LATEST NEWS

आज एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद करनी पड़ी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

नई दिल्ली मंगलवार का दिन एअर इंडिया के लिए काफी तनाव भरा रहा। आज एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद करनी पड़ी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पेरिस, अहमदाबाद से लंदन के अलावा कई अन्य देशों की तरफ जाने वाली उड़ानों को तकनीकी खामी के कारण रद करना पड़ा है। दिल्ली से पेरिस जाने वाली AI की उड़ान रद मंगलवार को दिल्ली से पेरिस जाने वाली AI 143 की उड़ान को रद करना पड़ा। एअरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि अनिवार्य उड़ान-पूर्व जांच में समस्या आने के कारण AI 143 को रद करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही बुधवार को पेरिस से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की वापसी सेवा AI 142 को भी रद किया गया है। मीडिया के अनुसार, एअर इंडिया ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। एअरलाइन कंपनी ने कहा कि हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं… हम होटल में आवास उपलब्ध करा रहे हैं और यात्रियों द्वारा विकल्प दिए जाने पर रद्दीकरण या मानार्थ पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धन वापसी की पेशकश भी कर रहे हैं। अहमदाबाद – लंदन एअर इंडिया की फ्लाइट भी रद वहीं, अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का एक और विमान चर्चा में तब आया, जब उड़ान भरने से पहले उसको रद कर दिया गया। मंगलवार को एअर इंडिया की फ्लाइट AI 159, बोइंग 788 को रद कर दिया गया है। यह विमान आज दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला था, मगर अचानक फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा कर दी गई। एअरलाइन कंपनी के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI159 को रद किया गया क्योंकि एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं थे। एअर स्पेस में पाबंदियों और सुरक्षा चेकिंग के कारण फ्लाइट्स का शेड्यूल बढ़ गया है। ऐसे में अहमदाबाद से दिल्ली जाने के लिए एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं था, जिसके कारण उड़ान रद कर दी गई। सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान भी रद वहीं, एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण रद करने का फैसला किया। इस विमान को सीधे मुंबई जाना था, हालांकि एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया। विमान बोइंग777-200 एलआर समय पर हवाई अड्डे पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पौने एक बजे पहुंचा लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई। एअर इंडिया ने इन उड़ानों को भी किया रद AI 915 (दिल्ली-दुबई) AI 153 (दिल्ली-वियना) AI 143 (दिल्ली-पेरिस) AI 159 (अहमदाबाद-लंदन) AI 133 (बेंगलुरु-लंदन) AI 170 (लंदन-अमृतसर)  

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- जो अधिकारी जिम्मेदारी का निर्वहन नही कर पा रहे उन्हे रिप्लेस करें

भोपाल  बिजली कंपनियों के जिन अधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है, उन्हें रिप्लेस करें। ऐसे अधिकारियों के स्थान पर उनके जूनियर सक्षम अधिकारियों को पदस्थ करें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिजली ट्रिपिंग और मेंटीनेंस कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाने पर 15 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी गयी है। टूर प्रोग्राम की जानकारी भेजें ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र का सतत भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि टूर प्रोग्राम की जानकारी एडवांस में भेजें। निरीक्षण के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों, ट्रिपिंग और मेंटीनेंस की स्थिति प्रमुखता से देखें। जिन शिकायतों का निराकरण 3 से 4 घंटे में हुआ है, उनकी कारण सहित जानकारी दें। इस पर भी विचार करें कि क्या मेंटीनेंस का समय 4 घंटे से कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लें। समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण मंत्री श्री तोमर ने जिलेवार लंबित शिकायतें एवं उनके निराकरण में लगने वाले समय की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें। अगर कोई बड़ी घटना नहीं हुई है, तो निराकरण में न्यूनतम समय लगना चाहिये। अगर बड़ी घटना हुई है, तो उसका फोटो, वीडियो और की जा रही कार्यवाही को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड करें। श्री तोमर ने खासतौर से इंदौर की स्थिति की समीक्षा के दौरान कम्पनी के एमडी को स्पष्ट निर्देश दिये कि जरूरत के अनुसार मेन-पॉवर और इक्यूपमेंट्स की कमी दूर करें। साथ ही यह भी देखें कि मेंटीनेंस के बाद भी ट्रिपिंग क्यों हो रही है। रहवासी संघों और जन-प्रतिनिधियों के साथ लगातार सम्पर्क में रहें। उन्होंने कहा कि मानसून तो अभी शुरू हो रहा है, इसके पहले ही बिजली ट्रिपिंग की इतनी घटनाएँ होना बहुत ही दुखद है। जहाँ जरूरी हो एफओसी की संख्या बढ़ायें। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विद्युत अवरोध के सही कारणों से लोगों को अवगत करायें। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मण्डलोई ने कहा कि मेंटीनेंस के लिये तीनों कम्पनियों को 15-15 करोड़ रुपये दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राशि का सदुपयोग करें और बेहतर ढंग से मेंटीनेंस सुनिश्चित करें, जिससे ट्रिपिंग कम से कम हो। विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी ने विद्युत ट्रिपिंग रोकने और शिकायतों के निराकरण के लिये की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस दौरान प्रबंध संचालक पॉवर मैनेजमेंट कंपनी श्री अविनाश लवानिया भी उपस्थित थे। अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। 

महाराष्ट्र में बिगड़ा मौसम का मिजाज: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग

मुंबई  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रत्नागिरी, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों (17 जून की सुबह तक) में मुंबई उपनगरीय जिले में 83.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि ठाणे जिले में 73.7 मिमी, मुंबई शहर में 62.9 मिमी, रायगढ़ में 54.1 मिमी और पालघर जिले में 49.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार से 17 जून की सुबह तक राज्य में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। ठाणे में 73.7, रायगढ़ में 54.1, रत्नागिरी में 47.7, सिंधुदुर्ग में 12.7, पालघर में 49.7, नासिक में 7.7, धुले में 7.1, नंदुरबार में 4, जलगांव में 6.7, अहिल्यानगर में 1.1, पुणे में 11.9, सोलापुर में 0.9, सतारा में 19.7, सांगली में 6, कोल्हापुर में 17.8, छत्रपति संभाजीनगर में 0.6, जालना में 0.1, बीड में 0.7, लातूर में 0.1, धाराशिव में 1.6, नांदेड़ में 3.6, परभणी में 1.7, हिंगोली में 3.6, बुलढाणा में 3.5, अकोला में 8.7, वाशिम में 8.5, अमरावती में 9.4, यवतमाल में 8.7, वर्धा में 7.6, नागपुर में 0.9, गोंदिया में 0.2, चंद्रपुर में 11.9 और गढ़चिरौली जिले में 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रत्नागिरी जिले में जगबूड़ी नदी चेतावनी स्तर पर है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा, रत्नागिरी में खेड़ तालुका के वलंजवाड़ी में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर आई 100 मीटर की दरार के कारण यातायात एक लेन के जरिए हो रहा है। सतारा जिले में पाटन-चिपलून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव के कारण वैकल्पिक मार्ग बंद कर दिया गया है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों को कोयनानगर के रास्ते नेरले-मानगांव-मनेरी-चाफर-संगमनगर ढक की ओर मोड़ दिया गया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, मुंबई उपनगरीय जिले में एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति की मिट्टी के ढेर में दबने से जान चली गई। इसके साथ ही तीन लोग पेड़ गिरने से घायल हुए हैं, जबकि दो लोग स्लैब गिरने से घायल हुए हैं। इसके अलावा, दीवार ढहने से दो लोग घायल हुए हैं। साथ ही, यवतमाल जिले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है और धुले जिले में दीवार ढहने से चार पशुओं की मौत हुई है।

भुवनेश्वर में 20 जून को आयोजित होने वाले बीजेपी के कार्यक्रम की फिलहाल तैयारियां जोरों पर, पीएम मोदी कर सकते हैं शिरकत

भुवनेश्वर  ओडिशा में बीजेपी सरकार का 20 जून को एक साल पूरा होने वाला है। इस मौके पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने जश्न की तैयारी की है। इसको लेकर 20 जून को जनता मैदान में भव्य कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले हैं। जानकारी की मानें तो पीएम मोदी 20 जून को भुवनेश्वर का दौरा करेंगे और जनता मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर में 20 जून को आयोजित होने वाले बीजेपी के कार्यक्रम की फिलहाल तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी के साथ परिवहन, इस्पात और खान मंत्री विभूति भूषण जेना ने कार्यक्रम स्थल पर अंतिम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुष्टि की कि ये स्थल इस मेगा इवेंट के लिए एक लाख से अधिक लोगों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। समीक्षा के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, “जनता मैदान प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए एक लाख से अधिक लोगों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीएम मोदी दोपहर बाद पहुंचेंगे और रोड शो के बाद कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में वीडियो और ग्राफिक्स के जरिए राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रधानमंत्री 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। हम पूरे कार्यक्रम के बारे में पीएमओ से अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।” ओडिशा के विकास में पीएम मोदी की गहरी दिलचस्पी की बात करते हुए मंत्री ने कहा, “ये प्रधानमंत्री मोदी की एक साल में ओडिशा की छठी यात्रा होगी, जो संभवतः किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक होगी। ये ओडिशा की प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम 20 जून को गर्मजोशी और सम्मान के साथ उनका स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- धरती आबा अभियान को सफल बनाना हम सभी का दायित्व है

भोपाल  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुरू किया गया जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजातीय सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के नागरिकों का कल्याण, सशक्तिकरण और विकास करना है। सरकार का यह प्रयास है कि जनजातीय समुदाय के जो नागरिक अभी तक सरकार की सेवाओं, सुविधाओं और योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें लाभान्वित किया जाएं। उनकी देश के विकास में सहभागिता को सशक्त नागरिक के रूप में सुनिश्चित किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल धरती आबा अभियान के तहत सीहोर जिले के ग्राम झोलियापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिविर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार के 18 मंत्रालय समन्वित रूप से अभियान का संचालन कर रहे हैं। सभी जरूरतमंद नागरिकों के लिए पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, एनआरएलएम सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान तभी सार्थक होगा, जब हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। हम सभी का यह दायित्व है कि हम उन सभी जनजातीय समुदाय के नागरिकों को अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में जाकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें और उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा कि धरती आबा अभियान के तहत जनजातीय समुदाय के नागरिकों को दिए गए लाभ की मॉनिटरिंग भी की जा रही है और जल्द ही वे इसका अवलोकन करने पुन: सीहोर आएंगे। राज्यपाल श्री पटेल ने राज्य स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। धरती आबा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री रमाकांत भार्गव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रारंभ में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने धरती आबा अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों एवं क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने आभार व्यक्त किया।            

भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का अश्विनी वैष्णव उद्घाटन किया

नई दिल्ली रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को हरियाणा के मानेसर में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड प्लांट में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया। मारुति सुजुकी के प्लांट में नया गति शक्ति कार्गो टर्मिनल ऑटोमोबाइल परिवहन की लॉजिस्टिक्स दक्षता को काफी हद तक बढ़ाता है। मानेसर प्लांट 10 किलोमीटर के रेल लिंक के माध्यम से पाटली रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है, जो हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) द्वारा विकसित किए जा रहे 121.7 किलोमीटर लंबे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का हिस्सा है। इस 10 किलोमीटर के लिंक के निर्माण के लिए 800 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जिसमें एचआरआईडीसी ने 684 करोड़ रुपए का योगदान दिया और शेष राशि मारुति सुजुकी द्वारा दी गई। इस गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की लोडिंग क्षमता 4.5 लाख ऑटोमोबाइल प्रति वर्ष के साथ भारत में सबसे अधिक है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय रेलवे में बड़ा बदलाव आया है। 2014 से पहले भारतीय रेलवे का वार्षिक बजट 24,000 से 25,000 करोड़ रुपए था, जो कि बढ़कर अब 2.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने आगे कहा, “पिछले ढाई वर्षों में जनरल कोचों की संख्या बढ़ाने के लिए एक केंद्रित अभियान शुरू किया गया है। पिछले वर्ष ही 1,200 से अधिक जनरल कोच जोड़े गए हैं।” केंद्रीय मंत्री ने बताया, “वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय रेलवे ने लगभग 720 करोड़ यात्रियों और 1,617 मिलियन टन माल का परिवहन किया। इस आंकड़े ने भारतीय रेलवे को वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे अधिक माल ढुलाई वाली रेल सेवा बनने में मदद की, जिससे 2023-24 एक ऐतिहासिक वर्ष बन गया।” वैष्णव ने कहा कि सोनीपत स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह एडवांस रेलवे फैक्ट्री जल्द ही उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी और हमारी कोच उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह और मारुति सुजुकी के सीईओ और प्रबंध निदेशक हिसाशी टेकाउची मौजूद थे।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है

नई दिल्ली  भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि आज की तारीख में भारत कांग्रेस पर निर्भर नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कब तक एक्सपायर हो चुकी चीजों को देश के सामने नए ब्रांड के रूप में पेश करते रहेंगे। आखिर कब तक यह लोग कहते रहेंगे कि इस रोड और पोर्ट का शिलान्यास नेहरू जी ने किया था। अब यह कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता से बेदखल हुई है, तब से वो लगातार पुराने गाने ही गा रही है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस को अब यह स्वीकार करना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर तरफ उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। आज की तारीख में चौतरफा विकास की बयार बह रही है। लेकिन, अफसोस कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस की तरफ से सवाल उठाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पहले यही लोग कह रहे थे कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना नहीं करा रही है और जब सरकार जातिगत जनगणना कराने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है, तो इन लोगों को मिर्ची लग रही है। ये लोग अब इस पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा करके कांग्रेस देश के लोगों के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने पोस्ट में तेलंगाना सरकार की तरफ से जातिगत जनगणना के संबंध में जारी अधिसूचना भी साझा की। कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में कहा कि जब तेलंगाना सरकार की तरफ से जातिगत जनगणना के संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी, तो उसमें ‘जाति’ शब्द का जिक्र तीन बार किया गया था। लेकिन, केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में एक बार भी जाति शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं, उन्होंने इजरायल और ईरान के बीच बनी युद्ध की स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारत किसी भी सूरत में युद्ध का पक्षधर नहीं रहा है। भारत हमेशा से विस्तारवादी नीतियों का विरोधी रहा है और आगे भी रहेगा।

पीएम मोदी कनाडा यात्रा के दौरान कैलगरी शहर में सैकड़ों खालिस्तानी समर्थक कट्टरपंथियों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया

कनाडा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा के दौरान कैलगरी  शहर में सैकड़ों खालिस्तानी समर्थक कट्टरपंथियों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भीड़  PM मोदी के काफिले पर ‘हमलावर’ रणनीति अपनाने के इरादे से एकत्रित हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे भारतीय समुदाय खासकर सिखों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि  कैलगरी की सड़कों पर खालिस्तानी झंडे लहराते हुए प्रदर्शनकारियों ने ‘मोदी गो बैक’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का स्वरूप इतना उग्र था कि कई सुरक्षा एजेंसियों को स्थिति नियंत्रित करने के लिए  अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी।  कनाडा में बसे भारतीय समुदाय के सदस्यों और भारत में सिख संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की कट्टरपंथी गतिविधियां न केवल भारत-विरोधी हैं, बल्कि सिख धर्म की मूल भावनाओं के भी विरुद्ध हैं।  भारतीयों ने कनाडा सरकार से सवाल  किया है कि आखिर क्यों बार-बार खालिस्तानी तत्वों को भारत विरोधी गतिविधियों के लिए मंच और सुरक्षा दी जा रही है । सोशल मीडिया पर लोगों ने यह भी मांग की कि ऐसे तत्वों पर  कड़ी कार्रवाई  की जाए और पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। 

समंदर में बड़ी चुनौती की तैयारी, चीन के खिलाफ ड्रोन सेना खड़ी करने जा रहा यह देश

चीन  चीन की चुनौती के बीच ताइवान ने भी युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। ताइवान ने समंदर में हथियार ले जाने वाले ड्रोन का परीक्षण किया है। बीजिंग आए दिन ताइवान को धमकाने के लिए अपने एयरक्राफ्ट भेज देता है। इसी दबाव के बीच ताइवान ने भी युद्ध स्तर परतैयारी शुरू कर दी है। ताइवान अब ऐसे ड्रोन तैयार कर रहा है जिनका इस्तेमाल रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में हो रहा है। चीन दावा करता है कि ताइवान उसका ही हिस्सा है। वह ताइवान को कब्जे में लेने की धमकी देता रहत है। ताइवान के यिलान में अनक्रूड सी वीइकल यानी ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इसमें दुनियाभर की कम से कम 12 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। ताइवान का कहना है कि भविष्य में इस तरह के आधुनिक ड्रोन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा। समंदर में युद्ध के लिए ये ड्रोन बहुत उपयुक्त हैं। ताइवान ने ब्लैक टाइड सी ड्रोन का प्रदर्शन किया जो कि 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसके अलावा यह इंटेलिजेंस, सर्विलांस और हमले में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बमबारी करने वाला स्टील्थ ड्रोन काफी सस्ता है। ताइवान की सरकार का कहना है कि इस तरह के ड्रोनों का उत्पादन भी बहुत आसान होगा। अमेरिकी कंपनी ऑटेरियन ने ताइवान के साथ समझौता करके आधुनिक तकनीक से लैस ड्रोन बनाने पर सहमति जताई है। राष्ट्रपति लाइ चिंग ते ने संकल्प लिया कि वह ताइवान को ड्रोन प्रोडक्शन के मामले में एशियन हब बनाएंगे। फिलहाल ताइवान के पास हर साल 8 से 10 हजार ड्रोन उत्पादन की क्षमता है। वहीं सरकार ने 2028 तक हर साल 1 लाख 80 हजार ड्रोन बनाने का लक्ष्य रखा है। ताइवान का कहना है कि फोकस कम कीमत में ड्रोन प्रोडक्शन करने पर रहेगा। इस समय चीन के ड्रोन के आगे ताइवान के ड्रोन ज्यादा कीमत की वजह से नहीं टिक पाते हैं।  

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- AI 143 दिक्कत की वजह से कैंसल किया जा रहा है, एक ही दिन में दूसरी फ्लाइट कैंसल

नई दिल्ली  अहमदाबाद में गुरुवार को प्लेन क्रैश की घटना के पांच दिन बाद ही एअर इंडिया को एक दिन में ही दो फ्लाइट कैंसल करनी पड़ गई। एयर इंडिया ने इसके पीछ तकनीकी खामी की बात कही है। पहले फ्लाइट संख्या 159को कैंसल किया गया था। यह दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन जाने वाली थी। इसके बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि AI 143 को भी कुछ दिक्कत की वजह से कैंसल किया जा रहा है। यह फ्लाइट दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना होने वाली थी। एअर इंडिया ने कहा, उड़ान से पहले अनिवार्य जांच के दौरान एक कमी पाई गई थी। इसे सुधारने की कोशिश की जा रही है। हम यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा टिकट कैंसल करने वालों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा AI142 पेरिस से दिल्ली की फ्लाइट को भी कैंसल किया जा रहा है। यह 18 जून को पेरिस से रवाना होने वाली थी। बता दें कि सोमवार को भी अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। एअर इंडाया का कहना है कि विमानों की कमी के चलते भी फ्लाइट कैंसल की जा रही हैं। एयर इंडिया का कहना है कि एयर स्पेस प्रतिबंधित होने और अतिरिक्त जांच के चलते अब एयरक्राफ्ट्स को समय ज्यादा लग रहा है। अहमदाबाद से लंदन के लिए एअर इंडिया की सीधी उड़ान को पहले इसके निर्धारित कोड ‘एआई-171’ से जाना जाता था। अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना के बाद विमानन कंपनी ने अहमदाबाद से लंदन की उड़ानें निलंबित कर दी थीं। एयरलाइन ने सोमवार (16 जून) को सेवा फिर से शुरू की, लेकिन नए उड़ान कोड एआई-159 के साथ।’ उन्होंने बताया कि वापसी की उड़ान जिसका कोड एआई-160 था, निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार दोपहर को एसवीपीआईए में उतरी।  

घरेलू श्रृंखला में जीत के साथ एक नया चक्र शुरू करने का यह एक शानदार अवसर: धनंजय डी सिल्वा

गॉल श्रीलंका क्रिकेट टीम मंगलवार से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज की शुरुआत करेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की यह शुरुआत होगी। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा इस क्षण का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना है कि अगर टीम ने पिछले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन किया होता तो लॉर्ड्स में उसे फाइनल खेलने का अवसर मिल सकता था। श्रीलंका बीते चक्र के अपने चार में से तीन मैच जीतकर फाइनल खेल सकता था, लेकिन सभी मैचों में हार के बाद वह छठे स्थान पर चला गया था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता। श्रीलंकाई कप्तान दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से प्रेरणा लेकर अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत कर रहे हैं। आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में श्रीलंकाई कप्तान कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर डी सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा, “जैसा कि हम एक नया चक्र शुरू कर रहे हैं, हम जानते हैं कि हमें अपनी घरेलू श्रृंखला जीतनी है। हमें वे सभी अंक हासिल करने की जरूरत है। घरेलू श्रृंखला में जीत के साथ एक नया चक्र शुरू करने का यह एक शानदार अवसर है।” दिमुथ करुणारत्ने संन्यास ले चुके हैं और गॉल टेस्ट एंजेलो मैथ्यूज का आखिरी टेस्ट होगा। ऐसे में श्रीलंका के लिए अगले दो साल आसान नहीं रहने वाले। श्रीलंका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) में 12 टेस्ट खेलने हैं। इसमें छह टेस्ट घर में और छह टेस्ट दूसरे देशों में खेलना है। श्रीलंकाई कप्तान का लक्ष्य अधिकांश टेस्ट में जीत दर्ज कर अगले फाइनल में जगह बनाना है।  

प्रयागराज में विश्व योग दिवस को खास बनाने के लिए यमुना नदी में जलयोग का किया गया आयोजन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व योग दिवस को खास बनाने के लिए बरगद घाट के पास यमुना नदी में जलयोग का आयोजन किया गया। इसके लिए तैराकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तैराक योगासन के पोस्टर हाथों में लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक भी करते नजर आए। इसमें तैराकी सीखने वाले प्रशिक्षुओं के साथ ही शहर के युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। इन लोगों में योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। तैराकी प्रशिक्षक ने लोगों से विभिन्न योग मुद्राओं में जलयोग करवाया। इसमें सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन, अनुलोम-विलोम के साथ ही ‘ओम’ का उच्चारण कराया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके भी जलयोग का आयोजन किया जाएगा। जलयोग के बारे में बात करते हुए प्रशिक्षक प्रणव उपमन्‍यु ने बताया कि पानी के अंदर सांस को रोकने और उसको छोड़ने से शरीर की क्षमता बढ़ती है। जलयोग हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। इससे भौतिक और आध्यात्मिक रूप से फायदा पहुंचता है। विश्व योग दिवस को भव्‍य तरीके से मनाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। वही प्रशिक्षण लेने पहुंचे तैराकों का कहना है कि जलयोग से दोहरा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे फेफड़े के लिए बहुत फायदेमंद है। योग के जरिए हम बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए 10 मिनट का समय जरूर निकालना चाहिए। एक अन्‍य तैराक ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि स्वस्थ शरीर के लिए योग करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कि योग से निरोगी काया मिलती है। योग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को मजबूत मिलती है। शारीरिक और मानसिक दिक्कतें दूर होती हैं। योग करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वंशिका ने बताया कि पानी के साथ जब हम योग करते हैं तो मन को शांति मिलती है। पीएम मोदी ने भी कहा है कि शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए योग जरूरी है।  

शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय रहे स्कूलों में भी दिखी रौनक

रायपुर : जून से खुले स्कूलों के पट, पहले दिन पहुंचे बच्चों का हुआ स्वागत युक्तियुक्तकरण के पश्चात नव पदस्थ शिक्षकों का भी तिलक लगाकर स्कूलों में किया गया स्वागत शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय रहे स्कूलों में भी दिखी रौनक पहले दिन पहुंचे बच्चों को मिला जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र का उपहार रायपुर 16 जून से फिर स्कूल खुल गए हैं। नए सत्र से साथ कक्षाएं फिर से गुलजार हो गई हैं। विद्यार्थियों में नई क्लास में पहुंचने का उत्साह है। पहले दिन शाला पहुंचे बच्चों का तिलक लगा और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इन सबके बीच जो खास नजारा इस बार देखने को मिलेगा वो है कि कई ऐसे स्कूल जो शिक्षकों की कमी से जूझ रहे थे उनमें अब फिर से रौनक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग से जिले के शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थापना कर दी गई है। कई ऐसे स्कूल जहां पहले एक भी शिक्षक नहीं थे वहां अब छात्रों के दर्जमान से 3 से 4 शिक्षकों की पदस्थापना हो चुकी है। यह शैक्षणिक वातावरण को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पालकों में भी इस बात को लेकर खुशी है कि उनके बच्चों को अब विषयवार शिक्षक मिल गयें हैं, वे स्कूलों में सारे विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे।         शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर जिले के स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। साथ ही निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया। इसी तरह जिले के कई स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा एक पेड़ मां के नाम 2.0 अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युक्तियुक्तकरण के पश्चात नव पदस्थ शिक्षकों का भी तिलक लगाकर स्कूलों में स्वागत किया गया। युक्तियुक्तकरण के पश्चात विकासखण्ड पुसौर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय-सेमरा में शिक्षिका की पदस्थापना हुई है। जिससे वहां के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान नई शिक्षिका का सम्मान तिलक लगाकर किया गया। इसी तरह विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला साल्हेओना में भी बच्चों ने गुलदस्ता भेंटकर शिक्षिका का सम्मान किया। युक्तियुक्तकरण पश्चात धरमजयगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक शाला कुम्हीचुंआ जो कभी शिक्षक विहीन था, आज इसमें 4 शिक्षकों की पदस्थापना हुई है। ऐसे में यहां खुशी का माहौल है एवं सभी बच्चे उत्साहित है। पहले दिन पहुंचे बच्चों को मिला जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र का उपहार पहले दिन पहुंचे नव प्रवेशी बच्चों को शाला पहुंचने पर न सिर्फ  तिलक और मिठाई से स्वागत किया गया, बल्कि उन्हें उनके जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाकर दिए गए। जिले के सभी तहसीलों में राजस्व अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को ये प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी राजस्व और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि आगामी 16 जुलाई अर्थात शाला खुलने से 1 माह के अंदर सभी नव प्रवेशित स्कूली बच्चे जिनके जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र नहीं है उन्हें यह बनाकर दिए जाएं। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए जल्द सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किए गया है।

प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज

लखनऊ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उसी में विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेंगे। सपा प्रमुख के इस बयान से से न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का संकेत मिला है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी बड़ा संदेश गया है। प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “पहले डिप्टी सीएम और आउटगोइंग सीएम के बीच टकराव था, अब तो सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कोई कूटा जा रहा है और जो मौजूदा सीएम हैं, वो खुद जा रहे हैं। भाजपा वाले पीडीए को न्याय नही देने दे रहे है।” उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चौंकाने वाले आरोप लगाए। कहा कि दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन से मौतें हो रही हैं। सपा मुखिया ने बुनकरों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी समस्याओं की समझ नहीं है। सपा बुनकरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नीतियों पर सभी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 20% भी गेहूं की खरीद नहीं की है। मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिये मक्के की फसल देखने जा रहे हैं, जबकि किसानों का सामना करने से बच रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार बताए कि सिपाहियों की भर्ती में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की संख्या कितनी है और उनकी हकमारी कौन कर रहा है।  

बटलर ने बताया किस्सा- ‘कभी-कभी लगता है मुझे खेलना ही नहीं आता’, ये शब्द विराट कोहली के हैं!

नई दिल्ली  विराट कोहली वाइट बॉल क्रिकेट का शहंशाह। खेल के दीवाने उन्हें किंग कोहली कहकर बुलाते हैं जिसके सामने खूंखार गेंदबाजों तक की घिघ्घी बंध जाती है। लेकिन किंग भी इंसान है। क्या आपको यकीन होगा कि गेंदबाजों की चैन उड़ाने वाले इस बल्लेबाज को कभी-कभी लगता है कि उसे तो खेलना आता ही नहीं है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने एक हालिया पॉडकास्ट के दौरान बताया कि एक बार कोहली ने उनसे कहा था कि कभी-कभी जब वह बल्ला उठाते हैं तो उन्हें लगता है कि उन्हें खेलना ही नहीं आता। ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड से बातचीत में बटलर ने बताया कि कैसे विराट कोहली ने एक बार उनकी मदद की थी। उस दौरान उन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर अपनी असुरक्षाओं को भी साझा किया था। साल 2023 की बात है। एक साल पहले ही बटलर ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 863 रन बनाए थे। वह किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे। आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 973 रन बनाए हैं। 890 रन के साथ शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं। 2022 में रनों का अंबार खड़ा करने के बाद बटलर दबाव में थे। अपेक्षाओं का दबाव। उम्मीदों का दबाव। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया, ‘2022 के सीजन में मैंने 868 रन बनाए। लेकिन किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन का रिकॉर्ड उसके (कोहली) नाम है। यह अद्भुत है। मैं अगले सीजन में बहुत परेशान था कि आखिर अपेक्षाओं पर कैसे खरा उतरूं। हमारी और आरसीबी की ट्रेनिंग एक ही वक्त थी। मैंने विराट के खिलाफ बहुत खेला है। वह बड़े प्रतिस्पर्धी हैं लेकिन मैंने सोचा कि उससे कुछ सवाल पूछूंगा। उसने बैटिंग खत्म ही की थी।’ बटलर ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली से पूछा कि आप अपेक्षाओं को कैसे संभालते हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में आपसे ज्यादा भला किससे अपेक्षाएं होती होंगी। तब कोहली ने कहा, ‘हो सकता है कि आपका सिर्फ वही एक सीजन रहा हो। उसे स्वीकार कीजिए। उसे दोहराने की कोशिश मत कीजिए। यह सब चलता है। जिंदगी अच्छी रहेगी।’ बटलर ने बताया कि कैसे कोहली ने उनके लिए अपना समय निकालकर उनकी मदद की। वह उसके ज्ञान से अचंभित थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कि बातचीत के दौरान कोहली ने खुद के अनुभवों के बारे में भी बताया। बटलर ने कहा, ‘फिर उसने यह बताना शुरू कर दिया कि कैसे कभी-कभी उसे अपने खेल को लेकर असुरक्षा होती है। वह कैसे प्रैक्टिस करता है…उसने कहा कि कभी-कभी मैं बल्ला उठाता हूं और ऐसा लगता है जैसे मैं जानता ही नहीं हूं कि कैसे खेलूं।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet