Those who speak against Rahul Gandhi should be arrested immediately by filing FIR otherwise there will be fierce agitation: MLA Pankaj Upadhyay
विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा जोरा थाने में आवेदन देकर राहुल गांधी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्यवाही हेतु सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए विधायक पंकज उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश में सौहार्द एवं भाई चारे की भावना के प्रसार हेतु 4000 कि.मी. की भारत जोड़ो यात्रा की गई एवं

इनकी दादी स्व . श्रीमती इंदिरा गांधी एवं इनके पिता स्व . राजीव गांधी द्वारा देश की अखण्डता को अक्षुण्णता बनाये रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया ऐसे नेता माननीय राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं
जिनमें रवनीत सिंह ( बिट्ट ) , सांसद लोकसभा एवं रघुराज सिंह , केन्द्रीय मंत्री द्वारा राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी कहा गया है । एवं शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिये जाने की घोषणा की गई हैं । जो जान से मारने की धमकी है एवं 11 लाख की सुपारी है । उक्त कृत्य अत्यंत अशोभनीय एवं अमर्यादित है तथा लोकतंत्र की परंम्परा के विरूद्ध एवं देश में हिंसक वातावरण निर्मित किये जाने का प्रयास है । अतः आपसे अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित नेताओं के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंह सिकरवार, दिलीप काला, निकै त्यागी अभिषेक जैन, दिनेश मित्तल, ओमप्रकाश सकलेचा दिलीप गुर्जर, मुरारी लाल अमर, रानू मिश्रा,विकास त्यागी, रानी खान गोपाल धाकड़ जगदीश राठौर डॉ अरुण शर्मा पवन कटारे प्रमोद पम्मी शर्मा आबिद बेग शहाबुद्दीन उस्मानी दीपक यादव दिनेश मडैनिया, दिनेश गुर्जर के के अवस्थी सईद खान सोनू खान आदि उपस्थित थे






