A huge feast was organised after worshipping Maharishi Valmiki.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के रेल्वे दवाखाने के पास स्थित महर्षि गुरु माल्मिकी मंदिर में गुरुवार वाल्मीकि जयंती के मौके पर वाल्मिक समाज संगठन द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो एवं नगर की धर्म प्रेमी जनता ने पहुंच प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वाल्मीकि मंदिर समिति प्रमुख राम मैहर सिंग डिंग्या ने बताया वाल्मीकि मंदिर में लगातार 28 वर्षो से वाल्मिकी जयंती के मौके पर धार्मिक आयोजनों के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है

इस वर्ष भोजन प्रसादी के रूप में महा भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया वही क्षेत्रीय विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे ने भी पहुंच मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति प्रमुख राम मेहर सींग डिंगिया ने आयोजन को सफल बनाने में सभी का आभार जताया है ।









