LATEST NEWS

विधवा बहू ने दोबारा शादी करने से किया इनकार तो पूर्व सैनिक ससुर ने मार दी गोली

मुरैना  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक पूर्व सैनिक ने अपनी विधवा बहू को गोली मार दी है। उसने इस बात को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी कि उसने दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया। महिला के परिजनों और पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पूर्व सैनिक फरार सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर (65) रात करीब 10 बजे देसी कट्टे से अपनी बहू प्रियंका (38) की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। महिला ने एक साल पहले अपने पति को खो दिया था। उन्होंने बताया कि यह घटना मुरैना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के पास हुई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चार दिन पहले आई थी ससुराल शुक्ला ने कहा कि ज्ञान सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। पति की मौत के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। हालांकि, वह चार दिन पहले अपने ससुराल लौट आई थी। बड़े भाई के बेटे से शादी का दबाव पीड़िता के भाई मुकेश के अनुसार प्रियंका के ससुर गुर्जर उस पर अपने बड़े भाई के बेटे ध्रुव से शादी करने का दबाव बना रहे थे, जो उनकी बहन को मंजूर नहीं था। मुकेश ने आरोप लगाया कि मेरी बहन ने इनकार कर दिया क्योंकि उसके पहले से ही तीन बच्चे हैं। इस वजह से उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस अधिकारी शुक्ला ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। 18 महीने में दो बेटों की मौत आरोपी पूर्व सैनिक ने पिछले 18 माह में अपने दोनों बेटों को खो दिया। पुलिस के अनुसार, प्रियंका के पति अजय गुर्जर की पिछले साल नौ जून को मौत हो गई थी और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक सात साल की बेटी और पांच और तीन साल के दो बेटे हैं।

विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन था, वह पूरी तरह से आग जल गया और ऐसे में किसी को बचा पाना नामुमकिन था

अहमदाबाद  गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना स्थल पर तापमान इतना अधिक था कि बचाव कार्य लगभग असंभव हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन भरा हुआ था, जो दुर्घटना के बाद भीषण आग में तब्दील हो गया और तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विमान लंदन जा रहा था और इसमें कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही यह विमान अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल व रिहायशी इलाकों पर आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन था। वह पूरी तरह से आग जल गया और ऐसे में किसी को बचा पाना नामुमकिन था।” उन्होंने कहा कि हादसे के मंजर बेहद भयावह थे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच घटनास्थल पर पहुंची। उससे पहले कुछ स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बाहर निकाला था, लेकिन बचाव दल को कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं मिला। एक वरिष्ठ फायर अधिकारी ने बताया, “विमान के टैंक में विस्फोट होने से वहां ऐसी आग भड़की कि तापमान तुरंत 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे तापमान में कोई बच नहीं सकता था।” ऐसी तबाही पहले नहीं देखी एक SDRF कर्मी ने बताया कि वह 2017 से आपदा प्रबंधन में हैं, लेकिन इतनी भयानक स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा, “हमने PPE किट पहन रखी थी, लेकिन गर्मी इतनी जबरदस्त थी कि संचालन बेहद मुश्किल हो गया। हर तरफ जलता हुआ मलबा था।” अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 25-30 शव निकाले, जिनमें बच्चों के शव भी शामिल थे। शवों की पहचान डीएनए परीक्षण से ही संभव हो पाएगी। जानवर और पक्षी भी नहीं बच सके एक अन्य SDRF अधिकारी ने कहा, “जानवरों और पक्षियों को भी भागने का समय नहीं मिला।” उन्होंने घटनास्थल पर मृत कुत्तों और पक्षियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि तबाही इतनी भयानक थी कि किसी को प्रतिक्रिया देने का समय नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि 265 शव सिविल अस्पताल लाए गए हैं, लेकिन अब तक आधिकारिक मृत्यु संख्या की घोषणा नहीं की गई है। हादसे में न सिर्फ विमान के यात्री बल्कि मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रह रहे छात्र, स्टाफ और परिसर में मौजूद अन्य लोग भी मारे गए हैं।  

आखिरी उड़ान भरने से कुछ दिन पहले सुमीत ने अपने पिता से वादा किया था अब रह गया अधूरा

अहमदाबाद गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास विमान हादसा हुआ। इस हादसे में ना सिर्फ 265 लोगों की मौत हुई बल्कि कई मांओं, कई पिताओं और कई भाई-बहनों की उम्मीदों और सपनों ने भी आखिरी सांस ली। इस हादसे में जान गंवाने वाले पायलट सुमीत सभरवाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 8,300 घंटों का एक्सपीरियंस लेकर गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले पायलट सुमीत सभरवाल ने अपने 90 साल के पिता से एक वादा किया था, जो उनकी मौत के बाद अब अधूरा ही रह गया। वादा जो अधूरा रह गया सुमीत पिछले कई सालों से पायलट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान वो सिंगल ही रहे। सुमीत अपने 90 साल के बुजर्ग पिता के साथ रहते थे। लंदन के लिए आखिरी उड़ान भरने से कुछ दिन पहले सुमीत ने अपने पिता से वादा किया था कि वो जल्दी ही नौकरी छोड़ देंगे और पूरा समय उनका ख्याल रखा करेंगे। लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था। पिता से किया सुमीत का वादा उनके साथ ही चला गया। अब ना वो वादा रहा और ना ही उसको पूरा करने वाले सुमीत, अब कोई चीज बची है तो 90 साल के बुजुर्ग पिता की आंखों में आंसू और ढेर सारी यादें। अब इन्हीं यादों और उस अधूरे वादे के साथ बुजुर्ग पिता का बाकी का जीवन बीतेगा। अपने जवान बेटे की मौत का मातम मनाते पिता को देखकर हर कोई भावुक हो जा रहा है। कौन थे सुमीत सबरवाल कैप्टन सुमीत सरवाल पवई के रहने वाले थे। उनके बुजुर्ग पिता नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से रिटायर्ड हुए हैं। सुमीत पिछले कई सालों से पायलट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सुमीत एक अनुभवी पायलट थे। उनके अनुभव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 8300 घंटों की उड़ान का एक्सपीरियंस हो गया था। सुमीत के दो भतीजे भी पायलट हैं। सुमीत के एक पड़ोसी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उड़ान भरने से पहले सुमीत हमसे अपने पिता का ख्याल रखने के लिए कहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि बुजुर्ग पिता अब पूरी तरह से टूट चुके हैं।  

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भपात की अनुमति के बाद पीड़िता का इनकार

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अमित सेठ की एकलपीठ के समक्ष पूर्व निर्देश के पालन में मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई। विशेषज्ञ डाक्टरों ने अवगत कराया कि आठ माह का गर्भपात कराने से बच्चे व पीड़ित को खतरा हो सकता है। यह सुनते ही नाबालिग व उसके अभिभावकों ने गर्भपात से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने परिस्थितियों को देखते हुए पीड़ित को गर्भ जारी रखने की अनुमति दे दी। दरअसल, हाई कोर्ट की 20 फरवरी, 2025 की गाइडलाइन के अंतर्गत यदि कोई नाबालिग रेप पीड़िता 24 हफ्ते (करीब छह महीने) से ज्यादा गर्भवती हो, तो गर्भपात के लिए हाई कोर्ट से मार्गदर्शन लेना होगा। यह आदेश सभी जिम्मेदार विभागों को दिया गया था। इसके बाद बालाघाट जिला निवासी बच्ची के गर्भपात की अनुमति के लिए बालाघाट जिला अदालत ने हाई कोर्ट को पत्र लिखा था। बेंच ने इस पत्र को याचिका मानकर सुनवाई की। कोर्ट ने नौ जून को मेडिकल टीम गठित कर आठ माह के गर्भपात से होने वाले नुकसान के बारे में बताने को कहा था। बच्ची व उसके अभिभावकों को भी आठ माह के गर्भपात की जटिलताओं से अवगत कराने को कहा गया था। गुरुवार को मेडिकल टीम की ओर से रिपोर्ट पेश की गई। बताया गया कि पूर्णकाल तक गर्भ धारण करना बच्ची के मानसिक व शारिरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगा। आठ माह का गर्भपात किया जा सकता है, किन्तु इसमें बच्ची व उसके गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा है। गर्भपात की दशा में पीड़ित के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस जानकारी के बाद पीड़ित व उसके अभिभावक गर्भपात के लिए सहमत नही हैं। रिपोर्ट के अवलोकन के बाद हाई कोर्ट ने पीड़ित और उसके अभिभावकों को उनकी इच्छानुसार गर्भ पूर्ण करने के लिए स्वतंत्रता दे दी। इधर कमेटी बनाकर दस्तावेजों की जांच करने के दिए निर्देश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अमित सेठ की एकलपीठ ने गढ़ा बाजार के अतिक्रमणों के विरुद्ध जारी कार्रवाई के मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। इसके अंतर्गत एक कमेटी बनाकर याचिकाकर्ता की भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच के निर्देश दे दिए। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती कब्जा तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कार्रवाई के पूर्व याचिकाकर्ता को सुनवाई का पूरा अवसर देने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता गढ़ा बाजार निवासी महेंद्र कुमार कोष्टा की ओर से अधिवक्ता सचिन पांडे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता को निवासरत भूमि उसके पूर्वजों द्वारा प्राप्त हुई है। उनका परिवार वर्ष 1935 में वहां पर निवास करता आ रहा है। विगत दिवस नगर निगम ने याचिकाकर्ता को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने अपने मकान में बने छज्जे, टीन शेड आदि को हटा लिया। कुछ दिन बाद नगर निगम द्वारा मकान के एक हिस्से को तोड़ने हेतु पुनः चिह्नित कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से भूमि के कब्जा तथा अधिकार के सभी दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद ननि को एक कमेटी बनाकर दस्तावेजों की वैधानिकता की जांच करने के निर्देश दिए।

