A massive health camp and felicitation ceremony was successfully concluded at Central Jail Jabalpur with health check-up of 2800 inmates.

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव,अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर में रविवार को आयोजित पदोन्नति, स्थानांतरण, विदाई एवं सम्मान समारोह के साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जेल अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तिवारी फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 2800 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए। जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जबलपुर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर द्वारा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम नियुक्त की गई थी। डॉक्टरों ने बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय जेल में पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया। साथ ही स्थानांतरित एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल प्रशासन ने कहा कि बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करना संस्था की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन न केवल सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में तिवारी फाउंडेशन, चिकित्सकों की टीम, जेल प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
औ









