LATEST NEWS

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- आर्थिक रूप से कमजोर व असहायों की मदद के लिए सरकार कटिबद्ध

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को दिव्यांगों को 47 ट्राई साईकिल व 2 व्हील चेयर एवं 359 हितग्राहियों को कामकाजी महिला कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कल्याणी पेंशन और राशन पात्रता पर्चियों का वितरण किया। ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित स्थानीय आवास पर यह सहायता वितरित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भाव के साथ प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं अन्य जरूरतमंदों की मदद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन समुदाय से कहा कि आप सबके सहयोग से ग्वालियर उप नगर की तस्वीर बदल रही है। केन्द्र व राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर देश व प्रदेश के विकास में जुटी हैं। सरकार से ग्वालियर उपनगर के विकास के लिये लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, इससे इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं ट्राई साईकिल वितरण कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता के मामले में ग्वालियर को अव्वल बनाना है। इसलिए अपने घर व अपनी गली को स्वच्छ रखना हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा, तभी हम स्वच्छ ग्वालियर के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 359 हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए गये। ऊर्जा मंत्री ने कहा वे नियमित रूप से फेसबुक पर लाइव होते हैं। इसके जरिए भी मुझसे जुड़कर नाकरिक अपनी समस्या बता सकते हैं। श्री तोमर ने यह भी कहा हम सभी संकल्प लें कि हमें नशा मुक्त और स्वच्छ ग्वालियर बनाना है।  

मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत अम्बा-रोडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना का लोकार्पण सहित 266 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण-पत्र तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है और विश्व में देश का नाम हो रहा है। हमारी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं की जिंदगी बदलने और उन्हें खुशहाल बनाने का काम कर रही है। निमाड़ क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है और इससे खेतों में फसले लहलहा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देने की योजना बनाई है और किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गेहूं पर किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार कृषि को प्रोत्साहन दे रही है और किसानों को उद्यमी बनने के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार कपास से धागा बनाने, उससे कपड़ा बनाने और रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाने का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम कर रही है और किसानों को अनुदान पर सोलर पैनल कनेक्शन दिया जाएगा इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वह अपने संयंत्र में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली प्रदेश सरकार को बेच भी सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी के इंतजाम किए हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। देश में दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी अभी 09 प्रतिशत है इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को गाय भैंस पालन के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार के समग्र प्रयासों से अब प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये से बढ़कर एक लाख 52 हजार रूपये हो गई है। दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देगी और अक्टूबर में दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि नियमित दी जाएगी। इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। गरीबों और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें, जिससे गंभीर बीमारी के समय जान बचाने के लिए उन्हें बड़े शहरों के अच्छे अस्पतालों में उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विमान या हेलीकॉप्टर से प्रदेश सरकार मरीजों को उपचार के लिए भी भेजती है। उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटना में सड़कों पर घायलों को अस्पताल पहुंचने में लोग डरते थे अब सरकार ने राह-वीर योजना लागू की है। यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है और उसकी जान बचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम प्रदेश सरकार देगी। शासकीय सेवकों के प्रमोशन होने के बाद 2 लाख पद होंगे रिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों के 9 सालों से रुके प्रमोशन के मामले को हल कर दिया है और अब अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के शासकीय सेवकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमोशन होने से 2 लाख पद रिक्त होंगे और इससे नए लोगों की भर्ती का अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार शासकीय सेवाओं में भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन स्थानों पर बनेंगे राम पथ गमन मार्ग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद कर दी है। प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। नगरीय क्षेत्र में गीता भवन बनाए जाएंगे। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन पर राम पथ गमन मार्ग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वींग जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्वालियर में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संदीपनी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बस सेवा शुरू करने जा रही है इससे ग्रामीण जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि बेड़ियां मिर्च मंडी के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार खनगांव से खेड़ीखुर्द मार्ग पर 05 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाएगा। बांसवा से घोसला मार्ग पर सिड़कुई नदी पर 06 करोड़ रुपए के लागत से पुल बनाया जाएगा। भीकनगांव से झिरन्या तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बेड़ियां एवं बासवा बायपास निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। बेड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा और बड़वाह में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री सचिन बिरला, श्री राजकुमार मेव, श्री बालकृष्ण पाटीदार, श्रीमती छाया मोरे, … Read more

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-III के कुल 6180 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन किया जारी

नई दिल्ली  रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-III के कुल 6180 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू होगी और 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। – टेक्नीशियन ग्रेड-1: 180 पद – टेक्नीशियन ग्रेड-III: 6000 पद ये पद देश के अलग-अलग रेलवे ज़ोन में भरे जाएंगे। सभी विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेंगे जो जल्द ही जारी होगा।   ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 जून 2025 अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025 आवेदन वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 30 वर्ष आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे। कौन कर सकता है आवेदन? भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार निम्नलिखित योग्यताओं में से कोई एक अनिवार्य है:- – 10वीं कक्षा (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) – आईटीआई (संबंधित ट्रेड में) – बीएससी (प्रासंगिक विषय में)  – बीई/ बीटेक – 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा ध्यान दें कि योग्यता पदानुसार अलग-अलग हो सकती है, जिसका विस्तृत विवरण जल्द जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा फॉर्म अस्वीकार कर दिया जाएगा। शुल्क विवरण निम्न प्रकार है: जनरल (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹500 SC, ST, PwD और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार: ₹250 टेक्नीशियन ग्रेड-1: ₹29,200 प्रति माह (अनुमानित) टेक्नीशियन ग्रेड-III: ₹19,900 प्रति माह (अनुमानित) साथ ही, केंद्र सरकार के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। – RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – rrbapply.gov.in – ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें – नाम, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें – फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें – आवेदन शुल्क जमा करें – फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट संभालकर रखें जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन फिलहाल RRB ने संक्षिप्त सूचना जारी की है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसमें चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस आदि की पूरी जानकारी दी जाएगी।  

यूपी सरकार ने कानपुर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया, काम ना आया महाना और विधायकों का समर्थन

कानपुर कानपुर डीएम और सीएमओ के बीच चल रहे विवाद में बड़ा ऐक्शन हुआ है। यूपी सरकार ने कानपुर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया। उनकी जगह श्रावस्ती के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदयनाथ को कानपुर का नया सीएमओ बनाया गया। डीएम से उलझने के बाद डॉ. हरिदत्त ने ट्रांसफर और निलंबन रुकवाने को लेकर काफी कोशिश की लेकिन सब बेकार हो गई। डॉ. हरिदत्त नेमी को कानपुर से न हटाए जाने की स्पीकर महाना से लेकर कई विधायक भी सिफारिश कर चुके हैं। इसके बाद भी सीएमओ पर गाज गिर गई और उन्हें गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया।  पिछले दिनों डीएम की ओर से सीएमओ के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा गया था। इसके बाद सीएमओ के वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर स्थिति गंभीर हो गई। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से सीएमओ के पक्ष में उपमुख्यमंत्री को लिखा 11 जून का पत्र वायरल हुआ। इसके अलगे ही दिन कानपुर के चार विधायकों के पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लिखे गए लेटर में महाना ने सीएमओ का तबादला न करने की बात लिखी थी। लेटर में लिखा था, सीएमओ आवास पर आए थे। उन्होंने तबादला होने की बात बताई थी। पूरी बात सुनने के बाद मैंने 11 जून को डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। कानपुर में तैनात सीएमओ का कार्य एवं व्यवहार आमजन और जनप्रतिनिधियों के प्रति मृदुल व सराहनीय है। जनहित में इन्हें बनाए रखने पर विचार हो। रही बात डीएम और सीएमओ के बीच विवाद की तो जानकारी नहीं है। इसके बाद दो विधायकों ने भी शासन को पत्र लिखकर सीएमओ के समर्थन में सिफारिश की थी। डीएम ने सीएमओ को मीटिंग से निकाला था बाहर बीते शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सभी विभागों के अफसरों की बैठक थी। सुबह 11 बजे से जिलाधिकारी सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा करने पहुंचे थे। जिले भर के सभी अधिकारी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसमें सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी अपने साथ एसीएमओ रमित रस्तोगी को लेकर पहुंचे। बैठक शुरू होते ही सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा का नंबर आ गया। तभी डीएम ने सीएमओ को देखते हुए कहा, सीएमओ साहब ये क्या हो रहा है। उनका संकेत एक वायरल ऑडियो की ओर था, जो सीएमओ का बताया जा रहा है। जिसमें डीएम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की गई है। जवाब में सीएमओ ने कहा सर, ये फेक ऑडियो हैं। किसी ने एआई से बनाकर वायरल किया है। यह सुनते ही जिलाधिकारी ने सीएमओ केा बाहर जाने का आदेश दे दिया। उन्होंने कहा, आप जाएं और जांच कराएं। फेक है तो एफआईआर दर्ज कराएं। क्या है पूरा मामला फरवरी में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीमएओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। डीएम के निरीक्षण में सीएमओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बिना सूचना के गैर हाजिर मिले थे। इसके बाद डीएम ने सीएचसी और पीएचसी का भी दौरा किया। वहां कागजातों में अनियमितता मिलीं। साथ ही कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई। डीएम ने इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी थी। तब से ही डीएम और सीएमओ के बीच तनातनी चल रही है।  

मौसम विभाग ने बताया- 19 से 22 जून के बीच 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड और ऑरेंज अलर्ट भी लागू

नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिणी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी लागू किया गया है। यह मॉनसूनी बारिश कृषि के लिए राहत तो है, लेकिन जनजीवन पर असर डालने की भी आशंका जताई जा रही है। इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 जून के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, बिहार, ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों समेत 20 राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 19, 22 और 23 जून को भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से ओडिशा और झारखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, यानी वहां के लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। दक्षिण भारत में झमाझम बारिश के आसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा और यनम में 19 जून को व्यापक स्तर पर बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्रों में 19 से 24 जून तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।   उत्तर भारत भी भीगने को तैयार उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के पहाड़ी इलाकों में 22 जून को बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20 से 23 जून के बीच भारी बारिश की आशंका है। तापमान में गिरावट की संभावना मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। यूपी में मानसून की दस्तक उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसून 13 जून की सामान्य तिथि से पांच दिन की देरी से 18 जून को पहुंचा। अगले 2-3 दिनों में मानसून पूरे राज्य में फैलने के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। हिमाचल में अलर्ट, शनिवार को हो सकती है भारी बारिश हिमाचल प्रदेश में भी मानसून अगले कुछ दिनों में दस्तक दे सकता है। शुक्रवार को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट और शनिवार व रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भीगी शुरुआत संभव दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। मानसून इस बार राजधानी में तय समय से पहले दस्तक दे सकता है।  

अमेजन भारत में करेगा बड़ा निवेश, अमेजन अपने नेटवर्क का विस्तार और अपग्रेडेशन कर सकेगी, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नई दिल्ली  दिग्गज ई-कॉमर्स अमेजन इंडिया भारत में 2000 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा निवेश करने जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पूरे देश में अपने परिचालन नेटवर्क को और मजबूत बनाना है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस निवेश से अमेजन अपने नेटवर्क का विस्तार और अपग्रेडेशन कर सकेगी, जिससे ग्राहकों को तेज़ और भरोसेमंद सेवा मिलेगी। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और कर्मचारियों तथा साझेदारों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कंपनी की मजबूती का इरादा यह घोषणा ऐसे वक्त पर की गई है जब भारत का ई-कॉमर्स सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है। भारत में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, सस्ते स्मार्टफोन, डिजिटल भुगतान के बढ़ते विकल्प, और मध्यम से संपन्न वर्ग की बढ़ती खरीदारी शक्ति के कारण ई-कॉमर्स में तेजी आ रही है। युवाओं की डिजिटल सोच और मोबाइल-फर्स्ट व्यवहार ने इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अमेजन के साथ ही फ्लिपकार्ट, और कई छोटे ऑनलाइन खिलाड़ी देश के ई-कॉमर्स परिदृश्य को बदल रहे हैं। 2030 तक 325 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान अमेजन ने भारत में अपने निवेशों की घोषणा ऐसे समय में की है जब ई-कॉमर्स बाजार 21% की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने की संभावना है और 2030 तक इसका आकार 325 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह नया निवेश अमेजन के पहले से चल रहे संचालन नेटवर्क के अतिरिक्त होगा, जो देश के हर सेवा योग्य पिन कोड तक डिलीवरी सुनिश्चित करता है। अमेजन की आगे की योजना अमेजन इस निवेश के जरिए नए वेयरहाउस और सप्लाई चेन साइट्स खोलने, साथ ही मौजूदा सॉर्टेशन और डिलीवरी नेटवर्क को अपग्रेड करने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि इससे उसकी प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ेगी, सप्लाई की रफ्तार में सुधार होगा और पूरे भारत में संचालन की दक्षता बेहतर होगी। इससे ग्राहकों को तेज़ और भरोसेमंद सेवा प्रदान करना संभव होगा।  

नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे के बैरक से कई प्रतिबंधित सामान बरामद हुए, जेल में खातिरदारी पकड़ाई

लखनऊ  यूपी में माफियाओं और उनके घर वालों की जेल में अब भी बादशाहत कायम है। मुख्तार अंसारी के बेटे अ्ब्बास अंसारी के बाद अब माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की नैनी जेल में खातिरदारी पकड़ाई है। नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे के बैरक से कई प्रतिबंधित सामान बरामद हुए हैं। अली के पास कैश भी था। छापेमारी के दौरान उसने कैश जेल वार्डन को पकड़ा दिया लेकिन मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। डीजी जेल ने तत्काल एक्शन लेते हुए जेल वार्डन और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। डीआईजी जेल को पूरे मामले की जांच सौंपी है। नैनी जेल में अतीक अहमद के 60 से ज्यादा गुर्गे बंद हैं। अली के बैरक की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होती है। इसके बाद भी जेल अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से अपराधी जेल में भी मौज काट रहे हैं। इससे पहले चित्रकूट जेल में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की खातिरदारी का मामला पकड़ाया था। अफसरों की मिलीभगत से अब्बास अंसारी रोज अपनी पत्नी से जेल के खास कमरे में मुलाकात करता था। कई घंटे दोनों साथ रहते थे। प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी कर अब्बास की पत्नी निकहत को भी जेल के उस खास कमरे से पकड़ा था। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। अब्बास को कासगंज जेल भेज दिया गया था। इसके बाद कई जेल अधिकारियों को निलंबित किया गया था। माना जा रहा है कि अब्बास अंसारी के मामले की तरह यहां भी कई जेल अफसर नप सकते हैं। अतीक अहमद का बेटा अली 2022 से ही यहां बंद है। अब अतीक के बेटे अली के मामले में बताया जाता है कि डीआईजी राजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को अचानक नैनी जेल में चेकिंग की। इस दौरान अली की बैरक की तलाशी ली थी। इसी दौरान कई आपत्तिजनकर वस्तुएं उसकी बैरक से मिलीं। इसके अलावा उसके पास कैश भी था। चेकिंग के दौरान उसने कैश वहां मौजूद जेल वार्डन को पकड़ा दिया। अली से कैश लेते वार्डन सीसीटीवी में कैद भी हो गया था। बाद में कैश की गिनती हुई तो पता चला कि 1100 रुपए हैं। अति सुरक्षित बैरक में आपत्तिजनक वस्तुएं और कैश की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद डिप्टी जेलर कांति देवी और हेड वार्डर संजय द्विवेदी को सस्‍पेंड कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार अली अहमद से मिलने आए एक मुलाकाती ने उसे 1100 रुपये दिए थे ताकि वह जेल में उपयोग के लिए कूपन खरीद सके, लेकिन उसने कूपन नहीं खरीदे और पैसे छुपाकर रख लिए। केंद्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि बीते मंगलवार को अली से मिलने कोई वकील आया था। जिसने अली को 1100 रुपए दिए थे। अली ने जेल से रुपए से टोकन न लेकर अपने पास रख लिया था। जांच में रुपए मिलने पर डिप्टी जेलर और जेल वार्डर को निलंबित किया गया है।  

मेजबान टीम ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उप कप्तान ओली पोप को बेथेल की जगह तीसरे नंबर पर रखा

नई दिल्ली इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए  अपनी अंतिम एकादश की घोषणा की जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की मेजबान टीम के लाइन अप में वापसी हुई है। ओली पोप को जैकब बेथेल की जगह तरजीह दी गई है। टखने की चोट के कारण पिछले दो टेस्ट से बाहर रहने वाले वोक्स को सैम कुक की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि गुस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को शामिल किया गया है जो हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर हैं। आठवें नंबर पर वोक्स को शामिल किया गया जिससे इंग्लैंड ने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप बरकरार रखते हुए जेमी स्मिथ को सातवें नंबर पर विशेषज्ञ विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उतारने का फैसला किया। मेजबान टीम ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए उप कप्तान ओली पोप को तीसरे नंबर पर रखा है और 21 वर्षीय बेथेल को बाहर कर दिया। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अभी तक अपने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद उनके नया शीर्ष क्रम उतारने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पुष्टि की है कि वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि नए कप्तान गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की एकादश : जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।  

टीम अब भी यह तय कर रही है कि नंबर 3 पर कौन उतरेगा, गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे : ऋषभ पंत

लीड्स भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने पुष्टि की है कि शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट में भारत के पूर्व कप्तान और चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी जाएगी। पंत ने कहा कि टीम अब भी यह तय कर रही है कि नंबर 3 पर कौन उतरेगा। यह वह स्थान है जहां पिछली बार गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, जो अब रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम के नए कप्तान हैं। नंबर 3 के लिए जो विकल्प सामने हैं, उनमें वापसी कर रहे करुण नायर और डेब्यू का इंतजार कर रहे बी साई सुदर्शन का नाम है, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया है। पंत के बाद नंबर 5 पर एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज की जरूरत को देखते हुए, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। लीड्स टेस्ट से दो दिन पहले और एक ट्रेनिंग सेशन बाकी रहते हुए, ऐसा लग रहा है कि करुण नायर नई गेंद के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाने के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी, जो बंद दरवाजों के पीछे खेला गया था। स्लिप कैचिंग प्रैक्टिस में भी वो पहली स्लिप में नजर आए, जबकि केएल राहुल, गिल और यशस्वी जायसवाल उनके बाद की पोजिशन पर खड़े थे। जायसवाल और राहुल एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत और अंत में बतौर ओपनर साथ खेला था, बाद में रोहित ने अपनी जगह ली थी। अगर नायर को वाकई नंबर 3 पर उतारा जाता है और रवींद्र जडेजा को बतौर ऑलराउंडर लगभग तय माना जाए, तो पंत के बाद जो एक अतिरिक्त बल्लेबाज की ज़रूरत है, वो स्थान या तो सुदर्शन या फिर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है। टीम चयन की सबसे अहम बहस गेंदबाजों को लेकर है। ऑस्ट्रेलिया में पांचवें गेंदबाज के रूप में रेड्डी या वॉशिंगटन सुंदर को खेलाना आलोचना का विषय बना क्योंकि यह पिछले छह सालों की सफल भारतीय टीमों की उस नीति से अलग था, जिसमें बैटिंग डेप्थ से ज्यादा 20 विकेट लेने को प्राथमिकता दी जाती थी। शार्दुल ठाकुर की मौजूदगी, जो नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और कुछ बल्लेबाजी गहराई भी दे सकते हैं, भारत को एक चौथा सीम बॉलिंग विकल्प भी दे सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ठाकुर को रेड्डी पर प्राथमिकता दी जाएगी या नहीं। दोनों खिलाड़ियों ने हेडिंग्ले में भारत के पहले ट्रेनिंग सेशन में लंबी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करना लगभग तय है। भारत ने इस टेस्ट के लिए हर्षित राणा को सिराज और आकाशदीप की किसी भी फिटनेस समस्या के मद्देनजर कवर के तौर पर बुलाया था, लेकिन दोनों खिलाड़ी फिट नजर आए। हालांकि आकाश की प्लेइंग इलेवन में जगह तय नहीं मानी जा सकती, क्योंकिप्रसिद्ध कृष्णा की ऊंची रिलीज और अजीबोगरीब उछाल भारतीय टीम को एक अलग विकल्प दे सकती है। अगर ऐसा लगा कि वीकेंड में हेडिंग्ले की पिच गर्म मौसम के चलते टर्न ले सकती है, तो कुलदीप यादव एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। अन्यथा, बल्लेबाजी गहराई को प्राथमिकता देकर टीम वॉशिंगटन सुंदर को भी चुन सकती है।  

इजरायल ने ईरान पर हमले किए हैं, सहयोगी असामान्य रूप से चुप्पी साधे हुए हैं, दशकों बाद अकेला पड़ा ईरान

तेहरान इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने क्षेत्रीय और वैश्विक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। 13 जून को इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है। इस बीच, एक सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या ईरान दशकों बाद पहली बार इस युद्ध में अपने पारंपरिक सहयोगियों के बिना अकेला लड़ रहा है? दरअसल पिछले चार दशकों से, ईरान ने मध्य पूर्व में अपनी शक्ति का विस्तार करने और अमेरिका व इजरायल के प्रभाव को कम करने के लिए एक “प्रतिरोध की धुरी” यानी एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस के रूप में प्रॉक्सी ताकतों का गठन किया है। यह गठबंधन अभी तक ईरान को सीधे टकराव से बचाते रहे हैं और खुद ही इजरायल और अमेरिकी हितों पर हमले करते रहे हैं। लेकिन अब, जब इजरायल ने ईरान की धरती पर अभूतपूर्व हमले किए हैं, तो ये सहयोगी असामान्य रूप से चुप्पी साधे हुए हैं। यह सवाल उठता है कि क्या ईरान, दशकों बाद पहली बार, अकेला लड़ रहा है? आइए, समझते हैं। कहां गायब है कि ईरान के “प्रतिरोध की धुरी”? ईरान ने लेबनान में हिजबुल्लाह, फिलिस्तीन में हमास, यमन में हूती विद्रोहियों और इराक में शिया मिलिशिया जैसे संगठनों को हथियार, ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता प्रदान की है। ये समूह ईरान के लिए क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन का माध्यम रहे हैं। लेकिन वर्तमान में ये संगठन कमजोर, आंतरिक रूप से विभाजित और अपनी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इराक: इराक में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया ने लंबे समय तक अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए और बगदाद में ईरान के हितों की रक्षा की। लेकिन हाल के वर्षों में, ये समूह आंतरिक संघर्ष और स्थानीय विरोध का सामना कर रहे हैं। इजरायल के हमलों के बाद, इन मिलिशियाओं ने कोई बड़ा जवाबी कदम नहीं उठाया है। लेबनान: यहां हिजबुल्लाह ईरान का सबसे मजबूत सहयोगी है। लेकिन हिजबुल्लाह भी इजरायल के हाथों भारी नुकसान उठा चुका है। 2023 से इजरायली सेना लगातार हिजबुल्लाह को निशाना बना रही है। लेबनान में संघर्ष में इसके वरिष्ठ कमांडरों की हत्या और संसाधनों की कमी ने इसे कमजोर किया है। फिलिस्तीन: हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर अभूतपूर्व हमले किए थे। इस हमले के बाद से हमास गाजा में इजरायल के सैन्य अभियानों का सामना कर रहा है और अपनी सैन्य क्षमता खो चुका है। वहीं इजरायल ने लगभग पूरी गाजा पट्टी को तबाह कर दिया है। यमन: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में शिपिंग पर हमले करके वैश्विक ध्यान खींचा था, लेकिन इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों ने उनकी क्षमता को सीमित कर दिया है। रूस और अन्य सहयोगी: रूस, जो पहले ईरान का रणनीतिक साझेदार रहा है, वह यूक्रेन युद्ध और अपनी क्षेत्रीय रणनीति के कारण इस संघर्ष में तटस्थ दिखाई देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे युद्ध की स्थिति में रूस को नुकसान हो सकता है, क्योंकि ईरान में सरकार बदलने से उसका एक महत्वपूर्ण सहयोगी खत्म हो सकता है। इजरायल-ईरान संघर्ष का वर्तमान परिदृश्य कैसा है? इजरायल ने हाल ही में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिसमें कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। ईरान ने जवाब में इजरायल पर लगभग 400 मिसाइलें दागीं, जिनमें से 40 ने हवाई रक्षा को भेदकर 24 नागरिकों की जान ले ली। ईरान ने अपनी हवाई रक्षा को सक्रिय किया, ड्रोन को मार गिराया और 18 संदिग्ध इजरायली जासूसों को गिरफ्तार किया। साथ ही, सुरक्षा कारणों से अस्थायी इंटरनेट प्रतिबंध भी लगाए गए। लेकिन इसके बावजूद, ईरान के प्रॉक्सी सहयोगी खामोश हैं, जिसने तेहरान की क्षेत्रीय रणनीति पर सवाल उठाए हैं।   अमेरिका और ट्रंप की भूमिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को “बिना शर्त आत्मसमर्पण” करने की मांग की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका इस युद्ध में सीधे शामिल होगा या नहीं। ट्रंप ने कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि अमेरिका ईरान पर हमला करेगा या नहीं।” इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि वे ईरान के परमाणु और मिसाइल ढांचे को “चरणबद्ध तरीके से” नष्ट कर रहे हैं। ट्रंप ने ईरान के फोर्डो परमाणु संवर्धन केंद्र को नष्ट करने की संभावना पर विचार किया है, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। क्षेत्रीय और वैश्विक प्रतिक्रियाएं क्या हैं? सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन जैसे खाड़ी देशों ने इजरायल के साथ सहयोग की इच्छा जताई है, जबकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को क्षेत्र के लिए खतरा बताया है। वैश्विक स्तर पर, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के साथ ईरान का गठबंधन है जिसे पश्चिमी देश “अराजकता की चौकड़ी” या “CRINK धुरी” कहते हैं। यह संगठन भी इस संकट में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहा। रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की है, लेकिन इसका प्रभाव सीमित दिख रहा है।

सामाजिक न्याय पर सीजेआई बी आर गवई ने कहा- संविधान की वजह से ही तोड़ पाया जाति की बेड़ियां

नई दिल्ली भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने कहा है कि समाज के बड़े हिस्से को हाशिए पर रखने वाली असमानताओं पर ध्यान दिए बिना कोई भी देश असल में प्रगतिशील या लोकतांत्रिक होने का दावा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा है कि समाज में स्थिरता, सामंजस्य और सतत विकास करने के लिए सामाजिक-आर्थिक न्याय सबसे अहम है। CJI बुधवार को मिलान में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान CJI को सामाजिक-आर्थिक न्याय प्रदान करने में संविधान की भूमिका: भारतीय संविधान के 75 वर्षों के प्रतिबिंब’’ विषय पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण के लिए चैंबर ऑफ इंटरनेशनल लॉयर्स को धन्यवाद देते हुए, न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में पिछले 75 वर्षों में भारतीय संविधान की यात्रा महान रही है। जस्टिस गवई ने कहा, ‘‘भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि भारतीय संविधान के निर्माता इसके प्रावधानों का मसौदा तैयार करते समय सामाजिक-आर्थिक न्याय की अनिवार्यता को लेकर सचेत थे। संविधान को औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए एक लंबे और कठिन संघर्ष के बाद तैयार किया गया था।’’ संवैधानिक आदर्शों का उत्पाद हूं- CJI गवई उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने अक्सर कहा है, और मैं आज यहां फिर दोहराता हूं कि समावेश और परिवर्तन के इस संवैधानिक दृष्टिकोण के कारण ही मैं भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में आपके सामने खड़ा हूं। ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर रहने वाली पृष्ठभूमि से आने के बाद, मैं उन्हीं संवैधानिक आदर्शों का उत्पाद हूं, जो अवसरों को लोकतांत्रिक बनाने और जाति की बेड़ियों को तोड़ने की मांग करते हैं।’’ सामाजिक-आर्थिक न्याय एक व्यावहारिक आवश्यकता इस दौरान प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्याय महज आदर्श चीज नहीं है और इसे सामाजिक संरचनाओं में जड़ें जमानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘समाज के बड़े हिस्से को हाशिए पर रखने वाली संरचनात्मक असमानताओं पर ध्यान दिए बिना कोई भी राष्ट्र वास्तव में प्रगतिशील या लोकतांत्रिक होने का दावा नहीं कर सकता। दूसरे शब्दों में, स्थिरता, सामाजिक सामंजस्य और विकास प्राप्त करने के लिए सामाजिक-आर्थिक न्याय एक व्यावहारिक आवश्यकता है।’’ प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यह सिर्फ पुनर्वितरण या कल्याण का मामला नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने, उसकी पूरी मानवीय क्षमता का एहसास कराने और देश के सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक जीवन में समान रूप से भाग लेने में सक्षम बनाने के बारे में भी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार, किसी भी देश के लिए, सामाजिक-आर्थिक न्याय राष्ट्रीय प्रगति का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह सुनिश्चित करता है कि विकास समावेशी हो, अवसरों का समान वितरण हो और सभी व्यक्ति, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो, सम्मान और स्वतंत्रता के साथ रह सकें।’’  

अहमदाबाद विमान हादसे में बरामद हुआ ब्लैक बॉक्स अब डाटा रिकवर करने के लिए भेजा जाएगा अमेरिका

वाशिंगटन  अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्दी ही हादसे के ठीक-ठीक कारणों का पता चल जाएगा। लेकिन अब ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, विमान हादसे इतना भयानक था कि विमान का ब्लैक बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में इससे डाटा निकालना मुश्किल हो रहा है। अब इस ब्लैक बॉक्स को अमेरिका भेजने की तैयारी हो रही है। भारतीय दल भी जाएगा साथ अहमदाबाद विमान हादसे में बरामद हुआ ब्लैक बॉक्स अब डाटा रिकवर करने के लिए अमेरिका भेजा जाएगा। इस मामले पर भारत सरकार की तरफ से जल्द ही फैसला लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, क्रैश हुए एयर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स वाशिंगटन डीसी भेजा जाएगा, यहां के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड में इसकी जांच की जाएगी। इस ब्लैक बॉक्स के साथ एक भारतीय दल भी भेजा जाएगा, जो जांच के दौरान सभी प्रोटोकॉल की निगरानी करेगा। क्या होता है ब्लैक बॉक्स ब्लैक बॉक्स अपने आप में दो डिवाइस होता है। इसमें कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मौजूद होता है। इसमें सीवीआर और एफडीआर होता है जो उड़ान के दौरान सारी जानकारियां इकट्ठा करता रहता है। ये एक ऐसा उपकरण होता है, जो किसी विमान, हेलीकॉप्टर आदि में लगाया जाता है। उड़ान के दौरान ये डिवाइस महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करता है। जब कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, तो ब्लैक बॉक्स की मदद से ही पता लगाया जाता है कि विमान हादसे का शिकार क्यों हुआ। यह बहुत मजबूत और आग प्रतिरोधी होता है। क्यों जरूरी होता ब्लैक बॉक्स किसी विमान हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स को बरामद किया जाता है। इसके बाद उसकी जांच की जाती है और गलतियों का पता लगाया जाता है। गलतियों से सीखते हुए भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जाता सकता है। अब अहमदाबाद विमान हादसे में मिले ब्लैक बॉक्स की भी जांच की जा रही है, जिससे उसमें हुई कमियों की जांच की जा सके। लेकिन इसमें अब देरी होगी। ब्लैक बॉक्स की जांच भारत में नहीं हो पाएगी। डाटा रिकवर करने के लिए इसे अमेरिका भेजा जाएगा। बता दें कि बीते गुरुवार को अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो गया था। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरा था, लेकिन थोड़ी ही देर में क्रैश हो गया और आग गोला बनकर कई जिंदगियां लील गया। इस हादसे में प्लेन में बैठ 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी। इसके अलावा जिस बिल्डिंग से विमान टकराया, उसके आसपास मौजूद कई लोगों की मौत हो गई थी।  

इंग्लैंड की टीम मजबूत है, लेकिन भारतीय टीम भी सर्वगुण संपन्न है और ये सीरीज बहुत दिलचस्प होने वाली है: जो रूट

नई दिल्ली इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर से एक बड़ी सीरीज के लिए तैयार हैं। वे शुक्रवार 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। इस सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड की टीम का रिकॉर्ड दमदार है। जो रूट ने दावा किया है कि इंग्लैंड की टीम मजबूत है, लेकिन भारतीय टीम भी सर्वगुण संपन्न है और ये सीरीज बहुत दिलचस्प होने वाली है, जिसकी शुरुआत लीड्स से हो रही है। जो रूट के लिए अभी की चुनौती ये है कि वे भारतीय टीम के गेंदबाजों को घुटनों पर लाएं और फिर उनका टारगेट होगा कि नवंबर-दिसंबर में होने वाली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का दम निकालें। जो रूट इस समय 13,006 रनों के साथ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन जल्द वे टॉप 2 में प्रवेश कर सकते हैं, क्योंकि उनको नंबर दो बनने के लिए 400 से भी कम रन चाहिए। सचिन तेंदुलकर 15,921 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। पहले टेस्ट मैच से पहले स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए जो रूट ने कहा, “आप केवल उत्साहित हो सकते हैं। ये वो सीरीज हैं, जिसके लिए आप खेलते हैं। हमारे सामने जो अवसर हैं, वे बहुत बड़े हैं। आप जानते हैं कि एशेज आ रही है और आपसे इसके बारे में पूछा जाएगा। लोग इंडिया सीरीज में होने वाली चीजों को उससे जोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको एक शानदार टीम के खिलाफ काम करना है। आप सभी प्रारूपों में एक टीम के रूप में भारत की प्रगति को देखें, तो पाएंगे कि उन्होंने सभी आधारों को कवर कर लिया है। उनके पास शानदार पेस अटैक,, प्रतिभाशाली बल्लेबाज और बहुत मजबूत स्पिन अटैक है।” उन्होंने आगे कहा, “वे दुनिया में कहीं भी प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर हमारा रिकॉर्ड शानदार है, जिससे सीरीज दिलचस्प होगी। हम आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरेंगे, लेकिन उनके योगदान को भी हम सम्मान देंगे।” भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में उन्होंने 58.08 की औसत से 2,846 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 है। भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में रूट का बल्लेबाजी औसत 74.95 तक पहुंच जाता है। उन्होंने 15 टेस्ट और 25 पारियों में सात शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ 1,574 रन बनाए हैं।  

रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला आया सामने- लव मैरिज की जिद पर शिवानी की हत्या, रातोंरात पिता ने जला दी लाश

बागपत  समाज में ‘इज़्ज़त’ के नाम पर हो रहे अपराधों की काली सच्चाई एक बार फिर सामने आई है। लव मैरिज की ज़िद कर रही शिवानी नाम की युवती को उसके अपने ही पिता ने मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद परिवार ने रातोंरात शव को जला डाला और अस्थियां यमुना नदी में प्रवाहित कर दीं, ताकि कोई सुराग न बचे। रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले का है। जहां 21 वर्षीय शिवानी, जो अपने पड़ोसी अंकित से प्रेम करती थी और उससे शादी की ज़िद पर अड़ी थी, अपने ही परिवार की क्रूरता का शिकार हो गई। प्यार को ‘इज़्ज़त’ पर खतरा मान बैठे उसके अपनों ने मिलकर वो किया जिसे सुनकर दिल कांप उठे। गला दबाकर हत्या की, शव के पास घंटों बैठे रहे, फिर रातों-रात लाश को यमुना किनारे जलाकर अस्थियों को बहा दिया—ताकि दुनिया को खबर तक न हो। घटना की पूरी कहानी: शिवानी और अंकित पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन जब यह बात परिवार को पता चली, तो उन्होंने शिवानी को घर में बंद कर दिया। अंकित के अनुसार, लड़की के घरवालों ने उसे समझाने की जगह मारपीट शुरू कर दी, लेकिन शिवानी अपने फैसले पर अडिग रही। प्रेमी की सतर्कता से खुला राज बुधवार सुबह जब अंकित ने शिवानी का फोन बंद पाया और उसे अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे ही जांच शुरू हुई, परत-दर-परत परिवार का काला सच सामने आता गया। पुलिस ने शिवानी के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई और फुफेरी बहन फरार हैं। पुलिस का बयान: पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह मामला ऑनर किलिंग का है। फरार आरोपी रवि और बहन की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। शव और अस्थियों को नष्ट करने का उद्देश्य सबूत मिटाना था।

उत्तर प्रदेश में अब लोमड़ी और सियार के हमले में मौत पर मिलेगा ₹4 लाख रुपए का मुआवजा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने लोमड़ी और सियार के हमले से होने वाली मृत्यु को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। इसके बाद पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। हालांकि मधुमक्खियों के हमले और इमारत गिरने से होने वाली जनहानि को अभी इस श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। यह निर्णय मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारी समिति की संस्तुति के बाद लिया गया है। अब राज्य आपदा की श्रेणी में कुल 11 वन्यजीव शामिल हो गए हैं। पोस्टमार्टम में हमले से मृत्यु की पुष्टि होने पर ही मुआवजा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने लोमड़ी और सियार के हमले से होने वाली मृत्यु को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। अब इनके काटने से होने वाली मृत्यु पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मधुमक्खियों व इमारत गिरने से होने वाली जनहानि को फिलहाल राज्य आपदा की श्रेणी में नहीं रखा गया है। शासन ने सुझाव दिया है कि पहले वन विभाग से यह जान लिया जाए कि मधुमक्खियां वन्य जीव में आती हैं या नहीं। अगर वन्य जीव में आती हैं को उनके हमलों को भी राज्य आपदा घोषित किए जाने पर विचार किया जाएगा। राज्‍य आपदा में कुल 11 वन्‍यजीवों के हमले शामिल मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारी समिति ने पिछले माह लोमड़ी, सियार और मधुमक्खी के हमले से होने वाली मौत को राज्य आपदा में शामिल करने की संस्तुति की थी। शासन ने लोमड़ी और सियार के हमले को राज्य आपदा के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इसके साथ ही अब राज्य आपदा की इस श्रेणी में कुल 11 वन्यजीव शामिल कर लिए गए हैं। मधुमक्खी हमले का प्रस्ताव सरकार ने मधुमक्खी के हमले से होने वाली मौतों को भी राज्य आपदा में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है. यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो मधुमक्खी हमले से मरने वाले परिवारों को भी मुआवजा का लाभ मिल सकेगा. यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीव और कीटों के हमलों से निपटने की दिशा में उठाया गया है. उद्देश्य और प्रभाव इस फैसले का उद्देश्य वन्यजीवों के हमले से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने अधिकारियों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के निर्देश दिए हैं. इन जानवरों के हमले में मरने पर मिलता है मुआवजा अभी तक यूपी में मगरमच्छ, हाथी, गैंडा, बाघ, शेर, तेंदुआ, भेड़िया, लकड़बग्घा और जंगली सुअर के हमले से जान जाने पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है। इन सभी जानवरों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की श्रेणी-1 में रखा गया है। वहीं, श्रेणी-2 में लोमड़ी और सियार को रखा गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet