LATEST NEWS

कारपेंटर पति ने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, लेखपाल बनते ही छोड़ा साथ; अब लोग बोल रहे ज्योति मौर्य पार्ट- 2

 झांसी बहुचर्चित पीसीएस ज्योति मौर्या मामला अभी तक लोग पूरी तरह से भुला भी नहीं पाए थे कि ठीक वैसा ही मामला झांसी में भी सामने आया है. यहां एक युवक अपनी पत्नी के लिए दर-दर भटक रहा है. पति की मानें तो उसने लव मैरिज की थी और पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मेहनत मजदूरी की, लेकिन जब वह लेखपाल बन गई तो उसे छोड़कर चली गई. पत्नी के लिए वह पुलिस से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला. जब बुधवार को पत्नी को लेखपाल के पद के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहा था तो उसे खोजने के लिए वह गया हुआ था, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा. वहीं जब इस बारे में लड़की से फोन पर बात की गई तो उसने कैमरे के सामने आने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है. पीड़ित शख्स झांसी की शहर कोतवाली अंतर्गत बाहर बाबा का अटा में रहने वाला नीरज विश्वकर्मा है. नीरज तीन भाई हैं, जिनमें वह सबसे छोटा है. नीरज विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करता है. करीब 5 साल पहले झांसी के सत्यम कॉलोनी में रहने वाली रिचा सोनी से दोस्त के घर मुलाकात हुई थी. दोनों ने करीब ढाई साल ओरछा मंदिर में जाकर शादी कर ली. जिसके बाद दोनों घर आ गए और हंसी-खुशी से रहने लगे. इस दौरान लड़की रिचा ने उसे बताया था कि वह आगे पढना चाहती है. रिचा को पढ़ाने के लिए वह मजदूरी करता था. जब रिचा का सरकारी नौकरी लेखपाल में चयन हो गया तो फिर उसके रुख बदल गए. लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह उसे छोड़कर चली गई. तबसे लेकर अब तक वह लौटकर घर नहीं आई.   अपनी पत्नी को पाने के लिए युवक अधिकारी से लेकर पुलिस तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन पत्नी नहीं मिली. यहां तक कि जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी को कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र मिल रहा है तो वह उसकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गया, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा. वह नियुक्ति पत्र लेकर छिपते हुए निकल गई लेकिन उससे मुलाकात नहीं की.   नीरज ने बताया, “मैं 18 जनवरी से परेशान हूं. मेर धर्मपत्नी रिचा सोनी, जोकि अब लेखपाल बन गई हैं. इसलिए मुझे छोड़कर चली गई हैं. जिस कारण मैं दर-दर भटक रहा हूं. मैं अपनी पत्नी के लिए हर जगह जा चुका हूं, लेकिन पत्नी नहीं मिल रही है. आज उसे लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलना था, जब इसकी जानकारी हुई तो मैं कलेक्ट्रेट आया हुआ था. उसे खोजने के लिए हर जगह देखा, लेकिन वह नहीं मिली. वह नियुक्ति पत्र लेकर चली गई. मैने इनके लिए हर कुछ किया.” 2022 में ओरछा मंदिर में की थी शादी उसने कहा, “आज से 5-6 साल पहले इनसे उस समय मुलाकत हुई थी जब यह छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाती थी. यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई. करीब छह महीने बाद यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह उसे भी पता नहीं हुआ. प्यार होने के बाद दोनों अपनी मर्जी से ओरछा मंदिर में जाकर शादी कर ली. शादी करने के बाद दोनों हंसी-खुशी से रहते थे. इसके बाद उनका कुछ विवाद हुआ था, जिस कारण वह मायके चली गई थी. फैमिली कोर्ट में उसने सेक्शन 9 दायर कर उसे अपने घर बुलाया था. जनवरी महीने में रिचा का लेखपाल पद पर चयन हो गया. लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह 18 जनवरी को उसे छोड़कर चली गई. इसके बाद उससे मुलाकात नहीं की. एक बार कोतवाली में मिली थी तब यह कहने लगी कि एसडीएम के पास जाओ ओर शपथ पत्र देकर आओ कि कोई शादी नही हुई है. हम कैसे कह दें कि हमारी शादी नही हुई है.” मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया था: पीड़ित पीड़ित पति ने कहा कि हमने रिचा को पढ़ाने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना किया. हम कारपेंटर है. इन्होंने जो चाहा उसने किया. हम 400-500 रुपए प्रतिदिन कमाते थे. उसी से उसकी पढ़ाई कराई, कई बार तो कर्ज भी लेना पड़ा. आज हम दिन रात उसे याद करते हैं. रात में नींद भी नहीं आती है. आज वह कहती है कि हमारी शादी नहीं हुई है. हमारे पास शादी की फोटो और प्रमाणपत्र है, क्या यह फर्जी हैं. हमारी ओरछा में शादी हुई थी फरवरी 2022 में. हम काफी परेशान है, उसके लिए दर-दर भटक रहे हैं. जहां एक ओर पति अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर लड़की का कहना है कि उसने नीरज के साथ शादी ही नहीं की. उसने कहा कि यह उसे बदनाम करने की साजिश है.    

President Murmu ने राष्ट्रपति भवन में साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज शटलर और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला. बैडमिंटन खेलने के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मंझे हुए खिलाड़ी की तरह कई शॉट लगाए और उन्होंने कई मौके पर साइना नेहवाल को मात भी दी.  इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था. राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं. उसने मुर्मू और नेहवाल के मुकाबले की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला.’ साइना सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के तहत राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी. साइना नेहवाल ने भी राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की. नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है… यह मेरे जीवन का कितना यादगार दिन है. मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी  का बहुत-बहुत धन्यवाद.” ओलंपिक में जीत चुकी हैं कांस्य हरियाणा की रहने वाली, 33 वर्षीय शटलर नेहवाल ने अपने करियर की शुरुआत में 2008 में BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया था. 2008 में, वह ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने हांगकांग की तत्कालीन विश्व नंबर पांच खिलाड़ी वांग चेन को हराया, लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन यूलियांटी से हार गईं. 2009 में, साइना BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं.  उन्हें 2009 में अर्जुन पुरस्कार और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. लंदन में 2012 ओलंपिक खेलों के दौरान, नेहवाल ने महिला एकल कांस्य पदक जीता. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 से अधिक खिताब जीते हैं और 2016 में केंद्र ने उन्हें प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किया था. शटलर ने भारत के लिए एक शानदार करियर बनाया है, जिसने देश में खेल को बदल दिया है। साइना ने कई प्रमुख बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने कई ट्रॉफी और पदक जीते। वह खेल में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग रखने वाली एकमात्र महिला भारतीय खिलाड़ी भी हैं.  

उत्तर प्रदेश में मानसून का होगा तांडव? आएगा आंधी-तूफान, जमकर बरसेगा आसमान, बारिश बनेगी काल

गोरखपुर उत्तर प्रदेश में रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला तो काफी दिनों से जारी है लेकिन आज यानी 11 जुलाई से कई इलाकों में जमकर बरसात के आसार हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, तीन दिनों तक यूपी के ज्यादातर जिलों में खूब बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 11 से 13 जुलाई के मध्य पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. बीते कई दिनों से बादल आवाजाही कर रहे थे जो अब संपूर्ण प्रदेश पर पूरी तरह छा चुके हैं और ऐसे में अब अत्यधिक बारिश की स्थिति बन रही है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहमद दानिश ने बताया कि मैदानी इलाकों में मॉनसूनी बादल उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से तेज बारिश के संयोग बन रहे हैं. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कुशीनगर, देवरिया, संतकबीर नगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, लखीमपुरखीरी के आसपास के इलाके में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट है. इसके चलते आवश्यकता से अधिक बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में सीतापुर, पीलीभीत, रामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, बरेली, बहराइच, चित्रकूट, प्रयागराज, शाहजहांपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर, सोनभद्र और कौशांबी के आसपास के इलाकों में बिजली गिरने के साथ साथ भारी बारिश और बिजली गरजे और चमकने की संभावना है. दिल्ली से सटे यूपी के इलाके यानी नोएडा-गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी रुक-रुककर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है. आज भी इन इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. लेकिन 12 जुलाई को यहां भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी. इसके बाद फिर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 12 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम केंद्र की चेतावनी के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के तराई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर, हाथरस, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के वृद्धि होने तथा उसके बाद 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।  

गौतम गंभीर को वर्ल्ड चैंपियन, IPL चैंपियन की अधूरी ख्वाहिश

नई दिल्ली  गौतम गंभीर को 9 जुलाई 2024 को 2027 तक के लिए भारतीय मेंस टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह राहुल द्रविड़ की जगह ले चुके हैं, जिनका कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया था। 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में पैदा हुए गौतम गंभीर अपने दौर के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार थे। 2004 में टेस्ट डेब्यू के बाद गंभीर का करियर 2008 तक उतार-चढ़ाव भरा रहा। अपने कभी हार न मानने के जज्बे के कारण उन्होंने जल्द ही टीम में जगह पक्की कर ली। दो-दो वर्ल्ड कप, तीन बार आईपीएल चैंपियन जीतने वाले गंभीर ने करियर में सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे, लेकिन उनके करियर में दो डबल जीरो काले दाग की तरह है। जीजी को भी इसकी कसक होती होगी। चलिए जानते हैं क्या है गंभीर के करियर की ये कसक और क्या है उनके डबल जीरो… डबल जीरो की कहानी क्या है? एक बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने और दो बार आईपीएल चैंपियन बनने के बावजूद गौतम गंभीर दोनों ही टूर्नामेंट में कभी शतक नहीं जड़ पाए। 37 टी-20 इंटरनेशनल मैच में गंभीर ने सात अर्धशतक जरूर जमाए, लेकिन एक भी सेंचुरी नहीं लगा पाए। दूसरी ओर आईपीएल में उन्होंने 154 मैच खेले, जिसमें 36 अर्धशतक जरूर जमाए, लेकिन यहां भी शतक नहीं बना पाए। गौतम गंभीर के खेल में वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के कुछ न कुछ गुण समाहित थे। गंभीर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। तेजी से रन बनाने के लिए पहचाने जाते थे, वह दोनों ही फॉर्मेट में शतक डिजर्व करते थे। मगर ऐसा हो न सका। कैसा है T20I और IPL करियर गौतम गंभीर ने 37 टी-20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में 27.41 की औसत और 119.02 की स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं, उनका सर्वोच्च स्कोर 75 है। आईपीएल के 154 मैच में गंभीर ने 4217 रन बनाए। 31.24 की एवरेज और 123.88 की स्ट्राइक रेट से बनाए गए इन रनों के दौरान 93 उनका बेस्ट स्कोर था। अपनी शर्तों पर काम करने वाला शख्स गौतम गंभीर को अपनी शर्तों पर काम करने वाला व्यक्ति भी माना जाता है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका में वह किस तरह से आगे बढ़ते हैं। गंभीर वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर भारतीय सलामी जोड़ी को नई दिशा दी थी, लेकिन उन्हें अपने मुखर व्यक्तित्व के लिए भी जाना जाता है और यही वजह है कि वनडे विश्व कप 2011 में खिताब जीत का श्रेय केवल महेंद्र सिंह धोनी को मिलने पर उन्होंने जब तब आपत्ति जताई। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक कुशल रणनीतिकार हैं। इस साल आईपीएल में वह कोलकाता के मेंटॉर बने थे और यह टीम तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रही थी।

PLI योजना के लागू किए जाने के तीन साल के अंदर तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ

नई दिल्‍ली  देश में उत्‍पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत दूरसंचार उपकरणों की विनिर्माण संबंधी बिक्री 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इस योजना के लागू किए जाने के तीन साल के अंदर तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ है। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने एक बयान में बताया कि पीएलआई के तहत दूरसंचार उपकरणों की निर्माण संबंधी बिक्री 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इस योजना के लागू किए जाने के तीन साल के अंदर 3,400 करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ है। इसके तहत करीब 10,500 करोड़ का निर्यात हुआ है, जिससे 17,800 से अधिक प्रत्यक्ष और कई अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। डॉट ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना मोबाइल फोन और उसके घटकों के विनिर्माण करती है। इसके परिणामस्वरूप भारत से मोबाइल फोन के उत्पादन और निर्यात दोनों में काफी तेजी आई है। भारत कई वर्षों से दूरसंचार उपकरणों का आयात करता रहा है, लेकिन मेक-इन-इंडिया और पीएलआई योजना के कारण संतुलन बदल गया है, जिसके कारण देश में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के उपकरणों का उत्पादन हो रहा है। विभाग के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2014-15 में भारत मोबाइल फोन का एक बड़ा आयातक था, जब देश में सिर्फ 5.8 करोड़ यूनिट का उत्पादन होता था, जबकि 21 करोड़ यूनिट का आयात होता था लेकिन वित्‍त वर्ष 2023-24 में भारत में 33 करोड़ यूनिट का उत्पादन हुआ है। इस दौरान केवल 0.3 करोड़ यूनिट का आयात हुआ और करीब 5 करोड़ यूनिट का निर्यात हुआ। मोबाइल फोन के निर्यात का मूल्य वित्‍त वर्ष 2014-15 में 1,556 करोड़ रुपये और वित्‍त वर्ष 2017-18 में 1,367 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्‍त वर्ष 2023-24 में 1,28,982 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 में मोबाइल फोन का आयात 48,609 करोड़ रुपये का था, जो वित्‍त वर्ष 2023-24 में घटकर मात्र 7,665 करोड़ रुपये रह गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े पैमाने पर विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना से देश में उत्पादन, रोजगार सृजन, आर्थिक विकास और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।    

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मुख्य राजधानी से तीन गुना ज्यादा रियलिटी प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए

भोपाल.  मध्य प्रदेश के लोग भोपाल से ज्यादा इंदौर में रहना पसंद करते हैं. यह बात उन रियलिटी प्रोजेक्ट के आंकड़ों से निकलकर आई है, जो दोनों शहरों में तैयार हो चुके हैं. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मुख्य राजधानी से तीन गुना ज्यादा रियलिटी प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए. इस बात ने ये साबित कर दिया कि भोपाल से ज्यादा लोग इंदौर को पसंद कर रहे हैं. रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (RERA) के मुताबिक साल 2022-23 में इंदौर में 258 प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि भोपाल में प्रोजेक्ट की संख्या महज 78 थी. प्रदेश में भोपाल और इंदौर ही ऐसे शहर हैं जहां रियल एस्टेट में सबसे ज्यादा काम होता है. साल 2022-23 में राज्य की संस्कारधानी जबलपुर में 40 प्रोजेक्ट, उज्जैन में 29 प्रोजेक्ट और ग्वालियर में 12 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन हुआ. हैरान करने वाली बात है कि खरगोन में जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर से भी ज्यादा प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए. साल 2022-23 में यहां 45 प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन हुआ. रेरा के आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर ने पिछले कुछ सालों में अच्छी रफ्तार पकड़ी है. गौरतलब है कि राज्य में रेरा का गठन 1 मई 2017 को हुआ था. बिल्डरों, प्रमोटरों और एजेटों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने रेरा का गठन किया था. लोगों की थीं ये शिकायतें दरअसल, लोगों ने उन दिनों सरकार से शिकायतें की थीं कि उन्हें घरों का पजेशन नहीं मिल रहा, जबकि वे बिल्डर को पूरा भुगतान कर चुके हैं. इसके अलावा लोगों को ये भी शिकायत थी कि रियल एस्टेट के प्रमोटरों का व्यवहार ठीक नहीं है. वे लापरवाह हैं. वे एग्रीमेंट पर साइन करने के बाद पूरी तरह से बदल जाते हैं और रूखा व्यवहार करते हैं. इन सब शिकायतों देखते हुए ही सरकार ने रेरा के गठन का फैसला किया था. जानकारी के मुताबिक, मार्च 2023 तक रेरा के पास 846 पेंडिंग शिकायते हैं. गौरतलब है कि सरकार की नोटबंदी और कोरोना की वजह से रियल एस्टेट कारोबार पूरी तरह थम गया था. लेकिन, अब बिल्डरों का कहना है कि उनके बिजनेस में स्थिरता आ रही है. अब नोटबंदी और कोविड-19 के बाद से स्थितियां बदल गई हैं. इस वजह से बढ़ते हैं दाम भोपाल से प्रकाशत अंग्रेजी अखबार  के मुताबिक, बिल्डरों का कहना है कि रेरा आने के बाद स्थितियां बदल गई हैं. त्योहारों के सीजन में रिएल एस्टेट के कारोबार में तेजी आती है. लोग इस सीजन में नया घर खरीदते हैं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस सेक्टर को और गति देने के लिए राज्य में और प्रोजेक्ट लाए जाने की जरूरत है. प्रशासन को मास्टर प्लान लाना चाहिए, ताकि बिल्डरों को और ज्यादा जमीनें मिल सकें. फिलहाल जितनी भी जमीन हैं उनका इस्तेमाल हो चुका है. जब शहर में जमीन नहीं बचती तो प्रॉपर्टी के रेट बढ़ जाते हैं. प्रॉपर्टी की ज्यादा मांग और कम विकल्प होने की वजह से दामों पर असर पड़ता है.

महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा में रेड अलर्ट जारी किया, जिसके अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कम दृश्यता की भविष्यवाणी की और 11 और 12 जुलाई के लिए राज्यों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके अलावा, इस सप्ताह 10 अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। गोवा में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने दीवार गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। आईएमडी ने इस सप्ताह मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद के बीच मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने कहा, 10 जुलाई को टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी भारी बारिश और कुछ इलाकों में जलभराव के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए। आईएमडी ने 12 जुलाई तक पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भारी से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अभी भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में छह और लोगों की मौत होने से वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तथा कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश ने मुंबई को सोमवार को ठप कर दिया और इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के असहाय निवासियों को   सुबह एक और निराशाजनक सुबह का सामना करना पड़ा, एक बार फिर लगातार बारिश हुई, जो सोमवार की पीड़ा को दर्शाती है। लगातार बारिश ने शहर और उसके उपनगरों पर कहर बरपाया, उपनगरीय ट्रेन सेवाएं पटरी से उतर गईं और उड़ान संचालन अस्त-व्यस्त हो गया। महानगर में रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई, जहां एक बुजुर्ग महिला की शॉर्ट-सर्किट से जलने से मौत हो गई। लोगों को जलजमाव वाली सड़कों से गुजरना पड़ा और यातायात की अव्यवस्था से निपटना पड़ा, व्यवधान और निराशा का एक और दिन सहना पड़ा।    

राम निवास रावत को मोहन केबिनेट में मिलेगा बड़ा मंत्रालय? कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए 2 MLA को ईनाम का इंतजार

भोपाल  मोहन कैबिनेट में एक और मंत्री बढ़ गए हैं. नए नवेले मंत्री बने हैं रामनिवास रावत जिन्हें एक नहीं बल्कि दो बार मंत्री पद की शपथ लेनी पड़ी है. लोकसभा चुनाव के वक्त कई नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्हीं में से एक सिंधिया गुट के नेता रामनिवास रावत थे. जिन्हें हाल ही मंत्री बनाया गया है. रावत के मंत्री बनने के बाद कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए नेताओें को भी अपने तोहफे का इंतजार है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. रावत को मिलेगा ये बड़ा मंत्रालय अब सवाल यह है कि आखिर रामनिवास रावत को कौन सा मंत्रालय मिल सकता है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास अभी 12 मंत्रालय हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हीं में से कोई एक मंत्रालय जो है वह अब रामनिवास रावत को मिल सकता है. इसमें खास तौर पर औद्योगिक मंत्रालय और खनिज विभाग की जो है लगातार चर्चा चल रही है कि इन दो मंत्रालयों में से कोई एक मंत्रालय रामनिवास रावत को मिल सकता है. इन तीन विधायकों ने थामा था बीजेपी का दामन बता दें, लोकसभा चुनाव से दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी. सबसे पहले अमरवाड़ा से तीन बार के विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इसके बाद विजयपुर सीट से छह बार के विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली थी.  इसी तरह सागर जिले की एकमात्र कांग्रेस विधायक ने निर्मला सप्रे ने 5 मई को दल बदल लिया था. उन्होंने सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा था.   कब मिलेगा ईनाम? रामनिवास रावत को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने का ईनाम मिल चुका है. उन्हें मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. इसी के साथ ही चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी बाकि अन्य दो विधायकों को भी कोई बड़ा पद दे सकती है. हालांकि अमरवाड़ा उपचुनाव परिणाम के बाद कमलेश शाह को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

गेंदबाज वस्त्राकर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन से बेहद प्रभावित : स्मृति मंधाना

चेन्नई  भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में किए गए प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं और उनका मानना है कि बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। वस्त्राकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में 8 विकेट लिए। उन्होंने तीसरे और अंतिम मैच में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। मंधाना ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले दो मैच में विकेट सपाट था और ऐसे में इस तरह का प्रदर्शन शानदार है। हमें उम्मीद है कि वह (वस्त्राकर) अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी और विश्व कप में हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसने शानदार गेंदबाजी की। यह लंबी अवधि की श्रृंखला थी और एक गेंदबाज होने के नाते उसने जैसा प्रदर्शन किया उससे मैं हैरान हूं।’’ भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के अलावा तीन वनडे और एक टेस्ट मैच भी खेला। मंधाना ने वस्त्राकर के अप्रैल मई में बांग्लादेश में किए गए प्रदर्शन को भी याद किया। उन्होंने तब 5 मैच की टी20 श्रृंखला में 5 विकेट लिए थे। भारतीय उप कप्तान ने कहा, ‘‘यहां तक कि बांग्लादेश में टी20 श्रीलंका में उसने विशेष कर डेथ ओवरों में जिस तरह से गेंदबाजी की, वह शानदार था। हम जानते थे कि जिस तरह से वह पिछले कुछ महीनो से गेंदबाजी कर रही थी, उसे देखते हुए वह अंतर पैदा कर सकती है। इस श्रृंखला में खेलने से पहले ही हम उसके प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त थे।’’ मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफलता का श्रेय श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगाए गए अभ्यास शिविर को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगाए गए शिविर में काफी कड़ी मेहनत की गई थी। इसका हमें फायदा मिला। पूरी श्रृंखला के दौरान सभी खिलाड़ी प्रत्येक प्रारूप में बल्लेबाजी के लिए तैयार थे।’’ सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। मंधाना ने कहा, ‘‘शेफाली जब बहुत अधिक नहीं सोचती तब वह बल्लेबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। उस जैसी बल्लेबाज को आपको बहुत अधिक जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं उसे केवल जल्दबाजी नहीं दिखाने के लिए कहती हूं। सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मैं उसे गेंदबाज के बारे में बताती हूं और वह खुद ही उसके अनुरूप ढल जाती है।’’ दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने कहा कि उनके बल्लेबाज पिच का सही अनुमान नहीं लगा पाए और परिस्थितियों के अनुसार ढलने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा,‘‘हम इस तरह से श्रृंखला का अंत नहीं करना चाहते थे। शुरू में गेंद पर रुककर आ रही थी। इसके अलावा मुझे लगता है कि हमने उस तरह से परिस्थितियों से तालमेल नहीं बिठाया जैसा कि हम कर सकते थे।’’

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में सैन मिगुएल डी ऑलेंडे का पहला स्थान उदयपुर को दूसरा स्थान व तीसेर स्थान पर क्योटो शहर

जयपुर  ट्रेवल प्लस लीजर ने अमेरिका में वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड घोषित किए। राजस्थान के उदयपुर को पूरी दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है वहीं एशिया में उदयपुर नंबर वन रैकिंग पर है। ट्रेवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड के तहत दुनिया भर दस सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट जारी की गई जिसमें मैक्सिको के शहर सैन मिगुएल डी ऑलेंडे को पहला स्थान उदयपुर को दूसरा स्थान व तीसेर स्थान पर जापान का क्योटो शहर है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान व एशिया में पहला स्थान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उदयपुर को दुनिया के सबसे खूबसूरत व सर्वश्रेष्ठ शहरों में स्थान मिलना शहर की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान हैं जिन्होंने दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राजस्थान दुनिया के सबसे पंसदीदा व बेस्ट पर्यटन स्थलों में शुमार है और यहां आने वाले पर्यटक सुखद यादें संजो कर अपने देश को लौटते हैं। वहीं प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है, इस साल की शुरूआत में ही प्रदेश में देशी व विदेशी पर्यटकों की आवक में काफी बढोतरी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि राजस्थान पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्य है। पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने इस अवसर कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के कुशल नेतृत्व व प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ के दिशा-निर्देशन में राजस्थान पर्यटन रेकॉर्ड उपलब्धियां हासिल करेगा। दुनिया के दस सर्वश्रेष्ठ शहरः- 1. सैन मिगुएल डी ऑलेंडे, मेक्सिको 2. उदयपुर, भारत 3. क्योटो, जापान 4. होई एन, वियतनाम 5. चियांग माई, थाईलैंड 6. फ्लोरेंस, इटली 7. बैंकॉक, थाईलैंड 8. टोक्यो, जापान 9. उबुद, इंडोनेशिया 10. फुंचाल, पुर्तगाल

एसटी हसन ने सुप्रीम कोर्ट और योगी सरकार के आदेश पर सवाल उठाया

मुरादाबाद पूर्व सांसद एवं सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद से अजान की आवाज निर्धारित 60 डेसिबल से ऊपर जाते ही पुलिस मस्जिद का लाडस्पीकर उतारकर ले जाती है, जबकि कांवड़ यात्रा के दौरान हैवी डीजे बेरोकटोक बजाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्या मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने वाले इन हैवी डीजे को भी रोकेंगे। दरअसल, प्रदेश सरकार ने मोहर्रम के दौरान अस्त्र-शस्त्र पर पाबंदी लगाई है। मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन सरकार के इस आदेश से नाराज हैं। इस पर सपा नेता एवं पूर्व सांसद एसटी हसन का कहना है कि अगर पाबंदी लगाई जा रही है, तो फिर सब पर बराबर लगाई जानी चाहिए। सभी के धार्मिक जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र पर पाबंदी लगाई जाए। फिर हमें कोई ऐतराज नहीं होगा। हसन ने पूछा कि मोहर्रम में इस तरह की पाबंदी की क्या जरूरत थी। कई सौ साल से मुसलमान मोर्हरम के जुलूस में अपनी कला का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। ‘मस्जिद से लाउडस्पीकर उतार ले जाते हैं’ एसटी हसन का कहना है कि इतने हैवी डीजे लेकर लोग चलते हैं कि दिल धड़कने लगते हैं, खिड़कियां हिलने लगती हैं और कार के अंदर तक वाइब्रेशन आता है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट और योगी सरकार दोनों का ही आदेश 60 डेसिबल का है, लेकिन इसे लागू सिर्फ मस्जिदों पर कराया जाता है। अजान की आवाज अगर 60 डेसिबल से ऊपर जाती है, तो पुलिस तुरंत मस्जिद का एक लाउडस्पीकर उतार कर ले जाती है। सवाल किया कि डीजे को क्यों नहीं रोका जाता? कहा कि अगर सभी के साथ बराबरी का इंसाफ होगा, तब किसी को परेशानी ही नहीं होगी।  

11 जुलाई गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि वालों फाइनेंशियली आप अच्छे रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें। जल्दबाजी में आकर आज कोई जरूरी डिसीजन न ही लें तो बेहतर है। ब्रेक लेते रहें, जो आपको पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने में मदद करेगा। शाम रोमांटिक रहने वाली है। ऑफिस का काम आपके दिन को व्यस्त बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें। वृषभ राशि वालों आज ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। थोड़ा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। आज का राशिफल नए विचारों को लाइफ में लाने की अड्वाइस दे रहा है। करियर तौर पर प्रोडक्टिव रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य की देख-रेख करनी चाहिए। बॉस की सलाह पर ध्यान दें। मिथुन राशि वालों आज सीनियर्स के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति आज पॉजिटिव रहने वाली है। वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेन्टेन करके रखना बेहद जरूरी है। आपका शरीर और दिमाग दोनों तालमेल में रहने वाले हैं। अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा साबित होगा। स्ट्रेस दूर करने के लिए मेडिटेशन या योग का सहारा लें। कर्क राशि वालों जीवन की चुनौतियों को हंस कर पार करें। अपनी फाइनेंशियल बॉउन्डरी को मेन्टेन करने पर ध्यान दें। आज की एनर्जी आपको अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आप अपने धन संबंधी मामलों में सफलता देखेंगे। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें। हाइड्रेटेड रहें। फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।  सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपकी सेहत ही आपका धन है। फाइनेंशियल सिचूऐशन थोड़ी गड़बड़ा सकती है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण बड़े पैमाने पर फल देंगे। क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में संकोच न करें। रोमांस से भरपूर रहेंगे आज आप। कन्या राशि वालों जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। अपने साथी से जुड़ने और प्यार बांटने के लिए अपने अट्रैक्शन और कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल करें। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए समय निकालें। स्ट्रेस से दूर रहें। धन संबंधी मामलों में आज आप सफलता देखेंगे। तुला राशि वालों आज डाइट को हेल्दी रखें। तनाव दूर करने के लिए वॉक पर जा सकते हैं। भले ही आपकी शादी को काफी समय हो गया हो लेकिन साथ में समय व्यतीत करना जरूरी है। ऑफिस का काम घर लेकर न आएं। सेहत पर ध्यान देने की आज जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करना आज ठीक नहीं रहेगा। कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों आज आपको सेल्फ केयर पर फोकस करना चाहिए। नई रास्ते खोजने के लिए आप तैयार हैं। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें की आप कितने काबिल हैं। काम करते दौरान समय-समय पर ब्रेक लें। सुख-समृद्धि भरा दिन रहेगा दिन। हेल्दी ड्रिंक का देवान करें। पैसे के मामले में होशियार रहना आज बेहद जरूरी है। धनु राशि वालों करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फाइनेंशियल दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर से सलह लें। आज काफी मोटिवेटेड फील करेंगे। भीड से अलग होने से न डरें। सही दृष्टिकोण और थोड़े से साहस के साथ आप अपने रोमांटिक सपनों को एक खूबसूरत हकीकत में बदल सकते हैं। वर्क प्रेशर आज ज्यादा फील हो सकता है। मकर राशि वालों उत्साह से भरा रहेगा दिन। आज आपको काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें कि आप क्या कर सकते हैं। सिनीयर्स के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। धन के मामले में लकी रहने वाले हैं आज आप। वर्क प्रेशर ज्यादा हो सकता है। अर्थीक स्थिति मजबूत रहेगी। कुंभ राशि वालों आज का दिन काफी लकी माना जा रहा है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। बिजनेस कर रहे लोगों की किस्मत साथ देगी। अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाने का दिन है। फाइनेंशियल स्थिति में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्किल्स में सुधार करना चाहते हैं, तो अब कदम उठाने का सही समय आ गया है। आज का दिन थोड़ा बिजी फील हो सकता है। मीन राशि वालों, जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए आज अपने जुनून को जगाने और अपनी पार्ट्नर्शिप में फिर से स्पार्क लाने का सही समय है। शाम होते-होते आपकी सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन शुभ है। थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। आज आपको अपने फाइनेंस को मैनेज करने में आपका पार्टनर मदद कर सकता है। हेल्थ पर आज कड़ी नजर रखें।

पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर के कठुआ में आंतकी हमले के बाद पुलिस जिला नूरपुर अलर्ट, बढ़ाई सुरक्षा

नूरपुर पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर के कठुआ में आंतकी हमले के बाद पुलिस जिला नूरपुर अलर्ट हो गई है। नूरपुर के पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी वारदात हुई है तो पुलिस जिला नूरपुर अलर्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा पहले से ही सीमावर्ती इलाकों में नाके लगाए हुए हैं। लेकिन अब पुलिस ने पंजाब के साथ लगते हुए हर प्रवेश द्वार पर सुरक्षा मजबूत कर दी है। अलर्ट मोड पर हिमाचल पुलिस थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत हिमाचल के प्रवेश द्वार कंडवाल में हर वाहन की मुस्तैदी से तलाशी ली जा रही है व तलाशी के बाद ही वाहनों को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं सीमावर्ती इलाकों की गश्त कर रहे हैं तथा अन्य टीमें भी नियमित रूप से पर गश्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर आने जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। आतंकी हमले में पांच जवान हुए बलिदान कठुआ में सोमवार को सेना के काफिला पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए। इसके साथ ही कई जवान घायल भी हुए। जिसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सेना का सर्च अभियान जारी है। मंगलवार रात को भी जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी सेना ने ऑपरेशन चलाया। दोनों और से गोलीबारी भी हुई। मगर किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई। आज भी डोडा में सेना ने सर्च अभियान चलाया था। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अभी भी पुलिस और सेना आतंकियों की तलाश में जुटी है।

प्रधानमंत्री द्वारा भारत के एमएसएमई और असंगठित व्यवसायों पर सुनियोजित ढंग से किया गया हमला एक आर्थिक तबाही: कांग्रेस

नई दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने ‘‘विनाशकारी नीति निर्धारण” से देश के विनिर्माण क्षेत्र को तहस नहस कर दिया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सरकार के आर्थिक कदमों को लेकर लगातार आगाह किया, लेकिन सरकार ने इसे अनसुना कर दिया और सूक्ष्म, लघु, मध्यम (एमएसएमई) और असंगठित व्यवसायों पर हमला किया। सुनियोजित ढंग से किया गया हमला एक आर्थिक तबाही रमेश ने एक बयान में कहा, ‘‘क्रेडिट रेटिंग कंपनी ‘इंडिया रेटिंग्स’ की एक नई रिपोर्ट ने उस बात की पुष्टि की है जिसे लेकर कांग्रेस लगातार आगाह करती आ रही है कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री द्वारा भारत के एमएसएमई और असंगठित व्यवसायों पर सुनियोजित ढंग से किया गया हमला एक आर्थिक तबाही है।” उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार का नीति निर्माण आम तौर पर असंगठित क्षेत्र को नज़रअंदाज़ करने वाला रहा है।” नौकरियां 2016 में 3.6 करोड़ से घटकर 23 में 3.06 करोड़ रमेश के मुताबिक, ‘‘नोटबंदी, जटिल कर संरचना और बिना तैयारी के लॉकडाउन लगाने” रूपी तीन झटके विशेष रूप से इसके विनाशकारी नीति निर्धारण की ओर ध्यान दिलाते हैं। उन्होंने दावा किया कि इन तीन झटकों के कारण असंगठित क्षेत्र के 63 लाख उद्यम बंद हुए, जिससे 1.6 करोड़ नौकरियां चली गईं। रमेश ने कहा कि यह ऐसे समय हुआ जब रिकॉर्ड संख्या में युवा श्रम बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं जबकि मोदी सरकार नौकरियों के अवसरों को नष्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के तमाम प्रचार, दिखावे और दावे के बावजूद विनिर्माण क्षेत्र की नौकरियां वित्त वर्ष 2016 में 3.6 करोड़ से घटकर वित्त वर्ष 23 में 3.06 करोड़ हो गईं। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को वैधानिक लूट बताया कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री” ने भारत के विनिर्माण क्षेत्र को तहस नहस कर दिया है। रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस प्रधानमंत्री को इन नतीजों को लेकर लगातार चेतावनी देती रही है। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ख़ुद संसद में नोटबंदी की निंदा करते हुए इसे ‘‘संगठित और वैधानिक लूट” बताया था। राहुल गांधी ने बार-बार एमएसएमई पर जीएसटी के ख़तरनाक दुष्परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि यह न तो अच्छा है और न सरल कर है।” उन्होंने आरोप लगाया कि 1.4 अरब भारतीय अब ‘‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री” के मित्रवादी पूंजीवाद, मनमाने नीति निर्धारण और मुद्दों को रचनात्मक रूप से हल न करने के आर्थिक दुष्परिणामों को भुगतने के लिए मजबूर हैं।

लड़की होने से था नाराज, तीन दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उन्हें अपने घर के पास दफना दिया

नई दिल्ली बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बेटे की चाह रखने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी तीन दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उन्हें अपने घर के पास दफना दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकरी ने बताया कि आरोपी नीरज सोलंकी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया कि स्थानीय लोगों को पूठ कलां गांव के पास एक अस्थायी श्मशान घाट परिसर में शिशुओं के शव मिले। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक सोलंकी ने तीन जून को अपनी बेटियों की हत्या कर दी थी। गोयल ने कहा, ‘‘अदालत से अनुमति मिलने के बाद शवों को पांच जून को बाहर निकाला गया और मंगोलपुरी स्थित एसजीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया।” डीसीपी ने बताया कि सोलंकी ने कथित तौर पर अपनी तीन दिन की बेटियों को इसलिए मार डाला क्योंकि वह बेटा चाहता था। बच्चियों का जन्म हरियाणा में एक निजी अस्पताल में हुआ था। गोयल ने बताया कि सोलंकी अपनी पत्नी से यह झूठ बोल कर बच्चियों को दिल्ली लाया था कि किसी बीमारी की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल्ली लाने के बाद उसने बच्चियों को मार कर दफना दिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फरार था और शुरू में सोलंकी के पिता को पकड़ा गया जिसने बताया कि बेटियों के जन्म से वह खुश नहीं था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चियों के शव उनकी मां को सौंप दिए गए। सोलंकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet