आपकी सेहत? मानसिक एवं शारीरिक रूप से बेहद कष्ट होगा. त्वचा संबंधी रोग गंभीर रूप ले सकता है. आपके मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी. परिवार में एक साथ कई प्रियजन बीमार होने से आपकी हिम्मत टूटने लगेगी. उपाय :- ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का स्फटिक की माला पर जाप करें. कर्क (Cancer) कार्य क्षेत्र में आने वाली बाधाएं कम होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन में प्रशंसा बढ़ेगी. किसी अनचाही लंबी दूरी बनेंगे अथवा किसी पर्यटक स्थल की आदि की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधा समाप्त होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी ठीक से करें. अन्यथा कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. पूंजी निवेश के संबंध में अपने परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय ले. नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय स्थिति अनुकूल रहेगी. कैसा रहेगा निजी जीवन? माता-पिता की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं. अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें. प्रेम संबंधों में अनुकूल परिस्थितियां कम रहेगी. परस्पर एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बनाए रखें. प्रेम विवाह की योजना बन जाएगी. कैसी रहेगी आपकी सेहत? स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा कष्ट कारक हो सकता है. खाने पीने की वस्तुओं में अधिक … Read more

प्रोफेसरों ने आज अपनी नौकरी पर लटकी तलवार से बचाव के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब पंजाब के सरकारी कॉलेजों को लंबे समय से संभाल रहे और पंजाब के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दे रहे गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने आज अपनी नौकरी पर लटकी तलवार से बचाव के लिए और सेवानिवृत्ति की उम्र तक नौकरी को सुरक्षित करने की मांग को लेकर गेस्ट फैकल्टी साझा फ्रंट पंजाब के बैनर तले एक दिन की सामूहिक छुट्टी लेकर सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विरोध धरना दिया। फ्रंट के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी यह जायज मांग जल्द पूरी नहीं की तो वे संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि चन्नी सरकार ने 2021 में जाते-जाते वोट बैंक बढ़ाने की लालसा में 1091 प्रोफेसर और 67 लाइब्रेरियन, कुल 1158 के रूप में कॉलेजों के लिए प्रोफेसरों की पोस्ट निकाली थी। इन पोस्टों को 45 दिनों के अंदर भरने के लिए बहुत जल्दबाजी दिखाई। संक्षेप में कहें तो यह भर्ती कई तरह के संदेह के घेरे में आने के बाद माननीय हाईकोर्ट में इसके खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गईं। इसका परिणाम यह हुआ कि माननीय हाईकोर्ट ने इस भर्ती में कई खामियों को सही ठहराते हुए इसकी अधिसूचना को रद्द कर दिया। इसके बाद 1158 ने सरकार पर दबाव बनाकर अपना केस डबल बेंच पर लगाया। डबल बेंच में पंजाब सरकार द्वारा एलपीए दाखिल कर इस भर्ती को अंजाम तक पहुँचाया गया और कल रात बारह बजे से नए प्रोफेसरों को ज्वाइन कराया गया। गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने कहा कि ‘हमें इन 1158 प्रोफेसरों से कोई विरोध नहीं है, कोई शिकायत नहीं है। लेकिन हमें सरकार की नीतियों से रोष है कि इतने लंबे समय से जिन शिक्षकों ने इन कॉलेजों को संभाला और कॉलेज में आए हर छात्र का जीवन संवारा, आज पंजाब सरकार नए लोगों को ज्वाइन कराके इन गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है।’ इन प्रोफेसरों में कई रिटायरमेंट के करीब पहुँच चुके हैं, अब वे कहाँ जाएँ? आज तक ये प्रोफेसर नाममात्र की तनख्वाह पर काम कर रहे हैं। जब अब इन प्रोफेसरों के सम्मानजनक वेतन पाने का समय आया था, तो अब सरकार बाहर का रास्ता दिखा रही है। गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की अधिकांश उम्र संघर्ष करते ही बीती है। आज पंजाब के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षण सेवाएँ दे रहे गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों को नजरअंदाज कर नए प्रोफेसरों की भर्ती की जा रही है। जिसके कारण गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर अपनी नौकरी हाथ से जाते हुए महसूस कर रहे हैं। इस अहसास में उनके लिए बहुत बड़ी पीड़ा है। अब ये प्रोफेसर अपमानित हो रहे हैं। आज बड़ी संख्या में मौजूद गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने कहा कि ‘अगर मौजूदा पंजाब सरकार इन प्रोफेसरों की नौकरी को सुरक्षित नहीं करती और सम्मानजनक वेतन नहीं देती, तो गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर संयुक्त फ्रंट द्वारा संघर्ष को अन्य संघर्षशील संगठनों के सहयोग से बड़े स्तर पर किया जाएगा। अगर जान की बाज़ी लगानी पड़ी, तो उसके लिए भी तैयार हैं। अगर किसी गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर का जान-माल का नुकसान होता है, तो इसकी ज़िम्मेदार सीधे तौर पर पंजाब सरकार होगी।’

पंजाब सरकार ने चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित की, इस फैसले का महिलाओं ने किया स्वागत

चंडीगढ़ पंजाब में होने वाली पंचायतों के दौरान पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित कर दी हैं। सरकार के इस फैसले का पंजाब की महिलाएं स्वागत कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, ऐसे में पंजाब सरकार का यह कदम सराहनीय है। सूत्रों के मुताबिक अकेले जालंधर जिले में करीब 950 गांव हैं और इनमें से लगभग आधे गांवों में महिलाएं ही सरपंच बनेंगी। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से गांवों में महिला नेताओं की कमी महसूस होने लगी है। जालंधर ईस्ट ब्लॉक में 78 गांव हैं, जिनमें से 22 गांव एस.सी. समुदाय के लिए आरक्षित हैं और केवल 22 गांव एस.सी. महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी 17 गांव आरक्षित किए गए हैं। शेष 17 गांव जनरल वर्ग के लिए हैं।

राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ के फेमस पकौड़े के साथ रोड शो की शुरुआत, इशारों में राजेंद्र जून को जिताने की कही बात

बहादुरगढ़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा का आज दूसरा दिन है। हरियाणा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ आज देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ से हुआ। राहुल गांधी यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। इस दौरान बहादुरगढ़ के पकौड़ा चौक पर पहुचने पहले से मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने गांधी का जोरदार स्वागत किया।   इसके आगे कांग्रेस नेता खुली गाड़ी में सवार होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।  वहीं उन्होंने बहादुरगढ़ के मशहूर पकोड़ों का स्वाद भी चखा। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के मान सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। बहादुरगढ़ शहर के व्यस्ततम चौराहे पकौडा चौक से राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ। भारी भीड़ के चलते राहुल की गाड़ी को भी सरक सरक कर ही आगे बढ़ना पड़ा। यहां राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे हुए थे। नेता प्रतिपक्ष ने इशारों से राजेन्द्र जून को जिताने की अपील की। बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र, कानोंदा गांव और लड़रावन गांव से होते हुए राहुल गांधी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा सोनीपत जिले में पहुंची। इससे पहले गांवों में ग्रामीणों ने राहुल का जोरदार स्वागत भी किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet