LATEST NEWS

क्या मोहन सरकार और शिवराज देंगे जीतू पटवारी के सवालों का जवाब

Will Mohan Sarkar and Shivraj answer Jitu Patwari’s questions? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आज पत्रकारों से चर्चा के बिंदु :- मध्यप्रदेश में पहले हमने देखा था, झूठ और बेरोजगारी के मामा को! अब हम कर्ज और क्राइम के काका को देख रहे हैं।मामा आए, 30 हजार रजिस्टर्ड झूठ बोल गए। हर एग्जाम में धांधली हुई। लाड़ली बहनों के साथ धोखा हुआ।

जिला चिकित्सालय के सामने ई-रिक्शा का साम्राज्य मौसम बदलते ही लगने लगी भीड़

Empire of e-rickshaw in front of the district hospital, crowd started gathering as the weather changed कटनी। जिला चिकित्सालय जो कि जिले का इकलौता अस्पताल है जहां पर लोग दूर-दराज से इलाज करवाने आते हैं जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है मौसम बदलते ही जिला चिकित्सालय में भीड़ देखने को मिल रही है जिला चिकित्सालय में आसपास के जिलों से लोग भी आते हैं जांच करवाने एवं इलाज करवाने जिला चिकित्सालय के सामने ई-रिक्शा की धमा चौकड़ी जिला चिकित्सालय सड़क जो की व्यस्ततम रहती है सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का जमावड़ा भी रहता है और ई रिक्शा वालों ने तो हद ही कर दी है नागरिक बताते हैं कि गेट के सामने ई रिक्शा वाले खड़ा कर देते हैं निकलने में आशुविधा का सामना करना पड़ता है नागरिकों को भी परेशानी हो रही है जिम्मेदारों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि वहीं पर अस्पताल पुलिस चौकी भी है लेकिन भीड़ को नजर अंदाज किया जाता है रेलवे स्टेशन भी इसी मार्ग पर रेलवे स्टेशन भी इसी मार्ग पर पड़ता है तो भीड़ होना लाजमी है अस्पताल प्रबंधन भी इस पर ध्यान नहीं दे पता है जिस वजह से भीड़ लगी रहती है एवं वाहनों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है अब ऐसे में चाहिए की जिम्मेदार इस पर ध्यान दें ताकि नागरिकों को और सुविधा का सामना न करना पड़े

प्रदूषण से संबंधित नहीं रखा गया ध्यान लोक सुनवाई से पहले ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Attention was not given to pollution. Villagers protested before public hearing. कटनी । लोक सुनवाई के दौरान मिली जानकारी के अनुसार बड़वारा तहसील क्षेत्र के जमुनिया गांव में खदान स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई का शासकीय कार्यक्रम रखा गया था ताकि प्रदूषण के साथ साथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सेहत का ख्याल रखते हुए खदान को संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की जा सके, लेकिन लोक सुनवाई के पहले हीं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों के खिलाफ़ आंदोलन छेड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ़ नाराजगी जाहिर करते हुए जम कर नारेबाजी की।मौके पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों के सामने लाचार नजर आ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव के एक खदान में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी, जिस मामले में अभी तक मृतकों के परिजनों को शासन से आर्थिक सहायता के आलावा और भी किसी तरह की मदद नही मिली ना हीं खदान संचालक के विरूद्ध कोई ठोस कार्यवाही की गई। जिसके चलते अब क्षेत्र में किसी तरह की खदान स्वीकृति की अनुमति नही देने दिया जाएगा।दरअसल जमुनिया गांव में दो हेक्टेर से ज्यादा जमीन डोलोमाईट खदान स्वीकृत हुई है जिसके पर्यावरण की सुनवाई के लिए अधिकारी गांव पहुंचे थे जिन्हें ग्रामीणों का भारी विरोध झेलने के बाद वापस लौटना पड़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक उनके क्षेत्र में किसी तरह की खदान को संचालित नही करने दिया जाएगा।इधर मौके पर पहुंचे अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों की बात को रिकार्ड कर लिया है और शासन के सक्षम अधिकारियों को भेजेंगे ताकि इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा सके ।

सांभर के शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार

Three accused of hunting Sambhar arrested बालाघाट। कान्हा टाईगर रिजर्व के समनापुर बफरजोन अंतर्गत अकलपुर वृत्त के सरईपतेरा भाग-1 बीट कक्ष क्रमांक 203 वनक्षेत्र में सांभर के शिकार की खबर वन अमले को 18 फरवरी को मिली थी। जिसके बाद कान्हा टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एस.के. सिंह के मागर््दर्शन में कान्हा टाईगर रिजर्व और वन परिक्षेत्र रेंगाखार की टीम की संयुक्त कार्यवाही में सांभर का अवैध शिकार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सांभर के शिकार के बाद कान्हा टाईगर रिजर्व क्षेत्र संचालक श्री सिंह के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रेंगाखार, वन परिक्षेत्र समनापुर बफरजोन, वन परिक्षेत्र खापा बफरजोन और कान्हा की डॉग स्क्वायड टीम ने संयुक्त रूप से कड़ी मेहनत के बाद सहायक संचालक मलाजखंड अजय ठाकुर एवं रेंगागार परिक्षेत्र अधिकारी विजेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में तीन आरोपियों छत्तीसगढ़ के सरईपतेरा निवासी 35 वर्षीय प्रभुसिंह धुर्वे पिता कुमानसिंह धुर्वे, 44 वर्षीय सोनसिंह धुर्वे पिता मोहरसिंह धुर्वे, बालाघाट जिले के बिरसा अंतर्गत अकलपुर निवासी 50 वर्षीय घासीराम पिता बिगारी परते को गिरफ्तार कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से वनविभाग की टीम ने सांभर का मांस, चमड़ा, श्रृंगाभ, मोटर सायकिल, कुल्हाड़ी और छुरी जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 16(क), धारा 9, 39, 50, 51 और 52 के तहत अवन अपराध कायम कर बैहर न्यायालय में पेश किया। इस कार्यवाही मे खापा बफर रेंजर श्रीमती संध्या देशकर, समनापुर बफर परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती सीता जमरा, परिक्षेत्र सहायक शिवकुमार यादव, वनरक्षक नरोत्तमसिंह मेरावी, घनश्याम सैयाम, टहेलसिंह मानेश्वर, कान्हा टाईगर रिजर्व डॉग स्क्वायड टीम के सदस्य भागीरथ ककोड़िया एवं डॉग स्टार्म ने आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका निभाई।

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर दागें जनता के कई महत्वपूर्ण सवाल,

Jitu Patwari raised many important questions of the public on Mohan government, भोपाल ‌। मध्यप्रदेश सरकार 20 फरवरी को बाजार से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है! आरबीआई के माध्यम से गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर यह कर्ज कुल तीन हिस्सों में लिया जाएगा! पहला कर्ज ₹1,500 करोड़ 16 वर्ष और इतनी ही राशि का दूसरा कर्ज 20 वर्ष के लिए लिया जाएगा! ₹2000 करोड़ का तीसरा कर्ज 21 वर्ष में चुकाया जाएगा! तीनों ही कर्ज पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा! वित्तीय वर्ष 2023-24 में भाजपा सरकार अब तक कुल 27 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है! ₹5000 करोड़ के इस कर्ज को मिला लिया जाए, तो यह राशि 32 हजार 500 करोड़ हो जाएगी! 31 मार्च 2023 की स्थिति में सरकार पर तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर्ज है! उल्लेखनीय यह भी है कि इसी माह 06 फरवरी को मोहन सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था! नरेन्द्र मोदी के चुनावी वादे और “मोदी की चुनावी गारंटी” के बावजूद लाड़ली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह नहीं दिए जा रहे! धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल घोषित करने के बावजूद नहीं दिया गया! वहीं गेहूं को लेकर भी ₹2700 प्रति क्विंटल सिर्फ “चुनावी जुमला” ही साबित हो रहा है! सरकारी भर्तियों में खुलेआम धांधली चल रही है! सरकार की जांच रिपोर्ट संदिग्ध साबित हो रही है! युवा सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं! इसके बावजूद भी प्रदेश की भाजपा सरकार बेपरवाह है! एक ओर आर्थिक अराजकता का बढ़ता दायरा प्रदेश को कर्जदार बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ युवा, गरीब, किसान और महिलाएं सरकारी वादे की पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं! लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है । भाजपा पहले जनता के सवालों के जवाब दे! ताकि, झूठे वादे करने वाले मुंह से, फिर कोई नया झूठ निकल नहीं पाए!

कलेक्टर ने सीटी स्केन, मेडीसिन की समीक्षा की कलेक्टर

Collector reviewed CT scan, medicine मुरैना ! कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा है, कि जिला चिकित्सालय मुरैना में सीटी स्केन बार-बार खराब होती है, इसके बारे में जिस कंपनी से सीटी स्केन खरीदी गई है, उसे बुलाया जाये और उसके खराब होने के क्या-क्या कारण है, इस निष्कर्ष को जरूर समझाया जाये। मुझे जिला चिकित्सालय की सीटी स्केन मशीन हर हाल में चालू दिखनी चाहिये। कलेक्टर ने किये जाने वाले टेस्ट के बारे में भी सिविल सर्जन से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में 519 मेडीसिन आज की उपस्थिति में उपलब्ध है, कुछ मेडीसिन खास हो, तो तत्काल प्रस्ताव भेजा जाये।कलेक्टर ने खाद्य विभाग के सेम्पल पर जोर दियाकलेक्टर ने कहा कि जिले में सेम्पल की कार्रवाही धीमी चल रही है, मुझे प्रतिदिन 44 सेम्पल होने की रिपोर्ट मिलना चाहिये। इसके अलावा जिले में कितनी डेयरी संचालित है, इन सभी से भी सेम्पल कराया जाये। कलेक्टर ने कहा कि सांसद निधि के कुछ प्रस्ताव अद्योसंरचनाओं के पिछले दिनों से लंबित है, उन्हें संबंधित सीईओ योजना मंडल के सहयोग से अपलोड करायें।

सीधी डीएफओ की जिद के आगे विभाग की हुई किरकिरी

The department got disgraced due to the stubbornness of the DFO. भोपाल ! सीधी के तृतीय व्यवहार न्यायाधीश नृपेंद्र सिंह परिहार ने सीधी डीएफओ क्षितिज कुमार की बेदखली की कार्यवाही को विधि विरुद्ध बताते हुए शून्य घोषित कर दिया। यही नहीं, न्यायालय मुकदमे का खर्चा भी डीएफओ को वहन करने का फैसला दिया है। यानि डीएफओ की जिद के आगे न्यायालय में विभाग की हार हुई है। बावजूद इसके, मुख्य वन संरक्षक रीवा राजेश राय अभी भी डीएफओ की जिद के साथ खड़े नजर आ रहें है। सीसीएफ राय ने न्यायालय के फैसले को हाई कोर्ट जबलपुर में चुनौती देने के लिए शासन से अनुमति मांगी है।सीधी वन मंडल के अंतर्गत चुरहट रेंज के झूमर वन खंड के कक्ष क्रमांक- पी-992 के अंतर्गत फॉरेस्ट के मुनारों से बाहर बने कृष्णमणि तिवारी विरुद्ध वन विभाग मामले की सुनवाई करते हुए तृतीय व्यवहार न्यायाधीश परिहार ने अपने फैसले में कहा है कि वादी को कोई सूचना दिए वगैर वन भूमि के रूप में दर्ज कर दिया, जबकि वादी के पिता अथवा वादी को विधिवत सुनवाई का अवसर दिए जाने के पश्चात भूमि की नवैयत का परिवर्तन किया जा सकता था। उक्त पूरी कार्यवाही विधि विरुद्ध होने से शून्य है व वादी को भूमि स्वामी के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाना चाहिए। यह कि झूमर तहसील चुरहट तत्कालीन तहसील गोपबदबनास जिला सीधी म.प्र. स्थित भूमि खसरा क. 3/2 रकवा 4.00 एकड अधिकार अभिलेख से परिवर्तित आराजी नंबर 02 म.प्र. के संबंध में वादी का आधिपत्य होना घोषित किया जाता है। फैसले में यह कि झूमर तहसील चुरहट तत्कालीन तहसील गोपदबनास जिला सीधी म.प्र. स्थित भूमि खसरा क. 3/2 रकवा 4.00 एकड अधिकार अभिलेख से परिवर्तित आराजी नंबर 02 के संबंध में प्रतिवादी क्रमांक -एक डीएफओ को आदेशित किया जाता है कि वे वादी के आधिपत्य में हस्तक्षेप न स्वयं करें अथवा करावे। न्यायालय ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि प्रतिवादी क्रमांक. 01 यानि डीएफओ को आदेशित किया जाता है कि वह स्वयं का तथा वादी का भी वाद व्यय वहन करेगा। क्या अब डीएफओ पर होगी कार्रवाई..? न्यायालय में लंबित मामले पर विधानसभा में भी बहस नहीं होती है पर सीधी डीएफओ ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होते हुए भी 80 ए के विरुद्ध आदेश पारित किया था। इसी मामले पर कार्यवाही मध्य प्रदेश शासन अपर सचिव अपर सचिव के यहां विचाराधीन है। यही नहीं, न्यायालय में प्रकरण लंबित रहने के कारण जब एसडीओ विद्या भूषण मिश्रा ने डीएफओ के हुक्म पर कार्यवाही करने से इनकार किया तो उसे निलंबित कर दिया गया। इसी कारण अब न्यायालय के फैसले आने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि सीधी डीएफओ क्षितिज कुमार के खिलाफ एक्शन होगा कि नहीं। उल्लेखनीय है कि मिश्रा ने 11 अक्टूबर 2022 को सीधी में ज्वाइन किया था. जबकि पूरा प्रकरण उनके ज्वाइन करने के लगभग 3 वर्ष पहले का है. जीपीएस रीडिंग और पंचनामे के तहत वन भूमि के बाहर है मकानजिला न्यायालय के निर्देश के बाद सीसीएफ रीवा ने एसडीओ विद्याभूषण मिश्रा को मौका-मुआयना करने का फरमान जारी किया. 5 रेंजर और सरपंचों के साथ एसडीओ मिश्रा ने जीपीएस से रीडिंग कर पंचनामा तैयार किया जिसमें यह पाया कि कृष्णमणि तिवारी का मकान वन भूमि की मुनारो से 30-40 फीट दूरी पर बना है. झूमर गांव चुरहट के कृष्ण मणि तिवारी का कहना है कि डीएफओ ने जानबूझकर मेरे खिलाफ राग द्वेष की भावना से प्रकरण दर्ज किया है

मध्य रेल नागपुर मंडल ने आमला रेल स्टेशन पर “स्टेशन महोत्सव” मनाया

Central Railway Nagpur Division celebrated “Station Mahotsav” at Amla Railway Station. हरिप्रसाद गोहे आमला। मध्य रेल नागपुर मंडल ने 20 फरवरी, 2024 को आमला रेल स्टेशन पर “स्टेशन महोत्सव” नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस पहल का उद्देश्य रेल प्रणालियों के समृद्ध इतिहास और स्थापना का सम्मान करना है । कार्यक्रम, “स्टेशन महोत्सव” ने रेल के ऐतिहासिक महत्व और उनके सामाजिक योगदान के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में काम किया । इसमें आस-पास के ग्रामीणों, रेल कर्मियों और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी हुई, जिससे इस अवसर पर सामुदायिक भावना जुड़ गई । कार्यक्रम में स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों, डीआरयूसीसी सदस्यों और स्टेशन स्टाफ सहित प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति मौजूद थी । “स्टेशन महोत्सव” का एक मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों की भागीदारी थी जिन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच रेल विरासत के प्रति गर्व और सराहना की भावना पैदा करना था। मध्य रेल  सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने और रेल क्षेत्र में विकासात्मक प्रगति के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि करता है ।

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में लगी भीषण आग, कई बाघों का है ठिकाना

A massive fire broke out in the core zone of Panna Tiger Reserve, many tigers are missing. पन्ना टाइगर रिजर्व में लगी आग पन्ना टाइगर रिजर्व में भीषण आग लग गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस टाइगर रिजर्व में कई बाघ रहते हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि पन्ना टाइगर रिजर्व के रमपुरा गेट से अंदर तालगांव क्षेत्र के जंगल में आग लग गई है। इस क्षेत्र में कई बाघों का ठिकाना है, जिससे यहां आम प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कुछ समय से यहां फायर लाइन कटाई का काम चल रहा था, शायद इसी वजह से आग बहक कर घास में पहुंच गई होगी। बताया गया है कि दर्जन भर से अधिक सुरक्षा श्रमिक और वनकर्मी आग को काबू करने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

शहर की सड़कों चौराहों एवं व्यावसायिक रहवासी इलाके में मवेशियों का जमावाड़ा निगम की हाका टीम नदारत हादसे की आशंका

Gathering of cattle on city roads, intersections and commercial residential areas; fear of accident due to absence of Haka team of the corporation कटनी । शहर के कई मार्गों में आवारा मवेशियों का जम घट रहता है लोग स्वयं के पालतू जानवर बाधने को तैयार नहीं है स्टेशन रोड बस स्टैंड घंटाघर एवं अन्य सड़कों पर गौवंश देखने को मिलते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी नुकसान करते हैं निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते कटनी शहर की सड़कें गौशाला में तब्दील हो गई हैं. शहर से लगे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा मिशन चौक, भितरी व्यावसायिक बाजार मार्गों में दिन भर मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है. जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. वहीं जाम की भी स्थिति बनी रहती है. कभी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से मवेशी घायल हो रहे हैं. वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो रहे हैं. मवेशी न सिर्फ सड़क पर बल्कि प्रमुख बाजार में भी दिन भर मंडराते रहते हैं. प्रमुख मार्गों में जमावड़ा के चलते कई बार पैदल चलने वालों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है.शहर बाजार में आवारा मवेशियों का झुंड मंडराता रहता है. आए दिन मवेशी लोगों के झोले में मुंह मार रहे हैं, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. आवारा मवेशियों के हमले से लोग चोटिल भी हो रहे हैं. वहीं प्रमुख मार्गों में भी कई बार दो सांडों के बीच लड़ाई से लोगों की जान भी आफत में फंसी, जिसके चलते लोग चोटिल होने के साथ ही वाहनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. प्रमुख मागों में देर रात तक मवेशियों के जमावड़े के चलते दुर्घटनाएं भी होती है.आवारा मवेशियों की धरपकड़ और कांजी हाउस भेजने के लिए नगर निगम की तरफ से हांका गेंग टीम भी बनाया गया है, मगर यह टीम कभी कभार ही कार्रवाई करती नजर आती है. मौजूदा समय में शहर का हांका गेंग लापता है.

कुठला पुलिस ने नशे की सौदागरों के ऊपर की कार्यवाही 2 लाख का गांजा, एक बाइक भी हुई बरामद काबिग गस्त के दौरान

Kuthla police took action against drug dealers, Ganja worth Rs. 2 lakhs, a bike also recovered during Kabig patrolling. कटनी। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य से चलाए गए कांबिंग गस्त के दौरान कुठला पुलिस ने रविवार रात तीन गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बाइक सहित लगभग 2 लाख का माल बरामद किया गया है। दो अलग-अलग स्थान से पकड़े गए गांजा तस्करों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विगत रात्रि जिले भर में कांबिंग गस्त करने के निर्देश दिए गए थे। उप पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कांबिंग गस्त करते हुए कुठला पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग स्थान से तीन आरोपियों को गांजे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात लगभग 11:30 बजे लमतरा ब्रिज के ऊपर ग्राम बसाडी थाना बड़वारा निवासी 21 वर्षीय भूपत पिता मुन्नीलाल पटेल एवं 21 वर्षीय ग्राम बसाड़ी निवासी आनंद पिता पूनम पटेल को एक बाइक के जरिए गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी बाइक क्रमांक एमपी 21 जेडए 0148 के जरिए एक बोरी में लगभग 3 किलो गांजा लेकर जाते हुए पकड़े गए हैं। इसी तरह एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए थाने के समीप ट्रांसपोर्ट नगर से रीठी थाना अंतर्गत ग्राम सुकमा निवासी 32 वर्षीय इंदु पारधी पिता राम रस पारधी को एक थैले में गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। उक्त आरोपी के पास से थैली में रखा लगभग 3:30 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। दोनों प्रकरणों में पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए बाइक सहित लगभग 2 लाख का माल बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उक्त आरोपी गांजा कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे, इसकी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बनखण्डी स्वसहायता समूह द्वारा दो माह से नहीं दिया जा रहा राशन

Ration is not being given by Bankhandi Self Help Group for two months मुरैना ! अम्बाह तहसील के रिठौरापुरा पंचायत के ग्रामीणों ने मुरैना कलेक्टर को मुख्यमंत्री म०प्र० शासन भोपाल शिकायती आवेदन दिया जिसमे उन्होंने कहा कि बनखण्डेश्वर स्वसहायता समूह द्वारा हम प्रार्थीगणो को ग्राम पंचायत रिठौरा का पुरा, बाघ का पुरा एवं भोलाराम का पुरा के स्थायी निवासी होकर हितग्राही है।हमें विगत दो माह (नवम्बर एवं दिसम्बर 2023) का राशन हम प्रार्थी के घर-घर जाकर अंगूठा लगवा लिया है लेकिन राशन आज दिनांक तक नहीं दिया गया है जब हम प्रार्थीगण राशन लेने जाते हैं तो वह आँखें तरेर का बात करता है और कहता कि अगले मोह मिलेगा जिस संबंध में खाद्यान्न निरीक्षक अम्बाह को भी आवेदन दिया चुका है एवं और भी अन्य जगह शिकायत की गई हैं लेकिन उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे हम प्रार्थीगणों को काफी परेशानी हो रही है हमारे बाल बच्चों का पालन पोषण सहीं ढंग से नहीं हो पा रहा है और हम प्रार्थीगण शासन की योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं यानी शासन की योजनाओं से बंचित हो रहे हैं। ये सब ग्रामीणों ने शिकयती आवेदन में कहा उन्होंने हम प्रार्थीगणों की की समस्या को सहानुभूतिपूर्वक संज्ञान में लेते हुए हमें विगत दो माह का राशन प्रदाय करने एवं संबंधित राशन वितरण करने वाले के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाये

सरकारी भूमियों को निगल रहे भूमाफिया, सरकार में बैठे जिम्मेदार मौन

Land mafias are swallowing government lands, those responsible sitting in the government are silent शाजापुर ! कालापीपल में हाउसिंग बोर्ड की सर्वे क्रमांक 536 पर 5 हेक्टेयर भूमि है । वही यहाँ कालोनी डेवलपमेंट करने के लिए करीब 9 करोड़ 65 लाख रुपए भी स्वीकृत हो चुके हैं। परंतु हाउसिंग बोर्ड की उक्त 5 हेक्टर भूमि मौके पर उपलब्ध नहीं है, यहाँ कई लोगों द्वारा अवैध रूप से हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर रखा है। वही इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड की ओर से कई बार राजस्व विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया। परंतु राजस्व विभाग द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसका नतीजा यह है कि हाउसिंग बोर्ड की जमीन मौके से धीरे-धीरे कम होती जा रही है। परंतु शासकीय कागजातों में आज भी 5 हेक्टर भूमि अंकित है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हाउसिंग बोर्ड की इस शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा सरकारी तंत्र से मिली भगत करके कागजात में भी हेरा फेरी की गई है, इसकी भी जाँच की जाना चाहिए। कालापीपल सहित क्षेत्र के ग्रामों की शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करना भूमाफियाओं के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। सरकारी तंत्र में बैठे नुमाइंदों की मिली भगत के चलते करोड़ों की भूमि को भू माफियाओं द्वारा निगल लिया जाता है। सरकार में बैठे नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे यह सब देखते रहते हैं। कालापीपल नगर सहित तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सैकड़ो एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है यह एक सवाल भी खड़ा कर रहा है कि जिस सरकारी तंत्र की लापरवाही से यह अवैध कब्जे का साम्राज्य खड़ा हुआ, वही सरकारी तंत्र आँखें मूंद कर बैठा रहता है। कालापीपल तहसील मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामों में कई शासकीय भूमियाँ शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन सरकार में बैठे जिम्मेदार लोगों की अनदेखी के कारण उस जमीन पर किसी न किसी प्रकार से दबंगों व अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। जिसे छुड़ाने में अब सरकार को पसीना आ रहा है। बता दे कि कालापीपल तहसील मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर हाउसिंग बोर्ड की 5 हेक्टर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध उत्खनन भी किया है, लेकिन इसकी भनक तहसीलदार को नही लगी या फिर जानबूझकर अनदेखा किया गया, यह सवाल उठना भी लाजिमी है। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की भूमाफियाओं को चेतावनी कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल की पहली बैठक में 29 दिसंबर 2023 को मंच से खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि कालापीपल में विकास के लिए जमीन की आवश्यकता पड़ेगी, इसलिए कालापीपल में जितने भी भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है उसको निकलवाने के लिए कार्रवाई शुरू की जाए। लेकिन विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के इस निर्देश का भी नगर परिषद व राजस्व विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा। अभी तक शासकीय भूमियों पर हुए अतिक्रमण पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं की गई । इससे सिद्ध होता है कि विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की बातों को भी प्रशासन द्वारा अनसुना किया गया है। इनका कहना हैं –कालापीपल में हाउसिंग बोर्ड की सर्वे क्रमांक 536 में 5 हेक्टर जमीन है, जिसका सीमांकन भी पूर्व में हो चुका है, परंतु कुछ स्थान पर अभी भी लोगों के कब्जे हैं, वही अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके हैं। यहाँ डेवलपमेंट के लिए शासन की ओर से 9 करोड़ 65 लाख रुपए स्वीकृत है, वही इस जमीन पर अवैध रूप से किए गए उत्खनन को लेकर पुलिस व खनिज विभाग को अवगत करा चुके हैं।-एस.एल. टटवाल, सहायक यंत्री,म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, शाजापुर हाउसिंग बोर्ड की जमीन एक्सचेंज की फाइल जिले में है, दोबारा से हाउसिंग बोर्ड की जमीन का सीमांकन करवाया जायेगा।-कैलाश सस्त्या , तहसीलदार कालापीपल मैं अभी इलेक्शन कमीशन की ट्रेनिंग में भोपाल हूँ, हाउसिंग बोर्ड की इस जमीन के मामले को दिखवाती हूँ। अर्चना कुमारी , एसडीएम शुजालपुर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश में जिन जिलों से गुजरने वाली है वहां का जीतू पटवारी लेंगे जायजा

Jitu Patwari will take stock of the districts through which Rahul Gandhi’s Bharat Jodo nyaay Yatra is going to pass in Madhya Pradesh. प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधीकी आयोजित भारत जोड़ों न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में 22 से24 फरवरी तक रतलाम, धार, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़,गुना और शिवपुरी जिलों का सघन दौरा करेंगे भोपाल ! मध्य प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की आयोजित भारत जोड़ों न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में 22 से 24 फरवरी तक रतलाम, धार, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी जिलों का सघन दौरा करेंगे।उक्त आशय की जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि श्री पटवारी 22 फरवरी को सुबह 10 बजे रतलाम में दोपहर 12 बजे सैनाला में, दोपहर 2.30 बजे बदनावर और अपरान्ह 4.30 बजे बड़नगर में श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में इन जिलों के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।श्री पटवारी 23 फरवरी को सुबह 10 बजे शाजापुर में, दोपहर 12.30 बजे सारंगपुर में और अपरान्ह 3.30 बजे ब्यावरा में शाजापुर और राजगढ़ जिले के स्थानीय नेताओं के साथ राहुल गांधी जी की यात्रा की तैयारियों के संबंध में पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।श्री राजीव सिंह ने बताया कि श्री पटवारी 24 फरवरी को गुना जिले के चाचौड़ा में सुबह 10 बजे, गुना में दोपहर 12.30 बजे बम्होरी में अपरान्ह 3 बजे और शिवपुरी जिले के कोलारस में शाम 5.30 बजे और शिवपुरी में शाम 7.30 बजे जिले के स्थानीय नेताओं के साथ राहुल गांधी जी की यात्रा की तैयारियों के संबंध में पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

प्रकृति की धरोहर गिद्ध प्रजाति को बचाने की जरूरत है विजयराघवगढ एवं रीठी में हुई गिद्धों की गणना कैमोर की पहाड़ियों में मिले गिद्ध के आशियाने वन विभाग में खुशी

There is a need to save the nature’s heritage vulture species. Counting of vultures was done in Vijayraghavgarh and Reethi. Happiness in the Forest Department. Home of vultures found in the hills of Kaimur. कटनी । गिद्ध प्रजाति बचाने की बहुत जरूरत वन क्षेत्रों में पक्षी राज कहे जाने वाले देशी गिद्घों का कुनबा बढ़ने से वन विभाग के अधिकारियों के चेहरों में खुशी देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन चली गणना के बाद पिछली गणना से दोगुने से अधिक देशी गिद्ध जिले के दो वन परिक्षेत्रों में पाए गए हैं। गणना का कार्य पूरा होने के बाद रविवार की देर शाम तक वरिष्ठ कार्यालयों को जानकारी भेजी गई। जिले में वर्ष 2019 की गणना के दौरान विजयराघवगढ़ व रीठी वन परिक्षेत्र में 75 गिद्ध मिले थे और वर्ष 2021 में गणना में इनकी संख्या घटकर 64 हो गई थी। जिसके चलते सफाई मित्र के नाम से जाने वाली इस प्रजाति की घटी संख्या वन विभाग के लिए चिंता का विषय थी। विशेषज्ञों के साथ वन विभाग की टीम ने विजयराघवगढ़ क्षेत्र में गिद्धों की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर जागरूकता अभियान चलाया था। जिसका असर देखने को मिला है और इस वर्ष की गणना के बाद गिद्धों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है। जिसके बाद वन अमले के चेहरों में खुशी देखने को मिल रही है। जिले में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक हुई गिद्ध गणना में जहां 140 व्यस्क गिद्ध मिले हैं तो वहीं 51 अव्यस्क गिद्ध वन अमले को मिले हैं।गिद्घों के मिले चार आवास, कैमोर की पहाड़ी में अधिकवन विभाग के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र के कैमोर की पहाड़ियों में गिद्धों के सबसे अधिक आशियाने वन विभाग को मिले हैं। यहां पर कैमोर से मेहगांव के बीच पहाड़ी पर गिद्धों के तीन आशियाने टीम को मिले हैं। रेंजर विवेक जैन की अगुवाई में सुबह तीन दिन हुई गणना में 51 अव्यस्क और 136 व्यस्क देशी गिद्ध आशियानों में बैठे मिले। वहीं रीठी वन परिक्षेत्र में कुम्हरवारा टैंक के पास देशी गिद्घों का एक आशियाना मिला है, जिसमें गिद्घों की संख्या चार मिली है, हालांकि पहले व दूसरे दिन यहां पर छह गिद्ध मिले थे लेकिन अंतिम गणना को मानते हुए यहां पर चार की संख्या आंकी गई है। रीठी क्षेत्र में रेंजर महेश पटेल की अगुवाई में गिद्घों की गणना हुई। दो वन परिक्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में गिद्धों की प्रजाति देखने को नहीं मिली।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live