राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर वीरप्पा मोइली ने पार्टी से की मांग
Veerappa Moily demands from the party to make Rahul Gandhi the Leader of Opposition
Veerappa Moily demands from the party to make Rahul Gandhi the Leader of Opposition
Akhilesh said to Ujjwal Raman Singh on winning Allahabad parliamentary seat
Senior SP leader DP Yadav committed suicide by shooting himself
Rigged in NEET 2024? There should be a CBI investigation
Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
MLA Gaurav Singh Pardhi performed Bhoomi Pujan of various development works
Agniveer soldier Hemant Thackeray received a grand welcome at Janpad Chauraha Amla, Tiramahu on his return home after completing his training हरिप्रसाद गोहे आमला। ग्राम तीरमहू के प्रतिभावान छात्र ने अग्नि वीर की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक गोवा में पूर्ण कर आर्मी में पोस्टिंग पाई है । ट्रेनिंग पूरा कर घर वापसी पर नगर के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोगों ने हेमंत ठाकरे पिता संतोषराव ठाकरे का जगह-जगह स्वागत किया इस अवसर पर आमला नायब तहसीलदार श्याम बिहारे समेंले और जीआरपीएफ थाना प्रभारी (रेलवे )शिवराम सिंग , पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के संचालक यशवंत चढोकार , महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केशवानद साहू एवम् समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे । तहसीलदार आमला ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में देश सेवा करने वाले नौजवान के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी देश सेवाओं से जुड़ी हुई अनेक रोचक जानकारी से रूबरू किया । इस स्वागत बेला पर समस्त उपस्थित प्रबुद्धजनो ने भारत माता की जय वंदे मातरम मातृभूमि की जय के नारे के साथ बही जीआरपी थाना प्रभारी ने भी अपने विचार रखें स्वागत उपरांत यह कारवा तिरूमहूं के लिए रवाना हुआ । वीर सैनिक ने अपने ग्राम तिरमहूं पहुंचकर सर्वप्रथम अपने परिवारजनो के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त ग्राम जनों ने फूलमाला पहनाकर आरती उतार कर ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया । इस स्वागत समारोह में खुशी के कारण सैनिक की आंखें भर आईं सैनिक ने भी इस । उपलब्धी को अपने माता पिता और परिवार का आशीर्वाद बताया । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, पूर्व सैनिक एस के ठाकरे एवं सुखदेव नारे श्याम सोनी ,सुनील बामने, उमेश डेंगे, भानु कापसे, अरविंद पाटणकर, राजू देशमुख, प्रदीप बावने, निलेश प्रजापति, शंकर बिंझाडे, सुनील करारे, मंगरया महाजन, गंगाधर ,कैलाश, प्रदीप ,दिनेश, कुसुमराव ,सुनील ठाकरे ,देवघर ,दिनेश, सुनील गवहाड़े, भोजराव, पद्माकर पटेल ,कोसे गौरव जांगड़े नितिन राजा विजय सराटकर राजा लोभो सुनील परिहार बलिराम हूरमाड़े रविन्द्र फाटे कृष्णा कोसे साथ ही मुकुंदराव ठाकरे उपस्थित रहे ।
Minister wrote a note sheet to suspend the contracting system till July, but is adamant on implementing ACS भोपाल। वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया के ठेके पर वानिकी कार्य कराने जाने संबंधित जारी आदेश को 31 जुलाई तक स्थगित करने के लिए नोटशीट लिखी है। यानी ठेकेदारी प्रथा को लेकर मंत्री और विभागीय अफसर एक तरफ हो गए हैं और एसीएस अकेले पड़ते दिखाई दे रहें है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने वन विभाग में चली आ रही परंपरा के अनुसार ही कराई जाने की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। वृक्षारोपण के कार्य निकट आ गए हैं। इस बात को लेकर की वानिकी कार्य ठेके से कराए जाएंगे अथवा वन विभाग करेगा, इसको लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। जंगल महकमे के मुख्यालय में पदस्थ सीनियर आईएफएस अधिकारी से लेकर मैदानी अमला तक अपने मंत्री के आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है। दरअसल, मंत्री चौहान ने अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया के ठेके पर वानिकी कार्य कराने जाने संबंधित जारी आदेश को वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने 31 जुलाई तक स्थगित करने के लिए नोटशीट लिखी है। वन विभाग के सीनियर अधिकारियों का एक ग्रुप अपने मंत्री से मुलाक़ात कर ठेके से वानिकी कार्य कराए जाने के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा। साथ ही उनसे यह भी मांग करेगा कि जिन राज्यों में यह प्रथा लागू है, वहां का अध्ययन करने के बाद ही इस पर निर्णय ले। यदि जरुरी हो तो उसे पहले पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ वन मण्डलों में किया जाय। उसके बाद गुण-दोष के आधार पर निर्णय लिया जाय। जंगलों में ठेकेदारी प्रथा लागू न करने का आग्रह वन विभाग के कर्मचारी संगठन लगातार एक्स कि उसे फरमान का विरोध करते आ रहे हैं, जिसमें वानिकी कार्य ठेके पर कराने का आदेश जारी किया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान लखनादौन के चुनावी सभा में पांच समितियों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर जंगल में ठेकेदारी प्रथा लागू न करने का आग्रह किया है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने समितियां के पदाधिकार को आश्वासन भी दिया था। इसके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को जंगल में ठेकेदारी प्रथा लागू नहीं करने का आग्रह किया है। डॉ सिंह ने आशंका की है कि एक्स के आदेश का अच्छा सा पालन किया जाता है तो आवेश शिकार और जंगलों की कटाई संबंधित अपराध बढ़ जाएंगे। अभी तक नहीं बन पाए नियम और शर्तें ठेके पर वानिकी कार्य कराने जाने संबंधित जारी आदेश के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) यूके सुबुद्धि को नियम और शर्तें बनानी थी। समाचार लिखे जाने तक नियम और सरसों का ड्राफ्ट नहीं बन पाया है। ऐसी स्थिति इसलिए भी निर्मित हुई, क्योंकि अधिकारियों को वन मंत्री चौहान की मंशा का पता चला कि वह भी वानिकी कार्य ठेके पर कराए जाने के पक्ष में नहीं है। मंत्री ने एसीएस के आदेश को जुलाई तक स्थगित करने के लिए कहा है। क्या है एसीएस का फरमान वन विभाग ने 27 मार्च को एक आदेश जारी कर समस्त वनमंडलों एवं वन्यप्राणी क्षेत्रों में (कोर क्षेत्र छोड़कर) फेंसिंग कार्य, वायरवैड फेंसिंग, चेनलिंक फेंसिंग, पशु अवरोधक खंती एवं पशु अवरोधक दीवार का निर्माण कार्य ठेके पर कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि 2 लाख से अधिक लागत के समस्त भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य निविदा के जरिए कराया जाए। इसके अलावा नर्सरी में क्षेत्र तैयारी/गढ्ढा खुदाई कार्य पौधा रोपण लगवाई एवं अधोसंरचना विकास अंतर्गत पॉली हाउस/मिस्ट चेम्बर का निर्माण के कार्य भी ठेके से कराया जाय। अधिकारी भी जता चुके है विरोध प्रधान मुख्य वन संरक्षक और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों तक ने एक स्वर में विरोध जताया है। अफसरों का तर्क है कि यह सामुदायिक संसाधन है। स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होता है और उनका जंगलों से जुड़ाव रहता है। ठेकेदारी लागू होने से वन विभाग में स्थापित इकोसिस्टम ध्वस्त हो जाएगा। विरोध करने वाले अधिकारियों का मानना है ठेकेदार समयबद्धता के साथ काम नहीं कर पाएगा। जंगल महकमा वनग्रामों में रह रहे वनवासियों को रोजगार उपलब्ध कराता है। सुदूर जंगल और नक्सलाइट एरिया में ठेकेदार कैसे काम करेगा, वहां तो विभाग के लोगों से ही काम कराना होगा। वन ग्रामों से होगा आदिवासियों का पलायन वन विभाग के नए आदेश के लागू होने पर जंगल क्षेत्र के आसपास रहने वाले गरीब मजदूरों और आदिवासियों खासतौर पर वन ग्रामों के रहवासियों के पलायन की संभावना बढ़ जायगी। इसके अलावा वन विभाग में जो भी काम होते हैं वो एक निश्चित समय-सीमा में स्थानीय मजदूरों और वन क्षेत्र में रहने वाले ट्राइब्स से उनके तकनीकी और कौशलीय ज्ञान और एक्सपीरियंस के आधार पर कराए जाते हैं। ठेके से कराए जाने पर जहां समय-सीमा पर कार्य नहीं हो पाएंगे, वही ठेकेदार अपने मजदूरों और मशीनों से काम कराएगा, न कि स्थानीय लेबर को रोजगार देगा। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा से लागत बढ़ेगी क्योंकि इसमें ठेकेदार का कमीशन भी जुड़ेगा। कई सवालों में उलझा है शासन का आदेश शासन का आदेश गफलत भरा है। इस आदेश मे ब्यापक रूप से त्रुटिंया है। मसलन, आदेश में कहीं उल्लेख नहीं है कि वन विभाग के क्षेत्रिय अमले की क्या भूमिका होगी? वन विभाग इन कार्यो की मनीटरिंग कैसे करेगा ? निविदा से क्रय समग्री का भौतिक सत्यापन कौन करेगा ? निविदा से क्रय सामग्री की क्या गारंटी है कि सामग्री मानकों के आधार पर निविदकार द्धारा प्रदान की गयी सामग्री का तकनीकी परीक्षण किसके द्धारा किया जावेगा ? यदि क्रय सामग्री अमानक स्तर की है तो उसके लिये किसे दोषी ठहराया जायेगा ? निविदाकार द्धारा प्रदाय की गयी सामग्री पर स्वीकृत आदेश के अनुपात मे नहीं होने पर निविदाकार के बिरूद्ध इस आर्थिक अनिमियतता के लिये क्या विभागीय कार्यवाही की जावेगी ? उसकी आमानत राशि जप्त की जायेगी या नहीं ?
Two arrested while transporting liquor in a Baleno car; illegal liquor and car used in the incident seized. हरिप्रसाद गोहे आमला । जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर आमला पुलिस इन दिनों थाना आमला क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब तस्करी रोकने विशेष धर पकड़ अभियान चला रही है । उक्त अभियान अंतर्गत आमला पुलिस को मुकबीर की सूचना पर रतेड़ा बस स्टेंड के पास बलेनो कार से 8,00,000/लाख रुपए मूल्य की 35 पेटी अंग्रजी शराब बीयर का अवैध परिवहन करते दो आरोपियों को धर दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार नीले रंग की बलेनो कार नंबर एमपी 65 सी 3751 को रतेड़ा बस स्टैंड पर चेक किया जिसमें 23 पेटी अंग्रेजी शराब गाड़ी में होना पाया गया । जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपए है । अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी अंगद पिता जगदीश यादव उम्र 29 साल एवं विजय पिता कासीराम यादव उम्र 37 साल दोनो निवासी ग्राम बागडोना चौकी पाथाखेड़ा थाना सारणी से शराब के वैद्य दस्तावेज के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा शराब से संबंधित कोई वैद्य दस्तावेज पेश नहीं किया गया।उक्त अवैध शराब के संबंध में पूछने पर आरोपीयो द्वारा बताया गया की उक्त शराब मुलताई की और से बागडोना ले जा रहे थे । जिन पर आमला पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 343/24 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। वहीं अवैध शराब एवं घटना में प्रयुक्त कर को जप्त किया गया ।
Israel again wreaks havoc on Gaza
Modi-Yogi magic failed in UP, ‘Kamal’ could not even get 10 votes at these booths लोकसभा चुनाव में इस बार बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की अगर कैंट विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दें तो अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को गठबंधन से सपा प्रत्याशी के समक्ष हार का सामना करना पड़ा है। बात किठौर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा मात्र 2180 मतों से हार गई थी। मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली किठौर विधानसभा क्षेत्र राजनीति चर्चाओं में हमेशा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां 16,737 मतों से गठबंधन से सपा के प्रत्याशी से पीछे रही। जबकि अभी दो साल पहले 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां सपा प्रत्याशी से भाजपा बेहद करीबी मुकाबले में मात्र 2,180 मतों से हार गई थी। अब मात्र दो साल में ही भाजपा ने यहां करीब 14 हजार मत गवाएं हैं। भाजपा प्रत्याशी को 16737 मत मिले है। कई बूथों पर भाजपा को 10 से भी कम मत मिलेलोकसभा चुनाव में इस बार बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की अगर कैंट विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दें तो अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को गठबंधन से सपा प्रत्याशी के समक्ष हार का सामना करना पड़ा है। बात किठौर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा मात्र 2,180 मतों से हार गई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सिसौली गांव में जनसभा कर माहौल बनाने का खूब प्रयास किया, लेकिन बेअसर रहा। इस विधान सभा क्षेत्र के तमाम गांवों में सपा का पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) ने भी खूब रंग जमाया। यही परिणाम रहा कि मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग बहुल गांवों में गठबंधन प्रत्याशी के लिए खूब वोट हुआ। 109 बूथों पर सैकड़ा भी नहीं लगा सकी भाजपाकिठौर विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान की समीक्षा करते तो सामने आता है कि विस क्षेत्र के कुल 395 बूथों में से 109 बूथों पर भाजपा को 100 से कम वोट मिले। जबकि गठबंधन से सपा प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र में मात्र 63 बूथों पर सैंकड़ा नहीं लगा सकी। इस विधानसभा में सबसे खराब स्थिति बसपा की रहीं। यहां बसपा प्रत्याशी को 322 बूथों पर 100 से कम वोट प्राप्त हुए। मात्र 73 ही ऐसे बूथ थे जहां बसपा को 100 से अधिक मत प्राप्त हो सके।
Heat wave will continue in Eastern India for five days: Dust storm in some areas of Madhya Pradesh भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली।देश के पूर्वी हिस्से, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। उधर, ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते अब तक 36 लोगों की जान चली गई। बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रचंड गर्मी के बाद उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अब अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और निकटवर्ती मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक था। इस दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी तो कुछ पर बहुत भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
Gayatri family planted mango saplings in Barsali, the center point of united India.
BJP government stuck in numbers game in Haryana assembly