विश्वास ने एचटी को बताया कि क्रैश होने से पहले एक तेज धमाका हुआ था, कुछ सेकेंड अटका, रेस दिया और लाइट जली

अहमदाबाद लंदन के लिए अहमदाबाद से उड़ने के तुरंत बाद क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में आखिर उस वक्त क्या हुआ था? यह तो ब्लैकबॉक्स समेत तमाम टेक्निकल जांच के बाद सामने आएगा फिलहाल हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश ने कहा कि सबकुछ बहुत तेजी से हुआ। सिविल अस्पताल में बिस्तर पर लेटे विश्वास ने बताया कि हादसे से पहले फ्लाइट में क्या कुछ हुआ और कैसे वह जिंदा बचकर निकलने में कामयाब रहे। विश्वास ने मीडिया से बातचीत में क्रैश के उन पलों को याद करते हुए कहा, ‘ टेकऑफ के बाद एक मिनट के अंदर ही पहले लगा कि 5-10 सेकेंड के लिए लगा कि अटक गया वो, बाद में मुझे लगा कि कुछ हुआ। प्लेन में लाइट ऑन हो गई, ग्रीन और वॉइट। प्लेन टेकऑफ के लिए रेस दिया था। सीधा स्पीड में ही घुस गया हॉस्टल में। मेरे सामने सब हुआ।’ विश्वास ने एचटी को बताया कि क्रैश होने से पहले एक तेज धमाका हुआ था। अपने बच निकलने के बारे में विश्वास ने कहा, ‘मैं जिस साइड पर था वह हॉस्टल के ऊपर नहीं जमीन पर गिरा था। मैं जहां गिरा वहां थोड़ी जगह थी प्लेन से बाहर जाने के लिए। जैसे गेट टूटा ना, मैंने देखा कि थोड़ा स्पेस है। मैं वहां से ट्राई किया निकलने के लिए तो निकले में कामयाब हो गया। दूसरी तरफ बिल्डिंग की दीवार थी तो वहां से कोई नहीं निकल पाया होगा। मैं जहां था वहीं थोड़ी जगह थी।’ उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं मैं कैसे बच गया, वहां एयरहोस्टेस, अंकल आंटी सबकी लाशें थीं। पहले तो मुझे भी लगा कि मैं मर गया लेकिन फिर आंख खुली तो देखा जिंदा हूं और मैं वहां से उठकर भागा। मैं जब निकल रहा था आग लग गई, मेरा एक हाथ भी जल गया उसमें। 40 साल के विश्वास भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। वह अपने भाई अजय के साथ भारत से वापस लंदन लौट रहे थे। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि क्रैश साइट पर मौजूद रहे लोग भी मारे गए। खबर लिखे जाने तक कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। 

नरसिंहपुर में भीषण हादसा, मैरिज गार्डन में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

नरसिंहपुर  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मैरिज गार्डन के सामने करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।दरअसल, पूरी घटना गाडरवारा क्षेत्र की है। यहां श्री पैलेज मैरिज गार्डन के सामने अचानक बिजली की चपेट में कुछ लोग आ गए। हादसे के बाद 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज जारी है। सभी मृतक और घायल गाडरवारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

Air India की फुकेट-नई दिल्ली फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

 फुकेट थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी प्रोसीजर का पालन करते हुए सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया. बयान में कहा गया कि एअर इंडिया के विमान में 156 यात्री सवार थे.  फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के अनुसार, विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन 20 मिनट की उड़ान के बाद अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए उसने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर वापस फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. बाद में बताया गया कि प्रारंभिक तलाशी के बाद अधिकारियों को संबंधित एअर इंडिया विमान के अंदर कोई बम नहीं मिला.  बता दें कि एक दिन पहले ही गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. एक यात्री जिंदा बचा है. एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार दोपहर 1:38 बजे के करीब उड़ान भरी थी और 1:40 बजे एयरपोर्ट से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हो गई. फ्लाइट का पिछला हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस पर जा गिरा, जिससे बिल्डिंग को भारी क्षति पहुंची. मेस में बड़ी संख्या में मेडिकल और नर्सिंग के छात्र मौजूद थे. इस हादसे में 24 मेडिकल और नर्सिंग छात्रों की भी मौत हो गई और कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस तरह कुल 265 लोगों की मौत इस विमान हादसे में हुआ. इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी भी सवार थे, जो अपनी बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे. उनकी भी इस दुखद विमान हादसे में मृत्यु हो गई.  

Asia Cup के आयोजन पर अनिश्चित्ता के बादल, पाकिस्तान बना रहा है अल्टरनेट प्लान

कराची  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एशिया कप के रद्द या स्थगित होने की स्थिति में यूएई और अफगानिस्तान के साथ अगस्त में त्रिकोणीय श्रृंखला आयोजित करने के लिए बातचीत कर रहा है। एशिया कप को सितंबर में खेला जाना है और इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। त्रिकोणीय सीरीज की शुरू की तैयारी एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अगस्त में पाकिस्तान का दौरा करना है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा,’पाकिस्तान और भारत के बीच खराब होते संबंधों के कारण अब एशिया कप की भारत में सितंबर में होने की संभावना नहीं है, इसलिए पीसीबी एक और त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। एशिया कप का आयोजन अगर यूएई में होता है तो पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान और यूएई के साथ दुबई में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। यह अफगानिस्तान के पाकिस्तान दौरे की जगह लेगा।’ पीसीबी ने तैयार किया प्लान बी उन्होंने कहा कि पीसीबी त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही बातचीत कर रहा है। सूत्र ने खुलासा किया,’अगर एशिया कप रद्द या स्थगित होता है तो पीसीबी चाहता है कि अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अगस्त में पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलें।’ बीसीसीआई ने अबतक नहीं जताई है एशिया कप के आयोजन की इच्छा पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष हैं। एसीसी एशिया कप पर निर्णय लेने के लिए जल्द ही बैठक करेगी। उन्होंने कहा,’भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक घरेलू मैदान पर एशिया कप की मेजबानी करने की अपनी इच्छा की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि एसीसी टी20 प्रारूप में प्रस्तावित इस एशिया कप के भविष्य पर कब तक फैसला लेती है।’

बिहार, झारखंड, बंगाल में बारिश के साथ ओले-बिजली का अलर्ट, IMD ने दी बड़ी जानकारी, 17 जून से…

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान, लू और गरम के साथ-साथ आर्द्र मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। मध्य प्रदेश और ओडिशा में 13 से 18 जून तक भारी बारिश हो सकती है। गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 जून को भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी। खासकर 13 व 14 जून को पश्चिम राजस्थान में भीषण लू पड़ने की संभावना है। दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 14 और 15 जून को तमिलनाडु और केरल में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट है। साथ ही कई स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13 से 18 जून के बीच तेज बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका है। मौसम विभाग ने 13 से 15 जून तक कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मराठवाड़ा और घाट क्षेत्रों में भी 13 व 14 जून को भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। 16 से 18 जून के बीच असम, मेघालय और अन्य राज्यों में अति भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म रातों और गरम मौसम से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

इंदौर के सरकारी कार्यालयों में E-office system अनिवार्य, 15 जुलाई तक की समय सीमा

 इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता आज ई-ऑफिस कार्यप्रणाली एवं टीएल (समय सीमा पत्रों की समीक्षा) बैठक संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, डिप्टी कमिश्नर बृजेश पांडे एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा कनेश सहित कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग आदि विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने विभिन्न विभागों में प्रस्तावित ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संभागीय कार्यालयों में आगामी 15 जुलाई 2025 तक ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। इस कार्य के लिए जो भी शिक्षण, प्रशिक्षण होना है, उसे गंभीरता के साथ पूरा किया जाए। ई-ऑफिस कार्यप्रणाली के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर इसे समय सीमा में लागू करने के सतत प्रयास किए जाएं। उच्च अधिकारी सतत मॉनिटरिंग करें। इस कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में बताया गया कि कुछ विभागों में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की शुरूआत हो गई है, लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं हो पायी है। तीन चरणों में लागू होगी योजना संभागायुक्त सिंह ने कहा कि ई-ऑफिस कार्यप्रणाली को लागू करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेना आवश्यक है। बैठक में बताया गया कि ई-ऑफिस कार्यप्रणाली को लागू करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना है। जिसके तहत प्रथम चरण में 20 जून से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची व ईमेल आईडी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी कार्यालयों से नाम, पदनाम व कार्य स्थल की जानकारी संकलित कर प्रणाली में प्रविष्ठ किया जाना है। द्वितीय चरण में 25 जून से ई-ऑफिस हेतु आवश्यक हार्डवेयर, कम्प्युटर, स्केनर, प्रिंटर, इंटरनेट एवं कनेक्टिविटी आदि की उपलब्धता का मूल्यांकन किया जाएगा। तीसरे चरण में 1 से 5 जुलाई तक संभागीय मुख्यालय पर जिला प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन होगा। 6 जुलाई को तकनीकी दल का गठन और 10 जुलाई को फाइल लक्ष्यों का निर्धारण और पूर्ण क्रियान्वयन किया जाएगा। बैठक में समय सीमा पत्रों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।  

चेक बाउंस मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला, अरुणाचल प्रदेश के BJP विधायक समेत तीन को 2 साल की जेल

मोहाली अरुणाचल प्रदेश के एक मौजूदा विधायक और तीन अन्य को चेक बाउंस मामले में मोहाली के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम अभय राजन शुक्ला की अदालत ने दो साल के कारावास की सजा सुनाई. अरुणाचल प्रदेश के सागली से भाजपा विधायक रायतु तेची और टीके इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को चेक बाउंस मामले में यह सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने तीनों पर कुल ₹5.55 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है. यह मामला जीटीसी-एम-ट्रेड्ज एलएलपी से खरीदी गई निर्माण सामग्री के लिए जारी किए गए ₹50 लाख मूल्य के चेक बाउंस होने से जुड़ा है. कानूनी नोटिस के बावजूद आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया था. मोहाली के जेएमआईसी अभय राजन शुक्ला की अदालत ने दोषियों द्वारा कानून की अवहेलना का हवाला देते हुए नरमी बरतने की याचिका खारिज कर दी, हालांकि कोर्ट ने उन्हें उच्च अदालत में अपील के लिए जमानत दे दी. दोषियों में शामिल 60 वर्षीय रायतु तेची पापुम पारे जिले के सागली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं, जिन्हें 2024 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्विरोध चुना गया था. शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह ग्रेवाल के वकील इजविंदर सिंह गिल ने कहा कि चेक दो बार बाउंस हुए- पहली बार 25 फरवरी, 2020 को और फिर उसी साल 31 मार्च को- बैंक ने ‘इंसफिशिएंट फंड’ का हवाला दिया. उसके बाद भेजे गए कानूनी नोटिस के बावजूद, आरोपियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. मुकदमे के दौरान बचाव पक्ष ने नरमी बरतने की अपील की और कहा कि आरोपी वरिष्ठ नागरिक हैं और पहली बार अपराध कर रहे हैं. हालांकि, शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत से आग्रह किया कि अन्य लोगों को इसी तरह का आचरण करने से रोकने के लिए अधिकतम सजा दी जाए. अपने फैसले में न्यायाधीश अभय राजन शुक्ला ने कहा, ‘दोषियों ने देश के कानून के प्रति घोर उपेक्षा दिखाई. ऐसे अनुचित कृत्यों के प्रति नरम रुख अपनाने से हमारे समाज में अराजकता को और बढ़ावा मिलेगा, जो पहले से ही एक गंभीर दौर से गुजर रहा है.’ अदालत ने कहा कि मामले के लंबित रहने के दौरान दोषियों द्वारा पहले ही भुगतान की गई और शिकायतकर्ता द्वारा स्वीकार की गई कोई भी राशि मुआवजे में से काट ली जाएगी.  

अहमदाबाद विमान क्रैश में इंदौर की हरप्रीत होरा का भी निधन, पति के पास लंदन जा रही थी

 इंदौर  अहमदाबाद में हुई दुखद प्लैन क्रैश घटना में मरने वाले यात्रियों में इंदौर की हरप्रीत होरा भी थीं। हरप्रीत इंदौर के राज मोहल्ले में रहने वाले होरा परिवार की बहू थीं। उनके पति राबी होरा और बेटा लंदन में ही रहते हैं। वह उन्हीं के पास वापस लंदन लौट रही थीं और इस दुखद घटना की शिकार हो गई। परिजनों ने मौत की पुष्टि की है। इंदौर में राजमोहल्ला की रहने वाली हरप्रीत मायके अहमदाबाद से लंदन जा रही थीं। उनका सीट नंबर 22 ई था। पति लंदन से आ रहे इंदौर जानकारी के अनुसार पति लंदन से लौट रहे हैं और वह इंदौर आएंगे और यहां से सभी परिजन फिर अहमदाबाद जाएंगे। इस घटना से सभी स्तब्ध है। मायके और ससुराल दोनों ही जगह हरप्रीत की मौत से सन्नाटा पसरा है। यात्रियों की लिस्ट में वह 65वें नंबर है। गुरुवार काे हुए इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है, इनमें से 241 पैसेंजर थे। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और महज दो मिनट बाद 1:40 पर यह एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 यात्री थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 52 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे। पति से मिलने जा रही थी हरप्रीत राजमोहल्ला में रहने वाले होरा परिवार की बहू हरप्रीत, अपने पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं। रॉबी के चाचा राजेंद्र सिंह होरा ने बताया- रॉबी लंदन से आज इंदौर पहुंच रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज शाम अहमदाबाद जाएंगे। हरप्रीत का मायका अहमदाबाद में है। वह लंदन जाने से पहले यहां अपने पिता से मिलने आई थीं। पहले उनका टिकट 19 जून के लिए बुक था, लेकिन बेटे का जन्मदिन 16 जून को होने के कारण उन्होंने आखिरी समय में गुरुवार की फ्लाइट ली, जो हादसे का शिकार हो गई।  

कमिंस का कहर, कैरी ने किया अफ़्रीकी गेंदबाजों को परेशान ,ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की लीड

लंदन  वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेल‍िया और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान में जारी है. मैच के दो दिन पूरे हो चुके हैं. शुक्रवार (13 जून) को मैच का तीसरा दिन रहेगा. शुरुआती दो दिनों में कुल मिलाकर 28 विकेट ग‍िरे हैं. कुल म‍िलाकर ‘टेस्ट क्रिकेट के इस वर्ल्ड कप’ में गेंदबाजों का बोलबाला दिख रहा है.  पहले दिन (11 जून) 14 विकेट गिरे. इनमें 10 विकेट ऑस्ट्रेल‍िया और 4 विकेट साउथ अफ्रीका के शामिल रहे. मैच के दूसरे दिन (12 जून) भी 14 विकेट गिरे, इनमें 6 साउथ अफ्रीका के तो 8 ऑस्ट्र्रेल‍िया के रहे. ऑस्ट्रेल‍िया ने WTC फाइनल मैच की पहली पारी में 212 रन बनाए और उसके दूसरी पारी स्कोर 144/8 है.  कंगारू टीम की कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है. दूसरे दिन 14 विकेट गिरे और कुल 239 रन बने. एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दूसरी पारी में 73 पर 7 विकेट था और लग रहा था कि टीम जल्दी सिमट जाएगी क्योंकि गेंद बहुत मूव कर रही थी. लेकिन एलेक्स मैरी और मिचेल स्टार्क ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े और टीम को थोड़ी राहत दी.  12 रनों के अंदर गिरे 5 विकेट दिन का पहला विकेट तेम्बा बावुमा के रूप में गिरा, उन्होंने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया. डेविड बेडिंगहाम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के आखिरी 5 विकेट 12 रनों के अंदर गिर गए. 126 रनों पर अफ्रीका के 5 विकेट थे और पूरी टीम 138 रनों पर ढेर हो गई. पैट कमिंस ने रचा इतिहास कमिंस ने 18.1 ओवरों के स्पेल में 28 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.उन्होंने 9 बार ऐसा किया है. कमिंस ने इस दौरान अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले 8वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने. दूसरी पारी में बिखरी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खराब हुई. 28 पर उस्मान ख्वाजा (6) के रूप में पहला विकेट गिरा, उन्हें कागिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 73 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए. कैमरून ग्रीन शून्य पर आउट हुए, स्टीव स्मिथ को लुंगी एनगिडी ने 13 के स्कोर पर चलता किया. पहली पारी के हीरो बीयू वेबस्टर 9 रन बनाकर आउट हुए. ट्रैविस हेड भी 9 के स्कोर पर चलते बने. अलेक्स कैरी की पारी से ऑस्ट्रेलिया के पास 218 रनों की बढ़त ऐसा लगा था कि ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 100 के अंदर ढेर हो जाएगी, लेकिन अलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने 61 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को बचाया. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े. दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले कैरी को रबाडा ने एलबीडबल्यू आउट किया, उन्होंने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. स्टार्क 16 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144/8 है. दूसरी पारी में कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी 3-3 विकेट ले चुके हैं. मार्को जानसेन और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला. अब पिच और धीमी हो गई है, ऐसा दिखा कि गेंद को बाउंस ज्यादा नहीं मिल रहा है. कई बार ऐसा हुआ जब बल्लेबाज शॉट खेलना चाहते थे और गेंद किनारा लेकर स्लिप में गई लेकिन फील्डर तक नहीं पहुंच पाई. जबकि स्लिप के फील्डर बहुत पास खड़े हुए थे. साउथ अफ़्रीकी गेंदबाज चाहेंगे कि आज दूसरे दिन जल्द से जल्द बचे हुए 2 विकेट लिए जाए. साउथ अफ्रीका ने पूरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी. कई बार बल्लेबाजों के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन गेंद स्लिप में नहीं पहुंची. स्टार्क ने भी दो मौके दिए, जिनमें से एक आसान कैच आखिरी ओवर में मार्को जानसेन से छूट गया. लुंगी एनग‍िडी और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जानसेन और व‍ियान मुल्डर को 1-1 सफलता मिली.  अब देखना ये है कि ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त कितनी और बढ़ा पाता है? क्या साउथ अफ्रीका दिए गए लक्ष्य का पीछा कर पाएगा? और क्या ये टेस्ट चौथे दिन तक जाएगा? अफ्रीका की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन: पैट कमिंस ने सबसे जबरदस्त गेंदबाजी की और 6 विकेट लिए, मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले. जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया. नाथन लायन और ब्यू वेबस्टर को कोई विकेट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन: कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. मार्को जानसेन को 3 विकेट मिले. केशव महाराज और एडन मार्करम ने 1-1 विकेट लिया. लुंगी एनग‍िडी और वियान मुल्डर को कोई विकेट नहीं मिला.  ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अफ्रीका के गेंदबाजों का प्रदर्शन: कगिसो रबाडा ने फिर से बढ़िया गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए. लुंगी को भी 3 विकेट मिले. मार्को यानसन और वियान मुल्डर को 1-1 विकेट मिला. केशव महाराज को कोई विकेट नहीं मिला. 

मुंबई से लंदन को जा रही Air India की प्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस लौटी, मुंबई में उतरा विमान

मुंबई   शुक्रवार को आसमान में फिर से डर फैल गया। दरअसल, शुक्रवार सुबह मुंबई से लंदन के लिए निकली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 वापस मुंबई लौट आई। यह फ्लाइट समय पर ही लंदन के लिए रवाना हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद इसे वापस मुंबई की ओर मोड़ना पड़ा। फ्लाइट को वापस बुलाने का कारण ईरान में बने हालात हैं। ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसलिए फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ और फ्लाइट्स को भी या तो डायवर्ट कर दिया है या वापस बुला लिया है। एयर इंडिया ने कहा, ‘यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, एयर इंडिया की कई उड़ानें या तो डायवर्ट की जा रही हैं या अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं।’ मिडिल ईस्ट एयरस्पेस बंद, पायलट ने लिया लौटने का फैसला यह फ्लाइट सुबह 8:36 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन हीथ्रो के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हाइड्रॉलिक सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना सामने आई. हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि असल वजह मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होना था. इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमले के बाद ईरान, तेहरान और सीरिया का एयरस्पेस पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. फ्लाइट जब ईरानी एयरस्पेस के पास पहुंची, तो पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर वापसी का निर्णय लिया. विमान को मुंबई एयरपोर्ट के आसमान में कुछ देर तक चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया. यात्रियों को भेजा जाएगा अन्य विमान से हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट की तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही दूसरे विमान से लंदन भेजा जाएगा. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरा देश अहमदाबाद विमान हादसे के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू की मौत हो चुकी है. एहतियात और अंतरराष्ट्रीय स्थिति बनी चिंता का विषय फ्लाइट की वापसी ने साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष और एयरस्पेस प्रतिबंध वैश्विक विमानन संचालन को सीधे प्रभावित कर रहे हैं. एयरलाइंस अब नई उड़ान योजनाओं और मार्गों की समीक्षा कर रही हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. किस फ्लाइट की क्या स्थिति? AI130: लंदन से मुंबई आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है। AI102: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है। AI116: न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है। AI2018: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे मुंबई भेज दिया गया है। AI129: मुंबई से लंदन जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है। AI119: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है। AI103: दिल्ली से वाशिंगटन जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है। AI106: नेवार्क से दिल्ली आ रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है। AI188: वैंकूवर से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है। AI101: दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट/मिलान भेज दिया गया है। AI126: शिकागो से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है। AI132: लंदन से बेंगलुरु आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है। AI2016: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है। AI104: वाशिंगटन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है। AI190: टोरंटो से दिल्ली आ रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट भेज दिया गया है। AI189: दिल्ली से टोरंटो जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है। यात्रियों की सुरक्षा के चलते लिया निर्णय कई फ्लाइट्स को अपने रास्ते बदलने पड़े हैं। कुछ फ्लाइट्स जहां से चली थीं, वहीं वापस आ रही हैं। यह सब यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। ईरान में जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा।

ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, शेयर बाजार भरभरा के गिरा

मुंबई  13 जून को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,264 अंकों की गिरावट के साथ 80,427 पर खुला, जबकि निफ्टी 415 अंकों की गिरावट के साथ 24,473 के स्तर पर पहुंच गया. प्री-ओपनिंग सेशन में ही भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है.  शुरुआती कारोबार में 9:16 बजे सेंसेक्स 1,136.88 अंक (1.55%) टूटकर 80,555.09 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 332.95 अंक (1.67%) गिरकर 24,555.25 पर ट्रेड करता दिखा.यह गिरावट इजराइल-ईरान हमले के चलते ग्लोबल मार्केट में बने दबाव का असर है. शेयर बाजार में गिरावट की वजह  इजराइल की ओर से ईरान पर एयरस्ट्राइक किए जाने की खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. मार्केट पर ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर साफ नजर आ रहा है. सभी सेक्टोरल इंडक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिनमें मेटल, ऑयल एवं गैस, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक, आईटी 1-1.5 प्रतिशत लुढ़के हैं. इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर करीब 5% टूटे इस बीच, एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) का असर एविएशन सेक्टर की कंपनियों पर भी दिखा. इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट दोनों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में लगभग 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को हुए इस हादसे में 242 में से करीब सभी लोगों की मौत हो गई, जो पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है. इससे फ्लाइट सेफ्टी को लेकर चिंता और बढ़ गई है. टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे का असर 9Ahmedabad plane crash impact) टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला. चूंकि एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप का हिस्सा है, इसलिए बाजार में हादसे के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई. इसके चलते शुक्रवार, 13 जून को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस (TCS), टाइटन, टाटा पावर, इंडियन होटल्स, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा एलेक्सी जैसी बड़ी टाटा ग्रुप कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई. एयर इंडिया विमान हादसे ने ना सिर्फ एविएशन सेक्टर बल्कि टाटा ग्रुप के ब्रांड इमेज और निवेशक सेंटिमेंट पर भी असर डाला है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet