The Food Department team inspected 9 firms and took 14 samples.

मुरैना ! कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी मुरैना डॉ. राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के विशेष दल ने सोमवार को 9 फर्मो का निरीक्षण कर कुल 14 नमूने लिये।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन मुरैना के अभिहित अधिकारी ने बताया कि ज्योति पोला इण्डस्ट्रीज कैलारस से सोयाबीन तेल, पाम ऑयल, आलू भुजिया के नमूने लिये। इसी प्रकार मोहर सिंह यादव चिलिंग सेन्टर जौरा से मिश्रित दूध, मोहन सक्सेना डेयरी जौरी रोड़ से पनीर, मिश्रित दूध, कान्हा डेयरी पहाडगढ़ रोड़ कैलारस से क्रीम, श्री राधे कृष्णा डेयरी रिझोनी रोड़ कैलारस से स्किम्ड मिल्क, जमदम्बा डेयरी एमएस रोड़ कैलारस से मिश्रित दूध, सुखेन्द्र त्यागी डेयरी एमएस रोड़ कैलारस से स्किम्ड मिल्क, श्याम डेयरी रिझोनी रोड़ कैलारस से मिश्रित दूध और शिवम डेयरी जौरा से घी के नमूने लिये गये। जिन्हें लैब के लिये परीक्षण हेतु भेजा गया।






