LATEST NEWS

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय जेल में रक्षा बंधन पर्व पर विशेष मुलाकात कार्यक्रम 

Raksha Bandhan festival in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail

Special meeting program on Raksha Bandhan festival in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail जीतेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता) जबलपुर ‌। रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय जेल जबलपुर म.प्र. में श्री अखिलेश तोमर जेल अधीक्षक के निर्देशन में बंदियों को अपनी बहनों एवं बहनों को अपने भाईयों से रक्षा बंधन त्यौहार में राखी बांधने के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल अधिकारी/कर्मचारियों को मुलाकात व्यवस्था का अलग-अलग दायित्व सौंपा गया । 1244 बंदी / हवालाती पुरूष बंदियों से दूर दराज से आई लगभग 2705 माताओं / बहनों एवं उनके साथ 899 बच्चों ने अपने-अपने भाईयों को कुमकुम का तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर मिष्ठान खिलाया और उनसे बुराईयों के रास्ते को छोड़ने का संकल्प लिया एवं मुलाकात की। जेल में परिरूद्ध 50 बंदी/ हवालाती महिला बंदियों से भाईयो ने राखी बंधवाई । कुल 3604 बहनों/भाईयो एवं परिजनों ने कुल 1294 पुरुष / महिला बंदी से जेल पर आकर रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल कैंटीन के माध्यम से बंदियों के लिए राखी, मिठाई, कुमकुम एवं फल की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा की गई। जेल अधीक्षक द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जेल स्टाफ, पुलिस प्रशासन एवं मीडिया का भी सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मण शाह (जेल चिकित्सक), श्री मदन कमलेश (जेल उप अधीक्षक), श्री नारायण सिंह राणा (जेल उप अधीक्षक), श्री गणेश सिंह (जेल उप अधीक्षक), श्रीमति रूपाली मिश्रा (जेल उप अधीक्षक) एवं समस्त सहायक जेल अधीक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें एवं सहयोग किया गया ।

हार के उपहार के बाद भी तारीफ…सीएम योगी को लेकर बदले केशव मौर्य के सुर तो अखिलेश ने कसा तंज

Praise even after the gift of defeat… When Keshav Maurya's tone changed regarding CM Yogi

Praise even after the gift of defeat… When Keshav Maurya’s tone changed regarding CM Yogi, Akhilesh took a jibe. उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के बीच लोकसभा चुनाव में कम सीटें जीतने के बाद से ही तनाव देखा गया था, जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य के सुर अब बदले हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने हाल ही में कहा, योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे सीएम हैं. मौर्य के इस बयान पर अब अखिलेश यादव ने तीखा तंज किया है. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा था, देश में भी बीजेपी की सरकार है और राज्य में भी. आप भी यह जानते और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है, जिस पर अब अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज करते हुए कहा, कोई उप डबल हार के उपहार के बाद भी डबल इंजन का प्रशंसा-प्रमाणपत्र बांट रहे हैं. अखिलेश यादव ने किया तीखा तंजयूपी में दो डिप्टी सीएम हैं, एक केशव प्रसाद मौर्य और दूसरे ब्रजेश पाठक, जिस पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा, अगर माननीय सही काम कर रहे होते तो दो उप मुख्यमंत्री की क्या जरूरत पड़ती, इसका मतलब या तो वो सही काम नहीं कर रहे हैं या फिर बाकी दो बेकाम हैं, नाकाम हैं, और उनका काम दरबारी चारण की तरह करना बस स्तुतिगान है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केशव प्रसाध मौर्य पर हमला करते हुए आगे कहा, अगर उप सच में उपयोगी होते हैं, तो दिल्ली के मंडल में भी होने चाहिए थे, परंतु हैं नहीं! इसका जवाब देंगे उप या रहेंगे चुप? केशव प्रसाद मौर्य ने की सीएम योगी की तारीफउत्तर प्रदेश में बहुत जल्द उप चुनाव होने हैं, इसी के चलते रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर के मझवां पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने संबोधन में सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, देश में भी बीजेपी की सरकार है और राज्य में भी. आप भी यह जानते और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, दुनिया में पीएम मोदी जैसा कोई दूसरा नेता है क्या, साथ ही मौर्य ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, देश में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है क्या? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी के बीच लोकसभा चुनाव के बाद से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे, जिसके बाद अब मौर्य के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हमारे पीएम मोदी हैं और देश में जब सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना होती है तो सबसे अच्छा काम सीएम योगी की अगुवाई में किया जा रहा.

जीतू पटवारी ने काफिला लेकर चलने वालों नेताओं की लगा दी क्लास, बताई चुनाव में हार की वजह

President Jitu Patwari organized a class for the leaders carrying

President Jitu Patwari organized a class for the leaders carrying the convoy. विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस मैदान में नजर आ रही है. यही कारण है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पिछले करीब 1 महीने से लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन कर रही है. इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान खूब वायरल हो रहा हे. जिसमें वो टिकट लेने वालों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं. क्या बोले जीतू पटवारी?दरअसल विधानसभा चुनाव के समय कई बीजेपी नेताओं बड़े दम-खम के साथ कांग्रेस ज्वाइन की थी. जिस वक्त वो पार्टी का दामन थामते उस वक्त लंबा काफिला प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन जाता, जीतू पटवारी एक बार फिर पूरी तरीके से सक्रिय नजर आ रहे हैं. मध्य प्रदेश के तमाम इलाकों में जा रहे हैं. सरकार को घेरने के लिए मुद्दे उठा रहे हैं. लेकिन इस बार बीजेपी नहीं कांग्रेस के नेता उनके निशाने पर आ गए हैं. वे नेता जो काफिला लेकर चलते हैं. विधानसभा का टिकट मांगते हैं. सबके सामने जीतू पटवारी ने काफिला लेकर चलने वाले नेताओं को नसीहत दे दी है. यह भी कह दिया 100- 200 गाड़ी से आने वाले यह लोग टिकट मांगते हैं. जमीन पर हकीकम कुछ और ही होती है. यही कारण है कि हम आज 66 पर आ गए हैं. कब होगी जीतू की टीम तैयार?जीतू पटवारी ने अब एक बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत कर रहे हैं. इसी को लेकर वे पूरे प्रदेश भर में दौरा कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस समय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पंचायत कमेटी की गठन के काम में जुटे हुए हैं. तो वहीं भी प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि पिछले दिनों भंवर जितेंद्र सिंह ने दावा किया था कि आने वाले 15 दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी गठित हो जाएगी. लेकिन, इस बात को भी एक महीने से ज्यादा बीत गया है. अब देखना होगा कि जीतू अपनी टीम कब तक तैयार कर पाते हैं.

रक्षाबंधन पर प्रियंका ने शेयर की बचपन की तस्वीर, राहुल गांधी के लिए लिखा प्यारभरा संदेश

Priyanka shared childhood picture on Rakshabandhan, wrote a loving message for Rahul Gandhi

Priyanka shared childhood picture on Rakshabandhan, wrote a loving message for Rahul Gandhi नई दिल्ली ! कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश के साथ, उन्होंने तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया, जिसमें उनके बचपन की तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें से एक उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के साथ है। कोलाज में राहुल और प्रियंका की एक साथ एक छोटी खिलौना कार में खेलने की तस्वीर भी शामिल है। फुलवारी है भाई-बहन का रिश्ताअपनी पोस्ट में, प्रियंका ने भाई-बहन के रिश्ते की तुलना एक रंग-बिरंगे फूलों की क्यारी से की, जहां प्यारी यादें, साझा अनुभव और एक बढ़ती हुई दोस्ती फलती है, जो परस्पर सम्मान, प्यार और समझ पर आधारित है। प्रियंका ने लिखा कि भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियां व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है। भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं, स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं। रिश्ते को मजबूती से जोड़े रक्षा सूत्रइस बीच राहुल गांधी ने भी राखी के त्योहार पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने भाई-बहन के बीच के अटूट प्यार और स्नेह के बंधन पर जोर दिया। उन्होंने इस मौके पर अपने और प्रियंका की एक तस्वीर साझा की। राहुल ने अपने संदेश में लिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।

श्रावण माह की आखिरी सवारी में भगवान महाकाल पांच रूप में दर्शन देंगे

Lord Mahakaal will appear in five forms in the last ride of Shravan month.

Lord Mahakaal will appear in five forms in the last ride of Shravan month. सावन माह में निकलने वाली अंतिम सवारी में भगवान महाकाल पांच रूपों में दर्शन देंगे. सावन की अंतिम सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे. सवारी को भव्य रूप देने के लिए इसमें सीआरपीएफ का बैंड भी शामिल होगा. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर भगवान की श्रावण माह में निकलने वाली सवारी के क्रम श्रावण माह की आखिरी सवारी 19 जुलाई रक्षाबंधन के पर्व पर निकलेगी. इस दौरान पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद सम्मिलित रहेगा. पालकी में विराजित भगवान को दी जाएगी सलामीमहाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा. उसके पश्चात भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सावन माह की अंतिम सवारी में सीआरपीएफ का बैंड शामिल होगा. वह खुद भी सवारी में शामिल होंगे. गोण्ड जनजातीय का दल सवारी में सम्मिलित होगाश्री महाकालेश्वर की सवारी में जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से कलाकारों का दल भी सहभागिता करेगा. सवारी में शामिल होने वाले दल के प्रमुख प्रताप सिंह धुर्वे ने बताया कि आदिवासी गोड़ जनजाति का मैला करमा नृत्य कर्म की प्रेरणा देने वाला नृत्य है. ग्राम वासियों में श्रम का महत्व है, श्रम को ही कर्मदेवता के रूप में मानते है..पूर्वी मध्यप्रदेश में कर्मपूजा का उत्सव मनाया जाता है. उसमें करमा नृत्य किया जाता है. इस नृत्य में युवक-युवतियाँ दोनों भाग लेते है और उनके बीच गीत रचना होड़ लग जाती है.

सचिव और उप-सरपंच की दबंगई महिला सरपंच को ग्रामसभा बैठक में नीचे बैठाया और खुद कुर्सी पर बैठे

The Secretary and Deputy Sarpanch were overbearing and made the female Sarpanch sit on the floor during the Gram Sabha meeting and themselves sat on the chair

The Secretary and Deputy Sarpanch were overbearing and made the female Sarpanch sit on the floor during the Gram Sabha meeting and themselves sat on the chair सतना । पंचायत सचिव की दंबगई देखने को मिली। यहां पंचायत भवन में सचिव उपसरपंच कुर्सी पर बैठे पैर हिलाते रहे और सरपंच को जमीन में बैठने की नसीहत दे रहे थे। हद ये है कि पंचायत की वो प्रथम नागरिक हैं और महिला हैं उसके बाद भी सचिव की ऐसे अफसरशाही कि जैसे वो पंचायत का सचिव नहीं जनपद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी हो।वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्रामसभा के दौरान जब वो अपने काम की अर्जी लगाने सचिव विजय सिंह के पास पहुंचे तो उप सरपंच धर्मेंद्र सिंह के साथ दरबार में मशगूल सचिव को नगावार गुजर गया और झल्लाते हुुए कहा कि मैं तुम्हारा नौकर हूं क्या तो विजय सिंह को ये कौन बताए कि वो अदना सा पंचायत सचिव ही है मप्र का मुख्य सचिव नहीं है। हालांकि सचिव की शिकायत जिला पंचायत सचिव व कलेक्टर सतना से की गई है।

आवारा पशुओं को लेकर सरकार सख्त, सड़कों से हटाने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलेगा

Government is strict about stray animals, a special 15-day campaign will be run to remove them from the roads

Government is strict about stray animals, a special 15-day campaign will be run to remove them from the roads भोपाल (विशेष संवाददाता) । प्रदेश सरकार ने प्रमुख मार्गों से आवारा मवेशियों को हटाने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत सड़कों से मवेशियों को हटाने के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस विशेष अभियान के लिए आईएएस अधिकारियों को अध्यक्ष और सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। ये अधिकारी 15 दिनों के भीतर अभियान चलाकर सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने का काम करेंगे। समिति में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अध्यक्ष, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सदस्य, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य सचिव, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे।

NCL के CMD के पीए और सप्लायर रवि के ठिकाने पर CBI का छापा

CBI also raided the house of NCL CMD's PA Subedar Ojha

CBI raids the residence of NCL CMD’s PA and supplier Ravi भोपाल। प्रदेश के सिंगरौली जिले के एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ) क्षेत्र में रविवार की सुबह सीबीआई की टीम ने अनेक ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान जहां कुछ अफसरों के घर सीबीआई के अफसर पहुंचे, तो कुछ बड़े सप्लायरों को सीबीआई की टीम ने रडार पर लिया। इस कार्रवाई से एनसीएल सिंगरौली में हड़कंप व्याप्त है। जबलपुर से आई सीबीआई की टीम ने सुबह-सुबह एनसीएल के दो अधिकारियों समेत एक ठेकेदार के यहां दबिश दी। टीम सबसे पहले एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास पर पहुंची और यहां उसने पूछताछ का सिलसिला शुरू किया। सूबेदार ओझा के आफिस में भी सीबीआई अफसरों ने खुर्दबीनी की। इसी दौरान सीबाआई टीम के कुछ सदस्य सुरक्षा विभाग में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी बीके सिंह के यहां भी पहुंचकर जांच में जुट गए।  एनसीएल के इन दोनों बड़े अधिकारियों के यहां दबिश के साथ ही सीबीआई की की टीम ने एनसीएल के एक बड़े सप्लायर रवि सिंह के जयंत स्थित घर पर भी धावा बोला। रवि सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट सूचना मिली है। रवि सिंह से कुछ देर की पूछताछ के बाद ही सीबीआई की टीम ने उन्हें सिंगरौली कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। इसी बीच रवि सिंह ने खुद के अस्वस्थ होने की बात कही, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। फिलहाल सीबीआई टीम के सदस्यों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि वहां जांच किस बात की चल रही है। कौन है रवि सिंह सप्लायर रवि सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो एनसीएल का सबसे बड़ा सप्लायर है। वो कंपनी को विभिन्न प्रकार की महंगी मशीनें और उनके पार्ट उपलब्ध कराता है। वो सिंगरौली के बड़े रसूखदारों में शुमार है। इसके रसूख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीबीआई ने जैसे ही रवि सिंह को कोतवाली पुलिस के भरोसे छोड़ा, वो बीमार हो गया और उसे ट्रामा सेंटर तक पहुंचा दिया गया।

NCL सीएमडी के पीए सूबेदार ओझा के यहा भी सीबीआई की रेड

CBI also raided the house of NCL CMD's PA Subedar Ojha

CBI also raided the house of NCL CMD’s PA Subedar Ojha भोपाल। सिंगरौली के एनसीएल  में छापेमारी के दौरान सीबीआई को लगभग 4 करोड रुपए नगद मिलने की खबर है, सीबीआई ने इस मसले पर NCL के सप्लायर रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, रवि सिंह के यहां से भी डेढ़ करोड़ रुपए नगद मिले हैं, सीबीआई ने रवि सिंह को गिरफ्तार करके बैढन थाने में रखा है।

पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ : राजधानी भोपाल आवास पर बहिनों द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समरोह में हुए सामिल 

Former Chief Minister Kamal Nath: Participated in Rakshabandhan celebration organized by sisters at his residence in the capital Bhopal

Former Chief Minister Kamal Nath: Participated in Rakshabandhan celebration organized by sisters at his residence in the capital Bhopal भोपाल । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश की राजनीति में समय नहीं दे पा रहे थे हालांकि वह प्रदेश की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोल रहे थे। अब एक बार फिर से कमलनाथ भोपाल पहुंच गए हैं और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने सुबह भोपाल के सरकारी निवास पर बहनों से राखी बंधवाई। बहनों के प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार  पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर लिखा कि आज भोपाल में बहनों से राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहनों के इस प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। पवित्र राखी हमें बहनों की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। ईश्वर मुझे शक्ति दे कि मैं आजीवन बहनों के सम्मान की रक्षा करता रहूं।

महाकाल दर्शन कर रक्षा बंधन के कार्यक्रम में हुए शामिल : सीएम मोहन यादव

CM: After visiting Mahakal, he participated in the Raksha Bandhan program

CM: After visiting Mahakal, he participated in the Raksha Bandhan program उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह उज्जैन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर रघुनंदन गार्डन में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में पहुंचे। आज वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात यहीं विश्राम कर सोमवार सुबह 11.30 बजे उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के भवन में खुले धर्मस्व विभाग के राज्य कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की परंपरागत पांचवीं सवारी (श्रावण मास) में सम्मिलित होंगे। मालूम हो कि इस बार मुख्यमंत्री पूरे डेढ़ महीने बाद अपने गृह नगर उज्जैन आए हैं। पिछली बार वे 6 जुलाई को नगर निगम की कपिला गोशाला में रखे गोसंवर्धन कार्यक्रम में आए थे। इसके बाद 21 जुलाई, फिर 5 अगस्त को उज्जैन आने की संभावना बनी। पहले सीएम के आने का कार्यक्रम हो गया था स्थगित तैयारी स्वरूप झालरिया मठ में जिला शिक्षा विभाग ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाने, होनहार 429 विद्यार्थियों संग 604 शिक्षकों का सम्मान करने, हरिफाटक ब्रिज पर लगाई आकर्षक लाइट का शुभारंभ, धर्मस्व विभाग के कार्यालय का उद्घाटन और शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में हर्बल गार्डन का पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारी की थी।

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सीएम राइज स्कूल ,और विधायक कार्यालय पर किया  ध्वजारोहण ।

MLA Dr Yogesh Pandagre hoisted the flag at CM Rise School and MLA office.

MLA Dr Yogesh Pandagre hoisted the flag at CM Rise School and MLA office. जनपद पंचायत में विधायक डॉ पंडाग्रे ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन , जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने फहराया तिरंगा । हरिप्रसाद गोहे  आमला । 78 वे स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे विभिन्न आयोजन में सम्मिलित हुए एवं आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र समेत जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सर्वप्रथम उपनगरी बोडखी हवाई पट्टी स्थित विधायक निवास सह कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत् पूजन कर ध्वजारोहण किया बाद जनपद पंचायत आमला में आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । जनपद पंचायत कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियो कर्मचारियों की उपस्थिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने  तिरंगा फहराया । सीएम राइज स्कूल आमला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने तिरंगा फहराया इस दौरान एन सी सी कैडेट्स ने सलामी दी ।  अपने संबोधन में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा  देश को आजादी लम्बे संघर्ष व असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान से मिली है आज का दिन उन वीरों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता का दिन है । यह तिरंगा हमारी आन बान शान एवं एकता का प्रतीक है इस पावन पर्व पर हमे देश की समृद्धि एवं विकास में अपने योगदान का संकल्प लेना चाहिए ।  इस दौरान विधायक डॉ पंडाग्रे ने विभिन्न  प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र छात्राओं का सम्मान किया व एन सी सी कैडेट्स के अनुशासन की प्रशंसा की एवं बच्चों के बीच जा कर उन्हे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।  इस अवसर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव जनपद उपाध्यक्ष किसन सिंह रघुवंशी महामंत्री राजेश पंडोले, अशोक नागले समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गणमान्य नागरिकगण समेत  अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के जोश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Children of Gurunanak School celebrated Independence Day with patriotic fervor

Children of Gurunanak School celebrated Independence Day with patriotic fervor हरिप्रसाद गोहे  आमला । नगर गुरुनानक हिंदी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक माध्यमिक उच्चतर विधालय  में 78वां स्वतंत्रता दिवस विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल संचालक रमेश कुमार नरवरे और मुख्य अतिथि सचिव एस.एस पन्डगरे ने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया और बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने देश के वीर सपूतों और आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। वहीं तिरंगा यात्रा के रूप में स्कूल के विद्यार्थी ने मुख्य मार्गो से तिरंगा यात्रा निकली विद्यालय के एनसीसी के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुतियां छात्रों ने दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सहित ,प्राचार्य मुकेश नाईक प्रधान पाठक घनश्याम साहू ,एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सभी बच्चों को मिठाई का भी वितरण किया गया। मंच संचलन आर.एस जैकब ने किया।

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा 

The tricolor waved with pride in Motherland Public School

The tricolor waved with pride in Motherland Public School हरिप्रसाद गोहे आमला । रतेड़ा रोड स्थित सी बी एस सी नवीन मान्यता प्राप्त मदरर्लैंड पब्लिक स्कूल एकेडमी आमला मे प्रतिवर्षानुसार इस बार भी धूम-धाम से आजादी का पर्व मनाया गया । मुख्य अतिथी एल.आर. माथनकर (पूर्व प्राचार्य) व समिती अध्यक्ष सुभाष  देशमुख की उपस्तिथी मे मा सरस्वती के तैल्य चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया गया । इस अवसर पर माननिय एल. आर. माथनकर जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, अतिथीयो के सम्मान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वधर्म सद्भाव पर किया गया नाट्य मंचन , कक्षा 6वी -7 वी के विद्यार्थी लावण्या कापसे ,आर्या गव्हाडे , रामेशवर छेरकी सानिध्य कटारिया द्वारा प्रस्तुत किया गया जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा । ईसके साथ ही हमारे विदयार्थीयो द्वारा कराते कि भी प्रस्तुती दि गयी । नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा भारत माता ,लक्ष्मिबाई, महात्मागांधी एव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो कि वेश-भूषा मे प्रस्तुती दी गयी । सभी प्रतिभागियो को मेडल देकर सम्मानित किया गया ।  माथनकर जी ने छात्रो को संबोधीत कर राष्ट्रीय पर्व को गर्व से मनाने का संदेश दिया वहीं राजेंद्र उपाध्याय ने स्कूल विकास मे आने वाली कठिनाईयो को पार कर धैर्य के साथ आगे बढ्ने का संदेश दिया।समिती सचिव कविश  देश्मुख ने जीवन मे अनुशासन का महत्व बताया । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे विध्यालय व समिति के ओमप्रकाश रावत , विनय यदुवंशी,  सतिष देश्मुख , नरेंद्र सोनी विधालय प्रभारी प्राचार्या श्रीमती कुशवाह मेडम,  देवेंद्र सोनी ,शिवपाल खातरकर गीतंजली गुजरे व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अभीराम यादव सर एवं छात्र शौर्य पट्वारी व छात्रा सिमोन कटारिया द्वारा किया गया ।

एक दशक से सक्रिय सिंडीकेट पर वन बल प्रमुख का चोट, पूर्व में किए गए टेंडर निरस्त करने के आदेश

Forest Force chief hits out at syndicate active for a decade, orders to cancel tenders made earlier

Forest Force chief hits out at syndicate active for a decade, orders to cancel tenders made earlier उदित नारायण भोपाल। वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने डीएफओ-सीएफ और सप्लायर्स के बीच बने सिंडीकेट को तोड़ने की मंशा से कड़ा फैसला लिया है। वन बल प्रमुख ने बुधवार को एक आदेश जारी कर फील्ड के अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि टेंडर की नई शर्ते बनने तक पूर्व में किए गए खरीदी संबंधित निविदाएं निरस्त किए जाएं। यही नहीं, विभाग के मुखिया ने खरीदी के कारोबार में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की मंशा से पूरे प्रदेश में एक समान शर्तें लागू करने के लिए कमेटी बना दी है। इसके पहले भी श्रीवास्तव ने एक आदेश जारी कर सभी टेंडर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस निर्देश का पालन कई डीएफओ नहीं कर रहे हैं।  जंगल महकमेमें एक दशक से अधिक समय से फील्ड के अफसरों और सप्लायर्स के बीच एक सिंडीकेट बना हुआ है। इस सिंडीकेट को अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया। सिंडीकेट से जुड़े 10 -12 बड़े सप्लाययर्स ही वन विभाग में हर वित्तीय वर्ष में 90-100 करोड़ के करोड़ के कारोबार करते आएं है। उनके इस कारोबारी साम्राज्य में कोई और घुसपैठ न कर सके, इसके लिए फील्ड के अफसर से खरीदी संबंधित निविदाओं में नई-नई शर्तों जुड़वाते आ रहे थे। इन निविदाओं की जानकारी भी उन्हें ही लगती थी, जो सिंडीकेट से जुड़े होते हैं। वन बल प्रमुख बनने के बाद से असीम श्रीवास्तव को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि टेरिटोरियल में बैठे डीएफओ और सीएफ कमीशन बाजी का खेल खेलने के लिए मनमानी शर्तें जोड़ रहे हैं। इसके कारण मध्य और लघु कारोबारी प्रतिस्पर्धा से बाहर होते जा रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सबसे पहले वन बल प्रमुख ने एक आदेश जारी किया जिसमें सभी को निर्देशित किया है कि निविदा चाहे जेम (Gem) के जरिये हो या फिर अखबार में प्रकाशित की गई हो, उन्हें विभाग के साइट पर भी अपलोड कराया जाएं। हालांकि इस आदेश के बाद मॉनिटरिंग की व्यवस्था मुख्यालय स्तर पर नहीं की गई है जिसके कारण डीएफओ और सीएफ अभी भी नफरमानी कर रहे हैं। लेकिन 14 अगस्त को जारी आदेश से सिंडीकेट से जुड़े अधिकारियों और सप्लायर्स में हड़कंप है।  क्या क्या खरीदी होती है वन विभाग में हर साल चैनलिंक, वायरवेड, टिम्बर पोल्स, रूट ट्रेनर्स, मिट्टी, गोबर एवं रासायनिक खाद की खरीदी में बड़े पैमाने पर खरीदी होती है। सबसे अधिक खरीदी कैंपा फंड से की जा रही है। इसके अलावा विकास और सामाजिक वानिकी (अनुसंधान एवं विस्तार ) शाखा से भी खरीदी होती है। विभाग के उच्च स्तरीय सूत्रों की माने तो कुल रिलीज बजट की 18 से 20% धनराशि कमीशन के रूप में टॉप -टू – बॉटम बंटती है। यानि सप्लायर्स को हर साल लगभग 10-12 करोड़ कमीशन में बांटने पड़ते हैं।  चहेती फर्म को उपकृत करने जोड़ देते हैं ये शर्तें राजनीतिक दबाव में बदल दी जाती है शर्तें मैनेजमेंट कोटे से फील्ड में पदस्थ हुए आईएफएस अधिकारी राजनीतिक दबाव के आगे झुक जाते हैं। इसके बाद सिंडीकेट से जुड़े आईएफएस अपनी स्वार्थ सिद्धी के लिए सप्लायर्स के अनुसार शर्तें जोड़-घटा कर कमीशनबाजी के खेल से जुड़ हैं। इस खेल में उन्हें तब अफसोस होने लगता है जब उनके खिलाफ जांच शुरू होने हो जाती है। इसी खेल से जुड़े तत्कालीन छतरपुर डीएफओ एवं वर्तमान अवर सचिव वन अनुराग कुमार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन कर रहा है। बालाघाट मुख्य वन संरक्षक अरविंद प्रताप सिंह सेंगर के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। सूत्रों की माने तो एक दर्जन से अधिक डीएफओ के खिलाफ शिकायतें विभागीय विजिलेंस में लंबित है।  सीनियर अधिकारियों ने की है तारीफ  वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव द्वारा बुधवार को किए गए आदेश की तारीफ की है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और लघु एवं मध्यम कारोबारी भी प्रतिस्पर्धा से जुड़ जाएंगे। यही राज्य शासन की भी मंशा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के एक अधिकारी का कहना है कि फील्ड के अधिकारी अनावश्यक जांच और सप्लायर्स के  दबाव से मुक्त रहेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet