LATEST NEWS

शिलांग घूमने गए नव दंपति लापता, संवेदनशील इलाके में मिली गाड़ी, 15 दिन पहले इंदौर में हुई थी शादी

इंदौर  इंदौर से हनीमून पर शिलांग घूमने गए कारोबारी और उसकी पत्नी लापता हो गए। 15 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। विवाह के बाद मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए थे। दंपति की गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। फिलहाल शिलांग पुलिस के साथ ही इंदौर क्राइम ब्रांच भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। विवाह के बाद दोनों गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे। दंपति शिलांग में जिस गाड़ी पर घूम रहे थे, वह गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। बताया गया कि परिवार के लोग दो दिन से संपर्क में थे, लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो घर वाले शिलांग पहुंचे। फिलहाल शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम दंपति को ढूंढने में जुटी हुई है। 3 दिनों से लापता हैं राजा और सोनम 30 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की 11 मई को ही इंदौर में शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों ने सबसे पहले गुवाहाटी जाकर मां कामाख्या देवी के दर्शन किए. इंदौर से 20 मई को सुबह 9 बजे बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे. 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे. 2 दिन से परिवार के लोगों उनके संपर्क में थे लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के 2 सदस्य इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंच गए. बड़े भाई सचिन रघुवंशी और चचेरे भाई अर्पित रघुवंशी ने बताया कि पहले तो यही लगा कि नेटवर्क का इशू होगा. इस वजह से बात नहीं हो पा रही है. 24 मई को भी दोनों को फोन बंद आए. 23 मई को आखिरी बार मां से उनकी बातचीत हुई थी. सोनम के भाई गोविंद ने गूगल मैप के जरिए उनके फोटो से आसपास की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया तो रेंट पर एक्टिवा गाड़ी देने वाले की जानकारी मिल गई. जब उसे फोटो भेजा तो उसने कहा कि हां दोनों ने मेरे से एक्टिवा गाड़ी लेकर ओसरा हिल गए थे. लोकल पुलिस से पता चला की एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है. पत्नी के साथ लापता हुए इंदौर के कारोबारी. कपल 23 मई को शिलांग में घूमने के लिए किराए पर बाइक देने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंचा. यहां से एक्टिवा किराए पर ली और फिर ईस्ट ओसरा हिल्स इलाके में एक्टिव से घूमने चले गए . यहां दोपहर 1:30 बजे राजा की पत्नी सोनम और राजा ने इंदौर में मां उमा रघुवंशी से फोन पर आखिरी बार बात की और वादियों में होने की जानकारी दी. इसके बाद से दोनों से संपर्क नहीं हो पाया. अगले दिन परिवार वालों ने फोन किया तो फोन नहीं लगा. सभी को लगा जंगल इलाका होने की वजह से नेटवर्क इशू हो सकता हैं. पुलिस भी जाने से कतराती है उस इलाके में शिलांग पहुंचे राजा के बड़े भाई विपिन ने जानकारी दी की जिस इलाके में गाड़ी लावारिस मिली है वहां से पहाड़ी के बीच एक खाई भी है. यहां एक ओसरा रिजॉर्ट भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों से पता चला है कि ये लुटेरों और बदमाशों का गढ़ है. कुछ महीने पहले एक दंपति भी लापता हुए थे, जिनके बारे में आज तक पता नहीं चल सका है. पुलिस भी इस इलाके में जाने से कतराती हैं. अब परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है.

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर विजयी छक्का मारा तब प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी

नई दिल्ली पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ट्रेंट बोल्ड की गेंद पर विजयी छक्का मारा तब प्रीति जिंटा की खुशी देखने लायक थी। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही सिक्स लगा, पंजाब किंग्स की सह-मालकिन अपनी सीट पर खुशी से उछल पड़ीं। मुट्ठियां भींचकर दोनों हाथ खुशी से विजयी मुद्रा में लहराते हुए उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है। जयपुर में सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला था। दोनों टीमों के लिए लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने के लिहाज से यह काफी अहम मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब का पहला विकेट 5वें ओवर में 34 रन के स्कोर पर गिर गया। उसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिश के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को मैच से बाहर कर दिया। 18 ओवर में पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। तब उन्हें जीत के लिए 12 गेंद में 5 रन चाहिए थे। 19वां ओवर बोल्ट लेकर आए। पहली गेंद पर वढेरा ने 1 रन लिया। अब स्ट्राइक पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। बोल्ट की दूसरी गेंद पर अय्यर कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़कर जीत दिला दी। सिक्स लगते ही प्रीति जिंटा खुशी से उछल पड़ीं। उछले भी क्यों नहीं, श्रेयस अय्यर के इस शॉट ने पंजाब किंग्स का टॉप-2 में रहना सुनिश्चित कर दिया। लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने का मतलब है कि टीम का अगला मुकाबला क्वॉलिफायर 1 होगा जिसमें जीत सीधे फाइनल का टिकट देगी। अगर हार भी गए तो टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। वह एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ेगी जो वर्चुअल सेमीफाइनल होगा। फिलहाल पंजाब किंग्स की टीम 19 अंक के साथ आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टॉप-2 में पंजाब के अलावा दूसरी कौन सी टीम होगी, यह मंगलवार को आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले से तय होगा। अगर आरसीबी अच्छे अंतर से मुकाबला जीत गई तो वह टॉप पर और पंजाब दूसरे पर होगी। अगर आरसीबी हार गई तो पंजाब टॉप पर और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर होगी।  

नौतपा में प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दूसरे दिन गर्मी के तेवर रहे ठंडे

भोपाल  प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन सोमवार को भीषण गर्मी का असर कमजोर रहा, लेकिन बढ़ी हुई नमी ने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत और विभिन्न सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर है, जिससे नौतपा की तपिश इस बार कमजोर दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे सोमवार को नौगांव, खजुराहो और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दमोह में 40.2 और नर्मदापुरम में 39.8 डिग्री रहा। बाकी सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर नौतपा के दौरान प्रदेश में लू चलती है और पारा 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार हालात उलट हैं। बारिश ने दी राहत, लेकिन उमस बढ़ी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान तो कुछ हद तक गिरा, लेकिन उमस में इजाफा हो गया। मंडला में सबसे ज्यादा 11.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 6 मिमी, रतलाम और इंदौर में 6 व 1 मिमी, बैतूल में 4.4 मिमी और छिंदवाड़ा में 2.4 मिमी वर्षा हुई। अगले 2-3 दिन बारिश के आसार मौसम केंद्र के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस परेशानी बढ़ा सकती है। चार बड़े शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) भोपाल: अधिकतम 38.6 | न्यूनतम 26.8 इंदौर: अधिकतम 37.6 | न्यूनतम 26.7 ग्वालियर: अधिकतम 37.5 | न्यूनतम 29.6 जबलपुर: अधिकतम 38.3 | न्यूनतम 24.3 लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मई में बारिश-आंधी का दौर, दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलती हे तो रातें भी गर्म रहती हैं, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अलग रहा। लगातार 19 दिन तक बारिश हुई है। ऐसे में रविवार-सोमवार से गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया। खासकर छतरपुर जिले के खजुराहो-नौगांव, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, उज्जैन, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर में गर्मी का असर रहा। अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर बना रहेगा। इसके बाद ही गर्मी का असर तेज होने की संभावना है। इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी मौसम विभाग की मानें तो मई महीने के आखिरी दिनों में ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा इतना रह सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां पारा 46-47 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है। अप्रैल में भी बारिश-गर्मी का असर रहा अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा। तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली। वहीं, आखिरी सप्ताह में प्रदेश में ओले, बारिश का दौर शुरू हो गया। 25 अप्रैल के बाद से ऐसा मौसम रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा हुआ। अब जानिए, 10 साल में कितना पारा… भोपाल में गर्मी-बारिश का ट्रेंड राजधानी में मई में मौसम के ट्रेंड की बात करें तो पिछले 10 साल में तेज गर्मी और बारिश दोनों का ही दौर रहा है। 2016 में पारा 46.7 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। इस महीने बारिश भी होती है। 2014 से 2023 तक हर साल बारिश हुई है। वर्ष 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले साल 26 मई को पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह 10 साल में छठवां 45 डिग्री से अधिक तापमान रहा। इस साल बारिश भी हुई थी। इस बार भी बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, पारे में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई, लेकिन आखिरी सप्ताह में तेज गर्मी का असर रहने का अनुमान है।  

ब्रिटेन : लिवरपूल में कार ने भीड़ को रौंदा, फुटबॉल प्रीमियर लीग की खिताबी जीत का चल रहा था जश्न, 47 लोग घायल

लंदन  ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में फुटबॉल प्रीमियर लीग की खिताबी जीत का जश्न मना रही भीड़ को कार ने रौंद दिया, जिसमें 47 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार बच्चे हैं। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन ने बताया कि 27 घायलों को चार अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। 20 लोगों को घटनास्थल पर ही इलाज किया गया। पुलिस ने कहा है कि यह आतंकवादी हमला नहीं था। पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं कहा है और वे जांच में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लिवरपूल के ही एक 53 वर्षीय गोरे व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि वह कार चालक है। मर्सीसाइड पुलिस की सहायक पुलिस कांस्टेबल जेनी सिम्स ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह एक अलग घटना है और हम फिलहाल इसके संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस घटना को आतंकवाद नहीं माना जा रहा है।’ कैसे हुई घटना? लिवरपूल शहर के केंद्र में वाटर स्ट्रीट पर लिवरपूल फुटबॉल क्लब के प्रीमियर लीग का खिताब जीतने का जश्न मनाया जा रहा था। उसी दौरान एक कार भीड़ में घुस गई और सड़क पर जश्न मना रहे लोगों को रौंद दिया। घटना शाम 6 बजे के बाद हुई, जब विजय परेड समाप्त होने वाली थी। घटना के बारे में 6 बजकर 7 मिनट पर कॉल आई, जिसके बाद एयर एंबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाएं शहर के केंद्र में स्थित वाटर स्ट्रीट पर पहुंच गईं। फायर टीम ने पाया कि चार लोग गाड़ी के नीचे फंसे हुए थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। उन्हें निकालने के लिए तेजी से काम किया गया। 20 मीटर तक रौंदते चली गई कार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 20 मीटर तक घसीटने के बाद कार रुक गई, जिसके बाद भीड़ ने वाहन पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। पुलिस जब आरोपी चालक को वैन में बैठाकर ले जा रही थी, उस दौरान भी भीड़ ने उस तक पहुंचने की कोशिश की। नॉर्थ वेस्ट एंबुलेंस सर्विस ने घोषणा की कि रात 9.30 बजे सड़क को साफ कर दिया गया था। मर्सीसाइड पुलिस जांच का नेतृत्व कर रही है। पीएम स्टार्मर ने जताया दुख प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, लिवरपूल में दृश्य भयावह हैं- मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो घायल का प्रभावित हुए हैं। बाद में उन्होंने लिवरपूल में आपातकालीन सेवाओं के उल्लेखनीय साहस की तारीफ की और कहा, ‘हर किसी को विशेष रूप से बच्चों को इस भयावहता के बिना अपने नायकों का जश्न मनाने में सक्षम होना चाहिए।’

मुख्यमंत्री सहायता कोष से की 5 लाख रूपये देने की घोषणा की

लिज्‍जत के उत्‍पादों का लाजवाब स्‍वाद बहनों की मेहनत का परिणाम : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव मुख्‍यमंत्री ने ढाई हजार से अधिक बहनों को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए की महिला गृह उद्योग समिति की सराहना मुख्यमंत्री सहायता कोष से की 5 लाख रूपये देने की घोषणा की जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिज्जत पापड़ जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड को स्थापित कर महिला सशक्तिकरण एवं संगठन की शक्ति की मिसाल पेश कर रही बहनों से महिला गृह उद्योग के लिज्‍जत पापड़ भवन जबलपुर में आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोटे से गृह उद्योग से देश का प्रतिष्ठित ब्रांड बनने की यात्रा में ढाई हजार से अधिक बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लिज्जत परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लिज्जत का यह भवन श्रम का मंदिर हैं। इस मंदिर में काम करके आशीर्वाद मिलता हैं। उन्होंने कहा कि महिला गृह उद्योग की बहनों की मेहनत ही लिज्जत के उत्पादों के स्‍वाद को लाजवाब बनाता हैं। लिज्जत के देश-विदेश में विख्यात होने का कारण भी बहनों की मेहनत हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अन्‍य जन प्रतिनिधियों के साथ महिला गृह उद्योग के भवन का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने महिला गृह उद्योग को मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला, युवा, गरीब एवं किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में हुए किसान उद्योग समागम कार्यक्रम का उल्लेख करते हुऐ बताया कि प्रदेश सरकर किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज एवं उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को बढ़ाने और कृषि उत्पाद को बाजार में बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के सृजन के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार और समाज की भागीदारी से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। आज प्रदेश की अनेक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्‍त होकर परिवार के लालन-पालन और समाज मे अपनी समान भागीदारी निभा रही है और वे समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर ऐसी ही महिलाओं के सम्मान में भोपाल में महिला महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला गृह उद्योग की संचालक श्रीमती प्रक्षा ओसवाल सहित समिति की बहनों को गृह उद्योग के आगामी उत्‍पादों एवं योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिकात्‍मक रूप से समिति की महिला सदस्‍यों को लाभांश का वितरण किया। उन्‍होंने गृह उद्योग की पूर्व संचालक श्रीमती पुष्‍पा बैरी का भी शॉल श्रीफल से सम्‍मान किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, विधायक अशोक रोहाणी सहित अन्‍य जन प्रतिनिधियों की उपस्थित रही।  

इजरायल ने दो महीने के भीतर गाजा पट्टी के 75 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा करने की योजना बनाई

यरुशलम  इजरायल ने दो महीने के भीतर गाजा पट्टी के 75 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा करने की योजना बनाई है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने  ये जानकारी दी है। इजरायली सेना इसके लिए बड़ा जमीनी हमला शुरू करने की तैयारी में है, जिसमें फिलिस्तीनी आबादी को गाजा में तीन छोटे क्षेत्रों में धकेल दिया जाएगा। अगर फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास बंधकों को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होता है तो इस अभियान को जल्द शुरू किया जा सकता है। इन इलाकों में रहेगी आबादी जिन क्षेत्रों में फिलिस्तीनी आबादी को भेजा जाना है, उसमें दक्षिणी पट्टी के कट पर मावासी में नया सुरक्षित क्षेत्र है, जहां इजरायल ने पहले एक मानवीय क्षेत्र घोषित किया था। इसके अलावा मध्य गाजा का दीर अल-बलाह और नुसेरात में जमीन की एक पट्टी है। तीसरा क्षेत्र गाजा सिटी का केंद्र, जहां इस साल की शुरुआत में युद्ध विराम के दौरान कई फिलिस्तीनी वापस लौटे थे। 20 लाख आबादी रहेगी छोटे से हिस्से में इजरायली सेना के अनुसार, वर्तमान में मवासी क्षेत्र में करीप 700,000 फिलिस्तीनी रह रहे हैं, जबकि 3 से 3.5 लाख मध्य गाजा और गाजा शहर में करीब 10 लाख लोग हैं। इसका मतलब है कि जब आईडीएफ अपना जमीनी अभियान शुरू करेगी तो गाजा की 20 लाख आबादी को पट्टी के 25 फीसदी हिस्से में धकेल दिया जाएगा। कब्जे वाले हिस्से के लिए बना प्लान इसके बाद सेना गाजा के बाकी हिस्से पर कब्जा कर लेगी। हमास के बुनियादी ढांचे को हटा दिया जाएगा। अधिकांश इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा और निकट भविष्य तक उस पर कब्जा बनाए रखा जाएगा। इस कब्जे वाले क्षेत्र में राफा, खान यूनिस और गाजा शहर के उत्तर में स्थित सभी शहर शामिल होंगे। इजरायल का हवाई हमला जारी इस बीच सोमवार को गाजा पट्टी में इजराइली हमलों में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 31 लोग आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल में हुए हमले में मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लोग सो रहे थे तभी स्कूल पर हमला किया गया जिससे उनके सामान में आग लग गई। इजराइली सेना ने कहा कि उसने स्कूल से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे चरमपंथियों को निशाना बनाया। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा के प्रमुख फहमी अवाद ने बताया कि उत्तरी गाजा में स्कूल पर हुए हमले में 55 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच शिफा अस्पताल ने बताया कि सोमवार को एक मकान पर हुए हमले में एक ही परिवार के 15 लोग मारे गए जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। ऑनलाइन उपलब्ध फुटेज में बचावकर्मियों को जले हुए शवों को निकालते और आग बुझाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है।

जापान में चावल की कीमत में पिछले साल की तुलना में 98.4% तेजी आई

टोक्यो कभी अमेरिका की इकॉनमी के लिए मुश्किलें पैदा करने वाले जापान आज भारत से भी पिछड़ गया है। जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी बन गया है। उधर जापान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश में महंगाई ने कई साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। अप्रैल में चावल की कीमत में पिछले साल की तुलना में 98.4% तेजी आई जो 1971 के बाद इसकी सबसे बड़ी मासिक उछाल है। मार्च में यह तेजी 92.1 फीसदी रही थी। इसी तरह एनर्जी की कीमत देश में 9.3% बढ़ गई। अप्रैल में देश में महंगाई 3.5% बढ़ी जो मार्च में 3.2 फीसदी बढ़ी थी। देश में लगातार पांचवें महीने महंगाई में तीन फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। इस बीच पहली तिमाही में जापान की इकॉनमी में 0.7% गिरावट आई। 2024 की पहली तिमाही के बाद जापान की इकॉनमी में पहली बार गिरावट आई है। चावल जापान का मुख्य आहार है। लेकिन हाल में इसमें काफी तेजी आई है। इसके कई कारण हैं। 2023 में खराब मौसम के कारण चावल की पैदावार प्रभावित हुई। इस बीच देश में रेकॉर्ड पर्यटकों के आने से चावल की डिमांड बढ़ी है। इस बीच सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने के लिए चावल की खेप बाजार में जारी की लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। जापान वर्सेज जर्मनी कुछ साल पहले जापान को पछाड़कर जर्मनी दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बना था। लेकिन दोनों देशों की इकॉनमी में एक अजीब विरोधाभास देखने को मिल रहा है। बैंक ऑफ जापान का पॉलिसी रेट अभी 0.50 परसेंट है और जापान का डेट-टु-जीडीपी रेश्यो 250% है। उधर यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी का पॉलिसी रेट 2.25 फीसदी और डेट-टु-जीडीपी रेश्यो 62 फीसदी है। यानी जर्मनी की पॉलिसी रेट जापान से 4.5 गुना है जबकि डेट-टु-जीडीपी रेश्यो एक चौथाई है। दोनों देशों के 30 साल की मैच्योरिटी अवधि वाले सरकारी बॉन्ड्स पर यील्ड 3.1 फीसदी है। 1990 के दशक से पहले जापान की इकॉनमी रॉकेट की स्पीड से दौड़ रही थी और माना जा रहा था कि वह अमेरिका को पछाड़ देगा। लेकिन उसके बाद वह ऐसे गर्त में फंसी कि उसे बाहर निकलने में कई दशक लग गए। 25 साल से भी अधिक समय तक देश डिफ्लेशन में की स्थिति रही। हालात ऐसी हो गई है कि देश के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने हाल में कहा कि जापान की हालत ग्रीस से भी बदतर हो गई है। ग्रीस पिछले कई साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा है।  

27 मई 2025 मंगलवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज का दिन कुछ लोगों के लिए खर्च लेकर आ सकता है। दूसरों की खुशी के लिए अधिक समय और पैसा खर्च कर सकते हैं। आप अपनी भावनात्मक और मानसिक समस्याओं का सोल्यूशन निकाल लेंगे, जिन पर आपने लंबे समय से ध्यान नहीं दिया है। वृषभ: आज के दिन आप अपने जीवन में महत्वपूर्ण प्रगति देख सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए अकेले रहने और बाहरी दुनिया से दूर रहने की जरूरत महसूस होगी। कार्यस्थल पर आपका अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है, जिसके कारण स्ट्रगल करना होगा। मिथुन: आज आपके कुछ दुश्मनों की स्ट्रैटिजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। उत्साह में आकर खरीदारी करने से बचें। बजट बनाने की कोशिश करें। मैरिड लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, छोटी-छोटी बातों पर भी आपके बीच बहस हो सकती है। कर्क: आज आपके करियर में सुधार होगा। आपकी स्किल्स और मेहनत को पहचान मिल सकती है। आपका सकारात्मक और नरम व्यवहार आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। ऑफिस में आपके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। सिंह: आज आप अपने काम से सिनीयर्स की तारीफ पाने में सफल रहेंगे। इससे आप अपने क्षेत्र में और अधिक शक्तिशाली बनेंगे। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपकी एनर्जी पॉजिटिव रहने वाली है। कन्या: आज आप अपनी इच्छाओं और लोगों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज सकारात्मक बातचीत से सब कुछ सॉल्व हो सकता है। व्यापारियों को नए पार्टनर्स मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। तुला: आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वो काम करें जो आपको खुशी देता है। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। निजी जीवन में आप किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति सिरियस हो सकते हैं, जिसे आप केवल अपना दोस्त समझते थे। वृश्चिक: आज मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आप कार्यस्थल पर अच्छे माहौल का अनुभव करेंगे और अपने रिश्तों में नई चीजें सीखेंगे। पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बान्डिंग होगी। तनाव ज्यादा न लें। धनु: आज काम की लापरवाही सिनीयर्स की नाराजगी का कारण बन सकती है। आज के दिन आपको डाइट में हेल्दी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज के दिन पैसों का हिसाब-किताब करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मकर: आज के दिन कोई गलतफहमी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। मैरिड कपल्स को एक दूसरे के काम में हाथ भी बटाना चाहिए। जीवन के सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कुंभ: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। पैसों से जुड़े मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। किचन में काम करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार पर रहेगा। मीन: आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने करियर के बारे में चर्चा कर सकेंगे। निजी जीवन की बात करें तो वैवाहिक जीवन में आपको कुछ जादुई पल देखने को मिलेंगे। आपको सेहत संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सावधानी बनाए रखें।

युवाओं को स्काउट, गाईड्स हमेशा आदर्श व जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है -डेका

रायपुर : पर्यावरण व प्रकृति को सुरक्षित रखना सबसे बड़ा कर्म -डेका भारत स्काउट्स गाइड्स के अलंकरण समारोह में शामिल हुए राज्यपाल युवाओं को स्काउट, गाईड्स हमेशा आदर्श व जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है -डेका भारत स्काउट्स गाइड्स के अलंकरण समारोह में शामिल हुए राज्यपाल सर्वश्रेष्ठ रोवर, रेंजर, स्काउट, गाइडर एवं स्काउट-गाइड को दिया गया राज्यपाल पुरस्कार रायपुर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल डेका ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, एवं स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या को देखते हुए प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। स्काउट्स एवं गाइड्स को इसमें अपना सक्रिय योगदान देना होगा। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने और दोस्तों एवं परिजनों को भी इसकेे लिए प्रेरित करने की बात कही। डेका ने सम्मान प्राप्त होने पर स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अपने आदर्श वाक्य ‘‘तैयार हो‘‘ के अनुरूप हमेशा अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी के साथ देश और समाज की मदद हेतु तत्पर रहते हैं। देश के युवाओं को अच्छे नागरिक बनने, आत्मनिर्माण करने और सेवा कार्य हेतु सदा तैयार रहने की प्रेरणा देते हैं। आज भारत के युवा, अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में कदम बढ़ाते हैं जहां उन्हें अपना करियर बनाना है। उसके लिए कठिन परिश्रम और लगन के साथ समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। अगर किसी कारण से अपने लक्ष्य से चूक भी गए तो निराश मत हो बल्कि उन असफलताओं और पिछले अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। हार नहीं मानते हुए पुनः अपने आप को तैयार करें और लक्ष्य की ओर बढें, सफलता जरूर मिलेगी। अनुशासन, दृढ़ संकल्प और स्वयं पर विश्वास, सफलता की ओर ले जाता है। डेका ने छत्तीसगढ़ के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स द्वारा आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित रखने, साइबर अपराध, जाति भेदभाव जैसे अन्य विषयों पर विभिन्न माध्यमों से समाज को जागरूक करने की दिशा में हो रहे कार्यों सराहना की और राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में रोवर्स, रेंजर्स दलों का पंजीयन और गठन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्काउट दीपक सिंह, नितिश कुमार यादव, लोमेश कुमार सर्वश्रेष्ठ गाइड कु. दीक्षा पटेल, कुु. हंसनी, कु. झरना साहू सर्वश्रेष्ठ रोवर अनुज साहू, सर्वश्रेष्ठ रेंजर कु. नेहा सेन व कु. प्रियंका यादव को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ स्काउटर गोपाल राम वर्मा व मिलन सिंह सिन्हा एवं सर्वश्रेष्ठ गाइडर श्रीमती पुष्पा शांडिल्य व सुरजनीकला पाटकर सम्मानित हुए। दीर्घ सेवा अलंकरण स्काउटर रोमन लाल साहू व गाइडर श्रीमती बीना यादव को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं आभार प्रदर्शन राज्य सचिव कैलाश सोनी ने दिया। कार्यक्रम में  राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्य के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से आये हुए स्काउट्र, गाइडर, रोवर, रेंजर एवं स्काउट-गाइड उपस्थित थे। 

जिला प्रशासन की सराहनीय पहल करते हुए प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए जेईई, नीट कोचिंग की व्यवस्था की गई- मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष कोरबा में जिले के मेधावी विद्यार्थियों हेतु जेईई, नीट की निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु बस से रवाना किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। मंत्री देवांगन ने कहा कि जो व्यक्ति संघर्ष करता है, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। हम सभी मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करें और सफल होकर मुकाम हासिल करते हुए अपने माता-पिता, जिले का नाम रौशन करें। उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले दसवी के 100 तथा बारहवी बोर्ड के 50 विद्यार्थियों को राजधानी रायपुर में कोंचग के लिए भेजा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि कलेक्टर के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए यहां के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए राजधानी में जेईई, नीट कोचिंग की व्यवस्था की गई है। विगत वर्ष भी 100 विद्यार्थियों को रायपुर भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा निरंतर विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा उत्खनन वाले जिले में ही डाएमएफ की राशि को खर्च किए जाने का प्रावधान करने के बाद इस राशि का सदुपयोग जिले के विकास कार्यों और शिक्षा, स्वास्थ्य में हो रहा है। उन्होंने कहा कि खनिज प्रभावित जिलो में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की जेईई, नीट जैसी प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क तैयारी हेतु व्यवस्था की गई है। यह आप सभी के लिए सुनहरा अवसर है। इस अवसर का लाभ उठाएं, आप सभी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, कार्ययोजना बनाकर परीक्षा की तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी। मंत्री ने डीएमएफ की राशि से स्कूल में नाश्ता, शिक्षकों की व्यवस्था, जर्जर स्कूल भवनों का जीर्णाेद्धार, नवीन भवन निर्माण होने की बात कहते हुए जिला प्रशासन की पहल की सराहना की। विधायक कटघोरा पटेल ने बच्चों के बेहतर शिक्षा हेतु चलाए जा रहे जिला प्रशासन के इस पहल का सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन का मूल आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने एवं कड़ी मेहनत से अपने मंजिल को हासिल करने की शुभकामनाएं दी। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि आप सभी  के बेहतर भविष्य के लिए आपके परिजन सहित जिला प्रशासन द्वारा सपना देखा गया है। उसे पूरा करने की शत प्रतिशत जिम्मेदारी आपकी है। इस हेतु आने वाले चुनौतियों के लिए खुद को अभी से तैयार करें। आपके कदमों में सफलता का मार्ग है और आप मेहनत से अपने सपनों को पूरा कर सकेंगें। कलेक्टर वसंत ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके जीवन का यह महत्वपूर्ण अवसर है। दो साल के समय का उपयोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में लगाकर आप अपने जीवन को नई दिशा में ले जा कते हैं। आपके जीवन की सफलता की शुरुआत आज हो रही है। आप सभी ने बोर्ड परीक्षा में खूब मेहनत कर अच्छा परिणाम प्राप्त किया है,  इसी तरह आगे भी आप पूरी लगन से अध्ययन करते रहे। हरी झंडी दिखाकर बस को किया गया रवाना। कलेक्ट्रेट परिसर से उद्योग मंत्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर उपस्थित पालक और विद्यार्थियों ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का पल है कि उनका चयन ऐलेन जैसे  प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था में जेईई, नीट परीक्षा की तैयारी के लिए हुआ है। जहां अनुभवी व विषय विशेषज्ञ शिक्षक उनकी परीक्षा की तैयारी कराएंगे। इस हेतु वे सब उत्साहित है एवं परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रशासन द्वारा उन पर किए गए भरोसे को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को यह अवसर प्रदान  के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि  जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान मद से कोरबा जिले के शासकीय विद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 100 छात्र-छात्राओं तथा बारहवी उत्तीर्ण 50 विद्यार्थियों को नीट व जेईई  प्रवेश परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी हेतु रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था ऐलेन में प्रवेश दिलाया गया है। संस्था में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों का शैक्षणिक शुल्क, भोजन, आवास सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कंवर,  निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उनके पालक उपस्थित थे।

मुजफ्फरनगर में बन रही मस्जिद को कर दिया गया सील और नियाजउद्दीन-यूनुस भेजे गए जेल

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक अवैध मस्जिद पर एक्शन हुआ है. पुलिस ने बगैर अनुमति के बनाई जा रही मस्जिद पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है. इसके साथ ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. दरअसल, जिले के भोपा थाना क्षेत्र स्थित मोरना गांव में बगैर शासन की अनुमति के एक मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था. जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो वह पुलिस की टीम के साथ जांच पड़ताल करने मौके पर पहुंची. जांच-पड़ताल के क्रम में ये मस्जिद अवैध पाई गई. जिसके चलते इसे सील कर दिया गया. साथ ही मौके से मस्जिद के संरक्षक नियाजउद्दीन और प्लॉट मालिक यूनुस को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 170 में जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि प्रदेश में बगैर शासन की अनुमति के किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जाना अवैध है. इसी के चलते मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के द्वारा इस अवैध मस्जिद पर कार्रवाई की गई है. मामले में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि कल शाम थाना भोपा पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों द्वारा मोरना में बिना इजाजत के एक अवैध धार्मिक स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है. यह सूचना तुरंत एसडीएम जानसठ के साथ शेयर की गई. जिसपर उनके द्वारा भी तहसीलदार की एक टीम मौके पर भेजी गई. मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि धार्मिक स्ट्रक्चर नियमों का उल्लंघन कर बनाया जा रहा था. ऐसे में उस को प्रॉपर्टी को सील किया गया और शांति भंग करने के लिए दो लोगों- नियाजउद्दीन और यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया.  

पाकिस्तानी जासूस निकला सीआरपीएफ जवान, एनआईए ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली देश में एक के बाद एक पाकिस्तानी जासूस सामने आ रहे हैं। अब एक और जासूस गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने एक सीआरपीएफ जवान को पकड़ा है। आरोपी जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है, जो सक्रिय रूप से जासूसी गतिविधि में शामिल था। पता चला है कि साल 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों को जानकारी दे रहा था। एजेंसी ने आगे पाया है कि विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से पैसा मिल रहा था। एनआईए की टीम ने मोती राम को दिल्ली से पहले पकड़ा और फिर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

राशन की कालाबाजारी की सूचना के आधार पर कलेक्टर ने दोनों दुकान संचालक औरअध्यक्ष के खिलाफ FIR करवाई

जबलपुर  कलेक्टर के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए दो राशन दुकान संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है , आरोप है कि जबलपुर के परियट पिपरिया शासकीय उचित मूल्य की दुकान की अध्यक्ष और विक्रेता ने मिलकर अपनी दो दुकानों से 23 लाख रुपए के राशन की कालाबाजारी कर दी। सूचना के आधार पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने जांच के बाद दोनों दुकान संचालक और दुकान अध्यक्ष के खिलाफ FIR करवाई है। टीम गई तो दुकान में ताला लटका मिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि हितग्राही दुकानों के चक्कर काट काट परेशान हो गए लेकिन उन्हें कोई राशन नहीं मिला लेकिन उनके नाम की पर्ची जरूर कट गई। दुकान की अध्यक्ष शहाना बेगम और विक्रेता इमरान मंसूरी है। पुलिस ने बताया कि वार्ड-76 में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाता है जिसको लेकर हितग्राहियों ने शिकायत की थी। दुकान अक्सर बंद रहने से राशन नहीं मिलता। जिसके बाद जांच टीम 13, 15 और 17 मई को परियट पिपरिया दुकान गई, लेकिन दुकान में ताला लटका मिला और तो और वहां दुकान का कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। हितग्राहियों के नाम आवंटन बता गड़बड़झाला अधिकारियों ने दुकान के पास से ही इमरान को फोन करके बुलाया, ताकि दुकान में मौजूद स्टॉक जांच की जा सके, लेकिन वह नहीं आया। वहीं एक टीम इसी सहकारी भंडार की चितरंजन दास वार्ड की दुकान का निरीक्षण करने 15 मई को ही पहुंची, तो वह भी बंद मिली। विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें राशन नहीं दिया गया, लेकिन उनकी पर्ची निकाल ली गई। जांच में सामने आया कि दोनों दुकानों से 8 लाख 59 हजार रुपए का गेहूं, 14 लाख 82 हजार रुपए का चावल और दो हजार रुपए की शक्कर का आवंटन हितग्राहियों के नाम बता कुल 29 लाख रुपए के राशन का गड़बड़झाला किया था। जांच के बाद गोहलपुर थाने में सहायक आपूर्ति अधिकारी ने एफआइआर दर्ज कराई।

बोगदा पुल के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

भोपाल भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य जा रहा है। इसके लिए  आम लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा निर्माण कार्य के दौरान 28 मई से 27 जून तक यातायात डायवर्ट रहेगा, भोपाल पुलिस ने इस क्षेत्र के लिए डायवर्सन प्लान बनाया है। प्रतिबंधित मार्ग भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज एवं प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। हल्के व दो पहिया वाहन के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा। डायवर्सन मार्ग भारी/मध्यम/बस वाहन के लिए- प्रभात चैराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा -परिहार चौराहा (अशोका गार्डन) – 80 फीट रोड़- स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-संगम टाॅकीज तिराहा होकर भारत टाॅकीज एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी प्रकार भारत टाॅकीज अथवा रेलवे स्टेषन प्लेटफाॅर्म नंबर 6 से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन करने के लिए संगम टाॅकीज तिराहा-भारत टाॅकीज ओव्हर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड़-परिहार चैराहा(अषोका गार्डन) से प्रभात चैराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे। प्रतिबंधित मार्ग भारी, मध्यम वाहन, बस : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल चौराहे से बोगदा पुल होकर जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर आने-जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। हल्के और दो पहिया वाहनों के लिए बोगदा पुल से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक का एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा। डायवर्सन मार्ग भारी, मध्यम और बस के लिए : प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर, प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज-संगम टॉकीज तिराहा होकर प्लेटफॉर्म नंबर-6 पहुंच सकेंगे। भारत टॉकीज और रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 से प्रभात चौराहा की ओर आने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज, स्टेशन बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, परिहार चौराहा से प्रभात चौराहा की ओर आ सकेंगे। हल्के और दो पहिया वाहन बोगदा पुल से भारत टॉकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से शिव मंदिर तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।  हल्के वाहन/दो पहिया वाहन- बोगदा पुल से भारत टाॅकीज आने-जाने वाले वाहन बोगदा पुल से षिव मंदिर (जिंसी के सामने) तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। पुलिस का जनता से अनुरोध नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करे, तथा अपने वाहनों में उक्त प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग नहीं करें। यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें,    

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की छोटी आंत बाहर, दो गिरफ्तार, डॉक्टर ने किए कई खुलासे

खंडवा खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में आदिवासी महिला से निर्भया कांड जैसा दरिंदगी का मामला सामने आया है। शनिवार को गैंगरेप के बाद 45 साल की महिला की मौत हो गई। रविवार को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान प्राइवेट पार्ट पर कट के निशान, पेट में आंतरिक चोट, छोटी आंत बाहर मिली। साक्ष्य के लिए पीएम की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी हरि और सुनील को गिरफ्तार कर लया है। दोनों पीड़िता के परिचित हैं।  खंडवा एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार, पीड़िता शादी समारोह में आई थी। उसके साथ हरि नाम का व्यक्ति था। शादी के बाद पीड़िता को एक महिला उसके घर छोड़ने गई। यहां से पीड़िता हरि के साथ उसके घर आई। कुछ देर बाद ही एक अन्य व्यक्ति सुनील भी आ गया। रात में दोनों ने गैंगरेप किया। अत्यधिक ब्लीडिंग से महिला की मौत हो गई। कांग्रेस ने अपने स्तर पर मामले की जांच को तीन सदस्यीय दल बनाया है। इसमें महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ और विधायक झूमा सोलंकी शामिल हैं। यह दल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट सौंपेगा। परिवार की लापरवाही, नहीं ले गए अस्पताल पीड़िता(Khandwa Tribal Women Gangrape) ने परिजन को बताया कि गैंगरेप की जानकारी के बाद पीड़िता जब परिवार को मिली तब वह बातचीत कर रही थी। उसे ब्लीडिंग हो रही थी। पीड़िता ने परिवार के सदस्यों को आरोपी सुनील और हरि के नाम बताए। इसके बाद सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक पीड़िता को घर में रखा। इस दौरान मौत हो गई। इसके बाद डायल 100 को सूचित किया। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, आदिवासी के साथ ऐसी घटना ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह हैवानियत किसी सभ्य समाज की नहीं, बल्कि जंगलराज की तस्वीर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि अब चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। आप ऐसे कितने शर्मनाक मामलों पर चुप रहेंगे। क्यों आपकी पुलिस और प्रशासन अपराधियों के सामने बेबस नजर आते हैं। महिला सुरक्षा को लेकर आपकी सरकार की जिम्मेदारी कहां है। अब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, सिर्फ दिखावे नहीं। बेटे से बोली थी- अब मैं नहीं बचूंगी पीड़िता के बेटे ने बताया कि मां शादी समरोह में गई थी। रात को घर नहीं लौटी। हमें लगा कि वो वहीं रुक गई होगी। गांव की एक महिला ने बताया कि वो हमारे आंगन में बैठी है। तब हम वहां पहुंचे तो मां बेहोश अवस्था में थी। हमने उन्हें पानी पिलाया और होश में लाए। मां ने कहा कि मेरे साथ गलत हुआ है, अब मैं नहीं बचूंगी। सुनील और हरि ने मेरे साथ जबर्दस्ती की। पूर्व पीसीसी चीफ बोले- बहन-बेटी सुरक्षित नहीं खंडवा में हुए गैंगरेप के मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा खालवा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मप्र में हमारी बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों में महिलाओं से अत्याचार पर हम प्रथम स्थान पर हैं। खालवा कांड को लेकर मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं क्षेत्र के मंत्री दुष्कर्मियों पर क्या कार्यवाही करेंगे यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए। यह है पूरा मामला रविवार को एएसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 मई को एक गांव में शादी समारोह में पीड़िता शामिल हुई थी। उसके साथ हरि भी था। शादी समारोह के बाद पीड़िता उसके साथ इसी समारोह में शामिल एक अन्य महिला को उसके घर छोड़ने गई थी। लगभग 6:30 बजे दोनों ने उस महिला को खेत वाले घर पर छोड़ा। उसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पर आई। वहां पर कुछ देर बाद सुनील भी आ गया। हरि के घर पर सुनील, हरि व पीड़िता को देखा गया था। घटना स्थल पर पुलिस को महिला की बच्चेदानी बाहर निकलने जैसी कोई स्थिति नहीं दिखी। इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, जिससे अन्य चीजों का खुलासा हो पाएगा। जिला अस्पताल में मेडिकल की फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सीमा सूते और जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी डूडबे द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। तीनों ने साथ में पी थी शराब पड़ोस के एक व्यक्ति ने तीनों को रात में शराब पीते हुए देखा। इसके बाद सुबह हरि की मां ने देखा कि पीड़िता घायल अवस्था में उसके आंगन में बैठी हुई थी। इस पर उसने पीड़िता के घर वालों को सूचित किया। पीड़िता के घरवाले आए और घर चले गए। इसके बाद पीडिता ने बताया कि सुनील और हरि ने उसके साथ जबर्दस्ती की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet