LATEST NEWS

विराट कोहली परिवार की प्राइवेसी पर आई बात तो हो गए आगबबूला, एयरपोर्ट पर रिपोर्टर से भिड़े

नई दिल्ली करियर की शुरुआत में विराट कोहली जितने एग्रेसिव थे, उतने आज के समय नहीं है। शादी होने और परिवार बढ़ने के बाद उनका गुस्सा और भी कम हो गया है। मगर कई बार ऐसा होता है जब विराट अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाते। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार जब टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची तो कुछ रिपोर्ट्स और कैमरामैन विराट कोहली के परिवार की तस्वीरें खींच रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माने। विराट कोहली शुरुआत से ही साफ कर चुके हैं वह अपने बच्चों को लाइमलाइ में नहीं रखना चाहते। वह जब भारत में होते हैं तो मीडिया से पहले ही इसकी रिक्वेस्ट करते हैं और इंडिया की मीडिया खिलाड़ी की इस रिक्वेस्ट का सम्मान भी करती है। मगर ऑस्ट्रेलिया मीडिया के साथ ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार, रिपोर्टर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड से बात कर रहे थे, जो मेलबर्न में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह खेल सकते हैं है, जब कोहली और उनके परिवार के सदस्य पास में ही देखे गए। भारतीय बल्लेबाज के भड़कने से पहले कैमरे कोहली की तस्वीर लेने के लिए मुड़े। कोहली पबल्कि प्लेस पर अपने परिवार के वीडियो को फिल्माए जाने पर आपत्ति जताते दिखे। कोहली ने चैनल नाइन के रिपोर्टर को मीडिया के अन्य सदस्यों के सामने तीखी बहस में डांटा। तनावपूर्ण बातचीत के बाद कोहली वहां से चले गए और फिर वापस मुड़कर कुछ और बातें कीं। बता दें, 5 मैच की यह बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज 3 मुकाबलों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीतकर भारत ने शानदार शुरुआत की, वहीं एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट जीतकर मेजबानों ने जोरदार वापसी की। तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया, जो बारिश के चलते ड्रॉ हुआ। चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के साथ हार को टालने पर होगी।

गाबा में विराट कोहली कंगारुओं के खिलाफ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बनेंगे

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार, 14 दिसंबर से गाबा में खेला जाना है। इस मैच में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। किंग कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां मुकाबला होगा। वह कंगारुओं के खिलाफ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के मात्र दूसरे ही खिलाड़ी बनेंगे। जी हां, कोहली ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 टेस्ट,49 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन ने कंगारुओं के खिलाफ कुल 110 मुकाबले खेले हैं जिसमें 49.68 की लाजवाब औसत के साथ उनके बल्ले से 6707 रन निकले हैं। बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड की करें तो, अभी तक खेले 99 मैचों में उनके बल्ले से 50.24 की उम्दा औसत के साथ 5326 रन निकले हैं।   सचिन तेंदुलकर- 110 इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 इस समय 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। पर्थ टेस्ट को 295 रनों के विशाल अंतर से जीतकर भारत ने सीरीज का जोरदार आगाज किया था। इसके बाद दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से एडिलेड में खेला गया, जहां कंगारुओं ने वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से धूल चटाई और 1-1 की बराबरी की। दोनों टीमों के लिए गाबा में होने वाला यह टेस्ट काफी अहम होने वाला है।

भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी

नई दिल्ली भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी हैं। वह भारत में ऑडी (Audi) के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके कलेक्शन में कई महंगी और एक्सोटिक कारें हैं। ऐसा लगता है कि विराट अब धीरे-धीरे अन्य ब्रांडों की कारों की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्हें हाल ही में सार्वजनिक रूप से अपनी बिल्कुल नई लैंड रोवल डिफेंडर (Land Rover Defender) और BMW iX1 EV के साथ देखा गया था। Cars For You ने अपने YouTube चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली को लैंड रोवर डिफेंडर SUV (Land Rover Defender SUV) से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकलते हैं, उनके लिए इंतजार कर रहे फोटोग्राफर तुरंत उन्हें घेर लेते हैं और अंदर जाने से पहले तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध करते हैं। विराट कोहली ने नई लैंड रोवर डिफेंडर लग्जरी SUV और BME iX1 EV विराट व्लॉगर और पैपराजी से कहते हैं कि उन्हें देर हो रही है। हालांकि, वह तस्वीरों के लिए पोज देते हैं और उन्हें बाद में उनका पीछा न करने के लिए कहते हैं। वीडियो में दिखाई गई SUV एक लैंड रोवर डिफेंडर 110 (Land Rover Defender 110) है। यह SUV का 5-डोर वर्जन है, जो ऑफ-रोड क्षमताओं से समझौता किए बिना सभी लक्जरी फीचर्स के साथ आता है। फीचर्स क्या हैं? इसमें 12.3-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार फीचर्स, मेरिडियन का प्रीमियम स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, हीटेड फ्रंट सीट्स, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, रबर फ्लोरिंग और बहुत कुछ मिलता। इंजन पावरट्रेन और कीमत लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) 2.0-लीटर और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 3.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। लैंड रोवर ने Defender 110 और 90 दोनों वर्जनों के लिए 5.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन विकल्प भी पेश किया है। बिल्कुल नई लैंड रोवर (Land Rover) की कीमत 1.04 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 1.57 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। लैंड रोवर डिफेंडर 130 की कीमत लैंड रोवर (Land Rover) भारत में डिफेंडर (Defender) का एक एक्सटेंडेड व्हीलबेस वैरिएंट भी बेचती है। डिफेंडर 130 (Defender 130) में 130 इंच का बड़ा व्हीलबेस मिलता है, जो इसे यहां बेची जाने वाली सबसे लंबी डिफेंडर (Defender) बनाता है। लैंड रोवर डिफेंडर 130 (Land Rover Defender 130) की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होती है। BMW iX1 में नजर आए दंपति BMW iX1 लोकप्रिय X1 एंट्री-लेवल SUV पर बेस्ड है। BMW iX1 का एक्सटीरियर डिजाइन स्पष्ट कारणों से X1 के समान है। इस वीडियो में हम विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों को गाड़ी के बाहर देख सकते हैं। दंपति एक रेस्तरां जा रहे थे, जब व्लॉगर ने उन्हें देखा। यह इलेक्ट्रिक SUV पिछले साल लॉन्च हुई थी और यह ग्रे, सिल्वर, ब्लैक और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध है। वीडियो में दिखाई गई SUV ग्रे कलर की है। मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स यह एक लक्जरी EV है और इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, 12 स्पीकर वाला हर्मन कार्डोन साउंड सिस्टम, 6 एम्बिएंट लाइटिंग मोड और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। बैटरी पैक, स्पीड, रेंज और कीमत इलेक्ट्रिक SUV 66.4 kWh की बैटरी पैक का यूज करती है, जो 313hp की पावर और 494Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 5.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई ड्राइविंग रेंज 440 किमी. है। बिल्कुल नई BMW iX1 की कीमत 66.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर

नई दिल्ली सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। 2014 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-20 से बाहर हुए हो। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 93 रन बनाए, जिसमें 70 रन बेस्ट रहे और अब टेस्ट प्रारूप में आईसीसी पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप रहे थे और स्पिनर के खिलाफ सस्ते में विकेट गंवा रहे थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड पहली टीम थी, जिसने भारत को उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन नहीं निकले थे। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 26वें पायदान पर हैं। टेस्ट में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं, उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर दोहरा शतक लगाया था। रूट के बाद केन विलियमसन और हैरी ब्रूक हैं। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 16वें पायदान पर मौजूद हैं। भारत के अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा ताजा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे केसाथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन पांचवें स्थान पर हैं। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट हॉल हासिल किया। वॉशिंगटन सुंदर टेस्ट गेंदबाजों की इसी सूची में सात स्थानों के सुधार के साथ 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एजाज पटेल (12 स्थानों के सुधार के साथ 22वें स्थान पर) और ईश सोढ़ी तीन स्थानों के सुधार के साथ 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

20 साल खेलूंगा : RCB के लिए विराट कोहली का बयान वायरल

बेंगलुरु विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 21 करोड़ रुपए की फीस पर रिटेन किया है और भारत के स्टार क्रिकेटर ने संकेत दिए कि वह 2027 तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहेंगे जिसमें उनका लक्ष्य आरसीबी के साथ 20 साल पूरे करना है। वह 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। उन्होंने 131.97 के शानदार स्ट्राइक रेट से 8,000 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 55 अर्द्धशतक शामिल हैं। कोहली ने कहा कि उनका लक्ष्य 2027 तक कम से कम 3 साल और खेलना है। उन्होंने कहा- इस चक्र के अंत में मुझे आरसीबी के लिए खेलते हुए 20 साल हो जाएंगे और यह मेरे लिए बहुत ही खास अहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक टीम के लिए इतने साल तक खेलूंगा, लेकिन इतने वर्षों में रिश्ता सही में बहुत विशेष हो गया है। मैं आरसीबी के अलावा कहीं और खुद को खेलते हुए नहीं देखता। मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा हुआ। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे इस नीलामी में एक नई टीम बनाने का मौका मिला। हम फ्रेंचाइजी और टीम के तौर पर इसके लिए उत्साहित हैं। कोहली ने फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाने का लक्ष्य भी दोहराया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि आरसीबी मेरे लिए कितनी अहमियत रखती है। इतने वर्षों का यह विशेष रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक और फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोग भी ऐसा ही महसूस करेंगे। मैं भी इस चक्र का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। और निश्चित रूप से लक्ष्य अगले चक्र में कम से कम एक बार आईपीएल खिताब जीतना है। हम हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और सभी को गर्व महसूस कराने की कोशिश करेंगे। प्रशंसकों के समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मैं आभारी हूं। बता दें कि कोहली के अलावा आरसीबी ने 2 और खिलाड़ियों रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपए) और यश दयाल (पांच करोड़ रुपए) को भी रिटेन किया है। जिससे फ्रेंचाइजी के पास मेगा नीलामी में खर्च करने के लिए 83 करोड़ रुपए की राशि होगी।

विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने, सचिन-द्रविड़ और गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री

बेंगलोरे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 53 रनों की जरूरत थी, पहली पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर शुरुआत की और 15वीं गेंद पर पहला रन लिया। कोहली ने 70 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। हालांकि कोहली सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उन्होंने 197वीं पारी में ये कारनामा किया। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 116 मैच खेलते हुए 9000 से ज्यादा रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्होंने 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का इंग्लैंड का आखिरी दौरा होगा: पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड

नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम के पूर्व महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक बड़ी भविष्यवाणी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर की है। ब्रॉड का मानना है कि 2025 में इंडिया का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली का आखिरी इंग्लैंड दौरा होगा। अगले वर्ष 20 जून से 31 जुलाई के बीच जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, तब कोहली 36 वर्ष के हो जाएंगे। विराट कोहली 2014, 2018, 2021-22 में तीन बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं और 2025 की टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की सरजमीं पर हो सकती है। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े दमदार हैं, लेकिन इंग्लैंड में वे उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनका औसत इंग्लैंड में 33.21 का है। इसी ब्लॉकबस्टर सीरीज को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, “यह विराट का इंग्लैंड का आखिरी दौरा हो सकता है। उनके पास बहुत प्रतिभा और बहुत अनुभव है और इंग्लैंड की टीम थोड़ी अधिक युवा और कम अनुभवी है, लेकिन उनके पास बहुत अधिक प्रतिभा है और वे फ्रंट-फुट शैली की क्रिकेट खेलते हैं।” विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रिटायरमेंट ले चुके हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने पिछली सीरीज को लेकर कहा, “जब भारत ने लॉर्ड्स (2021 में) में जीत हासिल की और सीरीज ड्रॉ कराई तो इंग्लैंड को कितना दुख हुआ, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। यह एक आक्रामक टेस्ट मैच था, मोहम्मद सिराज ने अंतिम दिन शानदार गेंदबाजी की, पिच सूखी थी और बस थोड़ी बहुत मूवमेंट मिल रही थी। यह देखने के लिए एक अद्भुत, भावनात्मक टेस्ट मैच था और मुझे पता है कि इससे इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम को कितना दुख हुआ। साथ ही, भारत के लिए भी यहां आना बहुत खुशी की बात थी। हमने कोहली के चेहरे पर खुशी देखी और यह उनके लिए कितना मायने रखता है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही रोमांचक सीरीज होने वाली है।”

वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के बाद, विराट ने पत्नी के साथ समय बिताने के लिए लंदन का रुख किया

लंदन भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हाल ही में लंदन में भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए। एक वायरल वीडियो में, यह जोड़ी लंदन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन और कीर्तन करते हुए नजर आ रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की शानदार जीत के बाद, विराट ने अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए लंदन का रुख किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो: दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का मंदिर में भक्तिभाव से लीन होकर भगवान कृष्ण की आराधना कर रहे हैं और कीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं। फैंस ने इस वीडियो को देखकर जमकर तारीफ की और इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 2023 का है। पुराने वीडियो की सच्चाई: वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, यह वायरल वीडियो जून 2023 का है। उस समय, विराट और अनुष्का लंदन में थे और वहां के इस्कॉन मंदिर में जाकर उन्होंने कीर्तन में हिस्सा लिया था। वीडियो की तारीख को लेकर कुछ भ्रम हो सकता है, लेकिन इस जोड़ी की भक्ति का यह एक सुन्दर वीडियो देखने को मिला है। दरअसल कुछ समय से यह खबरें भी आ रही हैं कि विराट और अनुष्का अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। अनुष्का पिछले कुछ महीनों से लंदन में ही हैं, जिससे इन अटकलों को और भी बल मिला है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  

बेरिल तूफान में फंसे विराट कोहली अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल्स में से हैं। दोनों के बीच बेइंतहा प्यार है। दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है और इसकी वजह है एक-दूसरे को टाइम देना। विराट कोहली चाहे कितने भी बिजी हों, लेकिन वह पत्नी अनुष्का से बात करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुष्का को वीडियो कॉल पर बेरिल तूफान का भयावह मंजर दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया को अगले दिन भारत लौटना था, लेकिन जीत के कुछ घंटे बाद ही बारबाडोस में बेरिल तूफान आ गया, जिसकी वजह से पूरी टीम होटल हिल्टन में फंस गई। इनमें विराट कोहली भी शामिल हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली रिसॉर्ट की बालकनी में खड़े होकर अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे हैं। वो एक तरफ से बेरिल तूफान का मंजर दिखाने के बाद बालकनी की दूसरी ओर भी जाते हैं। इस तेज तूफान में वह अपनी टोपी संभालते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो विराट ने व्हाइट ट्रैक पैंट औक ब्राउन टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही सिर पर ब्राउन कैप भी लगा रखी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। उन्हें अब से पहले 2018 मंा रिलीज हुई ‘सुई धागा’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘कला’ में कैमियो रोल में नजर आई थी। इस फिल्म का निर्माण अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 11 दिसंबर, 2017 को कपल ने इटली के टस्कनी में विला बोर्गो फिनोचिएटो में शादी की। शादी के बाद दोनों अकाय और वामिका के हैप्पी पेरेंट्स हैं।  

विराट कोहली के मैन ऑफ द मैच पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा- किसी गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच चुना जाना था

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 76 रनों की पारी खेली और इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज और दिग्गज कॉमेंटेटर ने इस पर सवाल उठा दिए हैं। इस शख्स का मानना है कि कोहली को ये अवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए था। कोहली का बल्ला पूरे वर्ल्ड कप में शांत रहा। लेकिन फाइनल में कोहली का बल्ला चमक गया और उन्होंने ऐसी पारी जिसने टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। इसी के चलते कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संजय मांजरेकर को हालांकि लगता है कि कोहली इसके हकदार नहीं थे। स्ट्राइक रेट था कम मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि कोहली की पारी धीमी थी जिससे हार्दिक पांड्या को कम गेंदें खेलने को मिलीं। मांजरेकर ने कहा, “उस पारी के कारण, हार्दिक पांड्या जो उनके सबसे खतरनाक बल्लेबाज थे, उनको सिर्फ दो गेंदें खेलने का मौका मिला। इसलिए मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी अच्छी थी लेकिन विराट कोहली ने ऐसी पारी खेली जिसने भारत को कॉर्नर में कर दिया और ये सभी ने देखा, आखिर में गेंदबाजों ने बचा लिया।” गेंदबाज को मिलना चाहिए था अवॉर्ड मांजरेकर ने कहा कि डेथ ओवरों में अगर गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं करते तो भारत हार जाता और इसलिए उनका कहना है कि किसी गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच चुना जाना था। उन्होंने कहा, “भारतीय टीम हार रही थी। साउथ अफ्रीका के जीतने की संभावना 90 प्रतिशत तक थी। लेकिन फिर बाजी पलट गई और विराट कोहली की पारी बच गई। मेरा प्लेयर ऑफ द मैच कोई गेंदबाज होता क्योंकि उन्होंने ही हार के मुंह से जीत निकाली और भारत को विजेता बनाया।”

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किंग कोहली का बल्ला अभी तक खामोश, चिंता में टीम इंडिया?

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। बतौर ओपनर इस टूर्नामेंट में किंग कोहली का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। अभी तक खेले तीन मुकाबलों में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 1 तो पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाए, वहीं यूएसए के खिलाफ तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। उम्मीद जताई जा रही थी कि सुपर-8 के मुकाबलों से पहले विराट कनाडा के खिलाफ कुछ रन बनाकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे, मगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट को विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। बैटिंग कोच विक्रम राठोर ने इंडिया वर्सेस कनाडा मैच के रद्द होने के बाद उनकी फॉर्म को लेकर बात की है। इंडिया वर्सेस कनाडा मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मुझसे विराट कोहली के बारे में सवाल पूछे जाते हैं कि वह अच्छा कर रहे हैं या नहीं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह (कोहली) आईपीएल से खेलकर आया है और शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। यहां दो तीन बार इस तरह आउट होने से कुछ नहीं बदलता। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “वह बेहतर बल्लेबाजी के लिए भूखा है और इसके लिए तैयार है। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर यह अच्छी चीज है। हम कुछ अच्छे मैच के लिए तैयार हैं। हमने उसकी कुछ अच्छी पारियां देखी हैं।” बता दें, भारत ने लीग स्टेज का अंत बिना कोई मैच हारे किया है। ग्रुप स्टेज में उनका कोई सानी नहीं था। ग्रुप स्टेज में भारत का एकमात्र कड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हुआ जिसमें टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड और यूएसए को आसानी से हराया।  

विराट कोहली और सूर्यकुमार के फैन हैं कनाडा के क्रिकेटर, मैच से पहले मिलने के लिए हैं बेताब

लॉडरहिल भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 33वां मैच शनिवार को लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जिसकी वजह से इस मैच में टीम कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है। इस मुकाबले से पहले कनाडा के कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा की है और उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। दोनों टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी। साद बिन जफर के नेतृत्व में खेलने वाली कनाडा की टीम के लिए भारत के खिलाफ खेलने का बहुत बड़ा मौका है। क्योंकि भारत की टीम में ऐसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं, जोकि शायद आखिरी बार खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कनाडा के खिलाड़ियों ने इसे सपने के सच होने जैसा क्षण बताया, क्योंकि वे नंबर वन टी-20 टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कनाडा के खिलाडि़यों ने कोहली के कवर ड्राइव के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव के रिवर्स स्कूप की भी सराहना की। साद बिन जफर ने कहा, “विराट कोहली ने जो कुछ किया है, उसके लिए वह मेरे पसंदीदा हैं, न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।” निकोलस किर्टन ने कहा, “कोहली होंगे, बस उसे खेलते देखना पसंद है। जाहिर है, जिस तरह से वह विकेट के दोनों तरफ खेलता है। ईमानदारी से कहूं तो कोहली की तरह कवर ड्राइव एक क्लासिक है।” जेरेमी गॉर्डन ने कहा, “सूर्यकुमार यादव, मेरा मतलब है, वह जिस स्थिति में आते हैं, वह उसे बहुत सहज बना देते हैं।” आरोन जॉनसन ने कहा, “हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। आप जानते हैं, यह एक सपना सच होने जैसा है। उनके पास अपना कौशल है। हमने साबित कर दिया है कि वे क्या कर सकते हैं, और यह साबित करना हमारे ऊपर है कि हम क्या कर सकते हैं।”   लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है। यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। इस मैदान पर टी20 विश्व कप के दो मैच बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो चुके हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet