While trying to save a pickup truck, the truck overturned. The Divisional Transport Flying Squad promptly transported the driver and conductor to the hospital.
- सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची संभागीय परिवहन उड़नदस्ता टीम ने घायलों की सहायता

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव
जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर-जबलपुर रोड पर बरगी बायपास के पास एक वाहन क्रमांक MH40 BL 6986 पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
उड़नदस्ता टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक एवं परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया।
घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे टीम की त्वरित कार्रवाई से व्यवस्थित करते हुए मार्ग पर यातायात को पुनः सुचारू रूप से चालू कराया गया।
संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की इस त्वरित कार्रवाई से समय रहते घायलों को सहायता मिली और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था भी शीघ्र बहाल हो सकी।

इस दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक पीयूष मरावी, आशुतोष मोघे, सारंगधर महाले, अशोक खापर्डे, उमाशंकर उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।






