LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का दिखा असर, बेटियां बनीं एक दिन की डीएम-एसपी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर देखने को मिला है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक दिन का डीएम, सीडीओ, एसडीएम और एसपी बनाया गया। इस दौरान बेटियों ने शिकायतों को सुन त्वरित निस्तारण भी किया। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप ‘मिशन शक्ति’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की आठवीं की छात्रा अग्रिमा धवन ने डीएम की कुर्सी संभाली। एक दिन की डीएम अग्रिमा ने जनसुनवाई के दौरान सब्जियों के दाम कंट्रोल करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिले की सभी सातों तहसील क्रमश: लखीमपुर में भाव्या सिंह, गोला में स्मृति सिंह, पलिया में निधि गुप्ता, धौरहरा में अनन्या रस्तोगी, निघासन में अनुष्का पटेल, मोहम्मदी में नन्दिनी गुप्ता, मितौली में खुशबू राठौर ने सांकेतिक रूप से एसडीएम की भूमिका अदा की। जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि इंटर में जिले की टॉपर सजल गुप्ता ने डीएम की कुर्सी संभाली। उन्होंने 87 मामलों की सुनवाई कर 14 मामलों का निस्तारण किया। मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मेधावी छात्रा शिवांशी द्विवेदी को डीएम और लक्ष्मी रतन मौर्य को सीडीओ बनाया गया। बेटियों ने महिला संबंधी मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने जनता दर्शन में समस्याएं सुनकर कार्रवाई के निर्देश दिये। शामली डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जिले की इंटर की टॉपर आकांक्षा को डीएम बनाया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये। सीतापुर डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि बेटी अर्पिता सिंह को एक दिन का डीएम, प्रतीक्षा सिंह को एसपी, संध्या मिश्रा को सीडीओ बनाया गया। बेटियों ने जनसुनवाई कर समस्या का निस्तारण किया। महाराजगंज के डीएम अनुनय झा ने बताया कि अष्टमी पर हाईस्कूल की जिले की टॉपर निधि यादव को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने 8 शिकायतें सुनीं और एक का तुरंत निस्तारण किया। जिलाधिकारी न्यायालय का दौरा कर निधि ने मुआवजे से संबंधित मामलों को देखा। एनएच हाईवे के मुआवजे को तेजी से वितरित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा बृजमनगंज ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। महराजगंज एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि गोल्डी को एक दिन का एसपी बनाया गया। एसपी गोल्डी ने 5 शिकायतें सुनकर दो का तुरंत निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को महिला संबंधी मामलों में लापरवाही न करने के निर्देश दिये। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। श्रावस्ती डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कक्षा-12 की रश्मि कसौधन को एक दिन का डीएम, प्राची तिवारी को एडीएम और रीना को एसडीएम बनाया गया। डीएम रश्मि ने डाक फाइलों पर हस्ताक्षर किये और जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कक्षा-11 की मेधावी छात्रा सरिता कुमारी को एक दिन का एसपी बनाया गया। इसी विद्यालय की लक्ष्मी को एएसपी बनाया गया। एसपी सरिता ने भवानीनगर थाना को एक मामले में इंस्पेक्टर को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस पर एफआईआर दर्ज की गयी। ललितपुर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा-9 की बेटी शिवानी राजपूत को डीएम बनाया गया। तहसील की बेटियों को एसडीएम बनाकर जनसमस्याओं का निस्तारण कराया गया। बेटियों ने 114 जन समस्याएं सुनीं और 27 का मौके पर निस्तारण किया। झांसी डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि छात्रा अदिति साहू को डीएम बनाया गया। वहीं रामपुर डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि कक्षा 10 की मेधावी कामिनी गंगवार को एक दिन का डीएम बनाया गया। उन्होंने जनसुनवाई की। ब्लॉक का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कासगंज डीएम मेधा रूपम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत टॉपर भूमिका को एक दिन की डीएम बनाया गया। डीएम भूमिका ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कासगंज में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। लखीमपुर खीरी में कन्या पूजन शक्ति वंदन समारोह हुआ। इसमें परिषदीय विद्यालयों की 1100 बेटियों का कन्या पूजन किया गया। उन्हें उपहार से भरा बैग (टिफिन, बोतल, स्टील की प्लेट, दीवार घड़ी एवं एनीमिया चार्ट) भेंट किया गया। 6 माह की 11 बालिकाओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इन बेटियों को गर्म कपड़े और हाइजीन किट भी प्रदान की गई। डीएम शक्ति नागपाल ने कहा कि कन्याओं को मदद की नहीं बल्कि मौके की जरूरत है। इसी तरह गोंडा में “शक्ति सारथी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत 1000 पिंक कलर के ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनका उपयोग 90 फीसदी से अधिक महिलाओं द्वारा किया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 108 कन्याओं का पूजन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया।  

हबीबगंज नाका आज से ओपन टू ऑल, 7 महीने से था बंद

भोपाल  मेट्रो के काम की वजह से राजधानी में कई रास्तों पर पिछले कई महीनों से डायवर्जन चल रहा है। इसी वजह से पिछले 7 महीने से बंद हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहे वाला रास्ता अब खुलने जा रहा है। इसके खुलने से अब आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत मेट्रो के स्टील ब्रिज की वजह से इस रास्ते को बंद किया गया था। इसके बंद होने से 3 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते जो डायवर्जन प्लान हुआ था, उसकी वजह से लोगों को 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा था। इससे समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही जाम की वजह से भी आम लोग परेशान होते थे। चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया समय शुरुआत में इस डायवर्जन को 4 हफ्ते तक चलाने का प्लान था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी ड्यूरेशन बढ़ती रही। आखिर में 15 अक्टूबर को यह डायवर्जन खत्म करने का प्लान किया गया। सोमवार को मेट्रो के अफसरों ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का मुआयना किया। एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी ने सोमवार को मेट्रो का काम पूरा होने की जानकारी दी। मंगलवार को रास्ता पूरी तरह खोल दिया जाएगा। स्ट्रक्चर हटाने की वजह से लग गया ज्यादा समय हालांकि मेट्रो का काम 4 सितंबर को ही पूरा हो गया था लेकिन इसका स्ट्रक्चर हटाने में भी पूर्ण सावधानी की जरूरत होती है। इसे हटाने की वजह से डेढ़ महीना ज्यादा लग गया। स्ट्रक्चर 65 मीटर लंबा और 400 मैट्रिक टन वजनी था।

लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी, राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़

अजमेर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी मानें जाने वाले गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को इलाज के लिए अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से अस्पताल लाया गया। विक्रम सिंह बराड़ उर्फ विक्रमजीत सिंह बराड़ को हाई सिक्योरिटी जेल से मंगलवार को जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम सिंह बराड़ को बीमारी के कारण मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल से अजमेर जेएलएन अस्पताल लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों का जाब्ता भी अस्पताल में तैनात रहा। विक्रम सिंह बराड़ कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आरोपी विक्रम बराड़ को यूएई से गिरफ्तार किया था और उसे भारत लेकर आई थी। जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह बराड़ ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की मदद की थी। कई मामले हैं बराड़ के खिलाफ एनआईए की जांच में सामने आया कि विक्रम बराड़ लॉरेंस की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियार समेत दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। विक्रम बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विक्रम बराड़ सदस्य है। विक्रम बराड़ पर राजस्थान समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसने बॉलीवुड के दबंग खान और एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

पांच सीटों पर दशकों से हावी रहे ‘परिवार’, राजस्थान-उपचुनाव के दावेदारों के पैनल तैयार

दौसा. राजस्थान में विधानसभा के उपचुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने सभी 7 सीटों पर 3-3 नामों का पैनल तैयार कर लिया है। कांग्रेस भी अपने नामों को लेकर पहले बैठक कर चुकी है। नवंबर में सातों सीटों पर चुनाव करवाए जा सकते हैं। रामगढ़ और सलूंबर के अलावा उपचुनाव के लिए प्रस्तावित पांच सीटों वो हैं, जहां के विधायक लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के टिकट पर सांसद बन गए हैं। इनमें खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी हैं। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी में नामों की दावेदारी शुरू हो गई है, लेकिन इन 7 सीटों में से 5 सीट ऐसी हैं जहां भाजपा या कांग्रेस से जुड़े सियासी परिवारों का दबदबा है। यहां दिखेगी विरासत की सियासत — दौसा- कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा अब सांसद है। उनके परिवार में पत्नी सविता मीणा और बेटी दावेदार हैं। सविता 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इधर, भाजपा के दिग्गज नेता डॉ.किरोड़ लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भी दावेदारी में नजर आ रहे हैं। झुंझुनूं- कांग्रेस के ओला परिवार के सियासी गढ़ में विधायक चुने गए बृजेन्द्र ओला अब सांसद बन चुके हैं। पुत्र अमित ओला टिकट की कतार में हैं। फिलहाल पंचायत समिति सदस्य हैं। भाजपा से 2023 का चुनाव हारे निशित चौधरी फिर दावा कर रहे हैं। सलूंबर- दिवंगत विधायक अमृत लाल मीणा के बाद चर्चा है कि भाजपा उनके परिवार में ही टिकट देकर सहानुभूति लहर का फायदा ले सकती है। मीणा की पत्नी अभी सरपंच हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस की ओर से परंपरागत तौर पर दिग्गज नेता रघुवीर मीणा की दावेदारी है। खींवसर- सांसद हनुमान बेनीवाल की परंपरागत सीट पर फिर बेनीवाल परिवार का दावा है। भाई नारायण बेनीवाल पहले विधायक रह चुके हैं। इस बार हनुमान की पत्नी की चर्चा भी है। नागौर के दिग्गज सियासी परिवार मिर्धा फैमिली से ज्योति मिर्धा फिर एक बार दौड़ हैं। पूर्व में वह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हार चुकी हैं। चौरासी- चौरासी सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी का दबदबा है। यहां से विधानसभा चुनाव जीते बीएपी के राजकुमार रोत अब सांसद बन चुके हैं। इसलिए यह सीट चुनाव के लिए खाली हुई है। बीएपी ने इस सीट पर अपनी कैंपेनिंग शुरू भी कर दी है। राजकुमार रोत लगातार इस सीट पर दौरे कर रहे हैं। बीएपी सिर्फ यहीं नहीं बल्कि कुछ अन्य एसटी बाहुल्य सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार सकती है। रामगढ़- हाल में रामगढ़ से विधायक रहे जुबेर खान का निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट उपचुनाव के लिए खाली हो गई। बीते 3 दशक से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में इस सीट पर परिवारवाद हावी रहा है। कांग्रेस ने जहां 1990 से यहां जुबेर खान को ही प्रत्याशी बनाया वहीं। बीजेपी ने हर बार ज्ञानदेव आहूजा को उनके सामने उतारा। इस बार यहां कांग्रेस से इमरान टिकट के बड़े दावेदार हैं वहीं बीजेपी अपने बागी सुखविंदर पर दांव लगा सकती है।

