LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक चेतना जागृत करने का अनुपम प्रयास

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रवासियों से निरंतर संवाद के माध्यम “मन की बात” के 122वें संस्करण का नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण करने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम जन संवाद का अनूठा माध्यम है। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक चेतना जागृत करने का अनुपम प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया “एक्स” पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम युवा शक्ति, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने वाला संवाद कार्यक्रम है, जो राष्ट्रवासियों को नई ऊर्जा और दिशा देता है। प्रधानमंत्री के ओजस्वी, प्रेरणादायक और दूरदर्शी विचार राष्ट्रसेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित में कार्य करने की सतत प्रेरणा देते रहते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” में बताया कि पिछले वर्षों में मधुमक्खी पालन क्षेत्र में भारत में एक क्रांति हुई है। आज से 10-11 साल पहले भारत में वार्षिक शहद उत्पादन 70-75 हजार मीट्रिक टन होता था। आज यह बढ़कर करीब सवा लाख मीट्रिक टन के आसपास हो गया है। इस तरह शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि प्रधानमंत्री के एकता के सूत्र में पिरोने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रेरणादायी संवाद से जुड़कर ‘सशक्त भारत’ की दिशा में कदम बढ़ाएं।  

मुख्यमंत्री संगमा गांव के दौरे पर थे, तो अचानक स्थानीय स्कूल में रूककर बच्चों से बातचीत के दौरान सिखाया गिटार बजाना

मेघालय मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक छात्र को गिटार के कॉर्ड्स सिखाते नजर आ रहे हैं. म्यूजिक में दिलचस्पी रखने वाले संगमा का यह सरल और मानवीय रूप लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर लोग उनकी भर-भर के तारीफ कर रहे हैं. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक छात्र को गिटार के कॉर्ड्स सिखाते नजर आ रहे हैं. म्यूजिक में दिलचस्पी रखने वाले संगमा का यह सरल और मानवीय रूप लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर लोग उनकी भर-भर के तारीफ कर रहे हैं. घटना मेघालय के री-भोई जिले के जिरांग विधानसभा क्षेत्र के पाहमजुला गांव की है. मुख्यमंत्री संगमा जब इस गांव के दौरे पर थे, तो उन्होंने अचानक एक स्थानीय स्कूल का रुख किया. वहां बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी नजर एक ऐसे छात्र पर पड़ी, जो गिटार बजाने की कोशिश कर रहा था लेकिन कॉर्ड्स को सही तरीके से पकड़ नहीं पा रहा था. ये देखकर मुख्यमंत्री संगमा खुद छात्र के पास पहुंचे और उसकी मदद करने लगे. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मुख्यमंत्री संगमा छात्र को गिटार के कॉर्ड्स पकड़ने का तरीका समझाते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने कॉर्ड पैटर्न भी डेमो करके बताए और छात्र को सहजता से गाइड किया.   सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ वीडियो शेयर करते हुए संगमा ने लिखा, जिरांग के नोंगस्पुंग-ए गांव में एक छात्र गिटार बजाने की कोशिश कर रहा था, इसलिए मैंने वहां के स्कूल को एक गिटार भेंट किया। वह अभी शुरुआती स्तर पर है, लेकिन मुझे विश्वास है कि जब उनके नए स्कूल भवन का उद्घाटन होगा, तब वह अच्छे से गिटार बजा पाएगा. मुख्यमंत्री संगमा का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी तारीफ भी हो रहा है.लोगों ने मुख्यमंत्री के बारे में कहा ऐसा अपनापन और सहजता बहुत कम नेताओं में देखने को मिलती है. कई लोगों ने लिखा कि संगीत और शिक्षा से जुड़ाव दिखाकर मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित किया है. वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर लोगों ने कहा कैसे एक नेता बच्चों के सपनों को आकार देने में भूमिका निभा सकता है.  

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट-आतंकवाद विरोधी प्रयासों के बीच पाकिस्तान अपने परमाणु जखीरे का आधुनिकीकरण कर रहा

वाशिंगटन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम करते हुए पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब दिया है. लेकिन इस जंग में एक बात खुलकर सामने आई है कि पाकिस्तान को पीछे से चीन और तुर्की जैसे देशों का समर्थन हासिल है. अब अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन को भारत अपना प्रमुख सामरिक प्रतिद्वंद्वी मानता है, जबकि पाकिस्तान को एक ऐसी सुरक्षा समस्या के तौर पर देखता है जिसपर काबू पाना जरूरी है. क्षेत्रीय तनाव कायम रहने की आशंका चीन लगातार पाकिस्तान समेत बाकी पड़ोसी देशों में आर्थिक और सैन्य निवेश करके एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है. अमेरिकी रिपोर्ट में यह बताया गया कि आने वाले साल में पाकिस्तान की सेना की शीर्ष प्राथमिकताओं में क्षेत्रीय पड़ोसियों के साथ सीमा पार झड़पें शामिल रहेंगी. भारत के साथ सीमावर्ती तनाव, आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियां और कश्मीर को लेकर आक्रामक बयानबाजी इस पॉलिसी का हिस्सा हैं. भारत पहले ही कई मौकों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चिंता जता चुका है. सीमा पर भारतीय जवान अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच राष्ट्रवादी उग्रवादियों के बढ़ते हमले, आतंकवाद विरोधी प्रयासों के बीच पाकिस्तान अपने परमाणु जखीरे का आधुनिकीकरण कर रहा है. पिछले साल के दौरान पाकिस्तान के डेली ऑपरेशन के बावजूद, आतंकवादियों ने 2,500 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी. परमाणु जखीरे को आधुनिक बना रहा पाक पाकिस्तान, भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है और वह भारत की पारंपरिक सैन्य क्षमता का मुकाबला करने के लिए अपने परमाणु हथियारों को विकसित करने के अलावा उनके मॉडर्नाइजेशन की कोशिशें जारी रखेगा. पाकिस्तान अपने परमाणु जखीरे को आधुनिक बनाने पर काम कर रहा है और अपनी न्यूक्लियर आर्सनल और परमाणु कमान की सुरक्षा को पुख्ता कर रहा है. भारत के खिलाफ पाकिस्तान को चीन की मदद हासिल है और पाकिस्तान मुख्य रूप से चीन के आर्थिक और सैन्य निवेश का लाभार्थी है. पाकिस्तानी सेना हर साल चीन की पीएलए के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास करती है, जिसमें नवंबर 2024 में पूरा होने वाला एक नई एयर एक्सरसाइज भी शामिल है. पाकिस्तान के WMD प्रोग्राम का समर्थन करने वाली विदेशी साजो-सामान और तकनीक मुख्य रूप से चीन के सप्लायर्स से ही मिलती है और कभी-कभी हांगकांग, सिंगापुर, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी इसमें मदद करते हैं. पाकिस्तान में चीन का निवेश रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम करने वाले चीनी श्रमिकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले देशों के बीच टकराव का मुद्दा बनकर उभरे हैं. साल 2024 में पाकिस्तान में सात चीनी नागरिक मारे गए थे. पाकिस्तान और ईरान ने सीमा पार आतंकवादी हमलों के जवाब में जनवरी 2024 में दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के क्षेत्र पर एकतरफा हवाई हमले किए जाने के बाद तनाव कम करने के लिए उच्च स्तरीय बैठकों सहित कई कदम उठाए हैं. सितंबर 2024 में, तालिबान और पाकिस्तानी सीमा बलों के बीच सीमा चौकियों के पास झड़प हुई, जिसमें आठ तालिबान लड़ाके मारे गए. मार्च 2025 में, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान ने एक-दूसरे के क्षेत्र पर हवाई हमले किए, जिनमें से दोनों ने एक-दूसरे के कथित टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया. सहभागिता बढ़ाने पर भारत का फोकस भारत, चीन के प्रभाव को संतुलित करने और वैश्विक नेतृत्व भूमिका को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारियों को प्राथमिकता दे रहा है, जिसके अंतर्गत सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, हथियार बिक्री और सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है. भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहभागिता भी बढ़ाई है. साथ ही ‘क्वाड’, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और ASEAN जैसे बहुपक्षीय मंचों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. अक्टूबर 2024 के अंत में, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में विवादित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर दो जगहों से सेना हटाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे. इस वापसी से सीमा सीमा को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान तो नहीं हुआ, लेकिन 2020 की घटना के बाद कुछ तनाव जरूर कम हुआ, जब LAC पर झड़प में दोनों पक्षों के सैनिक मारे गए थे. मेक इन इंडिया की ताकत भारत निश्चित रूप से इस साल भी अपनी ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देगा, ताकि घरेलू रक्षा उद्योग को सशक्त किया जा सके और सप्लाई चेन की चिंताओं को कम किया जा सके. भारत ने 2024 में अपनी सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण को जारी रखा. भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-I प्राइम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) और अग्नि-V मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) का परीक्षण किया. इसके साथ ही भारत ने अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी को भी नौसेना में शामिल किया, जिससे उसकी न्यूक्लियर ट्रायड को मजबूती मिली है.  

चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे और ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा

अहमदाबाद आज अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद गुजरात टाइटंस का सामना 10वें स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। दोनों टीमों का ग्रुप चरण में ये आखिरी मुकाबला है। गुजरात की टीम की नजरें शीर्ष पर बरकरार रहने पर होंगी, जबकि सीएसके की टीम जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी।  सीएसके की पारी समाप्त चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा है। ब्रेविस ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जिससे सीएसके 20 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाने में सफल रही। सीएसके ने गुजरात के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। सीएसके ने 18 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। कॉनवे अर्धशतक लगाकर आउट डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाकर अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे ने 34 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर राशिद खान ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान ने शिवम दुबे को आउट कर सीएसके को तीसरा झटका दिया। शिवम आठ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर ने उर्विल पटेल को आउट कर सीएसके को दूसरा झटका दिया। इस तरह उर्विल और कॉनवे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी टूट गई। उर्विल और कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। उर्विल 19 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे-उर्विल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी डेवोन कॉनवे और उर्विल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सीएसके का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है और टीम ने नौ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 101 रन बनाए हैं। 

चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाकर दुकानदार का नाबालिग पुत्र दोस्तों को भेजता था

शहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में स्थित कपड़े की दुकान में लगाए गए चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर महिलाओं के वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह खुराफात दुकानदार का नाबालिग पुत्र काफी समय से अंजाम दे रहा था। उसने चेंजिंग रूम में कैमरा छिपाकर लगाया था। इसके जरिए वह चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के वीडियो बना लिए जाते थे, जिन्हें दुकानदार का पुत्र अपने दोस्तों के बीच साझा किया करता था। कुछ वीडियो वायरल हुए तो महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित नाबालिग के साथ ही उसके दुकानदार पिता के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर ली है।   चेंजिंग रूम से मिला कैमरा मामला शहडोल जिले के बाणसागर देवलोंद थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव का है। यहां बस स्टैंड के पास संचालित नारायणदीन गुप्ता की कपड़े की दुकान पर छापेमारी में पुलिस ने चेंजिंग रूम के अंदर कैमरा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि दुकान दोनों पिता-पुत्र चलाते हैं, लेकिन चेंजिंग रूम में कैमरा दुकानदार के नाबालिग पुत्र ने लगाया था। इस कैमरे की सहायता से बनने वाले महिलाओं वीडियो को वह कई दोस्तों को साझा करता था। पुलिस अब आरोपित पिता-पुत्र दोनों की गिरफ्तारी करेगी। जांच और पूछताछ से यह भी पता लगाया जाएगा कि चेंजिंग रूम में कितने समय से कैमरा लगाया गया था और अब तक कितनी महिलाओं के वीडियो बनाकर वायरल किए गए।

इंदौर में फिर एक हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण किया दर्ज

इंदौर हिंदू युवती से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मकसूद युवती से हिंदू नाम रमेश कुमावत के नाम से मिला था। बातचीत के बहाने सुनसान जगह ले गया और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। हीरानगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय पीड़िता शादी समारोह में डेकोरेशन मैनेजमेंट का काम करती है। पिछले साल 20 दिसंबर को काम के सिलसिले में देवास बायपास की एक होटल में थी। आरोपित मकसूद ने उससे चर्चा की और रमेश कुमावत नाम बताया। उसने कहा कि बहन की शादी में डेकोरेशन करवाना है। उसने पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिए।   लड़की को बेहोशी छाने लगी कुछ दिनों बाद उसने कॉल कर कहा कि बहन की शादी के संबंध में चर्चा करना है। 13 जनवरी को रात करीब आठ बजे आरोपित से बिजासन माता मंदिर के समीप मिलने गई। वह बातचीत के बहाने कार एक खेत में ले गया और कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी। कुछ ही देर बाद पीड़िता को बेहोशी छाने लगी। आरोपित ने बेहोशी की अवस्था में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर उसने कार इधर-उधर घुमाई और देर रात पीड़िता को घर छोड़कर चला गया। आरोपित ने घटना का जिक्र करने पर हत्या की धमकी दी। उसने 20 जनवरी को पुन: काल लगाया और मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसके फोन पर किसी का कॉल आया और उसने वालेकुम अस्सलाम बोला। पीड़िता यह सुनकर चौंक गई। पूछने पर आरोपित ने कहा- मैं मुसलमान हूं और मेरा नाम मकसूद खान है। पीड़िता उससे मिलना नहीं चाहती थी। मकसूद उसे बदनाम करने और मारने की धमकी देकर बुला लेता था। कुछ दिनों पूर्व उसने पीड़िता को बाजार में ही रोक लिया। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। कई अन्य युवतियों का भी किया शोषण छोटी खजरानी निवासी मकसूद खान ने कई हिंदू लड़कियों का शोषण किया है। उसने रिटायर पुलिसकर्मी (एएसआई) की बहू को भी जाल में फंसाया है। उससे परेशान होकर एएसआई के बेटे ने जहर खा लिया था। उसने चार पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। स्वजन ने पुलिस को भी शिकायत की, मगर एरोड्रम पुलिस ने मकसूद को प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर जेल भेज दिया।

स्कूलों ने भेजे ही नहीं 10वीं-12वीं प्रोजेक्ट और प्रेक्टिकल परीक्षा के नंबर, कई स्टूडेंट हुए फेल, 28 विद्यार्थी कर चुके हैं शिकायत

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं परीक्षा में सिस्टम की आपराधिक गलती सामने आई है। दरअसल, कई स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट और प्रायोगिक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक माशिम को भेजे ही नहीं। परिणाम जारी हुए तो ऐसे सैकड़ों विद्यार्थी फेल हो गए, वह भी तब जब लिखित परीक्षा में उनके बहुत अच्छे अंक आए थे। दरअसल 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में 20 अंक के प्रोजेक्ट और 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा स्कूल स्तर पर ही होती है। परीक्षा के बाद इसके अंक माशिम के आनलाइन माड्यूल पर चढ़ाने होते हैं। यह पोर्टल पूरे समय खुला रहता है। स्कूलों में आनलाइन अंक चढ़ाने के काम में बड़ी गलती की गई और आधे-अधूरे अंक भेज दिए गए। अब इसका खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।   28 विद्यार्थी कर चुके हैं शिकायत अपनी गलती छिपाने के लिए स्कूल ऐसे विद्यार्थियों से जबरदस्ती दूसरी परीक्षा का आवेदन करा रहे हैं। माशिम के पास ऐसे 28 विद्यार्थियों की शिकायत आ चुकी है, जिनका कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा देने के बावजूद स्कूल ने उनके अंक नहीं भेजे या आधे-अधूरे नंबर भेजे, जिसकी वजह से वे फेल हुए हैं। कई विद्यार्थियों की शिकायत को खुद संबंधित स्कूल के प्राचार्य ने अग्रसारित किया है। यानी स्कूल खुद स्वीकार कर रहे हैं कि अंक भेजने में उनसे गलती हुई है। कई विद्यार्थियों की शिकायतें जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से भी अग्रसारित होकर आई हैं। मंडल का दावा, उनकी गलती नहीं मंडल के अधिकारियों का कहना है इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अब ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करना ही होगा। वे चाहें तो अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। अगर परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो उनके आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूल से लेकर सैद्धांतिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा का सिर्फ ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। दोबारा आवेदन किया तो ढाई हजार शुल्क जिन विद्यार्थियों को सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक के लिए दूसरी परीक्षा में आवेदन करना होगा, उन्हें ढाई हजार का शुल्क देना होगा। एक विषय की परीक्षा के लिए 500 रुपये शुल्क लगता है। ऐसे में पांच या छह विषय के लिए विद्यार्थी को ढाई से तीन हजार रुपये शुल्क देना होगा। इसके लिए आवेदन 31 मई तक करना होगा। परीक्षा 17 जून से होनी है।   अंकसूची में मार्च व जून माह का आएगा अंतर माध्यमिक शिक्षा मंडल की पहली व दूसरी परीक्षा की अंकसूची एक ही रहेगी। इसमें अंतर सिर्फ मार्च व जून माह लिखा होगा। जिन विद्यार्थियों ने मार्च में परीक्षा दी है, उनकी अंकसूची पर मार्च 2025 व जिन विद्यार्थियों की दूसरी परीक्षा जून में होगी, उनमें जून 2025 लिखा होगा। इसके अलावा अंकसूची में प्रथम या द्वितीय परीक्षा जैसा कुछ भी नहीं लिखा होगा। परीक्षार्थियों के साथ ऐसे हुआ है धोखा केस-1 : सागर जिले के शासकीय उमावि खिमलासा का 12वीं का विद्यार्थी प्रेमसिंग कुशवाहा ने सैद्धांतिक परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं। उसे संस्कृत विषय के प्रोजेक्ट में 19 के बदले एक अंक दिया गया है। इस कारण वह फेल हो गया। अब उस पर द्वितीय परीक्षा का फार्म भरने के लिए दबाव डाला जा रहा है। प्रेमसिंग का कहना है कि वह दोबारा परीक्षा देने को इच्छुक नहीं है। अगर दूसरी परीक्षा में अंक कम आए या वह फेल हो गया तो स्कूल वाले जिम्मेदार होंगे। केस-2 : सागर जिले के शासकीय उमावि निवारी की छात्रा वैष्णवी कुशवाहा को सामाजिक विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं होने के कारण फेल कर दिया गया है। वैष्णवी ने भी स्कूल प्राचार्य को आवेदन दिया, लेकिन अब उसे भी द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा जा रहा है।  

अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी: इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी

ग्वालियर ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने ग्वालियर के किला गेट स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने मुस्लिम युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए आतंक और आतंकवादियों से जुड़े फतवे का ऐलान किया। कहा कि अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी। उसके कब्र के लिए भारत की जमीन नहीं दी जाएगी। ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में पहलगाम में निर्दोषों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से पहलगाम की घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है।   पीओके लेने का समय आ गया यह हमला भारत की आत्मा पर आघात था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार कह रहे थे कि आतंकवाद का बदला लिया जाएगा और भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया है। अब खुद मसूद अजहर भी डर हुआ है और कह रहा है कि भारत उसे भी मार सकता है। अब पीओके लेने का समय आ गया है। बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए बलूचिस्तान की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भारत की कूटनीति और विदेश नीति के साथ है, बलूचिस्तान की लंबे समय से मांग हो रही है। पाकिस्तान अन्याय कर रहा है। बलूचिस्तान की आजादी का वक्त आ गया है, बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए। भारत-पाकिस्तान तनाव पर राहुल गांधी के सवालों को लेकर इलियासी ने कहा कि मैं कभी भी उन वक्तव्यों को नहीं मानूंगा, जो देश की नीति के विरोध में हो। शैतानों जैसा व्यवहार होना चाहिए आज भारत एकजुट है और जब से नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तभी से विपक्ष लगातार हमलावर है, विपक्ष खुद ईमानदार नहीं है। देशहित में हो रहे कार्यों पर प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, आतंकवादी शैतान होता है और शैतानों के साथ शैतानों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

आयुष म्हात्रे को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया चलता, चेन्नई को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच है। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी को प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर बने रहना है और फाइनल के लिए अपनी राह आसान बनानी है तो यह मैच जीतना होगा। वहीं, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी चाहेंगे कि उनकी टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करे। बतौर सीएसके कैप्टन यह एमएस धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। सवाल यह भी हैं कि क्या धोनी अगले सीजन में खेलेंगे। लेकिन फिलहाल सभी की निगाहें जीटी वर्सेस सीएसके मैच के नतीजे पर होंगी। आयुष म्हात्रे को प्रसिद्ध कृष्णा ने किया आउट प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस को बड़ा ब्रेक दिलाया है। उन्होंने आक्रामक खेल दिखा रहे म्हात्रे को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। आयुष म्हात्रे, नाम याद रखना आयुष म्हात्रे ने बहुत ही शानदार अंदाज में आगाज किया है। उन्होंने अरशद खान के ऊपर लगातार बाउंड्रीज लगाकर रनों की बरसात करते हुए 28 रन बटोर लिए हैं।

खंडवा जिले में दिल्ली के निर्भया जैसा कांड की आशंका, महिला की गैंगरेप के बाद मौत, प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने का शक

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के ग्रामीण अंचल में 45 वर्षीय महिला के साथ दरिंदो ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और फिर लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए। पड़ोस के घर में अर्धनग्न हालत में बेटी ने मां को पाया तो पुलिस को सूचित किया। महिला के साथ इस कदर बर्बरता हुई कि उसकी बच्चादानी तक बाहर आ गई थी। जब तक पुलिस मदद के साथ घटनास्थल पर पहुंची महिला की मौत हो चुकी थी। घटना आदिवासी अंचल खालवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रोशनी चौकी पुलिस क्षेत्र की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के साथ बर्बरपूर्ण ढंग से दरिंदगी किए जाने की आशंका है, क्योंकि महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और शरीर के आंतरिक अंग(बच्चादानी) बाहर पड़ी मिली थी। पुलिस को शक है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में किसी ने लकड़ी या लोहे की रॉड डाली थी। इस घटना को कुछ हद तक दिल्ली के निर्भया कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतिका दो बच्चों की माँ थी। पुलिस ने महिला के गांव के ही दो लोगों हरि पालवी और सुनील धुर्वे को पकड़ा है। दोनों महिला के परिचित बताए जा रहे हैं, इनके ऊपर ही महिला के साथ हैवानियत भरी घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार महिला बेहोशी की हालत में आरोपी हरी पालवी के घर ही पड़ी मिली थी। कुछ देर बाद महिला को होश आया था, तो उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि इस बीच महिला की मौत हो गई। महिला का शव खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया है, जहां मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट की निगरानी में रविवार को उसका पोस्टमार्टम होगा । इस घटना पर क्या बोले जीतू पटवारी इस मामले में अब कांग्रेस ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट करते हुए लिखा है। खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई है! बेहोशी की हालत में उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी! बताया जा रहा है दरिंदे ने निजी अंग में सरिया या लकड़ी जैसा कुछ डाला, इससे बच्चादानी ही बाहर निकल गई! बर्बर अत्याचार की इस हद ने ‘आदिम युग के जंगलराज’ को भी पीछे छोड़ दिया है! दुस्साहस की ऐसी पराकाष्ठा तभी हो सकती है, जब प्रदेश में कानून का डर खत्म हो गया हो! लाड़लियों के उत्पीड़न की इस इंतहा पर भी सरकार चुप है! महिला उत्पीड़न से गंभीर रूप से पीड़ित मप्र में महिला अपराध के इस न्यू नॉर्मल ने बीजेपी सरकारों के सरोकारों को भी उजागर कर दिया है! क्या मध्य प्रदेश की भाजपा इस “सरकारी-हत्या” के दोष से मुक्त हो पाएगी? 31 मई को प्रधानमंत्री जी को भोपाल नहीं, अब खंडवा ही आना चाहिए! सरकारी खर्च पर प्रदेश की हजारों महिलाओं को भी अब खंडवा ही बुलाना चाहिए! देश के “हृदय प्रदेश” की तेज धड़कनों को पूरे देश को सुनाना चाहिए!

तीनों फॉर्मेट में अब कौन-कौन है टीम इंडिया का कैप्टन और वाइस कैप्टन?, भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए युग की शुरुआत हुई। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की वजह से टेस्ट टीम के नए कप्तान की घोषणा हुई। इसके साथ-साथ टेस्ट में नया वाइस कैप्टन भी नियुक्त किया गया। इस तरह अब इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत का अलग-अलग कप्तान और उपकप्तान है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा, जब आधिकारिक तौर पर तीनों फॉर्मेट का कैप्टन और वाइस कैप्टन अलग-अलग है।   टेस्ट क्रिकेट में तो शुभमन गिल कप्तान और ऋषभ पंत उपकप्तान हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में अभी भी रोहित शर्मा कप्तान हैं और उपकप्तानी शुभमन गिल के पास है। वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान इस समय सूर्यकुमार यादव हैं और उपकप्तानी अक्षर पटेल को दी हुई है। इस तरह तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान और अलग-अलग उपकप्तान हैं। इससे पहले कभी भी भारतीय क्रिकेट में ऐसा देखने को नहीं मिला है, जब इतनी ज्यादा स्प्लिट कैप्टेंसी देखी गई हो। इंटरनेशनल क्रिकेट भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान टेस्ट में – शुभमन गिल और ऋषभ पंत वनडे में – रोहित शर्मा और शुभमन गिल टी20 में – सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि 2024 में तीनों फॉर्मेट के जो कप्तान और उपकप्तान थे, वह 2025 में बिल्कुल अलग हैं। सिर्फ वनडे टीम के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा बरकरार हैं, जबकि अन्य टीमों के कप्तान और उपकप्तान बदल दिए गए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में 2024 में रोहित शर्मा कप्तान थे और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह थे, जबकि वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे और उपकप्तान हार्दिक पांड्या थे। टी20 टीम की कमान रोहित शर्मा के पास थी और उपकप्तान वहां भी हार्दिक पांड्या थे, लेकिन अब हार्दिक पांड्या किसी भी टीम के कप्तान या उपकप्तान नहीं, बल्कि जो उपकप्तान नहीं थे, वह सीधे कप्तान बना दिए गए।  

4 जून तक मध्य भारत में भी शुरू हो जाएगी झमाझम बारिश, 26-27 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना में अलर्ट

नई दिल्ली दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया। 16 साल में यह पहला मौका है जब मानसून ने 8 दिन पहले दस्तक दी है। आमतौर पर 1 जून से केरल में मानसून की बारिश शुरू होती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो 4 जून से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात सहित मध्य भारत के बड़े हिस्से में भी बारिश शुरू हो जाएगी। पिछली बार केरल में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में आया था, जब 23 मई से बारिश शुरू हो गई थी। केरल में मानसून के आगमन से पहले अनुकूल परिस्थितियां विकसित हो गई थीं। पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। इसका कारण निम्न दबाव का क्षेत्र और आगे बढ़ रहा मानसून सिस्टम है। आईएमडी ने मुताबिक, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ ही दक्षिण, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में 22 से 27 मई के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 29 मई से 4 जून के दौरान मानसून के दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों के साथ ही पूर्व और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ जाएगा। इस दौरान देश के अन्य हिस्सों मे प्री-मानसून बारिश जारी रहेगी। इस तरह आगे बढ़ेगा मानसून मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई तक मानसूनी हवा को सही तरीके से साथ आगे बढ़ाने के सिस्टम बन रहे हैं। अरब सागर में कोंकण-गोवा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रह है। वहीं तेलंगाना और मध्य प्रदेश में कम दबाव के बीच चलने वाली दो ट्रफ भी मानसून को आगे बढ़ने में मदद करेगी। पंजाब और असम में चक्रवाती तूफान की स्थिति भी मानसून की मदद करेगी। शनिवार तक अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ने लगेगा। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि इससे मानसूनी हवाएं मजबूत हो सकती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के चक्रवात में बदलने की संभावना कम है।

राज्य में ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी को ऐतिहासिक रूप से 99.47 % के उच्चतम स्तर तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त हुई

प्रदेश में पारेषण उपलब्धता का नया कीर्तिमान 98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले हासिल किया 99.47 प्रतिशत मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग पारेषण उपलब्धता बढ़कर 99.47 प्रतिशत तक हो गई राज्य में ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी को ऐतिहासिक रूप से  99.47 % के उच्चतम स्तर तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त हुई भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में ट्रांसमिशन नेटवर्क (पारेषण प्रणाली) की अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके फलस्वरूप राज्य में पारेषण उपलब्धता (ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी) को ऐतिहासिक रूप से  99.47 प्रतिशत के उच्चतम स्तर तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त हुई है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिये निर्धारित 98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में पारेषण उपलब्धता (ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी) बढ़कर 99.47 प्रतिशत तक हो गई है।  वर्ष 2023-24 में पारेषण उपलब्धता (ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी) 99.42 प्रतिशत के मुकाबले यह उल्लेखनीय सुधार है, जो राज्य विद्युत कंपनियों की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश के विद्युत क्षेत्र की यह सफलता राज्य के लिए गर्व की बात है, इस उपलब्धि के लिये उन्होंने विद्युत कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता होगी बेहतर तोमर ने  कहा है कि एम.पी. ट्रांसको द्वारा किए गए नवाचारों, उन्नत तकनीकी समाधानों जैसे स्काडा प्रणाली, विद्युत ग्रिडों की निगरानी और समय-समय पर रख-रखाव के चलते यह सफलता संभव हो पाई है। कंपनी द्वारा विद्युत नेटवर्क के आधुनिकीकरण और क्षमतावर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पारेषण उपलब्धता अधिक होने के फायदे किसी भी ट्रांसमिशन सिस्टम में ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी (पारेषण उपलब्धता) अधिकतम होने से विद्युत आपूर्ति में बाधाएँ कम होती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली मिलती है। इससे औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि होती है और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। यह प्रणाली की विश्वसनीयता और दक्षता को भी सुनिश्चित करता है। साथ ही आपात स्थितियों में शीघ्र बिजली आपूर्ति संभव होती है।  

भारत कभी भी परमाणु धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, एस. जयशंकर ने जर्मनी की यात्रा के दौरान एक कड़ा दिया संदेश

नई दिल्‍ली कांग्रेस ने शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पूरा समर्थन किया, जिन्होंने जर्मनी की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ‘भारत कभी भी परमाणु धमकियों के आगे नहीं झुकेगा’ और ‘पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय आधार पर मुद्दों को सुलझाएगा।’ जयशंकर के ‘दृढ़ कूटनीतिक लहजे’ की पार्टी लाइन से ऊपर उठकर कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने तारीफ की है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बातचीत में बयान का स्वागत करते हुए कहा, “बिल्कुल सही। हम हमेशा से यह अधिकार रखते आए हैं, और मैं यह भी उम्मीद करता हूं कि जब हम जर्मनी जैसे देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं, तो हम पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका समर्थन मांगें। पाकिस्तान क्या करता है, उसकी अर्थव्यवस्था कैसी है, यह उनकी चिंता है। हमने हमेशा कहा है कि हम अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले 30-35 सालों से पाकिस्तान ने जिस तरह से आतंकवाद को बढ़ावा दिया है, वह पूरी तरह से आपराधिक कृत्य है, मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने कहा, “इन देशों को भी पाकिस्तान को एक ‘धूर्त राष्ट्र’ के रूप में पहचानना चाहिए और उसके अनुसार काम करना चाहिए।” इंडिगो विमान की आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत न दिए जाने की भी कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने निंदा की। उन्होंने कहा, “अगर देश को ऐसी जरूरत थी तो कोई भी देश हो, उसको सामने आना चाहिए। लड़ाइयां सरकारों से होती हैं। मानवता को आगे रखना चाहिए। कई बार ऐसा हुआ है कि इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, कई बार ऐसे देशों में लैंडिंग हुई है जिनसे कोई संबंध नहीं हैं। लड़ाई आपकी देश और फौज से होती है, सरकार से होती है। अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया है तो वह निंदनीय है।” बता दें, 21 मई को मौसम खराब के कारण दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए पाकिस्तान के एटीएस से बात की थी लेकिन उन्होंने हवाई जहाज को अपने क्षेत्र में उतरने की इजाजत नहीं दी। दीक्षित ने तिरंगा यात्रा के सवाल पर कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के लिए तिरंगा यात्राओं को निकाला जाना बहुत अच्छी बात है। इसमें लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है। वहीं, नीति आयोग की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कोई न कोई थीम देते रहते हैं, इसमें मुझे कोई बहुत बड़ी चीज दिखती नहीं है, उस थीम का होता क्या है यह पता नहीं चलता। आत्मनिर्भर भारत दिया, हमारे एक्सपोर्ट के घाटे बढ़ते जा रहे हैं। आपने स्किल इंडिया की बात की, नौकरी किसी को मिल नहीं रही है, आपने ऐसे तमाम 50 चीज की इन स्लोगन का क्या मतलब होता है जो आगे हम यह कहानी कितने दिन तक सुनते रहेंगे।

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पाकिस्तान पर हमलावर रहीं, कहा-पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी मॉडल को खत्म करेंगे

नई दिल्ली आतंकवाद को संरक्षण देने पर पाकिस्तान को शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत में आतंकवाद फैलाने की कोशिश करेगा तो हम पाकिस्तान के घरों में घुसकर उसके आतंकी मॉडल को खत्म करेंगे। अपनी सेना पर हमें गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हैं। शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पाकिस्तान पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान ने लगातार भारत में अपने ‘आतंकिस्तान’ मॉडल को आगे बढ़ाया है और उस ढांचे के तहत आतंकी हमलों को अंजाम दिया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका ये कृत्य केवल भारत तक ही सीमित नहीं है; यहां तक कि दुनिया भर में होने वाले आतंकी हमलों की जड़ें अक्सर पाकिस्तान से जुड़ी पाई जाती हैं, चाहे वह ओसामा बिन लादेन हो या हाफिज सईद। हमें दुनिया के सामने जाकर यह स्पष्ट करने की जरूरत है। भले ही हम विपक्ष में हैं, लेकिन आतंकवाद के प्रति हम एकजुट हैं और आतंक तो हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। पाकिस्तान की आतंकी सोच की वजह से भारत को ऐसे पड़ोसी होने के दुष्परिणाम भुगतने पड़े हैं। अब समय आ गया है कि हम ग्लोबल अलायंस बनाएं और इसके जरिए आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति को रेखांकित करे। जो भी देश आतंकी को पालता है उस देश को विश्व स्तर पर बेनकाब करने की जरूरत है। हम लोग इसी संदेश को लेकर विदेश जा रहे हैं। बीते 3 से 4 दशकों से हम पाकिस्तान पोषित आतंक को झेल रहे हैं। अब जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान बार-बार परमाणु की धमकी देता है और इसकी आड़ में आतंक फैला रहा है, पूरी दुनिया में उसका यह चेहरा भी बेनकाब होना चाहिए। नीति आयोग की बैठक पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में इस बैठक में उम्मीद है कि देश के सामने जो चुनौतियां हैं उस पर विचार किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet