ग्वालियर। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में हम अपनी सरकार की उपलब्धियों व कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रेषित कर रहे है। इस बैठक में कई और सुझाव भी निकल कर आयेंगे जिन्हें हम घोषणापत्र में भी शामिल करेंगे व अमल में भी लायेंगे।
आज भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आये नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने चर्चा में कहा कि कार्यसमिति की बैठक के बाद हम सब अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर जुटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है और सब जनता के बीच जा भी रहे हैं। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ही सरकार बनायेगी
recent visitors 143









