मुख्यमंत्री श्री चौहान 23 अगस्त को करेंगे स्कूली विद्यार्थियों को स्कूटी का वितरण
उमरिया 21 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मेधावी विद्यार्थियों जिन्होंनें कक्षा 12 वीं की परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है को 23 अगस्त को संभागीय मुख्यालय शहडोल से स्कूूटी का वितरण करेंगे। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाएगा । कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले की समस्त हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था कराने तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए । बैठक में वनमण्डलाधिकारी मोहित सूद, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले सहित विभिन्न, विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
recent visitors 161









