LATEST NEWS

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग होंगे मर्ज,सभी जिलों में खुलेंगे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस

भोपाल ! मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग अब मिलकर एक होंगे। मंत्रालय में शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे। मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग होंने के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोनो विभाग आमजनता की स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम करते है। लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल एजूकेशन पर काम करता है और स्वास्थ्य विभाग केवल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर ही काम करता है। मेडिकल एजूकेशन विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज आते है और इन कालेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में ही जूनियर डॉक्टर और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर काम करते है। नीतिगत मसलों पर दोनो विभाग अलग- अलग होने के कारण कई दिक्कते आ रही थी। इन्हें दूर करने के लिए अब दोनो विभागों को मिलाकर एक किया जा रहा है नये विभाग का नाम लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग होगा। इन्हें दूर करने के लिए अब दोनो विभागों को मिलाकर एक किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने है। इस प्रस्ताव पर भी आज होंने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। ये कॉलेज विशेष होंगे और इनमें विद्यार्थियों को सभी तरह के विषयों पर अध्ययन करने की सुविधा होगी। इन कॉलेजों को रोजगारोन्नमुखी शिक्षा से भी जोड़ा जाएगा। हर जिले में ऐसा एक कॉलेज खोला जाएगा। इसके अलावा अशोकनगर जिले में मल्हारगढ़ सिचाई परियोजना के लिए 72 करोड़ रुपए की मंजूरी देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। चार अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा की गई अनियमितताओं के चलते उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने और उनकी विभागीय जांच शुरु करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

एसडीएम साहेब के रुतबे को सीएम ने किया ध्वस्त,

CM destroyed the status of SDM Saheb सीएम ने SDM को किया निलंबित, कार ओवर टेक करने पर एसडीएम ने युवकों को पीटा था उमरिया ! मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। उमरिया जिले का यह ताजा मामला है, जहां दो युवकों को एस एसडीएम के वाहन को ओवर टेक करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। युवकों के वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इधर, पत्रिका की खबर के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बांधवगढ़ एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए।मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। एसडीएम ने दोनों युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी पिटवाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वे दोनों भी भर्ती हैं। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे अपने काम से जा रहे थे और देरी हो रही थी। इसलिए तेज वाहन चला रहा था। इसी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी मुझे पिटवा दिया। सीएम ने दिए एसडीएम को हटाने के निर्देश एफआईआर होते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसडीएम को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि एफआईआर एसडीएम अमित सिंह के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम के वाह नचालक नरेंद्र दास पनिका और तहसीलदार के सहयोगी संदीप सिंह के खिलाफ हुई है। ” एसडीएम की सफाई “ यह पूरा मामला एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह से जुड़ा है। इस मामले में एसडीएम अमित सिंह की सफाई आई है। उन्होंने कहा है कि मैंने युवकों को नहीं पटा, बल्कि जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैंने बीच-बचाव किया था। एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे। वो तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वे लोग हमारे साथ झग़ने लगे। दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फिर भी मैं उनका बचाव ही कर रहा था। मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गलती किसकी है। युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा क्यों नहीं लिया, ” राहुल गांधी ” ने बताई बजाए

Why Congress did not participate in the Pran Pratistha program, Rahul Gandhi told instead. राहुल गांधी बोले, ‘राम मंदिर की कोई लहर नहीं, प्राण प्रतिष्ठा BJP का कार्यक्रम था’कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि यह भाजपा और आरएसएस का निजी कार्यक्रम था। गुवाहाटी। असम में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राम मंदिर मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, देश में राम मंदिर की कोई लहर नहीं है। कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि यह भाजपा और आरएसएस का निजी कार्यक्रम था।

खनिज ब्लॉक की नीलामी में MP अव्वल, राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन

MP tops in auction of mineral blocks, conference of state mining ministers खनिज ब्लॉक की नीलामी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार, राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया। यह राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन है। भोपाल। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य खनन मंत्रियों के सम्मेलन मंगलवार सुबह शुरू हुआ।केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हैं। इस सम्मेलन में 20 राज्यों के खनिज मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।खनिज ब्लॉक की नीलामी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान करने के लिए, खान मंत्रालय एवं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। इस मौके पर “माइनिंग एंड बियॉन्ड’’ विषय पर प्रदर्शनी भी कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में लगाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, जिला खनिज प्रतिष्ठान सहित देश की प्रमुख खनन कंपनियो, निजी एजेंसियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा अपनी उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया है।इस सम्मेलन के दौरान खनन क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि यह राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन है। पहली बार यह सम्मेलन सितंबर 2022 में हैदराबाद में आयोजित किया गया था। सीएम मोहन यादव से की मुलाकातइस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम डा. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डा. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में कोयला एवं खनन क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई

श्री राम चंद्र जी के स्वरूप में बाबा बटेश्वर 5100 दीपों से सजा शिवालय

Baba Bateshwar pagoda decorated with 5100 lamps in the form of Shri Ram Chandra Ji भोपाल । पुराने शहर के प्राचीन से श्री बड़वाले महादेव मंदिर में अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल विराजमान होने के उपलक्ष्य में बाबा बटेश्वर को प्रभु श्री राम जी के स्वरुप में विराजमान किया गया, समिति के संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि 5100 दीपों से पूरे मंदिर को सजाया गया। मंदिर गर्भ ग्रह में रंगोली और दीपमालाएं जलाई रात्रि 8 बजे श्रृंगार दर्शन कर महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्री बड़वाले महादेव मंदिर से ॐ नम: शिवाय मंडल के द्वारा निकली प्रभातफेरीॐ नम: शिवाय मंडल के द्वारा प्रात: 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें मंडल के सदस्यों द्वारा अखण्ड ॐ नम: शिवाय एवं राम घुन के भजन गाये फेरी श्री बड़वाले महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पुराने शहर के दयानंद चौक, लोहा बाजार, पीपल चौक, सराफा, लखेरापुरा से सोमवारा होते हुए शिवालय भवन में समापन हुआ। प्रभु राम मंदिर निर्माण का गवाह बन हरि हरात्मक शक्ति महायज्ञ मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर में सोमवार 10:00 बजे ढोल तसो बाजे झांकियां के साथ सैकड़ो भक्तगण नर नारियों राममय होकर श्री राम के जयकारे लगाते हुए। राम शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर राम मंदिर निर्माण का उत्सव भव्यता और जोश के साथ मनाया जो अशोका गार्डन के मुख्य मुख्य मार्ग से होकर पुन: दुर्गा धाम मंदिर में संपन्न हुई । दोपहर 2:00 बजे से मुख्य यज्ञाचारी पंडित युगल किशोर शास्त्री ने सर्वप्रथम महायज्ञ के 9 हवन कुंडों में श्री राम प्रभु के 1001 आहुतियां डलवा कर महायज्ञ को 26 वा ऐतिहासिक पर्व मनाया।

आर्म रेसलर सचिन गोयल बने 2024 के चैम्पीयन ऑफ चैम्पीयन

Arm wrestler Sachin Goyal became the Champion of Champions of 2024. विषेश संवादाता ग्वालियर । ग्वालियर आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 22 जनवरी को बाल भवन मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में आर्म रेसलिंग वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ आदित्य भदौरिया व डॉ विशाल यादव तथा हरेन्द्र निगम, रामकिशोर सिंह जिला क्रीडा अधिकारी, गुरमीत सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ भदौरिया ने कहा कि ग्वालियर आर्म रेसलिंग अपनी धाक देश एवं विदेश में जमाता जा रहा है, देश व विदेश में आयोजित आर्म रेसलिग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों का प्रशिक्षण बिड़ला नगर स्थित आर्म रेसलिंग एकेडमी मे वर्ल्ड चैम्पियन मनीष कुमार द्वारा दिया जा रहा है। साथ ही डॉ यादव ने सभी विजेता खिलाड़ीयो को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन सब जूनियर वर्ग मे अभिषेक मौर्य, दिव्यांग वर्ग में अरविन्द रजक, महिला वर्ग में भावना गोस्वामी, युवा वर्ग में गुलशन मॉझी तथा जूनियर वर्ग में आयुष कौशल विजेता रहे। मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के अंत मे दीपक जामोर ने पधारें हुए अतिथियों व प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम

*अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य भव्य एवं अलौकिक मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संघ प्रमुख मोहन भागवत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट समिति के सदस्यों की ओर से की गई प्राण-प्रतिष्ठा का चतुर्दिक मनाया गया उत्सव**श्रीराम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व आलापुर तहसील परिसर स्थित मंदिर समेत सभी प्रमुख मठ मंदिरों एवं जय बजरंग इंटर मीडिएट कालेज रामनगर समेत कई शिक्षण संस्थानों में अखंड रामायण पाठ भजन कीर्तन के किये गये आयोजन तथा हवन पूजन के भी हुए जगह जगह कार्यक्रम**आलापुर तहसील परिसर स्थित मंदिर में एलईडी टीवी पर लाइव प्रसारण के जरिए अयोध्या में हुए प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव के साक्षी बने लोग**उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ल एवं उनकी धर्मपत्नी बंदना शुक्ला एवं तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव तथा उनकी धर्मपत्नी प्रगति श्रीवास्तव ने जहां हवन पूजन में निभाई थी सहभागिता वही आज उपजिलाधिकारी की धर्मपत्नी बंदना शुक्ला, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी प्रगति श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार द्वय कौशलकांत मिश्र राजकपूर, लेखपाल संघ अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, सुनीत द्विवेदी, सुरेन्द्र नाथ उपाध्याय, अधिवक्ता संघ के महामंत्री शेषनाथ सिंह, पूर्व महामंत्री पंडित राकेश त्रिपाठी राजमणि यादव, एडवोकेट राजवर्धन पाण्डेय, एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार मिश्र, एडवोकेट जेपी सिंह विनय मिश्र,सुनील यादव, भाजपा नेता अनूप सिंह पिंटू, शेषनाथ दुबे, चिंतामणि पाण्डेय, तरुण उपाध्याय, धीरेन्द्र पाण्डेय, लेखपाल दयाशंकर, कानूनगो मुन्नीलाल समेत सभी राजस्व कर्मी एवं अधिवक्ता व क्षेत्रीय सम्भ्रांत नागरिक भी लाइक प्रसारण के जरिए बने साक्षी, तत् पश्चात आयोजित भंडारे में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण**रामनगर विकासखंड कार्यालय को खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश वर्मा के नेतृत्व में कल से ही भव्य सजावट के साथ आज मनाया गया प्राण-प्रतिष्ठा का महा उत्सव**रामनगर में समाज सेविका डॉक्टर पूनम राय के कार्यालय पर भाजपा नेत्री अम्बिका जायसवाल, कुमुद सिंह, अनुपम सिंह समेत कई अन्य महिलाओं ने बाकायदा किया सुन्दर काण्ड का पाठ, समाज सेविका डॉक्टर पूनम राय ने सभी उपस्थित लोगों को सुंदर काण्ड की पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित वहां भी लगी एलसीडी टीवी के जरिए प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन को लाइव देख बने सभी साक्षी**अन्नापुर ग्राम पंचायत के पंडित पूरा में स्थित काली माता के स्थान पर अखंड रामायण पाठ का किया गया आयोजन, आयोजन में सभी ग्राम वासियों की रही सहभागिता, सभी ने हवन पूजन व भंडारे में किया प्रतिभाग**मसेना मिर्जापुर रामनगर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं विद्युत उपकेंद्र परिसर स्थित श्रीमन कामेश्वरम मंदिर में भी किये गये धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन**जहांगीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मंदिरों पर अधिशाषी अधिकारी विनय द्विवेदी के नेतृत्व में भव्य सजावट कराकर भजन कीर्तन का किया गया था आयोजन एलसीडी के जरिए भी आज प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने लोग**अछती ग्राम पंचायत में वीरेन्द्र मौर्य व उनके अनुज रणविजय मौर्य व दिग्विजय मौर्य ने अछती बाजार स्थित मंदिर की भव्य सजावट कराकर कराया रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन**प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आलापुर सर्किल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये थे खास इंतजाम, अब सांयकाल घर-घर श्रीराम ज्योति प्रज्वलित कर मनाया जायेगा दीपोत्सव आतिशबाजी के साथ महा उत्सव का गांव गांव घर घर मनेगा जश्न* महेंद्र तिवारी,

साईं की 42 वर्षगाठ पर मंदिर में उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब

A huge crowd of devotees gathered in the temple on the 42nd anniversary of Sai Baba आमला । नगर के रमली रोड रेल्वे बांध स्थित प्रसिद्ध साई मंदिर की 42 वी वर्षगाठ रविवार साई मंदिर समिति द्वारा धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई । समिति के आमंत्रण पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु साई भक्त मंदिर परिसर में पहुंचे थे । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ साई वस्त्र अभिषेक कर हवन एवं पूजा अर्चना कर किया गया। इस मौके पर साई मंदिर समिति द्वारा विशाल महा भंडारे एवं संगीतमय जागरण का आयोजन किया गया था । जहां उपस्थित भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया एवं जागरण की प्रस्तुति का आनंद उठाया । समिति के शैलेंद्र दुबे ने बताया साई बाबा की वर्षगांठ मानाने एक सप्ताह से आयोजन की तैयारी की जा रही थी । कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु भक्त साई बाबा की पूजा अर्चना अभिषेक करने यहा पहुंचे थे । दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में पहुचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया । इस वर्ष भी रमली रोड स्थित साईं बाबा की 42 वी वर्षगांठ मनाई गई सुबह 7:00 बजे हवन पूजन एवं बाबा का अभिषेक किया गया भंडारा प्रसादी वितरण और शिव भोले जागरण द्वारा भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।

देश के जायकेः पालक के पत्तों की लज्जतदार चाट 

Flavors of the country: Delicious chaat of spinach leaves सर्दी के मौसम के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। यानी हरी पत्तेदार सब्जियों का सीजन भी जल्द ही बीत जाएगा। तो क्यों न हरे पत्तों के जाते हुए सीजन में + आज कुछ अलग-सी डिश पर हाथ आजमाएं। आज हम बनाते हैं अब भी बहुतायत में आ रहीं पालक के पत्तों की लज्जतदार चाट। सामग्री: पालक के पत्ते – 7 से 8 नग बेसन – 1 कप चावल का आटा – 2 छोटे चम्मच कॉर्न फ्लोर – 2 छोटे चम्मच – लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच हल्दी पाउडर – 1 चम्मच – गरम मसाला 1 चम्मच – नमक 1 चम्मच तलने के लिए तेल सामग्री: गार्निशिंग के लिए – दही – 1/2 कप – पीसी हुई शक्कर – 1 छोटा चम्मच काला नमक – 2 छोटे चम्मच भुना जीरा पाउडर – 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच – हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच – मीठी चटनी – 2 बड़े चम्मच अदरक (पतली कतरन) – 2 बड़े चम्मच अनार के दाने 2 बड़े चम्मच – हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 2 छोटे चम्मच बनाने की विधि : – पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर और साफ करके उन्हें एक तरफ रख दीजिए। – एक बॉउल में बेसन लेकर उसमें चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और पानी डालकर चिकना घोल बना लीजिए। – पालक के पत्तों को बेसन के घोल में पूरी तरह लपेट लीजिए और फिर गहरे फ्राई पैन में अच्छे से तल लीजिए – अब एक बॉउल में दही डालकर उसमें पीसी हुई शक्कर और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।  अब पालक पत्ता चाट की प्लेट लगाने की शुरुआत करते हैं। इसके लिए तले हुए पालक पत्ता को प्लेट में रखें और ऊपर से काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, दही का मिश्रण, हरी चटनी, मीठी चटनी, कटा हुआ हरा धनिया, अनार के दाने डालिए। अब इसी प्रकिया को दोहराएं और जितनी जरूरत हो, उतनी परतें बनाते जाएं। तैयार है आपकी पालक पत्ता चाट।

दिग्विजय सिंह ने शेयर की भगवान राम की तस्वीर, प्राण प्रतिष्ठा की मंगलकामना के साथ बीजेपी को दिया ये मैसेज

Digvijay Singh shared the picture of Lord Ram, gave this message to BJP with good wishes for his life. दिग्विजय सिंह राम मंदिर का पूरा निर्माण हुए बिना ही प्राण प्रतिष्ठा कराए जाने को लेकर लगातार हमलावर रहे. उन्होंने इसके लिए ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य के तर्कों का भी जिक्र किया. भकांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ठीक पहले भगवान राम के बाल स्वरूप की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर देशवासियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की मंगलकामनाएं दीं. उन्होंने इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को भी मैसेज दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार अब ये सुनिश्चित करेगी कि रामराज में किसी भी तरह की नफरत की कोई जगह न हो और सब मर्यादा में रहकर अपने धर्मों का पालन करें.  आशा है अब बीजेपी सरकार सुनिश्चित करेगी…’ दिग्विजय सिंह ने रविवार रात ट्वीट करते हुए रामलला के बाल स्वरूप की तस्वीर शेयर की है, जिसपर लिखा है, ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो. प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो.’ इस फोटो के साथ किए गए ट्वीट के कैप्शन में दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘समस्त देशवासियों को अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में रामलला के विग्रह के प्रतिष्ठित होने की मंगलकामनाएं. आशा है भाजपा सरकार अब ये सुनिश्चित करेगी कि रामराज में नफरत-हिंसा की कोई जगह नहीं होगी. सब प्रेम से मर्यादा में रहकर अपने धर्मों का पालन करेंगे.’  दरअसल दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के उन प्रमुख नेताओं में रहे, जिन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य का पूरा होने के पहले ही प्राण प्रतिष्ठा कराए जाने की खूब आलोचना की है. उन्होंने इसको लेकर उत्तराखंड स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के तर्क का भी खूब जिक्र किया.

बदला इतिहास: कोलार रोड के 100 साल पुराने अकबरपुर गांव को मिली नई पहचान ‘श्रीराम नगर’

100 year old Akbarpur village of Kolar Road gets new identity ‘Shriram Nagar’ विधायक रामेश्वर शर्मा ने नाम परिवर्तन पट्टिका का किया अनावरण कोलार।कोलार रोड स्थित वार्ड 81 में आने वाले अकबरपुर गांव को अब नई पहचान मिल गई है। 100 साल पुराने इस गांव को अब ‘श्रीराम नगर’ के नाम से जाना जाएगा। रविवार को विनीतकुंज चौराहे पर अकबरपुर गांव के नाम परिवर्तन को लेकर स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में एक बड़ा कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि कोलार रोड के अभी कई और नाम बदले जाएंगे। यह नाम परिवर्तन समारोह सोमवार को अयोध्या में स्थित श्रीरामलला मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के ठीक एक दिन पहले किया गया।

रेल्वे सेवानिवृत पेंशनरों का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न.

Annual convention of retired railway pensioners concluded. महिला प्रतिनिधियों ने कार सेवकों का किया सम्मान,प्रकाश पाटिल के सौजन्य से यूनियन कार्ड का हुआ वितरण ।सभी बैंकों के प्रबंधक कार्यक्रम में रहे मौजूद ।वर्ष 2023 के आय, व्वय का ब्यौरा किया प्रस्तुत, नवीन कार्यकारिणी का किया गठन ।बड़ी संख्या में पेंसनर रहे मौजूद । हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के रेलवे इंस्टिट्यूट परिसर में शनिवार रेल्वे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शाखा अमला के बैनर तले वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आयोजित किया गया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अजय नायक एवं पूर्व सुधार न्यास अध्यक्ष एवं टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल , गजानन के इंगोले, लवी आर्य, आदि अथितियो ने कार्यक्रम में पहोच मंच की शोभा बढ़ाई । उपस्थित मंचासिन अथितियो के स्वागत का साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन के महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक ने पेंशनरों की समस्या जानी एवं एसबीआई की तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की इस दौरान विभिन्न बैंकों से भी प्रबंधक कार्यक्रम में पहुंचे थे । इस दौरान पेंशनर महिला संगठन सदस्य चंद्रकला एवं पुस्पा ठाकुर के सौजन्य से अय्योध्या गए कार सेवकों को राम मंदिर की प्रतिमा देकर संगठन की ओर से सम्मानित किया गया । वहीं मंचासिन अथितियों को भी राम मंदिर प्रतिमा प्रदाय की गई । इस मौके पर आयोजन की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश पाटिल के सौजन्य से यूनियन कार्ड का वितरण किया गया । वहीं संगठन अध्यक्ष रामप्रसाद पंवार ने पेंशनरों की व्याप्त समस्या बताई । बाद संगठन महामंत्री प्रकाश डाफने ने वर्ष 2023 के आय व्यय का ब्यौरा दिया एवं नवीन कार्यकारणी की घोषणा की तथा उपस्थित अथितियो एवं पेंशनर सदस्यों का आभार जताया बाद अध्यक्ष की अनुमती से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ।

ग्वालियर सेंट्रल जेल में राम धुन ,भजन कीर्तन का आयोजन

Ram Dhun, Bhajan Kirtan organized in Gwalior Central Jail ग्वालियर ! सेंट्रल जेल में बने नवनिर्मित मंदिर में राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को होगा जिसके लिए ग्वालियर सेंट्रल जेल में राम धुन शुरू हो चुकी है और 22 जनवरी तक अनवरत यह जारी रहेगी.खास बात यह है कि इस मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम की होगी और वह भी जिस घड़ी अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी तभी खास बात है कि सेंट्रल जेल में चल रही राम धुन में हिंदू कैदियों के साथ ही मुस्लिम धर्म से जुड़े बंदी भी इस आयोजन में अपना सहयोग दे रहे हैं. केंद्रीय जेल में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इसके लिए जेल में एक नया मंदिर भी बनाया गया है इसके अलावा इसी मंदिर के साथ-साथ जेल के दूसरे सेक्टर में मां भगवती के लिए भी एक नया मंदिर बनाया गया है जिसमें मां माता रानी की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इस दौरान मंदिर में पूरा भक्ति में माहौल देखने को मिल रहा है कैदी भी भजन कीर्तन करने में लगे हुए हैं। यहां 24 घंटे रामधन बजाई जा रही है जिसमें सेंट्रल जेल के कैदी शामिल हो रहे हैं और 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा होने तक अनवरत जारी रहेगा. जेलर विदित सिरवैया ने बताया किभगवान राम की जो स्थापना की जानी है। उसके लिए भगवान की मूर्ति जयपुर से लाई गई है इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग ढाई फीट बताई जा रही है। मूर्ति में पूरा राम दरबार समाया हुआ है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संपूर्ण हवन चल रहा है। और रोजाना प्राण प्रतिष्ठा के लिए पाठ किया जा रहा है। जिसमें जेल के कैदी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और निरंतर जाप भी कर रहे हैं।

ग्वालियर में वाहनों पर श्री राम की झंडिया भी लगाई गई

Shri Ram flags were also installed on vehicles in Gwalior. ग्वालियर ! 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है ! ऐसे में ग्वालियर में नमो नमो ग्रुप द्वारा शहर के बाजारों और चौराहों में अभियान चलाकर वाहन चालकों के वहां पर श्री राम नाम की झंडिया लगाई गई ! ग्वालियर फूलबाग पर पहुंचे नमो नमो ग्रुप के सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ! जहां वाहन चालकों को रोक कर 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे ! प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन की जानकारी दी गई इसके साथ वाहनों पर श्री राम की झंडिया भी लगाई गई ! इस दौरान जय श्री राम के नारों से फूल बाग चौराहा गूंज उठा !

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्व रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या नगरी

Ayodhya city illuminated with lights before Ram Mandir consecration ceremony अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल… प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रोशनी से नहाए राज सदन, पुराने मंदिर अयोध्या ! अयोध्या के पूर्व राजा का भव्य आवास राज सदन, विभिन्न मंदिर और यहां अन्य इमारतें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर रोशनी से जगमगा उठी है, जिससे इस मंदिर नगरी में दिवाली उत्सव जैसा माहौल बन गया है। प्राचीन ‘अयोध्या नगरी’ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है खासतौर से राम पथ और धर्म पथ की साज-सज्जा देखने लायक है। अयोध्या की गलियों में ‘राम आएंगे’ और ‘अवध में राम आए हैं” जैसी गीतों की गूंज सुनायी दे रही है और मंदिर शहर की इमारतें भगवा ध्वज से पटी पड़ी हैं।‘प्राण प्रतिष्ठा’ के दिन शहर में चकाचौंध रहने की उम्मीद है क्योंकि कई मकान, मंदिर और अन्य इमारतें रोशनी से नहायी हैं। अयोध्या के शाही परिवार का घर रहा राज सदन रोशनी से जगमग है। सैकड़ों लोग, स्थानीय निवासी और दर्शक शनिवार देर रात तक इसके सुशोभित द्वार ‘लक्ष्मीद्वार’ के सामने तस्वीरें या सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। प्रवेश द्वार के शीर्ष पर भगवान राम की धनुष और बाण लिए तस्वीर लगायी गयी है और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज रहे। प्रवेश द्वार के मेहराब के नीचे एक झूमर लगाया गया है। यह साज-सज्जा नजदीकी राम पथ से गुजरने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को दिवाली उत्सव या संभवतः उससे बड़े पैमाने पर उत्सव मनाएँ जाने की उम्मीद है। बेगमपुरा इलाके में कई महीनों पहले खुला लॉज प्रभाराज पैलेस शुक्रवार रात को रोशनी से जगमग हो उठा। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet