The story is being narrated by Bal Vyas Chaitanya Puri Goswamiji, people are reaching in large numbers.
- इस लोक में कथा श्रवण करली तो मरने के बाद कही भी जाओ आपको स्वर्ग अवश्य मिलेगा। बाल व्यास (चैतन्य पुरी गोस्वामी जी)
- आमला में आप ओर हम के सौजन्य से हो रहा भागवत कथा का आयोजन ,प्रतिदिन हो रहा यज्ञ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। यह पंद्रह मंजिला भगवान का घर है इस लोक में अगर आपने कथा श्रवण करली तो मरने के बाद ऊपर, नीचे या फिर किसी भी लोक में जाओ आपका आधार कार्ड पक्का है, आपका रिजर्वेशन पक्का है याने आपको स्वर्ग लोक अवश्य मिलेगा।

उक्त आशय के विचार बाल व्यास चैतन्य पूरी गोस्वामी जी ने आमला के गोविंद कालोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर मैदान में आप ओर हम के सौजन्य से चल रही सात दिवसीय पंच कुंडिया महामृत्युंजय रुद्र यज्ञ श्रीमद् भागवत पुराण कथा के व्यास पीठ से कही । वहीं बाल व्यास ने कथा के दौरान अपने मुखार बिंद से सुधा अमृत एवं कथा अमृत की विशेषता को बताया कहा सुधा अमृत क्या है सुधा अमृत पाने के लिए पहले पुण्य करो फिर स्वर्ग जाओ स्वर्ग में आपको पुण्य अमृत मिलेगा।वहीं कथा अमृत सभी के लिए सुलभ है इसमें कोई भेदभाव नहीं है। कथा 03 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी कथा प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से 04 बजे एवं रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक आयोजित हो रही वहीं यज्ञ प्रतिदिन हो रहा है जहां बड़ी संख्या लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे है। आयोजन समिति ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से कथा स्थल पहुंच आयोजन को सफ़ल बनाने अपील की है।