कांग्रेस ने बताया ध्यान भटकाने की कोशिश, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बवाल का बीजेपी ने NSUI नेता को बताया आरोपी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में डबल मर्डर केस और आगजनी की घटना पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी एनएसयूआई का नेता है। वहीं कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का सूरजपुर मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस घटना के अपराधी कुलदीप साहू का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। वह कांग्रेस के किसी भी विंग, मोर्चा प्रकोष्ठ का किसी भी स्तर का पदाधिकारी, कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश में बढ़ते हुये अपराधों को रोक पाने में नाकाम सरकार अपराधों से ध्यान हटाने इस प्रकार का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा राज में अपराधी इतने बेलगाम और अराजक हो चुके है कि पुलिस के आरक्षक के घर पर घुसकर उसकी पत्नी की हत्या कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है क्रूर और भयानक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को सबक सिखाने के बजाय सरकार इसमें राजनैतिक पुर खोज रही है। कांग्रेस का मानना है अपराधी के साथ अपराधियों के जैसे कानून सम्मत बर्ताव किया जाना चाहिये, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिये। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार का काम है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधी का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उसका न्याय यात्रा का फर्जी पास सरकार के इशारे पर प्रचारित किया जा रहा है। न्याय यात्रा के पास का फार्मेट पूर्व निर्धारित था तथा सूचीबद्ध पदाधिकारियों को ही स्थायी यात्री, व्यवस्था संबंधी पास जारी किया गया था। बीजेपी का पलटवार: बोली- अपने गुंडा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़ कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध के लिए प्रलाप करने पर किया कटाक्ष भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसी कई गुण्डावाहिनियाँ प्रदेश में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्रपूर्ण टूलकिटिया एजेंडा चला रही हैं। प्रदेश में ऐसी कोई गंभीर आपराधिक वारदात बाकी नहीं रही है, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हों। राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है। दिल्ली में पाँच हज़ार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का कोकीन पकड़ाया, उसका सरगना भी कांग्रेस के एक सेल का अध्यक्ष था। कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो कांग्रेस नेताओं की तमाम तरह के अपराधों में संलिप्तता की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसे पालने-पोसने का काम कांग्रेस अपने शासनकाल में तो करती ही रही, अब उन्हीं गुण्डा-तत्वों का इस्तेमाल प्रदेश में अराजकता के लिए कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ कर रही है। ‘दीपक बैज के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों के लिये संरक्षण’ श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दीपक बैज के नेतृत्व में इन्हीं आपराधिक तत्वों के संरक्षण के लिए तथाकथित न्याय पदयात्रा का ढोंग कांग्रेस ने रचा था? उक्त पदयात्रा में भी जो तमाम आपराधिक तत्व कांग्रेस की तथाकथित न्याय पदयात्रा के पोस्टर ब्वॉय बने हुए थे। वे आपराधिक तत्व बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी किन नेताओं की शह पाकर कर रहे थे? कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित केके श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था।  श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है।

40 प्रिंसिपल के किये तबादले, राजस्थान-दौसा के 35 प्राचार्य इधर से उधर

दौसा. राजस्थान में आज जब उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला है, उससे ठीक पहले  दौसा से बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को बांसवाड़ा और बाड़मेर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी 40 प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें से 35 दौसा से हैं। ऐसे में इन तबादलों को सीधे उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। काबिले गौर यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दौसा सीट पर पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत नहीं दिख रही थी और उस समय बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सार्वजनिक तौर पर कुछ सरकारी कर्मचारियों को चेताया भी था कि दौसा में सरकारी कर्मचारी जो कर रहे हैं उसके लिए उन्हें बोरिया बिस्तर बांध कर तैयार रहना चाहिए। ऐसे में इस लिस्ट को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिन प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए है उनमे अधिकांश एसटी कम्युनिटी से हैं। ऐसे में ये तबादले चुनावी मुद्दा भी बन सकते हैं।

बेलगांव लीखावाडी में स्कूल मैजिक चालक की हार्ट अटैक से, बच्चों की ऐसे बचाई जान

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के बेलगांव लीखावाडी में आज एक स्कूल बच्चों को ले जाने वाली मैजिक चालक को सडक पर अटैक आ गया। अंतिम समय में भी चालक ने अपनी सूझबूझ से बच्चों की जान बचा ली। वाहन को सडक किनारे खडा कर दिया। बाद में उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास की है। पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता है। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से मैजिक लेकर निकला। लीखवाडी से लौटते समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेषानी हुई। इस समय मैजिक में बच्चे थे। उसने वाहन को सडक के किनारे खडा कर दिया। इस वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल उसे परासिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। राहुल सडक किनारे वाहन खडे नहीं करता तो वाहन के साथ कुछ भी हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था और उसकी मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, जिले के पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता था। आज सुबह वह लीखवाडी से बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था, उसी समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेशानी हुई। मैजिक में बच्चे थे। लिहाजा उसने तत्काल वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल राहुल को परासिया अस्पताल लेकर आए। राहुल सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करता तो हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था।

मुंहासों वाली त्वचा के लिए घर पर बनाएं नीम फेस वॉश

महिलाएं हों या पुरुष, एक्ने, फोड़े-फंसियों और चेहरे पर रह जाने वाले उनके दागों से हर कोई परेशानी रहती है। यूं तो ठीक करने के लिए हम कई तरह के फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असर के साथ-साथ ये त्वचा खराब भी हो सकती है। जैसे त्वचा में रूखापन आना, रेडनेस या इर्स्ट्रक्शन होना आदि। हम चाहते हैं कि आपको ऐसी कोई परेशानी न झेलनी पड़े। इसलिए आज हम आपको स्किन मस्क को ठीक करने वाले नीम से बनाने वाले फेस वाश की रेसिपी बताने वाले हैं। जिसे बनाना भी आसान है और ये आपकी त्वचा की सभी समस्याओं को खत्म कर देगा, उसे एक बार फ्री और ग्लोइंग बनाएंगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। चेहरे के लिए नीम के फायदे नीम में एंटी वैज्ञानिक गुण होते हैं जो हमारे चेहरे पर होने वाले एक और इससे जुड़े वीडियो वाले को प्रतिबंधित करने का काम करता है। साथ ही ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स, खुजली और पोर्स को साफ करने में भी मदद मिलती है। नीम के चमड़े के कंकाल के लिए बहुत ज्यादा स्वादिष्ट हैं कि आप इसे पेस्ट करने वालों के चेहरे पर भी लगा सकते हैं और अपने कंकाल के कंकाल से अकेले पा सकते हैं। फेस वॉश बनाने के लिए क्या करना चाहिए? नीम पाउडर- 3 चम्मच पानी- 2 कप सोप बेस- 2 क्यूब ग्लिसरीन- 1 चम्मच तेल- 5 चम्मच नोट- पहले नीम फेस वॉश कम मात्रा में ही निकालें और निशान लगाएं। अगर ये आपकी खाल को सूट करता है तो अगली बार ज्यादा मात्रा में बना लें। ऐसे तैयार करें फेस वॉश एक पैन लें और इसमें पानी और नीम पाउडर शामिल है, महान से सिलिकॉन के लिए रखें। पानी को तब तक लेबलें जब तक कि वो 2 कप से 1 कप ना रह जाए। अब नीम के इस पानी को अच्छा करके अलग कर लें। अब इस गर्म पानी में सोपबेलेस कैथेड्रल महान से मिक्स कर लें। जब ये कूल हो जाए फेस वॉश को एक बोतल में मांग लें। अब आप जब भी इससे जुड़ें तो उसके बाद किसी महान कलाकार का इस्तेमाल करना ना भूलें। इससे आपके चेहरे पर चमक और मुलायमपन बना रहेगा। टी ट्री ऑयल के स्किन बेनिट्स ट्री ऑयल एक ऐसा तेल है जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है साथ ही इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण चेहरे पर होने वाले पस वाले फोड़े-फंसियों को बढ़ाने से शुरू होता है और उन्हें ठीक करता है ।। इसके अलावा चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए भी ये बहुत बड़ा कमाल है। चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे कई सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले ग्लिसरीन हमारे चेहरे पर आई वसा को ठीक करने, एजिंग साइनस को कम करने, पोर्स के आकार को अधिक बढ़ने से रोकते हैं और चेहरे पर चमक लाने के लिए हानिकारक होते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि इसका उपयोग सीधे तौर पर नहीं किया जा सकता है, इसलिए आप इसे किसी भी नुस्खे के साथ ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pearl Chit Fund Refund: निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 करोड़ निवेशकों को 50 हजार करोड़ रुपये रिफंड अभियान शुरू

नई दिल्ली 50 हजार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप पोंजी स्कैम मामले में अब 10 साल बाद निवेशकों के चेहरे पर खुशी लौटनी शुरू हो गई है। इस स्कीम में फंसे करीब 6 करोड़ निवेशकों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी धनराशि वापस करने के लिए अभियान शुरू किया है। ईडी ने कहा कि उसने पर्ल एग्रो ग्रुप की 700 करोड़ रुपये की कुर्क की गई संपत्तियों की डिटेल जस्टिस लोढ़ा कमिटी के साथ शेयर की है। लोढ़ा कमिटी का गठन सुप्रीम कोर्ट ने किया था। यह कमिटी जब्त की गई संपत्तियों के निपटान और पीड़ितों को धनराशि वापस करने का काम करती है। सेबी ने लगाया था बैन पर्ल एग्रो ग्रुप ने 18 वर्षों में 59 मिलियन (5.9 करोड़) निवेशकों से 49,100 करोड़ रुपये लिए थे। यह रकम ‘अवैध’ रूप से ली गई थी। सेबी ने इस ग्रुप पर इस प्रकार से पैसा इकट्टा करने को लेकर बैन लगा दिया था। इस मामले की जांच एक दशक पहले उस समय शुरू हुई थी जब सीबीआई ने फरवरी 2014 में पहली बार एफआईआर दर्ज की थी। हवाला के जरिए दुबई भेजा गया था पैसा ईडी की जांच में पता चला कि पर्ल ग्रुप के प्रमोटरों ने एक पोंजी स्कीम शुरू की थी। इसमें उन्होंने निवेशकों को प्लॉट आवंटित करने का वादा किया था। हालांकि, रिटर्न देने के बजाय प्रमोटरों ने कोलकाता में रजिस्टर्ड फर्जी संस्थाओं को धनराशि ट्रांसफर कर दी। फिर इन कंपनियों से नकदी के रूप में पैसा निकाला गया और हवाला चैनलों का उपयोग करके दुबई भेजा गया। इसके बाद इन पैसे को होटल और रिजॉर्ट खरीदने के लिए कई देशों में निवेश किया गया। ऑस्ट्रेलिया में खपाई सबसे ज्यादा रकम जांच में पता चला कि ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति खरीदने में बड़ा निवेश किया गया था। 2018 में ED ने PACL और उसके प्रमोटर निर्मल सिंह भंगू की ऑस्ट्रेलिया में 462 करोड़ रुपये की दो संपत्तियां जब्त कीं। चार साल बाद भारत में भंगू के ग्रुप की संस्थाओं और सहयोगियों से जुड़ी 244 करोड़ रुपये की और संपत्तियां जब्त की गईं। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। कई राज्यों में हुई तलाशी पिछले हफ्ते ईडी ने इस राशि का पता लगाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तराखंड में 44 स्थानों पर तलाशी ली। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ED ने गुरुग्राम में SRS ग्रुप के प्रोजेक्ट SRS पर्ल, SRS सिटी, SRS प्राइम के घर खरीदारों को पहले लॉट में 78 फ्लैट लौटाना शुरू कर दिया है, जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, राजस्थान-झुंझुनू के अस्पताल में महिला की मौत

झुंझुनू. तीन नंबर रोड पर स्थित एक निजी स्काईलाइन अस्पताल में रविवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। झुंझुनू शहर में तीन नंबर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दी है। झुंझुनू के वार्ड नं. 40 निवासी मुमताज ने बताया कि मेरी मां बुल्ली बानो के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर था। मृतक के बेटे मुमताज ने बताया कि ऑपरेशन के लिए 9 अक्तूबर को तीन नंबर रोड पर स्थित स्काइ लाइन हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जांच करने के बाद अगले दिन 10 अक्टूबर को ऑपरेशन कर दिया और बताया कि अब बिल्कुल ठीक है। 13 अक्तूबर को दोपहर बाद अचानक मेरी मां को घबराहट होने लगी। चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गई। इस पर स्टाफ को बोला तो उन्होंने भी संभाला नहीं, फिर डॉक्टर को बुलाने का कहा तो बोले मीटिंग में है। रात को साढ़े 8 बजे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए वार्ड से लेकर आने तो अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। वह जिंदगी बचाते हैं, पर स्काईलाइन हॉस्पिटल मे डॉक्टरों और नर्सिंगकर्मियों ने इलाज में लापरवाही बरती है। जिसके कारण मेरी मां की मौत हुई है। मृतका की बॉडी को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

बीपीएल के आगामी संस्करण के लिए चटगांव किंग्स में शामिल हुए शाकिब अल हसन

ढाका  शाकिब अल हसन बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के आगामी संस्करण के लिए चटगांव किंग्स में शामिल हो गए हैं। पिछले साल, शाकिब ने रंगपुर राइडर्स के साथ दो साल का करार किया था, लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपसी समझ से अलग हो गए। फॉर्च्यून बरिशाल ने रिशाद हुसैन को चुना, लेकिन ऐसा तब हुआ जब 40 अन्य क्रिकेटरों को फ्रेंचाइजी द्वारा पहले ही चुना जा चुका था। शायद, फ्रेंचाइजी रिशाद को चुनने में झिझक रही थीं क्योंकि होबार्ट हरिकेन द्वारा इस सीज़न के बिग बैश लीग के लिए चुने जाने के बाद उनकी उपलब्धता थोड़ी अस्पष्ट है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने भी देर से अनुबंध किया था, बरिशाल ने उन्हें फिर से शामिल किया। मशरफे मुर्तजा को ग्रुप बी में रखे जाने से कुछ लोगों की भौंहें तन गईं क्योंकि उन्होंने पिछले संस्करण में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। हालाँकि, उन्हें सिलहट स्ट्राइकर्स द्वारा चुना गया था, जिसके लिए वह बीपीएल के पिछले दो संस्करणों में दिखाई दिए थे। खिलाड़ियों के ड्राफ्ट को लेकर काफी अनिश्चितता थी जो अंततः सोमवार (14 अक्टूबर) को ढाका में हुआ। बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद इस बात से प्रसन्न थे कि मसौदा तैयार हो गया। फारूक ने कहा,हम सभी बहुत अनिश्चितता में थे। मुझे यह भी पता नहीं था कि कितनी टीमें भाग लेंगी। इसमें बहुत मेहनत लगी। मेरी बीपीएल टीम ने भी इस पर काम किया। अब, हमने ड्राफ्ट रखा है। मुख्य टूर्नामेंट में आधे महीने बचे हैं, मुझे विश्वास है कि टीमें अपनी टीमों को और मजबूत करने में सक्षम होंगी। उन्होंने कहा, ज्यादातर टीमों के पास अभी भी भरने के लिए कुछ स्थान हैं। अब तक, हमने योजना के अनुसार ड्राफ्ट आयोजित किया है, हालांकि इसमें एक बार देरी हुई। इसे देखते हुए, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह बहुत बुरा रहा है। सात टीमें हैं। हम कई नई चीज़ें आज़मा रहे हैं। यह 100 प्रतिशत सही नहीं होगा लेकिन यह पहले से बेहतर होगा। फारूक ने यह भी कहा कि ध्यान बीपीएल के लिए अच्छी बल्लेबाजी पिचें उपलब्ध कराने पर होगा। उन्होंने कहा, इस बार, हमारा पूरा प्रयास अच्छे बल्लेबाजी विकेट सुनिश्चित करने का होगा जहां गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो उनका सम्मान किया जाएगा। मेरा मानना है कि पिछले टूर्नामेंट में भी विकेट बहुत खराब नहीं थे। दिन के मैचों में रन कम थे। इस बार, हम टी20 क्रिकेट को और अधिक मनोरंजक बनाने की कोशिश करेंगे।” बीपीएल टीमें 27 दिसंबर को निर्धारित टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख तक खिलाड़ियों को सीधे साइन करना जारी रख सकती हैं। ढाका कैपिटल्स, चटगांव किंग्स और दरबार राजशाही इस सीज़न में नई फ्रेंचाइजी हैं, जबकि फॉर्च्यून बरिशाल, खुलना टाइगर्स, सिलहट स्ट्राइकर्स और रंगपुर राइडर्स पिछले चक्र से फ्रेंचाइजी हैं। बीपीएल ड्राफ्ट के बाद टीमें: ढाका कैपिटल्स:- प्रत्यक्ष हस्ताक्षर: मुस्तफिजुर रहमान और तंजीद हसन तमीम प्रत्यक्ष विदेशी हस्ताक्षर: थिसारा परेरा, जॉनसन चार्ल्स, अमीर हमजा, शाहनवाज दहानी और स्टीफन एस्किनाज़ी ड्राफ्ट से: लिटन दास, हबीबुर रहमान सोहन, मुकीदुल इस्लाम, अबू जायेद, सब्बीर रहमान, मुनीम शहरयार, आसिफ हसन, शहादत हुसैन दीपू, मुसफिक हसन (स्थानीय), सईम अयूब और अमीर हमजा होटक (विदेशी)। चटगांव किंग्स:- प्रत्यक्ष हस्ताक्षर: शाकिब अल हसन और शोरफुल इस्लाम प्रत्यक्ष विदेशी हस्ताक्षर: मोइन अली, उस्मान खान, हैदर अली, एंजेलो मैथ्यूज, मोहम्मद वसीम जूनियर और बिनुरा फर्नांडो ड्राफ्ट से: शमीम हुसैन, परवेज़ हुसैन इमोन, खालिद अहमद, अलीस अल इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, नईम इस्लाम, मारुफ मृधा, रहतुल फिरदौस जावेद, शेख परवेज जिबोन, मार्शल अयूब (स्थानीय), ग्राहम क्लार्क और थॉमस ओ’कोनेल (विदेशी) )। दरबार राजशाही:- सीधे हस्ताक्षर: एनामुल हक बिजॉय ड्राफ्ट से: तस्कीन अहमद, जिशान आलम, यासिर अली, सब्बीर होसेन, संजमुल इस्लाम, एसएम महेरोब हसन, अकबर अली, हसन मुराद, मोहम्मद शफीउल इस्लाम, मोहर शेख (स्थानीय), साद नसीम और लाहिरू समराकून (विदेशी)। फॉर्च्यून बरिशाल:- प्रत्यक्ष हस्ताक्षर: तौहीद हृदयोय रिटेन किए गए खिलाड़ी: तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम प्रत्यक्ष विदेशी हस्ताक्षर: काइल मेयर्स, डेविड मालन, मोहम्मद नबी, फहीम अशरफ, अली मोहम्मद, जहानदाद खान ड्राफ्ट से: महमूदुल्लाह, तनवीर इस्लाम, नजमुल हुसैन, रिपन मोंडोल, एबादोत हुसैन, नईम हसन, रिशद हुसैन, तैजुल इस्लाम, शोहिदुल इस्लाम, अरिफुल इस्लाम (स्थानीय), जेम्स फुलर, पथुम निसांका और नंद्रे बर्गर (विदेशी) सिलहट स्ट्राइकर्स:- प्रत्यक्ष हस्ताक्षर: जेकर अली अनिक रिटेन किए गए खिलाड़ी: तंजीम हसन साकिब और जाकिर हसन प्रत्यक्ष विदेशी हस्ताक्षर: पॉल स्टर्लिंग और जॉर्ज मुन्से ड्राफ्ट से: रोनी तालुकदार, मशरफे बिन मुर्तजा, अल-अमीन हुसैन, अराफात सनी, रुयेल मिया, अरिफुल हक, निहादुज्जमां, नाहिदुल इस्लाम (स्थानीय), रहकीम कॉर्नवाल, समीउल्लाह शिनवारी और रीस टॉपले (विदेशी)। खुलना टाइगर्स:- सीधे हस्ताक्षर: मेहदी हसन रिटेन किए गए खिलाड़ी: अफीफ हुसैन और नसुम अहमद प्रत्यक्ष विदेशी हस्ताक्षर: ओशाने थॉमस ड्राफ्ट से: हसन महमूद, मोहम्मद नईम, इमरुल कायेस, महिदुल इस्लाम अंकोन, अबू हिदर रोनी, जियाउर रहमान, महफुजुर रहमान रब्बी, महमूदुल हसन जॉय (स्थानीय), मोहम्मद हसनैन, लुईस ग्रेगरी और मोहम्मद नवाज (विदेशी)। रंगपुर राइडर्स:- सीधे हस्ताक्षर: मोहम्मद सैफुद्दीन रिटेन किए गए खिलाड़ी: नुरुल हसन सोहन और महेदी हसन प्रत्यक्ष विदेशी हस्ताक्षर: एलेक्स हेल्स, ख़ुशदिल शाह, अल्लाह ग़ज़नफ़र, स्टीवन टेलर और सौरभ नेत्रवलकर ड्राफ्ट से: नाहिद राणा, सैफ हसन, सौम्या सरकार, रकीबुल हसन, रेजाउर रहमान राजा, इरफान सुक्कुर, क मरुल इस्लाम रब्बी, तौफीक खान तुषार  

पैरासिटामोल के दम पर चल रहा हैं एसईसीएल होस्पिटल

झगराखाण्ड/एमसीबी साऊथ झगराखाण्ड कालरी, हसदेव क्षेत्र मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एसईसीएल होस्पिटल में दवाई की किल्लत हर वक्त बना रहता है। यहां केवल पैरासिटामोल की गोली दिया जाता हैं। यहाँ दवाई देने के नाम पर बदले में केवल पर्ची पकड़ा कर बाहर से दवाई लेने का सलाह दे दिया जाता है। दवाई नहीं मिलने की स्थिति में मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच प्राय: बकझक होते रहता है। फिलहाल इस एसईसीएल होस्पिटल का भगवान ही मालिक हैं। विगत कई माह से इमरजेंसी ड्यूटी वा डिस्पेंसरी रविवार एवं पब्लिक हालीडे के दिन बंद रहता हैं, जिससे यहां के मरीजों को काफी परेशानी होता हैं, यहां से कोई भी डिस्पेंसरी लगभग सात-आठ किलोमीटर दूर है जो कि वहां तक मेडिकल सुविधा के लिए हर मरीज को जाना संभव नहीं हो पाता हैं। पहले डिस्पेंसरी हमेशा चालू रहता था लेकिन अब बंद रहने  के कारण मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। होस्पिटल में सफाई की व्यवस्था भी अत्यंत लचर हैं। होस्पिटल प्रबंधन के ओर से सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। होस्पिटल प्रबंधक के लापरवाही से कर्मी भी मनमानी ढंग से ड्यूटी करते हैं। गौरतलब हो कि तीन हजार के करीब आबादी वाले विभिन्न इकाईयों कालरी कर्मचारी परिवार के साथ यहाँ निवासरत है। काफी संख्या में इलाज कराने के लिए मरीज़ यहाँ आते हैं, परन्तु जिम्मेदार बें-परवाह हैं। इसकी शिकायत भी कुछ जागरुक जनों द्वारा विभिन्न प्रबंधक को किया गया लेकिन मिथ्या साबित हुआ। बहरहाल साऊथ झगराखाण्ड एसईसीएल होस्पिटल में यहां के मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक की भूमिका में हैं। चिकित्सकों की कमी और दवा की किल्लत लंबे समय से बरकरार है। लेकिन समुचित इलाज के अभाव में मरीजों को के अस्पतालों में जाने की मजबूरी है। जहां स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर लूट-खसोट किया जाता है। होस्पिटल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के नाम पर कागजी खानापूर्ति करते हैं। यदि कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाए तब उसका इलाज कैसे होगा? इस बात को ध्यान रखते हुए प्रबंधक को चाहिए कि पूर्व की भांति रविवार एवं पब्लिक हालीडे के साथ पूरे सप्ताह डिस्पेंसरी चालू रखना चाहिए ताकि यहां कर्मचारी अपने साथ अपने परिवार का स्वास्थ्य सुविधा ले सके।

सिंहस्थ-2028 में100 करोड़ से अधिक के काम के लिए कैबिनेट मंजूरी, 50 KM रेडियस में बनेगी सिंहस्थ के लिए पार्किंग

उज्जैन सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन में 10 किमी से लेकर 50 किमी एरिया तक में मुख्य मार्गों पर पार्किंग सह ट्रांजिट क्षेत्र बनाए जाएंगे। 10 सितंबर को हुई बैठक में उज्जैन कलेक्टर ने मुख्यमंत्री और सिंहस्थ की मंत्रिमंडलीय कमेटी के सामने प्रजेंटेशन दिया था। 4 दिन बाद इस प्रजेंटेशन का विवरण जारी हुआ। जिसके मुताबिक उज्जैन जिला प्रशासन के प्रजेंटेशन पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। विभागों से कहा- समय सीमा में कराएं काम नोडल एजेंसी बनाए गए नगरीय विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों से कहा है कि समय-सीमा में काम पूरा कराएं। बड़े वाहन शहर के बाहर रोके जाएंगे और वहां सुविधायुक्त ट्रांजिट स्थल बनाए जाएंगे। इन ट्रांजिट स्थलों से शहर के अंदर तक (मंदिर के घाटों तक आने के लिए) नि:शुल्क परिवहन (इलेक्ट्रिक बसें) की व्यवस्था की जानी चाहिए। छोटे और निजी वाहनों को शहर के भीतर न्यूनतम दूरी तक आने की अनुमति देने और शहरी सीमा में तय पार्किंग स्थलों को चिह्नित किए जाएं और उनके उपयोग की कार्ययोजना बनाएं। इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी बस अड्‌डों को चिह्नित कर उनकी क्षमता विस्तार, सुविधा, मजबूतीकरण और नवीनीकरण का काम पुनर्घनत्वीकरण योजना या पीपीपी मोड पर किया जाएगा। सिंहस्थ में होने वाले कामों को लेकर केंद्रीय योजनाओं और केंद्र सहायता वाली योजनाओं व निजी जनभागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से काम कराने पर फोकस किया जाएगा। सिंहस्थ के कामों के प्रस्ताव संबंधित विभाग, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नोडल विभाग नगरीय विकास और आवास विभाग को भेजे जाएंगे। नगरीय विकास विभाग करेगा इन प्रस्तावों का परीक्षण जो काम किए जाने हैं, उसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है जो विचार कर काम को कार्ययोजना में शामिल किए जाने का फैसला करेगी। इसके साथ ही इस कमेटी द्वारा विभागीय कार्य, सिंहस्थ मद के काम और पीपीपी मोड के काम के लिए वित्तीय व्यवस्था की भी अनुशंसा की जाएगी। इस मामले में अंतिम निर्णय मंत्रिमंडलीय समिति लेगी। 100 करोड़ से अधिक के काम के लिए कैबिनेट मंजूरी     मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा कामों को मंजूरी दिए जाने के बाद विभागीय मद से काम होगा। मुख्य सचिव इसकी समीक्षा करेंगे।     सिंहस्थ मद से होने वाले कामों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति लेना होगी। 20 करोड़ रुपए तक के काम स्टेट फाइनेंस कमेटी और 100 करोड़ तक के काम ईएफसी और इससे अधिक राशि के काम कैबिनेट की मंजूरी के बाद होंगे।     3 साल से अधिक समय लगने वाले कामों को चिह्नित कर लिया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इसका परीक्षण भी कर लिया है। यह काम करेगा PWD     लोक निर्माण विभाग (PWD) खाकचौक वीर सावरकर चौराहा से गढ़कालिका से भर्तहरी गुफा होकर रंजीत हनुमान तक सड़क और पुल बनाएगा। मंगलनाथ और दत्त अखाड़ा क्षेत्र को जोड़ने के लिए केडी गेट से वीरा दुर्गादास छत्री होकर गोन्सा चौराहा तक नदी पर पुल समेत अन्य वैकल्पिक निर्माण कराए जाएंगे।     सिद्धवट कूट से कैलाश खो तक सस्पेंशन ब्रिज बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग भी एक पैदल पुल बनाएगा। इसकी आवश्यकता का परीक्षण करने के लिए कहा है।     इंदौर-उज्जैन मार्ग से होकर बड़नगर और जावरा मार्ग को जोड़ते हुए सिंहस्थ बायपास पर लंबाई 19 किमी तक फोरलेन बनाने का काम किया जाएगा।     इंदौर-खंडवा नेशनल हाइवे पर बड़वाह और सनावद में एनएचएआई बायपास बनाएगा। इसके लिए परीक्षण करने का फैसला किया गया है।

स्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’ रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा का नया गाना बनारस की पान रिलीज हो गया है। स्वीटी छाबड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की याद दिला दी हैं। रेखा की याद दिलाने वाला स्वीटी छाबड़ा की मनमोहक अदाकारी में गाना ‘बनारस की पान’ रिलीज किया गया है।इस गाने को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में वीडियो में स्वीटी छाबड़ा हरे रंग की कढ़ाई किया हुआ अनारकली पोशाक पहने, सिर से पाँव तक गहनों से सजी धजी नजर आ रही हैं। स्वीटी छाबड़ा प्रोडक्शंस प्रस्तुत बनारस की पाान की मेकिंग स्वीटी छाबड़ा के स्टूडियो द्वारा की गई है। इस गाने को सोनी सरगम ने गाया है। गीतकार अमर बिदेशी एवं संगीतकार शीबू देब हैं। म्यूजिक डेवलपमेंट संजय लालटन एंड सरगम टीम पटना ने किया है। डीओपी चितरंजन ढाल, कोरियोग्राफर अश्विन मास्टर, आर्ट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, एडिटर एवं डीआई साहिल बाबू हैं। स्वीटी छाबड़ा ने कहा, मुझे बनारस की पान गाने पर काम करने में बहुत मज़ा आया। बनारस की पान एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है, और मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं। ये गाना मेरे फैंस के लिए मेरी तरफ से एक तोहफा है, और जिस तरह से इसे लोग पसंद कर रहे हैं, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं।  

अर्जेंटीना को बोलीविया के खिलाफ मैक एलिस्टर की वापसी की उम्मीद

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी मंगलवार को बोलिविया के खिलाफ़ अपने घरेलू विश्व कप क्वालीफ़ायर के लिए एलेक्सिस मैक एलिस्टर की वापसी का अंतिम क्षण तक प्रतीक्षा करेंगे। मैक एलिस्टर गुरुवार को वेनेजुएला के साथ एल्बिसेलेस्टे के 1-1 से ड्रॉ मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने प्रशिक्षण फिर से शुरू कर दिया है और ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल में होने वाले मैच में खेल सकते हैं। लिवरपूल के मिडफील्डर की फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर स्कोलोनी ने कहा, एलेक्सिस ने सामान्य रूप से प्रशिक्षण लिया और हम आज बाद में निर्णय लेंगे कि वह खेलने के लिए तैयार है या नहीं। स्कोलोनी ने मैच की शुरुआत में इंटर मिलान के लुटारो मार्टिनेज और एटलेटिको मैड्रिड के जूलियन अल्वारेज़ के साथ आक्रमण करने की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा, हमें अभी भी शुरुआती टीम को परिभाषित करने की आवश्यकता है, लेकिन हमारे पास उन दोनों के साथ खेलने की संभावना है। अर्जेंटीना वर्तमान में नौ मैचों में 19 अंकों के साथ 10-टीम दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र की स्टैंडिंग में सबसे आगे है, जो छठे स्थान पर मौजूद बोलीविया से सात अंक आगे है। स्कोलोनी ने अपने खिलाड़ियों से बोलीविया को हल्के में न लेने का आग्रह किया क्योंकि उनका लक्ष्य 1994 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का है। स्कोलोनी ने कहा, हम बोलीविया का बहुत सम्मान करते हैं। वे अच्छा खेल रहे हैं और हम किसी भी परिस्थिति में आत्मसंतुष्ट नहीं हो सकते। उनके पास पाँच अच्छे मिडफील्डर हैं। हम जानते हैं कि हमें सतर्क रहना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खेलने के लिए तैयार रहना होगा।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet