LATEST NEWS

आदिवासी विकासखण्डों में खुलेंगे रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र

Rani Durgavati training centers will open in tribal development blocks विद्यार्थियों का आवास भत्ता 2 हजार रूपये प्रतिमाह करने के निर्देश भोपाल। प्रदेश के सभी 89 आदिवासी विकासखण्डों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र खोले जायेंगे। इन प्रशिक्षण केन्द्रों में आदिवासी युवाओं को स्व-रोजगार हेतु विविध विधाओं में प्रशिक्षण दिये जायेंगे। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र में ई-लायब्रेरी स्थापित करने के निर्देश दिये। शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदिवासी वर्ग के जो विद्यार्थी किराये का मकान लेकर विद्याध्ययन कर रहें है, उन्हें वर्तमान में दिये जा रहे 1500 रूपये प्रतिमाह आवास भत्ता को बढ़ाकर 2000 रूपये प्रतिमाह तक किया जाये। मंत्री श्री शाह ने कहा कि सभी आदिवासी विकासखण्डों में संचालित विभागीय स्कूलों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जाएं।

मोहन सरकार रिश्वतखोरों पर सख्ती करने के मूड में, बीडीए, नगर निगम समेत अन्य विभागाें पर नजर

Mohan government in mood to take strict action against bribe takers keeping an eye on other departments including BDA Municipal Corporation भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रिश्वतखोरों पर सख्ती करने के मूड में हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मचारी जो संविदा आधार पर पदस्थ हैं और उनके खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायतें हुई है। सबसे पहले उन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। इसकी जानकारी एकत्रित कर ली गई है। शुरूआत राजधानी भोपाल से करने की तैयारी है। चूंकि भोपाल के नगर निगम, बीडीए से लेकर अन्य विभागों में पदस्थ कर्मचारी नाक के नीचे ही रिश्वत मांगते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। अब ऐसे कर्मियों पर शिकंजा कसा जाएगा।  सूत्रों ने बताया कि ऐसे मामलों में जो शासकीय सेवक रिश्वत लेते पकड़े गए हैं, और आज तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, या फिर रिश्चत की मांग करते हैं, पर बगैर ठोस प्रूफ के उन पर कार्रवाई नहीं हो पाती। इसकी सूची तैयार की गई है। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि अभी जिस तरह से हर काम के लिए पैसे लेने का चलन बढ़ गया है, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्ती होगी। इसकी शुरूआत भी सबसे पहले राजधानी भोपाल से करने की जानकारी है।

गड़बड़ी करने वाले के साथ सख्ती से निपटा जाएगा, अच्छा कार्य करने वाले होगें सम्मानित

Those who commit irregularities will be dealt with strictly, those who do good work will be honoured. कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजस्व मंत्री वर्मा ने बताई प्राथमिकताएं भोपाल। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमारी टीम है। राजस्व विभाग आम नागरिकों की राजस्व प्रशासन संबंधी सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा। मंत्री वर्मा आज शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय कार्य शुरू करने बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्री वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले कक्ष में पूजा-अर्चन की। मंत्री वर्मा ने भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री वर्मा ने पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक कर्त्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पहली फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्यवाही करने की स्वीकृति दी है, यह स्पष्ट संदेश है। मंत्री वर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम विकास पथ पर आगे बड़ रहे हैं। मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज श्रीवास्तव उपस्थित थे। राजस्व अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में उप सचिव राजस्व सुश्री नेहा मारव्या, उप राहत आयुक्त सुश्री सुमन लता माहोर, संयुक्त राजस्व आयुक्त राजीव नंदन श्रीवास्तव उप राजस्व आयुक्त श्रीमती अलका सिंह बामनकर, श्रीमती नीतू सिंह गुप्ता, श्रीमती ऋषि मौर्य, लेखा श्रोती, ओएसडी राजस्व सुश्री सुनीता लाल, उप संचालक एमपीएलआरएम श्रीमती नमिता खरें उपस्थित थी।

राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों के तबादले किए

The state government transferred 17 officers of the State Administrative Service. भोपाल। राज्य शासन ने शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन सभी अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित किया गया है। राज्य शासन से जारी आदेश के अनुसार जीएडी कार्मिक भोपाल में उप सचिव जितेंद्र सिंह चौहान को इंदौर संभाग में क्षेत्रीय उपयुक्त भू अभिलेख बनाया गया है। इसीतरह विवेक रघुवंशी को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) कार्मिक में उप सचिव के पद पदस्थ किया गया है। भोपाल में पदस्थ अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान को जीएडी कार्मिक में उप सचिव बनाया गया है। रीवा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ शैलेंद्र सिंह को अपर कलेक्टर सागर भेजा गया है। सपना त्रिपाठी को सागर से रीवा संयुक्त कलेक्टर बनाया शासन ने श्रीमती सपना त्रिपाठी को सागर से रीवा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। इसी पद पर दतिया में पदस्थ इकबाल मोहम्मद को संयुक्त कलेक्टर पन्न्ाा बनाया गया है। जबकि राजीव रंजन पांडे को संयुक्त कलेक्टर बालाघाट, अनुराग सिंह को संयुक्त कलेक्टर सीधी, शैलेंद्र सिंह को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़, नीरज शर्मा को संयुक्त कलेक्टर दतिया, सत्यनारायण दर्रो को पन्न्ाा से संयुक्त कलेक्टर झाबुआ, सुश्री फरहीन खान को नर्मदापुरम से संयुक्त कलेक्टर सागर, श्रीमती भारती देवी मिश्रा को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ और सुश्री अंकिता प्रजापति को संयुक्त संयुक्त कलेक्टर धार पदस्थ किया गया है। इसीतरह अक्षय सिंह मरकाम को डिप्टी कलेक्टर इंदौर से डिप्टी कलेक्टर झाबुआ, राहुल चौहान को धार से डिप्टी कलेक्टर छतरपुर और श्रीमती जूही गर्ग को राजगढ़ से डिप्टी कलेक्टर सागर पदस्थ किया गया है।

मुख्यमंत्री से स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

The delegation of State Working Journalists Union Chhattisgarh had a courtesy meeting with the Chief Minister. विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती अनुपम मिश्र की प्रसिद्ध कृति ”आज भी खरे हैं तालाब” नामक पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस भेंट के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में  स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पूर्णचंद रथ, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर तंबोली आजाद और हरिमोहन तिवारी मौजूद थे।

गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी।

The tableau of Chhattisgarh’s Adim Jan Sansad will be included on the duty path in the Republic Day Parade. विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर। देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार” को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है। नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है, उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताया है। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ पर आधारित है। यह झांकी जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। इस झांकी में केंद्रीय विषय “आदिम जन-संसद” के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और उसके उद्गम-सूत्र लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है। मुरिया दरबार विश्व-प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की एक परंपरा है,  जो 600 सालों से चली आ रही है। इस परंपरा के उद्गम के सूत्र कोंडागांव जिले के बड़े-डोंगर के लिमऊ-राजा नामक स्थान पर मिलते हैं। इस स्थान से जुड़ी लोककथा के अनुसार आदिम-काल में जब कोई राजा नहीं था, तब आदिम-समाज एक नीबू को राजा का प्रतीक मानकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था। झांकी की थीम व डिजाइन स्थानीय स्तर पर वृहद अन्वेषण और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई। इस विषय वस्तु पर आधारित झांकी को पांच चरणों की कठिन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली है। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सामने थीम और डिजाइन के चयन के बाद झांकी का थ्रीडी मॉडल प्रस्तुत किया गया। अंत में संगीत चयन के साथ ही झांकी को अंतिम स्वीकृति मिल गई। झांकी की थीम और डिजाइन ने चयनकर्ताओं को खासा आकर्षित किया। परेड में शामिल होने वाली झांकियों के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालय और विभागों से रक्षा मंत्रालय प्रस्ताव मांगता है। इन प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जाता है। झांकियों के चयन के लिए विशेषज्ञ समिति के साथ विभिन्न चरणों में कई बैठकें होती हैं। कमेटी में कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्ति, कोरियोग्राफर आदि शामिल रहते हैं। विशेषज्ञ समिति थीम के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। सिफारिशें करने से पहले कमेटी द्वारा अवधारणा, डिजाइन और इसके दृश्य प्रभाव पर ध्यान दिया जाता है।

“महेंद्र तिवारी निवासी जिला अमेठी अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश महासचिव बने दिल्ली”||

Mahendra Tiwari, a resident of Amethi district, has been appointed as the State General Secretary of the All India Panchayat Parishad in Delhi. महेंद्र तिवारी निवासी जिला अमेठी अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश महासचिव बने दिल्ली5 जनवरी 2024 अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने समाजसेवी जनप्रिय प्रभावशाली प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री महेंद्र तिवारी निवासी ग्राम जुरियापुर गौरीगंज जिला अमेठी को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है । गवेंद्र सिंह ने कहा महेन्द्र तिवारी बहुत ही जुझारू संघर्षशील लोकप्रिय व्यक्ति हैं और समाज सेवा में निरंतर लगे रहते हैं तथा ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए इनके पदाधिकारी बनने से उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत होगा। महान पुरुष महात्मा गांधी लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं बलवंत राय मेहता जीके ग्राम स्वराज के सपने को सरकार करने में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त मजबूत करने में पंचायत परिषद को अपना योगदान देंगे||

राजस्थान सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

Distribution of departments to the ministers of Rajasthan government राजस्थान सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा: गृह विभाग सीएम भजनलाल के पास, दीया को वित्त, बैरवा को परिवहन; किरोड़ीलाल ग्रामीण विकास मंत्री राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त के साथ छह विभाग दिए हैं। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को परिवहन के साथ चार विभागों का जिम्मा सौंपा गया हैं। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि और ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और जन अभाव अभियोग विभाग दिया हैं। मदन दिलावर को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा भी उनके पास रहेगी। बाबूलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग दिया गया हैं। दरअसल, 30 दिसंबर शनिवार को 22 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद से विभाग के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी।

प्रदेश में तबादले का दौर जारी इसी कड़ी में इंदौर और भोपाल कलेक्टर का तबादला

Round of transfers continues in the state, in this series Indore and Bhopal Collector transferred आशीष सिंह इंदौर और कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल कलेक्‍टर बनाए गए भोपाल ! मप्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।भोपाल। मप्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। आशीष सिंह को इंदौर कलेक्‍टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्‍टर इलैया राजा टी को अब मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। आशीष सिंह इससे पहले भोपाल कलेक्‍टर थे। भोपाल कलेक्‍टर का दायित्‍व अब कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा गया है। वे इससे पहले मध्‍य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक थे।

एक पति को लेकर दो पत्नियां में हुआ विवाद

Dispute between two wives over one husband ग्वालियर ! एक पति को लेकर दो पत्नियां में हुआ विवाद। दोनो पत्नियां विवाद कर बता रही अपना अपना पति। एक पत्नी ने पति का कोलार पकड़ कर बोल रही 4 सालो से रह रही है उसके साथ। दिन में उसके साथ और रात को दूसरी महिला के साथ रहता है पति। दोनो पत्नियां पति लेकर थाने पहुंची। दोनो पत्नी के विवाद का वीडियो हुआ वायरल। पडाव थाना क्षेत्र के जल विहार रोड का है वायरल वीडियो।

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की बैठक रविवार को

Congress social media team meeting on Sunday पीसीसी चीफ करेंगे सभी लोकसभा, विधानसभा और जिला प्रभारियों से संवाद भोपाल ! लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब सोशल मीडिया पर फोकस करेगी। सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस बीजेपी के संकल्प पत्र को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी और उसे पूरे नहीं करने पर सरकार को घेरेगी। इसके साथ ही कांग्रेस अपनी रणनीति के जरिए सोशल मीडिया से संगठन को मजबूत करने की भी तैयारी कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक रविवार को बुलाई है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव बारोलिया ने कहा है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक 7 जनवरी 2024, रविवार को सुबह 10:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में बुलाई गई है। बैठक में सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश, लोकसभा, ज़िला एवं विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है। इस प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष तौर पर शामिल होंगे व सोशल मीडिया विभाग की आगामी कार्ययोजना पर आप सभी से चर्चा करेंगे। उधर सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में करारी हार से उबरने के लिए सभी को साथ लेने की कोशिश कर रही है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सभी वरिष्ठ नेताओं से मेल मुलाकात करने का काम कर रहे हैं। साथ ही संभागीय दौरे कर बैठकें भी शुरू कर दी हैं। इन बैठकों में पार्टी जनता के जनादेश के स्वीकार करने के साथ आगामी चुनाव में पूरी ताकत से बीजेपी को घेरने का काम करने के लिए कहा जा रहा है ताकि जनता के बीच खोए हुए विश्वास को हासिल किया जा सके। खासतौर पर जनहित के मामलों के त्वरित और गंभीरता से उठाने के लिए पार्टी संगठन तत्पर है और सोशल मीडिया की भूमिका इसमें सबसे अधिक है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से ही सरकार की कमजोरियों की जानकारी मिलेंगी और उसे जनता के पास तक पहुंचाया जा सकेगा।

शाहजहांपुर के BJP विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Shahjahanpur BJP MLA Manvendra Singh passes away, breathed his last in Delhi hospital शाहजहांपुर ! शाहजहांपुर के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया है। मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह ददरौल विधानसभा से दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे। शाहजहांपुर के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया है। मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह ददरौल विधानसभा से दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे। इससे पहले वह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे थे। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता। आज शाम तक विधायक का पार्थिव शरीर शाहजहांपुर में उनके आवास पर लाया जाएगा।

करुणोदय फाउंडेशन ने कड़कड़ाती सर्दी में ठिठुर रहे यात्रियों को बांटे कंबल

Karunodaya Foundation distributed blankets to the travelers shivering in the harsh winter. विदिशा ! करुणोदय फाउंडेशन विदिशा जो समय समय पर अपनी सामाजिक गतिविधियों द्वारा विदिशा शहर में चर्चा में रहती है। अपने ही कार्यक्रम के अंतर्गत फाउंडेशन ने विदिशा रेलवे स्टेशन पर इस कड़कड़ाती सर्दी में ठिठुर रहे यात्रियों और वहा सो रहे लोगो को फाउंडेशन ने कंबल बांटे। इसी मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अमित ठाकुर ने बताया कि हाड़कांप सर्दी के बीच ठंड से बेहाल जरूरतमंदों को विदिशा रेलवे स्टेशन परिसर में सामाजिक सरोकारों में संस्था करुणोदय फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा कंबल वितरित किए गए। अपने विशेष कार्यक्रम के इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवम वॉलंटियर मनीष सिंघई, परमिंदर सेठी, अमोल अग्रवाल, अभिषेक माहेश्वरी , प्रमोद ठाकुर, किशोर पमनानी , विवेक अरोरा ,अनिर्बान दत्ता ,रंजीत कुशवाह, निरंजन सिंह लोधी, राजेश राय , ब्रह्मा लोधी, रघुवर दांगी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में सभी का विशेष सहयोग रहा l

थानों की सीमाओं का होगा पुनर्निधारण

Police station boundaries will be redrawnमनोज विजयवर्गीय शाजापुर ! जिले के थाना अन्तर्गत आने वाले ग्रामों के आमजन की सुगमता एवं सुविधा व ग्राम की थाने से निकटता को ध्यान में रखते हुए थानों की सीमाओं का पुननिर्धारण किया जाना प्रस्तावित है। एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि थाना सुंदरसी के ग्राम पलसावद को थाना अकोदिया में, ग्राम टाण्डा उमरोद, कासमखेड़ी को थाना अवंतिपुर बड़ोदिया में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है।एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि इनके अतिरिक्त कोई अन्य ग्राम भी सम्मिलत कराना चाहते हैं तो, थानों की सीमाओं का विधिवत पुनर्निधारण के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियां 15 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरांत कोई आपत्ति आदि मान्य नहीं होगी।

कड़ाके की ठंड में ग्रामीण क्षेत्रों में कम्बल वितरण

Blanket distribution in rural areas in severe cold वर्किंग जर्नलिस्ट आर्गेनाईजेशन पत्रकार संघ लालबर्रा ने जरूरतमंद को वितरण किये कम्बल लालबर्रा ! लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। लालबर्रा तहसील क्षेत्र के वर्किंग जर्नलिस्ट आर्गेनाईजेशन पत्रकार संघ लालबर्रा के द्वारा लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत आसपास के गांव अमोली, बोरी पोटूटोला, गणेशटोला व अन्य ग्राम में जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए wjo संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे विगत 03 सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में एवं वन क्षेत्र में कंबलों का वितरण करते आ रहे हैं। 03 जनवरी बुधवार को कप कपाती ठंड में उनके द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। हर साल वह इसी तरह सेवा कार्य करते आ रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को थोड़ी सी सहायता मिल सके, उनकी कोशिश है कि आगे भी इसी तरह से वह बड़े स्तर से सेवा का कार्य करने का प्रयास करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे- वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन पत्रकार संघ लालबर्रा तहसील अध्यक्ष मुकेश अवधिया, महासचिव विजय रजक, सचिव प्रकाश चौहान, संगठन मंत्री राजू पंचेश्वर, कोषाध्यक्ष कमलेश खरोले सहित सदस्य उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet