मध्यप्रदेश में एक बार फिर आदिवासी युवक से मारपीट की गई।
छिंदवाड़ा शहर के चांद नगर में आदिवासी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
जिसको लेकर शनिवार के दिन आदिवासी संगठनों ने चांद नगर में लगभग 4 घंटे तक जोरदार हंगामा किया।
चांद थाना क्षेत्र निवासी विनय कवरेती अपने दोस्त के साथ बाइक में पेट्रोल लेकर लौट रहा था. आरोपी दीपेश सोनी ने साथियों के साथ मिलकर विनय की पिटाई कर दी. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया कार्यवाई भी की, लेकिन घटना के विरोध में शनिवार को समाज लोग सड़क पर उतर आए.
recent visitors 178






