LATEST NEWS

दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन रामगढ़ मेले को बजट में शामिल कर रेगुलर आयोजन की होगी व्यवस्था: वित्त मंत्री दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक  सामग्रियों का हुआ वितरण रायपुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरणसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरणसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरणसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा रामगढ़ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, हितग्राहीमूलक सामग्रियों का हुआ वितरण दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सरगुजा और बस्तर जैसे अंचलों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा अपने पहले बजट में मैंने इन क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए हैं और भविष्य में भी इन क्षेत्रों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इस महोत्सव को बजट में शामिल कर एक नियमित वार्षिक आयोजन के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास द्वारा यहीं ‘मेघदूतम’ की रचना की गई थी, यह स्थल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। अपने उद्बोधन की शुरुआत मंत्री श्री चौधरी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, रामगढ़ और महाकवि कालिदास के जयकारों के साथ की। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं रामगढ़ महोत्सव में सम्मिलित हुआ। सोलह वर्ष पूर्व जब मैं सरगुजा जिला पंचायत में सीईओ था, तब रामगढ़ आना हुआ था। आज फिर वही आत्मीयता और अपनापन अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बनी सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में जनहित के कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं, 70 लाख बहनों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जा रही है और किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जा रहा है। विभागीय स्टॉलों का अवलोकन, हितग्राहियों को मिला लाभ इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उद्यानिकी विभाग ने 5 हितग्राहियों को लीची पौधे वितरण, कृषि विभाग ने 10 हितग्राहियों को कोदो की मिनी किट बीज व 10 को मिट्टी परीक्षण कार्ड, मछली पालन विभाग ने 5 मछुआरों को जाल एवं 1 हितग्राही को आइस बॉक्स प्रदान किया। अन्य विभागों द्वारा भी लाभकारी सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन रामगढ़ महोत्सव के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों ने लोकनृत्य, नाटक व गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। खैरागढ़ संगीत विद्यालय के मोक्षम ग्रुप ने श्रीराम स्तुति पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। श्रीराम और केवट संवाद पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। देर शाम तक चले इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को उत्सव स्थल पर बांधे रखा। समारोह में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार डीलरों के पास 53 दिनों का स्टॉक, इनकी कीमत 52,000 करोड़ रुपये

नई दिल्ली भारत में कार डीलरों के सामने एक बड़ी समस्या आ रही है। उनके पास बहुत सारी गाड़ियां बिना बिके पड़ी हैं। इनकी कीमत 52,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यानी अरबों रुपये की रकम फंसी हुई है। यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कंपनियां लगातार गाड़ियां बना रही हैं और उन्हें बाजार में भेज रही हैं। जबकि लोग अभी गाड़ियां खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यह समस्या पिछले एक साल से चल रही है।  अनुसार आमतौर पर डीलरों के पास 34 से 38 दिनों का स्टॉक रहता है। अगर गाड़ियों की संख्या में देखें तो यह लगभग 440,000 यूनिट है। मई तक का यह आंकड़ा पिछले साल दिवाली से पहले के स्टॉक से थोड़ा कम है। दिवाली से पहले डीलरों के पास 40 से 45 दिनों का स्टॉक जमा हो गया था। लेकिन इस बार गाड़ियों की कीमत बढ़ने और स्टॉक जमा होने की वजह से कुल वैल्यू बहुत ज्यादा हो गई है। यह जानकारी इंडस्ट्री के कुछ अधिकारियों ने दी है। 50 दिन से ज्यादा का स्टॉक जमा फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) का कहना है कि डीलरों के पास 52 से 53 दिनों का स्टॉक पड़ा हुआ है। FADA इस बात को लेकर चिंतित है कि डीलरों पर काम करने के लिए पैसे का दबाव बढ़ रहा है। क्योंकि कंपनियां तो गाड़ियां भेज रही हैं, लेकिन डीलर उन्हें बेच नहीं पा रहे हैं। डीलरों के पास गाड़ियां 50 दिनों से ज्यादा समय से खड़ी हैं। जबकि पहले यह समय 21 दिन होता था। सच्चाई कुछ और है… कार बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि उनके पास स्टॉक सही मात्रा में है। लेकिन सच्चाई यह है कि गाड़ियों की बिक्री की रफ्तार धीमी हो गई है। यह पिछले आठ महीनों में सबसे धीमी रफ्तार है। इस साल में यह पहली बार है जब इतनी कम गाड़ियां बिकी हैं। जितनी गाड़ियां डीलरों को भेजी गईं, उससे कम गाड़ियां लोगों ने खरीदीं। मई के महीने में कुल 302,214 गाड़ियां बिकीं। यह पिछले साल के मुकाबले 3.14% कम है। इन डीलर के पास ज्यादा स्टॉक नहीं कई डीलरों के पास बहुत ज्यादा स्टॉक जमा हो गया है, जो कि चिंता का विषय है। हालांकि Hyundai और Maruti के अधिकारियों का कहना है कि उनके डीलरों के पास स्टॉक सही मात्रा में है। हुंडई मोटर इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग का कहना है कि उनके डीलरों के पास लगभग चार हफ्तों का स्टॉक है। यह इंडस्ट्री के नियमों के हिसाब से सही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल भी उनके पास इतना ही स्टॉक था। वहीं, मारुति सुजुकी इंडिया के हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग पार्थो बनर्जी ने कहा कि उनके स्टॉक का स्तर पिछले साल से बेहतर है। यह स्टॉक करीब 35 दिनों का है। कब सुधरेंगे हालात? तरुण गर्ग ने माना कि बाजार में अभी भी मांग कम है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार द्वारा ब्याज दरों में कटौती और इनकम टैक्स में छूट देने से लोगों को गाड़ियां खरीदने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि CRR में कटौती से डीलरों को स्टॉक रखने में कम खर्चा आएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का असर साल के दूसरे भाग में दिखाई देगा।

राजधानी भोपाल की सरकारी छतें ही रोजाना बना दें 35 हजार यूनिट बिजली

 भोपाल  एमपी के भोपाल जिले में एक सोलर गांव विकसित किया जाएगा। पूरे गांव की बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से ही पूरी की जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए जिला पंचायत समेत संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए लीड बैंक को फायनेंस करने का कहा है। अगले पंद्रह दिन में गांव का चयन कर यहां के लिए काम शुरू किया जाएगा। भोपाल में भी इस समय 32 हजार से अधिक सोलर पैनल स्थापित है। ये 1.92 लाख किलोवॉट के प्लांट है। रोजाना इनसे 7.68 लाख यूनिट बिजली बन रही है।  शहर की जरूरत का ये 13 फीसदी है। माह में ये 2.30 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निगम को 25 हजार प्लांट स्थापित करने व करीब 900 मेगावाट सोलर से उत्पादित करने का लक्ष्य दिया था। सरकारी छतें ही रोजाना बना दें 35 हजार यूनिट बिजली ● भवन नगर निगम के 93 भवन शहर में है। 20 किलोवॉट प्रति छत प्लांट लगाएं तो 1800 किलोवॉट के प्लांट से रोजाना 7200 यूनिट बिजली रोजाना बन सकती है। माह में 2.16 लाख यूनिट बिजली उत्पादित होगी जो निगम की एक माह के बिजली खर्च के बराबर है। ● जिला प्रशासन के 40 विभागों के 75 भवन है। 20 किलोवॉट प्रति छत प्लांट लगाएं तो 1500 किलोवॉट के प्लांट से 6000 यूनिट बिजली रोजाना उत्पादित हो सकती है। माह में ये 1.80 लाख यूनिट रहेगी। इन भवनों की बिजली खपत को पूरा करने के साथ अतिरिक्त 20 फीसदी अन्य को देने की स्थिति बनेगी। ● बिजली कंपनी के शहर में 35 कार्यालय है। 20 किलोवॉट प्रति छत के अनुसार 700 किलोवॉट के प्लांट से रोजाना 2800 यूनिट बिजली उत्पादित की जा सकेगी। माह में ये 8400 यूनिट बनेगी। इन कार्यालयों का मासिक खर्च 9000 यूनिट है। सोलर ग्राम के लिए निर्देश दिए हैं। भोपाल सोलर सिटी को लेकर निगम समेत संबंधित विभागों से प्लान तय कराया जाएगा। कौशलेंद्र विक्रमसिंह, कलेक्टर

शुक्रवार 13 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: आज प्यार शायद वैसा नहीं दिख जैसी आप उम्मीद करते हैं, फिर भी यह वास्तविक बना रहेगा। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो अपने पार्टनर के प्यार के प्रदर्शन में सूक्ष्म बदलावों पर भी ध्यान दें। अगर अविवाहित हैं, तो शायद किसी अजनबी की दयालुता का अप्रत्याशित कार्य आपके दिल में कुछ हलचल पैदा कर देगा। वृषभ: आप गहराई से महसूस करते हैं और वह एक गिफ्ट है, बोझ नहीं। हर दिन स्वीकार किए जाने से पीछे न हटें या न छुपें। अगर किसी रिलेशनशिप में हैं तो प्यार से अपना सच बोलें। अगर अविवाहित हैं, तो जान लें कि जो व्यक्ति आपके लिए बना है, वह आपकी गहराई को किसी खूबसूरत चीज के रूप में देखेगा, कभी भी बहुत ज्यादा नहीं। सच्चा प्यार वहीं मिलता है जहां आप होते हैं। मिथुन: आज विश्वास गहरे रिश्तों की कुंजी होगी। अगर आपका कोई पार्टनर है, तो बड़े-बड़े इशारे करने के बजाए अपने वादों को यहां तक ​​कि छोटे-छोटे वादों को भी, लगातार पूरा करने पर फोकस करें। ईमानदारी का एक पल आज रिश्तों को मजबूत करेगा। कर्क: कभी-कभी प्यार को एंट्री के लिए जगह की जरूरत होती है। अगर आप पुरानी फीलिंग्स या आदतों से चिपके हुए हैं, तो अपने आप को उन्हें छोड़ने की इजाजत दें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो छोटी-मोटी नाराजगी को दूर करें और फिर से अपना दिल खोलें। अगर अविवाहित हैं तो मानसिक और आध्यात्मिक रूप से परेशानी को दूर करें। इस प्रॉसेस में जल्दबाजी या जबरदस्ती करने की कोई जरूरत नहीं है। प्यार आज आपके पास आ सकता है जब आप खोजना बंद कर देंगे और पाना शुरू करेंगे। सिंह: किसी चीज में सिर्फ इसलिए न कूदें क्योंकि आज आप बहुत ज्यादा आकर्षण महसूस करते हैं। केमेस्ट्री के बारे में कुछ रोमांचक है, लेकिन सनशाइन को आपसी समझ और इमोशनल बैलेंस की जरूरत होती है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह देखने की कोशिश करें कि क्या आपका पार्टनर आपके दिल को सपोर्ट करता है, न कि सिर्फ वही जो आप चाहते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो अपने आप से पूछें कि क्या यह स्पार्क एक शांति से भरी मौजूदगी भी है। कन्या: आप आरक्षित रहते हैं, लेकिन कुछ हद तक खुलने से आज अप्रत्याशित निकटता पैदा हो सकती है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो कुछ निजी बातें शेयर करें। इससे रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो हो सकता है कि कोई चुपचाप आपका यह पक्ष दिखाने का इंतजार कर रहा हो। आपको उन्हें सब कुछ बताने की जरूरत नहीं है, बस आपके दिल को जाहिर करने के लिए पर्याप्त है। वास्तविक होना किसी दूसरे को आपकी आत्मा की गहराई तक ले जा सकता है। तुला: प्यार आज आपसे उदाहरण पेश करने की मांग करता है। अगर आप ज्यादा सच्चाई सुनना चाहते हैं, तो पहले अपना जवाब दें। ज्यादा प्यार और दया पाने के लिए, इसे देने वाले पहले व्यक्ति बनें। अगर आप प्यार में हैं, तो अभी अपना दिल देने को स्वीकार करें। अगर आप सिंगल हैं, तो दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना शुरू करें जैसा आप चाहते हैं कि आपके साथ किया जाए। वृश्चिक: आज आपको अपने लव लाइफ में घटनाओं से अप्रत्याशित रूप से सॉफ्ट पल मिलेंगे। या तो कोई आपके लिए उस प्यार का इजहार करता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी, या यह इशारा आपको गर्मजोशी से सरप्राइज कर देता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो हो सकता है कि वह पार्टनर आपके लिए एक बहुत ही प्यारा विचार लेकर आए ताकि आपको एहसास हो कि वह आपकी परवाह करता है। अगर कोई अप्रत्याशित मैसेज या अचानक ध्यान आपकी खुशी की शुरुआत करेगा तो सिंगल लोगों को अपना दिमाग खुला रखना होगा। धनु: आज आप अपने प्रति कैसा व्यवहार करते हैं, यह आपके अन्य सभी रिश्तों का स्वरूप निर्धारित करता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने पार्टनर से उतना ही प्यार करते हैं जितना आप खुद से करते हैं। लेकिन अगर आप सिंगल हैं, तो इसे शेयर करने के लिए किसी की तलाश करने के बजाए अपनी शांति पर फोकस करें। मकर: गहरी सांस लें और अपने चारों ओर देखें और महसूस करें कि आपकी एनर्जी कहां जा रही हैं। किसी रिश्ते में भी इस बारे में बोलें कि आपको आज क्या चाहिए। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति का पीछा करना बंद कर दें जो आपसे आधे रास्ते में भी नहीं मिलता है। कुंभ: आज इमोशनल ईमानदारी आपका सबसे बड़ा गिफ्ट है। आप आमतौर पर चीजों को हल्का रखते हैं, लेकिन अब प्यार के लिए ईमानदारी की जरूरत होती है। अगर आपका कोई रिश्ता है, तो कुछ ऐसी बातें शेयर करें जिनसे आप जुड़े हुए हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी को अपनी वास्तविकता देखने दें, न केवल अपने विचारों को, बल्कि अपनी भावनाओं को भी। मीन: आज यह याद रखें कि हमेशा बहुत कुछ दें, लेकिन साथ ही यह भी याद रखें कि आप उसे पूरा पाने के योग्य हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने दिल को यह समझने दें कि आपका पार्टनर आपकी अच्छाइयों को देखता है, भले ही आपको उस पर शक हो। अगर आप अविवाहित हैं तो अपनी योग्यता के बारे में सोचना बंद कर दें। प्यार पाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने या अलग होने की जरूरत नहीं है।

स्वस्थ यकृत मिशन को किया जाएगा और सशक्त, अब तक 10 लाख से अधिक जांचें की गई: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल विकसित भारत के साथ-साथ स्वस्थ भारत का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यकृत स्वस्थ रहेगा, तो जीवन भी स्वस्थ रहेगा और जब जीवन स्वस्थ होगा, तब परिवार, समाज और पूरा प्रदेश भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ‘ग्लोबल फैटी लीवर दिवस’ पर सागर से वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पद्म भूषण डॉ. शिव कुमार सरीन, निदेशक, इंस्टीटयूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली भी वी.सी. में जुड़े। उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ‘ग्लोबल फैटी लीवर डे’ केवल एक दिवस नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, जागरूकता और स्वस्थ भविष्य की दिशा में सामूहिक संकल्प का संदेश है। उन्होंने कहा कि यकृत (लीवर) हमारे शरीर का सबसे मौन किंतु अत्यंत कार्यशील अंग है। यह अंग ऊर्जा उत्पादन, विषहरण, प्रतिरक्षा और पाचन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की आधारशिला है। जब यकृत प्रभावित होता है, तो उसके लक्षण बहुत देर से प्रकट होते हैं और तब तक शरीर को गंभीर हानि पहुँच चुकी होती है ऐसे में आवश्यक है कि हम समय रहते यकृत की देखभाल को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मोटापा, मधुमेह, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और मानसिक तनाव एनएएफएलडी के प्रमुख कारण हैं ये सभी कारक जीवनशैली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि नागरिक अपने और परिवार की जाँच अवश्य कराएं। संतुलित आहार अपनाएं, जंक फूड से बचें, और रोजाना कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ यकृत मिशन’ को और भी सशक्त बनाया जाएगा। स्क्रीनिंग से लेकर उपचार तक हर स्तर पर सरकार आपके साथ है। स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन और बेहतर उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि 21 मई 2025 को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “स्वस्थ यकृत मिशन” का शुभारंभ किया। यह एक समर्पित जनस्वास्थ्य पहल है, जो केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि रोकथाम, जनजागरूकता, स्क्रीनिंग, रेफरल तथा फॉलोअप के प्रत्येक चरण को एकीकृत रूप में सम्मिलित करती है। उन्होंने बताया कि 2 जून 2025 से लेकर आज तक हम लगभग 10 लाख नागरिकों की एनएएफएलडी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 1.27 लाख लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 23 से अधिक पाया गया। 1 लाख 24 हज़ार 131 (24 प्रतिशत) महिलाओं की कमर की माप 80 सेंटीमीटर से अधिक और 93 हज़ार 738 (19 प्रतिशत) पुरुषों की कमर की माप 90 सेंटीमीटर से अधिक पाई गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ये आंकड़े मात्र संख्याएँ नहीं हैं ये एक गंभीर चेतावनी हैं। यह संकेत है कि हम सचेत हो जाएँ और भविष्य की चुनौती के प्रति सजग रहें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूरे प्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एनएएफएलडी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों की जाँच की जा रही है। संदिग्ध मामलों को जिला अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है और उनका नियमित फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ, मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य प्रबंधक और पंचायत प्रतिनिधि हमारी सशक्त रीढ़ के रूप में कार्य कर रहे हैं। ये सभी जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, उन्हें प्रेरित कर रहे हैं तथा समय रहते स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।  

ऐतिहासिक मंदिरों के आस-पास नदी, तालाब, बावड़ी संरक्षित करना हमारा कर्तव्य: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ऐतिहासिक मंदिरों के आस-पास नदी, तालाब, बावड़ी, कुआँ, आदि स्थापित जलस्रोत को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। आज इनमें से कई जल स्रोत लगभग विलुप्त होने की कगार पर हैं और अत्यधिक प्रदूषित भी हैं। जल जीवन का अभिन्न घटक है और इसकी प्रत्येक बूंद को बचाना हमारी आवश्यकता और जिम्मेदारी है। हर तरह के जल स्रोत का संरक्षण हम सबको करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल गंगा संवर्धन अभियान में सागर के भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में जनप्रतिनिधियों के साथ प्राचीन जलस्रोत की साफ-सफाई कार्य में सहभागिता की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भूतेश्वर मंदिर में बने प्राचीन बावड़ी कुआँ से कचरा निकाल कर सफाई एवं जीर्णोद्धार अभियान प्रारम्भ किया। उन्होंने प्रांगण के विकास कार्यों की जानकारी ली और कहा कि प्राचीन सिद्ध स्थलों व मंदिरों का संरक्षण महत्वपूर्ण है। बताय ा गया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर पत्थरों से निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिक निगम सागर द्वारा लगभग 100 कुओं की साफ-सफाई कर इन्हें पुनः उपयोगी बनाया जा रहा है इनके जल को पीने योग्य बनाने के लिये किये जा रहे सफाई व जीर्णोद्धार कार्य और ऐतिहासिक जलस्रोतों के संरक्षण का यह कार्य सराहनीय है। विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

अफगानों को बेहद कम समय में अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया, कुछ को सिर्फ 45 मिनट तो कुछ को 6 घंटे का वक्त

इस्लामाबाद  पाकिस्तान सरकार की अवैध विदेशियों पर चल रही कार्रवाई के तहत अब अफगानों को बेहद कम समय में अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ को सिर्फ 45 मिनट  तो कुछ को  6 घंटे का वक्त दिया गया  और उसके बाद “हमेशा के लिए पाकिस्तान छोड़ दो”  का सख्त आदेश। 42 वर्षीय अफगान शेर खान, जो पीओके में ईंट भट्ठे में काम करता था, जब काम से लौटा तो पुलिसकर्मी दरवाजे पर खड़ा था। शेर खान और उसकी पत्नी ने नौ बच्चों के लिए कुछ कपड़े और बर्तन समेटे और बाकी सब कुछ पीछे छोड़ दिया। उसने कहा  “हमने बरसों से जो सम्मान और चीजें जोड़ी थीं, वह सब वहीं रह गईं।” शेर खान जैसे लाखों अफगान शरणार्थी, जो पाकिस्तान में पैदा हुए या दशकों से रह रहे थे, अब बेघर हो चुके हैं। अनुमान है कि अक्टूबर 2023 से अब तक 10 लाख से ज्यादा अफगान नागरिक पाकिस्तान छोड़ चुके हैं  और लाखों अभी भी कार्रवाई के डर में जी रहे हैं। अफगान सीमा पर स्थित  तोरखम शिविर में शरणार्थियों की पहली ठहरने की व्यवस्था है। यहां हर परिवार को एक सिम कार्ड और 10,000 अफगानी मुद्रा (करीब ₹12,000) की मदद दी जाती है। शिविर निदेशक मोलवी हाशिम मईवंदवाल के मुताबिक, पहले रोजाना 1,200 परिवार आ रहे थे, अब संख्या घटकर 150 रह गई है लेकिन ईद के बाद फिर भीड़ बढ़ने की आशंका है। स्थानीय संस्था  ‘असील’  स्वच्छता किट, भोजन और अंतिम गंतव्य तक फूड पैकेज मुहैया करवा रही है। लेकिन उनके प्रतिनिधि नजीबुल्ला घियासी ने कहा: “संख्या इतनी ज्यादा है कि हम सबकी मदद नहीं कर पा रहे हैं।”  50 वर्षीय यार मोहम्मद, जो 45 साल से पीओके में रह रहे थे और फर्श चमकाने का व्यवसाय चलाते थे, उन्हें  6 घंटे का वक्त देकर निकाला गया।  “पुलिस आई और कहा- पाकिस्तान छोड़ो। इतने सालों में जो कमाया, वो टेंट में भरकर लाना पड़ा। मशीनें धूप-बारिश में खराब हो रही हैं।” अब मोहम्मद काबुल में किराए पर रह रहे हैं और फिर से काम शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। UNHCR की सख्त चेतावनी  संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार,  पाकिस्तान और ईरान ने मिलकर सिर्फ अप्रैल और मई 2025 में करीब 5 लाख अफगानों को निष्कासित किया। ह्यूमन राइट्स वॉच  ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान पुलिस ने घरों में छापे मारे, लोगों को पीटा, दस्तावेज जब्त किए और रिश्वत लेकर रहने की अनुमति दी। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि अफगानों के जरिए सीमा पार से आतंकी हमले कराए जा रहे हैं, हालांकि तालिबान ने इन आरोपों को नकार दिया है। पाकिस्तान का दावा है कि निष्कासन सम्मानजनक ढंग से हो रहा है, लेकिन जमीनी हालात इसकी तस्दीक नहीं करते। शरणार्थी अपने जीवन की फिर से शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और अनिश्चित भविष्य उन्हें परेशान कर रहा है।  “जो खो गया, उसे अल्लाह यहां भी दे देगा”शेर खान की उम्मीदों की झलक, लेकिन हकीकत उससे कहीं ज्यादा कड़वी है।  

देखिए एअर इंडिया विमान हादसे की भयावह तस्वीरें, हादसे के बाद विचलित कर रहा मंजर

अहमदाबाद अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान हादसे पर एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुएं और आग का गुबार उठ रहा है। एअर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर में क्रैश हुई है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है। खबरों के मुताबिक दिल्ली से अहमदाबाद की तरफ जाने वाले विमानों को रद्द किया गया है। घटनास्थल पर राहत औऱ बचावकार्य जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर तैनात रखा गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरी है। खबरों के मुताबिक इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। विमान के टेक ऑफ के समय ईंधन पूरा भरा होता है, इसीलिए हादसा अधिक घातक हुआ। विमान में ईंधन अधिक होने के कारण आग ज्यादा भड़की। 

अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही, डॉक्टरों के हॉस्टल पर विमान क्रैश होकर गिरा, इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं

अहमदाबाद  अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दोपहर 1.39 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का अहसास हुआ। एटीएस को इमरजेंसी की सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान तेजी से नीचे गिर पड़ा। विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। गनीमत रही कि विमान हॉस्टल के ऊपर नहीं फटा। इसका एक हिस्सा हॉस्टल परिसर में फंसा जबकि दूसरा हिस्सा पास में ही गिरा जिसमें विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई। विमान में सवार थे कुल 244 लोग विमान एक हॉस्टल विंग से टकराया। विमान का एक हिस्सा हॉस्टल की कैंटीन में जा घुसा। अंदर की तस्वीरों में दिख रहे खाने के प्लेट से प्रतीत होता है कि वहां कुछ लोग उस वक्त खाना खा रहे थे। विमान का एक हिस्सा अब भी इमारत पर लटका हुआ दिख रहा है। जबकि विमान के गिरते ही बहुत बड़ा धमाका हुआ। धमाके की वजह से बहुत बड़ा आग का गोला और आसमान तक उठता काले धुएं का गुबार दिखा। अहमदाबाद प्लेन क्रैश विमान में क्रू मेंबर समेत 244 लोग थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 50 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। दर्जनों झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, एयर फोर्स की टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्वालियर वृत्त अंतर्गत संचारण संधारण डबरा संभाग में विद्युत आपूर्ति सेवाओं के दौरान अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण डबरा विद्युत संभाग में पदस्थ उप महाप्रबंधक शुभम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि गत दिवस ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। निलंबन अवधि में शुभम कुमार का मुख्यालय वृत्त कार्यालय श्योपुर नियत किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सभी अमले को समझाइश दी है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें। प्रबंध संचालक ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कंपनी द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

फडणवीस और राज ठाकरेके बीच मुंबई के एक पांच सितारा होटल में बंद कमरे में हुई बैठक, उद्धव को लगा झटका?

मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुंबई के एक पांच सितारा होटल में बंद कमरे में बैठक हुई। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली और इसे लेकर किसी भी पक्ष ने पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) लगातार एमएनएस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को हवा दे रही थी और ‘मराठी मानूस’ की एकजुटता की अपील कर रही थी। वहीं, एमएनएस की चुप्पी और अब भाजपा नेताओं से मुलाकात इस बात का संकेत देती है कि राज ठाकरे उद्धव ठाकरे की बजाय भाजपा और शिंदे गुट के साथ जुड़ने का मन बना रहे हैं। आपको बता दें कि 14 जून को राज ठाकरे और 13 जून को आदित्य ठाकरे का जन्मदिन है। शिवसेना (UBT) कार्यकर्ता इन तारीखों को प्रतीकात्मक एकता दिवस के रूप में पेश कर रहे थे, लेकिन यह अचानक बैठक उनके मंसूबों पर पानी फेर सकती है। उद्धव गुट के तमाम प्रयास बेअसर पिछले कुछ महीनों से उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और संजय राऊत समेत शिवसेना (UBT) के नेता लगातार राज ठाकरे से सार्वजनिक अपील कर रहे थे। पुराने पारिवारिक फोटो, सोशल मीडिया पोस्ट और ‘सामना’ में प्रकाशित भावनात्मक लेखों के माध्यम से ‘मराठी अस्मिता’ की एकता का संदेश दिया जा रहा था। लेकिन एमएनएस की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। हाल ही में राज के बेटे अमित ठाकरे ने भी स्पष्ट किया था कि गठबंधन मीडिया बाइट्स से नहीं बनते। शिंदे गुट ने भी खोला दरवाजा राज ठाकरे को भाजपा के अलावा शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से भी गठबंधन का प्रस्ताव मिला है। संजय शिरसाट, मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता ने गुरुवार को कहा, “हमने पहले भी विधानसभा चुनाव के समय गठबंधन की पेशकश की थी। आज भी हम राज साहेब को साथ आने का निमंत्रण देते हैं।” आपको बता दें कि निकट भविष्य में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव होने हैं। भाजपा और एमएनएस के साथ आने से मराठी और हिंदुत्व वोटों को साझा किया जा सकता है। पूर्व महापौर और शिवसेना (UBT) नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, “अभी इसपर टिप्पणी करना जल्दबाज़ी होगी। दोनों भाइयों ने पहले मतभेदों को गौण बताया है। देखते हैं आगे क्या होता है।”  

गौतम गंभीर ने करुण नायर की वापसी को बताया प्रेरणादायक, टीम में किया वेलकम, कभी हार ना मानने का जज्बा है

नई दिल्ली  भारत 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। दोनों टीम के बीच पांच मैच की टेस्ट सीज 20 जून को लीड्स में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने करुण नायर की भी तारीफ की, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी की।   भारतीय कोच ने कहा, ‘‘वापसी कभी आसान नहीं होती, जिसने सात साल बाद वापसी की हो, उसका पिछला साल शानदार रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने जितने रन बनाए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात कभी हार ना मानने का जज्बा है जिसने आपको टीम में वापस ला दिया है और यह इस समूह में सभी के लिए प्रेरणादायक है। करुण नायर का स्वागत है।’’ नायर ने कहा कि वह भारत के लिए खेलने का दूसरा मौका मिलने पर ‘आभारी’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर फिर से मिलने के लिए आभारी हूं। मैं इस अवसर का पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि एक बार जब मैं मैदान पर उतरूंगा तो मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं होंगी लेकिन अभी मैं उन्हें व्यक्त नहीं कर सकता।’’ गंभीर ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से अश्विन, रोहित और कोहली के हाल ही में संन्यास का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इस दौरे को देखने के दो तरीके हैं। एक तो यह कि हम अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना हैं या हमें देश के लिए कुछ खास करने का यह अभूतपूर्व अवसर मिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं इस समूह को देखता हूं तो मुझे कुछ खास करने की भूख, जुनून और प्रतिबद्धता दिखती है। अगर हम त्याग करते हैं, अगर हम अपनी सहज स्थिति से बाहर आते हैं, अगर हम हर दिन नहीं बल्कि हर सत्र, हर घंटे और हर गेंद पर चुनौती पेश करना शुरू करते हैं तो मुझे लगता है कि हम इसे एक यादगार दौरा बना सकते हैं।’’  

मोहम्मद यूनुस की 20 दिन में दूसरी इंटरनेशनल बेइज्जती, लंदन में रहते हुए भी ब्रिटिश पीएम ने कर दिया मिलने से इनकार

 ब्रिटेन   बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस को ब्रिटेन में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने यूनुस से मिलने से इनकार कर दिया है। ये तब हुआ है, जब यूनुस लंदन में ही हैं। शेख हसीना के समय कथित तौर पर विदेश भेजे अरबों डॉलर की वसूली के प्रयासों के लिए समर्थन जुटाने के लिए यूनुस लंदन की यात्रा पर हैं। उन्होंने स्टार्मर से मिलने का वक्त मांगा था लेकिन उनको इसके लिए समय नहीं मिल पाया। करीब तीन हफ्ते में ये दूसरी बार है, जब किसी बड़े नेता ने यूनुस से मिलने से इनकार किया है। बीते महीने ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोहम्मद यूनुस के साथ द्विपक्षीय बैठक करने से इनकार किया था। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, यूनुस ने बताया है वह कि ब्रिटेन को बांग्लादेश की नई सरकार को पिछली सरकार के चुराए धन को ट्रैक करने में नैतिक मदद करनी चाहिए। यूनुस का कहना है कि शेख हसीना के समय बांग्लादेश को ‘लूटने’ वाले ज्यादातर लोग अब यूके में है। वह इन लोगों को पकड़ने में ब्रिटिश सरकार की मदद चाहते है। यूनुस ने कहा कि कीर स्टार्मर ने फिलहाल उनसे मिलने के लिए सहमति नहीं दी है लेकिन उनको उम्मीद है कि स्टार्मर उनकी सरकार के प्रयासों का समर्थन करेंगे।   बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का लंदन दौरा सुर्खियों में है. यूनुस चाहते थे कि ब्रिटेन की नई लेबर सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और शेख हसीना सरकार के कार्यकाल में कथित रूप से विदेश भेजी गई अरबों की रकम को वापस लाने में मदद करें. लेकिन फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूनुस से मिलने का अनुरोध ठुकरा दिया है. यूनुस ने कहा कि उनसे मेरी कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है लेकिन उन्हें अब भी भरोसा है कि ब्रिटेन उनकी सरकार के साथ खड़ा होगा. क्या है वो मुद्दा जिस पर बातचीत होनी थी? यूनुस का दावा है कि हसीना सरकार के 16 साल के शासन में करीब 234 अरब डॉलर की राशि गलत तरीके से विदेश भेजी गई, जिसमें ब्रिटेन, कनाडा, सिंगापुर, कैरिबियन और मिडल ईस्ट प्रमुख ठिकाने रहे. उन्होंने ब्रिटेन से अपील की कि इस धन को वापस लाने में ब्रिटेन को नैतिक और कानूनी रूप से मदद करनी चाहिए. यूनुस का कहना है कि ये कोई राजनीतिक मामला नहीं, बल्कि एक सीधा-सीधा लूट का मामला है. ब्रिटेन की एजेंसियों ने क्या एक्शन लिया है? ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने हसीना सरकार के सहयोगी सलमान एफ रहमान के बेटे की लंदन स्थित दो प्रॉपर्टी पर फ्रीजिंग ऑर्डर लगाए हैं. वहीं, एक और मंत्री सैफुज़्जमान चौधरी की संपत्तियां भी एजेंसी ने जब्त की हैं. हालांकि यूनुस का कहना है कि उन्हें और ज्यादा उत्साही समर्थन की दरकार है. उनका कहना है कि ये दौरा सिर्फ एक शुरुआत है और वे ब्रिटिश बैंकों, कंपनियों और खुफिया एजेंसियों से सहयोग की उम्मीद रखते हैं. तुलिप सिद्दीक ने मांगी यूनुस से मुलाकात हसीना की भांजी और लेबर पार्टी की सांसद तुलिप सिद्दीक़, जो एक समय ब्रिटेन में भ्रष्टाचार निरोधक मंत्री भी थीं, ने यूनुस से मुलाकात की इच्छा जताई थी. लेकिन यूनुस ने इंकार करते हुए कहा कि ये कोई व्यक्तिगत मसला नहीं, बल्कि पूरी तरह कानूनी मुद्दा है. गौरतलब है कि जनवरी 2025 में तुलिप को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जब उन पर आरोप लगे कि उन्हें हसीना सरकार के करीबियों से प्रॉपर्टी और अन्य मदद मिली थी. हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया.  

‘हम बड़े दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171 आज हादसे का शिकार हो गई, हॉटलाइन नंबर जारी

अहमदाबाद  प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं। सभी लोग प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।’ अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान में कहा कि ‘हम बड़े दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि एअर इंडिया की फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, वह आज हादसे का शिकार हो गई। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। अभी हमारी प्राथमिकता पीड़ित लोगों और परिवारों की मदद करना है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और आपात टीमों की मदद में जुटे हैं। जैसे ही सही जानकारी मिलेगी, वैसे ही इसे साझा किया जाएगा। पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के लिए एक आपात सेंटर बनाया गया है और उसे एक्टिवेट कर दिया गया है।’  एअर इंडिया ने जारी किया हॉटलाइन नंबर सोशल मीडिया हैंडल को किया ब्लैक एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट एआई171 ने 1.38 पर उड़ान भरी थी। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एअर इंडिया ने अथॉरिटीज को पूरा समर्थन देने की बात कही है। एअर इंडिया ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। एअर इंडिया ने हादसे के दुख में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्क्रीन को ब्लैक कर लिया है।   डॉक्टर हॉस्टल के ऊपर गिरा विमान अहमदाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुई। सूचना मिलने के 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 70-80 प्रतिशत इलाका क्लीयर करा लिया गया है। सभी एजेंसियां काम में जुटी हैं।   अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर बनाया जा रहा है सहायता डेस्क लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान दुर्घटना के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अस्थायी रूप से बंद अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवाओं और अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया है। AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859। 

डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले का आज दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 100 रन बनाए

लंदन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। अब आज दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरे हैं। दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 100 रन बनाए हैं, लेकिन वह अभी कंगारू टीम से 112 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर बेडिंघम और वेरेने मौजूद हैं।  बावुमा पवेलियन लौटे पैट कमिंस ने तेंबा बावुमा को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। बावुमा और बेडिंघम के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों बल्लेबाजों ने 64 रन जोड़े। बावुमा 84 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने फिलहाल पांच विकेट पर 94 रन बनाए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया से 118 रन पीछे चल रही है।  बावुमा-बेडिंघम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी तेंबा बावुमा और बेडिंघम के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 131 रन पीछे है।  दूसरे दिन का खेल शुरू ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान तेंबा बावुमा और डेविड बेडिंघम ने पारी की शुरुआत की है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। अब आज दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet