LATEST NEWS

POCSO केस में बोला हाईकोर्ट- किसी नाबालिग के सामने कपड़े उतारकर यौन संबंध बनाना यौन उत्पीड़न के बराबर है

नई दिल्ली POCSO एक्ट के तहत किसी नाबालिग के सामने कपड़े उतारकर यौन संबंध बनाना यौन उत्पीड़न के बराबर है और दंडनीय अपराध है। हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केरल हाईकोर्ट ने यह बात कही है। आरोप हैं कि याचिकाकर्ता और पीड़ित बच्चे की मां को यौन संबंध बनाते हुए बच्चे ने देख लिया था, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ पीटा गया। क्या बोला कोर्ट लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस ए बदरुद्दीन ने कहा कि शरीर के किसी भी अंग को इस मंशा से दिखाना कि उसे बच्चा देख ले, उसे यौन उत्पीड़न के बराबर माना जाएगा। कोर्ट का कहना है कि बच्चे के सामने कपड़े हटाकर यौन संबंध बनाना POCSO की धारा 11 के तहत यौन उत्पीड़न के बराबर और धारा 12 के तहत दंडनीय अपराध है। रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, ‘स्पष्ट रूप से कहें, तो जब कोई व्यक्ति बच्चे को नग्न शरीर दिखाता है, तो यह दिखाता है कि वह बच्चे का यौन उत्पीड़न करने का इरादा रखता है। ऐसे में यह POCSO एक्ट की धारा 12 के साथ धारा 11(i) रीड के तहत दंडनीय अपराध है। इस मामले में आरोप हैं कि आरोपी कमरा लॉक किए बगैर कपड़े हटाने के बाद यौन संबंध बनाने में व्यस्त थे। उन्होंने बच्चे को कमरे में आने दिया, ताकि वह यह सब देख ले।’ कोर्ट ने कहा, ‘ऐसे में प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा 12 के साथ धारा 11(i) रीड के दंडनीय अपराध करने का आरोप लगाया गया है।’ क्या था मामला दूसरे आरोपी के तौर पर पेश किए गए याचिकाकर्ता और पहली आरोपी पीड़िता की मां के बीच यौन संबंध थे। रिपोर्ट के अनुसार, आरोप हैं कि याचिकाकर्ता और पीड़ित बच्चे की मां ने नाबालिग को सामान लाने के लिए भेजकर लॉज के कमरे में यौन संबंध बनाए। आरोप हैं कि नाबालिग लड़के ने वापस लौटने पर कमरा बंद नहीं होने के चलते याचिकाकर्ता और उसकी मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। लड़के को देखकर याचिकाकर्ता ने उसे गले से पकड़ा और गाल पर मारा और लात भी मारी। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने नाबालिग को पीटा, जिसके चलते उसे चोट पहुंची। कोर्ट का कहा है कि नाबालिग लड़के याचिकाकर्ता का कोई प्रभा या नियंत्रण नहीं होने के चलते जेजे की धारा 75 के तहत अपराध नहीं बनता है। अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ IPC की धारा 341 और जेजे एक्ट की धारा 75 के तहत आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। यौन उत्पीड़न को समझाते हुए अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता और पीड़ित की मां बगैर दरवाजा बंद किए यौन संबंध बना रहे थे। कोर्ट ने कहा कि कमरा बंद नहीं होने के कारण नाबालिग अंदर पहुंच गया, जिसके चलते उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ IPC की धारा 34 के साथ धारा 323 रीड और POCSO एक्ट की धारा 12 के साथ धारा 11(i) रीड के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।

सरकार ने जारी किया धान और मक्का की MSP खरीदी का रिमाइंडर

रायपुर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार इस साल धान के अलावा मक्का की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी, जिसके लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है. किसानों को धान और मक्का किसान के रूप में अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जुलाई से ही शुरू हो गई. इसकी समय सीमा 31 अक्टूबर करीब आते ही राज्य सरकार ने किसानों को एक रिमाइंडर जारी किया है. खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2024-25 के सीजन में नये पंजीयन के अलावा फसल एवं रकबे में सुधार भी किया जा सकता है तथा इसके लिए ऑनलाइन कैरी फॉरवर्ड भी किया जा सकता है. इसके साथ ही किसान अपने उत्तराधिकारियों के पंजीकरण के लिए भी तहसील कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. ताकि धान बेचने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिल सके. उन्हें रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा एकीकृत किसान पोर्टल में धान एवं मक्का उपार्जन योजनाएं भी शामिल हैं. जिन किसानों ने पिछले खरीफ सीजन 2023-24 में पंजीकरण कराया था, वे अब बिना पंजीकरण के सरकारी खरीद में भाग ले सकेंगे. यह कार्य एकीकृत किसान पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसानों के नवीन पंजीकरण के साथ-साथ पहले से पंजीकृत किसानों की फसल एवं क्षेत्रफल की जानकारी भी पंजीकृत की जा सकेगी. सहकारी समिति द्वारा यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जा रही है.

अमेरिका से खरीदे जाएंगे 31 प्रीडेटर ड्रोन, डील हुई फाइनल, सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है

नई दिल्ली भारत ने अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन्स खरीदने का सौदा कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लंबे समय से दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत चल रही थी। यह सौदा 80 हजार करोड़ रुपये का है। इससे समुद्र से लेकर सतह और आसमान तक भारत की मारक और निगरानी क्षमता में प्रभावी वृद्धि होगी। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, प्रीडेटर ड्रोन्स के मिलने से भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में निगरानी की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। ये प्रीडेटर ड्रोन्स अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से खरीदे जाएंगे। यह सौदा भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध के तहत हुआ है। सौदे के तहत मिलने वाले 31 प्रीडेटर ड्रोन्स में से भारतीय नौसेना को 15 ड्रोन्स मिलेंगे। वहीं वायुसेना और थल सेना को 8-8 ड्रोन्स मिलेंगे। बेहद खास हैं प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9बी रीपर या प्रीडेटर ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ड्रोन 40 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर करीब 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन सर्विलांस और हमले के लिहाज से बेहतरीन है और हवा से जमीन पर सटीक हमले करने में सक्षम हैं। यह हर प्रकार के मौसम में 40 घंटे से अधिक समय तक उपग्रह के माध्यम से उड़ान भर सकता है। अपनी क्षमताओं की वजह से प्रीडेटर ड्रोन को मानवीय सहायता/आपदा राहत, खोज और बचाव, कानून प्रवर्तन, विरोधी सतह युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, एयरबोर्न माइन काउंटरमेसर, लंबी दूरी की रणनीतिक आईएसआर, ओवर-द-एयर लक्ष्यीकरण, पनडुब्बी रोधी युद्ध में इस्तेमाल किया जा सकता है।

मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग

मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की सूरजपुर मेंएक आदतन बदमाश ने हत्या की है, आज उनका अंतिम संस्कार मनेंद्रगढ़ में हुआ मनेन्द्रगढ़/एमसीबी सूरजपुर में सोमवार को प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की हत्या बदमाशों ने कर दिया था। वहीं आज मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का गमगीन माहौल में जनाजा उठाया गया। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा पड़ा। मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा कबिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सभी समुदाय के लोगों ने दी श्रद्धांजलि प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजा निकाला गया। तालिब शेख की पत्नी और बेटी के जनाजे में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दुखी तालिब शेख और उनके परिजनों को सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक ने दिया कंधा प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस बल शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए और उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। पुलिस अधीक्षक ने जनाजे को कंधा भी दिया। पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपने साथी को इस दुख के समय में सांत्वना देते रहे। डिप्टी सीएम ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा सूरजपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा, सूरजपुर में जो घटना हुई है, वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की है। इस घटना में जो भी गुनहगार होगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आरोपी के पास राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरें हैं, जो उसके राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाती हैं। लेकिन उसे सिर्फ एक आरोपी के तौर पर देखा जाना चाहिए और उसी के हिसाब से जांच होनी चाहिए। दंगे जैसी स्थिति थी, जिसे रोका गया। हत्यारे के परिवार को सुरक्षित रखा गया है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी को सजा मिले     स्थिति नियंत्रण में है विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी मनेन्द्रगढ़ में इस घटना को लेकर गहरा शोक फैला हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जनाजे के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद गरमाया माहौल सूरजपुर जिले में सोमवार को डबल मर्डर के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। बदमाशों ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्साई भीड़ ने एसडीएम पर भी हमला कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह से एसडीएम को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। जिसके बाद से ही इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में मनाया जन्मदिन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में अपना जन्मदिन मनाया है। पूजा हेगड़े का जन्मदिन 13 अक्टूबर को था। वह अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से एक अच्छी छुट्टी लेकर श्रीलंका गयी थी, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।पूजा हेगड़े ने अपने प्रशंसकों को अपने जन्मदिन के जश्न की एक झलक दिखाई है। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। पूजा हेगड़े ने श्रीलंका के याला में अपने जन्मदिन का आनंद लेते देखा जा सकता है। पूजा ने कैप्शन में लिखा,जंगल में जन्मदिन। सभी प्यार, संदेशों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… जितना हो सके उतने लोगों को जवाब देने की कोशिश करूंगी… अभी के लिए, मैं बस पूरी तरह से अभी रहने की कोशिश कर रही हूं। आपसे प्यार करती हूं। वर्ष 2025 पूजा हेगड़े के लिये महत्वपूर्ण वर्ष है।वह फिल्म देवा में शाहिद कपूर और सूर्या 44 में सूर्या के साथ नजर आयेंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े, अभिनेता थलपति विजय के साथ थलपति 69 में भी नजर आयेंगी।

मौत की अचानक खबर सुन परिजनों ने किया बवाल, राजस्थान-अलवर के युवक को तिहाड़ जेल ले गयी दिल्ली पुलिस

अलवर. साइबर फ्रॉड के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अलवर के तूलेड़ा से गिरफ्तार कर ले गए एक युवक की वहां मौत हो गई। सोमवार की रात 11 बजे तक मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सदर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस अफसर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर बताया कि युवक को दिल्ली पुलिस ही लेकर गई थी। सदर पुलिस की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मामला साइबर फ्रॉड का था और पुलिस ने इस युवक को जेल भी भेज दिया था, जहां युवक की मौत हो गई। ASP प्रियंका ने बताया कि दिल्ली में द्वारका थाने की साइबर टीम अलवर आई थी। साइबर फ्रॉड के एक मामले में तूलेड़ा गांव निवासी टिंडू पुत्र भंवरदास को वह टीम लेकर गई थी। वहां तिहाड़ जेल में आरोपी युवक बंद था। जेल के अंदर ही युवक की मौत हुई है। अभी कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस मौत को लेकर गांव वालों और परिजनों में भारी गुस्सा है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में सुसाइड जैसी बात सामने आई थी। अर्थात युवक ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। दूसरी तरफ मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने रात को सदर थाने पर हंगामा कर दिया। कहा कि युवक पूरी तरफ स्वस्थ था। जो टाइल्स लगाने का काम करता था। वैसे जिस युवक को साइबर फ्रॉड में पकड़ा गया, उसके घरवालों के कहना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया कि जो पुलिस उसे पकड़े और दिल्ली ले जाए। यदि ऐसा होता तो अलवर में भी इसके खिलाफ यहां मुकदमा दर्ज होता। घरवाले यह नहीं बता रहे कि इसके खिलाफ अलवर में भी कोई मुकदमा दर्ज था या नहीं। कुल मिलाकर गांव वालों और घरवालों ने सदर थाने को घेर लिया और उसका बड़ा कारण यह था कि दिल्ली पुलिस के साथ सदर पुलिस भी गांव में गई थी।

प्रदेश के 2,378 जनजाति छात्रावास सोलर पॉवर सिस्टम से होंगे रोशन, सरकार खर्च करेगी1500 करोड़

भोपाल मध्यप्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के ट्राइबल हॉस्टल्स में अब अनकट पावर सप्लाई की व्यवस्था होगी। आदिवासी छात्रावासों में बिजली बिल के खर्च और बार-बार बिजली की समस्या के समाधान के लिए सोलर पावर सिस्टम लगाए जाएंगे। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन सभी छात्रावास, आश्रम, शालाएं, कन्या शिक्षा परिसर, क्रीड़ा परिसर सहित अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाए जाएंगे। प्रदेश भर की 2,378 संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाने के लिए करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा है। परीक्षाओं की स्मार्ट प्रिपरेशन में भी मिलेगी मदद सोलर पॉवर सिस्टम लगने से इन संस्थाओं में ई-कक्षाएं (स्मार्ट क्लासेस, स्मार्ट लैब) और नई तकनीक के उपयोग से विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षाएं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की स्मार्ट प्रिपरेशन में भी मदद मिलेगी। विभागीय कार्ययोजना को अनुमोदन मिलते ही इन सभी संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। छात्रावास-आश्रमों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे छात्रावासों, आश्रम शालाओं एवं अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर ठोस प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग के अधीन ऐसी कुल 2,810 संस्थाएं हैं। इनमें से 1,305 संस्थाओं में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। शेष सभी विभागीय संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने विभाग ने करीब 1053.85 लाख रुपए का अनुमानित व्यय प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इससे विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य गतिविधियों की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा सकेगी।  

‘उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा…समझे’, राजस्थान-झुंझुनू में पूर्व मंत्री गुढ़ा की अधिकारियों से दादागिरी

झुंझुनू. अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने सुर्खियां बटोरी झुंझनू में। दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर क्या था…पूर्व मंत्री जी आग बबूला हो गए और अधिकारियों को धमकी डे डाली कि ‘उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, झुंझुनू नगर परिषद सभापति नगमा बानो के परिवार की चूरू रोड पर स्थित एक बिल्डिंग पर नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद एक बारगी मामला मानो नगर परिषद सभापति नगमा बानो और आयुक्त अनीता खीचड़ के बीच का हो गया। सभापति ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बता दें कि डीएलबी द्वारा इस बिल्डिंग को लेकर नगर परिषद सभापति को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं झुंझुनू नगर परिषद आयुक्त सोमवार शाम को पूरे लवाजमें के साथ कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंचे और उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को दोगली करार दिया। कौन है राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बसपा के टिकट पर विधायक बने राजेंद्र गुढ़ा पहले सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाते थे। हालांकि मंत्री बनने के बाद अपना मनपसंद विभाग नहीं मिलने पर गुढ़ा गहलोत से नाखुश चल रहे थे। गहलोत और पायलट के बीच विवाद के बाद गुढ़ा ने पाला बदलते हुए पायलट का पक्ष लेना शुरू कर दिया था।

भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, अब जैकब डफी को टीम में बुलाया गया

बेंगलुरु न्यूजीलैंड को 16 अक्टूबर सेभारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे ठीक एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार युवा तेज गेंदबाज बेन सियर्स घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका में हाल ही में टेस्ट सीरीज के दौरान ट्रेनिंग के दौरान सियर्स को बाएं घुटने में दर्द हुआ था और पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में उनका स्कैन हुआ था। स्कैन में उनके मेनिस्कस में चोट लगने के बाद उनके भारत आने में देरी हुई। पहले लगा कि वह मैच तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेडिकल सलाह पर उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला किया गया। उनकी जगह अनकैप्ड ओटागो वोल्ट्स के गेंदबाज जैकब डफी को सियर्स की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे। ओटागो के स्टार डफी ने ब्लैककैप्स के लिए छह वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं और वर्तमान में उनके नाम 299 प्रथम श्रेणी विकेट हैं। ब्लैककैप्स के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीयर्स जल्दी ठीक हो जाएंगे। स्टीड ने कहा- हम बेन के लिए निश्चित रूप से निराश हैं, जिन्होंने घरेलू गर्मियों के दौरान अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और एक वास्तविक पेस विकल्प प्रदान करते हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर टीम में लौटेंगे। उन्होंने साथ ही कहा- यह जैकब के लिए एक रोमांचक अवसर है, जो पहले भी टेस्ट टीम में शामिल रहे हैं। स्टीड ने कहा- हमारे सामने तीन टेस्ट हैं। उनके पास टेस्ट डेब्यू करने का हर मौका है। स्टीड ने कहा कि ऐसे समय में खिलाड़ियों का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जब न्यूजीलैंड में कोई घरेलू क्रिकेट नहीं खेला जा रहा हो। काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले जैकब के हालिया अनुभव ने निश्चित रूप से उन्हें सिलेक्शन के लिए सबसे आगे रखा है। बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज कल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगी।

परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के नए महानिदेशक बने हैं

नई दिल्ली परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के नए महानिदेशक बने हैं। उन्होंने मंगलवार को महानिदेशक पद का पदभार संभाला। परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक के 26वें महानिदेशक हैं। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति को लेकर यह आधिकारिक जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परमेश शिवमणि ने अपने साढ़े तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के दौरान, तट और जलपोत नियुक्तियों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह नेविगेशन और डायरेक्शन में माहिर हैं और उनकी समुद्री कमांड में आईसीजी के सभी प्रमुख जहाज शामिल रहे हैं। उनकी समुद्री कमांड में उन्नत ऑफशोर गश्ती जहाज ‘समर’ और ऑफशोर गश्ती जहाज ‘विश्वस्त’ भी शामिल रहे हैं। परमेश शिवमणि अपनी सर्विस के दौरान तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व), तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम), तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री तट) के शीर्ष पदों पर रह चुके हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय तटरक्षक के नए महानिदेशक नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रह चुके हैं। परमेश शिवमणि को सितंबर 2022 में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था। बाद में उन्हें तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात किया गया था। उन्हें अगस्त 2024 में महानिदेशक तटरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि के दौरान कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन और अभ्यास पूरे किए गए। इनमें करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों और सोने की जब्ती शामिल है। इसके अलावा गंभीर चक्रवाती तूफानों के दौरान नाविकों का बचाव, विदेशी तट रक्षकों के साथ संयुक्त अभ्यास, अवैध शिकार विरोधी अभियान, चक्रवात व प्राकृतिक आपदाओं और तटीय सुरक्षा अभ्यास के दौरान मानवीय सहायता भी इन ऑपरेशनों में शामिल रहे। डीजी परमेश शिवमणि को उनकी शानदार सेवा के लिए वर्ष 2014 में तटरक्षक पदक और 2019 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2012 में डीजी कोस्ट गार्ड कमेंडेशन और 2009 में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (ईस्ट) कमेंडेशन से भी सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षक बल के तत्कालीन महानिदेशक राकेश पाल की इसी साल अगस्त महीने में मृत्यु हो गई थी। तटरक्षक बल के तत्कालीन महानिदेशक की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया। हार्ट अटैक के उपरांत उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई थी।    

टेस्ट में विराट से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद, 9000 रन पूरे करने से 53 रन दूर

मुंबई भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ मैचों से शांत रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में फैंस कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। विराट तीनों फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछली आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। वो भी उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मैच में विराट कोहली के पास नौ हजार रन पूरा करने का मौका होगा। विराट टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब है। 16 अक्टूबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विराट कोहली को नौ हजार रन पूरे करने के लिए 43 रनों की जरूरत है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट में नौ हजार से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन जाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 115 मैच खेलते हुए 8947 रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्हें 9000 रन का बैरियर पार करने के लिए 53 रन की जरुरत है। उन्होंने 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है। भारत तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। ऐसे में विराट का अनुभव और टीम के लिए उनका समर्पण महत्वपूर्ण साबित होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें रनों की भूख पहले की तरह ही बरकारार है एवं खेल के शीर्ष पर एक दशक से अधिक समय के बाद भी बल्ले से रन बनाने की उनकी इच्छा कम नहीं हुई है।

पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 12 बजे तक 22 फीसदी हुई वोटिंग

चंडीगढ़ पंजाब में पंच और सरपंच पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव में लगभग 1.05 लाख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसके बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। नामांकन में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव स्थगित करने की मांग के बावजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव चल रहा है। 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 19,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सरपंच पद के लिए कुल 3,798 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं, जबकि पंच के लिए 48,861 उम्मीदवार चुने गए हैं। वहीं 28 ग्राम पंचायतों में चुनाव रद्द कर दिए गए हैं और एक पर रोक लगा दी गई है। नतीजतन, अब 9,398 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। विधानसभा द्वारा पिछले महीने पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के अनुसार उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों के प्रतीकों का उपयोग करने से रोक दिया गया है। राज्य में कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 70.51 लाख पुरुष और 63.46 लाख महिला मतदाता हैं। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। डिप्टी कमिश्नरों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।” सोमवार को विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और पंचायत चुनाव को तीन सप्ताह के लिए स्थगित करने की मांग की। बाजवा ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में “बड़े पैमाने पर अनियमितताएं” थीं, जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम “गलत तरीके से” खारिज कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान विपक्ष समर्थित कई उम्मीदवारों को आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिए गए। कांग्रेस ने 1 जनवरी, 2024 की अपडेट की हुई सूची के बजाय 1 जनवरी, 2023 की मतदाता सूची के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई थी, जिसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया था। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पंचायत चुनाव संबंधी याचिका खारिज करने के सोमवार के फैसले का स्वागत किया है तथा उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स के माध्यम से उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पंचायत चुनाव का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। उन्होंने सभी पंजाबियों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मतदान करने तथा अपने गांवों से अच्छे प्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया, जो गांव के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए सभी सरपंच एवं पंच प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दीं। आम आदमी पार्टी के नेता एवं वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला विपक्षी दलों के झूठे प्रचार पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दबाव की राजनीति कर रही थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। अब पंजाब की जनता भी कांग्रेस को खारिज करेगी। आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इसकी वीडियोग्राफी चुनाव आयोग द्वारा करायी जाएगी. 2: 50 PM| दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 2:40 PM | जालंधर में चुनावी ड्यूटी पर लगे टीचर की माैत जालंधर के आदमपुर ब्लॉक के गांव अरजनवाल में पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात स्कूल टीचर अमरेंद्र सिंह की बीती रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अध्यापक अमरेंद्र सिंह गांव दढियाल (जालंधर) के स्कूल में पढ़ाती थी और फाजिल्का के रहने वाली थी। रात में खाना खाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. 1:30 PM| बरनाला में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी की मौत पटियाला से बरनाला के गांव ढिलवां में ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की मंगलवार सुबह अचानक सेहत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्खा सिंह पटियाला से गांव ढिलवां में चुनाव ड्यूटी करने आए थे 1: 20 PM| पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक मानसा – 34.4% पटियाला – 20 % फिरोजपुर – 25.15% गुरदासपुर – 22 % फरीदकोट – 28% बरनाला – 19.9% मलेरकोटला- 28% फाजिल्का – 33.5.% फतेहगढ़ साहिब – 31.23% 1:10 PM | पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तक पटियाला में बीस फीसदी और फिरोजपुर में 25.15% वोटिंग हुई है। 12:50 PM | बरनाला में दो गुट भिड़े, पंच उम्मीदवार को आई चोटें बरनाला के गांव करमगढ़ में सरपंच चुनाव से कुछ घंटे पहले देर रात चुनाव लड़ रहे दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में पंच का चुनाव लड़ रहे गुरजंट सिंह को गहरी चोट लगी। 12: 20 PM | पंचायत चुनाव 2024: बड़े अपडेट यहां (Panchayat Elections 2024: Big updates here in Hindi) 1. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में चल रहे पंचायत चुनाव में दखल देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव रोकने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव रोकना गंभीर मामला है. 2. जगराओं के गांव कोठे अठचक में वोटिंग शुरू होते ही झगड़ा हो गया. लोगों के हंगामे के बाद यहां वोटिंग रोक दी गई है. इसके अलावा जगराओं के गांव पोना और गांव डल्ला के चुनाव भी रद्द करने के आदेश दिए गए हैं. 3. मानसा के मानसा खुर्द गांव में वोटिंग रोक दी गई है. मतपत्र गलत छपा था। मामला संज्ञान में आते ही मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया. 4. तरनतारन जिले के सोहल सैन गांव में पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग. गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया. वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोगों के बीच होड़ मच गयी. 5. पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए 25,588 उम्मीदवार मैदान में हैं. पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा 3,798 सरपंच और 48,861 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं. 12:15 PM | आनंदपुर साहिब में अब भी 13 फीसदी वोटिंग सुबह 11 बजे तक 13 फीसदी वोटिंग हो चुकी है 12:00 PM| पंजाब … Read more

परम सुंदरी में नजर आएगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की जोड़ी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परमसुंदरी में नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को लेकर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा करेंगे। इस फिल्म का अस्थायी नाम ‘परम सुंदरी’ रखा गया है। दिनेश विजान ने सिद्धार्थ-जाह्नवी के साथ एक एक्शन थ्रिलर प्लान की थी, जिसके लिए उन्होंने तुषार को साइन किया था। हालांकि वक्त के साथ दिनेश-सिद्धार्थ को लगा कि जिस स्क्रिप्ट पर वो काम कर रहे हैं, उसमें बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करने का बहुत कम दम है। दर्शकों अलग तरह की फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं, जिस कारण उन्होंने एक नई स्क्रिप्ट का चुनाव किया है।  

कांकेर शहर में अपार्टमेंट में घुसा भालू, CCTV में हुआ कैद

कांकेर कांकेर शहर में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. हाल ही में दो भालू कांकेर के एक व्यापारी के घर की पार्किंग में नजर आए. यह घटना पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है. वीडियो में देखा जा सकता है पार्किंग एरिया में दो भालू घूमते हुए दिख रहे हैं और लिफ्ट में भी घुसने की कोशिश करते हैं. इसी बीच एक युवक स्कूटी से पार्किंग की ओर आता है और मोबाइल पर बात करता रहता है. भालू भी वहीं घूमते रहते हैं, वीडियो में देख ऐसा लग रहा है की भालू युवक को देख लुका छुपी खेल रहे हो. हालांकि युवक को पास में भालू के मौजूद होने की भनक नहीं लगती है. तभी दूसरा युवक स्कूटी से आता है और वह जैसे ही भालू को देखा है तो वहीं गाड़ी छोड़कर तेजी भाग जाता है और उसे देखकर वहां मौजूद दूसरा युवक भी जान बचाकर भागता है. रोजाना भालुओं के आमद से शहरवासी परेशान है. भालू भोजन-पानी की तलाश में रोजाना आबादी वाले इलाके में पहुंचते हैं. इस तरह की घटना से वन विभाग की ओर से सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं.

भारतीय संस्कृति देख लोगों ने की तारीफ, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी जर्मनी में देसी परिधान में दिखीं

जयपुर. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ राइजिंग राजस्थान सबमिट के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं। म्यूनिख में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीया कुमारी देसी परिधान के अंदर नजर आई। जिसको देखकर वहां पर उपस्थित प्रवासी भारतीय एवं जर्मनी के व्यापारियों ने भी दिल खोलकर उपमुख्यमंत्री के संस्कार देश की संस्कृति के प्रति प्रेम एवं लगाओ की जमकर तारीफ की। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जर्मनी प्रवास के दौरान जर्मन-इंडियन बिज़नेस फोरम के तत्वावधान में म्यूनिख में बसे एनआरआर (नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी) समुदाय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुलाकात की और उन्हें राजस्थान के विकास में सहयोग के लिए आमंत्रित किया और आगामी सम्मेलन भाग लेने के लिए प्रेरित किया। दीया कुमारी ने म्यूनिख में दिए अपने संबोधन में कहा कि यह गौरव का पल है, जब भारत पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है और ऐसे समय में राजस्थान और राजस्थान की सरकार प्रवासी भारतीय और जर्मन के व्यापारियों को राजस्थान में निवेश करने के लिए न्योता देने आई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान में निवेश कर हर व्यापारी भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकता है और पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet