LATEST NEWS

IND vs ZIM: बीसीसीआई ने सैमसन, दुबे और यशस्वी के रिप्लेसमेंट के रूप में साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मौका दिया

नई दिल्ली भारत और जिम्बाब्वे की 6 जुलाई से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टक्कर होनी है। बीसीसीआई ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव किया है। विकेटकीपर संजू सैमसन, ऑलराउंडर शिवम दुबे और ओपनर यशस्वी जायसवाल बाहर हो गए हैं। यह तीनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय दल खराब मौसम के कारण वेस्टइंडीज से नहीं लौटा है। ऐसे में बोर्ड ने सैमसन, दुबे और यशस्वी के रिप्लेसमेंट के रूप में साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मौका दिया है। 22 वर्षीय बल्लेबाज सुदर्शन भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं, जिसमें 63.50 की औसत से 127 रन बनाए। उन्होंने दिसंबर 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 30 वर्षीय विकेटकीपर जितेश ने 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 100 रन जुटाए हैं। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में डेब्यू किया था। वहीं, 22 साल के तेज गेंदबाज हर्षित को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। उन्होंने आईपीएल 2024 में जबर्दस्त छाप छोड़ी थी। हर्षित ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए 13 मैचों में 19 विकेट चटकाए और केकेआर को चैंपियन बनाने में योगदान दिया। बता दें कि सैमसन, दुबे और यशस्वी बारबाडोस से सीधे भारत आएंगे और फिर जिम्बाब्वे सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों लिए रवाना होंगे। सैमसन और यशस्वी को टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। दुबे को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए नितीश रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह मिली। नितीश चोटिल होने के कारण दौरे से बाहर हो गए। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में जिम्बाब्वे दौरे के लिए अन्य भारतीय खिलाड़ी रवाना हो चुके हैं। टीम की बागडोर स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल संभालेंगे। टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व रहे गिल ब्रेक पर थे और वह अमेरिका से सीधे हरारे में टीम से जुड़ेंगे। युवा खिलाड़ी रियान पराग और अभिषेक शर्मा को पिछले आईपीएल में उनके प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज युवाओं को भविष्य की सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका देगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।  

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को सीरीज ही सीरीज खेलनी है

मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 29 जून को ही इतिहास रचा है. उसने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. चैम्पियन बनने के बाद अब भारतीय टीम अपने नए मिशन में जुटने वाली है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जल्द ही जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होगी, जहां उसे 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारतीय टीम लगातार व्यस्त रहने वाली है. चैम्पियंस ट्रॉफी तक टीम खेलेगी 6 सीरीज शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद फरवरी 2025 तक कुल 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं. इसमें 3 सीरीज विदेश में और 3 घरेलू मैदान पर होंगी. साथ ही इसी दौरान भारतीय टीम को 2 वनडे सीरीज खेलनी हैं. एक वनडे सीरीज श्रीलंका में होगी. जबकि दूसरी एकदिवसीय सीरीज भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले फरवरी 2025 में खेलेगी. ऐसे में भारतीय टीम के पास चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी मजबूत टीम बनाने और बाकी तैयारी के लिए सिर्फ 6 वनडे मैच ही रहेंगे. जिम्बाब्वे दौरे से करेगी नए मिशन का आगाज टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम सबसे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी. फिर श्रीलंका दौरा होगा. इसके बाद अपने घर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से टक्कर होगी. फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज होगी. इसके बाद भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी. फिर फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है. देखिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल (वर्ल्ड कप के बाद से फरवरी 2025 तक)… भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा (जुलाई 2024) 6 जुलाई- पहला टी20, हरारे 7 जुलाई- दूसरा टी20, हरारे 10 जुलाई- तीसरा टी20, हरारे 13 जुलाई- चौथा टी20, हरारे 14 जुलाई- पांचवां टी20, हरारे भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा (जुलाई-अगस्त 2024) * इस सीरीज का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. बांग्लादेश का भारत दौरा (2024) 19-24 सितंबर: पहला टेस्ट, चेन्नई 27 सितंबर-1 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, कानपुर 6 अक्टूबर: पहला टी20, धर्मशाला 9 अक्टूबर: दूसरा टी20, दिल्ली 12 अक्टूबर: तीसरा टी20, हैदराबाद न्यूजीलैंड का भारत दौरा (2024) 16-20 अक्टूबर: पहला टेस्ट, बेंगलुरु 24-28 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, पुणे 1-5 नवंबर: तीसरा टेस्ट, मुंबई भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (नवंबर-जनवरी 2025) 22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ 6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न 03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी इंग्लैंड के भारत दौरे का शेड्यूल (2025) 22 जनवरी- पहला टी20, चेन्नई 25 जनवरी- दूसरा टी20, कोलकाता 28 जनवरी- तीसरा टी20, राजकोट 31 जनवरी- चौथा टी20, पुणे 2 फरवरी- पांचवां टी20, मुंबई 6 फरवरी- पहला वनडे, नागपुर 9 फरवरी- दूसरा वनडे, कटक 12 फरवरी- तीसरा वनडे, अहमदाबाद

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा

Good news for farmers, soybean will be purchased at MSP, what did Congress say?

नई दिल्ली लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर मंगलवार को शुरू हुई। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था पर आंकड़े छुपा रही है। यह गिरने वाली सरकार अखिलेश यादव ने पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बोलने का मौका देने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने से रोका। चुनाव के समय ऐसा कहा गया कि 400 पार पर समझदार जनता को फिर से धन्यवाद। उन्होंने कहा, ‘आवाम ने तोड़ दिया हूकुमत का गुमार, दरवार तो लगा है, मगर बड़ा गमगीन बेनूर है और पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है कि चलने वाली नहीं, यह गिरने वाली सरकार है। क्योंकि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो लटकी, वो तो कोई सरकार नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘इस चुनाव में पूरे इंडी गठबंधन की जीत हुई है। यह इंडिया की सकारात्मक जीत हुई है। 2024 का परिणाम हम इंडिया वालों के लिए जिम्मेदारी से भरा पैगाम भी है। हम यह भी कहे 15 अगस्त 1947 अगर आजादी का दिन था, तो 4 जून 2024 देश के लिए सांप्रदायिक राजनीति से आजादी का दिन रहा। सबसे अच्छी बात यह है कि सांप्रदायिक राजनीति की हार हो गई।’ यूपी में 35 फीसदी की ग्रोथ चाहिए उन्होंने आगे कहा, ‘सरकार कहने को तो कहती है कि यह पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मगर सरकार क्यों छिपा रही है कि अगर यह सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तो हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय किस स्थान पर पहुंची है। हमने देखा है कि अगर दिल्ली सरकार ने कहा होगा पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी, तो जहां से पीएम से चुनकर आती है, तो वहां की प्रदेश सरकार कह रही है कि हम एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बना लेंगे। अगर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनना है तो 35 फीसदी की ग्रोथ चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि इतनी ग्रोथ हो पाएगी।’ अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी उन्होंने कहा, ‘जो लोग चुनाव को अपनी तरह से मोड़ते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस चुनाव के परिणाम में तोड़ने वाली राजनीति की हार हुई है। वहीं जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है। इस चुनाव में धन, छल, बल की नकारात्मक राजनीति की शिकस्त हुई है। यह चुनाव सकारात्मक का दौर शुरू हुआ है। संविधान ही संजीवनी है। यह संविधान मंथन में हैं। संविधान रक्षकों की जीत हुई है। मैं कहना चाहता हूं कि देश किसी की निजी महत्वाकांक्षा से नहीं, बल्कि जन आंकाक्षा से चलेगा। मतलब अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी।’ सपा सांसद ने आगे कहा, ‘पहली बारिश में टपकती छत और गिर चुकी स्टेशन की दीवार बेइमानी की निशानी बन गई है। विकास का ढिंढोरा पीटने वाले इस विनाश की जिम्मेदारी कब लेंगे। रही सच्चे विकास की बात तो हमने जो सड़कें बनाई तो उस पर हवाई जहाज इतने थे और यूपी की सड़कों पर नाव उतरी है। अगर और बारिश हुई तो नाव से ही चलना पड़ेगा। जनता को कोई सुविधा नहीं मिली है।’ गन्ने का भुगतान तक नहीं किया उन्होंने कहा, ‘अनाथ पशु की समस्याओं से छुटकारा दिलवाने के लिए बहुत वादे किए थे, लेकिन आजतक गन्ने का भुगतान तक नहीं दिया गया। अब तो वचन देने वाले लोगों को भी याद नहीं है। इसलिए जनता का इस सरकार पर से विश्वास उठ गया है।’ पेपर धांधली पर कही ये बात नीट पेपर लीक पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘पिछले 10 सालों की उपलब्धि बस इतनी ही है कि शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। यूपी में सारे पेपर लीक हुए हैं। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसा ही हुआ। नीट का पेपर भी लीक हुआ। अब सवाल उठता है कि आखिरकार सारे पेपर लीक कैसे हो रहे हैं। सच्चाई यह है कि सरकार नौकरी नहीं देना चाहती है इसलिए ऐसा करा रही है। सरकार आशा का प्रतीक होना चाहिए न कि निराशा का।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सरकार पीछे की बात न करके आगे की बात करे। जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी।’ सपा सांसद ने कहा कि एक और जीत हुई है। अयोध्या में हुई जीत जनता की समझ की जीत है। हम तो यही सुनते आए हैं होए वही जो राम रचराखा। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, ‘जब मॉडल ऑफ कंडक्ट चुनाव हुआ तो सरकार काफी लोगों पर मेहरबान रही। मुझे ईवीएम पर कल भी भरोसा नहीं था और आज भी नहीं है। मुझे 80 सीटें भी मिल जाएं तब भी भरोसा नहीं होगा। मैंने अपने चुनाव में कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाने का काम करेंगे। न ईवीएम का मुद्दा मरा है और न ही होगा खत्म। जबतक ईवीएम नहीं हटेगी हम लोग उस बात पर अड़ग रहेंगे।’ अग्निवीर को लेकर हमला उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता कोई है तो वो देश की सीमाओं की सुरक्षा है। अग्निवीर जैसी व्यवस्थाओं से वो संभव नहीं है। हम अग्निवीर को कभी स्वीकार नहीं कर सकते। हम जब भी सत्ता में आएंगे, अग्निवीर खत्म कर देंगे।’

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला किया कहा, “चाय वाला तीन बार प्रधानमंत्री बन गया, तो ये लोग छटपटा रहे हैं

भोपाल  लोकसभा के सत्र में राहुल गांधी ने सोमवार एक जुलाई को जो भाषण दिया, उससे सियासी महकमे में भयंकर हंगामा मच गया. राहुल गांधी के भाषण के एक हिस्से में हिन्दू समाज का जिक्र किया गया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस को ‘हिन्दू विरोधी’ करार दे दिया है. अब इस मामले में दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के समर्थन में आए हैं. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के भाषण और इस पर किए जाने वाले बीजेपी के हमले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने ये अपने भाषण में ही साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस हिन्दूओं के प्रतीक नहीं हैं. इनका आचरण हिन्दू धर्म की सीख के खिलाफ है.” ‘भले चाय न बेची हो, लेकिन कई लोग पीएम बने’ वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया. दरअसल, मंगलवार को सदन की शुरुआत से पहले बीजेपी के संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने कहा, “चाय वाला तीन बार प्रधानमंत्री बन गया, तो ये लोग छटपटा रहे हैं.” पीएम मोदी के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “भले ही चाय ना बेची हो लेकिन कई लोग पीएम बने हैं. इस देश में किसी को भी प्रधानमंत्री बनने का हक है. बाबा साहब अंबेडकर के लिखे संविधान की बदौलत मोदी प्रधानमंत्री बने हैं.” क्या था पीएम मोदी का बयान? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के सदन में व्यवहार को गलत बताया और बीजेपी के सांसदों से अपील की कि उनके जैसा बर्ताव न करें और अच्छा आचरण रखें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए यह असहनीय है कि एक चाय वाला तीन बार प्रधानमंत्री बन गया.

ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान, राजस्थान-अजमेर में वीडियोकोच बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

अजमेर. अजमेर में सोमवार देर रात पालरा चौराहा के पास एक वीडियोकोच बस में लगे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से बस की पिछली सीट में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी। ड्राइवर और कंडक्टर ने बस से उतरकर खुद को बचाया। फायर ब्रिगेड दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आदर्श नगर थाने के एएसआई भी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। गुजरात नंबर की बस सवारियों को लेने परबतपुरा चौराहे की तरफ जा रही थी। जानकारी के अनुसार बस जीजे-06 ए जेड- 4449 के पिछले हिस्से में पालरा चौराहे के पास आग लग गई। धुएं से ड्राइवर-कंडक्टर ने खतरा भांप लिया और समय रहते बस रोककर उतर गए। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई। बस में आग की खबर से हाईवे पर हड़कंप मच गया और जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

अपने फ़ोन को सही तरीके से चार्जिंग करने का तरीका

आज के समय में प्रोसेसर और ऐप्स की बदौलत स्मार्टफोन की पावर पर बहुत असर होता है। तो ऐसे में स्मार्टफोन के अंदर बैटरी सबसे अहम है। आपको अपने स्मार्टफोन की बैटरी का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। वैसे तो स्मार्टफोन की बैटरी का ख्याल कैसे रखें इसको लेकर बहुत सारे मिथक हैं। अगर आप स्मार्टफोन में अधिक ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यहां देखिए कि कौन-सी ऐप्स आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म करती हैं। स्मार्टफोन को रात भर चार्जिंग पर रखना चाहिए या नहीं: आज के समय में स्मार्टफोन में आने वाली स्मार्ट टेक्निक स्मार्टफोन की बैटरी फुल होने के बाद चार्ज होने से रोक देती है। अगर बैटरी प्लग इन होने पर भी फोन की बैटरी कम होने लगती है तो फोन फिर से चार्ज होना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप चाहें अपने स्मार्टफोन को रात भर चार्जिंग पर रखें तो उनकी बैटरी सिर्फ तब भी चार्ज होती है जब जरूरत होती है। लो पावर मोड फोन के लिए सही या गलत: वैसे तो अपने स्मार्टफोन को लो पावर मोड पर रखने से सॉफ्टवेयर को कोई नुकसान नहीं होता है। मगर इससे यूजर एक्सपीरियंस खराब हो सकता है। जब भी फोन को लो पावर मोड में बदला जाता है तो उससे काफी गैरजरूरी चीजें काम नहीं करती हैं। इस दौरान लो स्क्रीन लाइट स्क्रीन को देखने में मुश्किल पैदा कर सकती है। क्या फोन पब्लिक चार्जिंग पोर्ट में सुरक्षित है: अगर आप अपने फोन को पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से चार्ज करते हैं तो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उस स्पेसिफिक सॉकेट के अलावा जिस चार्जर को फोन में प्लग किया जा रहा है तो उससे डाटा ट्रांसफर होने का खतरा रहता है। क्या नए फोन को इस्तेमाल करने से पहले फुल चार्ज करना जरूरी है: जब आप कोई नया फोन लाते हैं तो उसमें पहले से ही कुछ पावर रहती है तो उसे अगर चार्ज नहीं भी करेंगे तो आपका काम चल जाएगा। लेकिन आपको नए फोन को फुल चार्ज करके ही इस्तेमाल करना चाहिए। फोन को तब तक न चार्ज करें जब तक वह ऑफ न हो जाए: आपको अपने फोन में लिथियम-आयन बैटरी को जीरो तक पहुंचने से पहले ही उसे चार्ज करना चाहिए। इसलिए फोन को कभी भी अंत में जाकर चार्ज नहीं करना चाहिए। ऐप नहीं खर्च करती हैं बैटरी: आपको बता दें कि सिर्फ एक ऐप आपके स्मार्टफोन की काफी बैटरी खर्च कर सकती है। जैसे कि सोशल मीडिया ऐप फेसबुक इसमें सबसे अहम है। वहीं, इसी प्रकार की अन्य ऐप जो कि बैकग्राउंड में चलती रहती हैं तो वह फोन की बैटरी का इस्तेमाल करती रहती हैं। ऐसे में आपको ऐप को हटाकर और अपने फोन पर वेब ब्राउजर के जरिए फेसबुक अपडेट चेक करने चाहिए। फोन को ऑफ करना सही या गलत: अगर आप अपने स्मार्टफोन को रीसेट करते हैं तो उसके बैटरी बचाव में मदद मिल सकती है। अधिकतर लोग ऐप्स का उपयोग कर लेने के बाद उन्हें बंद नहीं करते हैं। इसकी वजह से वह ऐप बैकग्राउंड में काम करती रहती हैं। अगर आपको ऐप्स बंद करने की आदत है तो उन बैटरी खर्च करने वाली ऐप्स के साथ फोन को भी हफ्ते में एक बार बंद करना चाहिए। आपको मीटिंग या कार में फोन को फुल ऑफ कर देना चाहिए। प्लग इन होने पर फोन का इस्तेमाल सही या नहीं: आप अपने फोन को चार्जिंग के वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं, उसमें ऐप ओपन कर सकते हैं और कॉल कर सकते हैं। मगर आपको बता दें कि जब आप अपने फोन को चार्ज कर रहे होते हैं तो पावर आपके सामान्य इस्तेमाल होने वाली बैटरी से अलग होती है। अगर आप फोन को तेजी से चार्ज करना चाहते हैं तो उसे फुल चार्ज करने के लिए बीच में काम नहीं करेंगे तो सही रहेगा।

प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने की मुलाकात

Madhya Pradesh: Pistachio farmers in the midst of soybean politics, AAP of farmers

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु अफसरों (2023 बैच) से मुलाकात की। सीएम ने सभी को शुभकामनाएं दीं, फिर अफसरों का मार्गदर्शन किया। सीएम ने कहा कि संवाद, अच्छा व्यवहार और अपने कार्यों में शुचिता बनाए रखें, इससे हर समस्या का समाधान होगा। सीएम ने प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में किए गए कार्यों के बारे में भी अफसरों से जानकारी ली। सीएम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतरीन पारी खेलिए और कुछ नयापन दीजिए। अभी से तय कीजिए दृष्टि और दिशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद सबसे बड़ी ताकत है। फील्ड में जब भी जाएं तो आमजन से संवाद स्थापित करें। संवाद शून्य होने से लोगों में असंतोष होता है। उनसे अच्छा व्यवहार करें और कार्यों में शुचिता बरकरार रखें। इससे आपकी छवि अलग और अतुलनीय बनेगी। आम आदमी की किसी भी समस्या को छोटी न समझें, क्योंकि पीड़ित के लिए वह समस्या काफी मायने रखती है। समस्या का समाधान हो जाता है तो वह अधिकारी आमजन का विश्वास हासिल कर लेता है। जमीनी धरातल पर जुड़े लोगों से कभी कटें नहीं। किसी भी समस्या को बड़ी न बनने दें, बल्कि संवाद के जरिए उसका तत्काल रास्ता निकालें। प्रशिक्षु अधिकारी जनप्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित करें। टालने की आदत छोड़ें, पीड़ित की सुनवाई करें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टालने की आदत छोड़ें। पीड़ित की सुनवाई करें। टालने की आदत से असंतोष पैदा होता है। यह आदत ठीक नहीं होती। समय पर निर्णय लेने की आदत डालें। आईजीआरएस-सीएम हेल्पलाइन की शिकायत सीधे हमारे पास इसलिए आती, क्योंकि सुनवाई स्थानीय स्तर पर ठीक से नहीं होती। इसलिए पीड़ित की सुनवाई करें और मेरिट के आधार पर समयसीमा के भीतर समस्याओं का निस्तारण भी करें। सीएम ने यह भी कहा कि प्रतिदिन एक घंटा जनता की सुनें। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय संगठनों की समस्याएं भी सुनें। सीखने और पढ़ने की आदत निरंतर रखें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु अफसरों से कहा कि सीखने और पढ़ने की आदत निरंतर रखें। शासन से कोई जीओ गया है तो उसे स्वयं पढ़ें, न कि किसी अन्य पर निर्भर रहें। आपकी दृष्टि औरों से अलग होगी। इसे पढ़कर रिजल्ट में बदलें। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अच्छा मॉडल दें। इससे आपके अधीनस्थ भी कार्यों में रूचि लेंगे। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें। मॉडल विलेज बनाने की तरफ सोचें। इसके लिए ग्रामीणों से संवाद करें, श्रमदान के जरिए भी कई कार्य प्राथमिकता से हो सकते हैं। सीएम ने कहा कि अफसर के रूप में नगर निकायों, तहसीलों, थाने और ब्लॉक को स्वावलंबी बनाएं। सीएम ने अफसरों को सीख दी कि गलत तत्वों से हर हाल में दूरी बनाएं। घर की बजाय लोगों को ऑफिस में बुलाएं और वहीं संवाद बनाएं। यह प्रशिक्षु अफसर रहे मौजूद अनुभव सिंह, दीपक सिंहवाल, गुंजिता अग्रवाल, ईशिता किशोर, काव्या सी, महेंद्र सिंह, चलुआ राजू, नारायणी भाटिया, नितिन सिंह, रिंकू सिंह राही, साहिल कुमार, साईं आश्रित शाखामूरी, शिशिर कुमार सिंह, स्मृति मिश्रा, स्वाति शर्मा और वैशाली।

भोर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, एके-47 राइफल, नाइन एमएम की पिस्टल, खोखे व कारतूस बरामद

जौनपुर जौनपुर के बदलापुर के शाहपुर गोशाला के पास मंगलवार की भोर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। उसके साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। मृत बदमाश की शिनाख्त मऊ जिले के सरायलखंसी के नरई इमिलिया निवासी कुख्यात (35) सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के रूप में हुई। उस पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित था। पुलिस के मुताबिक मिले सुराग पर एसटीएफ, बदलापुर थाना व स्वाट की संयुक्त टीम वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर के सरोखनपुर में मुस्तैदी से संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग में जुट गई। इसी दौरान आई तेज रफ्तार बोलेरो को रुकने का संकेत दिया। उस पर सवार बदमाश पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए शाहगंज मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर लिया। करीब चार किलोमीटर दूर शाहपुर में पीली नदी पुल से बदमाशों ने बोलेरो दुगौली खुर्द की तरफ मोड़ दिया। शाहपुर में ही गोशाला के पास बोलेरो मिट्टी में फंस गई। घिर जाने पर बदमाश बोलेरो से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सिर में गोली लगने से धराशायी हो गया। उसके साथी भागने में सफल हो गए। इस सम्बंध में एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि जनपद जौनपुर अंतर्गत थाना सिंगरामऊ में 5 मार्च को सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी के द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा इन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। सुमित कुमार के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था व इसके ऊपर लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें कई मुकदमे हत्याओं के हैं जो जनपद गाजीपुर, बलिया, जौनपुर व बिहार राज्य में कई मुकदमे पंजीकृत है। सुमित उर्फ मोनू चवन्नी की तलाश हेतु एसटीएफ व जौनपुर पुलिस की संयुक्त टीम लगी हुई थी। मंगलवार को भोर में उसे जैसे ही पीली नदी बदलापुर के पास पुलिस टीम द्वारा को रोकने का प्रयास किया गया उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए फायर में मोनू चवन्नी को गोली लगी, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाएगा मोनू चवन्नी इस पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, उसके पास एक एके-47, 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की मैं घोर भर्त्सना करता हूँ ,पूरा हिंदू समाज लज्जित हुआ है

Just 200 meters away from the police station, robbers looted and attacked a couple, elderly man died, wife injured.

भोपाल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू को हिंसक कहने पर देश की सियासत गरमा गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सरकार के कई मंत्रियों ने राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में आपत्ति जताई, अब सदन के बाहर से भी राहुल गांधी के बयान की निंदा और भर्त्सना हो रही है, उनसे माफ़ी मांगने की मांग की जा रही है। नाक रगड़कर माफ़ी मांगें राहुल : डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की मैं घोर भर्त्सना करता हूँ उनके बयान से  पूरा हिंदू समाज लज्जित हुआ है, नेता प्रतिपक्ष द्वारा हिन्दुओं को सांसद में जिस प्रकार हिन्दू समाज को हिंसक बताया है ये उनकी कुत्सिक मानसिकता है,  पूरे देश में इसे लेकर उबाल है उन्हें नाक रगड़कर माफ़ी मांगनी चाहिए। कांग्रेस स्पष्ट करे वो राहुल के बयान से इत्तेफाक रखती है या नहीं सीएम मोहन यादव ने कहा मैं गर्व से कहता हूँ कि मैं हिंदू हूँ, उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि तत्काल राहुल गांधी से माफ़ी मांगने के लिए कहें इससे सम्पूर्ण हिंदू समाज की भावना आहत हुई है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस इत्तेफाक रखती है या नहीं ये भी वो स्पष्ट करे। योगी बोले – ये अपरिपक्व बुद्धि के व्यक्ति का बचकाना बयान है उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है , उन्होंने कहा कि हमें लगा था कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व हो जायेंगे लेकिन मुझे खेद हो रहा है। राहुल गांधी का बयान अपरिपक्व बुद्धि के व्यक्ति का बचकाना बयान है, योगी ने कहा कि हिंदू भारत का मूल समाज है, भारत की आत्मा है , उन्होंने कहा कि हिंदू कोई जाति, सम्प्रदाय, मत और पंथ सूचक नहीं है ये भारत की मूल आत्मा है। राहुल गांधी का बयान सत्य से परे है, भारत की मूल आत्मा को लहूलुहान करने जैसा है। राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी चाहिए।

कलेक्टर अवि प्रसाद के नेतृत्व पर आलाधिकारियों का दल अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, 11 कार्यालय में लटके मिले ताले

 कटनी यूं तो शासकीय कार्यालय खुलने का वक्त सुबह 10 बजे से शुरू हो जाता है, लेकिन शहरीय क्षेत्र के निरीक्षण में निकले डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अधिकांश कार्यालय में ताला लटके मिले है। संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने बताया की कलेक्टर अवि प्रसाद के नेतृत्व पर डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी के साथ आज एसडीएम कार्यालय, शहरीय तहसील कार्यालय, ग्रामीण तहसील कार्यालय, आबकारी विभाग, शहरीय महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत कटनी सहित 11 कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया है। जहां ज्यादतर कार्यालय बंद मिले कुछ दफ्तर खुले मिले और छोटे कर्मी मौजूद मिले वही हमारे द्वारा खड़े होकर इंतजार किया गया और देखा गया की अधिकारी कर्मचारी कितने बजे तक उपस्थित होते है। लेकिन साढ़े 10बजे तक बड़े अधिकारी नहीं पहुंच पाए है जिसकी रिपोर्ट बनाते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद को सौंपी जाएगी। आपको बता दे डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर के औचक निरीक्षण से विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है जैसे जैसे शासकीय कर्मियों को औचक निरीक्षण की जानकारी मिली, वैसे वैसे वह पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे। बड़ी बात ये है आज मंगलवार की जनसुनवाई लगाई जाना है। ऐसे में अधिकारियों की गैरमौजूदगी कितनी सही है। वहीं कलेक्टर के 1 हफ्ते पहले दिए निर्देशों का पालन छोटे कर्मचारी के साथ-साथ बड़े अधिकारी ने भी नजर अंदाज कर दिया था, फिलहाल देखना है कि कलेक्टर द्वारा इन तमाम लापरवाह अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते है।  

क्रिकेट की विरासत जारी: लॉर्ड्स में तैमूर अली खान, दादा पटौदी से प्रेरित

Chhatarpur: National Lok Adalat organized on 14th September

करीना कपूर खान और सैफ अली खान टिनसेलटाउन के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। 2012 में शादी करने वाले इस कपल के दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर और इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ और करीना के प्यारे बच्चे भी उनके प्यारे माता-पिता की तरह ही फेमस हो गए हैं। इस स्टार जोड़ी ने अपने बच्चों को बेहतरीन तरीके से पालने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है और समय-समय पर सैफ और करीना को अपने दोनों बेटों के साथ शानदार समय बिताते हुए देखा है। हाल ही में, हमें क्रिकेट एकेडमी से सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो मिला। अभिनेता को अपने बेटे को खेल की बातें सिखाते हुए और उन्हें अपने परिवार के इतिहास के बारे में बताते हुए देखा गया। सैफ तैमूर को काउंटी के बारे में समझा रहे थे और बताया कि उनके परदादा वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलते थे। सैफ ने इस बात पर भी चर्चा की कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी न सेक्स की कप्तानी की थी क्रिकेट खेलना सीख रहे तैमूर अली खान इंटरनेशनल क्रिकेट मास्टर्स यूके के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सैफ और करीना के बड़े बेटे तैमूर को लॉर्ड्स में दिखाया गया है के इनडोर नेट पर प्रैक्टिस करते देखा गया। जैसे ही कोई गेंदबाजी कर रहा था, तैमूर को अपनी पूरी क्षमता से गेंद घुमाते और गेंद को हिट करते देखा गया। इस बीच, एक दूसरे क्लिप में, तैमूर ने अपने पिता की ओर यॉर्कर फेंका और फिर सैफ ने अपना बल्ला देखा और गेंद को मारा। लंदन में बच्चों के साथ सैफ और करीना फिलहाल करीना कपूर और सैफ अली खान लंदन में अपने बच्चों के साथ प्रेग्नेंट टाइम एंजॉय कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की कुछ झलकियाँ शेयर की हैं। एक पोस्ट में करीना को ब्लू कलर का बीचवियर पहने और रेत पर लाते हुए देखा गया, जबकि सैफ ने उनकी स्माइल को फोटोबॉम्ब किया। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- मेरे लिए, यह फोटोबॉम्बर है। सैफ और करीना की फिल्में करीना कपूर ने हाल ही में कॉमेडी फिल्म ‘क्रू’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अपने फैंस को प्रभावित किया। वह अगली बार हंसल मेहता की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में दिखाई देंगे, जो सितंबर 2024 में रिलीज होगी। इस बीच, सैफ अली खान को आखिरी बार प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ में देखा गया और वह अगली बार ‘देवारा’ में जाह्नवी कपूर और जूनियर एन सिस्टर्स के साथ नजर आएंगी।

गरुड़ पुराण: पापियों के लिए नर्क के 16 भयानक नगर

गरुड़ पुराण के अनुसार भूलोक पर जीवन जीने के बाद जब मनुष्य अपने शरीर का त्याग करता है, तो उसकी आत्मा को इस संसार को छोड़कर एक नए संसार में जाना पड़ता है। इस नए संसार में आत्मा को उसके कर्मों के अनुसार फल भोगना पड़ता है। जिस मनुष्य ने भूलोक पर अच्छे कर्म किए होते हैं, उसकी आत्मा को मृत्यु के बाद नारकीय कष्ट नहीं झेलना पड़ता। गरुड़ पुराण के अनुसार आत्मा को नया जन्म लेने के लिए अपने कर्मों का हिसाब देते हुए यमलोक में 16 नगरों से होकर गुजरना पड़ता है। अगर किसी मनुष्य ने अपने जीवन में बुरे कर्म किए हैं, तो उसे यमलोक के इन 16 नगरों में हिसाब चुकाना पड़ता है। आइए जानते हैं यमलोक के इन 16 नगरों के बारे में।  1. तमिश्रम नरक इस नरक में उन लोगों को भेजा जाता है, जिन्होंने अपने जीवन में दूसरे लोगों की संपत्ति हड़पी होती है। तमिश्रम नरक में आने वाले बुरे लोगों को मारा-पीटा भी जाता है।  2. अंधतामिस्त्र नरक यह नगर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनमें स्वार्थ की भावना कूट-कूट के भरी होती है। जो स्त्री-पुरुष एक-दूसरे को केवल उपभोग और उपयोग की वस्तु समझते हैं, उन्हें इस नरक में भेजा जाता है। 3. वैतरणी नरक गरुड़ पुराण के अनुसार मरने के बाद आत्मा को एक नदी पार करनी पड़ती है। इस नदी में गंदगी, कीड़े-मकौड़े, सांप, मांस और आग होती है। जो लोग जीवन में बुरे कर्म करते हैं, उन्हें इस नदी से गुजरना पड़ता है। 4. तप्तमूर्ति नरक जिन लोगों ने जीवन में कभी भी रत्नों और धातुओं की चोरी की होती है या किसी को धोखा देकर ये रत्न चुराए होते हैं, उन्हें तप्तमूर्ति नरक की आग में रखा जाता है। 5. पुयोड़कम नरक जो लोग किसी के साथ विश्वासघात करते हैं, खासतौर पर जो लोग विवाह का झांसा देकर किसी का लाभ उठाते हैं, उन्हें इस नरक में एक कुएं में रखा जाता है, जिसमें रक्त, मल-मूत्र और कई तरह की घृणित वस्तुएं होती हैं। 6. कुंभीपाकम नरक जो लोग अपने लालच और स्वार्थ के लिए जीव-जंतुओं को यातना देते हैं और उनकी हत्या करते हैं, उन्हें कुंभीपाकम नरक में उबलते हुए गर्म तेल में डाला जाता है। 7. विलपक नरक इस नरक से उन लोगों को गुजरना पड़ता है, जो ज्ञानी होने का ढोंग करते हैं और भगवान के नाम के पीछे छुपकर सारे गलत काम करते हैं। 8. अविसी नरक जो लोग बहुत झूठ बोलते हैं, उन्हें अविसी नरक में घूमना पड़ता है। इस नरक में आत्मा के सूक्ष्म शरीर को बहुत ऊंचाई से उठाकर नीचे फेंका जाता है।  9. ललाभक्षम नरक जो लोग किसी के शरीर के साथ खिलवाड़ करते हैं या मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाते हैं या बलात्कार करते हैं, ऐसे लोगों को ललाभक्षम नरक में भेजा जाता है। इस नरक में शरीर पर बहुत-सी सूई चुभाई जाती हैं। 10. असितापत्रम नरक जो लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं करते हैं और अपने कर्तव्य से पीछा छुड़ाने के लिए भाग जाते हैं, उन्हें असितापत्रम नरक का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को चाकू मार-मारकर घायल किया जाता है। 11. कलसूत्रम नरक जो लोग अपने से बड़ों का तिरस्कार करते हैं, उन्हें कलसूत्रम नरक में रखा जाता है। यहां उन्हें असहनीय गरम तापमान में रखा जाता है। 12. सुकरमुखम नरक दूसरों की बातों में आकर अच्छे लोगों को दुखी करने वाले लोगों को सुकरमुखम नरक में भेजा जाता है। बुरे बर्ताव करने वाले लोगों को भी यहां यातना भोगने के लिए भेजा जाता है। 13. महावीचि नरक जो लोग गायों की हत्या करते हैं या अपने लाभ के लिए उन्हें प्रताड़ित करते हैं, उन्हें महावीचि नरक में भेजा जाता है। यहां पर उन्हें बहुत यातनाएं दी जाती हैं। 14. शाल्मलि नरक जो लोग किसी दूसरे के साथ अनैतिक संबंध बनाते हैं, उन्हें जलते हुए कांटों के ऊपर सोने के लिए कहा जाता है। साथ ही उन्हें इस नरक में कई यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। 15. वज्रा कुठार नरक जो लोग अपने ऐशो-आराम के लिए पेड़ों को काटते हैं या फिर उनके साथ लापरवाही करते हैं, उन्हें नरक में डंडे से बुरी तरह पीटा जाता है। इस नरक को वज्रा कुठार नरक नाम से जाना जाता है। 16. दुर्धर नरक जो लोग किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ऊंचे दरों पर ब्याज देते हैं और असहायों से सूद वसूलते हैं, उन्हें दुर्धर नरक में रखा जाता है। इस प्रकार, गरुड़ पुराण के अनुसार, इन 16 भयानक नगरों से होकर आत्मा को अपने कर्मों का हिसाब चुकाना पड़ता है। अपने कर्मों को सुधारें और अच्छे कर्म करें ताकि आपको इन नारकीय कष्टों का सामना न करना पड़े।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet