February 5, 2025

अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों की और मदद करने के लिए अपनी 8 प्रॉपर्टी गिरवी रखीं

0

मुंबई। कोरोना के दौर में एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। वे नेकी के इस काम में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का लोन लेने के लिए अपनी आठ प्रॉपर्टी गिरवी रख दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद इन प्रॉपर्टीज में दो दुकानें और छह फ्लैट्स शामिल हैं।

5 लाख रुपए में हुआ रजिस्ट्रेशन

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू की गिरवी रखी गईं प्रॉपर्टीज का एग्रीमेंट 15 सितंबर को साइन किया था और 24 नवंबर को इसका रजिस्ट्रेशन किया गया। ये प्रॉपर्टी इस्कॉन मंदिर के पास एबी नायर रोड पर हैं। लोन लेने के लिए पांच लाख रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई है।

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी सोनू और उनकी पत्नी के नाम पर ही रहेंगी। इससे हर महीने आने वाला किराया भी अभिनेता को ही मिलेगा। सोनू को 10 करोड़ के लोन के लिए इसका मूलधन और ब्याज चुकाना पड़ेगा। हालांकि, सोनू ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

लॉकडाउन में सोनू ने ऐसे मदद की

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय रहे सोनू ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। हजारों लोगों के लिए खाने, पीने के सामान से लेकर पैसों तक की व्यवस्था की। पंजाब में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 1500 PPE किट्स उपलब्ध कराईं। पुलिस अफसरों को 25 हजार फेस शील्ड्स लेकर दीं।
इस तरह लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई काम किए। अब भी वे लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग सोनू से मदद मांगते रहते हैं। इसके अलावा, सोनू ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी
सोनू सूद की मानें तो उनका अगला मिशन बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं बुजुर्गों के घुटनों की सर्जरी कराना चाहता हूं, ताकि उन्हें ऐसा महसूस न हो कि वे समाज का बेकार और उपेक्षित हिस्सा हैं। 2021 में घुटनों का ट्रांसप्लांट मैं अपनी प्राथमिकता में चाहता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor