महिलाओं ने कालीजी को चढ़ाई चुनरी, नगर में निकाली सामूहिक चुनरी यात्रा।
Women offered Chunari to Kaliji and took out a mass Chunari Yatra in the city.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के गोविंद कालोनी क्षेत्र स्थित पुलिस खेल मैदान पर विराजी काली प्रतिमा के समक्ष पहुंच इलाके की महिलाओं ने सामूहिक रूप से बारह मीटर चुनरी मां काली जी को भेट की गई। इसके पूर्व महिलाओं ने बाजे गाजे के साथ नगर में विशाल चुनरी यात्रा भी निकाली चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर विराजित काली प्रतिमा स्थल पहुंची जहां विधि विधान से महिलाओं ने मां काली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर यात्रा का समापन किया गया।
इस मौके पर क्षेत्र की गणमान्य महिला जनप्रतिनिधि सहित नगर की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।