LATEST NEWS

केला, सेब सहित अन्य फलों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई, जनता पर महंगाई की दोहरी मार

पंजाब नवरात्रि में सब्जियों के बाद अब फलों के दाम असमान छूने लगे हैं। केला, सेब सहित अन्य फलों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। शहर के फल विक्रेताओं का कहना है कि 1-2 दिन के अंदर कई फलों के दाम बढ़ गए हैं। नवरात्रि के बाद ही अब फलों के दाम में कमी आने की उम्मीद है। पिछले 15 दिन से सब्जियों के दाम बढ़ने से पहले ही लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया था, लेकिन अब फल महंगे होने से महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। केला 80 से 100, सेब 120 से 150, नारियल 70 से 80, अमरूद 100 से 120, अनान्नास 120 से 140, अनार 120, नाशपाती 80, कीवी 150 और फूल माला 50 से 200 रुपए के हिसाब से बिकी। वहीं गेंदे के फूल का दाम प्रति किलो 250 से 300 के बीच रहा। नवरात्रि से पहले गेंदे के फूल का दाम 150 रुपए प्रति किलो था। नवरात्रि में फूलों की मांग बढ़ जाने के कारण दाम भी बढ़े हैं। शहर के फल विक्रेताओं के अनुसार केला 25 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। नारियल के दाम 15 प्रतिशत और सेब के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े हैं। नवरात्रि में फलों की मांग ज्यादा होती है। कई लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं तो फलों का सेवन करते हैं। मंदिरों में चढ़ाने के लिए भी लोग फल खरीदते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की।  मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद और श्री बसवराजु  एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ई-रजिस्ट्री और ई-पंजीयन की नवीन प्रणाली पर विकसित “संपदा-2.0” पोर्टल और मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया डिजिटल इंडिया मिशन अब कल्पवृक्ष की तरह आमजन की हर जरूरत पूरी कर रहा है। जीरो बैलेंस खाता, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ई- रजिस्ट्री जैसे नवाचार ने सभी का जीवन सरल और सुगम बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में नवीन तकनीक पर आधारित “संपदा-2.0” का नवाचार ऑनलाइन दस्तावेज पंजीयन में डिजिटल क्रांति का माइलस्टोन बनेगा। इस नवाचार को पूरा देश फॉलो करेगा। पहले प्रदेश में दस्तावेज पंजीयन और अन्य कार्यों के लिए कार्यालय आना पड़ता था लेकिन पोर्टल और ऐप के माध्यम से सभी लोग घर से ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ई-रजिस्ट्री और ई-पंजीयन के नवीन प्रणाली पर विकसित “संपदा-2.0” पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश को 2 नए महत्वपूर्ण कार्य सौंपे हैं। इसमें 120 शहरों के जीआईएस कार्य को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से आईटी विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में जीआईएस लैब स्थापित करने जा रहे हैं। इसका लाभ प्रदेश को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बहुत उन्नति कर रहा है। आईटी में नवाचार के साथ मध्यप्रदेश सरकार पेपरलेस सिस्टम की दिशा में कदम बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “संपदा-2.0” की खूबियां बताते हुए कहा कि “संपदा-2.0” उन्नत तकनीक पर आधारित सॉफ्टवेयर है। इसमें राजस्व वित्त विभाग और नगरीय प्रशासन के साथ जीएसटी और युनिक आईडी आधार से भी इंटीग्रेटेड किया गया है। जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन दर ऐप में लोकेशन के माध्यम से मालूम हो सकेगी। सॉफ्टवेयर से संपत्ति की जीआईसी मैपिंग होगी, बायोमैट्रिक पहचान और दस्तावेजों की फॉर्मेटिंग भी होगी। दस्तावेजों के पंजीयन के लिए व्यक्तिगत मौजूदगी की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही दस्तावेज सत्यापन और पंजीकरण हो सकेगा। दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी व्हाट्सएप और ईमेल से आवेदक को प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश लगातार नवाचार कर रहा है। इस दिशा में प्रदेश में संपदा-2.0 की नई व्यवस्था प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप ईज ऑफ लिविंग को दृष्टिगत रखते हुए लागू की जा रही है। इससे पंजीयन की व्यवस्था सुगम, सरल ओर करप्शन-फ्री बनेगी। नागरिकों को ई-पंजीयन और ई-स्टाम्पिंग की नवीन प्रणाली का लाभ मिलेगा। लोग घर बैठे अपनी प्रापर्टी को बेच भी सकेंगे और रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस प्रणाली से प्रदेश ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के बाहर से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रियाँ करवाई जा सकेंगी। इससे आम व्यक्ति का समय भी बचेगा और अनावश्यक रूप से लगने वाले आरोपों से मुक्ति भी मिलेगी। ई-पंजीयन कराने वालों से किया संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-पंजीयन एवं ई-स्टांपिंग के नवीन साफ्टवेयर “संपदा-2.0” का शुभारंभ कर इसका लाभ लेने वाले नागरिकों से वर्चुअल संवाद भी किया। हाँगकांग से श्री सुरेन्द्र सिंह चक्रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि “संपदा-2.0” के माध्यम से उन्होंने हाँगकांग से ही रतलाम में “पॉवर ऑफ अटार्नी” दस्तावेज का पंजीयन करवाया है। इसी प्रकार जबलपुर में जन्मी 78 वर्षीय बुजुर्ग डॉ. शक्ति मलिक जो वर्तमान में दिल्ली में निवासरत है, उन्होंने भी “संपदा-2.0” के माध्यम “पॉवर ऑफ अटार्नी” दस्तावेज का पंजीयन ऑनलाइन करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से संवाद में डॉ. मलिक ने बताया कि म.प्र. में की गई इस नई व्यवस्था से वे बेहद प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि जो काम मुझे रतलाम जाकर करना पड़ता, वह दिल्ली में बैठे-बैठे हो गया। जो स्पेन में नहीं हुआ, वह हुआ मध्यप्रदेश में : श्री मरियानो मटियास मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वर्चुअल संवाद में स्पेन के श्री मरियानों मटियास ने बताया कि आज तक स्पेन में भी ई-रजिस्ट्री का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद के साथ कहा कि जो काम स्पेन में नहीं हुआ, वह मध्यप्रदेश ने उनके नेतृत्व में टीम ने करके दिखा दिया है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन के वर्क कॉट्रेक्ट का ऑनलाईन पंजीयन “संपदा-2.0” से कॉर्पोरेशन के पदाधिकारियों और दिल्ली में मौजूद स्पेन से आये श्री मरियोनो मटियास अलवरेज अर्स की कंपनी Ayesa Ingeniera Y Arquitecura S.A.U. एवं श्री पुष्पेन्द्र गुप्ता (Ayesa India Pvt Ltd) द्वारा किया गया।  

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के चलते अस्थाई तौर पर विभिन्न श्रेणी के 14 डिब्बों की बढोतरी की गई

रेवाड़ी हरियाणा में रेवाड़ी के अलावा अन्य शहरों के रास्ते चलने वाली जोड़ी ट्रेनों में त्योहार के सीजन को देखते हुए रेलवे की तरफ से अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। रेलवे के मुताबिक, अतिरिक्त यात्री यातायात के चलते अस्थाई तौर पर विभिन्न श्रेणी के 14 डिब्बों की बढोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14118/14117, भिवानी-प्रयागराज-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 10 से 31 अक्टूबर तक एवं प्रयागराज से 11 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 12 से 29 अक्टूबर तक और दिल्ली सराय से 13 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 16 से 30 अक्टूबर तक और जोधपुर से 17 से 31 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय ट्रेन में 16 से 30 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 12985/12986, जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर ट्रेन में 14 से 31 अक्टूबर तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल ट्रेन में हिसार से 12 से 30 अक्टूबर तक और तिरूपति से 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की गई है।

दशहरा के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

अनूपपुर दिनांक 11.10.2024 को श्री दुर्गाष्टमीं व नवमीं तथा दिनांक 12.10.2024 को विजयदशमीं के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा के दर्शन व दशहरा देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवागमन जिले के प्रमुख कस्बों व स्थानों पर होता है। जिससे अत्यधिक भीड़भाड की स्थिति निर्मित होती है। उक्त त्यौहारों के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा कोतमा अनुभाग के समस्त थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा क्षेत्र के विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देषित किया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा बताया गया कि उक्त त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में उपलब्ध पुलिस बल के अलावा सहायक पुलिस महानिरीक्षक शहडोल श्रीमती प्रतिमा मैथ्यु, 100 अतिरिक्त जिला पुलिस बल एवं 150 ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों सहित कुल 500 का पुलिस बल जिले के विभिन्न संवेदनषील स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जिससे आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सकें।

हरियाणा में आज आचार संहिता को हटाने सभी नोटिफिकेशन चुनाव आयोग ने जारी की

नई दिल्ली हरियाणा में 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव हुए, जिसका रिजल्ट 8 तारीख को घोषित कर दिया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तारीखों के एलान के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। आज आचार संहिता को हटाने सभी नोटिफिकेशन चुनाव आयोग ने जारी कर दी है। क्या होती है आदर्श आचार संहिता? आदर्श आचार संहिता को राजनीतिक दलों की सहमति से तैयार किया गया है। सभी दलों ने आचार संहिता के सिद्धांतों, मानकों के अक्षरश: पालन करने की सहमति दी है। खास बात यह है कि आदर्श आचार संहिता किसी कानून के तहत नहीं बनी है। यह सिर्फ सहमति पर बनी है। कब से कब तक लागू? भारत निर्वाचन आयोग जिस दिन से चुनाव की अधिसूचना जारी करता है, उसी दिन से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। जब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक यह लागू रहती है। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता पूरे देश में लागू होती है। विधानसभा चुनाव में सिर्फ संबंधित राज्य में लागू होती है।   नई भर्ती और नई परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकता है। शराब ठेकों और तेंदु के पत्तों की नीलामी आदि की जा सकती है। आचार संहिता हटने के बाद विज्ञापन, होर्डिंग और पोस्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकारी योजनाओं की घोषणा, शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जा सकता है। सुबह 6:00 बजे से पहले और शाम 10 बजे के बाद जनसभाओं पर लगी रोक हट जाएगी। सरकार अधिकारियों का तबादला कर सकती है। अखबारों और इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया समेत अन्य मीडिया पर सरकारी खर्चे से विज्ञापन जारी किया जा सकता है। राज्य दिवस पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री शामिल हो सकते हैं और राजनीतिक भाषण भी दे सकते हैं। तीनों का फोटोयुक्त विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है। राज्यों के मुख्यमंत्री दीक्षांत समारोह में भाग ले सकते हैं। मंत्री सायरन और बीकन प्रकाश वाली पायलट कार का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

24 घंटे के अंदर गोली मारने का दूसरा मामला, कैथल में बदमाशों के हौसले बुलंद

कैथल विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद कैथल में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। 24 घंटे के अंदर बदमाशों द्वारा गोली मारने की घटनाओं से जिले का अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। वहीं दोनों वारदातों में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 24 घंटों के अंदर दूसरी घटना आई सामने   बता दें कि कल दोपहर भी तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी थी। 24 घंटों के अंदर गोली मारने की यह दूसरी घटना सामने आने से जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है, परंतु अभी तक भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी पहले मामले के आरोपी गिरफ्तार भी नहीं हुए थे तो वहीं आज फिर एक 35 वर्षीय महिला को काम पर जाते समय तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी,  गोली महिला के सीने में लगी जो शरीर को चीरती हुई आर पार हो गई, जिसको इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों द्वारा घायल महिला को फिलहाल प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। डीएसपी बीरभान ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जहां चीका रोड मलिक नगर निवासी 35 वर्षीय महिला सरोज अपने घर से काम पर जा रहा था, तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने महिला को एक गोली मारी जो उसके सीने में लगी है, जिसकी सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। डीएसपी ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। घायल महिला सरोज की ससुराल जींद के माखांड गांव में है, उनकी जमीन नारनौंद में पड़ती है, उस जमीन के झगड़े के बारे में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस चल रहा है। महिला का आरोप है कि जमीन की रणजी से चलते उसके पति ने उसको गोली मरवाई है।

एसएनसीयू के समर्पित प्रयास से दो गंभीर शिशुओं को मिला नवजीवन, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सराहना

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रयासों से ही हम प्रदेश के नवजात शिशुओं और माताओं को बेहतर जीवन देने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने बड़वानी एसएनसीयू के समर्पित चिकित्सकों और स्वास्थ्य-कर्मियों की कड़ी मेहनत और सेवा भावना की सराहना की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम से अपील की है कि समर्पण और सेवा-भाव से कार्य करते रहें। समेकित प्रयासों से मध्यप्रदेश को हम स्वास्थ्य मानकों में शीर्ष पर ले जाने में सफल होंगे। कम-वजन और स्वास्थ्य समस्याओं में एसएनसीयू की समर्पित सेवा हुआ सुधार कलमानी, कुक्षी जिला धार की निवासी श्रीमती सविता की डिलीवरी 19 अगस्त 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी में गर्भावस्था के साढ़े 6 महीने में हुई थी। नवजात शिशु का वजन मात्र 900 ग्राम था और सांस की गंभीर समस्या के कारण शिशु को तुरंत बड़वानी एसएनसीयू रेफर किया गया। 53 दिनों के सफल उपचार के बाद, शिशु का वजन बढ़कर 1.26 किलोग्राम हो गया। शिशु को स्वास्थ अवस्था में 10 अक्टूबर 2024 को डिस्चार्ज किया गया है। 72 दिनों तक सतत उपचार और देखभाल से मिली सफलता कल्याणपुरा, बड़वानी की श्रीमती काजल को गर्भावस्था के 6 महीने में अचानक प्रसव पीड़ा के चलते महिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। समय से पहले हुए प्रसव के कारण नवजात शिशु का वजन मात्र 800 ग्राम था और उसे धीमी श्वास और कमजोर हृदय गति की स्थिति पर संज्ञान लेकर तुरंत एसएनसीयू में भर्ती किया गया। विशेषज्ञों की देखरेख में 72 दिनों तक चले उपचार के बाद शिशु का वजन बढ़कर 1.29 किलोग्राम हो गया और 10 अक्टूबर 2024 को उसे स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया। दोनों शिशुओं के माता-पिता ने एसएनसीयू टीम का आभार व्यक्त किया और उनके समर्पित प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया, जिनकी मेहनत और सेवाभाव ने उनके बच्चों को नया जीवन दिया है।  

फोर्टिफाइड चावल का नि:शुल्क वितरण दिसम्बर-2028 तक जारी रहेगा, खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने केन्द्र सरकार के निर्णय पर आभार व्यक्त किया

भोपाल   खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने केन्द्र सरकार के दिसंबर-2028 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) सहित सभी सरकारी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने के निर्णय की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि फोर्टिफाइड चावल वितरण का उद्देश्य एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है। प्रदेश में 5 करोड़ 45 लाख हितग्राहियों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नि:शुल्क फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। आँगनवाड़ी केन्द्रों और मध्यान्ह भोजन के लिये भी फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिमाह लगभग 1.75 लाख मीट्रिक टन फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। इससे लगभग 5 करोड़ 45 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। क्या है फोर्टिफाइड चावल भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अनुसार सामान्य चावल में पोषक तत्व मिलाकर फोर्टिफाइड चावल तैयार किया जाता है। फोर्टिफाइड चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-बी एवं जिंक सम्मिलित हैं। ये सूक्ष्म पोषक तत्व लोगों की आहार जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मिलाए जाते हैं।  

भाजपा के कहने पर LG द्वारा सीएम आवास से मुख्यमंत्री अतिशी का सामान निकला गया: आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) और दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है। आप सांसद संजय ने कहा कि भाजपा के नॉमिनेटेड LG दिल्ली की चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री का आवास खाली करवा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का अपमान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के कहने पर LG द्वारा सीएम आवास से मुख्यमंत्री अतिशी का सामान निकला गया। संजय सिंह ने कहा कि इस तरह से सामान निकालना मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का अपमान है। संजय सिंह ने एलजी को लेकर किया सवाल संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के LG जवाब दें, जब वो आये थे अपने आवास, क्या पुराने एलजी से इन्वेंटरी ली गई थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। क्यों खाली कराया गया सीएम आतिशी का सीएम आवास जांच के दौरान पता चला था कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने बंगला अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। बताया गया कि बिना कागजी कार्यवाही पूरी हुए कोई बंगले में नहीं रह सकता है। वहीं, ऐसे में नियमों का पालन नहीं होने के चलते लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को आतिशी का जो सामान आया था उसे बाहर निकाल दिया था। तीन अधिकारियों को भेजा गया नोटिस दिल्ली में सीएम आतिशी का सीएम आवास खाली कराने के मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अधिकारियों को नोटिस भेजा था। सामान्य प्रशासन विभाग ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी PWD) विभाग की लापरवाही को देखते हुए इन अधिकारियों को नोटिस भेजा। इनमें एक अधिकारी पूर्व सीएम के सचिव हैं और अन्य दो लोक निर्माण विभाग के ही अधिकारी हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा… दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल का ‘शीश महल’ आखिरकार सील कर दिया गया। उस बंगले में ऐसे कौन से राज छिपे हैं कि आप संबंधित विभाग को चाबी सौंपे बिना दोबारा बंगले में घुसने की कोशिश कर रहे थे? आपने अपना सामान दो छोटे ट्रकों में ले जाकर अच्छा नाटक किया। सभी जानते हैं कि बंगला अभी भी आपके कब्जे में है। जिस तरह से आपने आतिशी को बंगला आवंटित करने की कोशिश की वह असंवैधानिक था वह तुम्हारा बंगला ले लेगी? उस बंगले में बहुत सारे राज छिपे हैं।

6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ 50 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, हालत देख कांप उठे मां-बाप

बटाला बटाला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें 6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ  50 वर्षीय दलजीत सिंह  ने बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह काम पर गया था उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जब वह घर वापिस आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी बच्ची के साथ पड़ोसी दलजीत द्वारा बलात्कार किया गया। वहीं बच्ची ने सारी घटना के बारे बताया तो वह खून से लथपथ मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को काबू कर लिया गया है। इस दौरान मोहाल्ला निवासियों का कहना था कि इस दरिंदे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बटाला सिटी डी.एस.पी. संजीव कुमार ने घटना के बारे बताते हुए कहा कि 50 वर्षीय उक्त आरोपी काबू करते हुए संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एक साथ हारी देवीलाल परिवार की तीन पीढ़ियां, राजनीतिक घरानों को मतदाताओं ने नकारा

चंडीगढ़ हरियाणा में लोकसभा की ही तरह 2024 के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी आर्श्चय जनक रहे। देवीलाल की राजनीतिक विरासत के वारिस रहे ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में 2019 में बिखराव हुआ तथा अजय की अगुवाई में दुष्यंत ने जननायक जनता पार्टी बना ली। दुष्यंत की अगुवाई में 2019 में अलग होने के बाद पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और 10 सीटें जीतकर दुष्यंत मनोहर सरकार में डिप्टी सीएम बने। मार्च में मनोहर की जगह नायब सैनी को प्रदेश की सत्ता सौंपने के साथ भाजपा ने दुष्यंत को भी गठबंधन सरकार से अलग कर दिया। 2019 में उचाना से बांगर के शेर कहे जाने वाले बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को हराकर विधानसभा पहुंचे, दुष्यंत 2024 में उचाना से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। 2024 के चुनाव में देवीलाल परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ चुनाव हारी, हालांकि दो युवा चेहरे पहली बार विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। जिनमें भाजपा छोड़कर इनेलो में आए डबवाली से आदित्य देवीलाल चौटाला व रानिया से अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने जीत दर्ज की। जबकि उचाना से दुष्यंत चौटाला अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। अर्जुन चौटाला ने देवीलाल के बेटे व अपने दादा रणजीत चौटाला तो आदित्य ने देवीलाल परिवार के सदस्य अमित सिहाग को हराया। देवीलाल परिवार से चुनाव हारने वालों में दिग्विजय चौटाला, सुनैना चौटाला का नाम भी शामिल है। राजनीतिक घरानों को मतदाताओं ने नकारा 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के बड़े राजनीतिक घरानों को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। 2024 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल, भजनलाल, ओमप्रकाश चौटाला, बंसीलाल, राव बीरेंद्र सिंह के परिवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें से तोशाम से बंसीलाल की पौत्री ने भाजपा की टिकट पर अपने कजिन कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी को हराया। पहली बार भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी राव बीरेंद्र सिंह की पौत्री एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव चुनाव जीतने में सफल रही। उचाना में बांगड़ के शेर चौ. बीरेंद्र सिंह व देवीलाल परिवार को एक साथ हार का मुंह देखना पड़ा। यहां भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे देवेंद्र अत्री ने चौ. बीरेंद्र सिंह के बेटे कांग्रेस उम्मीदवार एवं हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को 39 वोटों से हरा दिया। यहां देवीलाल के परिवार से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे दुष्यंत चौटाला 10 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ आदमपुर भी 2024 में ढह गया तथा भजनलाल के पौत्र एवं भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई पहली बार चुनाव में उतरे कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश में 565 वोटों से चुनाव हार गए। हालांकि, पंचकूला से भजनलाल के बेटे एवं पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन कांग्रेस की टिकट पर जीतने में सफल रहे। 2024 में पूर्व मुख्यमंत्रियों व बड़े राजनीतिक घरानों के डेढ़ दर्जन से अधिक सदस्य चुनाव लड़ रहे थे। बंसीलाल और राव बीरेंद्र सिंह को छोड़ दे तो सभी को हार का मुंह देखना पड़ा।

भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी लगातार पहले पायदान पर बने हुए

नई दिल्ली  भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी लगातार पहले पायदान पर बने हुए हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी देश के 100 सबसे धनी उद्योगपतियों की सूची में दूसरे स्थान पर अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी का नाम है। फोर्ब्स की इस सूची की जो सबसे अहम बात है, वो ये कि देश के सौ सबसे धनी लोगों की संपत्ति पहली बार कुल मिलाकर एक ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गई है। फोर्ब्स की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी कमाई के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे लाभ बड़े लाभार्थी बने हैं, जिनकी संपत्ति पिछले 1 साल में 27.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 119.5 बिलियन डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि शेयर बाजार में आए उतार-चढ़ाव की वजह से उनका मौजूदा नेटवर्थ 108.3 बिलियन डॉलर का है। फोर्ब्स का दावा है कि इस नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी फिलहाल दुनिया के 13 सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हालांकि एक अन्य एजेंसी ब्लूमबर्ग के बिलियनरीज इंडेक्स ने मुकेश अंबानी को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 14वें स्थान पर रखा है। फोर्ब्स के मुताबिक भारत के अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में 116 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी परिवार (संयुक्त संपत्ति) दूसरे स्थान पर, 73.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल परिवार तीसरे स्थान पर, 40.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नाडार चौथे स्थान पर और 32.4 डॉलर बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी परिवार पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा राधाकृष्ण दामानी परिवार, सुनील मित्तल परिवार, कुमार मंगलम बिड़ला, साइरस पूनावाला और बजाज परिवार सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में टॉप 10 में शामिल हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट में विशेष रूप से बताया कि देश में पहली बार सौ सबसे अमीर लोगों की संपत्ति कुल मिलाकर एक ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गई है। फिलहाल इन सौ लोगों की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। उद्योगपतियों की संपत्ति में आई हुई इस बढ़ोतरी के लिए फोर्ब्स ने शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी को प्रमुख वजह बताया है।    

राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रदान किया जायेगा ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण

भोपाल राज्य आनंद संस्थान द्वारा शासकीय एवं अशासकीय व्यक्तियों के लिए 14 से 18 अक्टूबर एवं 21 से 25 अक्टूबर तक 5 दिवसीय ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 14 अक्टूबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध है। राज्य आनंद संस्थान के कार्यक्रम निदेशक श्री सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि अल्प-विराम कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय सेवक एवं नागरिकों को उनके कार्य स्थल पर नियमित अंतराल पर ऐसे कार्यों एवं क्रियाओं में सम्मिलित किया जाये जो उनके जीवन में आनंद प्रदान कर सकें।  

स्कूल में शिक्षिका जमीन पर लेटी और छात्र मालिश कर रहे हैं, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

जयपुर स्कूल शिक्षा को समाज का मंदिर माना जाता है, जहां विद्यार्थियों को ज्ञान और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने इस विश्वास को चुनौती दी है। यह वीडियो जयपुर के एक सरकारी स्कूल का है, जिसमें एक शिक्षिका कक्षा में जमीन पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं, और छात्र उनके पैरों पर खड़े होकर मालिश कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो करतारपुर के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही शिक्षिका के बारे में कहा जा रहा है कि वह कक्षा में लेटकर आराम कर रही थीं, जबकि बच्चे उनकी सेवा में लगे थे। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू चौधरी ने इस वीडियो को देखने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना था कि शिक्षिका की तबीयत खराब हो सकती है और हो सकता है कि उन्होंने बच्चों से अपने पैरों की मालिश करने के लिए कहा हो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच की जाएगी। इस घटना के बारे में अभिभावकों और समाज के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई शिक्षकों ने इस पर अपनी चिंता जताई है, और उन्होंने कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा में आगे बढ़ाना भी है। इस प्रकार के घटनाक्रम न केवल छात्रों के मानसिक विकास पर असर डालते हैं, बल्कि पूरे शिक्षा प्रणाली की छवि को भी धूमिल करते हैं। शिक्षा मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह आवश्यक है कि स्कूलों में शिक्षकों का आचरण अनुशासित और प्रेरणादायक हो, ताकि बच्चे सकारात्मक वातावरण में पढ़ाई कर सकें। इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि शिक्षा के मंदिर में भी कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं। ऐसे में सभी को मिलकर इस समस्या का समाधान खोजने की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet