LATEST NEWS

धौलपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन में परिवर्तन, 5 गाड़ियां कैंसिल

ग्वालियर धौलपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को चार जोड़ी ट्रेनें रद रहीं। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा कैंट के लिए प्रतिदिन चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया। इसी तरह, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गईं। रेलवे ने पहले मिलेनियम एक्सप्रेस को धौलपुर पर 65 मिनट रोककर चलाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में ट्रेन को रद ही कर दिया गया। ये ट्रेनों भी हुई प्रभावित     धौलपुर स्टेशन पर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 55 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 55 मिनट रोककर संचालित किया गया। इसके चलते ये ट्रेन दो घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे ग्वालियर पहुंची।     समता एक्सप्रेस 1:15 घंटे और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। इस कार्य के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते हुए नजर आए। अब खंडवा से अमलाखुर्द तक होगा रेल लाइन का विद्युतीकरण खंडवा से अमलाखुर्द के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। यह मंजूरी दक्षिण सेंट्रल रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों की बैठक में दी गई। बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा से अमलाखुर्द के बीच अभी तक विद्युतीकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस पर बैठक में बताया कि अगले सप्ताह खंडवा-अमलाखूर्द और अकोला-अकोट के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएगी।

आज 1अक्टूबर 24 घंटे संचालित होगा राजा भोज एयरपोर्ट, रात में भी आ-जा सकेंगे विमान

भोपाल  राजा भोज एयरपोर्ट अब 24 घंटे खुला रहेगा। मंगलवार यानी आज से इसकी शुरुआत हो गई है। एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों के साथ ही नॉन शेड्यूल उड़ानें एवं एयर एंबुलेंस अब देर रात को भी लैंड हो सकेंगी। 24 घंटे उड़ान संचालन के बाद भोपाल-पुणे रूट पर पहली लेट नाइट उड़ान 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तीन माह से चल रही थी तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन माह पहले ही 24 घंटे उड़ान संचालन की तैयारी कर दी थी। यह निर्णय एक अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार फिलहाल भोपाल से एक भी लेट नाइट उड़ान नहीं है, लेकिन भविष्य में देर रात की कई उड़ानें प्रारंभ होंगी। इसकी शुरूआत पुणे उड़ान के साथ होगी। 27 अक्टूबर से यह उड़ान प्रारंभ हो जाएगी। दूसरे चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल को बेंगलुरू, पुणे एवं हैदराबाद से जोड़ सकता है। बाकी कंपनियों को भी अब देर रात के स्लाट मिल सकेंगे। पुणे लेट नाइट उड़ान की बुकिंग शुरू इंडिगो की ओर से पुणे उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। भोपाल से यह पहली लेट नाइट उड़ान होगी। पुणे रूट पर लंबे समय से सीधी उड़ान नहीं है। एयर इंडिया ने दो साल पहले डायरेक्ट उड़ान बंद कर दी थी। पुणे तक बड़ी संख्या में आइटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र सफर करते हैं। लेट नाइट उड़ान में नियमित उड़ान की अपेक्षा किराया कम होता है। पुणे रूट पर इंडिगो ने शुरूआती किराया तीन हजार 999 रूपये रखा है। डायनामिक फेयर होने के कारण बुकिंग के समय किराया बढ़ भी सकता है। सभी सुविधाएं रात में भी रहेगी उपलब्ध राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। अक्टूबर की पहली तारीख से 24 घंटे एयरपोर्ट खुलेगा। इसका फायदा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों को मिलेगा। साथ ही यहां पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। यात्रियों को ये सुविधाएं भी मिलेगी     वाहन पार्किंग स्टैंड 24 घंटे खुलेगा, रात में वाहनों की पार्किंग होगी।     फूड कॉर्नर सहित अन्य सुविधाएं।     नॉन सेड्यूल, मेडिकल, इमरजेंसी उड़ाने कर सकेंगे आवागमन। भोपाल-पुणे उड़ान संख्या 6-ई 257/258 का 27 अक्टूबर से प्रभावी शेड्यूल पुणे से प्रस्थान – रात्रि 1.00 बजे भोपाल आगमन – रात्रि 2.35 बजे भोपाल से प्रस्थान – रात्रि 3.05 बजे पुणे आगमन – तड़के 4.50 बजे

फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, जानें किसी कैदी को कब मिलती है पैरोल?

रोहतक हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं और वोटिंग से ठीक पांच दिन पहले रेप और हत्या जैसे केस में सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है. चुनाव आयोग की शर्तों पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिल गई है. गुरमीत जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में नहीं रहेगा. वो किसी राजनीतिक गतिविधि का भी हिस्सा नहीं बनेगा. सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर सकेगा. गुरमीत ने 20 दिन की इमरजेंसी पैरोल मांगी थी. गुरमीत ने जेल विभाग को दिए आवेदन में कहा था कि वो यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा. राम रहीम को 4 साल में 11 बार पैरोल या फरलो मिली है. दिलचस्प बात यह है कि इनमें 8 बार ठीक चुनाव से पहले रियायत दी गई है. गुरमीत रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है. उसने 2 सितंबर को 21 दिन की फरलो काटकर जेल में सरेंडर किया था. राम रहीम के मामले में कहा जाने लगा है कि इसे सजा नहीं, पैरोल कहिए. एक तरफ रेप और कत्ल जैसा संगीन जुर्म किया है और दूसरी तरफ गुनहगार गुरमीत पर ‘सरकारी आजादी’ रेवड़ी की तरह बरस रही है. पिछले दो साल में ही 253 की पैरोल या फरलो की मंजूरी मिल गई है. एक दिन पहले 20 दिन की पैरोल को जोड़ा जाए तो यह संख्या 273 दिन हो जाएगी. यानी इस पैरोल के बाद गुरमीत का 9 महीने 12 दिन जेल से बाहर बिताने का वक्त हो जाएगा. जबकि 2020 से 2022 तक गुरमीत को सिर्फ एक दिन 12 घंटे की ही पैरोल मंजूर की गई थी. गुरमीत राम रहीम की पैरोल की शर्तों में यह भी शामिल है कि वह चुनाव तक हरियाणा में नहीं रह सकेगा। इसके अलावा किसी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा भी लेने की परमिशन नहीं होगी। यही नहीं वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को संबोधित नहीं कर सकेगा। यदि उसकी ओर से इन शर्तों का किसी भी तरह से उल्लंघन किया गया तो पैरोल को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा। यह 11वां मौका है, जब गुरमीत राम रहीम को पैरोल दी जाएगी। उसे पैरोल मिलने पर सवाल उठते रहे हैं कि आखिर क्यों उसे बार-बार जेल से बाहर रहने की परमिशन दी जा रही है। राम रहीम को चुनावी सीजन में पैरोल मिलने के मायने निकाले जा रहे हैं। राम रहीम का सिरसा, हिसार, फतेहाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों में अच्छा प्रभाव है। उसके अनुयायियों की संख्या लाखों में है। इसी के चलते राजनीतिक दल अकसर उसे साथ लेने की कोशिश करते हैं। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना और 8 तारीख को नतीजे आने हैं। पैरोल मिलने का असर उसके समर्थकों की राय पर भी दिख सकता है। उसे अब तक एक दर्जन से ज्यादा बार पैरोल मिल चुकी है।

Indian Air Force के नए प्रमुख बने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का बेहद खास वीडियो सामने आया है। इसमें वायुसेना प्रमुख अपनी मां को सैल्यूट करते हुए और पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। ये खास तस्वीरें उस समय सामने आईं जब वायुसेना प्रमुख बुधवार सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देशवासियों के सामने खास मिसाल पेश की। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अपनी मां पुष्पंत कौर का आशीर्वाद लेते नजर आए। अमर प्रीत सिंह का दिल छू लेने वाला वीडियो इंडियन एयरफोर्स के नए चीफ का पदभार संभालने के बाद अमर प्रीत सिंह ने जिस तरह से अपनी मां का सम्मान किया, वो पल बेहद दिल छू लेने वाला था। वीडियो में नजर आ रहा कि उनकी मां व्हीलचेयर पर बैठी थीं। इसी दौरान वायुसेना प्रमुख एपी सिंह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान उन्होंने अपनी मां को सबसे पहले सैल्यूट किया फिर उनके पैर छुए। उन्हें बेहद प्यार से गले लगाया। पहले किया सैल्यूट फिर मां के छुए पैर मां के प्रति जिस तरह से भारतीय वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने प्यार और सम्मान जताया, वो हर किसी के लिए मिसाल है। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सोमवार को वायुसेना चीफ का कार्यभार संभाला है। उन्होंने वीआर चौधरी की जगह ली है। एयर चीफ एपी सिंह को 5 हजार घंटे से ज्यादा समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है और वह लड़ाकू विमान के बेहद ट्रेंड पायलट हैं। एयर चीफ मार्शल सिंह अपने पिछले कार्यभार में वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यरत थे। वीआर चौधरी की जगह संभाली वायुसेना प्रमुख की जिम्मेदारी एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी तीन साल तक वायु सेना की कमान संभालने के बाद रिटायर हुए। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। उन्होंने दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना में लड़ाकू विमान पायलट के तौर पर कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी सेवा में विभिन्न कमान, स्टाफ, निर्देशात्मक और विदेशी नियुक्तियों में काम किया। इन पदों की भी थी जिम्मेदारी वह नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (फ्लाइट टेस्ट) भी थे और उन्हें लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, तेजस का उड़ान परीक्षण करने का कार्य सौंपा गया था। उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर और पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियां भी संभाली हैं। वायु मुख्यालय जाने से पहले वह केंद्रीय वायु कमान के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ भी थे। एयर मार्शल एपी सिंह ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर और पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। केंद्रीय वायु कमान के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी उन्होंने उत्कृष्ट सेवा दी। उनकी नेतृत्व क्षमता और तकनीकी विशेषज्ञता के बल पर भारतीय वायुसेना को लगातार मजबूती मिली है।

एल.वी. प्रसाद नेत्र अस्पताल के डॉ. निलय रेड्डी का एक्सिडेंट, चार मंजिला जितना ऊंचे फ्लाइओवर से नीचे गिरी कार

हैदराबाद हैदराबाद आउटर रिंग रोड (ओआरआर) में  सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में एलवी प्रसाद आई हॉस्पिटल में काम करने वाले एक डॉक्टर की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय डॉ. निलय रेड्डी की मौत तब हुई जब उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और सड़क से नीचे गिर गई। वह इस प्रतिष्ठित मेडिकल फैसिलिटी में कॉर्निया और एंटीरियर सेगमेंट फेलो थे। हैदराबाद स्थित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलवी प्रसाद आई हॉस्पिटल का कर्मचारी जुबली हिल्स स्थित अपने घर से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) जा रहा था, तभी यह सड़क दुर्घटना हुई। हालांकि, इस रिपोर्ट को लिखने के समय दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसकी कार बहुत तेज़ गति से चल रही थी। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि पीड़ित शराब के नशे में नहीं था। रिपोर्ट में बताया कि दुर्घटना के समय डॉ. निलय रेड्डी की कार लगभग 140 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी। सड़क पर कार की अनुमत गति 120 किमी प्रति घंटा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुबह करीब 5:00 बजे उनकी सेडान कार ORR के एग्जिट 17 के पास सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। पीड़ित का शव दुर्घटनास्थल के पास झाड़ियों में मिला। राजेंद्रनगर पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कार को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। कर्नाटक के उडुपी में एक असंबंधित घटनाक्रम में, सोमवार को पजेगुड्डे में राज्य राजमार्ग पर एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जब उनका दोपहिया वाहन कथित तौर पर एक मिनी ट्रक से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब परिवार सोमवार सुबह करकला से वेनूर जा रहा था।  

खुद पाकिस्तानी, बीवी बांग्लादेशी और ठिकाना बेंगलुरु, 10 साल बाद ‘शर्मा’ सरनेम की पहचान

बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चार पाकिस्तानी नागरिकों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि चारों पाकिस्तानी नागरिकों ने फर्जी पहचान बताकर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था। चारों दस साल से यहां धर्म प्रचार में शामिल हो गए थे। सभी आरोपियों ने खुद को हिंदू बताया था। कथित तौर पर यह लोग 2014 में दिल्ली आए थे और बाद में 2018 में बेंगलुरु चले गए। रविवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में छापेमारी के बाद पकड़ा गया। शर्मा सरनेम की पहचान पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पाकिस्तान के कराची निवासी राशिद अली सिद्दीकी उर्फ शंकर शर्मा, पाकिस्तान के लाहौर निवासी आयशा उर्फ आशा रानी, लाहौर निवासी हनीफ मोहम्मद उर्फ रामबाबू शर्मा और लाहौर निवासी रुबीना उर्फ रानी शर्मा के रूप में हुई है। बेंगलुरु पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। आईबी की टीम भी पहुंची पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों ने जिगनी थाने का दौरा किया और आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उन पर पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(बी), 12,1ए (बी), 12(2) के तहत भी मामला दर्ज किया है। दरअसल 29 सितंबर को बेंगलुरु के जिगनी पुलिस को राजापुरा गांव में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के पास हिंदू नाम से पासपोर्ट इससे पहले चेन्नई पुलिस ने उनके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया था। आरोपी राशिद अली सिद्दीकी उर्फ शंकर शर्मा और उसके परिवार के सदस्य घर खाली कर रहे थे। पुलिस पूछताछ के दौरान राशिद ने दावा किया कि वह नई दिल्ली का रहने वाला है और पिछले छह साल से यहां रह रहा है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि सभी आरोपियों के पास हिंदू नाम से पासपोर्ट भी हैं। हालांकि, पुलिस को घर की दीवार पर ‘मेहंदी फाउंडेशन इंटरनेशनल- जश्न-ए-यूनुस’ लिखा मिला है। घर से मुस्लिम धार्मिक नेता की तस्वीर मिली इसके अलावा पुलिस को उनके घर से एक मुस्लिम धार्मिक नेता की तस्वीर भी मिली है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पाकिस्तान से हैं और चेन्नई में गिरफ्तार किए गए लोग उनके रिश्तेदार हैं। आरोपी राशिद अली सिद्दीकी ने बताया कि वह कराची के पास लियाकताबाद का रहने वाला है, और अपनी पत्नी और उसके माता-पिता के साथ हिंदू बनकर रह रहा है। मेहंदी फाउंडेशन से मिलते थे पैसे राशिद ने यह भी बताया कि वह साल 2011 में आयशा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिला था और शादी के समय उसका परिवार बांग्लादेश में रहता था। उसने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान में धार्मिक नेताओं से पीड़ित होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बांग्लादेश रहने के लिए चला गया था। आरोपी को अपने खर्च के लिए मेहंदी फाउंडेशन से पैसे मिलते थे। फाउंडेशन के सदस्य भारत सहित पूरी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं।

SEX के बाद लड़की के प्राइवेट पार्ट से बहा खून, इंटरनेट पर इलाज ढूंढता रहा प्रेमी, मौत

सूरत गुजरात के सूरत में एक लड़की की दर्द से तड़पकर मौत हो गई। युवती का खून निकलता रहा और उसे अस्पताल ले जाने के बजाय बॉयफ्रेंड इंटरनेट पर इलाज ढूंढता रहा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 26 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मृतका एक नर्सिंग छात्रा थी। 23 सितंबर को गुजरात के नवसारी जिले के एक होटल में यौन संबंध बनाने के बाद युवती को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। यह देखने के बावजूद उसने ऑनलाइन इलाज ढूंढने में घंटों बर्बाद कर दिए। जांचकर्ताओं ने बताया कि युवती को अस्पताल ले जाने या मेडिकल हेल्प लेने के बजाय, आरोपी ने अपने फोन के इंटरनेट पर ‘इंटरकोर्स के दौरान ब्लीडिंग रोकने के लिए क्या करें’ के बारे में सर्च किया। पुलिस सूत्रों ने टीओआई को पुष्टि की कि उसने ब्लीडिंग होते देखने के बावजूद फिर से सेक्स करने की कोशिश की। जलालपुर पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। नवसारी के एसपी सुशील अग्रवाल ने कहा, ‘फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से युवती की मौत हो गई। 108 या मेडिकल हेल्प को कॉल करने के बजाय, उसने अपने दोस्तों से संपर्क किया और उनका इंतजार करने के बाद उसे एक निजी वाहन में ट्रांसफर कर दिया। अगर उसे IV फ्लूड, ब्लड और दवाओं के साथ इमरजेंसी मेडिकल हेल्प मिली होती, तो उसकी जान बच जाती।’ ब्लीडिंग के बावजूद किया सेक्स पुलिस सूत्रों ने टीओआई को बताया कि युवती को काफी ब्लीडिंग होने के बावजूद आरेापी सेक्स करता रहा। नवसारी एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण ज्यादा ब्लीडिंग बताया गया है। उन्होंने बताया कि युवक ने 108 या मेडिकल हेल्प लेने के बजाय उसने अपने दोस्तों को फोन किया और युवती को एक निजी वाहन में ट्रांसफर कर दिया। बाद में अस्पताल में युवती को मृत घोषित कर दिया गया। तीन सल पहले हुई थी दोस्ती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहली बार तीन साल पहले युवती से मिला था। इसके बाद दोनों दो साल तक संपर्क में नहीं था। करीब सात महीने पहले दोनों एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े और 23 सितंबर को उन्होंने प्राइवेट टाइम बिताने का फैसला किया। दोनों ने होटल में करीब 60 से 90 मिनट बिताए। पुलिस ने बताया कि होटल से निकलने से पहले आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए खून के धब्बे भी साफ कर दिए। पुलिस ने आरोपी को 4 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती की मौत प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों और उसके कारण बहुत ज्यादा खून बहने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप हेमरैजिक (बहुत ज्यादा खून निकलने) शॉक हुआ। एफआईआर के अनुसार, महिला नवसारी में नर्सिंग कोर्स के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह पहली बार आरोपी से तीन साल पहले मिली थी, लेकिन वे दो साल से अधिक समय से संपर्क में नहीं थे। वे करीब सात महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए दोबारा जुड़े। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सात महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, उन्होंने 23 सितंबर को कुछ प्राइवेट टाइम बिताने का फैसला लिया और होटल में ठहरे। यह जानने के बाद भी कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है, आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब स्थिति बिगड़ गई, तो उसने होटल में 60 से 90 मिनट बिताए। अस्पताल ने दोपहर 2.15 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। होटल छोड़ने से पहले, उसने सबूत मिटाने के लिए खून के धब्बे साफ किए।’ स्थानीय अदालत ने आरोपी को 4 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

लखनऊ में एक लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय का कत्ल; शव के टुकड़े-टुकड़े कर बैग में भर दिए!

लखनऊ ऑनलाइन शॉपिंग की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी फिल्पकार्ट से कैश ऑन डिलीवरी में डेढ़ लाख रुपए के दो मोबाइल फोन मंगवाकर लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछले हफ्ते हुई इस हत्या का खुलासा यूपी पुलिस ने सोमवार को किया। हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डेढ़ लाख रुपए कीमत का एक आईफोन ऑर्डर में मंगाया गया था। 23 सितंबर की इस वारदात में डिलीवरी ब्वॉय भरत साहू से फोन लेने के बाद पैसे देने के बदले घर के अंदर खींचकर गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर शव को बोरे में बंद करके इंदिरा नहर में बहा दिया गया। शव अभी बरामद नहीं हुआ है। एसडीआरएफ टीम नहर में शव को खोज रही है। लखनऊ के पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह के मुताबिक 32 साल के भरत मूल रूप से अमेठी के जामो संभई गांव के रहने वाले थे। लखनऊ में पत्नी के साथ सतरिख रोड पर किराए पर रहते थे। भरत का छोटा भाई निशातगंज में रहता है। भरत फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करते थे। चिनहट थाना इलाके से तकरोही के गजानन ने डेढ़ लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन आर्डर किए थे। भुगतान कैश ऑन डिलीवरी होना था। 23 सितंबर को भरत फ्लिपकार्ट के गोदाम से डिलीवरी के लिए निकला और दोपहर तकरोही में गजानन के घर पहुंचा। गजानन को मोबाइल देकर भरत ने भुगतान करने को कहा। लेकिन गजानन ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। गजानन ने भरत को घर के अंदर खींच लिया। उसे जमकर पीटा और फिर गला दबाकर मार दिया। वारदात के बाद गजानन ने शव बोरे में भरकर घर में रख दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए गजानन ने दोस्त आकाश को बुलाया। ये लोग शव को कार में लेकर इंदिरा नहर के पास गए और उसे नहर में फेंक दिया। दोनों ने घर लौटकर नहाया और कपड़े बदले। अगली सुबह गजानन घर से भाग गया। उधर, भरत के नहीं लौटने और मोबाइल के डेढ़ लाख रुपये जमा न होने पर देर शाम फ्लिपकार्ट के मैनेजर ने भरत को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद था। कंपनी ने उसके संपर्क किया तो पता चला कि वो घर भी नहीं लौटा है। सबने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। फिर 25 सितंबर को चिनहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने भरत के फोन के कॉल डिटेल्स चेक किए तो आखिरी फोन गजानन को मिला। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आकाश को पकड़ा तो उसने सारी कहानी बता दी। उसने बताया कि गजानन ने हत्या की और उसकी मदद से शव इंदिरा नहर में फेंका है। गजानन की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

6 नाबालिगों को दिल्ली से लेकर आई डिण्डौरी पुलिस, बेनकाब की मिस्ट्री तो हुआ बड़ा खुलासा

 डिंडोरी  डिंडोरी जिले से अपनेजीवन यापन के लिए महिला पुरुष और नाबालिक बच्चे भी काम की तलाश में अपने जिले से अन्य बड़े महानगरों और शहरों में दो वक्त की रोटी की तलाश में बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे है। चुकी जिले में कोई भी न फेक्ट्री है ना ही कोई ऐसा कारोबार जिससे जिले के अंचलों से ग्रामीण जिले में ही रहकर और अपने व अपने परिवार का पालन पोषण और जरूरतों को पूरा कर सके जिसके चलते उन्हें जिले से बाहर पलायन करना पड़ रहा है।इनमें ज्यादातर ऐसे नाबालिक बालक बालिका भी शामिल हैं जिन्हे अपनी जरूरत अनुसार सुविधा,व्यवस्था और आमदनी जिले में नही मिल पा रही है या उनके परिजन इतने सक्षम नहीं है। यही वजह है की कई बार काम की तलाश में जिले से बाहर पलायन कर चुके लोग किसी बड़ी समस्या घटना,दुर्घटना या साजिश का शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला डिंडोरी जिला के अमरपुर चौकी क्षेत्र का सामने आया है जहां जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने पत्रकारों को जानकारी दी है की बालिका का अपहरण का केस दर्ज था उसी मामले में आरोपी और अपहरण की गई बालिका की दस्तयाबी के लिए एसपी वाहनी सिंह ने अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस को सूचना मिली की बालिका दिल्ली में है जिसे दस्तयाब करने अमरपुर पुलिस टीम दिल्ली रवाना होती है उनके साथ एनजीओ टीम जन साहस भी शामिल रही। इसी दौरान दिल्ली में अमरपुर पुलिस को जानकारी मिलती है की डिंडोरी और मंडला जिले की ऐसी 6 नाबालिक बच्चियां और है जिन्हे घर वापस आने में समस्या आ रही है। लोकेशन की जानकारी लगते ही अमरपुर पुलिस टीम और जन साहस टीम के संयुक्त प्रयास से दिल्ली से 6 नाबालिक बच्चियों को लोकेशन से बरामद किया गया जिसमे 5 बच्चियां अमरपुर चौकी क्षेत्र की ओर 1 बच्ची मंडला जिले की बताई गई। सभी नाबालिक बच्चियों को लेकर अमरपुर पुलिस टीम सकुशल डिंडोरी वापस लौटी जहा उनके परिजनों को सूचित कर डिंडोरी पुलिस कंट्रोल रूम बुलाकर बच्चियों को उन्हें सौपा गया। इस दौरान दिल्ली से सफलता हासिल करने पर अमरपुर पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की एसपी डिंडोरी ने घोषणा की है।

शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय साबित हो रहा, आया 300 अंकों का उछला

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय साबित हो रहा है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को मार्केट में बड़ा भूचाल आया था और सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे. वहीं इस गिरावट पर आज ब्रेक लगा और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 300 अंक, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77 पॉइंट चढ़कर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान Tech Mahindra, Wipro, NTPC, Reliance और Infosys जैसे शेयर तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए. जोरदार तेजी के साथ भागे सेंसेक्स-निफ्टी सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई. मार्केट ओपन होते समय दोनों इंडेक्स फ्लैट खुले, लेकिन कुछ ही देर में बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद की तुलना में 279.73 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 84,579.51  पर पहुंच गया. तो वहीं NSE Nifty ने 77.70 अंक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 25,888.50 पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक ये 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 84,648.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स 25,907 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. बाजार खुलने पर अज करीब 1564 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई, तो वहीं 708 शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. इसके अलावा 154 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव नजर नहीं आया. कल शेयर बाजार में आई थी बड़ी गिरावट बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्‍स (Sensex) 1272 अंक या 1.49 फीसदी तक टूट गया और 84,299 लेवल पर बंद हुआ. जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 356 अंक से ज्‍यादा या 1.36% गिरकर 25,822.25 अंक पर क्लोज हुआ था. दोनों इंडेक्‍स के अलावा बैंक निफ्टी 849 अंक टूटकर 52984 पर क्‍लोज हुआ था. स्‍मॉल कैप से लेकर लार्ज कैप के शेयरों में हैवी गिरावट देखी गई. 3 लाख करोड़ रुपये का हुआ था घाटा   सोमवार की गिरावट में शेयर बाजार में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स को तगड़ा घाटा हुआ था. इस बीच बीएसई का मार्केट कैप (BSE Market Cap) 3.60 लाख रुपये कम होकर 4,74,32,594 करोड़ पर आ गया था. वहीं एक दिन पहले सेंसेक्‍स का मार्केट कैप 4,77,93,022.68 करोड़ रुपये था. सोमवार को मार्केट बंद होने के दौरान Nifty के 108 शेयरों में लोअर सर्किट लगा था. आज इन 10 शेयरों ने लगाई दौड़ सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को आई इस जोरदार तेजी के बीच जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई. उनमें लार्जकैप कंपनियों में Tech Mahindra Share 3.31% की उछाल के साथ 1628.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं Infy Share 1.50% उछलकर 1903.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा L&T Share, M&M Share, Bjaja Finance Share और SBI Share में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. मिडकैप कंपनियों की अगर बात करें, तो Crompton Share 4.19% की उछाल के साथ 433.70 रुपये पर, जबकि Dixon Share 2.22% चढ़कर 14,173.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मालकैप कंपनियों में शामिल  Hercules Share 15.97% की तेजी लेकर 599.90 रुपये पर, VMart Share 10.59% की बढ़त लेकर 4453.85 रुपये पर और BASF Share 8.72 फीसदी की उछाल के साथ 8028.55 रुपये पर पहुंच गया था.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा पट्टी में लोग अमानवीय हालात में जिंदगी जीने को मजबूर हैं

गाजा  संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा पट्टी में लोग अमानवीय हालात में जिंदगी जीने को मजबूर हैं। नियर ईस्ट में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने एक्स पर लिखा, “गाजा में स्वच्छता और रहने की स्थिति अमानवीय है।” यूएनआरडब्ल्यूए के मुताबिक, “गाजा के मध्य क्षेत्रों में कचरे के पहाड़ जमा हो रहे हैं, सीवेज का पानी सड़कों पर बह रहा है, परिवार कचरे के ढेर के पास रहने को मजबूर हैं।’ यूएन एजेंसी ने तत्काल युद्ध विराम की अपील की है। बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास ने इजरायल में बड़ा हमला किया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और करीब 250 का अपहरण किया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और गाजा पट्टी में सैन्य ऑपरेशन शुरू किया। इजरायली हमलों में गाजा में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। अलजजीरा की सोमवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 41,595 लोग मारे गए हैं और 96,251 घायल हुए हैं। गाजा में इजरायली का मिलिट्री ऑपरेशन जारी है। इस बीच पिछले कुछ दिनों से यहूदी राष्ट्र, लेबनान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रहा है। इजरायली सेना के निशाने पर लेबनानी आतंकी संगठन हिजबुल्लाह है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के हमलों में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह भी मारा गया है। इसके अलावा संगठन के कई सीनियर कमांडरों की भी मौत हो चुकी है। लेबनान में इजरायल के हवाई हमले जारी हैं। राजधानी बेरूत में एक इजरायली एयर स्ट्राइक में पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन के तीन सदस्य मारे गए। यह हमला बेरूत के अल कोला क्षेत्र में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर हुआ। लेबनानी राजधानी पर यह पहला हमला है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अल-जदीद स्थानीय टीवी चैनल के हवाले से बताया कि इससे पहले के हमले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर केंद्रित थे। घनी आबादी वाले अल कोला इलाके में इजरायली हवाई हमलों से बचने के लिए विस्थापित लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।    

अत्याधुनिक तकनीक के साथ हिंदी के मेल ने कारोबार के क्षेत्र में भारत में 57.2 करोड़ और विश्व में 50 करोड़ हिंदी भाषियों के लिए संभावनाओं के द्वार खोले- सिंगापुर

सिंगापुर  सिंगापुर के एक शीर्ष कारोबारी नेता ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका के साथ हिंदी का महत्व भी बढ़ा है और अत्याधुनिक तकनीक के साथ हिंदी के मेल ने कारोबार के क्षेत्र में भारत में 57.2 करोड़ और विश्व में 50 करोड़ हिंदी भाषियों के लिए संभावनाओं के द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें पहले अछूते रहे विशाल बाजारों में प्रवेश करने का अवसर मिलता है। ‘सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के अध्यक्ष नील पारेख ने कहा, ‘‘हम डिजिटलीकरण की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, जहां संस्कृति और बाजारों के बीच सीमाएं तेजी से धुंधली होती जा रही हैं और भाषा लोगों, विचारों एवं अवसरों को जोड़ने वाले अहम सेतु के रूप में उभरी है।’’ सप्ताहांत में आयोजित ‘‘वैश्विक हिंदी उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन – 2024’’ की थीम ‘‘नवाचार के युग में हिंदी की उत्कृष्टता’’ थी, जिसका आयोजन सिंगापुर स्थित ‘ग्लोबल हिंदी फाउंडेशन’ ने किया था। पारेख ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में तेजी से उभरते भारत में काम करने के लिए हिंदी भाषा के ज्ञान के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। पारेख सिंगापुर में संसद के मनोनीत सदस्य भी हैं। निवेश-केंद्रित उद्यमी पारेख ने कहा, ‘‘हिंदी सिर्फ संचार की भाषा नहीं है बल्कि यह गहरी सांस्कृतिक समझ के लिए एक सेतु है। इससे हमें भारतीय बाजार में प्रवेश का मौका मिलता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की इच्छा रखने वाले निगमों और एसएमई (लघु एवं मध्यम उद्यमों) के लिए उत्कृष्ट संभावनाएं प्रदान करता है।’’ उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जिसे वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं। भारत में 57.2 करोड़ से अधिक लोग सिर्फ हिंदी बोलते हैं। उन्नत प्रौद्योगिकियों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) भी भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने में एक शक्तिशाली उपकरण बन गई है और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी) और मशीन लर्निंग जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाया जा रहा है। सिंगापुर स्थित वित्तीय सलाहकार मंदार पाध्ये ने भाषाओं विशेषकर हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रयासों का उल्लेख किया, जो देश के अधिकांश स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली भाषाओं में से एक है। पाध्ये ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी है तथा इसके बाद जिन दो भाषाओं का ज्ञान आपको होना चाहिए, वे हैं हिंदी और चीनी (मंदारिन), क्योंकि अगली पीढ़ी के नेता ऐसी जगहों से आ रहे हैं जहां ये भाषाएं बोली जाती हैं।’’ पाध्ये की हालिया पुस्तक ‘द रिजिलिएंट इन्वेस्टर’ में मानव-से-मानव संबंधों पर प्रकाश डाला गया है जो निरंतर विकसित होते वित्तीय परिदृश्य में व्यावसायिक विकास और व्यक्तिगत विकास के बीच विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी एक अहम भाषा होगी क्योंकि कई कारोबारी नेता भारतीय समुदाय से आते हैं और इनमें से कई की मातृभाषा हिंदी है। निवेश सलाहकार ने कहा कि इसलिए भारत में मौजूद विदेश कार्यकारियों के लिए हिंदी का बेहतर ज्ञान जरूरी हो जाता है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में देश अहम भूमिका निभा रहा है। करीब 300 प्रतिभागियों के साथ हिंदी पर अपने विचार साझा करने के लिए सिंगापुर पहुंचीं इंदौर में ‘प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर’ की प्राचार्य अलका भार्गव ने कहा कि उनका मानना है कि वैश्विक मंच पर हिंदी को और अधिक बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक संयुक्त प्रयास किए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने हिंदी को मुख्य भाषा के रूप में प्रचारित करने के लिए शिक्षण कार्यक्रमों का आह्वान किया।  

देश-दुनिया को खूब लुभा रही देवभूमि की प्राकृतिक सौंदर्य, हिल-झील और हिमालय

देहरादून उत्तराखंड में मानसून का कहर थमा और मौसम का रुख बदला तो हरिद्वार से लेकर केदारनाथ धाम तक आस्था का ज्वार दिखने लगा है। देवभूमि एक बार फिर गुलजार हो गई है। चारधाम यात्रा की बात करें तो अब तक 37 लाख 91 हजार 205 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। वैसे इन दिनों उत्तराखंड देवभूमि की प्राकृतिक सौंदर्य देश-दुनिया को खूब लुभा रही है। हिल-झील और हिमालय मानो सुकून सा अहसास करा रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्री देवभूमि के प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुप्त उठा रहे हैं। उत्तराखंड के चार धाम हिंदुओं के पवित्र स्थलों में से हैं। गत 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा पर गौर करें तो सबसे अधिक तीर्थयात्री हिमालय की चोटी पर मंदाकिनी नदी के समीप स्थित भगवान श्रीकेदारनाथ के दर पर शीश नवा चुके हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के ड्यूटी आफिसर व वरिष्ठ निजी सचिव पंकज कुमार सैनी की एक रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथा धाम में अब तक 12 लाख 27 हजार 295 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। अलकनंदा नदी के समीप स्थित श्रीबदरीनाथ धाम में अब तक 10 लाख 48 हजार 957, गंगोत्री में सात लाख 10 हजार 255, यमुनोत्री में छह लाख 22 हजार 829, गौमुख में 7458 तो हेमकुंड साहिब दरबार में एक लाख 74 हजार 411 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। सुरक्षित धार्मिक यात्रा कराने को लेकर धामी सरकार प्रतिबद्ध गत दिनों मानसून के कहर से आई आपदा के कारण चारधाम यात्रा जरूर प्रभावित हुई, लेकिन आस्था का सैलाब कम नहीं हुआ। वर्तमान में चारों धामों के लिए सड़क व हवाई मार्ग दोनों सुचारू हैं। सरकार-प्रशासन से लेकर विभागीय स्तर पर निगरानी की जा रही है। चारधाम यात्रा व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। धामी सरकार सुरक्षित धार्मिक यात्रा कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।    

टी20 विश्व कप के लिये भारतीय महिला टीम की तैयारी बेहतरीन : लक्ष्मण

बेंगलुरू  बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर आफ एक्सीलैंस) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि चोटिल क्रिकेटरों की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया में पूर्व निर्धारित समय सीमा की बजाय जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धैर्य के साथ आगे बढना महत्वपूर्ण है। पिछले दो साल में ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे शीर्ष क्रिकेटरों ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कई महीने बिताये हैं। अब यही अकादमी सेंटर आफ एक्सीलैंस बन गई है। ये सभी क्रिकेटर पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटे। लक्ष्मण ने यहां सेंटर के उद्घाटन के मौके पर चुनिंदा पत्रकारों से कहा, ‘‘यह गलत धारणा है कि समय सीमा का पालन करना है। मैं समझता हूं कि कई बार आपको लगता है कि आप इस समय सीमा में फिट हो जायेंगे लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि प्रोटोकॉल का संयम के साथ पालन करना जरूरी है लेकिन कई बार रिकवरी में देर भी हो जाती है। हमने ऋषभ पंत का मामला देखा है और जस्सी का भी। कई खिलाड़ी यहां आये और कड़ी मेहनत की जिसका परिणाम भी मिला।’’ लक्ष्मण ने कहा कि रिकवरी के दौरान सबसे अहम मानसिक रूप से मजबूत बने रहना था। उन्होंने कहा, ‘‘रिहैबिलिटेशन में सबसे चुनौतीपूर्ण होता है कि पूरे दिन में दो तीन घंटे ही यह प्रक्रिया होती है और बाकी दिन खिलाड़ी के पास करने के लिये कुछ नहीं होता। ऐसे खिलाड़ी जिनको रोज छह से आठ घंटे खेलने या अभ्यास करने की आदत है, वे अचानक रिहैब रूम तक सिमट जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रिकवरी के बाद अधिकतम चार से पांच घंटा मैदान पर जाते हैं। इसके लिये मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है।’’ हमारे पास ऐसे क्रिकेटर हैं जो दस साल तक भारत का दबदबा बनाये रखने में मदद करेंगे  बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलैंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में ऐसी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ है कि अगले एक दशक तक हर प्रारूप में विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा बनाने में मदद कर सकते हैं। लक्ष्मण 2021 में राहुल द्रविड़ के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख बने थे। अब एनसीए को ही उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर आफ एक्सीलैंस) में बदल दिया गया है जिसका उद्घाटन रविवार को हुआ। लक्ष्मण का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो गया था लेकिन इसमें एक साल का विस्तार दिया गया। लक्ष्मण ने यहां चुनिंदा पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे पास इतने खिलाड़ी हैं कि अगले दस साल तक भारत को गौरवान्वित कर सकते है। यह मैं सिर्फ पुरूष क्रिकेट नहीं बल्कि महिला क्रिकेट के बारे में भी बोल रहा हूं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास इतने प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 जीता जो बड़ी बात है। लेकिन अगर तीनों प्रारूपों में देखें तो हमारा दबदबा रहा है। रैंकिंग ही नहीं बल्कि दूसरे पहलुओं में भी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में एक ‘सप्लाय चेन’ बन गई है क्योंकि हमारे पास कई खिलाड़ी हैं।यह बहुत अच्छी बात है।’’ लक्ष्मण ने कहा कि खिलाड़ियों के स्वाभाविक खेल से छेड़छाड़ किये बिना उन्हें तैयार करना जरूरी था। उन्होंने कहा,‘‘ फोकस इसी पर था कि उन्हें कैसे तैयार किया जाये कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। हमने उन्हें निर्देश नहीं दिये कि ये करना है और ये नहीं करना है और ना ही उनकी तकनीक में बदलाव किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी को सहज महसूस करना चाहिये। हम नहीं चाहते कि वह सलाह देने वाले की बात का बोझ लेने लगे। जब राहुल भारतीय टीम का मुख्य कोच था तो उसके जिम्मे अनुबंधित खिलाड़ी थे और हम एनसीए में बाकी खिलाड़ियों, उदीयमान और अंडर 19 खिलाड़ियों को तैयार करते थे।’’ लक्ष्मण ने कहा कि इसके लिये प्रदेश क्रिकेट संघों में भी सहयोगी स्टाफ का ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया कि कोचिंग में एकरूपता और निरंतरता बनी रहे। टी20 विश्व कप के लिये भारतीय महिला टीम की तैयारी बेहतरीन  भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 महिला विश्व कप से पहले यहां सेंटर आफ एक्सीलैंस में लगाये गए शिविर में जो मेहनत की है, उसका फायदा टूर्नामेंट में मिलेगा। भारतीय टीम चार अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। लक्ष्मण ने बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलैंस में चुनिंदा पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने जिस प्रतिबद्धता, समर्पण और ऊर्जा के साथ तैयारी की है, वह अतुलनीय है। मुझे उनकी तैयारियों पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी अच्छा शिविर था और मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने इस तरीके से तैयार किया था कि पहले चरण में मानसिक और शारीरिक पहलुओं पर फोकस था।’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद ब्रेक था और दूसरे चरण में कौशल तथा तकनीकी पहलू पर जोर रहा। यह सिर्फ नेट्स अभ्यास तक नहीं था बल्कि पांच मैच भी खेले जिसमें अमोल ने उन्हें अलग अलग तरह की चुनौतियां दी।’’ लक्ष्मण ने कहा कि भारत में महिला क्रिकेट आगे की ओर बढ रहा है और इसमें महिला प्रीमियर लीग की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि महिला क्रिकेट का ग्राफ ऊपर जा रहा है।इस भूमिका में मैने भारतीय युवा लड़कियों और अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को तैयारी करते देखा है। डब्ल्यूपीएल काफी अच्छी पहल है। इससे आईपीएल की ही तरह घरेलू क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने का मंच मिला है।’’  

जम्मू-कश्मीर की 40 सीटों पर आज हो रही वोटिंग,आखिरी फेज में 415 कैंडिडेट्स

श्रीनग  जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज मंगलवार को हो रहे मतदान में भारी भीड़। तीसरे चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिनमें से 16 कश्मीर घाटी में और 24 जम्मू में हैं। ये विधानसभा क्षेत्र सात जिलों कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, उधमपुर, कठुआ, सांबा और जम्मू में फैले हैं। जम्मू-कश्मीर में एक दशक में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। चुनाव के तीसरे चरण में न केवल 415 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, बल्कि यह भी पता चलेगा कि जम्मू-कश्मीर में 08 अक्टूबर को कौन सी पार्टी अगली सरकार बना सकती है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक 40 विधानसभा सीटों पर 39.18 लाख मतदाता पंजीकृत हैं तथा 5060 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। तीसरे चरण में 25 पूर्व मंत्री और विधायकों समेत कई नामचीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। प्रमुख उम्मीदवारों में छंब विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता तारा चंद, बारामूला से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बशारत बुखारी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी रमजान, भारतीय जनता पार्टी के शाम लाल शर्मा और देवेंद्र सिंह राणा तथा कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह और उस्मान मजीद शामिल हैं। कश्मीर में सबकी निगाहें अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) पर होंगी, जिसका नेतृत्व सांसद अब्दुल रशीद शेख कर रहे हैं, जिन्हें इंजीनियर रशीद के नाम से जाना जाता है। उन्हें अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था और उन्होंने विधानसभा चुनावों के लिए जमकर प्रचार किया है। जम्मू जिले में चुनावी मैदान में 109 उम्मीदवार हैं, इसके बाद बारामूला में 101, कुपवाड़ा में 59, बांदीपोरा में 42, उधमपुर में 37, कठुआ में 35 और सांबा में 32 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के उधमपुर पश्चिम में 12 उम्मीदवार, 60-उधमपुर पूर्व में 09, चेनानी में 09, जबकि रामनगर में 07 उम्मीदवार मैदान में हैं। कठुआ जिले के बनी में 08 उम्मीदवार, बिलावर में 04, बसोहली में 04, जसरोटा में 08, कठुआ में 05 और हीरानगर विधानसभा क्षेत्रों में 06 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सांबा जिले के रामगढ़ में 07 उम्मीदवार रह गए हैं, सांबा में 14 और विजयपुर में 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। जम्मू जिले के बिश्नाह में 09 उम्मीदवार, सुचेतगढ़ में 11, आर.एस. पुरा-जम्मू दक्षिण, बाहु में 12, जम्मू पूर्व में 09, नगरोटा में 08, जम्मू पश्चिम में 12, जम्मू उत्तर में 17, मढ़ में 06, अखनूर में 03 और छंब विधानसभा क्षेत्र में 08 उम्मीदवार हैं। इसी तरह कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले के करनाह में चुनाव के लिए 08 उम्मीदवार, त्रेहगाम में 10, कुपवाड़ा में 08, लोलाब में 11, हंदवाड़ा में 07, और लंगेट में 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। बारामूला जिले के सोपोर में 20 उम्मीदवार, रफियाबाद में 12, उरी में 06 बारामूलामें 25, गुलमर्ग में 13, वागूरा-क्रीरी में 12, और 13-पट्टन विधानसभा क्षेत्रों में 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बांदीपोरा जिले के सोनावारी में 18 उम्मीदवार, बांदीपोरा में 19 और गुरेज में 05 उम्मीदवार मैदान में हैं।गौरतलब है कि प्रदेश में पहले और दूसरे दौर का चुनाव क्रमश: 18 और 25 सितंबर को हुआ है। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को आएंगे।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet