LATEST NEWS

राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली : सांसद अवधेश प्रसाद

लखनऊ फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद अवधेश प्रसाद ने राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली है। जितना मैंने सुना नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू समाज के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा। हो सकता है कि उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाया हो जो कि खुद को सभी हिंदू समाज का ठेकेदार कहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हिंदू समाज के लिए कोई गलत भावना नहीं है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं खुद भी एक हिंदू हूं। वहीं, राहुल गांधी के भाषण के हिस्से सदन की कार्यवाही से हटाने पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ बातें संविधान और परंपरा के मुताबिक न रही हों इसलिए लोकसभा अध्यक्ष ने उसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया। ये उनका विशेषाधिकार है। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर हंगामा हो गया। राहुल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा, नफरत और झूठी बातें करते रहते हैं। राहुल गांधी के इस बयान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सख्त विरोध किया। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत है, यह गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने कहा, वह भाजपा के बारे में बोल रहे थे। भाजपा, आरएसएस या मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं है।  

पानी पूरी खाने वालों के लिए डरावनी खबर, 260 पानी पूरी के नमूनों में से 41में नकली रंग और कैंसर पैदा करने वाले तत्व

The tableau decorated in Ganesh pandals became the center of attraction for the people

बेंगलुरु  कर्नाटक में पानी पूरी खाने वालों के लिए एक डरावनी खबर सामने आई है। कर्नाटक में बिकने वाली पानी पूरी में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पैदा करने वाले केमिकल मिले हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपनी जांच में 260 जगहों से पानी पूरी के नमूने लिए थे। इनमें से 41 नमूनों में नकली रंग और कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 18 नमूने तो इतने खराब थे कि उन्हें खाने लायक भी नहीं माना जा सकता। कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों से सड़क किनारे बिकने वाली पानी पुरी की क्वालिटी को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले विभाग ने यह जांच शुरू की थी। कमिश्नर श्रीनिवास के. ने डेक्कन हेराल्ड को बताया कि हमने सड़क किनारे लगे ठेलों से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट तक से सैंपल जमा किए थे। इनमें बहुत से सैंपल बासी और खाने के लायक नहीं पाए गए। कर्नाटक में सामने आए सैंपलों में पाया गया कि पानीपुरी के सैंपल में ब्र‍िल‍ियंड ब्‍लू, सनसेट येलो और टार्ट्राज‍िन जैसे केम‍िकल्‍स म‍िले जो कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का कारण बनता है. रोडामीन-बी नाम के फूड कलर पर प्रतिबंध लगाया ये केमिकल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इससे पहले इसी साल कर्नाटक सरकार ने रोडामीन-बी नाम के फूड कलर पर प्रतिबंध लगाया था। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा था कि अगर कोई भी दुकानदार खाने में ऐसे केमिकल का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को दी चेतावनी राव ने कहा था कि राज्य में खाद्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। और हम यह पता लगाने के लिए और भी चीजों की जांच करेंगे कि उनमें किस तरह के रंगों का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने लोगों को यह भी चेतावनी दी थी कि वे इस बात का ध्यान रखें कि वे किस तरह का खाना खा रहे हैं और उसमें क्या-क्या मिलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा था कि रेस्टोरेंट मालिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सुरक्षा गार्डों और शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक ने वेतन समिति पर मुख्य सचिव की संस्तुति पर मुहर लगा दी है। इससे 656 सुरक्षा गार्ड और 2130 शिक्षकों का मानदेय व भत्ता बढ़ना तय हो गया है। जो सुरक्षा गार्ड मुख्यमंत्री और राज्यपाल के यहां तैनात हैं उन्हें अब 12500 की जगह 22 हजार रुपये प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, व्यावसायिक शिक्षा में विशेषज्ञों को अब 500 की जगह 750 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा। उन्हें 12 हजार की जगह अधिकतम 15 हजार मिलेंगे। हाईस्कूल में 400 की जगह 500 किया गया है। वहीं, तदर्थ शिक्षकों को भी राहत दी गई है। अब उनका समायोजन मानदेय पर होगा। – यूपी में स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन बनेगा। इसके लिए एक्ट लाया जाएगा। NIRMAN लाने वाला यूपी तीसरा राज्य होगा। मास्टर प्लानिंग और बदलाव प्राधिकरण स्तर पर होंगे। एनओसी भी प्राधिकरण स्तर पर हो सकेगी। गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान पहले से हैं। यूपी में बड़े निवेश क्षेत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए 2 लाख एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसको विकसित करने के लिए विधिक जामा पहनाया जायेगा। 25 प्रतिशत औद्योगिक एरिया 50 एकड़ से कम है। एप्पल ने तमिलनाडु में यूनिट लगाई। महाराष्ट्र में मर्सिडीज ने लगाई है क्योंकि वहां बड़े लैंड बैंक हैं। शहरीकरण की सुविधा विकसित की जाएगी। बीडा का एरिया 5000 एकड़ रखा गया है। – एडेड स्कूलों में खाली पदों के सापेक्ष प्रवक्ता और सहायक अध्यापक रख लेते हैं जबकि पद समाप्त होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने तदर्थ शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए। 2254 शिक्षक ऐसे हैं। प्रबंधन और शिक्षक की मांग थी कि स्थाई नियुक्ति तक इन्हे मानदेय पर रखा जाएगा। सहायक अध्यापकों को 25 हजार रुपये और प्रवक्ता को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। – रायबरेली की सीमा विस्तार का प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया है।

मैच के बीच बेहोश होकर कोर्ट में गिरा बैडमिंटन खिलाड़ी, चली गई जान, पीवी सिंधु हुईं दुखी

जकार्ता  बैडम‍िंटन की दुन‍िया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. 17 साल की उम्र में चीन के बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी की मौत हो गई. इस ख‍िलाड़ी की मौत के बाद खेल जगत में सन्नाटा पसर गया है. दुन‍िया भर के दिग्गज ख‍िलाड़ी इस पर र‍िएक्शन दे रहे हैं. 17 साल के चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झिजी (Zhang Zhiji) की कोर्ट में गिरकर कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत हो गई. यह घटना रव‍िवार देर रात की है. झांग झिजी ने किंडरगार्टन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और पिछले साल चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल किया गया. इंडोनेशिया (जकार्ता) में एक टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले बेहोश हुआ और फिर उसकी कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत हो गई. जकार्ता के योग्याकार्ता (Yogyakarta) में एशिया जूनियर चैंपियनशिप में रविवार देर रात जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान झांग झिजी अचानक बीमार हो गए और ग‍िर पड़े. इसके बाद इस युवा ख‍िलाड़ी को वेन्यू पर ही इलाज दिया गया. फिर उनको एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे होश में लाने के बार-बार प्रयास विफल होने के बाद उसी रात उनकी मौत हो गई. इस ख‍िलाड़ी की मौत के बाद भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुखी नजर आई. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ल‍िखा है. स‍िंधू ने X पर ल‍िखा- जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झ‍िजी के निधन की खबर बेहद दुख है. मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है.

जयाप्रदा के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत 11 जुलाई को सुनाएगी फैसला

रामपुर पूर्व सांसद एवं सिने तारिका जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ दर्ज आचार संहिता के मामले में सोमवार को बहस पूरी हो गई। अदालत ने केस पर फैसले के लिए 11 जुलाई की तारीख तय की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी थी। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। सोमवार को केस में अंतिम बहस थी। अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना द्वारा अंतिम बहस की गई। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि अभियोजन द्वारा अपना मामला युक्तियुक्त संदेह से परे साबित नहीं किया गया है और जयाप्रदा नाहटा के द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित कर दिए गए भाषण से किसी प्रकार आचार संहिता का उलंघन नहीं हुआ है। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि इस केस में अंतिम बहस पूरी हो गई है। न्यायालय स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए शोभित बंसल ने फैसला सुनाने के लिए 11 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।  

नागल को दो घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा

लंदन भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने 44 सहज गलतियां की और विंबलडन के पहले दौर में सर्बिया के मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ चार सेट में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में पहली बार हिस्सा ले रहे नागल को दो घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 53वें नंबर के खिलाड़ी केकमानोविच के खिलाफ नागल ने एक सेट जीता। भारत के 72वीं रैंकिंग वाले 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 विनर भी लगाए लेकिन कुल मिलाकर उन्हें घास के कोर्ट पर संघर्ष करना पड़ा। अंत में नागल केकमानोविच के 122 अंक के मुकाबले केवल 104 अंक ही जुटा पाए। सर्बियाई खिलाड़ी ने छह ऐस लगाए और केवल दो डबल फॉल्ट किए। यह केकमानोविच की नागल के खिलाफ दो मैच में दूसरी जीत है। उन्होंने चार साल पहले जर्मनी के कोलोन में एटीपी 250 प्रतियोगता में भी नागल को हराया था। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके नागल पांच साल में विंबलडन पुरुष एकल मुख्य ड्रॉ का मैच खेलने वाले पहले भारतीय हैं। प्रजनेश गुणेश्वरन 2019 में पहले दौर से बाहर हो गए थे। नागल का मौजूदा सत्र शानदार रहा है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए भी क्वालीफाई किया था। उन्होंने शुरुआती दौर में कजाखस्तान के 31वें वरीय एलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया था और 35 साल में किसी ग्रैंडस्लैम में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले पहले भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी बने थे। नागल ने एटीपी 1000 प्रतियोगिता इंडियन वेल्स मास्टर्स और मोंटे कार्लो मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ के लिए भी क्वालीफाई किया था। इस भारतीय ने इस सत्र में दो चैलेंजर प्रतियोगिताएं हीलब्रॉन चैलेंजर और चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर जीते हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन में भी हिस्सा लिया था लेकिन शुरुआती दौर में हार गए थे।  

नाओमी ओसाका ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में छह साल में पहली जीत दर्ज की, डियाने पैरी को हराया

The inhuman face of the administration is exposed during the construction of Durga Puja pandal in Ranchi

विंबलडन नाओमी ओसाका ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में छह साल में पहली जीत दर्ज की जब वह डियाने पैरी को हराकर महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। आसोका पांच साल विंबलडन में खेली भी नहीं। बारह महीने पहले आसोका अपनी बेटी शाई के जन्म के कारण टूर का हिस्सा भी नहीं थी। उनकी बेटी मंगलवार को एक साल की हुई। आसोका ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में पैरी को 6-1, 1-6, 6-4 से हराया। जनवरी में टूर पर वापसी से पूर्व 15 महीने तक बाहर रहीं ओसाका की विश्व रैंकिंग इस समय 113 है जबकि वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं। पैरी की विश्व रैंकिंग 53 है। दो बार की अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता ओसाका 2019 में पहले दौर में हार के बाद पहली बार विंबलडन में हिस्सा ले रहीं थी। इससे पहले कई बार की ग्रैंडस्लैम विजेता एरिना सबालेंका और विक्टोरिया अजारेंका ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। गत अमेरिकी ओपन चैंपियन कोको गॉफ, 2021 की अमेरिकी ओपन विजेता ऐमा राडुकानु और तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्कारेज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। गत चैंपियन अल्कारेज ने पुरुष एकल में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत एस्टोनिया के क्वालीफायर मार्क ला याहल के खिलाफ 7-6, 7-5, 6-2 की जीत के साथ की। गॉफ ने कैरोलिन डोलेहाइड को 6-1, 6-2 से हराया जबकि राडुकानु ने रेनाटा जाराजुआ को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।  

कोच लक्ष्मण के साथ जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया

मुंबई  टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी इस लक्त खराब मौसम की वजह से बारबाडोस में ही फंसे हुए हैं। हालांकि युवा भारतीय टीम जिन्हें यंगिस्तान भी कहा जाता है। वह जिम्बाब्वे से लोहा लेने को तैयार हैं। दरअसल, 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का आयोजन जिम्बाब्वे में ही होगा। ऐसे में अब जिम्बाब्वे के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है। जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के बीच जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप खेलने गई टीम के कुछ खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं। हालांकि वह इस वक्त बारबाडोस में फंसे हैं। लेकिन बाकी जो खिलाड़ी भारत में ही थे। वह हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण (सिर्फ इस टूर के लिए) के साथ जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गए। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर टीम की रवाना होने की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से आया पहली बार कॉल आईपीएल में कमाल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे पर मौका मिला है। अभिषेक शर्मा, रियान पराग, तुषार देशपांडे को पहली बार भारतीय टीम से कॉल आया है। हालांकि इस लिस्ट में नीतीश रेड्डी का भी नाम था। लेकिन वह चोटिल हो गए और उनको स्क्वाड में शिवम दुबे ने रिप्लेस किया। जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे , शिवम दुबे। भारत की जिम्बाब्वे के साथ 5 मैच की T20 सीरीज का शेड्यूल     पहला T20I: 6 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब     दूसरा T20I: 7 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब     तीसरा T20I: 10 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब     चौथा T20I: 13 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब     पांचवां T20I: 14 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में उरूग्वे के खिलाफ 0-1 की हार से बाहर हुआ अमेरिका

Sahara News extended best wishes to Jabalpur MP Ashish Dubey on his birthday

कन्सास सिटी (अमेरिका) अमेरिका को मथास ओलिवेरा के दूसरे हाफ में दागे विवादास्पद गोल के कारण उरूग्वे के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे टीम कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके साथ ही अमेरिकी सॉकर महासंघ पर 2026 विश्व कप से पहले कोच ग्रेग बरहाल्टर को हटाने का दबाव भी बढ़ गया है। उरूग्वे की ओर से ओलिवेरा ने 66वें मिनट में गोल दागा। निकोलस डि ला क्रूज की फ्री किक पर रोनाल्ड आराजो ने हेडर लगाया। मैट टर्नर ने हेडर पर तो गोल नहीं होने दिया लेकिन रिबाउंड पर ओलिवेरा ने गोल दाग दिया। शुरुआती हेडर के दौरान ओलिवेरा ऑफ साइड लगे लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद गोल को बरकरार रखा गया। उरूग्वे की टीम ग्रुप सी में तीन मैच में नौ अंक के साथ शीर्ष पर रही। पनामा ने तीन मैच में दो जीत से छह अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अमेरिका की टीम तीन मैच में एक जीत से तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। अमेरिका ने अपने पहले मैच में बोलीविया को 2-0 से हराया था लेकिन पनामा के खिलाफ उसे 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।  

काउंटी में भारतीय: सुदर्शन ने 14 रन बनाए, पृथ्वी ने 31 और 37 रन की पारियां खेली

लंदन बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और अनुभवी पृथ्वी साव मौजूदा इंग्लिश काउंटी सत्र में क्रमश: सरे और नॉर्थम्पटनशर की ओर से बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी काउंटी टीम की ओर से दूसरे सत्र में खेल रहे हैं। एसेक्स के खिलाफ द ओवल में अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए सरे ने पहली पारी में 262 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए सामान्यत: शीर्ष क्रम में खेलने वाले सुदर्शन ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पॉल वॉल्टर ने सुदर्शन को दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साइमन हार्मर के हाथों कैच कराया। सुदर्शन ने अभी दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की है। सरे ने एसेक्स को 180 रन पर आउट करके 82 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में 44 रन तक तीन विकेट गंवा दिए हैं। नॉर्थम्पटनशर और ससेक्स के बीच एक अन्य मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी ने दो पारियों में 13 चौके लगाए लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पृथ्वी ने पहली पारी में 22 गेंद में सात चौकों की मदद से 31 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 41 गेंद में छह चौकों से 37 रन जोड़े। पहली पारी में ससेक्स के तेज गेंदबाज फिन हडसन प्रेंटिस ने उन्हें जैक कार्सन के हाथों कैच कराया। नॉर्थम्पटनशर की टीम पहली पारी में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और पृथ्वी ने टीम की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। ससेक्स की टीम ने पहली पारी में 143 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थम्पटनशर ने चार विकेट पर 137 रन बनाए हैं। पृथ्वी एक बार फिर तेज पारी खेलने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीन हंट की गेंद पर बोल्ड हुए।  

पुलिस ने की कार्यशाला, छत्तीसगढ़-कोरबा में दी तीन नए कानूनों की जानकारी

कोरबा. नए कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के लिए सोमवार को मानिकपुर पुलिस चौकी के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को कानून में हुए बदलाव की जानकारी दी गई। एक जूलाई 2024 को नया कानून पूरे देश में लागू हो गया है। इस दिन को पुलिस उत्सव के रुप में मना रही है। मानिकपुर पुलिस द्वारा नए कानून की जानकारी देने के लिए एसईसीएल के जूनियर क्लब में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,जहां तीन वार्ड के पार्षद और क्षेत्र की जनता मौजूद रही। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया,कि नए कानून की कई धराओं में बदलाव हुए हैं जबकि आम जनता को नए अधिकार भी दिए गए हैं, जिसके बारे में उन्हें जानकारी दी गई। कार्यशाला में मौजूद वार्ड नंबर 12 के पार्षद व निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी ने बताया,कि नए कानून में ऐसी कई बातें है,जो आम जनता के हित में है। उन्होंने बताया,कि अब आम जनता देश के किसी भी कोने में रहकर स्थानीय पुलिस थाना और चौकी में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे हस्ताक्षर के लिए तीन दिन का समय दिया गया है जबकि मॉब लिंचिंग के मामले में अब हत्या का अपराध कायम करने का प्रावधान भी जारी किया गया है। थाना कटघोरा में कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विधायक प्रेम चंद पटेल उपस्तिथ हुए। उसी प्रकार थाना करतला में विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया ने कार्यक्रम को सुशोभित किया। थाना कोतवाली में महापौर माननीय श्री राजकिशोर प्रसाद की गरिमामय उपस्तिथि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं उपस्तिथ रहे।

सरस्वती स्कूल में आयोजित किया गया गुड सेमेरिटन योजना का जागरूकता कार्यक्रम

Maqsood Ansari arrested from Bhagalpur for threatening to blow up Ayodhya Ram temple

अनूपपुर पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टार के आदेश अनुसार यातायात प्रभारी अनूपपुर  ज्योति दुबे एवं स्टाफ  सरस्वती स्कूल अनूपपुर में गुड सेमेरिटन योजना के विषय में बच्चों एवं आमजन के बीच कार्यक्रम आयोजित कर योजना के विषय में बताया गया कि , सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 3 अक्टूबर 2021 से संचालित यह योजना  जिसके तहत ऐसे नेक व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाता है, जिसने सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को ‘ गोल्डन आवर’ में अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उसका जीवन बचाया हो ,पुरस्कार स्वरूप नेक व्यक्ति  (गुड सेमेरिटन) को ₹5000 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। योजना का उद्देश्य   सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है, जो समय पर उपलब्ध न होने पर ऐसे व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या, व्यक्ति स्थाई रूप से अपंग हो जाता है सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य यह योजना लागू की गई है। जिसका उद्देश्य आमजन को घायल व्यक्तियों की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित कर दुर्घटना के गोल्डन आवर में पीड़ित व्यक्ति को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना है। *पात्रता* सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ,जिसके सिर या रीड की हड्डी में चोट आयी हो, 3 दिन से अधिक अस्पताल में भर्ती रहा हो, ऐसे व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को  नेक व्यक्ति योजना के अंतर्गत पात्र माना जाएगा। गुड सेमेरिटन चयनित करने की प्रक्रिया यदि नेक व्यक्ति द्वारा सड़क दुर्घटना एवं घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने की सूचना पहले पुलिस / स्थानीय थाने को दी है ,तो पुलिस द्वारा ऐसे नेकव्यक्ति की जानकारी एक निर्धारित प्रारूप में नाम ,मोबाइल नंबर, घटना का स्थान ,तारीख, समय तथा कैसे पीड़ित व्यक्ति  की जान बचाई गई है आदि  बिंदुओं पर जानकारी नोट की जाएगी । दूसरी स्थिति में अस्पताल प्रबंधन भी नेक व्यक्ति  की उक्त बिंदुओं पर जानकारी नोट कर पुलिस को दे सकता है।पुलिस थाना द्वारा ऐसे नेक व्यक्ति को पुरुस्कृत करने हेतु जानकारी  थाना यातायात भेजी जाएगी। यातायात थाना द्वारा प्रस्ताव तैयार कर ,जिला मूल्यांकन कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । मूल्यांकन समिति द्वारा समीक्षा और अनुमोदन उपरांत प्रस्ताव पुरस्कार राशि भुगतान हेतु परिवहन आयुक्त परिवहन विभाग के पास भेजा जाएगा। जहां से पुरस्कार राशि ₹5000 संबंधित गुड  सेमेरिटन व्यक्ति के बैंक अकाउंट में स्थानांतरित कर दी जाती है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर इनाम पाओ यातायात पुलिस

फतेहपुर के विकास दुबे को हर हफ्ते एक बार काटता है सांप

फतेहपुर यकीन करना मुश्किल है पर यह सच है। फतेहपुर के सौरा गांव के 24 साल के विकास दुबे का जैसे सांप लगातार पीछा कर रहे हैं। हर हफ्ते एक बार सांप उसे काटता है। वह इलाज से ठीक भी होता है। परेशान होकर वह घर छोड़ गया। मौसी के घर रहने लगा तो वहां भी सांप ने उसे डस लिया। पिछले 30 दिन में उसे पांचवीं बार सांप ने काटा। मलवा थाने के सौरा निवासी 24 वर्षीय विकास दुबे बताते हैं कि पहली बार दो जून की रात करीब नौ बजे बिस्तर से उतरते हुए पहली बार सांप ने काटा। परिजन शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गए। वहां दो दिन भर्ती रहा। इलाज के बाद ठीक हो घर आ गया। परिजनों को लगा सामान्य घटना है। इसके बाद फिर 10 जून की रात नौ बजे के करीब ही विकास को फिर से सांप ने काटा। परिजन उसी निजी अस्पताल ले गए। इलाज हुआ और वह ठीक होकर घर चला आया। मन में सांप का डर बैठ गया और वह अतिरिक्त सावधानी बरतने लगा। लेकिन सात दिन बाद 17 जून को भी यही हुआ। घर के अंदर ही सांप ने उसे काट लिया। वह अचेत होने लगा और परिजन दहशत में आ गए, लेकिन फिर उसी अस्पताल में इलाज हुआ और वह ठीक हो गया। चौथी बार सांप ने सात दिन भी नहीं बीतने दिए। चार दिन बाद ही फिर से सांप ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान थे। इस बार भी वह इलाज के बाद बच गया। नाते-रिश्तेदारों और डाक्टर ने भी सलाह दी कि कुछ दिनों के लिए तुम अपने घर से दूर रहो। युवक अपनी मौसी के घर  शहर के राधानगर में रहने के लिए चला आया। बीते शुक्रवार देर रात करीब सवा 12 बजे उसे घर में ही सांप ने फिर डस लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का हर बार इलाज करने वाले शहर के डॉ. जवाहरलाल ने कहा- यह हैरान करने वाला संयोग है। हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और इमरजेंसी दवाएं देकर इलाज करते हैं। वह ठीक होकर घर चला जाता है। हर बार उसके शरीर पर क्लियर स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं। विकास दुबे का कहना है कि वह परेशान हो गया है। हर पल दहशत बनी रहती है, हर बार सांप काटने से पहले उसको आभास होने लगता है कि उसको सांप काटने वाला है। हर बार इलाज में रुपये भी लग रहे हैं। वहीं विकास के मामा कामतानाथ ने बताया कि हम सभी परेशान हैं कि ऐसा कैसे हो रहा है। जब विकास को तीसरी बार सांप ने काटा था तो घर के कई लोग सामने मौजूद थे। सांप काट कर निकल गया। काफी खोजा भी गया लेकिन सांप नहीं मिला।  

सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत, कई घायल, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत हो गई है और हादसे में कई महिलाओं और बच्चों के भी घायल हो गए हैं. महिला और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. तभी समापन के दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई है.  साथ ही हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के घायल हो गए हैं. इन बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने बताया कि सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग या महोत्सव चल रहा था. इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में 25 महिलाओं और दो पुरुष शामिल हैं. सीएमओ का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि लगातार घायल लोग अस्पताल ला जा रहे हैं.

भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत कई जिलों में आज जोरदार बारिश होने की संभावना

Arvind Kejriwal reached the famous Hanuman temple

भोपाल भोपाल में आज तेज बारिश का अलर्ट है। एक इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं इंदौर अगले 24 घंटे में हल्की बारिश का अनुमान है। ग्वालियर में मंगलवार को गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। जबलपुर में अगले 24 घंटे और आने वाले दिनों में जबलपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। उज्जैन में भी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 31 में से 21 जिलों में 2 से 63 प्रतिशत अधिक बारिश हो गई। दूसरी ओर, पूर्वी हिस्से के जबलपुर-रीवा समेत 23 जिलों में से 19 में 72 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है। भोपाल में जून में ही 63 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां हैं। 3 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जून माह में भोपाल में 63% ज्यादा हुई बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी भोपाल में अभी तक 63 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में एक ही महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। जोकि 1986 को हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस बार 23 जून को मानसून ने आमद दी। मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुना, रायसेन के सांची और भीमबेटका, विदिशा के उदयगिरि और सागर में आकाशीय बिजली चमकने या गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल, शाजापुर, सीहोर, अशोकनगर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दमोह, मंडला में मध्यम गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, राजगढ़, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया के रतनगढ़, भिंड, खंडवा, खरगोन के महेश्वर, हरदा, देवास और कटनी में भी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का जारी रहेगा दौर मौसम विभाग, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 5 दिन तक आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई से पूर्वी बंगाल की खाड़ी से बारिश की एक्टिविटी तेज होगी। इससे पूर्वी हिस्से के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कई जिले भीगेंगे। 3 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। 15 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। उन्होंने बताया, कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 24 से 48 घंटे में कई जगहों पर अति भारी बारिश भी हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet