LATEST NEWS

Indian Railways ने 14 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, सप्ताह में अलग-अलग दिन चलती है ये सभी ट्रेनें

A mega awareness campaign will be organized on World Suicide Day.

 रतलाम  ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। सभी 14 ट्रेनें पूर्वानुसार ही चलेंगी यानी इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्थान समय, दिन, कोच कंपोजिशन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन नंबर 09622, 09654, 04712 व 09724 के बढ़े फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे     09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अजमेर से सात से 28 जुलाई तक प्रति रविवार चलेगी।     09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से आठ से 29 जुलाई तक प्रति सोमवार चलेगी।     09653 अजमेर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अजमेर से छह जुलाई से 28 सितंबर तक प्रति शनिवार चलेगी।     09654 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से सात जुलाई से 29 सितंबर तक प्रति रविवार चलेगी।     04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बीकानेर से तीन से 31 जुलाई तक प्रति बुधवार चलेगी।     04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से चार जुलाई से एक अगस्त तक प्रति गुरुवार चलेगी।     09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल जयपुर से तीन जुलाई से 25 सितंबर तक प्रति बुधवार चलेगी।     09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से चार जुलाई से 26 सितंबर तक प्रति गुरुवार चलेगी।     09627 अजमेर-सोलापुर स्पेशल अजमेर से तीन जुलाई से 25 सितंबर तक प्रति बुधवार चलेगी।     09628 सोलापुर -अजमेर स्पेशल सोलापुर से चार जुलाई से 26 सितंबर तक प्रति गुरुवार चलेगी।     04715 बीकानेर-साईं नगर शिर्डी स्पेशल बीकानेर से छह से 27 जुलाई तक प्रति शनिवार चलेगी।     04716 साईं नगर शिर्डी -बीकानेर स्पेशल साईंनगर शिर्डी से सात से 28 जुलाई तक प्रति रविवार को चलेगी।     09625 अजमेर-दौंड स्पेशल अजमेर से चार से 25 जुलाई तक प्रति गुरुवार चलेगी।     09626 दौंड-अजमेर स्पेशल दौंड से पांच से 26 जुलाई तक प्रति शुक्रवार चलेगी। ट्रेनों की नई समय सारणी एक जनवरी से रतलाम रेल मंडल से संचालित की जा रही ट्रेनों की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वर्तमान समय सारणी 31 दिसंबर 2024 तक लागू रहेगी। एक जनवरी 2025 से नई समय सारणी लागू होगी। इसके साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा जारी ट्रेन एट ए ग्लांस जो वर्तमान में चल रहा है, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। एक जनवरी से नया एट ए ग्लांस जारी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजग के सांसदों से आग्रह किया कि वे सदन के नियमों का पालन करें

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से संसदीय नियमों एवं आचरण का पालन करने तथा वरिष्ठ सदस्यों से सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के बारे में सीखने को कहा. राजग सांसदों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यह सलाह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस भाषण के एक दिन बाद आई है जिसे सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने ‘बेहद गैरजिम्मेदाराना’ करार दिया था. राजग बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित सूत्रों के मुताबिक, राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्ष इस बात से परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बना है. सूत्रों ने बताया कि अपनी साधारण पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए मोदी ने यह कहकर परोक्ष रूप से नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा कि इसके सदस्य प्रधानमंत्री हुआ करते थे और इससे बाहर के लोगों को बहुत कम मान्यता देते थे. रीजीजू ने कही ये बात संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने सांसदों से संसदीय मुद्दों का अध्ययन करने, नियमित रूप से संसद की कार्यवाही में भाग लेने और अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मामलों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कहा. यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी ने राहुल गांधी के सोमवार को लोकसभा में दिए गए भाषण का जिक्र किया, रीजीजू ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई उल्लेख नहीं किया. हालांकि उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो संदेश सभी के लिए होता है. राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान का सत्ता पक्ष ने किया था विरोध राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया था, जिसका सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता पर पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की थी. रीजीजू ने कहा कि राजग संसदीय दल की बैठक में मोदी को राजग नेताओं ने ‘ऐतिहासिक’ तीसरे कार्यकाल के लिए सम्मानित किया. मंगलवार को संसद में पीएम मोदी का तालियों के साथ हुआ स्वागत 18वीं लोकसभा के गठन के बाद मंगलवार को संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक में मोदी के पहुंचते ही सभी सांसदों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन तथा स्वागत किया. इसके बाद केंद्रीय मंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) के एच डी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल और तमिल मनीला कांग्रेस के जी के वासन मौजूद थे. राजग संसदीय दल की थी पहली बैठक संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को आम तौर पर भाजपा संसदीय दल की बैठक होती है लेकिन इस बार राजग संसदीय दल की बैठक की गई. पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह गई थी. रीजीजू ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह राजग संसदीय दल की पहली बैठक थी जिसमें राजग के नेताओं और सदस्यों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का, ‘ऐतिहासिक’ तीसरे कार्यकाल के लिए फूल माला के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने सभी को दिया ‘महत्वपूर्ण मंत्र’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सारे सांसदों को ‘महत्वपूर्ण मंत्र’ देते हुए कहा कि वे सदन में देश सेवा के लिए आए हैं. रीजीजू ने कहा, “हमारे सांसदों के आचरण और व्यवहार के बारे में भी प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छी तरह मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि हरेक सांसद को अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को बहुत ही प्रभावी ढंग से सदन में रखना चाहिए. विषयों पर विशेषज्ञता हासिल करें.” राजग के सांसदों से पीएम मोदी ने किया ये आग्रह उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजग के सांसदों से आग्रह किया कि वे सदन के नियमों का पालन करें और अच्छा सांसद बनने के लिए जिस आचरण की आवश्यकता है, उसे पूर्ण रूप से अपनाएं. रीजीजू के मुताबिक मोदी ने कहा, “सदस्यों को नियमों और संसदीय परंपराओं को ध्यान में रखना चाहिए.” संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से परिवार सहित प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने का आग्रह किया.

इंदौर के युगपुरुष धाम अनाथ आश्रम में 2 दिन में 2 बच्चों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती; क्या है कारण

Farming is being done on forest land in Chhatarpur under the cover of forest revenue border dispute.

 इंदौर    इंदौर जिले के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम अनाथ आश्रम में दो दिन के अंदर सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीमार पड़े बच्चों के खून में इंफेक्शन मिला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बच्चों में किस तरह का इंफेक्शन मिला है। फिलहाल आश्रम के कर्ताधर्ताओं ने पांच बच्चों को मंगलवार सुबह अस्पताल भेजा है। इन बच्चों को अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गयाा था। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, आश्रम में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे करण बच्चे की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि मंगलवार को 7 वर्षीय आकाश की भी मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 5 अन्य बच्चों को आश्रम द्वारा एमवाई अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के खून में किसी तरह का इंफेक्शन होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में मल्हारगंज पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकोंं में शामिल सोनकच्छ के रहने वाले करण को 15 महीने पहले चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। वहीं नर्मदापुरम निवासी आकाश को 3 महीने पहले चाइल्ड हेल्पलाइन ने आश्रम को सौंपा था।  चाचा नेहरू अस्‍पताल पहुंचे कलेक्‍टर इसके बाद एक बच्‍चे की मौत रात में हुई। दूसरे बच्‍चे ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्‍चों की मौत की सूचना पर इंदौर कलेक्‍टर आशीष सिंह चाचा नेहरू अस्‍पताल पहुंचे। खून में संक्रमण से बीमार होने की आशंका जानकारी मिली है कि बच्‍चों के खून में संक्रमण के कारण तबीयत बिगड़ी है। बच्‍चों को एमवाय अस्‍पताल से चाचा नेहरू अस्‍पताल उपचार के लिए रेफर किया गया। मप्र के अलग-अलग जिलों के हैं बच्‍चे आश्रम में मप्र के अलग-अलग जिलों से लाए गए बच्‍चों को रखा गया है। मल्‍हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय करण की सोमवार को अस्‍वस्‍थ होने के बाद मौत हो गई। पुलिस भी कर रही मामले की जांच इसके बाद आज सुबह सात वर्षीय आकाश नामक बच्‍चे की भी मौत हो गई। बच्‍चों की मौत के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। बच्‍चों की मौत के बाद आश्रम प्रबंधन ने बाल कल्‍याण समिति को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। यह भी हो सकता है कारण इंदौर कलेक्‍टर के अनुसार बच्‍चों की मौत डायरिया अथवा डि‍हाइड्रेशन और मिर्गी जैसी बीमारी से होने की आशंका है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्‍पष्‍ट कारण पता चल सकेगा। कलेक्‍टर ने दो बच्‍चों की मौत की पुष्‍ट‍ि की है। उनके अनुसार एक बच्‍चे की मौत मिर्गी से होने का पता चला है। मानसिक दिव्‍यांग बच्‍चों को रखा जाता है आश्रम में शहर के पंचकुइया इलाके के इस आश्रम में मानसिक दिव्‍यांग बच्‍चों को रखा जाता है। इस आश्रम में वर्तमान में 200 से अधिक बच्‍चे हैं। इनमें 100 से अधिक बालक और इतनी ही बालिकाएं हैं। इस आश्रम की शुरुआत वर्ष 2006 में की गई थी। स्‍वामी परमानंद गिरी के सानिध्‍य में यह आश्रम संचालित होता है। मां का नाम प्राचार्य और पिता का नाम आश्रम सचिव के नाम पर पता चला है कि इस आश्रम में सभी बच्‍चों के पिता का नाम आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा के नाम पर और मां का नाम प्राचार्य अनीता के नाम पर है। सभी के उपनाम स्‍वामीजी के नाम पर परमानंद ही रखे गए हैं।  

3 आईपीएल स्टार्स की खुली किस्मत, ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में मिली जगह

मुंबई  शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्क्वॉड में बड़े बदलाव करते हुए तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है. इन तीन खिलाड़ियों में साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हार्षित राणा मौजूद है. भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 खेली जाएगी. इन तीनों ही खिलाड़ी को शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. हार्षित राणा को पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. इन तीन खिलाड़ियों ने शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को शुरुआती दो मुकाबलों के लिए रिप्लेस किया गया है. तीनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा थे. अभी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया बारबाडोस से लौट नहीं सकी है, जिसके चलते तीनों ही खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के साथ ज़िम्बाब्व के लिए रवाना नहीं हो सके. ऐसे तीनों ही खिलाड़ियों को रिप्लेस कर दिया गया. हर्षित राणा को पहली बार मिली टीम इंडिया में जगह बता दें कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले हर्षित राणा को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. इससे पहले जब ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हुआ था, तभी फैंस ने हर्षित को लेकर सवाल खड़े किए थे. अब हार्षित को टीम में जगह मिल गई है. संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल हाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में श‍ाम‍िल थे.    शनिवार (6 जुलाई) से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे जाने वाली टीम में शामिल होने वाले ये तीनों खिलाड़ी पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत आएंगे और फिर हरारे के लिए रवाना होंगे. यानी  संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल शुरुआती 2 मैचों के बाद ज‍िम्बाब्वे के लिए टीम में शामिल होंगे. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ की शुरुआत 06 जुलाई, शनिवार से होगी. सीरीज़ का आखिरी मुकाबला 14 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा. यह शुभमन गिल के लिए बतौर भारतीय कप्तान पहली सीरीज़ होगी.

डेविड मिलर ने कहा- फाइनल में मिली हार सहना वाकई बहुत मुश्किल है, छलका का दर्द

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका और भारत की जीत के बीच डेविड मिलर खड़े थे। वे अगर आखिरी गेंद तक टिकते तो शायद टीम को जीत दिला सकते थे, लेकिन भारत ने बाजी मारी। मिलर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने के चक्कर में बाउंड्री लाइन पर सूर्यकुमार यादव के एक असाधारण कैच के चलते आउट हो गए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार साउथ अफ्रीका को थी। इसी वजह से डेविड मिलर ने पहली गेंद पर अटैक करना सही समझा और गेंद भी फुलटॉस थी तो वे इसे चूकना नहीं चाहते थे। हालांकि, कई बार जैसा आप सोचते हो वैसा होता नहीं है। इसी वजह से डेविड मिलर दुखी हैं और उनका कहना है कि इस हार को सहन करना वाकई मुश्किल है। डेविड मिलर ने इंस्टा स्टोरी में अपनी टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं बहुत दुखी हूं!! 2 दिन पहले जो कुछ हुआ, उसे सहना वाकई बहुत मुश्किल है। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। एक बात मैं जानता हूं कि मुझे इस यूनिट पर कितना गर्व है। यह यात्रा अविश्वसनीय थी, जिसमें पूरे महीने उतार-चढ़ाव आए। हमने दर्द सहा है, लेकिन मुझे पता है कि इस टीम में लचीलापन है और यह आगे भी अपना स्तर ऊंचा उठाएगी।” एक अन्य स्टोरी में मिलर ने अपनी पार्टनर को लेकर लिखा, “मैं तुमसे और तुम जो कुछ भी हो उससे प्यार करता हूं। यह एक खास महीना रहा है और आगे भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। हर मुश्किल समय में मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया एमिलिया हैरिस मिलर।” टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 76 और अक्षर पटेल ने 47 रनों की पारी खेली थी। 2-2 विकेट एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज को मिले। वहीं, जब साउथ अफ्रीका की टीम 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 169 रनों तक ही पहुंच पाई। टीम के 8 विकेट भी गिरे। हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और मैच में जान डाली, लेकिन उनकी ये पारी काम नहीं आई। डेविड मिलर 21 रन बनाकर आउट हुए।    

पुलिस को कर्मचारियों पर शक, छत्तीसगढ़-बेमेतरा की सरकारी शराब दुकान से नौ लाख चोरी

Ramesh Bele became State Rural Engineers Association District Vice President.

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के एक सरकारी शराब दुकान में चोरी की वारदात हुई है। यह मामला साजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत देवकर का है। जानकारी अनुसार देवकर के सरकारी शराब दुकान से 9 लाख 20 हजार 680 रुपए को अज्ञात चोर ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को चोरी किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह शराब दुकान में पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोर ने ताला को खोलकर रुपए चोरी किया है। इसके अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी केबल को काट दिया था। इस कारण सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सका है। पुलिस को यहां काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों के ऊपर शक है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रहीं है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। वर्तमान में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में 2017-18 से खुद सरकार द्वारा इन शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसके संचालन को लेकर सरकार ने दुकानों में प्लेसमेंट कर्मचारी तैनात किए है। हालांकि, शराब की बिक्री व अन्य कामकाज सीधे आबकारी विभाग के कंट्रोल में रहते है। 2017-18 के पहले शराब दुकान को ठेका के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet