LATEST NEWS

जिला परिवहन अधिकारियों ने की चलानी कार्यवाही

District transport officers took action बिना टैक्स और फिटनेस के चल रही एक बस जप्त दमोह ! जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में आज नो वाहनों के चालान कर 18000 रुपये वसूल किए गए और एक बस जप्त की गई है जो बिना टैक्स और फिटनेस के चल रही थी। उक्त कार्यवाही दमोह में जबलपुर मार्ग पर की गई। यह कार्यवाही आगे भी लगाता

मोहन सरकार के लाउडस्पीकर नियम को शिवराज ने बताया लोगों से उनकी रोजी-रोटी छीनना

शिवराज बोले- ढोल-ताशे बजाएं, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा, सीहोर ! मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की ओर से राज्य में तेज आवाज वाले उपकरणों पर रोक के बाद से प्रदेश में डीजे मालिक के साथ ही शादी विवाह में बैंड-बाजे का काम करने वाले लोग काफी नाराज है. इन लोग कई बार राज्य सरकार से ये बैन हटाने की मांग कर चुके हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों के आहत भावना पर मरहम लगाने वाला बयान दिया है. शिवराज बोले- ढोल-ताशे बजाएं, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीजे-बैंड वालों से कहा- ‘आप ढोल बजाओ, ताशे बजाओ, आप बैंड बजाओ… कोई रोक नहीं है, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा।‘ यह बात उन्होंने शनिवार शाम सीहोर के भैरुंदा में कही। पूर्व सीएम के इस बयान के बाद बैंड-बाजा संचालकों में खुशी देखने को मिली। भैरुंदा के डीजे, बैंड और ढोल-ताशों के संचालक मप्र सरकार के कोलाहल नियंत्रण नियम को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र के डीजे संचालक भोपाल स्थित 74 बंगला पूर्व सीएम शिवराज से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरकार के लगाए गए प्रतिबंध से रोजी-रोटी छीनने की बात कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने इन्हें आश्वस्त किया था कि आपके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। डीजे संचालकों के मुताबिक उनकी मांग के बाद पूर्व सीएम ने कलेक्टर से मोबाइल पर बात भी की थी।

गांधी सागर अभयारण्य में विदेश से आएंगे चीते.

In Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary, cheetahs will be brought from abroad. गांधी सागर अभयारण्य में विदेश से आएंगे चीते, 28 किमी क्षेत्र में फेंसिंग का काम पूरा करने में जुटा वन विभाग – फरवरी में चीतों के लिए अभयारण्य पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जल्द निर्णय करेगी केंद्र सरकार  उदित नारायण भोपाल। गांधी सागर अभयारण्य में 64 किमी को बाड़ा तैयार कर लिया गया है। यहां पर करीब 28 किमी की फेंसिंग का काम करीब करीब पूरा हो गया है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 17 से 18 करोड़ के आसपास है। अगले माह यानी फरवरी में चीतों के लिए अभयारण्य पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद चीतों को लाने का निर्णय होगा। केंद्र सरकार की किसी अफ्रीकी देश से चीते लाने को लेकर चर्चा चल रही है। गांधी सागर अभयारण्य का क्षेत्र छोटा है। इसलिए यहां पर 5 से 6 चीतों को ही लाकर रखा जाएगा।  बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे पहले 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीते श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए थे। इसके बाद 18 फरवरी को 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो नेशनल पार्क में लाकर छोड़े गए। कूनो के जंगल में कुल 20 चीते लाए गए। इनमें से छह चीतों की मौत हो गई है। कूनो में अभी 14 बड़े चीते हैं और एक शावक है। वहीं, तीन नए शावकों ने अभी जन्म लिया है। कूनो नेशनल पार्क में एक-एक कर चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जा रहा है। अब तक दो को ही खुले में छोड़ा गया है। कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी की भी शुरूआत कर दी गई। कूनो से शिफ्ट नहीं होंगे चीते – प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) असीम श्रीवास्तव ने बताया कि गांधी सागर अभयारण्य में कूना से चीते शिफ्ट नहीं किए जाएंगे। वहां विदेश से नए चीते लाए जाएंगे। इसका निर्णय केंद्र सरकार करेगी। अभयारण्य में तैयारी अंतिम दौर में है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए को-ऑर्डिनेटर

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए को-ऑर्डिनेटर मौजूदा विधायक पूर्व मंत्री और हारे हुए प्रत्याशियों को मिली जगह प्रदेश चुनाव समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट देंगे लोकसभा कोऑर्डिनेटर भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी है इसमें पूर्व मंत्री, विधायक और हारे हुए प्रत्याशियों को जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव में सभी कोऑर्डिनेटर को प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार से लेकर मैनेजमेंट करने की जिम्मेदारी रहेगी। कोऑर्डिनेटर चुनाव समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट भी देंगे। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को मुरैना, भिंड में नितेंद्र राठौर, ग्वालियर विपिन वानखेड़े, गुना लाखन सिंह, सागर रामचंद्र डांगी, टीकमगढ़ फूल सिंह बरैया, दमोह लखन घनघोरिया, खजुराहो संजय यादव, सतना तरुण भनोट, रीवा रजनीश सिंह, सीधी विनय सक्सेना शहडोल डॉक्टर अशोक मस्कोले, बालाघाट संजय शर्मा, छिंदवाड़ा सुनील जायसवाल, होशंगाबाद दीपक जोशी, विदिशा हर्ष यादव, भोपाल प्रियव्रत सिंह, राजगढ़ सत्यनारायण पटेल, देवास विशाल पटेल, उज्जैन बाबूलाल यादव, मंदसौर दिलीप गुर्जर, रतलाम सचिन यादव, धार रवि जोशी, इंदौर बाला बच्चन, खरगोन रामलाल मालवीय, खंडवा आर के दोगने, बैतूल आरिफ मसूद को लोकसभा वर कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है तो यात्रा निरस्त कर ले सकते हैं पूरा रिफंड

If the train is late by more than 3 hours, you can cancel the journey and get full refund. जानकारी के अभाव में कुछ ही यात्री ले पाते हैं इसका लाभ, अधिकत जो मिले तो रख लेते हैं चुपचाप कोहरे की वजह से ट्रेन हो रहीं 27 घंटे तक लेट, 15 दिन में 6 हजार के अधिक यात्रियों ने कराए टिकट कैंसिल भोपाल। इन दिनों कोहरा अधिक पड़ने से ट्रेनें 22 से 27 घंटे तक लेट हो रही हैं। परेशान यात्री जो मजबूर हैं वे घंटों के इंतजार के बाद भी यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं जो अपनी यात्रा निरस्त करते हैं, वे बगैर रिफंड लिए ही वापस घर चले जाते हैं और जो भी टिकट का रिफंड मिलता है चुपचाप रख लेते हैं। वहीं रेलवे के नियमानुसार कोहरे या किसी भी कारण से ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट होती है तो यात्रियों को फुल रिफंड मिलता है। लेकिन अधिकांश यात्रियों को इस नियम की जानकारी नहीं होने से वे इसका लाभ नहीं ले पाते। तो वहीं इस नियम को लेकर रेलवे की ओर से न तो स्टेशनों पर किसी तरह के सूचना बोर्ड लगाए हैं और न ही रेलवे की ओर से अनाउंसमेंट कराया जाता है। वहीं रेलवे अधिकारी भी रेलवे टिकट पर सभी जानकारी होने का कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस सर्दी के सीजन में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पिछले 15 दिनों में भोपाल रेल मंडल में छह हजार से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए हैं। रेलवे को लगाना चाहिए सूचना बोर्डइस संबंध में भोपाल रेल मंडल उपभोक्ता समिति के सद्स्यों व रेल यात्रियों का कहना है कि रेलवे को इस संबंध में स्टेशन पर सूचना बोर्ड लगाना चाहिए, जिससे की यात्रियों को आसानी से जानकारी मिल सके और वह योजना का लाभ उठा सकें। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य नितेश लाल का कहना है कि अधिक से अधिक यात्रियों को नियम की जानकारी मिल सके इसके लिए प्लेटफार्म के पूछताछ काउंटर के पास एक सूचना बोर्ड लगाए जाने के संबंध में डीआरएम व अन्य सीनियर डीसीएम को पत्र लिखकर मांग करेंगे। इस स्थिति में मिलेगा रिफंडरेलवे के नियम के मुताबिक, यात्री रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं, लेकिन वह भी तब जब ट्रेन अपने समय से 3 घंटे से अधिक लेट है। अगर ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही है और आप यात्रा नहीं करना चाहते तो इस स्थिति में आप रिफंड क्लेम कर सकते हैं। रिफंड पाने के लिए यात्रियों को टिकट डिपॉजिट रसीद (टीडीआर) फाइल करना होगा। रेल यात्री आईआरसीटीसी के वेबसाइट और ऐप के जरिए भी टीडीआर फाइल कर सकते हैं।ऑनलाइन और ऑफलाइन दिया जाता है रिफंडरेलवे अधिकारी के अनुसार ऐसे यात्री हैं, जिन्होंने टिकट काउंटर से टिकट लिया है। उन्हें यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन यानी अपने बोर्डिंग स्टेशन पर अपना टिकट सरेंडर करना होगा, जिसके बाद उन्हें रिफंड मिल जाएगा। इसके लिए स्टेशन मास्टर से संपर्क किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन टीडीआर फाइल करके ई-टिकट पर भी रिफंड पा सकते हैं। हालांकि, इसके तहत रिफंड आने में कम से कम तीन महीने यानी 90 दिनों का समय लगेगा। पमरे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी कारण ट्रेन तीन घंटे लेट होती है तो रेलवे की ओर से पूरा रिफंड दिया जाता है। इसके लिए यात्रियों को टीडीआर फाइल करना होता है। इस नियम की जानकारी टिकट पर लिखी होती है।

मिशन 2024 भाजपा जीतेगी 421 से अधिक सीटे

Mission 2024 BJP will win more than 421 seats उदित नारायण लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया फुलप्रुफ प्लान…मोदी बनेंगे भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक चेहरा…अबकी बार 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेगी पार्टी -मोदी की गारंटी, रामलला की स्थापना, मथूरा जन्मभूमि मुक्ति अभियान और सउदी में मंदिर का निर्माण बनेगा भाजपा की मजबूती का आधार -बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर की सभी 25 सीटें जीतने की तैयारी -आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी दहाई अंकों में सीटें हासिल करने का लक्ष्य -बिहार, यूपी, बंगाल और महाराष्ट्र में 2019 के मुकाबले 30 फीसदी सीटें बढ़ानी होंगी नई दिल्ली । भारत के राजनीतिक इतिहास में साल 1984 के आम चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। कांग्रेस ने उस वक्त 523 लोकसभा सीटों में से 414 पर अकेले जीत दर्ज की थी। ये चुनाव प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के करीब दो महीने बाद हुई थी इसलिए कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति की लहर भी थी। लेकिन भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 साल पुराने इस रिकॉर्ड का तोडऩे की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बार 421 सीटें जीतेगी। इस जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास के सबसे बड़े राजनेता बन जाएंगे। गौरतलब है कि तीन राज्यों में भारी जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा गढ़ लिया है, अगली बार 400 पार(421 सीटें)। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसके लिए भाजपा ने फुलप्रुफ प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत राज्यवार लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्टी की रणनीति के अनुसार बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर की सभी 25 सीटों पर भाजपा को जीतना जरूरी होगा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी दहाई अंकों में सीटें हासिल करनी होगी बिहार, यूपी, बंगाल और महाराष्ट्र में 2019 के मुकाबले 30 फीसदी सीटें बढ़ानी होंगी मोदी मैजिक का जवाब नहीं भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि वर्तमान समय में पीएम मोदी के मैजिक का जवाब नहीं है। मप्र, छग और राजस्थान की जीत ने यह साबित कर दिया है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के चुनावी मुद्दों का जिस तरह तीन राज्यों में दम निकला है, उसका फायदा हिंदी भाषी अन्य राज्यों में हो सकता है। लोकसभा चुनाव में करीब पांच महीने बाकी हैं। जिन तीन राज्यों में भाजपा ने परचम लहराया है, उसमें 65 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से अभी भाजपा के पास 61 सीटें हैं। हिंदी भाषी प्रदेश बिहार, यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मप्र, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 193 सीटें हैं। इन राज्यों में 177 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के लिए चुनौती है कि इन राज्यों में अपनी सीट न सिर्फ बरकरार रखे बल्कि इसकी संख्या में इजाफा भी करे। हिंदी भाषी राज्यों में जबरदस्त करंट भाजपा के आंतरिक सर्वे के अनुसार हिंदी भाषी राज्यों में पीएम मोदी के पक्ष में जबरजस्त करंट है। मोदी की गारंटी, रामलला की स्थापना, मथूरा जन्मभूमि मुक्ति अभियान और सउदी में मंदिर का निर्माण भाजपा की मजबूती का आधार आधार बनेगा। विधानसभा चुनावों के इफेक्ट का आकलन करें तो यूपी और बिहार में ही भाजपा अधिकतम सीटें जीत सकती है। मगर पूर्ण बहुमत के लिए पार्टी को बंगाल, असम, महाराष्ट्र और गुजरात में भी 2019 का प्रदर्शन दोहराना होगा। 2019 के चुनाव में बंगाल में भाजपा को 18, महाराष्ट्र में 23 और गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव में भी चलेगा मोदी मैजिक पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे मैदान में उतरी है। इस कारण लगातार दो बार पूर्ण बहुमत भी मिला। मगर मोदी लहर के बावजूद कई बड़े राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा का खाता भी नहीं खुला। भाजपा कश्मीर से बिहार तक अगर उत्तर भारत की सभी सीटें जीत जाती हैं तो उसे 245 सीटें मिलेंगी। ऐसा चमत्कार भारत की राजनीति में संभव नहीं है। 400 का आंकड़ा पार करने के लिए पार्टी को केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में भी 10-10 सीटों की जरूरत होगी। इसके लिए पार्टी ने रणनीति बना ली है। वर्तमान में इन राज्यों की कुल 118 सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ चार सीटें हैं, जो तेलंगाना में मिली थीं। पिछले आम चुनाव में भाजपा ने 28 में 25 सीटें दक्षिण भारत के राज्य में जीती थीं। इस बार पार्टी ने जेडी एस के साथ चुनावी समझौता किया है। समझौते के कारण भाजपा को 4 सीटें जेडी-एस को देनी होगी। यानी उसे उम्दा प्रदर्शन के लिए अपने खाते की सभी 24 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा बिहार में भी महागठबंधन में शामिल आरजेडी और जेडी यू भी दम रखती है। वहां भाजपा के लिए खुद की सीटों का बढ़ाना भी चुनौती है। 2014 के चुनाव में भाजपा अपने दम पर सर्वाधिक 22 सीट ही जीत सकी थी। पूर्वी भारत पर फोकस भाजपा के पास ओडिशा से केवल आठ लोकसभा सांसद हैं, जबकि बीजेडी के पास 20 सीटें हैं। इस पूर्वी राज्य में भी भाजपा के लिए विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। सपने पूरे करने के लिए बंगाल में भी भाजपा को अपने पुराने रेकॉर्ड 19 सीटों से आगे बढऩे की जरूरत होगी। आंध्रप्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भाजपा का खाता नहीं खुला था। पूर्वोत्तर के राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों में से अभी तक भाजपा 11 क्षेत्रों में काबिज है। 400 का आंकड़ा पार करने के लिए भाजपा को सभी 25 सीटें जीतनी होंगी। इसके अलावा भाजपा को खुद गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीटों को विपक्ष के हाथों में जाने से बचाना होगा। मिशन 2024 के लिए टारगेट राज्य 2024 में जीत की संभावना उत्तर प्रदेश 74 महाराष्ट्र 40 बिहार 35 आन्ध्र प्रदेश 10 तमिल नाडु 10 पश्चिम बंगाल 30 मध्य प्रदेश 29 कर्नाटक 26 गुजरात 26 राजस्थान 25 उड़ीसा 15 केरल 10 तेलंगाना 8 असम 12 झारखण्ड 12 पंजाब 2 छत्तीसगढ़ 11 हरियाणा 10 दिल्ली 7 जम्मू और कश्मीर 3 उत्तराखण्ड 5 हिमाचल प्रदेश 4 अरुणाचल प्रदेश 2 गोवा 2 त्रिपुरा 2 मणिपुर 1 मेघालय 1 अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह 1 चण्डीगढ़ 1 लद्दाख 1 दादर और नागर हवेली,दमन व दीव … Read more

विवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

विवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित। विशेष संवाददाता रायपुर  रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल परिसर में सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए लाभदायक होते हैं। समाज के गुरु बालदास साहब ने अपने पुत्र का विवाह, समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह में कराकर समाज के सामने एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से वर-वधु खोजने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता, एक मंच पर ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय प्राप्त होता है। आगे चलकर वे विवाह के पवित्र बंधन में बंधते हैं। ऐसे आयोजनों से समय और धन की बचत होती है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सतनामी समाज द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिमी संस्कृति में विवाह भले ही कॉन्ट्रेक्ट होता है लेकिन हमारी संस्कृति में विवाह एक पवित्र संस्कार और सात जन्मों का साथ होता है। ऐसे आयोजनोें से दो परिवारों को शादी संबंध स्थापित करने में काफी सहूलियत होती है।  मुख्यमंत्री साय ने इसके पहले बाबा गुरू घासीदास जी की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भंडारपुरी गद्दीनशीन धर्म गुरु श्री बालदास साहब, नवनिर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहब, पूर्व राज्य सांसद  भूषण लाल जांगड़े, पूर्व लोकसभा सांसद  गोविंद राम मिरी, समाज के संरक्षक  सरजू प्रसाद घृतलहरे, सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष  जय बहादुर बंजारे भी उपस्थित थे। समाज द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ध्येय वाक्य ‘‘सबका साथ, सबका विकास। सबका विश्वास और सबका प्रयास‘‘ का अनुसरण कर रही है। हमने लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मोदी जी की गारंटी पर अमल की शुरूआत कर दी है। उन्होंने सतनामी समाज द्वारा नवा रायपुर में सामाजिक गतिविधियों के लिए जमीन की मांग के संबंध में कहा कि राज्य सरकार सतनामी समाज के विकास के लिए जो भी जरूरी सहयोग होगा करेगी। नवा रायपुर में सामाजिक गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करेंगे। गुरू बालदास साहब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से ऐसे सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।  सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि उनकी समिति द्वारा 23 वर्षाें से परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विभिन्न आयोजनों में अब तक लगभग 19 हजार 500 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। नवनिर्वाचित विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को लाभ मिलता है। युवक-युवतियों और उनके परिवारजनों को एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। आसानी से विवाह संबंध बनते है। और शादी- ब्याह में समय और धन की बचत होती है।

शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ग्वालियर पुलिस की बैठक सम्पन्न 

शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ग्वालियर पुलिस की बैठक सम्पन्न   ग्वालियर। शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ग्वालियर जिले के पुलिस कप्तान राजेश चंदेल ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के आल्हा पुलिस अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर रणनीति बनाई. जिसमें हाल ही में ट्रांसफर हुए यातायात पुलिस के  अधिकारी भी मौजूद रहे. एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस एक्शन प्लान बना रही है जिसमें सभी लेफ्ट टर्न फ्री किए जाएंगे इसके साथ ही  चौराहों पर अनावश्यक लगने वाले जाम को रोकने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा रणनीति तय की जाएगी उन्होंने कहा कि शहर में चलने वाले विक्रम ऑटो और ई रिक्शा के वाहन चालकों के लिए वर्दी नियमित की जाएगी इसके साथ ही सवारी वाहन नियत स्थान पर रुके इसका भी ध्यान रखा जाएगा और जो व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. राजेश सिंह चंदेल एसपी ग्वालियर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल। विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर।  उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा शनिवार को  यहां निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री  शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने  घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने  घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने  घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए निर्देश। सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने चरणबद्ध रूप से शुरू करें प्रक्रिया। कोनी में सिम्स हेतु 40 एकड़ जमीन की गई है आरक्षित। मार्च के प्रथम सप्ताह में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का होगा शुभारंभ। विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने  बिलासपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि सिम्स में भी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, इसके लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए चिकित्सा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सिम्स की व्यवस्था में और सुधार के लिए मरीजों के इलाज (क्लिीनिकल) एवं प्रशासनिक व्यवस्था दोनों को अलग-अलग किया जायेगा। अस्पताल प्रशासन के लिए एमबीए उत्तीर्ण प्रशासक और एक जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किये जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का प्रभार लेने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचकर सिम्स में अधिकारियों की बैठक लेकर इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोनी में सिम्स के नये भवन के लिए लगभग 40 एकड़ भूमि आरक्षित रखी गई है। शहर के बीचों-बीच स्थित सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने के लिए चरणबद्ध रूप से तैयारी शुरू करने को कहा है।  स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के पूर्व सिम्स अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया। इलाज कराने पहुंचे मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक एवं निरीक्षण के दौरानं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमललाल कौशिक, तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रेणु जी पिल्लई, सिम्स के ओएसडी  आर.प्रसन्ना विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने पिछले दो-तीन महीने में अस्पताल की व्यवस्था में आये उल्लेखनीय सुधार के लिए सिम्स अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों की सराहना की।

नवागत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया पदभार ग्रहण

New Collector Ms. Riju Bafna took charge शाजापुर ! शाजापुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुई सुश्री ऋजु बाफना (आईएएस 2014) ने गत दिवस अपरान्ह में पदभार ग्रहण किया है। सुश्री बाफना ने आज कलेक्टर कार्यालय आने के पूर्व मॉ राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन किये। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले एवं महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, एटीओ श्री नरेन्द्र विजयवत सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री बाफना शाजापुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ होने के पूर्व नरसिंहपुर जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थी। सुश्री बाफना भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त, जबलपुर में जिला पंचायत सीईओ जैसे कई पदों पर रहीं। अधिकारियों की बैठक ली कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने प्रभार लेने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। इसके पूर्व जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने जिले की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। नवागत कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की। अधिकारियों की बैठक में कहा कि कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फिल्ड में भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन करांए। कलेक्टर ने कहा कि वे भी ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा कर कार्यो की समीक्षा करेगी। सभी अधिकारियों से कहा कि समय-समय पर दिये जाने वाले निर्देशो का समुचित पालन करें और किसी तरह की दिक्कत आये तो उनसे चर्चा कर लें।

कड़ाके की ठंड के चलते ठिठुरते शहर में जल रहे 415 स्थानों पर अलाव

Bonfires are burning at 415 places in the city which is shivering due to severe cold रैन बसेरा के अलावा बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, आटो स्टेंड सहित सभी मार्केट और सार्वजनिक स्थानों पर भी जले अलाव भोपाल। राजधानी में कड़ाके की ठंड और ठिठुरते भोपाल को राहत देने के लिए नगर निगम ने पूरे शहर में 415 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। कोहरा और ठंडी हवाएं चलने के कारण यह अलाव दिनभर 24 घंटे ही जल रहे हैं। यह अलाव रैन बसेरा के अलावा बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, आटो स्टेंड सहित सभी मार्केट और सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव जल रहे हैं। निगम अधिकारियों के शहर के बाहर से आने वाले आश्रय विहीन नागरिकों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था व सार्वजनिक स्थलों पर रात व्यतीत करने वाले नागरिकों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।निगम का अमला समस्त 21 ज़ोनों के अंतर्गत आने वाले आश्रय स्थलों के अलावा बस स्टैंड्स, रेल्वे स्टेशन, अस्पतालों सहित ऐसे स्थानों जहां रात्रि के समय नागरिकों का अधिक आना जाना होता है अथवा नागरिक किसी कारणवश घर के बाहर रात्रि व्यतीत करते हैं, ऐसे नागरिकों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के लिए शहर के 415 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है। निगम के ज़ोन स्तर पर पदस्थ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा चिन्हित स्थानों पर निगम के उद्यान विभाग से रोजाना लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है और नियमित रूप से इस व्यवस्था की मॉनीटरिंग भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। लगातार अधिकारी व जनप्रतिनिधि ले रहे हैं जानकारीनिगम की इस व्यवस्था का समय.समय पर मुख्यमंत्री, मंत्री, महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आश्रय स्थलों व अलाव स्थलों पर जाकर अवलोकन भी किया जा रहा है। जोन के अनुसार अलाव की व्यवस्थाठंड से राहत पहुंचाने के लिए जोन 1 में 16 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही हैए जबकि जोन 2 में 7 स्थानए जोन 3 में 12 स्थानए जोन क्र 4 में 19 स्थान जोन 5 में 17 स्थानए जोन 6 में 22 स्थानए जोन 7 में 30 स्थानए जोन में 122 स्थान जोन 9 में 1 स्थानए जोन 10 में 15 स्थानए जोनण् 12 में 4 स्थानए जोन 13 में 12 स्थानए जोन 14 में 4 स्थानए जोन 15 में 10 स्थानए जोन 16 में 15 स्थानए जोन 17 में 7 स्थानए जोन 18 में 16 स्थानए जोन 19 में 21 स्थानए जोन 20 में 10 स्थान तथा जोन 21 में 55 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है।

बीयू ने परीक्षा आवेदन की बढ़ाई तारीख, अब 12 तक जमा होंगे पीजी के परीक्षा फार्म

BU extended the date of exam application, now PG exam forms will be submitted till 12th भोपाल। राजधानी स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने संवद्ध कॉलेजों के लिए परीक्षा आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। विवि द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर नियमित, स्वाध्यायी अथवा एटीकेटी के लिए अब परीक्षा आवेदन 5 जनवरी 2024 के स्थान पर 12 जनवरी तक किए जा सकेंगे। स्नात्कोत्तर के तहत एमए., एम काम., एम.एस.सी., एम.एस.सी. होमसांइस, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एम.ए. यौगिक सांइस, पी.जी. डिप्लोमा इन यौगिक सांइस नियमित, स्वाध्यायी, एटीकेटी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र (सत्र 2023-2024.) एम.पी.ऑन लाईन के माध्यम से भरे जा सकेंगे। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन करने की तारीख 12 जनवरी 2024 की गई है। लेट फीस 300 के साथ 13 से 17 जनवरी के साथ ही विशेष विलंब शुल्क 1000 रुपए के साथ 18 जनवरी 2024 से परीक्षा शुरू होने के 3 दिन पहले तक आवेदन किए जा सकेंगे।

जिला अभिभाषक संघ के चुनाव की तैयारियां पूरी जज और पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा

Preparations for District Advocates Association elections completed, judge and police officers took stock वकीलों के मतदान के लिए बनाए गए 100 पोलिंग बूथ मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव अधिकारियों की बैठक आयोजित कर दिए दिशा- निर्देश भोपाल। जिला अभिभाषक संघ के 8 जनवरी को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए जिला अदालत परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में जजे और पुलिस अधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। यह चुनाव जजेज और स्टेट बार कौंसिल के पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र तिवारी ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ अथवा स्टेट बार कौंसिल का आई कार्ड दिखाने के बाद ही मतदान स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। मतदान ओपन एरिया में किया जाएगा। मतदान के लिए 20 हजार स्कायर फीट का वाटर पुरूफ पण्डाल लगाया गया है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे अदालत परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला अभिभाषक संघ में लगभग 8 हजार 500 वकील पंजीकृत हैं, इसमें से 4 हजार 616 मतदाता वकील अपने मत का प्रयोग कर सकेंगें। मतदाता वकीलों के मतदान के लिए 100 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र तिवारी ने शनिवार को चुनाव अधिकारियों की बैठक आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया के संबंध में चुनाव अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए । बैठक में मीडिया प्रमुख जीके छिब्बर, मीडिया प्रभारी खालिद हफीज, चुनाव अधिकारी,मनीष द्विवेदी, ललित मिठवानी, रोहित श्रोती, रजनीश बरैया ,पुरुषोत्तम पंजवानी ,हाशिम अली,घनश्याम सोनी ,श्रीमती किरण साहू किशोर साहू , मंजू जैन सिंह , हेमंत वर्मा ,यश विघार्थी , सुनील सेवलानी शंकर प्रसाद शुक्ला, कपिल मेहरा, विपिन पण्डया , जतिन रोहित गुप्ता ,हेमंत पाल ,रविशंकर गुर्जर , रोशन कुमार राम गुर्जर और गौरव चौहान सहित अन्य चुनाव अधिकारी उपस्थित थे। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के 30 पदों के लिए 96 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

रेलवे प्रशासन अंग्रेजों के जमाने से पटाखों का ही उपयोग कर ट्रेनों का कर रहा संचालन

Railway administration has been operating trains using firecrackers since the British era. फाग सेफ्टी डिवाइस भी नहीं रोक पा रहीं ट्रेनों की लेटलतीफी, कोहरे में पटरियों पर ट्रैकमैन डेटोनेटर लगाकर पायलट को दिखा रहे राह भोपाल। रेलवे का दावा है कि सर्दी के मौसम में कोहरे को मात देने के लिए ट्रेनों के इंजनों में फाग सेफ्टी डिवाइस लगाई गई हैं, लेकिन ये डिवाइस भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर लाने के लिए कारगार साबित नहीं हो रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला जारी है। तो वहीं अभी भी कोहरे की अधिकता के दौरान ट्रेनों के सफल संचालन के लिए संरक्षा सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन अंग्रेजों के जमाने से काम में आने वाले पटाखों का ही उपयोग कर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेलवे ने कोहरे से निपटने के लिए पायलट को फॉग डिवाइज उपलब्ध कराए थे,पमरे जोन के तीन रेल मंडल में 1048 डिवाइस लगाई गई थी। लेकिन कोहरा छाते ही तमाम प्रयास फेल साबित हुए हैं। आलम ये है कि एक दर्जन से अधिक ट्रेने 1-26 घंटे की देरी से भोपाल पहुंच रही है। कोहरे के कारण केवल दिल्ली ही नहीं मुंबई,यूपी व छतीसगढ़ के रूट भी प्रभावित हुआ है, साथ ही इससे वंदेभारत,राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को तो परेशानी हो रही हैं। तो वहीं पायलट पटाखों के सहारे ट्रेनों का संचालन कर रहे है। पटरी पर 270 मीटर की दूरी पर डेटोनेटर लगाए जाते है कोहरे की अधिकता के दौरान ट्रेनों के सफल संचालन के लिए संरक्षा सुरक्षा के लिए आज भी रेलवे प्रशासन अंग्रेजों के जमाने से काम में आने वाले पटाखों का ही उपयोग ही कारगार साबित हो रहा है। रेलवे की नई तकनीक फाग डिवाइस का अधिक असर दिखाई नहीं दिया है। अभी भी रेलकर्मी अधिक कोहरा होने पर पटरियों पर पटाखें लगाकर ट्रेन के चालक को सतर्क कर रहे है। कोहरे में ट्रेनों को सिग्नल सुरक्षित गति से संचालित करने के लिए पमरे जोन में अंग्रेजों के जमाने से चले रहे जुगाड़ का ही प्रयोग किया जा रहा है। अधिक कोहरा होने पर रेलकर्मी गैंगमैन, ट्रैकमैन पटरियों पर पटाखे लगाकर आगे रेल फाटक, सिग्नल, स्टेशन आदि की जानकारी देते है। सिग्नल से पहले पटरी पर 270 मीटर की दूरी पर डेटोनेटर (पटाखे) बांधे जाते है। ट्रेन गुजरने के साथ ही तेज आवाज होती है। इस पर चालक को आगे फाटक, सिग्नल आदि होने की जानकारी मिल जाती है और वह ट्रेन की गति को धीमी कर देता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet