Police organised public awareness programme in Gorakhnath Colony and Girls School.
- नशा मुक्ति केंद्रों की दी गई जानकारी, आमजन को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। थाना आमला क्षेत्रांतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला द्वारा शनिवार दिनांक 18.07.2026 को दो स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के अंतर्गत आमला पुलिस ने नगर की गोरखनाथ कॉलोनी में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशे के आदी व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक बालिका स्कूल में थाना आमला की टीम ने पहुंचकर यहां छात्राओं और स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों और समाज पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नशे के आदी लोगों के परिजनों को नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई और सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।

थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक कर समाज को नशा मुक्त बनाना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, स्कूल की छात्राएं, शिक्षकगण और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।









