LATEST NEWS

यूपी में प्रियंका गाँधी के मास्टर स्ट्रोक से अन्य दलों में खलबली

लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां ताल ठोक रही हैं. कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के मास्टर स्ट्रोक से अन्य दलों में खलबली मच गयी है। अगले साल होने वाले UP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और UP प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी की किसी सीट से मैदान में उतर सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रियंका, गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने सिर्फ लोकसभा चुनाव लड़ा है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका की पहली पसंद अमेठी है, क्योंकि वहां राहुल गांधी की हार का बदला लेने के लिए अमेठी में लोकसभा चुनावों की जमीन तैयार करेंगी, जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनौती दी जा सके। प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को दिया है सुझाव बीते दिनों लखनऊ में हुई मीटिंग में एडवायजरी कमेटी ने भी प्रियंका से कहा था कि उनके चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस को UP में नई ताकत मिलेगी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को सुझाव दिया था कि उन्हें विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरना चाहिए। प्रियंका के चुनाव के लिए कांग्रेसियों ने कसी कमर प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने या ना लड़ने को लेकर खुद कोई संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी के ऑफिस की तरफ से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए रायबरेली और अमेठी के डेटा जुटाए जा रहे हैं। रायबरेली या अमेठी ही क्यों? राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव हार जाने के बाद वहां गांधी परिवार का दबदबा कम हुआ है। वहीं, कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं होने के चलते रायबरेली में भी गांधी परिवार का जनता से संपर्क कम हुआ है। ऐसे में प्रियंका के चुनाव लड़ने से अमेठी और रायबरेली क्षेत्र की जनता के साथ कांग्रेस के संबंधों को मजबूती मिल सकती है। रायबरेली और अमेठी बरसों से गांधी परिवार का गढ़ रहा है और प्रियंका इस रिश्ते को कमजोर नहीं होने देना चाहती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तो औपचारिक रूप से कह चुके हैं कि UP विधानसभा चुनाव में प्रियंका कांग्रेस का चेहरा होंगी। रायबरेली में अब तक सिर्फ 3 बार हारी है कांग्रेस रायबरेली में 1952 से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन बार कांग्रेस हारी है। 1977, 1988 और 1996 में इस सीट पर कांग्रेस को हार मिली थी। इस सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, शीला कौल, अरुण नेहरू और सतीश शर्मा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। अमेठी में 18 चुनाव में 16 बार कांग्रेस की जीत अमेठी में 17 लोकसभा और 2 उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 बार जीत हासिल की है। सिर्फ तीन बार 1977, 1998 और 2019 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में पहली बार कांग्रेस हारी थी। इसके बाद 1980 में संजय गांधी यहां से सांसद बने। संजय की मौत के बाद राजीव गांधी ने अमेठी की बागडोर संभाली। फिर 1999 में सोनिया गांधी ने चुनाव जीता। इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी यहां से जीते , लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल को हरा दिया था। कांग्रेस ने फंड जुटाने के लिए UP में नया तरीका भी निकाला है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि जिसे भी टिकट चाहिए उसे 25 दिसंबर तक पार्टी फंड में 11 हजार रुपए जमा कराने होंगे। टिकट के लिए पहले आवेदन पत्र जमा करना होगा।

UP : योगी के विज्ञापन में लगी कोलकाता के मां फ्लाईओवर की फोटो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का विज्ञापन एक बार फिर से विवादों के घेरे में है। इस बार अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित विज्ञापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कोलकाता के मां फ्लाईओवर के विकास की तस्वीरें लगा दी गई हैं। पास ही जेडब्ल्यू मेरियट होटल भी दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोग ट्रोल कर रहे हैं। इस विज्ञापन को लेकर तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत कई विपक्ष के नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘ऐसा विकास न सुना होगा न देखा होगा। कलकत्ता का फ्लाईओवर खींचकर लखनऊ ले आए हमारे CM आदित्यनाथ जी। भले ही विज्ञापन में ले आए लेकिन लाए तो।’ तृणमूल का तंज- पार्टी बचाने के लिए लाचार हैं मोदी टीएमसी के नेता मुकुल रॉय ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘श्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी को बचाने के लिए इतने लाचार हैं कि सीएम बदलने के अलावा उन्हें विकास और बुनियादी ढांचे की तस्वीरों का भी सहारा लेना पड़ा है।’ समाजवादी पार्टी ने भी कसा तंज समाजवादी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। लिखा, ‘मुख्यमंत्री के झूठ की फिर खुल गई पोल! विज्ञापनों में जनता का पैसा पानी की तरह बहाने वालों के पास दिखाने के लिए अपना किया कोई काम नहीं, तो कोलकाता में हुए निर्माण की तस्वीर छाप कर जनता को कर रहे गुमराह, शर्मनाक! यह है झूठ बोलने में नंबर 1 भाजपा सरकार। जिसके “दिन है बचे चार”!’ इंडियन एक्सप्रेस ने मानी गलती, हटाई तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस में रविवार को प्रकाशित उत्तर प्रदेश सरकार के इस विज्ञापन में योगी आदित्यनाथ की बड़ी सी फोटो है। उनके साथ अलग-अलग इंडस्ट्री, ऊंची इमारतें और फ्लाईओवर की तस्वीर भी लगाई गई है। ये फ्लाईओवर की तस्वीर कोलकाता की है। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो इंडियन एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद की गलती स्वीकार की। ये भी बताया कि विज्ञापन विभाग की गलती के चलते ऐसा हुआ है.

BHOPAL : पिकनिक स्पॉट के 100 फीट गहरे कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत

विदिशा/रायसेन। विदिशा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हलाली डैम के पास मिनी पचमढ़ी के नाम से मशहूर पिकनिक स्पॉट के 100 फीट गहरे कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। भोपाल से पांच दोस्त सुबह यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हादसा पैर फिसलने से होना बताया जा रहा है। एक दोस्त को बचाने के चक्कर में चार दोस्त गहरे पानी में उतर गए। दो को बचा लिया गया, जबकि तीन डूब गए। भोपाल के अशोका गार्डन निवासी 17 साल का अमित पटेल, 19 साल का अभय शर्मा और मोहित शर्मा की डूबने से मौत हुई है। इनकी बॉडी को छोटा पचमढ़ी के पास झरने से निकाल लिया गया है। वहीं, 17 साल के अभिषेक शर्मा और अभिषेक सिंह निवासी भीम नगर को बचा लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभिषेक शर्मा चार अन्य दोस्तों के साथ सुबह भोपाल से मिनी पचमढ़ी में पिकनिक मनाने पहुंचा था। अशोका गार्डन भोपाल का रहने वाला अभय करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरने वाले झरने के निचले हिस्से में पहुंच गया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। उसे गहरे पानी में जाता देख अन्य चारों युवक पानी में उतर गए। इनमें से तीन युवक गहरे पानी में जाने से डूब गए। अभिषेक सिंह जैसे-तैसे बाहर निकला और आवाज लगाई। आसपास के कुछ ग्रामीण मदद को पहुंचे और अभिषेक शर्मा को भी बचा लिया। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को भी सूचना दी।

MP में सामान्य वर्ग को साधने का दांव, सीएम शिवराज ने की सामान्य वर्ग आयोग बनेगा

सतना। मध्यप्रदेश में एससी, एसटी आयोग की तर्ज पर सामान्य वर्ग आयोग बनेगा। यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा। गरीबी रेखा का राशन हर वर्ग के आदमी को मिलेगा, चाहे वो सामान्य हो या अन्य। यह बात सतना के शिवराजपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या इस बार जरूर है। पानी गिरा नहीं तो नर्मदा जी का बांध खाली है, पानी वाली बिजली बनी नहीं। बिजली की कमी आ गई, लेकिन खरीदकर पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि 20-25 गांव के बीच में एक स्कूल ऐसा हो जो प्राइवेट स्कूल से बढ़कर हो। स्कूल में ही सब सुविधा हो, उसमें बस भी हो। ऐसा एक स्कूल 18 करोड़ में शिवराजपुर में बनाया जाएगा। शिवराज ने मंच से कहा कि जिले में 7 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इलाज और अच्छे अस्पताल की जरूरत कोरोना काल के समय समझ आई। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में हर महीने की 7 तारीख को राशन बांटा जाएगा। अगर उस दिन पूरा न हो पाए तो दूसरे दिन बंटवाएंगे। कमलनाथ पर कसा तंज कमलनाथ पर तंज करते हुए बोले – हम कमलनाथ जैसे पैसों के लिए रोते नहीं हैं। दो बार कोरोना के कारण प्रदेश में कर आना बंद हुआ। सबकुछ बंद रहा, जिससे खजाने की हालत खराब हुई, लेकिन हमने कर्जा लेकर जनता की सेवा की। जनता की सेवा में कोई कमी नही आने देंगे। उन्होंने यहां हाट बाजार बनाए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 1 बजे सतना पहुंचे। हवाई पट्टी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर वे शिवराजपुर के लिए रवाना हुए। यहां सभा संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान वह लोगों की समस्याएं हल करते नजर आए। उनके साथ रथ में वनमंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, रामपुर बघेलान विधायक सहित सतना सांसद गणेश सिंह मौजूद रहे। यात्रा शिवराजपुर से सिंहपुर करीब 23 किमी की है। सीएम का यह दौरा रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है।

MP : मुरलीधर की फटकार का असर, BJP नेता प्रदेश के दौरे पर निकल पड़े

भोपाल. बीजेपी (BJP) के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव की फटकार का ऐसा असर हुआ है कि बीजेपी के प्रदेश नेता प्रदेश के दौरे पर निकल पड़े हैं. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 20 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रम तय किये हैं. इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सभी संभाग प्रभारी और जिला प्रभारियों को दौरे करना ज़रूरी कर दिया गया है. पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार के संभाग जिले और मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास सबनानी इंदौर संभाग के 4 दिन के दौरे पर रहेंगे. वो इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, बड़वानी और धार जिले के धामनौद मंडल में प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. इसी तरह बाकी पदाधिकारियों के दौरे भी तय किए गए हैं. क्या है मामला ? राजगढ़ में हुई बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सबको हिदायत दे दी थी. बैठक के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से कहा था कि उन्हें पद घर बैठने के लिए नहीं मिला है. सभी पदाधिकारियों को अपने प्रभार वाले इलाकों में दौरे करने ही होंगे. बैठक के दौरान ही पदाधिकारियों के लिए दौरों की समय सीमा भी तय कर दी गई थी. महामंत्री स्तर के पदाधिकारियों को कम से कम 15 दिन का दौरा करना ज़रूरी है. इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी समय सीमा तय की गई थी. प्रदेश पदाधिकारियों को कम से कम 10 दिन तक प्रभार के इलाकों में रहना होगा. 2023-24 की रणनीति पर फोकस बीजेपी की कोशिश पदाधिकारियों के दौरे तय कर ज़मीन स्तर पर संगठन को और मजबूत करना है. राजगढ़ में हुई बैठक में बीजेपी ने 2023 और 2024 में होने वाले चुनाव के लिए एजेंडा तय कर लिया है. प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन के कामकाज से लेकर आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय की गई. बीजेपी ने पदाधिकारियों की बैठक में 2023-24 के लिए संगठन ही शक्ति है का मंत्र पदाधिकारियों को दिया है. ये तय किया गया है कि संगठन के कामकाज में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके साथ ही बैठक में विपक्ष को घेरने की रणनीति पर भी मंथन हुआ था. बीजेपी ने उन सीटों पर अभी से फोकस करने की रणनीति बनाई है जिन पर बहुत कम अंतर से पिछले चुनाव में हार जीत हुई थी.

सीएम शिवराज बोले- अभी थोड़ा कड़की है …जुगाड़ में लगा हूं

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बना तो प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। कोरोना आ गया तो बाजार बंद, कारखाने बंद, व्यापार बंद तो सरकार के खजाने पर पैसा आना भी बंद। अब मामा परेशान, पैसा है नहीं, कोरोना का इलाज भी करवाना है। अभी थोड़ी कड़की में हूं, जुगाड़ में लगा हूं, विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। कोरोना में जनता से नहीं मिल पाए थे। अब फिर जनता के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना पहुंचे। हवाई पट्टी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर वे शिवराजपुर के लिए रवाना हुए। यहां सभा संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान वह लोगों की समस्याएं हल करते नजर आए। सीएम का यह दौरा रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है। युवक कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता हिरासत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतना दौरे का NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध किया है। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजदीप सिंह मोनू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी प्रदर्शन की तैयारी में थे। कार्यकर्ता हेलिपैड पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

MP : लव स्टोरी में आया ट्विस्ट, किसी और की हो चुकी 9 साल पहले गुम विवाहिता

ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) से ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ सामने आई है. यहां पति बरसों तक पत्नी की तलाश में भटकता रहा, वहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ शादी रचा ली और दो बच्चों के साथ घर भी बसा लिया. बरसों बाद जब वह शहर वापस लौटी तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया. लेकिन पुलिस के लिये अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है. क्योंकि, उसका पहला पति 2 साल से लापता है और पत्नी उसके पास जाने से भी इनकार कर रही है. इतने वर्षों में इस केस के 11 जांच अधिकारी बदल गए. पुलिस के अनुसार ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर सुनील दुबे की पत्नी रानी अप्रैल 2012 को अचानक लापता हो गई थी. सुनील की शादी 2005 में हुई थी. शादी के 7 साल बाद तक कोई बच्चा नही हुआ था. इसके बाद सुनील ने हजीरा थाना में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस ने महिला की हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. पुलिस ने सुनील के द्वारा बताए गए कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन रानी का कुछ पता नही चल पाया. उधर सुनील लगातार पुलिस के चक्कर लगाता रहा. 2 दिन पहले जब विवाहिता का पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई. ये है पूरी लव स्टोरी सुनील की पत्नी 9 साल पहले 25 वर्ष की उम्र में लापता हुई थी. अब 34 साल की उम्र में बरामद हुई है. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि विवाहिता अपने पुराने मकान मालिक के रिश्तेदार कल्ला के साथ दिल्ली चली गई थी. कल्ला भी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है. वो सुनील का परिचित भी था. कल्ला की पत्नी की साल 2010 में मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद कल्ला और सुनील की पत्नी को एक-दूसरे से प्यार हो गया. 12 अप्रैल 2012 की रात सुनील की पत्नी अपने प्रेमी कल्ला के साथ दिल्ली चली गई. दिल्ली में शादी के बाद इनके घर दो बेटियों का जन्म भी हो गया. बड़ी बेटी 7 साल की हो गई, जबकि छोटी बेटी की उम्र 4 साल है. 2 साल से गायब है महिला का पहला पति इधर, दिल्ली में कोरोना बेकाबू हुआ तो कल्ला अपनी पत्नी रानी और बच्चों को लेकर ग्वालियर आ गया. दोनों हजीरा के गदाईपुरा में एक किराए के मकान में रहने लगे. कल्ला के लौटने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को खबर दी, हजीरा पुलिस ने तस्दीक करने के बाद महिला को पकड़ लिया गया. साल 2012 में सुनील की पत्नी लापता हुई, तब से पुलिस उसकी वक्त वक्त पर तलाश करती रही. 9 साल के लंबे अरसे में हजीरा थाने के इस गुमशुदगी मामले में 11 विवेचना अधिकारी बदले जा चुके हैं. सुनील की पत्नी अब मिल गई है, लेकिन पति सुनील का पता नही मिल रहा. 2 साल पहले सुनील ने मकान खाली कर दिया था. उसका मोबाइल भी बंद हो चुका है. पुलिस अब पति सुनील को तलाश रही है.

यूपी में ब्राह्मण वोट के लिए मचा सियासी घमासान

ब्राह्मण वोट पर यूपी में मचा सियासी घमासान सपा और बसपा में मची है ब्राह्मण वोट की होड़ साल 2007 का फॉर्म्यूला अपनाना चाहती है बसपा लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर ब्राम्हण वोटों के लिए सियासी संग्राम छिड़ गया है. भाजपा ने कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल कर ब्राम्हणों को संदेश देने का प्रयास किया है. तो वहीं बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मणों को ध्यान में रखकर अयोध्या से प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत की है. सपा भी अब पीछे नहीं रहना चाहती है. विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों ने ब्राम्हणों को अपने पाले में लाने के लिए सियासी संग्राम छेड़ दिया है. बसपा के सम्मेलन देख सपा ने भी इस वोट बैंक को अपने पाले में लाने की तेजी दिखानी शुरू कर दी है. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पिछड़ा, दलित, मुस्लिम के बाद सबसे ज्यादा राजनीतिक दलों का फोकस ब्राम्हण वोटों पर है. वह इसे किसी भी कीमत पर अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है. बसपा के रणनीतिकारों ने महसूस किया है कि ब्राह्मणों को अपने पाले में खींचना है तो राम व परशुराम की अग्रपूजा जरूरी है. बसपा ने 2007 में पहली बार सोशल इंजीनियरिंग का ताना-बाना बुना था. ब्राह्मणों को जोड़ने का यह पूरा फारम्यूला सतीश चंद्र मिश्रा ने तैयार किया था. उसके परिणाम भी अच्छे आए सरकार भी बनी. लेकिन वर्ष 2012 में बसपा का यह फार्मूला ना सिर्फ फेल हुआ बल्कि उसको सत्ता से भी बाहर कर दिया. बीएसपी चाहती है 2007 वाला फॉर्म्यूला बहुजन समाज पार्टी को लगता है कि 2007 वाला फॉर्मूला अगर सफल हुआ तो चुनावी वैतारिणी पार करने में कोई परेशानी नहीं होगी. इसी बात ख्याल रखते हुए उसने धार्मिक स्थलों से प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत की है. हालांकि उसने इस सम्मेलन को ब्राम्हण बाहुल क्षेत्रों में न जाकर धार्मिक स्थान को चुना है. उसे लगता है, इससे बड़ा संदेष जाएगा. बसपा रणनीतिकार मानते हैं कि दलित, मुस्लिम और ब्राम्हण वोट बैंक अगर मिला तो बड़ा गेमचेंज हो जाएगा. ब्रह्मण समाज ने बसपा को बहुत कुछ दिया बसपा नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे कहते हैं कि ब्राम्हण समाज ने बसपा को बहुत कुछ दिया है. पार्टी ने ब्राम्हणों को बहुत कुछ दिया है. समाज को अंदोलित किया जा रहा है. सपा में 2012 और 2017 के बीच के कार्यकाल को देख लें तो किसी से कुछ छिपा नहीं है. इनकी कथनी करनी में सामनता नहीं है. ब्राम्हणों को इस्तेमाल तो खूब किया जाता है लेकिन हिस्सेदारी की बात आती है तो लोग पीछे हटने लगते हैं. पूरब से लेकर लेकर पश्चिम तक ब्राम्हण जगा हुआ है. इस समय इस वर्ग के साथ अत्याचार भी बहुत हो रहा है. बस वह समय का इंतजार कर रहा है. सपा ने भी दिखाया ब्राह्मण प्रेम उधर, ब्राम्हणों के प्रति प्रेम तो सपा कुछ माह पहले भी जता चुकी, लेकिन बसपा के कार्यक्रम शुरू होते ही अखिलेश यादव ने इस ओर तेज गति करते हुए रणनीति बनाने के लिए पार्टी के पांच ब्राह्मण नेताओं की टीम बना दी है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी के पांच बड़े ब्राह्मण नेताओं ने करीब ढाई घंटे तक मंथन किया. अब सपा 23 अगस्त से मंगल पाण्डेय की धरती माने जाने वाले बलिया से ब्राह्मण सम्मेलन करेगी. सूबे में जातीय सम्मेलन पर रोक के कारण सपा भी इसको कोई नया नाम दे सकती है. समाजवादी प्रबुद्ध सभा के अध्यक्ष और विधायक मनोज पांडेय कहते हैं कि 23 अगस्त से हम लोग बलिया से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले हमारा प्रबुद्ध सम्मेंलन 57 जिले में हो चुका और अब दूसरा चरण शुरू करने जा रहे हैं. सपा ने 22 जिलों में परशुराम की मूर्तियां स्थापित कीं 2019-20 में सम्मेलन 57 जिलों में कार्यक्रम किए. महामारी के कारण यह बंद हो गया था. करीब 22 जिलों में परशुराम की मूर्तियां भी स्थापित की जा चुकी हैं. ब्राम्हण समाज के लिए सपा ने बहुत कुछ किया है. वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक पीएन द्विवेदी कहते हैं कि यूपी में सत्ता तक पहुंचाने में ब्राम्हणों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. 2007 ब्राम्हणों का साथ मायावती को मिला तो सरकार बनी. इन्हीं के कारण 2012 में सपा की सरकार बनी. 2014 केन्द्र में मोदी और 2017 में योगी की सरकार बनवाने में ब्राम्हणों का काफी अहम रोल है. चूंकि ब्राम्हणों की भूमिका सत्ता के नजदीक ले जाने की होती है. इसीलिए सभी दल इनके नजदीक जाने में जुटे हैं.

MP : CM शिवराज ने की बारिश में पौधे की सिंचाई, तस्वीर वायरल

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर आई है, जिसमें वह संगमरमर के दो बड़े-बड़े पत्थरों पर खड़े होकर एक पौधा लगाने के बाद उसमें पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान एक व्यक्ति उनके ऊपर छाता खोलकर पकड़े हुए है, ताकि बारिश के पानी से उनको बचाया जा सके. इस पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा कि ‘अंदाज अपना अपना’. मुख्यमंत्री के सूचना प्रसार से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि चौहानजी रोजाना एक पौधा लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं. खराब मौसम के बावजूद वह पेड़ लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं. विपक्षी दल कांग्रेस ने चौहान पर तंज कसने के लिए उनकी यह तस्वीर ट्विटर पर डाली है, जिसमें वह भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में संगमरमर के दो बड़े-बड़े पत्थरों पर खड़े होकर एक पौधा लगाने के बाद उसमें पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान एक व्यक्ति उनके ऊपर छाता खोलकर पकड़े हुए है, ताकि बारिश के पानी से उनको बचाया जा सके. कांग्रेस ने चौहान पर तंज कसते हुए लिखा है कि ये हैं माटी के लाल, किसान पुत्र. मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने चौहान की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘माटी के लाल, किसान पुत्र शिवराज जी का गीली मिट्टी पर महँगा पत्थर बिछवाकर बरसात में छाता लगाकर पौधों को पानी डालते हुए विहंगम दृश्य……” सलूजा द्वारा डाले गये इस पोस्ट पर एक व्यक्ति लिखा, ‘‘क्या गजब की नौटंकी है – छाता, बारिश, कैमरा और एक्शन.” इस पर ट्विटर पर कमेंट लिखते हुए एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘अंदाज अपना अपना”. वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘नेताओं का अहंकार. प्रचार की इच्छा उनसे ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकतें करवाती हैं. इन्हें लगा होगा कि इनके पानी के आगे आसमान के पानी में दम नहीं.” इस बारे में एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘‘हम ऐसी घटिया बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते. सम्मान में अगर कोई उनके लिए संगमरमर के पत्थर बिछाता है और बारिश से भींगने के लिए उनके ऊपर छाता खोलकर पकड़ता है तो चौहानजी क्या कर सकते हैं.” उन्होंने कहा कि चौहानजी रोजाना एक पौधा लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं. खराब मौसम के बावजूद वह पेड़ लगाते हैं और उसमें पानी डालते हैं. क्या यह प्रशंसनीय कार्य नहीं है? हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि चौहान की यह तस्वीर भोपाल में खींचीं गई है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में बृहस्पतिवार को भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में अशोक का पौधा लगाया था और इसकी एक तस्वीर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की वेवसाइट पर भी डाली है, जिसमें वह संगमरमर के दो पत्थरों पर खड़े होकर इस पेड़ को लगा रहे हैं.

दिल्ली में बारिश से हाहाकार, टूटा 46 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि इस साल मानसून के अत्यधिक असामान्य मौसम में दिल्ली (Delhi Weather News) में अभी तक 1100 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि 46 वर्षां में सबसे अधिक और पिछले साल दर्ज की गई बारिश से लगभग दोगुनी है. हालांकि ये आंकड़ें बदल सकते हैं, क्योंकि शहर में दिन में और बारिश का अनुमान है. बता दें कि दिल्ली में भारी बारिश की वजह से न सिर्फ इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI Airport) के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है बल्कि दिल्ली के कई इलाके पानी-पानी हो गए हैं. वहीं, कई जगह जलजमाव की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘सफदरजंग वेधशाला ने 1975 के मानसून के मौसम में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी. इस साल बारिश पहले ही 1,100 के आंकड़ें को पार कर गयी है और मानसून का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है.’ आईएमडी के अनुसार, सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून के मौसम के दौरान 648.9 मिमी बारिश दर्ज की जाती है. मानसून का मौसम शुरू होने पर एक जून से 11 सितंबर तक शहर में सामान्य तौर पर 590.2 मिमी बारिश होती है। मानसून 25 सितंबर तक दिल्ली से चला जाता है. इसके अलावा अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 17-18 सितंबर के आसपास बारिश आने का अनुमान है. इस बारिश बना रही रिकॉर्ड साल 2003 में राष्ट्रीय राजधानी में 1,050 मिमी बारिश हुई थी. दिल्ली में 2011, 2012, 2013, 2014 और 2015 में मानसून के मौसम के दौरान क्रमश: 636 मिमी, 544 मिमी, 876 मिमी, 370.8 मिमी और 505.5 मिमी बारिश हुई. जबकि आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2016 में 524.7 मिमी, 2017 में 641.3 मिमी, 2018 में 762.6 मिमी, 2019 में 404.3 मिमी और 2020 में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी. दिल्ली के लिए सितंबर में प्रचुर मात्रा में बारिश हुई। अभी तक इस महीने में 343.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी जो कम से कम 12 वर्षों में सबसे अधिक है. इस साल सितंबर में हुई बारिश पिछले साल की तुलना में सबसे कम रही. पिछले साल सितंबर में शहर में 20.9 मिमी बारिश हुई थी. बहरहाल, दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार दो दिन 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गयी. एक सितंबर को 112.1 मिमी और दो सितंबर को 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी. जबकि शनिवार को शहर में 94.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी. वहीं, दिल्ली में मानसून के 19 साल में सबसे देर से 13 जुलाई को दस्तक देने के बावजूद राजधानी में उस महीने 16 दिन बारिश दर्ज की गयी थी जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है. दिल्ली में बारिश के दिनों में 507.1 मिमी बारिश हुई जो औसत से तकरीबन 141 प्रतिशत अधिक है. जुलाई 2003 के बाद से यह इस महीने में हुई सबसे अधिक बारिश है. इसके अलावा शहर में अगस्त में महज 10 दिन बारिश हुई थी जो सात वर्षों में सबसे कम है और कुल मिलाकर 214.5 मिमी. बारिश हुई जो 247 मिमी की औसत बारिश से कम है.

UP : प्रबुद्ध सम्मेलन के रास्ते ब्राह्मणों को मनाने में जुटी बीजपी

कानपुर। भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन के बहाने ब्राह्मणों को मनाने का में लगी हुई है। इसी क्रम में कानपुर देहात के रानियां अकबरपुर से विधायक प्रतिभा शुक्ल ने शहर में कार्यक्रम आयोजित कर ब्राह्मणों को एकजुट करने का संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों के नाम पर प्रमुख मार्गों और शहरों के नाम बदलने का कार्य चलता रहेगा। यह कलंक है, इनको तो मिटना ही होगा। इस दौरान जय श्री राम जय परशुराम के नारे भी लागये गये। हिंदुत्व के बहाने ब्राह्मणों को एक जुट दिखाने की कोशिश भी की गयी। भाजपा राष्ट्रवादी सोच रखती हैं जातिवादी नही मंत्री अजय मिश्र ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में हमारी सोच कैसी हो इस पर चर्चा करनी होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल ब्राह्मणों का सम्मेलन नहीं है। राष्ट्र के सम्मान को बढ़ाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। हिंदुस्तान एक आध्यात्मिक देश है। हमारी पहचान धर्म और शिक्षा रही है। आज प्रबुद्ध सम्मेलन के नाम पर जातिगत सम्मेलन हो रहे है। जबकि भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में यहां देश की चिंता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शशक्तिकरण, रोज़गार, सड़क, बिजली, ट्रैन, अच्छी कानून व्यवस्था पर काम करने के लिये भाजपा सरकार चुना गया है। अपमान से जुड़े नाम बदल जाते रहेंगे अजय मिश्र ने कहा कि बाबर, लोधी, गजनी, गोरी जैसे आक्रांताओं ने लूट के साथ, धर्म पर हमला किया। मंदिर मठों को तहस नहस किया गया। हमारी व्यवस्था को नष्ट किया गया। इसके पुनर्निर्माण की ज़रूरत है। देशबके प्रधानमंत्री ने अपने देश की संस्कृति को विश्व पटल पर रखा। शहरों और सड़कों का नाम बदलने का काम भाजपा करती रहेगी। क्योंकि जो चिन्ह देश के अपमान से जुड़े हुए हैं, उन्हें हबदलना होगा। अबकी बार कश्मीर में लोगों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया, कृष्ण की झांकी लाल चौक में निकाली गई। भाजपा सत्ता के माध्यम से देशवाशियों को सुविधा संपन्न बनाने का काम कर रही है। ऐसे में राष्ट्र, देश समाज के लिए प्रबुद्ध वर्ग की बडी भूमिका। 25 करोड़ की मूर्ति के बहाने ब्राह्मण नेता बनने की फिराक़ में अनिल शुक्ल विधायक प्रतिभा शुक्ल के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित कर खुद का कद बढ़ाने की कोशिश की। पिछले कुछ समय से कई ब्राह्मण नेताओ के प्रयास है कि वह खुद को ब्राह्मणों का नेता साबित कर सके। आज के प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्मय से कुछ ऐसा ही करते नज़र आये अनिल शुक्ल वारसी भी। उनका दावा है कि एक मंदिर बनाया जायेगा जिसमें 25 करोड़ की मूर्ति भगवान परशुराम की लगाई जायेगी। गृहराज्य मंत्री का है कानपुर से गहरा नाता केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र कानपुर के चौबेपुर ब्लॉक के एक गांव के ही रहने वाले हैं। BNSD इंटर कॉलेज से इन्होंने शिक्षा ली है। क्राइस्ट चर्च कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। DAV लॉ से वकालत की पढ़ाई की हुयी है। कानपुर से ही पढ़े अजय मिश्र को मोदी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करने का मौका मिला है।

भोपाल की शहरी सीमा में घूम रहा बाघ, शिकार करते लोगों ने बनाया वीडियो

भोपाल। राजधानी की शहरी सीमा में पिछले कुछ दिन से बाघ का मूवमेंट बढ़ा है। एक बाघ द्वारा मवेशी के शिकार का वीडियो सामने भी आया है। ये वीडियो 3 दिन पुराना और कलियासोत-केरवा डैम के बीच का बताया जा रहा है। जिसे गुजर रहे लोगों ने मोबाइल में बना लिया। कलियासोत और केरवा डैम के आसपास समेत चंदनपुरा, मेंडोरा, मेंडोरी, समसगढ़ आदि इलाकों में बाघों की संख्या बढ़ रही है। पहले भी जंगलों से सटे गांवों में बाघों की चहल-कदमी और शिकार की बातें सामने आती रही है। वहीं अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें बाघ मवेशी का शिकार करते हुए देखा जा रहा है। शिकार की शिकायत नहीं फिलहाल शिकार से जुड़ी कोई भी शिकायत वन विभाग के पास नहीं पहुंची है। अफसरों का कहना है कि शिकायत होने के बाद साफ हो सकेगा कि वीडियो किस क्षेत्र का है। बाघों का कुनबा भी बढ़ रहा भोपाल के जंगलों में बाघों का मूवमेंट रहता है। उनका कुनबा भी लगातार बढ़ रहा है। इससे संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। फिलहाल 18 चिंह्नित है।

खंडवा में प्रेमी जोड़ा कर्नाटक एक्सप्रेस के सामने कूदा, दोनों के चीथड़े उड़ गए

खंडवा। दिल्ली-मुंबई रूट पर दौड़ रही कर्नाटक एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। मामला, मध्यप्रदेश के खंडवा का है, युवक-युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इंजन के सामने कूदे युवक की बॉडी ट्रेन से लटक गई। उसके पैर ट्रेन के पहियों में आ गए। ऐसे में पत्थरों की आवाज आने पर ड्राइवर ने करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रोकी। वहीं, युवती का सिर इंजन से चिपका मिला। कर्नाटक एक्सप्रेस खंडवा जंक्शन से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई। यहां से करीब 20 किमी दूर 11.30 बजे सातफाटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर घटना का पता चला। प्रत्यक्षदर्शी सोनू लालवानी के मुताबिक- वह खंडवा से बुरहानपुर के लिए सफर कर रहे थे। इंजन से सटी पहली बोगी में वह सवार थे। सातफाटा स्टेशन से करीब 4 किमी पहले से पटरियों पर पत्थर टकराने की आवाज रही थी। ट्रेन हादसे की आशंका हुई तो ड्राइवर ने सातफाटा स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। नीचे उतरकर देखा तो इंजन पर एक युवक का शव लटका हुआ था। उसके दोनों पैर पर ट्रेन के पहियों में आ गए थे। इसके कारण पत्थर लग रहे थे। ड्राइवर का कहना था कि उसे यह अंदाजा यह है कि युवक के साथ एक युवती डोंगरगांव स्टेशन के आगे मोड़ पर इंजन के सामने कूदे थे। इंजन में युवती के सिर के बाल और मस्तिष्क चिपके हुए थे, जिससे यह पुष्टि हुई कि युवक और युवती ने एक साथ खुदकुशी की है। जीआरपी टीम रवाना खंडवा जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया का कहना है कि, उन्हें एक युवक के शव मिलने की सूचना सातफाटा स्टेशन मास्टर ने दी है। मौके पर जीआरपी टीम को रवाना कर दिया गया है। शव बिखरे हुए बताए जा रहे है। इनकी पहचान कर पाना मुश्किल है।

भोपाल के थाने में बदमाश का बर्थडे सेलिब्रेशन :TI को SP ने हटाया

भोपाल। भोपाल में आपराधिक प्रवृत्ति के युवक से TT नगर थाने में केक कटवाकर खिलाने के मामले में थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है। वीडियो में टीआई बदमाशों की गैंग के सदस्य के जन्मदिन पर थाने में बर्थ-डे केक कटवाते हुए दिख रहे हैं। बताया गया कि दो दिन पहले TI की भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार से देर रात DJ न बजाने को लेकर बहस हुई थी। पवार के दोस्त गोविंदा उर्फ लकी के जन्मदिन पर DJ बजाया जा रहा था। इस पर पवार ने TI को थाने से हटाने की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाया था। मामला गरमाने पर दोनों पक्ष इसे मैनेज करने में जुट गए। नतीजा ये रहा कि राजनीतिक दबाव में आकर TI ने पवार के आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्त गोविंदा उर्फ लकी से थाने में ही केक कटवा दिया। थोड़ी देर बाद ही ये वीडियो वायरल हो गया। थाना प्रभारी शर्मा का कहना है कि पवार दो दिन पहले हुई बहस को खत्म करने के लिए खुद ही केक लेकर आए, इसलिए उन्होंने केक काटने की सहमति दे दी। पवार के साथियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी उन्हें नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पवार के साथ ऐसे युवक भी थाने में आए, जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद दो दिन पहले सेकंड स्टॉप पर रात 12 बजे वैभव अपने साथी गोविंदा उर्फ लकी का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान भीड़ भी जुट गई और DJ से शोरशराबा भी हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर TT नगर पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा और उन्हें DJ बंद करने की हिदायत दी। वैभव और उनके साथी नहीं माने तो स्टाफ ने TI से उनकी फोन पर बात करवाई। इस दौरान दोनों में बहस हो गई। बड़े नेताओं ने पवार के पक्ष में अफसरों से बात कर मामला शांत करने के लिए दबाव बनाया। इस पर TI ने गोविंदा को थाने में बुलवा लिया। वीडियो में TT नगर TI लकी के केक काटने के दौरान ताली बजाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद उसे केक भी खिलाया। उसे जन्मदिन की बधाई दी। TI शर्मा कहना है कि लकी पर अपराध दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। गोविंदा पर TT नगर, MP नगर में अपराध दर्ज सोशल मीडिया में वायरल हुए मैसेज में गोविंदा उर्फ लकी पर TT नगर और MP नगर थाने में अपराध दर्ज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस जांच की बात कह रही है। वायरल मैसेज में लकी के साथ दिख रहे इशान उपाध्याय, हेमंत ठाकुर, भवानी का भी आपराधिक रिकार्ड बताया गया है। गोविंदा इन्हीं साथियों के साथ केक काटने TT नगर थाना पहुंचा था।

MP : 10 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक होगी तेज बारिश

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश का एक और दौर फिर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पहले जो कमजोर सिस्टम था वो मजबूत हो गया है. इसके मजबूत होने से मानसूनी (Monsoon) गतिविधियां तेज होंगी. प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह तक तेज बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी रहेगा. विभाग ने प्रदेश के 10 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रीवा में 73.4 मिमी, सागर में 55.4 मिमी, इंदौर में 43.4 मिमी, नोगांव में 38.8 मिमी, रायसेन में 38.4 मिमी, मंडला में 38 मिमी, सिवनी में 30.6 मिमी, होशंगाबाद में 25.2 मिमी, श्योपुर मे 24 मिमी, दतिया में 19.4 मिमी, सतना में 16.8 मिमी, खजुराहो में 11.3 मिमी, टीकमगढ़ में 7 मिमी, धार में 6 मिमी,खण्डवा में 6 मिमी, सीधी में 5.6 मिमी, छिंदवाड़ा में 5.2 मिमी, रतलाम में 5 मिमी, ग्वालियर में 5 मिमी, जबलपुर में 1.9 मिमी, भोपाल में 1.7 मिमी, भोपाल सिटी में 1.8 मिमी, उज्जैन में 3.6 मिमी, मलाजखंड में 3.4 मिमी, नरसिंहपुर में 3 मिमी, बैतूल में 1.2 मिमी, गुना में 0.6 मिमी, शाजापुर में 0.2 मिमी बारिश हुई मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है. प्रदेश के 10 संभाग जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. सीहोर, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, राजगढ़, गुना, श्योपुरकलां, जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी, धार, शिवपुरी, मुरैना जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में यह सिस्टम कराएंगे बारिश राजस्थान की सीमा पर पहुंचे कम दबाव के क्षेत्र को अरब सागर से नमी मिलने लगी है.नमी मिलने से अब एक बार फिर इस सिस्टम से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. द्रोणिका लाइन अरब सागर से गुजरात होते हुए पूर्वी राजस्थान में बने सिस्टम से गुजरकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है.द्रोणिका लाइन अरब सागर से मध्य प्रदेश में नमी ला रही है.बंगाल की खाड़ी में 11 सितंबर को बनने जा रहा कम दबाव का क्षेत्र ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में मध्य प्रदेश में आ चुका है. इस सिस्टम के सक्रिय होने से भी बारिश का दौर मप्र में शुरू होगा.एक और द्रोणिका लाइन पूर्वी राजस्थान में बने सिस्टम से टीकमगढ़ से लेकर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रही है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet