LATEST NEWS

आरोपियों ने किया खुलाशा, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में कचरू साहू की हत्या कर गुमराह करने पेड़ पर लटकाई लाश

कबीरधाम. रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह के युवक कचरू साहू के हत्या मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस गांव से करीब 10 किमी दूर एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के जंगल में 15 सितंबर को कचरू साहू उर्फ शिव प्रसाद साहू की शव फंदे पर लटकी मिली थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया गया। मामले में जब बालाघाट पुलिस ने बारीकी से जांच की तो हत्या की जानकारी सामने आई है। बुधवार को बालाघाट पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान मृतक से संबंधित साक्षियों के बयान लिए गए। मृतक के मोबाइल नंबर व संदेहियो के नंबर की सीडीआर प्राप्त कर गहनता से एनालिसिस किया गया। अलग-अलग संदेहियों से पूछताछ की गई। मुखबिरों द्वारा गोपनीयता से सभी संदेहियो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जांच के दौरान संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई, लेकिन संदेहियो द्वारा गुमराह किया जाता रहा। संदेही टेकचंद पटेल से प्रांरभिक लीड मिली। सभी संदेही से अलग-अलग पूछताछ पर हत्या का खुलासा हुआ। प्लान के मुताबिक टेकचंद पटेल, रोशन साहू, दिनेश साहू, राखीलाल हिरवाने  द्वारा मृतक कचरू साहू को उसके ही गमछे से पेड़ पर फांसी पर लटका करके हत्या की गई है। इस तरह वारदात को दिया अंजाम दिनेश व रोमन ने कचरू के प्रत्येक गतिविधि की बारिकी से रैकी की। उसके आने-जाने उठने बैठने के संबंध में जानकारी लिया। इन्हें पता चला की कचरू का दमोह (एमपी) तरफ आना-जाना लगा रहता है। प्लान बनाया कि इसे छत्तीसगढ़ की सीमा के बाहर मध्यप्रदेश में निपटाएंगे। कचरू के सबसे करीबी दोस्त टेकचंद पटेल को पैसा का लालच देकर कचरू के लोकेशन देने के संबंध में मनाया। इसके एवज में 10 हजार रुपये एडवांस भी दिए। साथ ही दिनेश और रोमन ने अपने रिश्ते के भाई राखीलाल (जो कि दिनेश के बुआ का लड़का है) को शामिल किया। 14 सितंबर को टेकचंद के माध्यम से दिनेश व रोमन को पता चला कि कचरू दमोह के तरफ गया है। दमोह मे जाकर प्लान बनाया कि टेकचंद कचरू साहू को घटना स्थल पर चिकन पार्टी के नाम पर लेकर आएगा। करीब शाम सात बजे शाम टेकचंद के सूचना देने पर दिनेश, रोमन, राखीलाल मौके पर जाकर कचरू को डंडे से मारकर और उसके गमछे से उसका गला घोंटकर बेहोश कर दिए। टेकचंद मौके से भाग गया। बाद प्रकरण को आत्महत्या दिखाने के लिए पास के जंगल के पेड़ पर कचरू के ही गमछे से फांसी पर टांगकर हत्या कर दिए। साक्ष्य को इधर-उधर गायब कर दिया। इसलिए की थी हत्या आरोपी दिनेश व रोमन से पूछताछ में बताया कि शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू वर्तमान साहू समाज का लोहारीडीह सर्कल का अध्यक्ष था। हमारे परिवार को समाज से बाहर कर परेशान कर दिया था। कुछ दिन पूर्व दिनेश साहू के परिवार को समाज में शामिल किया गया था, लेकिन कचरू साहू के कारण समाज ने फिर से निकाल दिया था। मृतक द्वारा अपने साथी के साथ दिनेश व उसके पिता रघुनाथ साहू की पिछले साल हत्या का प्रयास किया था। झूठा मुकदमा भी इनके ऊपर थाना में करवाया था। बीते साल कचरू ने दिनेश की मां को साजिश कर सरपंच के पद से हटवा दिया था। मृतक ने दिनेश के पिता रघुनाथ साहू पर अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी का झूठा मुकदमा करवाया था। रोमन साहू के परिवार को लंबे समय से समाज में शामिल नही किया गया। रोमन साहू के खेत को जानवर से चरवा दिया गया था। खेत के घर में आग लगा दिया गया था। कुछ दिनों से कचरू साहू द्वारा दिनेश और उसके परिवार को जान से मारने की बार-बार धमकी दे रहा था। इस कारण से तंग आकर दिनेश और रोमन ने कचरू को हत्या कर रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।  ये हुए गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल उम्र 24 निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू उम्र 33, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू उम्र 32, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने उम्र 40 वर्ष निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक क्रमांक CG 08 AP 1118 व मोबाइल फोन को जब्त किया है। बालाघाट एसपी ने अच्छी विवेचना पर बिरसा थाना पुलिस की टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया है।

शेयर बाजार में रोजगार के अवसरों की कमी नहीं

अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद लोगों में निवेश की प्रवृत्ति बढ़ी है। आजकल सामान्य लोग भी शेयर मार्केट में दिलचस्पी लेने लगे हैं। आज पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा निवेश कंपनियां और वित्तीय सलाहकार कंपनियां मैदान में हैं। लिहाजा शेयर मार्केट से संबंधित रोजगार में भी इजाफा हुआ है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में अब एमबीए, सीए, आईसीडब्लूए या स्टॉक एक्सचेंज से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट होल्डर्स अपना भविष्य संवार रहे हैं। पिछले कुछ सालों में शेयर मार्केट के क्षेत्र में कई बड़े घोटाले सामने आए हैं। उनमें प्रतिभूति घोटाला, यूटीआई जैसे घोटाले ने तो सरकार की जड़ें हिला कर रख दीं। लिहाजा इससे निजात पाने के लिए सरकार ने कई कानून और उच्च तकनीकी प्रक्रिया अपनाई है। जिसके तहत शेयर मार्केट में रोजगार के लिए सरकार ने सर्टिफिकेट कोर्स जैसी शर्ते अनिवार्य कर दी हैं। यही वजह है कि कैपिटल मार्केट डीलर मॉड्यूल, प्रोग्राम ऑन कैपिटल मार्केट, सर्टिफिकेट कोर्स ऑन स्टॉक मार्केट और शेयर ब्रोकिंग जैसे पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। फिलहाल इस क्षेत्र में बहुत ही कम प्रतियोगिता है। लिहाजा सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला आसानी से मिल जाता है। फाइनेंस से एमबीए, इकोनॉमिक्स या कॉमर्स से मास्टर डिग्री धारक और चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसे पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थी भी इस क्षेत्र में कॅरियर बना सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह के फाइनेंस, कॉमर्स और मैनेजमेंट के कोर्स कर रहे युवाओं के लिए भी शेयर मार्केट से जुड़े विभिन्न उपक्रमों और सहायक−क्षेत्रों में प्रबल सभावनाएं हैं। आम लोगों के लिए इंश्योंरेंस फंड, रिटायरमेंट फंड और म्यूचुअल फंड जैसे निवेश का फंडा समझ से बाहर होता है। इसीलिए उन्हें निवेश के लिए एक सलाहकार की जरूरत भी पड़ती है। ऐसे में कंसल्टेंसी का काम भी बेहतर रोजगार होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी मार्केट एनालिस्ट, रिसर्च एनालिस्ट या इक्विटी रिसर्चर के तौर पर भी काम कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इन संस्थाओं से संपर्क कर सकते है− -नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, नई दिल्ली। -बीएसई ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई। -आईसीएफएआई, हैदराबाद। -इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कैपिटल मार्केट एंड डेवलपमेंट, करोलबाग, दिल्ली। -जेडीसी बिटको इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, नासिक।  

मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने नौ विकेट चटकाए, भारत का सबसे कम टेस्ट स्कोर

बेंगलुरु मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को सामूहिक रूप से नौ विकेट चटकाए और भारत को सिर्फ 46 रन पर आउट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने घरेलू मैदान पर अपना सबसे कम स्कोर और कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम टेस्ट स्कोर दर्ज किया है। बादल छाए रहने की स्थिति में, हेनरी ने लाइन और लेंथ पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और 5-15 विकेट चटकाए और 100 टेस्ट विकेट लेने का कीर्तिमान भी हासिल किया। भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे ओ’रुर्के ने अपनी अजीबोगरीब उछाल और लेंथ के मिश्रण से शानदार प्रदर्शन किया और 4-22 विकेट चटकाए, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एक विकेट लिया। इससे पहले भारत का घरेलू मैदान पर सबसे कम टेस्ट स्कोर दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन था। भारत का घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर 46 है, वहीं विदेशी टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर और भी कम है। 2020 में एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 36 रन पर ढेर हो गया था, जो न केवल विदेशी टेस्ट में उनका सबसे कम स्कोर है, बल्कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में भी उनका सबसे कम स्कोर है। भारत की बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि उसके पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर 20 रन ऋषभ पंत का रहा। भारत की ओर से ऋषभ पंत (20) और यशस्वी जायसवाल (13) ही ऐसे दो बल्लेबाज थे जिन्होंने दोहरे अंकों में स्कोर बनाया। पांच भारतीय बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, जिससे टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक अनचाही उपलब्धि दर्ज हुई। कुल मिलाकर, यह टेस्ट में भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर था, इससे पहले 2020 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 और 1974 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर था। यह भारत में टेस्ट मैच में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर भी था।  

शेख हसीना ने बांग्लादेश से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर देश छोड़ा था, अब गिरफ्तारी वॉरंट हुआ जारी

ढाका बांग्लादेश में तख्तापलट और खूनी हिंसा के बाद देश छोड़कर निकलीं शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार देश की एक अदालत ने उन पर मानवता के खिलाफ अपराध किए जाने के आरोपों में गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। शेख हसीना ने बांग्लादेश से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर देश छोड़ा था और दिल्ली के पास स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरी थीं। उसके बाद से वह भारत में ही रह रही हैं, लेकिन उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। शेख हसीना के खिलाफ अदालत में अर्जी डालने वाले वकील मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने कहा कि यह यादगार दिन है। वहीं बांग्लादेश में आंदोलन के दौरान मारे गए सैकड़ों लोगों में से एक के परिजनों ने कहा कि यह अच्छी खबर है। हम उम्मीद करते हैं कि अब शेख हसीना के खिलाफ ट्रायल आगे बढ़ेगा और हमें न्याय मिलेगा। शेख हसीना बीते 15 सालों से बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज थीं। उन पर आरोप है कि पीएम रहते हुए उनके शासनकाल में बड़े पैमाने पर लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा राजनीतिक विरोधियों को चुन-चुनकर मार डाला गया। बांग्लादेश इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल के मुख्य अधिवक्ता ताजुल इस्लाम ने कहा कि शेख हसीना को 18 नवंबर को अदालत ने पेश करने का आदेश दिया है। इस्लाम ने कहा, ‘शेख हसीना उन लोगों का नेतृत्व कर रही थीं, जिन्होंने देश में जुलाई से अगस्त तक हिंसा फैलाई, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए।’ अदालत ने शेख हसीना के अलावा उनकी पार्टी अवामी लीग के महासचिव कायदुल कादर को भी अरेस्ट करने को कहा है। इन दोनों नेताओं के अलावा 44 अन्य के लिए भी गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है। इन 44 लोगों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

आईपीएल की फ्रैचाइजी एसआरएच के गेंदबाजी कोच का पद डेल स्टेन ने छोड़ा

नयी दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया हैं। स्टेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में मेरे कुछ वर्षों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद, दुर्भाग्य से मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा।” उन्होंने कहा, “हालांकि, मैं दक्षिण अफ्रीका में एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा। एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप दो बार विजेता रहा है आइए इसे लगातार तीन बार विजेता बनाने का प्रयास करें।” उल्लेखनीय है कि स्टेन को वर्ष 2021 के आखिर में हेड कोच टॉम मूडी के अधीन एसआरएच का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2023 में ब्रायन लारा ने मूडी से पदभार संभाला और 2024 सीजन से पहले, डेनियल विटोरी को नया हेड कोच के रूप में घोषित किया गया। विटोरी के नेतृत्व में एसआरएच ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हारने से पहले 2018 के बाद से अपना पहला फाइनल खेला था। स्टेन ने आईपीएल में एसआरएच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और अन्य कई टीमों की फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।  

15 पुलिस जवान घायल और तीन गंभीर, छत्तीसगढ़-धमतरी में पुलिस बस ने ट्रक को मारी टक्कर

धमतरी. धमतरी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्राम संबलपुर के पास पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के जवान रिफ्रेशर कोर्स में पुलिस कैंप मनाने गए थे। वहीं, 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद आज सभी बस में सवार होकर  सुकमा लौट रहे थे, तभी ग्राम संबलपुर के पास बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में महिला-पुरुष सहित कुल 20 जवान बस में सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

18 से 27 अक्टूबर तक बिजली मेंटेनेंस, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

छिंदवाड़ा मानसून के बाद बिजली विभाग ने एक बार फिर से मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। बिजली तारों के मेंटेनेंस के चलते 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को अलर्ट किया है कि वह संबंधित समय से पूर्व बिजली आपूर्ति संबंधी कार्य निपटा लें। एमपीईबी का यह मेंटेनेंस कार्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा। जानिए कब कहां बंद रहेगी बिजली आपूर्ति। 18 अक्टूबर को यहां बंद रहेगी बिजली : थुनिया फीडर – थुनिया भाण्ड, हवाई पट्टी, आशीर्वाद बाया, एनी कॉलेज, खैरवाडा, लिंगा वितरण केन्द्र का आशिक क्षेत्र । 19 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी आपूर्ति : वाटर सप्लाई फीडर एस.ए.एमा, कॉलोनी, भरतादेव रोड, ठाकरेढाना, आनंद लॉन, छत्रपति शिवाजी स्कूल, शंकर होम, ओम स्टेट, उब्लू सी.एल. कॉलोनी, चन्द्रप्रभा लॉन, सपना चौक चंदनगांव आदि। 20 अक्टूबर को चंदनगांव फीडर : साबलेवाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अशीर्वाद कॉलोनी, माता मंदिर कॉलोनी, कृषि विज्ञान सोन्द्र, 132 के.व्ही. कॉलोनी, जे.पी. इन होटल, नागपुर रोड बोदरी नदी से कृष्णा मोटर्स तक का क्षेत्र। 21 अक्टूबर को सोनपुर फीडर : सोनपुर बस्ती एवं प्रधान मंत्री आवास सोनपुर 22 अक्टूबर को खजरी फीडर : खजरी फीडर प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सिद्धी विनायक कॉलोनी, सांई वाटिका, नेचर सिटी, शिरडीपुरन, फ्रेण्ड्स कॉलोनी, आनंद नगर, उमरुटोला आदि। 23 अक्टूबर को मोहरली फीडर : मोहरली फीडर फर्स्ट स्टेप स्कूल, विनराड़ाना, जामुनझिरी, झण्डा, गिट्टी खदान, मोहरली, खैरी भोपाल, लहगहुआ आदि। 24 अक्टूबर को लिंगा फीडर : श्रद्धा नगर, अंबेडकर नगर, रानी कोठी, राज नगर, प्रज्ञापुरन, संचार कॉलोनी, गुरैया रोड़, बर्धनान सिंटी, पाठावाना, सब्जी मण्डी, डी.एल.एस. होम्स, हाथीगोटा चंदनगांव आदि। 25 अक्टूबर को कुकड़ा फीडर : कुकड़ा फीडर कुकड़ा, ताज नगर, उबैद नगर, अमन कॉलोनी, येद विहार कॉलोनी, विद्या सागर रेसीडेंसी, दुग्ध डेयरी, ढीमराढाना आदि। 26 एवं 27 अक्टूबर को गांगी वाड़ा एवं सर्रा फीडर : गांगीवाडा एवं मुरैया फीडर परासिया रोड, भायदे कॉलोनी, विशु नगर, आदर्श नगर, विवांता हॉस्पिटल, मलेरिस हॉस्पिटल, सर्वोत्तम नगर अपनी रसोई, संजू बाबा, कामठी विहार, नोनिया करबल, बजरंग नगर, शंकर नगर, काराबोह क्षेत्र। सर्रा फीडर एम पी ई थी. ऑफिस एकता कॉलोनी, पचमढीढाना, टाईल्स फेक्ट्री, पम्प हाउस कॉलोनी, महाजन लॉन, सर्रा, मटकुली, सोनारे हॉस्पिटल नागपुर रोड, राजा की बगिया से पेट्रोल पम्प चंदनगांव तक।

सुप्रीम कोर्ट ने धारा 6A को वैध करार दिया, नागरिकता कानून पर सरकार की बड़ी जीत

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता पर अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने धारा 6A की वैधता को बरकरार रखा है. CJI डीवाई चंद्रचूड़ का कहना था कि 6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं और ठोस प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं. दरअसल, सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A को 1985 में असम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए संशोधन के बाद जोड़ा गया था. असम समझौते के तहत भारत आने वाले लोगों की नागरिकता के लिए एक विशेष प्रावधान के रूप में नागरिकता अधिनियम में धारा 6ए जोड़ी गई थी. इस धारा में कहा गया है कि जो लोग 1985 में बांग्लादेश समेत क्षेत्रों से 1 जनवरी 1966 या उसके बाद लेकिन 25 मार्च 1971 से पहले असम आए हैं और तब से वहां रह रहे हैं, उन्हें भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए धारा 18 के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस प्रावधान ने असम में बांग्लादेशी प्रवासियों को नागरिकता देने की अंतिम तारीख 25 मार्च 1971 तय कर दी. इससे पहले दिसंबर 2023 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे दायर किया था और कहा था कि वो भारत में अवैध प्रवास की सीमा के बारे में सटीक डेटा नहीं दे पाएगा क्योंकि प्रवासी चोरी-छिपे आए हैं. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा, 6ए उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो जुलाई 1949 के बाद प्रवासित हुए, लेकिन नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, S6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो 1 जनवरी 1966 से पहले प्रवासित हुए थे. इस प्रकार यह उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो अनुच्छेद 6 और 7 के अंतर्गत नहीं आते हैं. SC ने गुरुवार को नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6ए की वैधता बरकरार रखी और 4:1 के बहुमत से फैसला दिया. जस्टिस जे पारदीवाला ने असहमति जताई. जस्टिस पारदीवाला का कहना था कि यह संभावित प्रभाव से असंवैधानिक है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत, एमएम सुंदरेश और मनोज मिश्रा बहुमत में रुख रहा. नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6ए को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. इन याचिकाओं पर SC की पांच जजों की संविधान पीठ ने सुनवाई की और फैसला सुनाया. कोर्ट का कहना था कि असम में 40 लाख प्रवासियों का प्रभाव पश्चिम बंगाल में जनसंख्या के कारण 56 लाख प्रवासियों के प्रभाव से ज्यादा है. असम को अलग करना वैध है. 1971 की कटऑफ तिथि तर्कसंगत विचार पर आधारित है. ऑपरेशन सर्चलाइट के बाद पूर्वी पाकिस्तान से पलायन बढ़ा है. कोर्ट ने कहा, 6A (3) का उद्देश्य दीर्घकालिक समाधान प्रदान करना है. असम समझौता वहां के निवासियों के अधिकारों को कमजोर करना था. बांग्लादेश और असम समझौते के बाद प्रावधान का उद्देश्य भारतीय नीति के संदर्भ में समझा जाना चाहिए. इसे हटाने से वास्तविक कारणों की अनदेखी होगी. भारत में नागरिकता प्रदान करने के लिए पंजीकरण व्यवस्था जरूरी नहीं है. S 6A को सिर्फ इसलिए अमान्य नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह पंजीकरण व्यवस्था का अनुपालन नहीं करता है. सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि संसद बाद की नागरिकता के लिए शर्तें निर्धारित करने के लिए अलग-अलग शर्तें निर्धारित करने में सक्षम है. जस्टिस सूर्यकान्त ने कहा, संविधान और उदाहरणों को पढ़ने से पता चलता है कि बंधुत्व के लिए सभी पृष्ठभूमि के लोगों से अपेक्षा की जाती है कि जियो और जीने दो. भाईचारे का चयनात्मक आवेदन संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि 6A असंवैधानिक है, क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 6 और 7 की तुलना में नागरिकता के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित करता है. अलग-अलग तारीख निर्धारित करने की संसद की क्षमता संविधान में है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य रूप से भारत के कानून और संविधान का पालन करना होगा. नागरिकता प्रदान करने से पहले निष्ठा की शपथ का स्पष्ट अभाव कानून का उल्लंघन नहीं है. कोर्ट ने कहा, हम हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं. S6A स्थायी रूप से संचालित नहीं होता है. 1971 के बाद प्रवेश करने वालों को नागरिकता प्रदान नहीं करता है. SC ने कहा, 1 जनवरी 1966 और 24 मार्च 1971 के बीच आए प्रवासियों के लिए नागरिकता नियम कानून के साथ सामंजस्यपूर्ण भूमिका के लिए बनाए गए थे. S6A उन लोगों के निर्वासन की अनुमति देता है जो कट ऑफ तिथि के बाद अवैध रूप से प्रवेश करते हैं. यह नहीं कह सकते कि आप्रवासन ने असम के नागरिकों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित किया है. याचिकाकर्ता किसी भी अधिकार का उल्लंघन साबित करने में विफल रहे हैं. कोर्ट ने कहा, S6A को यह कहने के लिए प्रतिबंधात्मक तरीके से समझने की जरूरत नहीं है कि किसी भी व्यक्ति का पता लगाया जा सकता है और सिर्फ विदेशी अधिनियम के तहत निर्वासित किया जा सकता है. हमें कोई कारण नहीं दिखता कि विदेशियों का पता लगाने के उद्देश्य से IEAA के तहत वैधानिक पहचान का उपयोग 6A के साथ संयोजन में क्यों नहीं किया जा सकता है. IEAA और 6A के बीच कोई विरोध नहीं है. IEAA और धारा 6A को सामंजस्य में पढ़ा जा सकता है.  

7 महीने के बाद खुलेगी भोपाल DRM तिराहे की सड़क,टाई बैरिकेडिंग, लोगों को मिली राहत

भोपाल  हबीबगंज नाके पर डीआरएम तिराहे की सड़क जो पिछले सात महीनों से बंद थी, बुधवार को उसे एक तरफ से खोल दिया गया। इस सड़क के खुलते ही हजारों लोगों को राहत मिली है, जो इस सड़क से रोजाना आवाजाही करते हैं। ज्ञात हो कि मार्च में मेट्रो स्टील ब्रिज के निर्माण के कारण यह सड़क बंद कर दी गई थी, जिससे कई क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के बंद होने से अवधपुरी, बीडीए, एम्स, अलकापुरी, साकेतनगर, और अमरावतखुर्द समेत सैकड़ों कालोनियों के निवासी प्रभावित हो रहे थे। लोगों को वैकल्पिक मार्ग से होकर पांच-सात किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। इसके साथ ही मार्ग बंद होने के कारण वीर सावरकर सेतु से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया था। वहीं इस इलाके से सटे साकेत नगर और शक्ति नगर की अंदरूनी सड़कों पर भी यातायात का भार अधिक हो गया था। इस बीच, डायवर्सन के कारण एक दर्दनाक हादसे में विश्वकर्मा नगर में 10 साल के बच्चे दीपक सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। बुधवार को मेट्रो कॉर्पोरेशन ने अपनी बैरिकेडिंग और सामान हटा लिया और पुलिस को रास्ता खोलने का पत्र सौंप दिया। हालांकि रेलवे ट्रैक के पास गड्ढों को भरने का काम अभी जारी है, जिससे पूरी तरह से यातायात गुरुवार या शुक्रवार को बहाल होने की उम्मीद है। इस सड़क के खुलने से लाखों लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। एक माह बंद रहेगा अल्पना तिराहा से भोपाल टाकीज तक मार्ग उधर, लोक निर्माण विभाग द्वारा अल्पना टाकीज तिराहा से भोपाल टाकीज चौराहे तक (हमीदिया रोड) पर सड़क का पुन: निर्माण कराया जा रहा है। विभाग एवं सड़क निर्माता कंपनी ने कार्य के दौरान इस मार्ग के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरूरत बताई है। इस आशय की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से 16 नवंबर तक इस सड़क के यातायात को परिवर्तित मार्ग से गुजारने की व्यवस्था की है। जो इस तरह रहेगी।     अल्पना तिराहे से भोपाल टाकीज चौराहे की ओर जाने के लिए अल्पना तिराहे से एकांगी मार्ग का उपयोग कर नादरा बस स्टैंड चौराहा एवं नादरा बस स्टैंड से भोपाल टाकिज की ओर जा सकेंगे।     भोपाल टाकीज चौराहे से अल्पना तिराहे की ओर जाने के लिए भोपाल टाकिज चौराहा से सिंधी कालोनी चौराहा होकर अग्रवाल धर्मशाला, सपना लाज तिराहा, समानांतर मार्ग होकर अल्पना तिराहे की ओर आ सकेंगे।     इसी प्रकार भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टैंड की ओर जाने के लिए सिंधी कालोनी चौराहा होकर अग्रवाल धर्मशाला, सपना लाज तिराहे से नादरा बस स्टैंड जा सकेंगे।  

चंडी पहाड़ की चोटी पर मिला एक महिला का जला शव, जताई जा रही बलि की आशंका

छतरपुर छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव में चंडी पहाड़ की चोटी पर चंडी माता के स्थान पर एक महिला का जला शव मिला है। जहां इस शव के मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी सुबह 5 बजे चंडी माता मंदिर में अगरबत्ती लगाने के लिए गए थे, वहां पर एक महिला का शव जल रहा था। प्रथमदृष्टया पता चला है कि महिला को कागजों से जलाया गया है। घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। जहां पुलिस ने मौके पर जाकर महिला का जला शव एवं राख को भरकर राजनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं महिला की बलि तो नहीं दी गई। या महिला के साथ कोई वारदात और अप्रिय घटना घटित की गई है और मामले से बचने उसे छिपाने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो और महिला को मार डाला गया हो। हालांकि इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल इस मामले और घटना के संबंध कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। दरसल क्योंकि घटना धाम के पास ही घटित हुई है। वहीं अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि माजरा क्या है और महिला की मौत का ख़ुलासा होगा। फिलहाल थाना पुलिस घटना और मामले की जांच में जुट गई है।

झाबुआ में ब्राउन शुगर बेचने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झाबुआ मेघनगर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाए जाने के बाद अब झाबुआ से पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी इस तस्कर के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले इंदौर में बयान दिया था कि प्रदेश में राजस्थान के प्रतापगढ़ से ड्रग्स आ रही है। उनके पास सौदागरों की लिस्ट है। तीन लाख की ड्रग लेकर डिलीवरी देने जा रहा था एसडीओपी रूपरेखा यादव और टीआई आरसी भास्करे ने बताया, मंगलवार रात थांदला की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोका। चालक शाहिद गुलशेर खान निवासी कोठड़ी, जिला प्रतापगढ़ के पास से 3 लाख रु. की 30 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। वह इसे काला उर्फ निक्की मारू निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी को देने जा रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया है। बदमाश पर 30 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज इंदौर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार अर्जुन पिता ग्यारसीलाल मीणा निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार विजय नगर पुलिस ने 22 अगस्त को यश उर्फ नन्नू को 12.9 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अर्जुन को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। वह प्रतापगढ़ से ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचता था।  

‘वन डायरेक्शन’ बैंड के एक्स मेंबर लियाम पायने की मौत

ब्रिटिश बॉयबैंड वन डायरेक्शन के एक्स मेंबर लियाम पायने का 31 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक होटल की बालकनी से गिर गए। ये घटना 16 अक्टूबर 2024 को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस दिन वो होटल की लॉबी में अलग बिहेव कर रहे थे। लियाम पायने अपने एक्स ‘वन डायरेक्शन’ बैंडमेट नियाल होरान के एक म्यूजिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना में थे। दोनों स्टेज पर फिर साथ आए थे। सिंगर ने अतीत में नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वो दुर्घटनावश बालकनी से गिर गए या फिर वो नशे में धुत थे! होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ‘म्यूजिशियन और गिटारिस्ट ‘वन डायरेक्शन’ बैंड के पूर्व सदस्य लियाम जेम्स पायने की आज एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।’ तहस-नहस हालत में मिला लियाम का कमरा! मौत से एक घंटे पहले लियाम स्नैपचैट पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो होटल के उस कमरे की हैं, जहां लियाम ठहरे थे। वहां पर काफी सामान टूटी-फूटी हालत में मिला है। उनके फैंस ने सिंगर के मर्डर का दावा किया है। लियाम को उनके गानों ‘किस यू’, ‘मैजिक’, ‘परफेक्ट’ और ‘फॉर यू’ के लिए जाना जाता है। सुसाइड के आते थे विचार! लियाम पायने ने 2021 में खुलासा किया कि ‘वन डायरेक्शन’ के टूर के दिनों में उनके मन में आत्महत्या के विचार आए थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर लियाम की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चार्ली पुथ, पेरिस हिल्टन और जेडवर्ड जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। लियाम की फैमिली में एक्स पार्टनर चेरिल के साथ उनका 6 साल का बेटा ग्रे पायने है।

हिंगोरानी से मिले 70 लाख के जेवरात, कैश, संपत्ति के दस्तावेज और अवैध हथियार…

भोपाल भोपाल में लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) की टीम ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई. इसके बाद गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस छापेमारी के दौरान जेवरात व नकदी के अलावा संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर समेत 6 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा. रमेश हिंगोरानी के घर सहित स्कूलों और बेटों के दफ्तर पर एक साथ छापा मारा गया. बैरागढ़ में 2 जगहों पर, गांधी नगर में 3 जगहों पर और श्यामला हिल्स के पास एक दफ्तर में कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान रमेश हिंगोरानी के पास आय से अधिक संपत्ति मिली. इस मौके पर कैश, डायमंड और सोने चांदी के कीमती आभूषण, कई संपत्तियों के दस्तावेज, निवेश के कागजात, 4 कार और 5 दो-पहिया वाहन मिले. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के दौरान 1014 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है. इसके अलावा 1021 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिले, जिनकी कीमत लगभग 55,500 रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी में कुल 12 लाख 17 हजार 950 रुपये की नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा गांधीनगर के प्रेरणा किरण स्कूल एयरोसिटी में तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई. इस मामले की सूचना तत्काल गांधी नगर थाने को दी गई. इस मामले में नीलेश हिंगरोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. तलाशी के दौरान कई संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि उनके सही मूल्यांकन और वैधता की जांच की जा सके. छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है और उम्मीद है कि इस जांच से और भी खुलासे हो सकते हैं. लोकायुक्त की टीम ने कड़ी निगरानी के साथ इस मामले की जांच को अंजाम दिया. अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है.    

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के नायक मुजीबुर रहमान से जुड़े दिनों पर होने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया

ढाका बांग्लादेश में अगस्त महीने में तख्तापलट हो गया था। इस दौरान खूनखराब हुआ तो तत्कालीन पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं। तब से वह यहीं पर निर्वासित जिंदगी जी रही हैं। उनकी सत्ता से बेदखली के बाद नोबेल विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने कमान संभाल रखी है। वह भले ही अर्थशास्त्री हैं और दुनिया भर में उनका नाम है, लेकिन वह बांग्लादेश को पाकिस्तान के एजेंडे पर आगे बढ़ाते दिख रहे हैं। यही वजह है कि अब बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम और उसके नायक मुजीबुर रहमान से जुड़े दिनों पर होने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस तरह बांग्लादेश की सरकार का वैचारिक झुकाव पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। वही पाकिस्तान जिससे अलग होकर बांग्लादेश का गठन हुआ था। बांग्ला भाषी लोगों पर अत्याचार, भेदभाव के आरोप तत्कालीन पाकिस्तान सरकार पर लगे थे। इसी के विरोध में आंदोलन भड़का था, जिसे बांग्ला मुक्त संग्राम का नाम मिला था। अंत में 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। इसमें भारत ने भी मदद की थी। मुजीबुर रहमान को उस आंदोलन का नायक माना जाता है। यही वजह थी कि उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर बांग्लादेश में छुट्टी होती रही है। अब बांग्लादेश सरकार ने इन छुट्टियों को रद्द कर दिया है। कुल 8 राष्ट्रीय अवकाशों को मोहम्मद यूनुस सरकार ने रद्द कर दिया है। इनमें 7 मार्च और 15 अगस्त शामिल हैं, जिन्हें मुक्त संग्राम से जोड़ा जाता है। इन छुट्टियों को रद्द करने का फैसला हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया था। इस संबंध में जल्दी ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। मोहम्मद यूनुस सरकार के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। खासतौर पर अवामी लीग ने इसकी निंदा की है और कहा कि यह सरकार बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के इतिहास को ही मिटा देना चाहती है। यह अच्छी बात नहीं है।

LG फोन की वापसी: रोल करने वाले फोन डिज़ाइन के लिए नया पेटेंट

आज के वक्त में एलजी कंपनी स्मार्टफोन के डिस्प्ले से लेकर कैमरा सेंसर बनाने का काम करती है, लेकिन खुद फोन्स बनाने के काम से बाहर है। एक वक्त एलजी के स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हुआ करते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ एलजी स्मार्टफोन की डिमांड कम हो गई थी। ऐसे में एलजी फोन डिवीजन से अप्रैल 2021 में बाहर हो गया था। LG ने पेश किया नया रोलेबल स्मार्टफोन पेटेंट दरअसल एलजी की तरफ से नया स्मार्टफोन पेटेंट फाइल किया गया है। यह पेटेंट नए फोल्डेबल और रोलेबल स्मार्टफोन का है। इसी पेटेंट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एलजी के पास स्मार्टफोन सेक्टर में एंट्री ले सकता है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब एलजी की तरफ से ऐसा पेटेंट फाइल किया गया है। इससे पहले भी एलजी रोलेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इसे प्रोटोटाइप चरण तक भी पहुंचा दिया, लेकिन जब एलजी ने स्मार्टफोन बाजार से विदाई ले ली तो इन सभी प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। एलजी ने अक्टूबर 2023 में पेश किया पेटेंट Techspot डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक एलजी ने साल 2022 में मिनी टैब डिजाइन पेश की, जिसकी डिस्प्ले 6.8-इंच से लेकर 7.4 इंच तक बढ़ सकती थी। इसमें 12GB रैम और 4,500mAh की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया था। एलजी का लेटेस्ट पेटेंट अक्टूबर 2023 में फाइल किया गया था। इस OLED डिस्प्ले में कुछ सुधार किये गये हैं। इसमें नए मैग्नेटिक टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिस्प्ले के पीछे एक चुंबकीय शीट जोड़ी जाती है, जबकि चुंबक डिवाइस के फ्रेम में बनाए जाते हैं। यह चुंबकीय बल स्क्रीन को आगे बढ़ाने या पीछे खींचने पर बनने वाली किसी भी झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है, जिससे डिस्प्ले तेजी अपनी पहले की स्थिति में आ जाती है। कंपनी ने नहीं जारी किया कोई ऑफिशियल बयान LG की तरफ से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है।एलजी के स्मार्टफोन सेगमेंट में उतरा मुश्किल नहीं है। एलजी के पास ड्यूल स्क्रीन एलजी विंग, कर्व्ड LG G Flex और डिटैचेबल सेंकेड्री डिस्प्ले फोन LG 60 ThinQ टेक्नोलॉजी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet